
Canada Gold Heist: कनाडा भारत से प्रीत पनेसर को सोपें जाने की मांग कर रहा है | 2023 में कनाडा में सबसे बड़ी गोल्ड चोरी हुई थी | इस चोरी का मास्टरमाइंड प्रीत पनेसर है | जो की भारतीय मूल का है ,फ़िलहाल वो कनाडा से भाग कर पंजाब में छुपा हुआ है |कनाडा भारत से उसे गिरफ्तार कर कनाडा को सोपने की मांग कर रहा है |
2023 में हुई थी सबसे बड़ी गोल्ड चोरी
कनाडा में 2023 में $20 मिलियन (करीब 165 करोड़ रुपये) का सोना चोरी हुआ था। इसे वहां की अब तक की सबसे बड़ी गोल्ड चोरी माना जाता है। इस मामले में मुख्य आरोपी प्रीत पनेसर है, जिसने बेहद चालाकी से सिस्टम में हेरफेर कर सोने को बाहर निकलवाने की साजिश रची।
भारत में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच
भारत में इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है। ED का आरोप है कि चोरी के बाद प्रीत पनेसर को भारत में हवाला के जरिए 8.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली। यह पैसा सीधे इस्तेमाल न होकर अलग-अलग रास्तों से घुमाया गया।
फिल्म–म्यूजिक के जरिए पैसा घुमाया गया
ED के मुताबिक यह रकम कथित तौर पर म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के माध्यम से सफेद की गई, खासकर पनेसर की पत्नी की फिल्म और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के नाम पर। जांच में ऐसे दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि पैसा पहले अलग-अलग खातों में जमा हुआ और फिर उनकी कंपनी Star Makers Entertainment में “निवेश” के रूप में ट्रांसफर किया गया।
चोरी का मास्टरप्लान
कनाडा पुलिस के अनुसार, सोना एक विदेशी कंपनी से एयर कार्गो के जरिए Toronto Pearson Airport पहुंचा था। यह सोना एक बड़े कंटेनर में था, जिसे कस्टम और सिक्योरिटी क्लियरेंस के बाद एयरपोर्ट के कार्गो एरिया में रखा गया। उसी समय प्रीत पनेसर Air Canada का कर्मचारी |था और उसे कार्गो सिस्टम की पूरी जानकारी थी। उसने सिस्टम में पहचान कर ली कि कौन-सा कंटेनर सोने से भरा है, फिर रिकॉर्ड में हेरफेर कर उसे “सामान्य माल” दिखाया गया, जिसके बाद उसके साथियों ने उस कंटेनर को आम शिपमेंट की तरह बाहर निकाल लिया। इसी अंदरूनी साजिश से करोड़ों का सोना बिना किसी शोर के एयरपोर्ट से बाहर चला गया।
ये भी पढ़ें: नई सैन्य रणनीति की ओर भारत: भारतीय सेना बनाएगी विशेष रॉकेट–मिसाइल फोर्स, बढ़ेगी देश की स्ट्राइक पावर

