More
    HomeMadhy Pradeshअगर भारत में आरएसएस नहीं होती तो हिन्दू नहीं बचते” – धीरेंद्र...

    अगर भारत में आरएसएस नहीं होती तो हिन्दू नहीं बचते” – धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान


    MP News: मशहूर कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आरएसएस को लेकर बड़ा बयान दिया है। छतरपुर के बड़ामलहरा में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खुलकर सराहना की।उन्होंने कहा कि, “अगर भारत में आरएसएस नहीं होती, तो आज हिन्दू नहीं बचते।”
    शास्त्री ने हिंदू एकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित रहना होगा।

    शताब्दी वर्ष में संघ के योगदान की सराहना

    हिंदू सम्मेलन के दौरान उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि आरएसएस ने देश और समाज के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया है।
    उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का ज़िक्र करते हुए चिंता जताई और कहा कि अगर आज हम नहीं जागे, तो कल हमारी हालत भी वैसी हो सकती है।

    जातिवाद छोड़ने की अपील

    हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा,
    “हमें जातिवाद छोड़कर एकजुट होना होगा। हिंदू समाज को बंटने से बचाना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है।”

    उन्होंने कहा कि हिंदू तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब वे संगठित और जागरूक होंगे।

    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनके लाखों अनुयायी हैं, जो उनकी बातों को गंभीरता से सुनते और अपनाते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_imgspot_imgspot_imgspot_img