More
    Home Blog Page 87

    कामिंग गस्त के दौरान पकड़े गए स्थाई वारंटीयो को गिरफ्तार कर न्यायालय सोनकच्छ भेजा

    देवास :  पीपलरावां  पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि रात्रि कांबिंग गस्त पूरे जिले में की जावे, यह,भी निर्देशित किया गया था कि स्थाई एवं फरारी तथा गिरफ्तारी वारंटी ,को गिरफ्तार करेंगे गुंडे, बदमाशों की चेकिंग जिला बदर की चेकिंग एवं कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था इसके तहत गत रात्रि में थाना पीपलरावा पुलिस द्वारा 6 वारंटीयो को गिरफ्तार किया गया जिन्हें सोनकच्छ न्यायालय पेश किया गया । वहीं थाना पीपलरावा पर कांबिग गस्त के दौरान स्थाई वारंटी १,अंबाराम पिता मांगीलाल चमार निवासी ग्राम कचनारिया तथा गिरफ्तारी वारंटी १,कृष्ण पाल सिंह पिता चंद्रर सिंह राजपूत निवासी ग्राम लकुमडी २,धरम पिता चंद्रर सिंह राजपूत निवासी ग्राम लकुमडी ३,गोविंद पिता चंद्रर सिंह राजपूत निवासी ग्राम लकुमडी४ कमल पिता रामचंद्र बलाई निवासी पीपल रावा५, राजा उर्फ राजेंद्र पिता रामचंद्र बलाई निवासी पीपलरावा को गिरफ्तार किए गये थे। जहां से न्यायालय पेश किए गए हैं उक्त जानकारी पीपलरावा थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत ने दी।

    ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

    सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी वाहन चालक परेशान

    पीपलरावा मैं आवारा मवेशी से वाहन चालक परेशान हो रहे है आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं बीच सड़क पर बैठकर यातायात में रकावट हो रही है कभी सवार तो वाहनों की टक्कर से आवारा मवेशी से एक्सीडेंट भी हो रहा है पर सरकार आवारा मवेशी को गौशालाछोडने का ऐलान तो कर दिया पर नगर परिषद ने अभी तक गौशाला छोड़ने का आदेश नहीं निकाला वाहन चालक तो परेशान हो ही रहे हैं उनके साथ-साथ किसानभी परेशान हो रहे हैं खड़ी फसलों को नुकसान कर रहे हैं किसानों ने बड़ीमुश्किल से खेतों में बीज बोया है औरआवारा मवेशी फसलों का पूरी तरह से सफाई कर देते हैं और किसानों ने फसलों पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर दिया जिससे आवारा मवेशी को भी नुकसान हो रहा है जिससे उनकी मौतभी हो रही है गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वासहोता है गौ माता को गौशालामें छोड़ने में सड़कों पर घूम रही है इससे राहत मिलेगी वह गौशालाओं में आवारा मवेशी आराम रह सकेंगे वह गौशाला में गोबरकी खाद भी बनेगी व गौशालाकी इनकम बढ़ेगी। रोज होने वाली दुर्घटना से भी राहत मिलगी साथ ही किसान की फसलों का नुकसान भी नहीं होगा और प्रदेश की में सड़कों पर घूम रही आवारा गौमाताओं भिजवाए जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

    प्रातः से ही हो रही अणुव्रत वर्षा से सभी क्षेत्र के नाले आए उफान पर कई मार्ग हुए अवरुद्ध

