
Parliament Budget Session: संसद का बजट सत्र चल रहा है। सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। शुक्रवार के दिन संसद भारी हंगामे के चलते स्थगित कर दी गई। संसद के अध्यक्ष ओम बिरला ने इस पर नाराजगी व्यक्त की।
सदन का समय खराब हो रहा है।
स्पीकर ओम बिरला ने सदन का समय खराब होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सदन का 19 घंटे 13 मिनट खर्च हो चुका है। मेरा प्रयास रहता है कि सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से हो। प्रश्नकाल माननीय सदस्यों के लिए होता है। आज माननीय राज्यपाल और प्रियंका गांधी जी के प्रश्न हैं। लेकिन आप संसद सुचारु रूप से चलने में बाधा डाल रहे हैं। फिर उन्होंने संसद बर्बाद करने का समय भी गिनवा दिया।
140 करोड़ की जनता की आपसे अपेक्षा रहती है
उन्होंने कहा कि 140 करोड़ की जनता की आपसे अपेक्षा रहती है कि सदन चले और चर्चा हो। देश की जनता ने आपको पोस्टर और नारेबाजी के लिए नहीं भेजा है। आप सदन का समय बर्बाद कर रहे हैं।

