BMC Election: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा बदल दी है। 227 वार्डों में भाजपा ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया। इसके साथ ही करीब तीन दशक से चला आ रहा ठाकरे परिवार का वर्चस्व समाप्त हो गया।
मुंबई में जीत का उत्सव, लगे ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर
चुनाव नतीजों के बाद मुंबई के कई इलाकों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘धुरंधर देवेंद्र’ पोस्टर लगाए गए। ये पोस्टर मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तजिंदर सिंह तिवाना की ओर से लगाए गए हैं। पोस्टरों ने भाजपा की जीत और नेतृत्व की मजबूती को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाया।
भाजपा का 45 साल पुराना सपना हुआ पूरा
भाजपा की स्थापना के 45 वर्षों में पहली बार बीएमसी में उसका मेयर बनने जा रहा है। देश की सबसे समृद्ध नगरपालिका में सत्ता की दहलीज पर पहुंचना पार्टी के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
अन्य दलों की स्थिति
-
शिवसेना (उद्धव गुट) – 65 सीटें
-
एकनाथ शिंदे की शिवसेना – 29 सीटें
-
कांग्रेस – 24 सीटें
-
AIMIM – 8 सीटें
-
मनसे – 6 सीटें
-
एनसीपी – 3 सीटें
-
समाजवादी पार्टी – 2 सीटें
-
एनसीपी (एसपी) – 1 सीट
29 में से 25 महानगरपालिकाओं में भगवा लहर
महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में से 25 में भाजपा या भाजपा-शिवसेना गठबंधन सत्ता में पहुंचता दिख रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, पनवेल और नासिक में गठबंधन को बड़ी जीत मिली। पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में पवार परिवार को भी करारी शिकस्त मिली।
राज्यभर में भाजपा का दबदबा
कुल 2,869 सीटों में भाजपा ने 1,441 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को स्थापित किया। एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 405, कांग्रेस को 318, अजित पवार की एनसीपी को 164, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 15 और मनसे को 14 सीटें मिलीं।
कांग्रेस को तीन निकायों में राहत
कांग्रेस को लातूर, चंद्रपुर और भिवंडी-निजामपुर में सफलता मिली।
-
लातूर: 70 में से 43 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत
-
भिवंडी-निजामपुर: 30 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी
-
मालेगांव: इंडियन सेकुलर लार्जेस्ट असेंबली ऑफ महाराष्ट्र पार्टी 35 सीटों के साथ अव्वल

