More
    Home Blog Page 90

    04.371 किलोग्राम अवैध अफीम (कीमत करीब 50 लाख रुपये) सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

    जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 18-07-2024 की रात्रि में थाना नरौरा पुलिस व स्वाट टीम ग्रामीण द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर 02 अभियुक्तों को गांधी घाट के पास से 04.371 किग्रा अफीम सहित गिरफ्तार किया गया।
    अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नरौरा पर मुअसं- 130/24 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
    1. श्यामीर पुत्र बनवारी निवासी सल्लन नगर बनावर जनपद बदायुं ।
    2. पप्पू पुत्र रामकिशोर निवासी सल्लन नगर बिनावर जनपद बदायुं ।
    बरामदगी-
    1- 04.371 किग्रा अफीम (कीमत करीब 50 लाख रुपये)
    गिरफ्तार करने वाली थाना नरौरा पुलिस टीम –
    1- श्री हरवीर सिंह चाहर थाना प्रभारी नरौरा
    2- उ0नि0 किशन गौतम
    3- का0 विशाल सिवाच, का0 महेश कुमार, का0 विपिन कुमार
    स्वट टीम ग्रामीण-
    1. श्री लोकेश अग्निहोत्री प्रभारी स्वाट टीम देहात ।
    2. है0का0 नितिन कुमार शर्मा, का0 मनीष कुमार, का0 आकाश कुमार, चालक है0का0 सर्वेन्द्र कुमार

    ई-खबर मीडिया के लिए संवाददाता गगन कुमार की खबर।

     

    भगवान श्री कृष्ण का हुआ अवतार

    छोटी काशी अनूपशहर के मदार गेट स्थित श्री शिव शक्ति मंदिर में चल रही भागवत कथा के क्रम में भगवान श्री कृष्ण के अवतार की पावन कथा का भक्तों ने श्रवण किया। कथा व्यास विनय भूषण जी महाराज ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि की रात्रि को मथुरा के कारागार में हुआ था. उनके माता-पिता वासुदेव और देवकी थे. कंस को आकाशवाणी से पता चला था कि देवकी के आठवें बच्चे से उसकी मृत्यु होगी, इसलिए उसने दोनों को जेल में बंद कर दिया था. भगवान विष्णु ने वासुदेव से कहा कि वे कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आएं और वहां जन्मी एक कन्या को कंस को सौंप दें. वासुदेव ने ऐसा ही किया और कंस को कन्या सौंप दी. कंस ने जैसे ही कन्या को मारने के लिए हाथ उठाया, वह आकाश में गायब हो गई और आकाशवाणी हुई कि कंस जिसे मारना चाहता है, वह गोकुल पहुंच चुका है. आकाशवाणी सुनकर कंस घबरा गया*
    श्री कृष्णा जन्म अवतार की कथा में जयप्रकाश सिंह सप्त्नीक यजमान बने और उन्होंने वासुदेव की भूमिका निभाते हुए कन्हैया को यमुना पार नन्द बाबा के घर गोकुल पहुँचाया
    इस अवसर पर भक्त भक्ति रस में भजन व बधाई गाते हुए झूम उठे
    श्री चंद्रपाल सिंह व्यवस्थापक, सौरभ गौड़, हेमंत शर्मा, तरुण शर्मा, एन० डी ०मिश्रा, अशोक शर्मा, सुषमा राजपूत,आरती मिश्रा, मालती शर्मा आदि अनेक भक्त उपस्थित रहे

    ई-खबर मीडिया के लिए संवाददाता गगन कुमार की खबर।

     

    सावन का पहला दिन और लोगों के बीच मेहनत से भोजन कराने के लिए, हिमांशु सैनी और उनके मित्रों के द्वारा कराया गया भंडारा।

    22 July 2022, खुर्जा जंक्शन(बुलन्दशहर), आप सभी को बता दें की 22 जुलाई 2024, सोमवार से सावन मास शुरू हो गया है,लोगों के बीच प्रेम भावना देखते हुए, लोग आपस में प्रेम भावना दिखाते हुए, भंडारा करने जैसा शुभ एवम पावन काम कर रहें हैं,उन्हीं लोगों में से एक व्यक्ति अरनिया मौजपुर ग्राम खुर्जा जंक्शन जिला बुलन्दशहर स्तिथ अपने निजी आवास पर अपने मित्रगण आशीष सैनी, कपिल सैनी एवम रजित सैनी के साथ हिमांशु सिंह जी ने गांव में भंडारा कराया,

