More
    Home Blog Page 79

    यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से मंजू छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के बासदेवपुरा झलाना गांव की 18 वर्षीय मंजू कुमारी की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली मंजू ने सोशल मीडिया को अपना हथियार बनाकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने का बीड़ा उठाया है।

    गोंडा की साधारण लड़की मंजू कुमारी ने सोशल मीडिया पर रचा इतिहास, गरीबी से लड़कर बनाएगी अपनी अलग पहचान!

    मंजू के पिता कमलेश और माँ चंपा देवी का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। मंजू ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों पर अपनी पहचान बनाई है। खासकर इंस्टाग्राम पर @manju5749kumari नाम से अपने अकाउंट पर रील्स के माध्यम से उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। उनकी रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे लोग उन्हें ‘सोशल मीडिया क्वीन’ के नाम से जानने लगे हैं।

    मंजू का सफर यहीं नहीं थमा। उन्होंने यूट्यूब पर भी @manjukumari-t8s नाम से अपना चैनल शुरू किया है। हाल ही में, उन्होंने 18 सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया और अपने फॉलोअर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।

    मंजू का सपना है कि उनके वीडियो और रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें, और शेयर करें, ताकि वह अपने गांव और राज्य का नाम रोशन कर सकें।

    आप भी मंजू कुमारी के इस प्रेरणादायक सफर में उनका साथ दें, उन्हें प्रोत्साहित करें, और उनके सपने को साकार करने में मदद करें।

    मंजू_कुमारी सोशल_मीडिया_क्वीन गोंडा_प्रेरणा #युवा_सशक्तिकरण वायरल_रील्स यूट्यूब_स्टार स्थानीय_प्रतिभा_का_समर्थन #प्रेरणादायक_यात्रा #गरीबी_को_हराने_की_कोशिश

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    पिछले 24 घंटे से पाकिस्तान में आतंक फैला ।

    पिछले 24 घंटे से पाकिस्तान में आतंक फैला हुआ है। बलूचिस्तान प्रांत में बंदूकधारी आतंकी सरेआम कत्लेआम कर रहे हैं। 70 से ज्यादा लोगों को मारा गया है। अकेले बलूचिस्तान में 40 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया, जिनमें से 23 लोगों को अंधाधुंध गोलीबारी में भून दिया गया। कलात ज़िले में 11 लोगों की हत्या हुई है। मरने वालों में 5 पुलिसवाले हैं।

    एक और ज़िले से 6 लाशें बरामद हुई हैं। बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में गाड़ियों में आग लगा दी गई, जिनमें कई लोग सवार थे, लेकिन मरने वालों की संख्या कंफर्म नहीं हुई है। हाईवे, रेलवे ब्रिज और पुलिस थानों में घुसकर हमले किए गए हैं। वहीं सुरक्षा बलों में भी 20 से ज्यादा हमलावरों को ढेर करने का दावा किया है। वहीं सबसे ज़्यादा हमले मूसाखेल, लासबेला, कलात, मस्तुंग और इनके आस-पास के इलाकों में हुए हैं।

                                                                                                                     ई खबर मीडिया के लिए सौरभ त्रिपाठी  की रिपोर्ट

    शिंदे बोले- तेज हवा से शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी:कॉन्ट्रेक्टर समेत दो पर FIR; मोदी ने 8 महीने पहले मूर्ति का उद्घाटन किया था

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 8 महीने पुरानी प्रतिमा गिरने के पीछे तेज हवाओं को जिम्मेदार ठहराया है। शिंदे ने सोमवार (26 अगस्त) देर शाम कहा कि 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी, जिससे प्रतिमा गिर गई। सीएम ने कहा- नेवी ने शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा की डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन कराई थी। हम इसे दुबारा मजबूत तरीके से बनाएंगे। PWD और नेवी के अधिकारी मंगलवार (27 अगस्त) को सिंधुदुर्ग जाकर घटना की जांच करेंगे। सोमवार (26 अगस्त) दोपहर 1 बजे तटीय सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को नेवी डे पर इसका उद्घाटन किया था। पुलिस ने मामले में कॉन्ट्रेक्टर जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ FIR दर्ज की है।