    देवास पीपलरावा । क्षेत्र में लगातार सुबह से हो रही बारिश के कारण घटिया कला पीपलरावा मार्ग पर बनी पुलिया पर दोपहर 1:00 बजे से पानी आने के कारण स्कूल बस, यात्री बस शाजापुर से देवास जाने वाली सोनकच्छ से सारंगपुर जाने वाली यात्री बस को 4 घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा आखिरकार स्कूल बस को वापस रिटर्न कर के पोलाय कला देवगुलर जोड़ से सुंदरसी होकर धाकड़ निपानिया, घटिया कला से 40 किलोमीटर का चक्कर काट कर आना पड़ा इसी बीच स्कूली बच्चे भूख और प्यास से तड़पते हुए नजर आए कुछ स्कूल संचालकों की समझदारी से बच्चों को पीपलरावा लाकर चाय नाश्ता करवा कर वापस ले गए लेकिन कुछ स्कूल की बस स्कूल संचालक एवं ड्राइवर की लापरवाही के कारण वहीं पर खड़ी रही पीपलरावा थाने से पुलिस बल मौके पर उपस्थित होकर स्थिति का जायजा लिया साथ में संतोष पटेल अर्जुनसिंह धाकड़, राजकुमार धाकड़, शैलेंद्र बैसवाल, रामचंद्रमालवीय सरपंच प्रतिनिधि, विष्णुधाकड़, पूर्व सरपंच कैलाश पाठोंदीया, अर्जुनपटेल, निपानिया भारत मैकेनिक , नारायणसिंह धाकड़ सहित यात्री गण उपस्थित रहे । पानी के तेज बहाव में ड्राइवरसन बहगया । पीपलरावा । आज क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया वहीं समीपस्त ग्राम खुटखेड़ा अधूरे पुल के साइड से बने ड्राइवरसन मार्ग नाले में आई बाढ के तेज बहाव से बह गया । वहीं यातायात अवरुद्ध हो गया है लापरवाह ठेकेदार का खामीआजा क्षेत्रवासी आमजन को भुगतना पड़ेगा । खुटखेड़ा का संपर्क पीपलरावां से टूटगया पानी के तेज बहाव में ड्राइवरसन बहगया स्कूल के बच्चे परेशान होते रहे यात्रीगण भी परेशान होते रहे |

    ई खबर मीडिया के लिए विष्णु शिंदे की रिपोर्ट

    पुलिस प्रशासन की लापरवाही: महिला पीड़िता की सुनवाई नहीं, आरोपी को मिली छूट

    जिले रामपुर : पंचायत मसवासी की रहने वाली सरोज पत्नी श्री चंद्रपाल ने 28 जुलाई 2024 को एक नए नंबर से आई कॉल पर अश्लील गालियाँ और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की मदद की गुहार लगाई। लेकिन, मसवासी चौकी और टांडा थाना में उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया गया।

    सरोज ने बताया कि कॉल करने वाला शोएव, जो खोद कलां का निवासी है, ने उसे गालियाँ दीं और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस पर सरोज अपने पुत्र के साथ मसवासी चौकी गई, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई।

    आगे की कार्रवाई के लिए पीड़िता और उसके परिवार ने दड़ीयाल चौकी का रुख किया, जहां कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने उन्हें समझौता करने के लिए कहा। लेकिन इस दौरान शोएव और उसके पिता ने पीड़िता के परिवार पर हमला कर दिया।

    सभी प्रयासों के बावजूद, जब पीड़िता ने टांडा थाने में तहरीर दी, तो पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उनके पुत्र को थाने में बंद कर दिया और उल्टा उन पर दबाव डाला कि वे समझौता करें।

    अब पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक उनकी किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए नितिन कुमार की खबर

    अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी ना होने से नाराज दिखा ब्राहम्ण समाज, धरना प्रदर्शन कर जमकर की पुलिस के विरोध में नारेबाजी।

    सरोजनीनगर | राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर इलाके के बंथरा क्षेत्र में छह दिन पहले हुयी रितिक पांडे की हत्या के मुख्य पांच आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली गई हैं लेकिन अभी भी अज्ञात आरोपी फरार हैं। पीड़ित परिवार का कहना हैं की पूर्व थाना प्रभारी हेमंत राघव व अन्य दरोगो की साजिश के चलते ही रितिक की जान गई है। लेकिन अभी भी अज्ञात लोगो की गिरफ्तारी न होने की वजह से नाराज ब्राहम्ण समाज के सैकड़ो लोगो ने 28 जुलाई दोपहर 12 बजे से थाने के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया जिसमे नागेश्वर त्रिवेदी, ललित शुक्ला ,प्रवीण अवस्थी ,अमित तिवारी ,आशीष त्रिवेदी ,अभय दीक्षित, वैभव त्रिवेदी, अतुल तिवारी व समस्त ब्राह्मण समाज के लोगो के एडीसीपी शशांक सिंह को ज्ञापन देकर 2 घंटे का समय दिया है। जिसमे मृतक हितेश उर्फ रितिक पांडेय के परिवार की भविष्य की सुरक्षा को दृष्टिगत देखते हुए निम्न मांगे की ,

