More
    HomeNationalकेरल में मोदी का मेगा रोड शो: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के...

    केरल में मोदी का मेगा रोड शो: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च



    National desk:
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य रोड शो किया। यह यात्रा थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक पहुंची। इस दौरान पीएम ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, शिलान्यास किया और नई योजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

    पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड की शुरुआत

    प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया और देशभर के एक लाख लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए। केरल के 10 हजार और तिरुवनंतपुरम के 600 रेहड़ी-पटरी वालों को यह कार्ड मिला। मोदी ने कहा कि अब केवल अमीरों तक सीमित रहने वाला क्रेडिट कार्ड गरीब मेहनतकशों तक भी पहुंचेगा।

    ‘विकसित भारत के लिए देश एकजुट’

    अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए पूरा देश एकजुट होकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहर इस लक्ष्य में बड़ी भूमिका निभाते हैं और बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर निवेश किया है।

    गरीब और मध्यम वर्ग पर फोकस

    प्रधानमंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत देश में चार करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। शहरी गरीबों के लिए एक करोड़ से ज्यादा मकान बने हैं, जिनमें केरल के सवा लाख परिवारों को पक्का घर मिला है।
    उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज और मातृ वंदना योजना का भी जिक्र किया।

    टैक्स राहत और बैंकिंग पहुंच

    मोदी ने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने से मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ मिला है। बीते 11 वर्षों में करोड़ों लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। अब एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाएं और मछुआरे भी आसानी से बैंक लोन ले पा रहे हैं, जिसमें सरकार खुद गारंटर बन रही है।

    रेहड़ी-पटरी वालों के लिए नई उम्मीद

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सड़कों पर सामान बेचने वालों की हालत बेहद खराब थी। पीएम स्वनिधि योजना से लाखों रेहड़ी-पटरी वालों को पहली बार बैंक लोन मिला। अब क्रेडिट कार्ड के जरिए उन्हें और सशक्त बनाया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपना कारोबार बढ़ा सकें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img