    PWD मंत्री बोले- नेवी को स्टील में जंग लगने की जानकारी दी थी
    महाराष्ट्र सरकार में PWD मंत्री और भाजपा नेता रवींद्र चव्हाण ने बताया कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा की स्थापना के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नेवी को 2.36 करोड़ रुपए दिए थे। हालांकि, प्रतिमा बनाने वाले आर्टिस्ट के चयन, उसके डिजाइन की पूरी प्रक्रिया नेवी ने की थी। चव्हाण ने बताया कि 8 सितंबर, 2023 को प्रतिमा बनाने का ऑर्डर दिया गया था। प्रतिमा में इस्तेमाल किए गए स्टील में जंग लगना शुरू हो गया था। PWD ने पहले ही नेवी के अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी थी और उनसे ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

    नेवी ने जांच के लिए टीम नियुक्त की
    इंडियन नेवी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं। नेवी ने सोमवार (26 अगस्त) देर रात एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया, ‘हमने प्रतिमा गिरने के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द मूर्ति की मरम्मत और फिर से उसकी स्थापना के लिए एक टीम नियुक्त की है।’

    विपक्ष ने राज्य सरकार की आलोचना की
    घटना के बाद, एनसीपी (शरद गुट), शिवसेना (यूबीटी) सहित कई विपक्षी दलों ने NDA सरकार की आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया कि चुनाव के चलते छत्रपति शिवाजी का स्मारक जल्दबाजी में बनाया गया। इसके काम की क्वालिटी को अनदेखा किया गया।

    शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे: X पर मराठी पोस्ट में ठाकरे ने लिखा, ‘छत्रपति शिवाजी का स्मारक चुनावों को देखते हुए जल्दबाजी में बनाया गया था, जिसके कारण यह केवल 8 महीने में ढह गया। इसके पीछे का मकसद सिर्फ उनकी छवि का इस्तेमाल का था। शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले मिंधे सरकार और भाजपा नामक जहरीले सांप को अब डसना ही होगा।’

    NCP (शरद गुट) सांसद सुप्रिया सुले: सुप्रिया ने X पर मराठी में लिखा, ‘जब देश के प्रधानमंत्री किसी स्मारक या संरचना का उद्घाटन करते हैं, तो लोगों को यकीन होता है कि उसका काम उच्च गुणवत्ता का होगा। हालांकि, सिंधुदुर्ग के मालवन स्थित राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा एक साल के भीतर ही ढह गई। यह छत्रपति शिवाजी का अपमान है। जाहिर है इसका काम घटिया क्वालिटी का था। यह प्रधानमंत्री और जनता के साथ खुला धोखा है।’

    AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी: ओवैसी ने X पर पोस्ट में लिखा, ‘यह मोदी सरकार की बनाई बुनियादी ढांचे की खराब क्वालिटी का रिफ्लेक्शन है। शिवाजी समानता और धर्मनिरपेक्षता के प्रतीक थे, उनकी प्रतिमा का ढहना मोदी की शिवाजी के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता की कमी का उदाहरण है।’

    रीवा में लापता युवक: पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस कार्रवाई में कोताही का आरोप

    रीवा, मध्य प्रदेश: रीवा जिले के गढ़वा गाँव के निवासी अनिल कुमार सोंधिया ने अपने 20 वर्षीय बेटे अभिषेक सोंधिया के लापता होने के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अनिल कुमार के अनुसार, अभिषेक 27 मई 2024 को सुबह 8 बजे घर से मजदूरी के लिए रीवा स्थित रेलवे मोड़ लेबर स्टैंड के लिए निकला था, लेकिन रात 10 बजे तक वापस नहीं लौटा।

    पीड़ित परिवार ने खुद अपने स्तर पर अभिषेक को ढूंढने का प्रयास किया, रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 3 जून 2024 को अनिल कुमार ने नौवस्ता पुलिस चौकी में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अभिषेक की पहचान के हुलिया में उसकी लंबाई 5 फीट, सांवला रंग, गठीला बदन, क्रीम कलर की शर्ट, नीले रंग की जींस, और हरी रंग की तौलिया सिर पर बंधी थी। उसके माथे और कान के ऊपर पुराने निशान भी हैं।

    पिता अनिल कुमार का कहना है कि उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई जांच नहीं की गई है। उन्होंने मांग की है कि रेलवे मोड़ के लेबर स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उनके बेटे की खोजबीन की जाए।

