More
    HomeSportsबड़ोदा में रोमांचक मुकाबला, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

    बड़ोदा में रोमांचक मुकाबला, भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया



    sportdesk:
    बड़ोदा में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 300 रन बनाए। डेरिल मिचेल, डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक जमाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

    301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 39 रन पर पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 29 गेंदों में 26 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

    शुभमन गिल ने 66 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, वहीं विराट कोहली ने महज 44 गेंदों में वनडे करियर का 77वां अर्धशतक जड़ा। कोहली शानदार फॉर्म में नजर आए, लेकिन वह शतक से चूक गए और 91 गेंदों में 93 रन बनाकर काइल जैमीसन की गेंद पर आउट हुए।

    इसके बाद भारत को लगातार झटके लगे। रवींद्र जडेजा सिर्फ चार रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 47 गेंदों में 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हर्षित राणा 23 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया।

    हालांकि, अंत में भारत ने संयम बनाए रखा और एक ओवर शेष रहते 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img