    पीड़ित परिवार को पूर्वकालिक पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए, मृतक के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा व परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, आरोपियों के सभी सत्र लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएं, घटना वाली रात पुलिस की शिकायत में मृतक की परिजनों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर थाने से भागने वाले उप निरीक्षक इबे हसन को नौकरी से तत्काल निलंबित किया जाए, निलंबित इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज किया जाए, आरोपियों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों की जांच कर प्रॉपर्टी सील की जाए, मृतक के परिजनों को तत्काल सत्र लाइसेंस प्रदान किए जाएं, घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की एक सप्ताह के अंदर पहचान कर गिरफ्तारी की जाए, इसके साथ-साथ ब्राह्मण समाज के बहुसंख्यक लोगो ने मृतक के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सात्वना दी।

     

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे

    दबंगों का आतंक: घर में तोड़फोड़ और जमीन पर कब्जा, पीड़ित की मदद की गुहार

    किशनगंज बिहार – दबंगों ने घर में तोड़फोड़ कर जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया, धारा 144 लगे होने के बावजूद खड़ी फसल काट दी गई। पीड़ित जाकिर हुसैन ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। जाकिर का कहना है कि उनके पिता ने अनुमंडल कार्यालय में आवेदन दिया था, परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

    जाकिर हुसैन ने आरक्षी अधीक्षक किशनगंज को शिकायत पत्र दिया, जिसमें निम्नलिखित भूमि पर धारा 144 प्रारंभ करवाने की मांग की गई।

    उन्होंने लिखा, “मैं नेहरुद्दीन, पिता फुल मोहम्मद, निवासी मसतलिबा, थाना कोषाधामण, जिला किशनगंज का स्थाई निवासी हूँ। हमारे पास मौजा-मस्तलिया, थाना नं. 424, खाता नं. 131, खेसरा नं. 500, रकवा 2 एकड़ 94 डी जमीन है। इसी प्रकार खाता नं. 133, खेसरा नं. 135, 136, 1 एकड़ 34 थी जमीन, खाता नं. 132, खेसरा नं. 401 रकबा 1 एकड़ 75 बिसवे जमीन और खाता नं. 89, खेसरा नं. 91-10, 66 जमीन 6 एकड़ 32 बिसवे है, कुल जमीन 12.54 एकड़ के लगभग है जो मेरे पिता और अन्य रिश्तेदारों के नाम दर्ज है।”

    पीड़ित द्वारा दिया गया शिकायत पत्र, पीड़ित ने कहा न्याय मिलने में बेशक देरी हो रही है लेकिन मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा.

    उन्होंने आगे कहा, “विपक्षी मोहम्मद नाजीम, पिता मोहम्मद इसाक, निवासी सुंदरपंछी और अन्य लोगों ने बलपूर्वक हमारे खतियानी जमीन को दखल करने का प्रयास किया है। जब उनसे जमीन के कागजात मांगे जाते हैं, तो वे देने से इनकार कर देते हैं। हम लोग निःसहाय और कमजोर हैं और कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से धारा 144 की कार्यवाही हेतु स्थानीय थाना-कोचाधामन से जाँच प्रतिवेदन मांगा गया, परंतु कोई जाँच प्रतिवेदन नहीं भेजा गया। इससे मुझे न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है।”

    जाकिर हुसैन ने मीडिया के माध्यम से न्याय की अपील की है और कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का दावा है कि दबंग फर्जी कागजात के दम पर घर और जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इन दबंगों में नसीम अख्तर, मोहम्मद नाजिम, फरमोदीन, मोहम्मद इसूद, क्यूम, अलमुद्दीन, शरीफ, इस्लाम, तनवीर आदि शामिल हैं।

    पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार गाँव के सरपंच के पास भी आवेदन दिए, परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। दबंगों के पास जमीन का कोई प्रूफ नहीं है, फिर भी वे जबरन कब्जा कर रहे हैं।

    अनुमंडल दण्डाधिकारी, किशनगंज के न्यायालय में केस नं० 983 एम०/2021 धारा 107 द०प्र०सं० के तहत सुनवाई हो रही है। पुलिस प्रतिवेदन से स्पष्ट होता है कि भूमि विवाद को लेकर उभय पक्षों में तनाव व्याप्त है जिससे शांति भंग की आशंका है।

    अतः पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर धारा 107 के तहत आदेश दिया गया है कि संबंधित पक्ष अधोहस्ताक्षरी के न्यायालय में उपस्थित होकर कारण पृच्छा दाखिल करें कि क्यों न उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने हेतु 25,000 रुपये के बंध पत्र पर हस्ताक्षर करवाया जाए।

    जिसमें फूल मोहम्मद के नाम से खतयानी दर्ज है कुछ और आदमी भी इस खतयानी में दर्ज है।

    धारा 144 हटाने के बाद मेहरुद्दीन धारा 145 के लिए आवेदन दिए थे उसमें आज तक नहीं हुई कोई सुनवाई। और पीड़ित लोगों ने सरकार से अपील की है कि उनकी जमीन उन्हें दिलाई जाए और जमीन से अवैध कब्जा हटाया जाए तथा हमारी जान की सुरक्षा की जाए क्योंकि दबंग किशम के लोग हमें जान से मारने की धमकियां देते हैं।

    पीड़ित जाकिर हुसैन ने सरकार से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    nashe ki हालत में युवती ने अलीगढ़ से आकर किया बुलन्दशहर में प्रेमिका कत्ल

    बुलंदशहर में एक होटल में प्रेमी का शव लटका मिला। बताया जाता है कि युवक प्रेमिका के साथ होटल आया था। दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके थोड़ी देर बाद उसका शव लटका मिला। युवक के परिजनों ने प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।

    शव मिलने के बाद होटल का स्टाफ भी फरार हो गया। पुलिस ने जांच की तो रूम से नमकीन के पाउच मिल हैं। पुलिस ने प्रेमिका और युवक के दोस्त को हिरासत में ले लिया है। मामला नगर के मोहल्ला पक्का बाग का है।

    कोतवाली निरीक्षक रवि रतन सिंह ने बताया- 23 साल के तुषार सैनी पुत्र राजेन्द्र उर्फ राजू सैनी निवासी मोहल्ला पक्का बाग छांसियावाड़ा का अलीगढ़ की रहने वाली लड़की से प्रेम प्रसंग था। बीते दिन तुषार ने होटल में रूम बुक कर अलीगढ़ से अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाया था।

    जहां प्रेमिका से कहासुनी के बाद प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के बाद प्रेमिका ने फोन करके प्रेमी के दोस्त को जानकारी देकर मौके पर बुलाया था। होटल कर्मियों ने सुसाइड की जानकारी दी। उसके बाद स्टाफ फरार हो गया।

    नशे में धुत मिली प्रेमिका

    फोरेंसिक टीम ने जांच के दौरान नमकीन के पाउच समेत कई नमूने एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमिका को नशे की हालत में पाया गया है। मृतक के दोस्त और प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक नगर स्थित बाबा मोबाइल शॉप पर काम करता था।पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने प्रेमिका पर तुषार की हत्या करने का आरोप लगाया है। लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। शनिवार सुबह पुलिस ने दस्तावेज कब्जे में लेकर होटल पर ताला लगा दिया है

    ई-खबर मीडिया के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी खुर्जा की रिपोर्ट।

    आनिमियता फर्जी एफिडेविट डॉक्यूमेंट उच्चतम न्यायालय में जमा करने का मामला प्रशासन का

