More
    Home Blog Page 91

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पवन पाल ने न्यू जेन हेल्थ केयर, चंडीगढ़ के खिलाफ तनख्वाह न देने का आरोप लगाया

    चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के 24 वर्षीय पवन पाल, जो वर्तमान में चंडीगढ़ के रामदरबार 825 फेज टू में रहते हैं, ने जेन हेल्थ केयर कंपनी के मालिक आलोक भारद्वाज पर एक महीने की तनख्वाह न देने का आरोप लगाया है। पवन पाल ने दिसंबर 2023 से जून 2024 तक इस कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम किया था।

    पवन ने बताया कि उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया और अभी तक उनकी सैलरी नहीं दिलवाई। उन्होंने कहा कि वे कंपनी में मेडिसिन कंप्रेशन और कोटिंग मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे, लेकिन उनके साथ अन्य कार्य जैसे झाड़ू-पोछा लगवाया जाता था।

    पवन पाल ने आरोप लगाया कि उनके मालिक आलोक भारद्वाज गुस्से वाली प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और कंपनी में 14-15 साल के कई नाबालिग बच्चे भी काम कर रहे हैं।

    पवन पाल का कहना है कि उन्होंने कई बार विनती की और अपने मालिक से सैलरी मांगी, लेकिन आलोक भारद्वाज ने उन्हें पैसे देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, पवन को धमकी भी दी गई कि चाहे वह पुलिस, लेबर डिपार्टमेंट या प्रशासन से शिकायत करें, उन्हें सैलरी नहीं दी जाएगी।

    पवन पाल अब चाहते हैं कि रामदरबार थाना उनकी शिकायत को दर्ज करे और उनकी बकाया सैलरी दिलाने में मदद करे। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर को भी इसकी सूचना देने की बात कही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लेबर डिपार्टमेंट इस खबर पर उचित कार्रवाई करेगा ताकि भविष्य में किसी दूसरे की मेहनत का पैसा न रोका जा सके।

    पवन का कहना है कि आलोक भारद्वाज जैसे लोग कई कर्मचारियों का पैसा हड़प चुके होंगे। इस स्थिति में पवन पाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी सैलरी दिलाई जाए।

    इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए और पवन पाल को उनका हक मिल सके, यही उनकी मांग है।पवनपाल सैलरीविवाद चंडीगढ़ प्रशासनसेमदद आलोकभारद्वाज लेबरडिपार्टमेंट पुलिस मानसिकपरेशानी मीडियाअपील

    नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना

    शिरूर पुलिस स्टेशन से शिरूर तालुका के कवथठे येमाई में विनयभंग की ही घटना हुई है. लड़की नाबालिग है. संबंधित आरोपी के खिलाफ शिरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस आगे की जांच कर रही है.

    घटना का विवरण शिकायत में दर्ज है। उससे पता चलता है की 18/07/2024 को दोपहर लगभग 1 बजे, गांव- कवठे येमाई , तालुका, शिरूर, जिला- पुणे में अपने घर के सामने अकेली थी। ग्राम घनशी की सीमा, गणेश नगर शेड में बैठी थी।

    उस समय आरोपी इंदाराम दिगंबर हिलाल, निवासी,घनशी, गणेश नगर, कवठे येमाई,तहसिल – शिरूर, जिला- पुणे ने शीट शेड के बाहरी किनारे को हटा दिया। वह अंदर आया और उसका हाथ पकड़ लिया। उसने उससे कहा कि मेरा हाथ छोड़ो, तुम बाहर जाओ, लेकिन उसने उसका हाथ छोड़ दिया और उसे गले लगा लिया। वह भागने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे खींच लिया। वह उसे घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। वह डर के मारे चिल्लाने लगी. फिर वह वहां से चला गया. उसने उसको धमकी देते हुए कहा कि ‘अगर किसी को बताया तो मैं तुम्हें मार डालूंगा.’

