More
    Home Blog Page 85

    गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर शुभारंभ अतिथियों द्वारा

    अनूपशहर —- गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के अवसर पर प्रातः काल को पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल इंद्रमणि वार्ष्णेय हरिओम वार्ष्णेय अशोक शर्मा प्रसून वार्ष्णेय पुष्पेंद्र शर्मा गोपाल सक्सेना व समिति के सदस्यों ने गांधी मं डी स्थित उनकी प्रतिमा पर दूध दही गंगाजल से स्नान कराकर पूजा अर्चना कर धूमधाम से मनाई। इसके पश्चात गांधी मंडी स्थित शिव मंदिर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता नरेश चंद अग्रवाल भट्टे वाले तथा संचालन हरिओम वार्ष्णेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी नवीन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल एवं बृजेश नागल रहे। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रचलित कर किया गया। गोष्ठी में मुख्य वक्ता राजेश उपाध्याय रहे।

    प्रदीप द्विवेदी उपजिलाधिकारी नवीन कुमार पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल शेषावतार चौहान रामकिशन बजाज अंकुर शर्मा आदि वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी तथा श्रीराम चरितमानस के महत्व का विस्तार से विवेचन करते हुए सामाजिक सरोकारों एवं जीवन में श्रीराम चरितमानस की उपयोगिता के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। समिति के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का श्रीराम नाम का पटका पहनाकर एवं राम दरबार भेंट कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने इस वर्ष सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नगर के छात्रों अक्षय गुप्ता शुभम बंसल चिराग गोयल को श्रीराम नाम का पटका पहनाकर एवं राम दरबार का चित्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्रीराम चरितमानस प्रचार समिति के संरक्षक विनीत बंसल संस्थापक सदस्य हरिओम वार्ष्णेय संयोजक अशोक शर्मा अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय महासचिव प्रसून वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष ओमदत्त वार्ष्णेय मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल आडिटर अक्षांश गर्ग दीपक गोयल राजकुमार रस्तोगी प्रवीण अग्रवाल हरिओम रस्तोगी अमन गर्ग पुष्पेंद्र शर्मा आदि सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों किशोरी लाल शर्मा अनुराग अग्रवाल विनोद शर्मा कुलदीप शर्मा रविंद्र इंसा योगेन्द्र प्रजापति विवेक शर्मा कामिनी शर्मा नरेंद्र कुमार सौरभ वार्ष्णेय गगन वार्ष्णेय कृष्णा पंडित के साथ साथ भजन गायक अशोक शर्मा देवीदास जय प्रकाश सैनी श्याम अग्रवाल राजकुमार शर्मा नंदकिशोर शेषावतार चौहान को श्रीराम नाम का पटका पहनाकर एवं राम दरबार का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीपीडी स्कूल के सचिव अंकुर शर्मा को समिति का संरक्षक बनाये जाने पर उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    संवाददाता गगन कुमार तहसील रिपोर्टर अनूपशहर

    विश्व आदिवासी दिवस मनाया

    देवास पीपलरावा = प्रेरणा प्रोत्साहन समिति मध्य प्रदेश के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 20 24 शुक्रवार प्रात 10:00 बजे , स्थान,.. बस स्टैंड पीपलरावा पर आदीवासी युवक राकेश भिलाला का सम्मान कर आदीवासी दिवस मनाया ।
    सर्वप्रथम आदिवासी दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर आदिवासी राकेश भिलाला द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
    इस अवसर पर प्रे. प्रो. स. एवं पूर्व पार्षद शंकर सिंदल ने कहा कि हमें इस विश्व आदिवासी दिवस पर यह संकल्प लेना है कि आदिवासियों के दिए गए संवैधानिक अधिकारों के लिए हमेशा संघर्षरत रहना है, एवं समाज के मुख्य धारा में प्रेरणा प्रोत्साहन समिति के माध्यम से आगे लाना होगा, तभी विश्व आदिवासी दिवस मनाना सार्थक होगा ।
    इस विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्य रूप से उपस्थित ,प्रदेश अध्यक्ष अंबाराम मालवीय , गजानंद देलमिया, उमराव सिंह शिंदे, नरबतसिंह सिंदल , सेवानिवृत अध्यापक अंबाराम शिंदे , अंबाराम गुर्जर , चंद्ररसिंह आदि उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे ।
    जानकारी प्रदेश संयोजक को पूर्व पार्षद शंकर सिंदल ने दी

    ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    मोदी कैबिनेट ने 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी:अंबानी फैमिली की वेल्थ भारत की GDP का 10%, बजाज फाइनेंस पर टैक्स चोरी का आरोप

    कल की बड़ी खबर कैबिनेट के फैसलों से जुड़ी रही। मोदी कैबिनेट ने 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी भी दे दी है। इसपर करीब 24,657 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2030-2031 तक ये प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है।

    वहीं बार्कलेज-हुरून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस की लिस्ट में अंबानी फैमिली टॉप पर है। अंबानी फैमिली की वैल्यूएशन ₹25.75 ट्रिलियन है, यह भारत की GDP का लगभग 10% है।

    मोदी कैबिनेट से 8 रेलवे प्रोजेक्ट मंजूर; आवास योजना में 3 करोड़ नए घर भी बनेंगे
    मोदी कैबिनेट ने 8 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी भी दे दी है। इसपर करीब 24,657 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 2030-2031 तक ये प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है।

    इसके अलावा कैबिनेट ने घर की जरूरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 3.60 लाख करोड़ रुपए की लागत से तीन करोड़ नए घर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बनाए जाएंगे।

    अंबानी फैमिली की वेल्थ भारत की GDP का 10%: फैमिली की वैल्यूएशन ₹25.75 ट्रिलियन, बजाज फैमिली ₹7.13 ट्रिलियन की वैल्यू के साथ दूसरे नंबर पर

    देश में सबसे वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस की लिस्ट में अंबानी फैमिली टॉप पर है। बार्कलेज-हुरून इंडिया की मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस 2024 की लिस्ट के मुताबिक, अंबानी फैमिली की वैल्यूएशन ₹25.75 ट्रिलियन है, यह भारत की GDP का लगभग 10% है।

    बार्कलेज-हुरून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज की लीडरशिप में फैमिली का बिजनेस एम्पायर एनर्जी, रिटेल और टेलिकॉम सेक्टर्स का ऑपरेशन करता है। बार्कलेज-हुरून इंडिया की यह रैंकिंग 20 मार्च 2024 तक कंपनी की वैल्यूएशन पर बेस्ड है।

    बजाज फाइनेंस पर ₹341 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप: DGGI ने भेजा नोटिस, ब्याज के साथ ₹850 करोड़ से ज्यादा देना होगा

    डायरेक्टर जनरल ऑफ GST इंटेलिजेंस (DGGI) ने बजाज फाइनेंस को ₹341 करोड़ की कथित टैक्स चोरी को लेकर नोटिस जारी किया है। GST चोरी की जांच करने वाली एजेंसी ने 3 अगस्त के नोटिस में बजाज फाइनेंस पर सर्विस चार्ज को गलत तरीके से इंटरेस्ट चार्ज दिखाने का आरोप लगाया है। कंपनी ने यह टैक्स बचाने के लिए किया है।

    इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। हालांकि, कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फाइनेंस ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

     

    विवाद के बाद पहली बार मालदीव पहुंचे एस जयशंकर:विदेश मंत्री मूसा जमीर से मिले; अगले महीने भारत आ सकते हैं राष्ट्रपति मुइज्जू

    विदेश मंत्री एस जयशंकर 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार शाम मालदीव पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत विदेश मंत्री मूसा जमीर ने किया। जयशंकर 11 अगस्त तक मालदीव में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति मुइज्जू से हो सकती है।

    जयशंकर ने शुक्रवार रात मालदीव के विदेश मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए ‘पड़ोस’ एक प्राथमिकता है और पड़ोस में ‘मालदीव’ प्राथमिकता है। हमारे बीच इतिहास और रिश्तेदारी के सबसे करीबी रिश्ते भी हैं। यह यात्रा दोनों देशों की उपलब्धियों का जायजा लेने और आने वाले सालों में बेहतर संबंध तैयार करने के लिए है।

    पिछले साल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता संभालने के बाद जयशंकर की ये पहली मालदीव यात्रा है। इससे पहले मई में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर भारत आए थे।

    इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सितंबर में भारत का दौरा कर सकते हैं। मुइज्जू इससे पहले वे जून में प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में आए थे।

    विदेश मंत्री एस जयशंकर का एयरपोर्ट पर स्वागत करने मालदीव के विदेश मंत्री मोहम्मद मूसा पहुंचे थे।
    विदेश मंत्री एस जयशंकर का एयरपोर्ट पर स्वागत करने मालदीव के विदेश मंत्री मोहम्मद मूसा पहुंचे थे।
    भारत के विदेश मंत्री ने मालदीव में भारत की मदद से चलने वाले 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
    भारत के विदेश मंत्री ने मालदीव में भारत की मदद से चलने वाले 6 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

    जयशंकर ने सोशल मीडिया पर कहा, “मालदीव पहुंचकर खुशी हुई। एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए विदेश मंत्री मूसा जमीर को धन्यवाद। हमारी ‘नेबर फर्स्ट’ नीति, ‘ग्लोबल साउथ’ और ‘सागर विजन’ में मालदीव की अहम जगह है।”

    मालदीव के विदेश मंत्री जमीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जयशंकर का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। उम्मीद है कि मालदीव और भारत के बीच ऐतिहासिक संबंध और मजबूत होंगे।”

    मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत-मालदीव में तनाव
    चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में शीर्ष कार्यालय का पदभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में तनाव आ गया था। अपने चुनाव कैंपेन के दौरान भारत के 88 सैनिकों को मालदीव से निकालने के लिए मुइज्जू ने ‘इंडिया आउट’ का नारा दिया था।

    राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू भारत आने के बजाए चीन के दौरे पर गए, जबकि आमतौर पर मालदीव के प्रेसिडेंट पद संभालने के बाद पहले भारत की यात्रा करते हैं।

    इस बीच मालदीव के मंत्रियों ने PM मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर विवादित बयान भी दिया। मुइज्जू के नेतृत्व में मालदीव ने भारतीय सैनिकों को देश से निकालने के अलावा भारत के साथ हाइड्रोग्राफिक सर्वे प्रोजेक्ट भी खत्म कर दिया।

    राष्ट्रपति मुइज्जू ने भारत को शुक्रिया कहा:कर्ज चुकाने में बहुत मदद की; भारत में रोड शो करने आ रहे मालदीव के मंत्री

    राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद करने के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और चीन दोनों देशों ने मालदीव का कर्ज चुकाने में बहुत ज्यादा मदद की है।

    मुइज्जू ने उम्मीद जताई है कि भारत और मालदीव मजबूत संबंध बनाएंगे और फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर जल्द दस्तखत करेंगे।

    PM मोदी वायनाड लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में पहुंचे:हवाई सर्वे किया; राहुल बोले- मुझे भरोसा है प्रधानमंत्री इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (10 अगस्त) को केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे स्पेशल विमान से कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचे। कन्नूर से मोदी सुबह 11:15 बजे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से वायनाड गए।

    उन्होंने रास्ते में लैंडस्लाइड प्रभावित चूरलमाला, मुंडक्कई और पुंचिरीमट्टम गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया। मोदी ने वो जगह देखी, जहां से 30 जुलाई की रात तबाही शुरू हुई थी। इसी जगह से इरुवाझिनजी पुझा नदी भी शुरू होती है।

    मोदी का हेलीकॉप्टर वायनाड स्थित कलपेट्टा के एक स्कूल कैंपस में उतरा। वे सड़क के रास्ते लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों में गए हैं। मोदी ने वहां रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उन्होंने राहत शिविरों और अस्पतालों में पीड़ितों से भी मुलाकात की।

    लोगों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जहां उन्हें हादसे और रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे जानकारी दी जाएगी। पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी वायनाड गए हैं।

    PM मोदी के वायनाड दौरे की तस्वीरें…

    PM मोदी सुबह 11 बजे कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचे। वे 11.15 बजे हेलिकॉप्टर से वायनाड रवाना हुए।
    PM मोदी सुबह 11 बजे कन्नूर एयरपोर्ट पहुंचे। वे 11.15 बजे हेलिकॉप्टर से वायनाड रवाना हुए।
    कन्नूर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और CM विजयन ने PM का स्वागत किया।
    कन्नूर में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और CM विजयन ने PM का स्वागत किया।
    प्रधानमंत्री मोदी के हवाई सर्वे के दौरान सीएम पिनाराई विजयन भी उनके साथ थे।
    प्रधानमंत्री मोदी के हवाई सर्वे के दौरान सीएम पिनाराई विजयन भी उनके साथ थे।

    राहुल ने वायनाड दौरे के लिए पीएम का धन्यवाद दिया
    नेता प्रतिपक्ष और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने वायनाड दौरे को लेकर PM मोदी को धन्यवाद कहा है। उन्होंने X पर लिखा- PM के वायनाड जाने का फैसला अच्छा है। मुझे भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री लैंडस्लाइड से हुई तबाही खुद देखेंगे, तो वह इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देंगे। राहुल संसद में वायनाड हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर चुके हैं।

    वायनाड में 29 जुलाई की देर रात करीब 2 बजे और 30 जुलाई की सुबह 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुए थे। इसमें अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

    138 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। 9 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद 8 अगस्त को सेना वायनाड से वापस लौट गई है। अभी NDRF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

    लाड़ली बहनों को मिले 1500 रुपए:सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1897 करोड़; टीकमगढ़ में घुमाई लाठियां

    टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को टीकमगढ़ में लाठियां घुमाईं। वे लाड़ली बहना उपहार और आभार कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां लाड़ली बहनों ने उन्हें 30 फीट लंबी राखी बांधी। सीएम ने कन्या पूजन किया। छोटी बच्ची को झूला भी झुलाया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।

    सीएम डॉ. मोहन ने जनसभा में कहा कि टीकमगढ़ के लिए सब कुछ मिलेगा, कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया। सीएम ने किसानों से कहा कि अपनी जमीन मत बेचना। आने वाले समय में खेती से बहुत लाभ होगा। सरकार पशु पालकों के लिए भी बोनस चालू करेगी।

    मृत्यु भोज और शादी में अनावश्यक खर्च न करें
    सीएम ने कहा कि आप मृत्यु भोज और शादी विवाह में अनावश्यक खर्च न करें। पैसा बचाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं। उन्होंने टीकमगढ़ की गुजिया और मुंगौड़ी की भी तारीफ की।

    सीएम आज लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए और गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। रक्षाबंधन के चलते इस बार महिलाओं के खातों में ढाई सौ रुपए अतिरिक्त डाले जाएंगे। कार्यक्रम में टीकमगढ़ जिले की करीब 25 हजार लाड़ली बहनें शामिल हुईं।

    टीकमगढ़ में जल्द बनेगा मेडिकल कॉलेज
    सीएम यादव ने कहा कि टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू होगा। बहुत जल्द ग्वालियर में इन्वेस्टर मीट होगी और उसके बाद सागर में इन्वेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में उद्योग लगाने की चेन तैयार की जाएगी।

    कांग्रेस सरकार ठन-ठन गोपाल थी
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय सरकार ठन-ठन गोपाल थी। 2003 से पहले मध्य प्रदेश का बजट केवल 20 हजार करोड़ का था। अब मध्यप्रदेश का बजट साढ़े 3 लाख करोड़ हो गया है। आने वाले समय में प्रदेश के बजट को दोगुना यानी करीब 7 लाख करोड़ किया जाएगा।

     

    आजमगढ़ में किसान की पुश्तैनी जमीन पर दबंगों का कब्जा | प्रशासनिक लापरवाही पर खुलासा

    ये घटना निजामाबाद तहसील के सेमरी गांव की है, जहाँ कोदई पुत्र कतवारू नामक किसान के साथ यह अन्याय हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे अपने शिकायत पत्र में बताया है कि दबंगों में सबरार अहमद पुत्र पलटू तेली, पति राम पुत्र जय हिन्द मौर्या, अवतार और विनोद मौर्या शामिल हैं, जिन्होंने उनकी जमीन पर कब्जा जमा लिया है। आबादी के उत्तर दिशा के अंदर है मुरलीधर उपाध्याय पुत्र रामाश्रय उपाध्याय, पश्चिम दिशा से है शिवरतन पुत्र भृगु मौर्य इन लोगों ने जमीन पर जब रंग कब्जा कर रखा है

    सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी साफ नजर आती है। कोदई ने 28 जून 2024 को जनसुनवाई के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    किसान की आवाज को मीडिया के माध्यम से उठाने की कोशिश की गई है, ताकि उनकी पुश्तैनी जमीन उन्हें वापस मिल सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

    इस मामले में चार और भाई होसिला मौर्या, राम शब्द, राधेश्याम, और कोदई भी शामिल हैं, जिनकी जमीन पर भी कब्जा किया गया है। इन सभी किसानों का कहना है कि उनकी जमीन उनकी माँ की तरह है, जो उनके बुजुर्गों से उन्हें मिली है, और इसे फर्जी तरीके से कब्जा कर लिया गया है।

    दोस्तों, यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की उस गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है, जहाँ गरीब किसानों की जमीनें दबंगों द्वारा हड़पी जा रही हैं और प्रशासन चुप है।

    कोदई ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से उन्होंने 28 जून 2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को संदर्भ संख्या 15191240095860 के तहत शिकायत अग्रसित की थी। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है। पीड़ित ने मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज उठाई है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    होसिला मौर्या, राम शब्द, राधेश्याम, और कोदई इन चारों भाइयों की जमीन पर भी दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। किसान ने बताया कि यह जमीन उनके बुजुर्गों की पुश्तैनी जमीन है, जिसे दबंगों ने फर्जी तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    किसान ने कहा कि अगर भविष्य में उन्हें या उनके परिवार को कोई नुकसान होता है, तो इसके जिम्मेदार उपरोक्त दबंग और प्रशासन होगा।

     

    अवैध रेत उत्खनन से रामनई का प्राकृतिक झरना और धार्मिक स्थल संकट में, ग्रामीणों का अनशन का ऐलान

    अजयगढ़ तहसील के ग्राम रामनई में रेत माफियाओं के अवैध उत्खनन से हजारों वर्ष पुराना प्राकृतिक झरना और प्राचीन धार्मिक स्थल गंभीर संकट में आ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, झरने के आसपास की भूमि पर दैत्याकार मशीनों से हो रहे उत्खनन के कारण झरने की जलधारा 50 प्रतिशत तक घट गई है, जिससे यह अद्वितीय प्राकृतिक धरोहर नष्ट होने की कगार पर है। इसके अलावा, पास के प्राचीन देवस्थान को भी इस अवैध गतिविधि से अपूरणीय क्षति पहुंच रही है।

    झरना और देवस्थान पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों का अनशन की चेतावनी

    25 जून को सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और झरने व धार्मिक स्थल को बचाने की गुहार लगाई। उनकी चेतावनी स्पष्ट थी: यदि इस अवैध उत्खनन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो पूरा गांव आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर होगा। यह केवल उनकी आस्था और पर्यावरण की रक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी रेत माफिया, स्थानीय माफियाओं और अधिकारियों की सांठ-गांठ से इस विनाशकारी उत्खनन को अंजाम दे रहे हैं, जिससे गांव में भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ गया है। गांव के लोग पूरी तरह इस प्राकृतिक झरने पर निर्भर हैं, और अब यह झरना विनाश के कगार पर पहुंच गया है।

    मीडिया के माध्यम से ग्रामीणों की मदद की पुकार

    ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जिनकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। यह मुद्दा अब जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है, और गांव के हर व्यक्ति ने संकल्प लिया है कि वे अपने झरने और देवस्थान को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    मोहल्ले में पार्किंग विवाद के बाद हिंसक झड़प, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

    आज हम एक ऐसी घटना के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के विमल नगर इलाके में घटी है। ये घटना दिखाती है कि कैसे छोटे-छोटे मुद्दे कभी-कभी बड़ी घटनाओं में तब्दील हो जाते हैं। इस मामले में एक पार्किंग विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, और पीड़ित ने अब न्याय के लिए पुलिस और मीडिया के माध्यम से गुहार लगाई है। आइए जानते हैं विस्तार से क्या है पूरा मामला।
    घटना की शुरुआत होती है 17 जुलाई 2024 की रात, करीब 8:30 बजे। अखिलेश कुमार मौर्या, जो विमल नगर, कमता, लखनऊ में रहते हैं, का ऑटो UP32 LN-8157 उनके घर के पास गली में खड़ा था। तभी मोहल्ले के ही विनय रावत, उसका भाई, उसकी दो बहनें और उनकी माँ ने अखिलेश के ड्राइवर चंचल वर्मा से पार्किंग को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी।

    ड्राइवर चंचल वर्मा ने जब देखा कि मामला बिगड़ रहा है, तो उन्होंने तुरंत अखिलेश कुमार को फोन कर मौके पर बुलाया। अखिलेश के मौके पर पहुंचते ही माहौल और भी गर्म हो गया। विनय रावत और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने न केवल अखिलेश कुमार और उनके ड्राइवर को गंदी-गंदी गालियां दीं, बल्कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया।

    विनय रावत के भाई ने सड़क पर पड़े लॉकिंग टाइल से अखिलेश के सिर पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा। इस बीच शोरगुल सुनकर अखिलेश की भाभी भी उन्हें बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। आरोप है कि उन्होंने उनकी भाभी को पकड़कर उनके कपड़े फाड़ दिए और सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने की कोशिश की।

    इतना ही नहीं, आरोपियों ने अखिलेश के ऑटो पर भी हमला कर दिया, जिसमें उन्होंने ईंट-पत्थर से शीशे तोड़ दिए और ऑटो को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

    पुलिस की प्रतिक्रिया

    इस घटना को देखकर पड़ोसियों ने तुरंत 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और अखिलेश कुमार को थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। हालांकि, अखिलेश ने कहा है कि पुलिस इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं कर रही और उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है।

    अखिलेश का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उन्हें हरिजन एक्ट के झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है।

    मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार

    इस पूरी घटना के बाद, अखिलेश कुमार ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से भी आग्रह किया है कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

    तो दोस्तों, यह थी लखनऊ के चिनहट इलाके की एक घटना, जिसने पार्किंग विवाद से शुरू होकर हिंसा और अभद्रता तक का रूप ले लिया। ऐसे मामलों में हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखें और अगर कोई घटना होती है, तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं।

    ज़मीन विवाद में न्याय की पुकार: जगजीवन ने प्रशासन से की मदद की अपील

    उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के नवाबगंज क्षेत्र का है, जहां एक ज़मीन के विवाद ने गहरी जड़ें पकड़ ली हैं। बरौली मलिक लखियापुर चौराहे पर स्थित इस ज़मीन को लेकर जगजीवन नामक व्यक्ति ने 22 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।

    जगजीवन का कहना है कि गाटा संख्या 1206 और 1207 पर उनका और उनके परिवार का स्वामित्व है, लेकिन उनके हिस्से की ज़मीन को धोखाधड़ी से बैनामा कर दिया गया है। इस धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने न्याय की मांग की है।

    जगजीवन का आरोप है कि इंद्रपाल नामक एक व्यक्ति, जो दबंगई से प्रभावित है, उनके हिस्से की ज़मीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही संदीप, जो रामसागर का बेटा है, भी इस कब्जे में सहयोग कर रहा है।

    जगजीवन का दावा है कि उन्होंने कभी भी अपनी ज़मीन का बैनामा नहीं किया है और यदि कोई बैनामा दिखाया जा रहा है तो वह पूरी तरह से फर्जी है।जगजीवन ने मीडिया के माध्यम से सरकार और अधिकारियों से अपील की है कि उनकी ज़मीन पर हो रहे इस अन्याय के खिलाफ उन्हें न्याय दिलाया जाए। साथ ही, उन्होंने आशंका जताई है कि इस विवाद के कारण उनके और उनके परिवार के जीवन को खतरा हो सकता है।

    इस स्थिति को देखते हुए, जगजीवन ने प्रशासन से अपील की है कि उनकी ज़मीन पर किसी भी प्रकार के अनुचित हस्तक्षेप से उनकी रक्षा की जाए और न्याय दिलाया जाए।हमारी यही उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करेगा, ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और ऐसे विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके।