विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने नया कीर्तिमान रचा है। अपने पहले घरेलू मैच में खेलते हुए वह 16,000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बनाई है।

God of Cricket का रिकॉर्ड तोड़ दिया
आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने 16,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही विराट कोहली महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ चुके हैं। 37 साल के कोहली इस मुकाम को हासिल करने वाले 9वें प्लेयर और एशिया के चौथे प्लेयर बन गए हैं।
कोहली का 50 से ज्यादा औसत
विराट कोहली उन 9 प्लेयर्स में से एक हैं जिनका औसत स्कोर 50 से ज्यादा है। इस मामले में सचिन तेंदुलकर का औसत 45.54 है, जबकि विराट का 57.34 है। केवल तीन प्लेयर्स का ऐसा औसत है, जिसमें माइकल बेवन सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 57.86 की औसत से 15,103 रन बनाए हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी में मुकाबले जोरों पर हैं, जिसमें विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं, जिससे घरेलू क्रिकेट को अधिक ध्यान और लोकप्रियता मिल रही है। इस साल की प्रतियोगिता में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ-साथ कई युवा प्रतिभागी भी अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