    अनिल कुमार ने मीडिया के माध्यम से पुलिस और प्रशासन से अपील की है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द खोजकर परिवार को सौंपा जाए।

    संपर्क नंबर:
    8269087105
    – 8871670736

    समुदाय और प्रशासन की भूमिका
    लापता व्यक्ति की खोज में देरी परिवार के लिए गहरी चिंता का कारण है। इस मामले में समाज और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को तुरंत एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि अभिषेक सोंधिया की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    कलकत्ता में जूनियर डॉक्टर की हत्या हाई कोर्ट का आदेश

    कलकत्ता में जूनियर डॉक्टर की हत्या हाई कोर्ट का आदेश श्रीराम हेल्थ केयर सेंटर हॉस्पिटल में भी हत्याये हुई शहडोल मध्य प्रदेश वहां भी हाई कोर्ट का आदेश हुआ रहा ।

    कलकत्ता मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर के साथ रेप फिर उनकी हत्या कर दिए कोलकाता हाई कोर्ट संज्ञान में लेते हुए सीबीआई से जांच करवाने का आदेश अब प्रशासन अधिकारी पुलिस से आम नागरिकों को अधिकार भी अफसर से अब न्याय मिलने की उम्मीद ना करें क्योंकि जो भी किसी के ऊपर अप्रिय घटना घटती है। तो आम जनता अब न्यायालय के शरण में जाए हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट मे  क्योंकि मध्य प्रदेश शहडोल संभाग में एक प्राइवेट हॉस्पिटल श्री राम हेल्थ केयर सेंटर उस अस्पताल में कई हत्याये हुई प्रशासन, अधिकारी, अफसर उस अस्पताल के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं किये उनके सबूत नष्ट किये सी.सी. कैमरे की रिकाडिंग नही निकले  मोबाइल कॉल की डिटेल नहीं निकले श्री राम हॉस्पिटल का प्रबंध विजय द्विवेदी हत्यारे को बचा दिए। शिकायतकर्ता माननीय उच्च न्यायालय के शरण में गया एमपी हाई कोर्ट ने आदेश किया कि उस प्राइवेट हॉस्पिटल की जांच की जाए प्रशासन अधिकारी लोगों ने  ईमानदारी निष्पक्ष जांच नहीं किया प्रबंधक विजय द्विवेदी का पॉलिटिक्स, मिनिस्टर ,मंत्रियों ने उसका सपोर्ट किया प्रबंधक विजय द्विवेदी का डॉक्टर एस.सी त्रिपाठी मामा है 2001 में डॉक्टर एस.सी त्रिपाठी स्वास्थ्य चिकित्सालय शहडोल में सी.एम.ओ.  रहा जब उसको  सी.एम.ओ. से हटाया गया तो राजनीति हुई निर्दलीय विधायक स्वास्थ्य चिकित्सा मुख्यालय गेट के बाहर उनके हटने के विरोध में धरना में बैठ गए कलकत्ता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज का प्रोफेसर संजीब घोष से सी.बी.आई.  पूछताछ करना शुरू की पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी रोड में उतर गई प्रोटेस्ट और विरोध करने लग गई पॉलिटिक्स मिनिस्टर मंत्री लोग हर डिपार्टमेंट में ऐसा अधिकारी रखेंगे की डोर उनके हाथ में होना चाहिए जब कोई बड़ी घटना घट जाती है तो शासन प्रशासन इन्वेस्टिगेशन और जांच अपने हिसाब से करवाते हैं जो आरोपी पावरफुल होता है उसके हिसाब से जांच होती है। श्री राम हेल्थ केयर सेंटर में डायलिसिस गणेश कुशवाहा करता रहा उसके पास ना कोई डिग्री रही और ना  कोई ज्ञान भी नहीं रहा कई लोगों की हत्याएं हो गई प्रबंधक विजय द्विवेदी के कहने पर स्वास्थ्य चिकित्सालय . सी.एम.ओ. एम.एस.सागर अपने  स्टाफ गोपीलाल की डिग्री लगा दिया संजीब घोष के साथ कलकत्ता पुलिस कमिश्नर का विनीत गोयल का कांग्रेस का नेता अधीरंजन चैधरी यह मांग उठाई है कि पॉलीग्राफ टेस्ट इनका उनके साथ करवाना चाहिए शिकायतकर्ता शहडोल प्रशासन हर अधिकारी से जाकर मिला पूर्व में राजीव शर्मा संभाग कमिश्नर रहे और जिला अध्यक्ष पूर्व में सत्येंद्र सिंह उसके बाद वंदना वैदिक कलेक्टर आई और आई.जी. पूर्व मे डी.सी. सागर पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य शिकायतकर्ता यह सब अधिकारियों को आवेदन दिया और वह भी गोपीलाल  की वीडियो भी दिखाया शहडोल जिले के प्रशासन अधिकारी शिकायतकर्ता के साथ न्याय नहीं किया कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में जो जूनियर डॉक्टर की हत्या हुई है आरोपी संजय राव के साथ अब अधिकारियों का भी पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। भारत वर्ष में कानून के रखवाले और नुमाइंदे यह भी लोग आरोपी के दायरे में आ गए तभी तो इन लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जा रहा है आम आदमी जनता अब न्याय लेने किसके पास जाए।

