
स्पेन एक बार फिर इतिहास के नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। करीब 150 वर्षों के बाद देश को फिर से एक महारानी मिलने वाली है। यह गौरव 20 साल की राजकुमारी लियोनोर को मिलने जा रहा है, जो स्पेन के राजा किंग फेलिप छठे और रानी लेटिजिया की बड़ी बेटी हैं। लियोनोर देश की अगली महारानी बनेंगी और आधुनिक स्पेन की पहली महिला शासक होंगी। इससे पहले 19वीं सदी में इसाबेला द्वितीय ने स्पेन की महारानी के रूप में राज किया था।
कौन हैं प्रिंसेस लियोनोर
राजकुमारी लियोनोर सिर्फ शाही परिवार की उत्तराधिकारी नहीं हैं, बल्कि वह एक आधुनिक सोच रखने वाली युवा नेता के रूप में उभर रही हैं। वह एक प्रशिक्षित पायलट हैं और कई भाषाओं में दक्ष हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह लगातार अपनी जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार कर रही हैं, ताकि भविष्य में देश की बागडोर संभाल सकें।
क्यों खास है उनका राज
स्पेन में बॉर्बन राजवंश का शासन 1700 के दशक से चला आ रहा है। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लियोनोर देश की कमान संभालेंगी। उनकी ताजपोशी न केवल शाही इतिहास का नया अध्याय होगी, बल्कि यह आधुनिक स्पेन में महिला नेतृत्व की एक मजबूत मिसाल भी बनेगी। कम उम्र, नई सोच और मजबूत तैयारी के साथ प्रिंसेस लियोनोर आने वाली पीढ़ी के लिए बदलाव और उम्मीद की प्रतीक बनकर सामने आएंगी।