    या यूं कहें की उन्होंने मैया का देविक धाम सजाकर उन देवी मैया के लिए भंडारा कराया, तो यह भी गलत नहीं होगा।आपको बता दें की हिमांशु सैनी जी एक सेल्स मार्केट की टीम यानि डिजिटल मार्केटिंग का काम और नेटवर्क मार्केटिंग का काम बखूबी जानते और करते हैं,हिमांशु सैनी जी एक Dauphin नामक जानी मानी संस्था जोकि नेटवर्क मार्केटिंग का काम करती है उसके साथ तालुकात रखते हैं,हिमांशु सैनी जी ने कल अपने दफ्तर से मीटिंग अटेंड करके, घर पर हो रहे कार्य में वापस आकर हाथ बटाया,लोगों ने मैया का आशीर्वाद लिया और भंडारे का लुत्फ उठाकर हिमांशु जी के परिवार और हिमांशु जी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की

    ई-खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी  की खबर।

     

    शोरेपुस्त दबंग युवकों ने बिजली विवाद में युवक की पीट-पीट कर निर्मम हत्या

    बन्थरा सरोजनीनगर । लखनऊ की राजधानी सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित बंथरा गाँव में बिजली ठीक कराने को लेकर दो पक्षों में आपसी कहा सुनी हो गयी । जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिसमें बुरी तरह घायल हितेश उर्फ ऋतिक पाण्डेय की घटना में मौत हो गयी। वही घर के दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं । जिनका ईलाज चल रहा है।
    बंथरा गाँव निवासी इन्द्र कुमार पाण्डेय के अनुसार बन्थरा पुलिस यदि समय रहते सक्रिय हो जाती, तो शायद युवक की जान बच सकती थी । बन्थरा गाँव में पिछले दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी, विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत ठीक करने उनके गाँव में आये हुए थे। इसी दौरान रात में जिनके घरो में विद्युत सप्लाई आने लगी, गाँव के दबंग व शोरेपुस्त लोगों ने विद्युत कर्मियों से कहा कि ज्यादा ठीक न करो, नहीं तो हमारे यहाँ भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो जायेगी । जिस पर वहॉ मौजूद ऋतिक ने कहा कि हम लोगो के भी घरों में लाईट नहीं आ रही है, विद्युत कर्मचारियों को अपना काम करने दो, इसको लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने के बाद ऋतिक अपने घर चला आया । इतने में पीछे से गाँव के ही अवनीश, हिमांशू सिंह, प्रियांशू, प्रत्यूश व शनि सिंह अपने 8-10 लोगों के साथ हाथों में लाठी डण्डा तथा अवैध असलहा लेकर ऋतिक के घर के अन्दर घुस कर, नौकर मैकू रावत, अभिषेक पाण्डेय व ऋतिक पाण्डेय को लाठी डण्डों से बुरी तरह से मारा पीटा, जिससे तीनों की हालत बिगड़ गयी। जिसमें ऋतिक पाण्डेय की लोकबन्धु अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। अन्य दोनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
    लोकबन्धु हास्पिटल में सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिवारीजन व गाँव के लोग पहुँचे, अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने से नाराज ग्रामीण एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद की नारेबाजी करने लगे। कृष्णानगर ए०सी०पी० विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही, सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा ।

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे

     

    उत्तर प्रदेश स्थित खुर्जा में हुई जोरों की बारिश, कुछ पेड़ भी टूटते नज़र आए, लोगों के बीच उत्साह भी उमड़ रहा है पहले सावन की बारिश के लिए।

    22 जुलाई 2024, खुर्जा(बुलन्दशहर), बारिश होते ही खुर्जा में देखने को मिला भारी प्रभाव,
    कुछ पेड़ टूटे तो कुछ लहराए, कुछ घर चमके तो कुछ नहाए,

    आज करीब 2:50 दोपहर में बारिश हुई और लगभग 2 से 3 घंटे चली, बारिश में पेड़ टूट गए हैं, और बिजली का कुछ अता पता नहीं चल रहा है,लोगों के घरों में भावका उत्पन्न हो रहा है, तो वे घरों की बालकनी में आकर सावन की पहले दिन की पहली बारिश का आनंद माना रहे हैं, तो कुछ बेचारे झुग्गी-झोंपड़ी के भाई और बहनें अपने घर को तर होने से बचाते दिखे,गांवों का माहौल भी कुछ सही ही था, खेतों में पानी था और कुछ के चेहरों पर खुशी तो कुछ के उप्पर नाराजगी और मजबूरी साफ दिखाई दे रही थी,बारिश आई छम छम छम छाता लेके निकले हम, बच्चों की जुबान पर भी सुनाई दिया, और बच्चें पहले सावन की पहली बारिश में झूमते दिखाई दिए।