    राजेश कुमार विशनदासनी
    शहडोल (म.प्र.)

    सोशल मीडिया रील्स के माध्यम से सरस्वती छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

    आज हम उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के सेहदपुर बैयहारी गांव की एक प्रेरणादायक कहानी साझा कर रहे हैं। 28 वर्षीय सरस्वती, जो एक साधारण परिवार से आती हैं, ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और एक नई पहचान बनाने का संकल्प लिया है।

    सरस्वती के पति जय नारायण, पिता मानसिंह, और माँ फूलमती का उन्हें पूरा समर्थन मिला है। उन्होंने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्मों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। खासकर इंस्टाग्राम पर @sarswatikhuswahaup79 नाम से अपना अकाउंट बनाकर वह अपनी रील्स के जरिए इंटरनेट पर छा गई हैं। उनकी रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं, और लोग उन्हें सोशल मीडिया क्वीन के नाम से जानने लगे हैं।

    सरस्वती का सफर यहीं नहीं थमा। उन्होंने यूट्यूब पर भी @sarswatikhuswahaup79 नाम से अपना चैनल शुरू किया है, ताकि वह अपने गाँव, तहसील, और राज्य का नाम रोशन कर सकें। हाल ही में, सरस्वती ने 1.59K सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार किया है और अपने फॉलोअर्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है।

    सरस्वती का सपना है कि उनके वीडियो और रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें, और शेयर करें। वह अपने इस सफर में हम सबका समर्थन चाहती हैं, ताकि उनके सपने को साकार किया जा सके।

    तो आइए, हम सब मिलकर सरस्वती के इस प्रेरणादायक सफर में उनका साथ दें। उनके साथ जुड़ें, उन्हें प्रोत्साहित करें, और उनके इस सफर का हिस्सा बनें। धन्यवाद!

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    श्री अखिल भारतीय यादव समाज संगठन द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभा यात्रा बैठक बबीना झांसी उत्तर प्रदेश

    रविवार को दिनांक 25/05/2024 श्याम वाटिका विवाह घर में एक बैठक अखिल भारतीय यादव अहीर संगठन बबीना द्वारा आयोजित की गई जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्ण जन्म उत्सव कार्यक्रम की प्रेस वार्ता करती हुई यादव समाज द्वारा बताया गया कि पिछले 5 वर्ष से लगातार जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस वर्ष भी भव्य रूप के साथ शोभा यात्रा व श्री कृष्ण जन्म लीला एवं रासलीला का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया शोभायात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 25/05/2024 को दोपहर समय 12:00 से सिद्धिविनायक विवाह घर से शोभा यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा जो नगर की मैन रोड,स्टेशन रोड आदि प्रमुख मार्ग से होते हुए यात्रा का नगर भ्रमण कराया जाएगा शोभायात्रा में राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकियां रासलीला एवं नन्हे मुन्ने बच्चे भगवान के स्वरूप में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेंगे शोभायात्रा के समापन के बाद रात्रि 8:00 बजे से श्री कृष्ण जन्म एवं रासलीला का आयोजन किया जाएगा जो की रात्रि तक चलेगा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने का आवाहन किया गया

    ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

    भरतपुर: ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप

    भरतपुर, राजस्थान: ग्राम ईटामडा के ग्रामीणों ने प्रशासन पर उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खसरा नंबर 1708 पर उच्च न्यायालय का स्टे होने के बावजूद ग्राम पंचायत ने अवैध बाउंड्री का निर्माण करवा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस गैर-मुमकिन मरघट भूमि पर बाउंड्री बनाकर निर्माण कार्य पास कराया गया, जिसका उद्घाटन मंत्री द्वारा किया गया।

    ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत अवैध रूप से मिस्टौल चला रही है, जो कि उच्च न्यायालय के आदेशों के खिलाफ है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन इस अवैध मिस्टौल को तुरंत बंद कराए और उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करे। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा अब तक इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम होती जा रही है।

    ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    क्या है पूरा मामला?

    भरतपुर: न्याय की गुहार लगाते ग्रामीण, प्रशासनिक अनदेखी पर उठाए सवाल

    भरतपुर, राजस्थान: ईटामडा गांव के ग्रामीणों ने प्रशासनिक अनदेखी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 1698 गैरमुनिकिन रास्ता और 1708 गैरमुनिकिन मरघट पर अवैध निर्माण किया गया है, जिसे लेकर उन्होंने एसबी सिविल रिट याचिका संख्या 8506/2020 के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।

    ग्रामीणों ने कई बार उपखण्ड अधिकारी भुसावर और जिला कलेक्टर भरतपुर को शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उच्च न्यायालय ने पब्लिक लैण्ड प्रोटेक्शन सैल (पी.एल.पी.सी) के माध्यम से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि खसरा नंबर 1708 पर अवैध बाउंड्री बिना नापतोल के बनाई गई है, जिसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड पंचायत में मौजूद नहीं है।

    ग्रामीणों ने 11 मार्च 2024 को एक और प्रार्थना पत्र कलेक्टर भरतपुर को सौंपा, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उनकी मांग है कि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को धमकियों और गाली-गलोच का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी:44 उम्मीदवारों के नाम, किश्तवाड़ से शगुन परिहार इकलौती महिला कैंडिडेट

    जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 प्रत्याशियों के नाम हैं। किश्तवाड़ से शगुन परिहार को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं। जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। 25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इसमें तीनों चरण के लिए प्रत्याशियों के नाम हैं। इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।

    पहली लिस्ट की 4 बातें…

    1. भाजपा ने पहली लिस्ट में फर्स्ट फेज के लिए 15, सेकेंड फेज के लिए 10 और तीसरे फेज के लिए 19 कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं।

    2. पूर्व डिप्टी निर्मल सिंह का नाम इस लिस्ट में नहीं है। वे बिलावर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं। इस सीट पर भाजपा ने सतीश शर्मा को टिकट दिया है।

    3. 44 प्रत्याशियों में 14 मुस्लिम हैं। जम्मू की पुंछ हवेली सीट से चौधरी अब्दुल गनी और कश्मीर की अनंतनाग सीट से सैयद वजाहत को टिकट दिया है।

    4. अब तक जम्मू में भाजपा की स्थिति मजबूत रही है। इस बार कश्मीर में भी पार्टी ने अनंतनाग, पंपोर, शोपियां और अनंतनाग वेस्ट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

    भाजपा 70 सीटों पर लड़ेगी, 20 पर निर्दलियों को समर्थन संभव
    भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए जम्मू के अलावा कश्मीर में भी मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। यह पहला मौका है, जब पार्टी ने पहली लिस्ट में मुस्लिम दावेदारों को टिकट दिया है। कश्मीर घाटी के विधानसभा सीट राजपोरा से अर्शीद भट्ट, अनंतनाग पश्चिम से रफीक वाणी और बनिहाल से सलीम भट्ट भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा जम्मू-कश्मीर की कुल 90 में से 70 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी, जबकि कश्मीर की 20 सीटों पर निर्दलियों को समर्थन देगी।

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा से पहले 3 पार्टियां जारी कर चुकीं लिस्ट

    डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 25 अगस्त को जारी की। लिस्ट में 13 नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने गांदरबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने कैसर सुल्तान गनई को उतारा है। वहीं, पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी को डोडा पूर्व और राज्य के पूर्व एडवोकेट जनरल असलम गनी को भद्रवाह से प्रत्याशी बनाया है।

    आम आदमी पार्टी (AAP) : AAP की पहली लिस्ट जारी हो गई है। सात उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने पुलवामा से फैयाज अहमद सोफी, राजपुरा से मुद्दसिर हुसैन, देवसर से शेख फिदा हुसैन, डोरू से मोहसिन शफकत मीर, डोडा से मेहराज दीन मलिक, डोडा वेस्ट से यासिर शफी मट्टो और बनिहाल से मुदास्सिर अजमत मीर को टिकट दिया है।

    बैन जमात-ए-इस्लामी पार्टी: जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी पार्टी के नेता 7 सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। गुलाम कादिर वानी के नेतृत्व वाली पार्टी को 2019 में केंद्र सरकार ने UAPA एक्ट 1967 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित कर बैन कर दिया था। इस साल फरवरी में प्रतिबंध 5 साल बढ़ा दिया गया। पार्टी कुलगाम, देवसर, अनंतनाग-बिजबेहरा, शोपियां-ज़ैनपोरा, पुलवामा, राजपोरा और त्राल सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

    गाँव में खुलेआम घूम रहे हत्यारोपित, पीड़ित परिवार पर खतरे के बादल

    फिरोजाबाद, 18 जनवरी 2024 – थाना सिरसागंज के अंतर्गत ग्राम दरिगापुर भारौल के अजय कुमार (मोबाइल नंबर: 6377231830) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई विनय सिंह की हत्या कर दी गई है। अजय के मुताबिक, उनके भाई को दिन में करीब 12 बजे संजय पुत्र उदय सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र अनार सिंह, ओमप्रकाश पुत्र रामजीत सिंह, ऋषि पुत्र गिरीश, और सुरेश कुमार (प्रधान पति) पुत्र नाथूराम ने पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। रात तक विनय की कोई खबर नहीं मिली, और अगले दिन ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका शव गाँव के पास बम्बा में पड़ा हुआ है।

    मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन अजय का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने मीडिया के माध्यम से इंसाफ की गुहार लगाई है और पुलिस कार्यवाही पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि सुरेश कुमार पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अब तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

    पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि यह हत्या ग्राम प्रधान सुरेश द्वारा पुरानी रंजिश और सरकारी आवास से नाम कटवाने को लेकर की गई साजिश का परिणाम है। अजय ने बताया कि उनकी माँ ने भी इस मामले में पुलिस से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

    क्या है पूरा मामला?

    प्रधान और सहयोगियों पर हत्या का आरोप, पीड़ित परिवार को मिल रही धमकियाँ

    थाना सिरसागंज के अंतर्गत ग्राम दरिगापुर भारौल की रहने वाली एक गरीब विधवा महिला ने प्रधान सुरेश कुमार और उसके सहयोगियों पर अपने बेटे विनय की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, 18 जनवरी 2024 को प्रधान सुरेश, संजय पुत्र उदय सिंह, ओमप्रकाश पुत्र रामजीत, ऋषि कुमार पुत्र गिरीश, और नरेंद्र कुमार पुत्र अनार सिंह ने मिलकर विनय को घर से बाहर बुलाया और शराब के नशे में उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने विनय का शव गाँव के बम्बा में फेंक दिया, जहां केवल डेढ़ फुट पानी था, और इसे डूबने की घटना के रूप में दर्शाया गया।

    पीड़िता का दावा है कि हत्या के बाद से आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियाँ दे रहे हैं। हाल ही में, 6 अगस्त 2024 को, जब पीड़िता और उनके बेटे विनय की विधवा पत्नी राधा देवी कोर्ट में तारीख पर गई थीं, तब आरोपियों ने उन्हें मुकदमे में पैरवी ना करने और मामला वापस लेने की धमकी दी। वहां मौजूद वकीलों और अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी भाग निकले।

    पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान सुरेश, जो खुद इस हत्या के आरोप में शामिल है, विनय का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं होने दे रहा है। यह न केवल पद का दुरुपयोग है, बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है।

    पीड़ित परिवार की प्रमुख मांगें:

    1. दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    2. पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
    3. मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    पीड़ित परिवार की मांग है कि यदि न्याय नहीं मिला तो वे उच्च अधिकारियों से भी संपर्क करेंगे और आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट