More
    HomeWheatherMP Weather Today: सुबह घना कोहरा, दिनभर सर्दी का कहर, MP में...

    MP Weather Today: सुबह घना कोहरा, दिनभर सर्दी का कहर, MP में जनजीवन प्रभावित


    मध्य प्रदेश इस समय भीषण ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार झेल रहा है। रविवार से शुरू हुआ घना कोहरा सोमवार को और ज्यादा गहरा हो गया, जिससे प्रदेश के बड़े हिस्से में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी भोपाल में इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई।

    रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा, जबकि सोमवार सुबह हालात और खराब हो गए। भोपाल समेत कई जिलों में सड़कें धुंध में गुम रहीं और सुबह की रफ्तार लगभग थम सी गई। वाहनों की धीमी गति के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही।

    कोल्ड वेव का कहर, कई जिलों में अलर्ट

    ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड अंचल में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, उमरिया और राजगढ़ जैसे जिलों में ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं।

    सोमवार सुबह भोपाल के साथ-साथ इंदौर, उज्जैन, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, ग्वालियर, मुरैना, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और कटनी सहित 30 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं, दिन के समय राजगढ़, दतिया, छतरपुर और उमरिया में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

    ठंड का असर स्कूलों तक पहुंचा

    तेज ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रदेश के 13 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा भोपाल और धार में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल जिले में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे के बाद संचालित किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश शासकीय, अशासकीय, CBSE, ICSE और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।

    10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार की रात प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजगढ़ और दतिया में पारा करीब 5 डिग्री तक लुढ़क गया, जबकि पचमढ़ी में 6.4 और शिवपुरी में 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

    प्रदेश के पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 10.8, इंदौर में 11.8, उज्जैन में 11.4 और जबलपुर में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    ये भी पढ़े :सरकारी आदेश में मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लेटर वायरल होते ही देवास SDM निलंबित; जानिए पूरा मामला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img