    इसलिए पीड़ित लड़की ने उसके खिलाफ शिरूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

    शिरूर पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर संख्या 642/2024 है। भारतीय न्यायिक संहिता की धारा 74, 75, 76, 351(2)(3) के अनुसार, यौन शोषण से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, धारा 8, 12, इंदरम दिगंबर हिलाल रेस. घनशी, गणेश नगर, कवथेयेमाई, दूरभाष। शिरूर, जिला. पुणे के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक श्री उगले एवं भर्ती , पुलिस उपनिरीक्षक श्री. पवार प्रभारी अधिकारी श्री. जोतीराम गुंजवटे, पुलिस निरीक्षक, शिरूर पुलिस स्टेशन के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए प्रकाश करडे के खबर

    विनोद कुमार के परिवार का जमीन विवाद, प्रशासन की मदद की गुहारमेटा

    जिला संभल:  पनसूखा, विनोद कुमार (उम्र 29 वर्ष), पिता रामचरण सैनी, जिनका परिवार पनसुखा, जिला संभल का निवासी है, एक गंभीर जमीन विवाद से जूझ रहे हैं। विनोद कुमार की मां गोमती देवी के नाम पर लगभग दस बीघा जमीन है, और विनोद स्वयं एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। विनोद के आठ भाई-बहन हैं, जिसमें तीन भाई शामिल हैं।

    इस जमीन विवाद की जड़ें लगभग 10-12 साल पहले शुरू हुईं, जब विनोद के चाचा रामरतन सैनी ने जमीन का एक हिस्सा राजेश (पिता लेखराज) और कन्हैया लाल (पिता लेखराज) को बेचा। बाद में कन्हैया लाल ने अपना हिस्सा पांच छः साल पहले उसी गांव की जयावती देवी को बेच दिया। अब, राजेश विनोद की जमीन की नपती बार-बार करना चाहते हैं और विनोद कुमार के घर पर भी दावा ठोक रहे हैं, जबकि विनोद का कहना है की जो घर बना हुआ है और वह मेरी जमीन पर ही बना हुआ है।

    विनोद कुमार ने जब स्थानीय लेखपाल पटवारी शर्मा जी से बात की, तो उन्हें बताया गया कि जमीन का मामला अभी तक स्पष्ट नहीं है। शर्मा जी का दावा है कि जमीन किसी की नहीं है, जबकि विनोद का कहना है कि पूरी जमीन उनकी है। इसके बावजूद, राजेश पिता लेखराज लगातार विनोद और उनके परिवार पर दबाव बना रहे हैं और विवाद खड़ा कर रहे हैं। मामला नजदीकी थाना में पंजीकृत है, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

    विनोद का आरोप है कि गांव के लेखपाल पटवारी शर्मा जी रिश्वत की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरा करना विनोद के परिवार के लिए मुश्किल है। इस वजह से उन्हें बार-बार अपनी नौकरी छोड़कर इन विवादों में घसीटा जाता है।

    विनोद कुमार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी फरियाद सुनी जाए और उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने मीडिया और प्रशासन से अपील की है कि उनकी मदद की जाए ताकि वह और उनका परिवार इस तनावपूर्ण स्थिति से बाहर आ सके और वे अपनी सामान्य जीवनशैली में लौट सकें।

    तीन कर्मचारी का ऊपर चला गया हाईवे

    सुंदरगढ़ जिला राजामुंडा बाईपास में कल रात एक रोड दुर्घटना में जातीय और राजपूत का बनाने का काम में तीन कर्मचारी का मौत हुआ है दूसरी तरफ दो कर्मचारी गंभीर तरह से घायल हुए हैं
    जिनका मौत हुआ है केवल लंका दिल्लू पत्र केवलम खड़िया बहस गांव का शुक्र मुंदरी बुधराम मुंडारी ऑन उनके आगे 32 से 35 का बीच में था, और गंभीर तरह से घायल कर्मचारी का नाम गोपन गांव का रमाकांत महंतो दूसरी तरफ से और एक का पता नहीं मिला है इसी दोनों को इस परिस्थिति में राउरकेला मेडिकल को लिया गया है ,
    उसे घटना में लहूनि पड़ा पुलिस हाईवे ड्राईवर का पुष्चार्ज चालू किए हैं कर्मचारी रात में जाति और राजपूत का काम करने वाले ठेकेदार RKD को को किस लिए जिम्मेदारी बोल के भला नहीं जाएगा साधारण क्वेश्चन उठा है, खबर के अनुसार राजा मुंडा पानी कोहली 520 NO NH राजा मुंडा बाईपास चौक में आरकेडी ठेकेदार तरफ से काम चालू है बायपास ब्रिज बनाने का काम में 5लोग कर्मचारी थे, कल शाम 7:00 PM मैं हाईवे अधिक स्पीड में आकर हाईवे को संभाल नहीं पाया और कर्मचारी का ऊपर हाईवे को चढ़ा दिया घटनास्थल पर दो का मौत हुआ है

    इ खबर मीडिया के लिए प्रियरंजन की खबर

     

    उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही पम्पी, ब्लैकमेलिंग के कारण, मार ली गोली।

    17 जुलाई 2024 मुरादनगर(गाजियाबाद), उत्तर प्रदेश में हुई ऐसी दर्दनाक एवं शर्मनाक घटना हुई जो कि नहीं होनी चाहिए थी, एक सिपाही ने अपनी जीवन लीला को खत्म कर बनाया वीडियो, हुआ X App पर तेजी से वायरल,

    आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के मुरादनगर जिला गाजियाबाद में तैनात एक कांस्टेबल नाम पम्पी, नगर पालिका के EVM स्टोर की सुरक्षा में तैनात था,

    उसने मंगलवार शाम को सुसाइड कर लिया, और बनाया एक दिल को डरा देने वाला एक वायरल वीडियो,उसके परिजनों द्वारा और वीडियो में बताए गए पम्पी द्वारा यह पता लगाया गया की उसको 2 साल से 3 लोग ब्लैकमेल (भयादोहन) कर रहे थे जिसमें पम्पी की गर्लफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की सहेली और गर्लफ्रेड का दूसरा ब्वॉयफ्रेंड, ये तीनों ब्लैकमेलर जिला बुलन्दशहर के किसी गांव के हैं, लड़की के दूसरे ब्वॉयफ्रेंड का नाम अमित बताया गया है वीडियो में, जो उसका साथ से रहा था,

    पम्पी को उसकी गर्लफ्रेंड 2 साल से ब्लैकमेल कर रही थी की मुझे पैसे दो नही तो मैं तुम्हारे खिलाफ झूठी, जालशाजी FIR (तहरीर) करवाकर तुम्हें (पम्पी) को सलाखों के पीछे डलवा दूंगी।इन्हीं 2 वर्षों में इन तीनों ने पम्पी से करीब ₹6,00,000 रुपए ले लिए थे,
    और उसके बाद भी डिमांड खतम नहीं हो रही थी, इससे परेशान होकर,मंगलवार शाम को पम्पी ने लगभग 3 से 6 बजे करीब अपनी सरकारी रिवॉल्वर(पिस्तौल) से अपने जीवन का अंत कर दिया, अंत करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था,
    जोकि X App पर वायरल हो रहा है।

    ई-खबार मीडिया बुलन्दशहर से हर्ष वर्धन सोलंकी की रिपोर्ट

    प्राइम खबर: 2018 से डिजिटल युग में पत्रकारिता का नया आयाम

    वरिष्ठ पत्रकार योगेश पंडाग्रे द्वारा संचालित वेबसाइट प्राइम खबर (PrimeKhabar.in) 2 नवंबर 2018 से लगातार खबरों का प्रसारण कर रही है। मध्य प्रदेश के मुलताई निवासी योगेश पंडाग्रे ने अपने 20 साल के पत्रकारिता करियर में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने राज एक्सप्रेस और पत्रिका में खेल पत्रकार के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई है।

    प्राइम खबर की लोकप्रियता और कवरेज

    प्राइम खबर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश और दुनिया में खेल, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति और नवीनतम खबरों के लिए लोकप्रिय है। यह वेबसाइट डिजिटल युग में हिंदी में खबरें प्रसारित करने पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे यह कई पाठकों की पहली पसंद बन चुकी है।

    योगेश पंडाग्रे की सोच और योगदान

    योगेश पंडाग्रे, जो प्राइम खबर के मुख्य संपादक हैं, मानते हैं कि डिजिटल युग में पत्रकारिता को नए तरीकों से सीखना आवश्यक है। उनकी सोच और दृष्टिकोण ने प्राइम खबर को एक प्रमुख समाचार स्रोत बना दिया है।

    प्राइम खबर और मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग

    प्राइम खबर मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग में भी इ पैनल है, यानी वहां से भी इसका संबंध है। इसके पत्रकार मध्य प्रदेश के हर जिले और देश की हर राजधानी में उपलब्ध हैं, जहां से आप उन्हें खबर दे सकते हैं। यदि आपको कोई इंटरव्यू देना है या आपके आसपास की कोई घटना या कार्यक्रम की सूचना देनी है, तो आप प्राइम खबर के ऑफिशियल ईमेल आईडी पर खबर भेज सकते हैं या दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

    तकनीकी टीम और अन्य सदस्यों का योगदान

    संपादक योगेश पंडाग्रे ने प्राइम खबर से जुड़े सभी पत्रकार साथियों का विशेष धन्यवाद किया है, जो अपना समय और मेहनत करके खबरें ढूंढ कर लाते हैं और प्राइम खबर को भेजते हैं। साथ ही, उन्होंने तकनीकी विभाग के हेड दामोदर सिंह राजावत को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने शुरू से लेकर अंत तक के तकनीकी काम और संपादकीय जिम्मेदारी निभाई है। योगेश पंडाग्रे ने हर टीम मेंबर का धन्यवाद किया है, जिन्होंने अपनी मेहनत और योगदान से प्राइम खबर को एक सफल और विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है।

    प्राइम खबर अपने पाठकों के लिए हर समय ताज़ा और प्रासंगिक खबरें लाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस वेबसाइट ने डिजिटल युग में पत्रकारिता के नए मानक स्थापित किए हैं और भविष्य में भी इसी दिशा में आगे बढ़ती रहेगी।

     

    कॉमेडी सीरीज लेकर आ रहे मिर्जापुर के मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा, रिलीज हुआ ट्रेलर

    दिव्येंदु शर्मा कुशा कपिला भाग्यश्री और विनय पाठक जैसे सितारों से सजी सीरीज लाइफ हिल गई का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। मिर्जापुर 3 में मुन्ना भैया को मिस कर रहे फैंस का इस सीरीज में कॉमेडी के साथ स्वागत होगा। मुक्ति मोहन उनकी प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी।

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिर्जापुर 3 में दिव्येंदु शर्मा को मिस कर रहे उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म लाइफ हिल गई का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। क्या कभी आपने सोचा है कि एक बिखरा हुआ परिवार साथ आता है तो क्या होता है? जाहिर है बहुत सारा उठापटक और बहस। विनय पाठक, कुशा कपिला और दिव्येंदु जैसे सितारों से सजी लाइफ हिल गई उसी का एक उदाहरण है। यह एक कॉमेडी सीरीज है जोकि डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

    क्या है फिल्म की कहानी है

    सीरीज में दिव्येंदु ने देव का किरदार निभाया है जबकि कुशा कपिला ने उनकी बहन कल्कि का किरदार निभाया है। दो मिनट 16 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत दिव्येंदु और कुशा के अमीर दादा (कबीर बेदी) के साथ होती है जोकि उन्हें एक चैलेंज देते हैं। दादाजी होटल गुड मॉर्निंग वुड्स विला के मालिक हैं। चुनौती ये है कि जो भाई-बहन होटल को नया रूप देने में सबसे सफल साबित होगा उसे अपने दादा की पूरी संपत्ति विरासत में मिलेगी।

    दादाजी ने दिया चैलेंज

    दोनों भाई बहन मिलकर होटल को नया बनाने में जुट जाते हैं। इसके लिए कई सारा स्टाफ हायर करते हैं और कई अलग-अलग दांव पेच लगाते हैं। इस काम में उनके सामने काफी सारी मुश्किलें भी आएंगी। इनके बीच आपसी उठा पटक भी होगी जिसे देखकर आपको हंसी आएगी। किचन में मोटे-मोटे चूहे हो जाते हैं जिसकी शिकायत कुशा स्टाफ से करती है। इस पर स्टाफ कहता है कि मैडम आपने एक चूहे को ही तीन बार देख लिया होगा।

    भूतिया निकला होटल

    स्थिति तब बिगड़ती है जब एक लोकल मीडिया आउटलेट रिपोर्ट करता है कि होटल भूतिया है। इसके बाद दिव्येंदु और कुशा होटल की प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए संघर्ष करते हैं। वीडियो के अंत में कुशा कहती हैं,”प्यार और जंग में सब कुछ जायज है और यह अपनों के बीच की जंग है।”

    सीरीज में मुक्ति मोहन दिव्येंदु के लव इंटरेस्ट का किरदार निभाती नजर आएंगी। ये कॉमेडी सीरीज 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी।

    टेनिस बॉल क्रिकेट के कारण टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का हीरो बना गया ये खिलाड़ी

    भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को मात दे खिताब जीता था। इस खिताबी जीत में टीम इंडिया ने एक बड़ा फैसला किया था और अक्षर पटेल को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा था। ये प्रयोग सफल रहा था। अब इस खिलाड़ी ने बताया है कि टेनिस बॉल क्रिकेट कारण वह टी20 में बड़े शॉट्स खेल पाते हैं।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप-2024 में टीम इंडिया की खिताबी जीत में अक्षर पटेल का अहम रोल रहा था। अक्षर ने तीनों एरिया में योगदान दिया। जब गेंदबाजी में उनकी जरूरत पड़ी तो उन्होंने विकेट निकाल कर दिए। जब रन बनाने की जरूरत थी तो अक्षर का बल्ला भी चला और फील्डिंग में भी उन्होंने अच्छा काम किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 मैच में मिचेल मार्श का कैच कोई नहीं भूल सकता।

    टी20 वर्ल्ड कप के बाद रवींद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ऐसे में अक्षर पटेल से उनका स्थान लेने की उम्मीद की जा रही है। देखा जाए तो अक्षर ये काम कर रहे हैं। वह टी20 के लिहाज से लंबे हिट भी मार रहे हैं और दबाव में अच्छा खेल दिखा रहे हैं। अक्षर ने बताया है कि टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से उन्हें ये काम करने में आसानी होती है।

    करेंगे और सुधार

    अक्षर ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट से उन्हें हर तरह की गेंद पर शॉट मारने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वह लेदर बॉल से शॉट मारने की और बेहतर तकनीक पर काम कर रहे हैं, लेकिन टेनिस बॉल से बैटिंग करने के कारण उनकी बैटिंग मैंटेलिटी में सुधार हुआ। उन्होंने कहा, “टेनिस बॉल से खेलने का असर मेरी हिंटिंग काबिलियत पर है क्योंकि वहां आपको लगभग हर बॉल को मारना होता है। 10-12 ओवर के मैच में हर बॉल पर चौके-छक्के मारने की कोशिश होती है। इसका असर मेरे शॉट सेलेक्शन पर हुआ। मैं पहले गेंद को लेग साइड पर मारता था लेकिन जब मैं लेदर बॉल क्रिकेट में आया तो मैंने महसूस किया कि गेंद को स्विंग के साथ खेलना काफी अहम है, न कि हर गेंद पर मारना।”

    दबाव झेलना सिखाया

    अक्षर ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट ने उन्हें दबाव झेलना सिखाया। उन्होंने कहा, “टेनिस बॉल क्रिकेट ने मुझे सिखाया कि दबाव को कैसे झेला जाता है। जब मैं बड़ा हो रहा था तब मैं अपने आप को आमतौर पर दबाव वाली स्थिति में पाता था, जिससे मैं काफी स्थिर और मजबूत हो गया। मैं शांत रहना सीख गया और पॉजिटिव सोचने लगा, जो मेरे करियर में काफी अहम रहा।”

    टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में जब भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट जल्दी खो दिए थे तब रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को प्रमोट किया था और नंबर-5 पर भेजा था। इसका फायदा टीम को मिला और टीम इंडिया एक मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही। अक्षर ने दबाव में 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे।

    गंभीरता के साथ हो राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण: सीएम मोहन यादव

    राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में निशुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की सुविधा और लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिये 18 जुलाई से 31 अगस्त तक राजस्व महा अभियान – 2.0 संचालित किया जा रहा है। किसानों और आमजन की सहुलियत के लिये पटवारी और मैदानी अमला मुख्यालय पर रह कर दायित्वों का निर्वहन करेंगे। अभियान्तर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों का गंभीरता के साथ समय-सीमा में निराकरण किया जाये।

    राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि अभियान में अविवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 30 दिन में, विवादित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण 150 दिन में किया जायेगा। बंटवारा प्रकरणों के निराकरण की समय-सीमा 90 दिन है और सीमांकन प्रकरणों को 45 दिन में निराकृत करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ ही नक्शे में तरमीम का कार्य सतत् जारी रहेगा। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा है कि राजस्व महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

    राजस्व महा अभियान 2.0 में 30 जून 2024 की स्थिति में लंबित नामांतरण, बँटवारा, अभिलेख दुरूस्ती और सीमांकन के प्रकरणों में निराकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें नामांतरण के 75 हजार 964, बंटवारा के 9 हजार 897, अभिलेख दुरूस्ती के 9 हजार 889 और सीमांकन के 25 हजार 423 प्रकरण शामिल हैं‍। इसके साथ ही 30 जून 2024 की स्थिति में एक करोड़ 95 लाख 45 हजार नक्शे पर तरमीम के लंबित मामलों को भी दर्ज किया जाएगा।

    अभियान में होगा डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण

    राजस्व महा अभियान में एक अगस्त से 15 सितंबर 2024 तक फसलों का डिजिटल (क्रॉप) सर्वेक्षण किया जायेगा। किसानों के खेत पर जाकर फसल का फोटो खीचकर जानकारी अद्यतन करने के लिये युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 25 जुलाई तक प्रशिक्षित किया जायेगा।

    राजस्व महा अभियान में आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण दर्ज करने और पूर्व आदेशों के अनुसार खसरों और नक्शे में अमल सुनिश्चित किया जाएगा। राजस्व महा अभियान में नि:शुल्क समग्र ई-केवायसी और समग्र से खसरे की लिंकेज की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही स्वामित्व योजना में आबादी भूमि के सर्वेक्षण की कार्रवाई पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    वरिष्ठ राजस्व अधिकारी करेंगे मैदानी क्षेत्र का दौरा

    राजस्व महा अभियान में संभागायुक्त, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार मैदानी क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और राजस्व महा अभियान में की जा रही कार्रवाई की मॉनीटरिंग करेंगे।

    जैसलमेर से भगवानी माली लापता

    यह महिला कल रात को 8 बजे जैसलमेर के अमर सागर अपने घर से निकली हैं। मानसिक रूप से कमजोर हैं और प्रेग्नेंट भी हैं। इनका नाम भगवानी माली है और उम्र 28 वर्ष है।

    • नाम: भगवानी माली
    • उम्र: 28 वर्ष
    • स्थान: अमर सागर, जैसलमेर
    • विशेष जानकारी: मानसिक रूप से कमजोर और गर्भवती

    यदि किसी महानुभाव को यह महिला कहीं दिखी हो या किसी टैक्सी चालक ने गलती से कहीं छोड़ा हो, तो कृपया तुरंत संपर्क करें:

    संपर्क करें:

    नाम: प्रकाश माली, अमर सागर

    मोबाइल नंबर: 6376215918

    निवेदन: सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि एक माँ अपने बच्चों के पास पहुँच सके। उनके चार बच्चे उनका इंतजार कर रहे हैं। कृपया इस संदेश को सभी ग्रुप्स में शेयर करें।

    ई खबर मीडिया के लिए प्रताप चन्द की खबर