    मध्य प्रदेश:अभी एक आई०एस० अफसर पूजा खेड़कर आई०एस० बनने के लिए फर्जी डाक्यूमेन्ट दिये वह बात लीक हो गई। अब उनके उपर कार्यवाही हो रही है। एफ.आई.आर. भी दर्ज हो गई है। पूजा खेड़कर म०प्र० में यू.पी.एस. और आई०एस० की ट्रेनिंग करती तो म०प्र० में फर्जी डाक्यूमेन्ट बन भी जाते। और लग भी जाते कभी बात लीक नहीं होती अभी म०प्र० शहडोल संभाग यहां पर माननीय उच्च न्यायालय में फर्जी कागज बनाके दिये गये आज तक वह खुलाशा नहीं हो पाया और लीक भी नहीं हुआ एक प्रायवेट हास्पिटल श्रीराम हेल्थ केअर सेन्टर उस हास्पिटल में कई मरीजों की मौते हुई डिलेवरी के कारण और डायलिसिस होने के कारण जब माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश हुआ कि उस हास्पिटल की जांच की जाये उस हास्पिटल में डायलसिस गणेश कुशवाहा करता रहा उसके पास न कोई डिग्री रही और न कोई ज्ञान भी नहीं रहा। शहडोल संभाग जिले के अधिकारी अफसर स्वास्थ्य चिकित्सालय का सी०एम०ओ० और डॉक्टर श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर हास्पिटल की जांच की। फिर फर्जी रिपोर्ट बनाये फिर माननीय उच्च न्यायालय जाकर फर्जी एफीडेविट और फर्जी रिपोर्ट जाकर पेश किये क्योंकि डायलसिस गणेश कुशवाहा करता रहा। स्वास्थ्य चिकित्सालय के सी०एम०ओ० और अपने स्टाफ गोपीलाल की डिग्री लगाकर झूठी रिपोर्ट बनाकर तैयार किये क्योंकि शहडोल संभाग के अधिकारी जो फर्जी रिपोर्ट बनाते हैं बिलकुल परफेक्ट काम करते हैं। शहडोल के अधिकारियों को फर्जी कागज बनाने का एक्सपीरियंस बहुत ज्यादा रहता है। फर्जी डाक्यूमेन्ट कागज बनाने वाले प्रड्यूसर पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य किरदार निभाने वाले उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता स्वास्थ्य चिकित्सालय सी०एम०ओ० एम०एस० सागर डॉ० वाय०के० पासवान, डॉ० ए०के० लाल, डॉ० हीरालाल शुक्ला, इन लोगों की पूरी टीम पूरा फर्जी कागज डाक्यूमेंट बनाने का बहुत लंबे समय से एक्सपीरियंस है। शहडोल संभाग के आयुक्त कमिश्नर बी०एस० जामोद अभी 4 महीना पहले उनकी पोस्टिंग हुई है। मैने उनको आवेदन दिया कि श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर की दुबारा जांच करवायी जाये और केस को री-ओपन किया जाये फिर डिप्टी कलेक्टर अमिता गर्ग के द्वारा जांच शुरू हुई श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर का डॉक्टर रोहित दुबे ने बयान दिया वह अपना बयान 22.05.2024 को दे रहा है। हमारी हास्पिटल में डायलसिस 2019 से शुरू हुई है। डायलसिस करने के दो टेक्निीशियन है। एक गोपीलाल तथा दूसरा प्रतिभा सिंह है। ये कार्य करते हैं डायलसिस का। गणेश कुशवाहा डायलसिस प्रक्रिया कार्य में संलिप्त नहीं रहता था। दूसरा बयान गोपीलाल दे रहा है कि मैं श्रीराम हास्पिटल में 2019 से कार्य करना शुरू किया हूँ डायलसिस का। और 22.07.2020 को स्मिता विसनदासानी का डायलसिस में किया था। जब पहली बार गोपीलाल अपना बयान दिया 20.09.2021 को उपपुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता को कि मैं स्मिता विसनदासानी का डायलसिस किया हूँ दिन तारीख मुझे याद नहीं है। गोपीलाल कई प्रकार का बयान दे रहा है। पहली बार बयान दिया उप पुलिस अधीक्षक सोनाली गुप्ता को कि डायलसिस किया हूँ। मुझे दिन तारीख याद नहीं है। दूसरी बार डिप्टी कलेक्टर अमिता गर्ग को बयान दे रहा है कि 22.07.2020 को डायलसिस किया हूँ। एक तरफ गोपीलाल अपने बयान में बोलता है मैं श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर में 2021 फरवरी से काम करना शुरू किया हूँ। डॉ० रोहित दुबे अपने बयान में बोल रहा है कि गणेश कुशवाहा कोई डायलसिस का कार्य नहीं करता है। उप पुलिस अधीक्षक व्ही०डी० पाण्डेय ने जांच की श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर हास्पिटल की 04.01.2021 को उसका प्रबंधक विजय द्विवेदी अपना बयान दे रहा है। कि गणेश कुशवाहा सहायक के रूप पर डायलिसिस का कार्य करता है। उप पुलिस अधीक्षक व्ही०डी० पाण्डेय ने गणेश कुशवाहा का बयान लिया 04.01.2021 को गणेश कुशवाहा अपने बयान में बोल रहा है कि मैं श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर में डायलिसिस विभाग में पिछले 03 साल से सहायक के रूप पर मैं कार्य करता हूँ डॉक्टर रोहित दुबे दूसरा बयान दे रहा है कि महिला अनीषा सिंह पेसेन्ट हमारे हास्पिटल में कोई डिलेवरी नहीं हुई है। और कभी एडमिट नहीं हुई है। अनीषा का पति पप्पू सिंह अनूपपुर जिले में पुलिस अधीक्षक और कोतवाली में अपना बयान दिया है कि निजी चिकित्सालय श्रीराम हास्पिटल में अपनी पत्नी को एडमिट करवाया 03.11.2021 को डॉ० पूजा दुबे, डॉ० रोहित दुबे के द्वारा ऑपरेशन किया गया। बालक को जन्म दिया अनीषा सिंह बहुत सीरियस हो गई श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर हास्पिटल के द्वारा अपनी एम्बूलेंश भेजकर रेफर किया गया मेट्रो हास्पिटल जबलपुर फिर 09.11.2021 को अनीषा सिंह की मृत्यु हो गई। अनूपपुर जिला स्वास्थ्य चिकित्सालय में अनीषा सिंह का पोस्टमार्डम भी हुआ है। ये सब लोग श्री राम हास्पिटल का प्रबंधक विजय द्विवेदी और रोहित दुबे किसी पेसेन्ट की मौत हो जाती है उनके परिजन लोग जिला प्रशासन को शिकायत करते हैं उनके बाद भी कोई जांच और कार्यवाही नहीं होती है। तो श्री राम हास्पिटल के बाहर धरने में भी बैठ जाते हैं। एक मध्यम वर्ग की मृत्यु हो जाती है तो प्रशासन और पुलिस के द्वारा न कोई एफ०आई०आर० होगी न कोई जांच होगी और न कोई कार्यवाही होगी। किसी बड़े आदमी के उपर घटना घट जाती है। तो शासन प्रशासन फुल एक्शन में आ जाते हैं। कुछ टाईम पहले बम्बई में सलमान खान के घर के बाहर किसी सूटर ने गोलियां चलाई फिर सूटर को पकड़ने के लिये पूरा प्रशासन एक्टिव हो गया पूरे सीसी कैमरा देखे जा रहे हैं। हजारों किलोमीटर तक कैमरा खघांरे गये और सूटर की मोबाईल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। सी०एम० फरियादी के घर जा रहा है। आश्वासन देने के लिए कि शासन प्रशासन सूटर को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दिये हैं। कोई आम आदमी के उपर घटना घटती है। जैसे महिला अनीषा सिंह के ऊपर जैसे घटना घटी न उनका हास्पिटल का सीसी कैमरा की फोटो निकाली गई और न कोई मोबाईल कॉल की लोकेशन निकाली गई। प्रशासन अधिकारी अफसरों को आरोपी मुंह मांगा पैसा देता है। कि केश को रफा-दफा करके दबा दिया जाता है। शहडोल के कमिश्नर बी०एस० जामोदर साहब उनको मैं शुक्रिया अदा कर रहा हूँ कि श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर की दुबारा जांच करवायी। अभी विजय द्विवेदी प्रबंधक और डॉ० रोहित दुबे इन लोगों को आधा झूठ सामने आ गया है। मुझे आगे की कानूनी लड़ाई लड़ने में आसानी हो गई है। पूरा झूठ अभी आना बांकी है। श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर के लोग जितना झूठ बोल ले उनको आखिरी में जेल हवालात जाना ही जाना है। कानून के आंखो में धूल झोंककर कितने दिन बच सकते हैं। कानून के सामने पूरी सच्चाई आ जायेगी तो इन लोगों को कोई ताकत नहीं बचा पायेगी। गैंगगेस्टर आनन्दपाल पांच लाख का ईनामी फर्जी इन्काउन्टर में राजस्थान की पुलिस 24.06.2017 में मार गिराई अभी 24.07.2024 को न्यायालय ने आदेश किया कि आनन्दपाल को फर्जी इनकाउन्टर में एस०पी० सहित सात पुलिस अधिकारियों को एफ०आई०आर० दर्ज करो 302 की धारा में कानून के रखवाले और कानून के नुमान्मदे सब फर्जी काम करते हैं।

    श्रीराम हेल्थ केयर सेंटर: विवादों के घेरे में शहडोल का अस्पताल

    “फर्जी डॉक्यूमेंट्स देकर आईएएस बनी पूजा खेड़कर पर कार्रवाई हुई पर, श्रीराम हेल्थ केयर सेंटर पर कब होगी कार्रवाई?

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    गरीबी से संघर्ष करते हुए सोशल मीडिया स्टार बनने का सपना: ब्यूटी कुमारी की प्रेरक कहानी

    आज हम बात करेंगे बिहार के सहरसा जिले के थाना,सैर,बजार के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैजनाथपुर की रहने वाली ब्यूटी कुमारी के बारे में। ब्यूटी कुमारी महज 10 वर्ष की है , जिनके पिता का नाम विष्णु कुमार और माता निक्की कुमारी है, एक ऐसी लड़की हैं जो अपनी रिल्स को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना चाहती हैं। उनका सपना है कि उनके परिवार की गरीबी को दूर कर सकें और सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना सकें।

    ब्यूटी कुमारी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट nikkidevi691
    विष्णु कुमार के नाम से बनाया है। वह जल्द ही यूट्यूब पर भी अपना अकाउंट बनाएंगी ताकि अपने परिवार की जिम्मेदारी उठा सकें। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह अपने गाँव, तहसील और राज्य का नाम रोशन करना चाहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई रील्स बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं और उन्हें सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाता है।

    हाल ही में ब्यूटी कुमारी ने 240 सब्सक्राइबर्स का मील का पत्थर पार किया है। वह एक छोटे से गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं और सोशल मीडिया पर एक नया इतिहास लिखने का सपना देखती हैं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए एक वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने अपने चाहने वालों का धन्यवाद किया है।

    ब्यूटी कुमारी का सपना है कि उनकी वीडियो और रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें, शेयर करें और सब्सक्राइब करें। आइए हम सब मिलकर उनकी इस यात्रा में उनका साथ दें और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में मदद करें।
    धन्यवाद

    खुर्जा की तरफ खुर्जा जंक्शन की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बांबे में कूड़े से लतपत 2 शव पे गए।

    26 जुलाई 2024, खुर्जा(बुलन्दशहर) , बुलंदशहर के खुर्जा स्थित पंचवटी रजवाहे में महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रजवाहे में दो शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

    सूचना पर पहुंची खुर्जा कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के जंक्शन रोड स्थित पंचवटी रजवाहे में शुक्रवार सुबह के वक्त महिला और पुरुष के शव मिलने की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने खुर्जा कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

    लोगों ने हत्या की जताई आशंका

    शव मिलने की सूचना पर आई खुर्जा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। दोनों शव से भीषण बदबू आ रही थी।जिसके चलते यह प्रतीत हो रहा है कि दोनों शव लगभग 10 से 15 दिन पुराने हैं। इससे पहले भी अरनिया क्षेत्र स्थित रजवाहे में लावारिस शव मिल चुके हैं। खुरजा कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि फिल्हाल शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की जाएगी।

    ई-खबर मीडिया बुलन्दशहर के लिए हर्ष वर्धन सोलंकी की रिपोर्ट।