    ई-खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी  की खबर।

    अब गैर -मान्यता प्राप्त स्कूल नही चल सकेंगे ,200 से ज्यादा गैर-मनायता प्राप्त स्कूल होंगे बंद : सीएम योगी

    लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में संचालित गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। यह निर्णय लखीमपुर खीरी और संभाल के साथ-साथ कई जिलों में ऐसे स्कूल के खिलाफ मिली शिकायतो के बाद लिया गया है। जहां पर राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की शिकायत मिलने पर इन स्कूलों के संचालन के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी शिकायतों को फिर से आने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे ,अकेले गुलाब देवी के गृह जिले संभल में 200 से अधिक गैर मान्यता प्राप्त स्कूल चल रहे हैं, इसके जवाब में मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए व इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी जनहित याचिका दायर होने के बाद 24 जुलाई को सुनवाई करते हुए इन स्कूलों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है।

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे

     

    कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर मसाल जुलूस निकालकर वीर सैनिक को देंगे श्रद्धांजलि

    बाराबंकी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय पर किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री श्री शिवेंद्र विक्रम शाही ने बताया कि हमारा आगामी कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस जो कि पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। उन्होंने कहा कि लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की इस वर्ष कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर 25 जुलाई को 2500 युवाओं के साथ मशाल जुलूस निकालकर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी वहीं 26 जुलाई को शहीद वीर जवानों को प्रदर्शनी व देशभक्ति सभा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस अवसर पर सर्वेश अवस्थी, अनुज वर्मा ,शिवकुमार यादव, अरुण रावत ,सुधाकर सैनी , सत्या पंडित ,कुलदीप सैनी ,अनुज बाबा ,योगी विकास शुक्ला, दिनेश सिंह ,रामजी सहित जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे

     

    छ्तारी की पुलिस ने किया, अच्छा काम किया 5 शातिर चोरों के एक साथ गिरफ्तार

    बुलंदशहर के छतारी पुलिस ने चेकिंग के दौरान घरों और दुकानों में घुसकर चोरी करने वाले गैंग को पकड़ा। 5 चोरों के पास से चोरी के आभूषण सहित कीमती सामान बरामद हुआ है।

    एसपी देहात रोहित मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की सुबह करीब 06.45 बजे छतारी पुलिस पर खास मुखबिर ने सूचना दी कि 5 चोर चोरी किए सामान के साथ अतरौली रोड़ मौद्दीनपुर वार्डर पर खड़े हुए हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पांचों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चोरों की पहचान चमन उर्फ लाला पुत्र शंकर निवासी ग्राम दानगढ थाना डिबाई, राजकुमार उर्फ राजू पुत्र राजेश कुमार निवासी दानगढ थाना डिबाई हाल पता मौ. पीपलवाला थाना क्वार्सी अलीगढ़, विकास उर्फ अजीत पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी ग्राम दौरऊ थाना डिबाई, वरुण सिंघल पुत्र मदन मोहन सिंघल निवासी ग्राम दानपुर थाना डिबाई, ब्रजेश कुमार पुत्र छत्र सिंह निवासी ग्राम असदपुर घेड थाना डिबाई के रूप में हुई है।

    ये सामान हुआ बरामद

    पुलिस ने इनसे तीन जोड़ी कुंडल पीली धातु, एक काले मोती की माला में पीली धातु का मंगलसूत्र, सफेद धातु की एक जोड़ी पैरों में पहनने की रेशम पट्टी, एक पाजेब सफेद धातु, एक कोंधनी (कमरबंद) सफेद धातु, एक बिस्कुट सफेद धातु, तीस हजार तीन सौ रुपए नगदी, दो बैटरा व दो इंवर्टर, एक सोलर बैटरी, पांच सोलर प्लेट, एक मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर बरामद किया है।

    सभी पर दर्ज हैं केस

    पकड़े गए आरोपी चमन उर्फ लाला पर 6 मुकदमे छतारी थाने में एवं 06 मुकदमे डिबाई कोतवाली मे दर्ज हैं। वहीं राजकुमार उर्फ राजू पर 05 मुकदमे छतारी थाने में एवं 03 मुकदमे डिबाई कोतवाली में दर्ज हैं। विकास उर्फ अजीत पर 05 मुकदमे छतारी थाने में एवं 02 मुकदमे डिबाई कोतवाली में दर्ज हैं। वहीं वरुण सिंघल एवं ब्रजेश कुमार पर एक एक मुकदमा डिबाई कोतवाली में दर्ज किया गया है।

    ई-खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी  की खबर।

    श्रद्धालुओं से भारी मारुति ईको वैन में ट्रक ने मारी टक्कर, गैस लीकिज के 9 लोगों को आग में झुलसना पड़ा।

    21 जुलाई 2024, अनूपशहर(बुलन्दशहर), रविवार सुबह 5 से 6 बजे के करीब, मारुति ईको वैन करके ड्राइवर के साथ जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक मारुति वैन ड्राइवर ने किनारे में लगा दिए थे ब्रेक,
    पीछे से आने वाले ट्रक ने अपना बैलेनस या कहें तो गाड़ी (ट्रक) पर नियंत्रण खो दिया और उसका वाहन बेकाबू हो गया, और किनारे खड़े ईको ड्राइवर में जाकर ठोंक दी,

    CNG (सी.एन.जी.) गैस वाहन में लीकेज होने के कारण भीषण आग ने चिंगारी भर से ले लिया भयंकर रूप 5 बच्चों के साथ 4 महिलायें आग में झुलस गईं,

    लोगों का कहना था कि झुलसते हुए लोगों को देख उनका कलेजा भी पसीज गया था, जैसे-तैसे वह श्रद्धालु वाहन से बाहर निकले और आसपास के व्यक्तियों से मदद की गुहार करने लगे, आसपास के लोगों ने तत्काल रूप से पुलिस वाहन आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करके पुलिस की मदद से ट्रक ड्राइवर के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दर्ज करने से पहले श्रद्धालुओं को अस्पताल पहुँचाया,

    और फिर तहरीर दर्ज कराई और श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल वालों से बात करके उन्होंने कुछ मदद चाहिए हो तो बात दीजिएगा कहते हुए अपने घर को रवाना हो गए।
    अस्पताल वाले कर्मचारियों ने उपचार चालू कर दिया था जैसे ही श्रद्धालु अस्पताल पहुँचे तब, थोड़ा साहस मिलने के बाद श्रद्धालुओं ने अपने घर के परिवारजनों को बुलाया और अब वह अस्पताल में अपने इंसाफ के लिए और अपने घावों के लिए जूझते हुए रिकवर हो रहे हैं।

    घायलों के नाम :
    मंजू (34) पत्नी हरि प्रसाद, रानी (45) पत्नी रणवीर, हिमांशु (12) पुत्र हरी प्रताप, पिंकी (24) पुत्री राहुल, मीनाक्षी (12) पुत्री देवेंद्र, सरिता (24) पुत्री देवेंद्र, मोहनी (8) पुत्री देवेंद्र, मुस्कान (5) पुत्री राहुल, राजबाला (60) पत्नी शिवराज सिंह

    ई-खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी  की खबर।

    दिल्ली के बवाना से लापता अभिषेक: परिवार की मदद की गुहार

    दिल्ली: दिल्ली के बवाना डीआईसी ऑफिस के सामने टी स्टॉल वह ग्रामीण गौशाला के नजदीक से अभिषेक स्कूल जा रहा था उसके बाद से लापता हो गया और लापता होने से इलाके में चिंता का माहौल है। दिल्ली बवाना थाना प्रभारी को अभिषेक के परिवार ने मामले में मदद की गुहार लगाई है।

    क्या है पूरा मामला
    नितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी मौसी का लड़का जो बिहार का मूल निवासी है लापता अभिषेक दिल्ली में पढ़ते थे और पिछले दिनों स्कूल जा रहा था लापता हो गया स्कूल से घर नहीं लौटा , लेकिन तब से वे लापता हैं। परिवार ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया।

    परिवार की अपील
    अभिषेक के परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत संपर्क करें।

    संपर्क नंबर:
    – 6299177468
    – 9643228371

    सुरक्षा और भलाई की जरूरत
    एक व्यक्ति का गायब होना परिवार के लिए बहुत ही चिंता का विषय है और इस पर अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए लापता व्यक्तियों के मामलों में तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

    परिवार वालों को राजन मोहम्मद नाम के लड़के पर है पूरा शक वही अभिषेक को उठाकर ले गया

    नितेश ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 तारीख को लेकर गया हमें पूरा शक है कि अभिषेक कुमार 12 वर्ष को राजन मोहम्मद उम्र 22 का लड़का बहला फुसला कर अपने साथ ले गया होगा तथा उस दिन से अभिषेक भी गायब है तथा परिवार वालों ने राजन से पूछताछ करने की अपील की है।

    समुदाय की भूमिका


    समुदाय को अभिषेक के परिवार का समर्थन करने और उनके खोज प्रयासों में अधिकारियों की सहायता करने के लिए एकजुट होना चाहिए। थानाध्यक्ष से मामले की गहन जांच करने और न्याय सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जा रही है।

    यह मामला न केवल एक परिवार की चिंता है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी चिंता का विषय है। अभिषेक की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट