More
    Home Blog Page 83

    सभी शासकीय कार्यालय एवं स्कूलों में किया गया ध्वजा रोहण ।

    देवास पीपलरावां । गत 15 अगस्त 2024 को नगर सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया । नगर परिषद कार्यालय पर अध्यक्ष कविता शर्मा ने व थाना पीपलरावां पर थाना प्रभारी के एस गहलोत, शासकी़य महाविद्यालय में प्राचार्य संजय खेड़े, हायरसेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य मुन्नालाल अंगोरिया, कन्या हाई स्कूल में प्राचार्य शिवेशचंद्र धाकड़, बालक प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में करण सिंह सिंदल, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीयध्वज तिरंगा लहरा गया वही कन्या हाई स्कूल एवं संस्कार कान्वेंट स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था ।

    ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

    स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हुआ प्राथमिक विद्यालय

    अलीगढ़/मेरठ दिनांक-15-08-2024 प्राथमिक विद्यालय पचगांव पटटी अमर सिंह विकास खण्ड रजपुरा जिला मेरठ में 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पचगांव पटटी अमर सिंह विकास खण्ड रजपुरा की ग्राम प्रधान श्रीमती मंगलेश शर्मा, प्राथमिक विद्यालय पचगांव पटटी अमर सिंह विकास खण्ड रजपुरा जिला मेरठ के प्रधानाध्यापिका प्रियंका, सहायक अध्यापिका रुचि सक्सेना, सहायक अध्यापक रविन्द्र कुमार तोमर, शिक्षा मित्र रीना तोमर व कक्षा 1 से 5 तक के छोटे-छोटे बच्चों ने ध्वजारोहण करनें के पश्चात् सौरभ, अजान, रिहान, आरुषि, शीबा, गुंजन, तरुण, अंशिका आदि बच्चों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति की गई। ग्राम प्रधान श्रीमती मंगलेश शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रति उनके कर्तव्यों को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं कहा कि हमें स्वतंत्रता क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त हुई है। हमें इसके महत्व को समझना होगा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रियंका ने कहा कि आज के समय पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए बेहद आवश्यक है। विद्यालय की सहायक अध्यापिका रुचि सक्सेना ने कहा कि आज भारत विश्व में डंका बजा रहा है। भारत पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विद्यालय के सहायक अध्यापक रविन्द्र कुमार तोमर ने कहा कि इस स्वतंत्रता को प्राप्त करने में अनेकों क्रांतिकारियों के बलिदानों को याद कर इसके महत्व को समझना होगा।

    धोखाधड़ी का शिकार हुए दिलीप वर्मा, 5 लाख की ठगी का है मामला

    आज मैं आपके सामने एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटना लेकर आया हूँ, जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। हमारे बिहार के लखीसराय जिले के कैंडी गांव के रहने वाले दिलीप वर्मा जी के साथ एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी धोखाधड़ी हुई है।

    दिलीप वर्मा जी, जो एक सीधा-सादा जीवन जी रहे थे, उन्हें उनके ही गांव के एक व्यक्ति शिबू वर्मा ने 5 लाख रुपये का धोखा दिया। जी हाँ, 5 लाख रुपये! यह रकम कोई छोटी-मोटी नहीं है, और यह पैसा दिलीप वर्मा जी ने अपनी मेहनत की कमाई से जोड़ा था। फिलहाल, दिलीप जी फरीदाबाद के सुभाष कॉलोनी, लाल कोठी बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रह रहे हैं, और इस हादसे के बाद से वो सदमे में हैं।

    शिबू वर्मा, जो दिलीप जी का विश्वासपात्र था, ने बड़ी चालाकी से उनका विश्वास जीतकर उनसे 5 लाख रुपये ठग लिए और फिर रातों-रात गायब हो गया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पहचान छुपा ली है और दिल्ली में कहीं छिपा हुआ है। यह धोखेबाज न सिर्फ दिलीप जी का पैसा लेकर फरार हुआ है, बल्कि उसने उनके जीवन को भी संकट में डाल दिया है।

    दिलीप वर्मा जी ने हमारी टीम को बताया कि शिबू वर्मा, जिसकी उम्र लगभग 50-60 साल है, बिहार का स्थाई निवासी है और उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। दिलीप जी ने सरकार और पुलिस से गुहार लगाई है कि इस धोखेबाज को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें उनका पैसा वापस दिलाया जाए।

    मैं आप सभी से हाथ जोड़कर अपील करता हूँ कि अगर आपको कहीं भी इस शातिर व्यक्ति की भनक लगे, तो उसे कोई भी सहारा न दें। उसे किराए का मकान ना दें, और न ही उसे कहीं रहने दिया जाए। सबसे पहले, उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें ताकि उसे गिरफ्तार किया जा सके।

    दोस्तों, ये मामला सिर्फ दिलीप वर्मा जी का नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की सुरक्षा का मामला है। ऐसे धोखेबाजों से हमें सावधान रहना होगा और मिलकर उनका सामना करना होगा।

    गोरखपुर में लापता हुईं सुशीला देवी: नन्हा बच्चा मां के इंतजार में, जानिए पूरा मामला

    आज हम आपके सामने एक अत्यंत गंभीर और दिल दहला देने वाली खबर लेकर आए हैं। 7 अगस्त की रात 10 बजे से श्रीमती सुशीला देवी का कोई अता-पता नहीं है। सोचिए, एक महिला, जो अपने परिवार की रीढ़ की हड्डी है, गोरखपुर रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो जाती है। उनकी उम्र सिर्फ 40 साल है और वे हल्की नीले रंग की साड़ी में थीं। लेकिन अब तक घर नहीं लौटी हैं, और उनका परिवार घबराहट और चिंता में डूबा हुआ है।

    लापता सुशीला का नन्हा बच्चा अपनी मां के इंतजार में”

    सबसे दुखद बात यह है कि सुशीला देवी का नन्हा बच्चा अपनी मां की राह देख रहा है, उसे उम्मीद है कि उसकी मां जल्द ही घर वापस आएगी। उनके भाई श्री सीताराम और पूरा परिवार इस अनहोनी से सदमे में हैं।

    सुशीला देवी, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहद्दी नगर गाँव, गोनसा कुमईया की रहने वाली हैं, अचानक यूं गुम हो जाना किसी बड़े रहस्य से कम नहीं है। सोचिए, उनकी आंखों में क्या सपने होंगे, और उनकी गायब होने से उनका परिवार किन कठिनाइयों से गुजर रहा होगा।

    इसलिए, अगर आपने सुशीला देवी को कहीं देखा है, या उनके बारे में कोई जानकारी है, तो आपसे निवेदन है कि तुरंत संपर्क करें। आपके पास एक मौका है, एक ऐसा मौका जो किसी की जिंदगी को बदल सकता है। आप नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: 9117956483 या 9905801746।

    आपकी एक छोटी सी जानकारी इस परिवार को उनका खोया हुआ सदस्य वापस दिला सकती है। आपकी सहायता से एक परिवार को सुकून मिल सकता है। याद रखिए, इंसानियत का कर्तव्य यही है कि हम एक-दूसरे की मदद करें।

    MP के 3 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर:भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में प्रदर्शन, जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा मामला

    भोपाल/जबलपुर. कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है. भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर्स ने भी गुरुवार रात 12 बजे से काम बंद कर दिया है. इंदौर में भी जूनियर डॉक्टर्स आज इमरजेंसी केस ही देखेंगे. वहीं जबलपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, रतलाम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य डॉक्टर हड़ताल के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं.

    भोपाल में हमीदिया अस्पताल के 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया है। इंदौर में एमवाय अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया है

    हड़ताल की वजह से ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बिगड़ने लगी है. इलाज के लिए मरीजों की लाइनें लग रही हैं. पैथोलॉजी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं. परिजन भी परेशान हो रहे हैं.

    इधर, डॉक्टरों की हड़ताल का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंच गया. जनहित याचिका में डॉक्टरों की हड़ताल को गलत बताया गया है. कोर्ट आज ही या

    मेडिकल इंटर्न को ड्यूटी पर लेने की तैयारी

    भोपाल में हड़ताल से निपटने गांधी मेडिकएन सिंह ने सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं. 24 घंटे ड्यूटी पर रहने के आदेश भी जारी किए हैं. साथ ही मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी डिपार्टमेंट के प्रमुखों को दिए गए हैं. जरूरत पड़ने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने के लिए कहा गया है. सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से इस पर अमल की रिपोर्ट भी मांगी है.

    डॉक्टरों की हड़ताल का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

    मध्यप्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंच गया है. आवश्यक सेवाएं ठप कर हड़ताल पर जाने के मामले को लेकर जनहित याचिका लगाई है. इसमें आज ही सुनवाई होगी. नरसिंहपुर के याचिकाकर्ता अंशुल तिवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश से कोलकाता की घटना का कोई लेना-देना नहीं है फिर भी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.

    आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओ की हुई मौत, 10 हुए घायल

    घायलों को इलाज हेतु भेजवाया जिला अस्पताल।

    भगवां- भगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठी तिगड्डा पर पेड़़ के नीचे आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी लगते ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री ने बड़ामलहरा सिविल अस्पताल पहुंच कर घायलो का हाल जाना और इलाज के लिए डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।आपको बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शशिकांत अग्निहोत्री ने सभी घायलों को इलाज हेतु छतरपुर जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं श्री अग्निहोत्री ने सभी घायलों को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

    बल्देवगढ़ समाचार सूत्र से नीलेश यादव

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: बंथरा के एजुकेशन क्लासेस परिसर में शान से हुआ ध्वजारोहण

    सरोजनीनगर | बंथरा सिकंदरपुर क्षेत्र में स्थित एजुकेशन क्लासेस कोचिंग में 78वां स्वतंत्रता दिवस विद्यार्थियों द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कोचिंग संचालक श्री रजत पांडेय और कोचिंग प्रबंधक श्री राज शर्मा के नेतृत्व में कोचिंग परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कोचिंग के अध्यापक द्वारा बच्चो को हमारे 78वे स्वतंत्रता दिवस वा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के बारे में बताया गया उन्होंने कहा कि यह तिरंगा देश के आन बान और शान का प्रतीक है। शहीदों के बलिदान के चलते हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। महान वीर जवानों ने किस प्रकार हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया हैं। हम सभी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते इस पर सभी विद्यार्थियों को जागरूक कर उनमें देशभक्ति की भावना वो प्रबल किया। वा कोचिंग परिसर की ओर से सभी देशवासियों को 78वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे

    कंपोजिट कन्या विद्यालय बबीना नगर झांसी में 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

    आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को कंपोजिट कन्या विद्यालय बबीना में 78th स्वतंत्रता दिवस मनाया गया और ध्वजारोहण किया गया एवं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया और फिर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया इस कार्यक्रम को सहायक अध्यापक अनुपम स्टीफन , मुकेश साहू , शक्ति यादव ,अंजू साहू ,रिहाना ,उर्मिला यादव ,शिल्पी साहू सविता आदि अध्यापक के द्वारा प्रस्तुत किया गया

    ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

    राकेश कुमार प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की गुहार लगाई

    प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रयागराज स्मार्ट सिटी के निवासी राकेश कुमार प्रजापति (उम्र 35) ने मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की अपील की है। उनका कहना है कि वे देश की सेवा के लिए 10 से 15 दिनों के लिए प्रधानमंत्री की पदवी चाहते हैं, ताकि वे अपने विचारों और योजनाओं को क्रियान्वित कर सकें।

    राकेश कुमार का मानना है कि वे एक नया इतिहास रच सकते हैं और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे आगामी चुनावों में भी प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करेंगे और उनके साथ मिलकर देश में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना चाहते हैं।

    राकेश ने प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि वे उन्हें यह अवसर प्रदान करें, ताकि वे देश की जनता के हित में काम कर सकें। उनका मानना है कि इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग की आवश्यकता है।

    राकेश कुमार प्रजापति का मोबाइल नंबर 9041539987 है और वे प्रधानमंत्री से मिलने के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग प्राप्त करने के लिए तत्पर हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    चर्च में महिलाओं पर अत्याचार का पर्दाफाश! क्या मिलेगा गीता को न्याय?

    आज हम आपके सामने एक ऐसा खुलासा करने जा रहे हैं जो आपके होश उड़ा देगा! जी हां, एक चर्च के भीतर जो कुछ हो रहा है, उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली गीता, उम्र 34 वर्ष, ने एक ऐसा सच उजागर किया है जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

    गीता ने बताया कि चर्च के सीनियर पास्टर देनी जॉर्ज ने पिछले डेढ़ साल से उनके जीवन को नर्क बना रखा है। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की हर सीमा को लांघते हुए, देवेंद्र पास्टर ने गीता को नेपाल ले जाकर पानी में डूबने के लिए छोड़ दिया था! सोचिए, किस कदर इनसानियत की हदें पार की गई हैं। और जब गीता ने अपनी जान बचाई, तो देवेंद्र ने उनका शारीरिक शोषण किया और धमकियां दीं।

    गीता की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। उसने हिम्मत करके सीनियर पास्टर देनी जॉर्ज से इस भयानक घटना की शिकायत की, लेकिन क्या हुआ? उन्हें और भी अधिक प्रताड़ित किया गया। और यही नहीं, गीता ने खुलासा किया कि देवेंद्र पास्टर ने कई अन्य मासूम लड़कियों के साथ भी इसी तरह का घिनौना व्यवहार किया है, जिनमें देनी जॉर्ज की खुद की बेटी बुलबुल भी शामिल है!

    दोस्तों, यह घटना सिर्फ गीता की नहीं है, यह उन सभी महिलाओं की कहानी है जो चर्च में अपने लिए न्याय की तलाश में गईं, लेकिन उन्हें भगवान का डर दिखाकर चुप करा दिया गया। और इस साजिश में शामिल हैं बिन्नी पास्टर, जो हर उस महिला को धमकाते हैं जो चर्च में अपने हक की आवाज उठाने की हिम्मत करती है।

    आज गीता और बाकी महिलाएं न्याय की गुहार लगा रही हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या हम उन्हें इस लड़ाई में अकेला छोड़ देंगे, या उनकी आवाज बनकर सच को सामने लाएंगे?

    सरकार और प्रशासन से हमारी मांग है कि इस घिनौने कृत्य की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।