More
    Home Blog Page 77

    देवास जिले में 01 सितंबर से शुरू होगा पशु संगणना कार्य । 

    देवास उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग देवास ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार 01 सितम्बर 2024 से पशु संगणना का कार्य शुरु किया जाएगा। पशु संगणना का कार्य में देवास जिला अन्तर्गत आने वाले समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणको द्वारा घर-घर जाकर 31 दिसम्बर 2024 तक सर्वे कर पशुओं की गणना की जाएगी। । उपसंचालक पशु पालन विभाग में पदस्थ डॉ प्रीती मकवाना जिला नोडल अधिकारी द्वारा पशु संगणना कार्य के लिए पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी / गौसेवक / मैत्री एवं पशु सखी, प्रगणक एवं सुपरवाईजरो को प्रशिक्षण दिया गया। उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग देवास ने जिले के समस्त पशु पालको से अनुरोध किया है कि पशुसंगणना हेतु अपनी सही जानकारी प्रगणको को उपलब्ध करायें ।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

    अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम जतारा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़ ।।अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन भोपाल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित के नेतृत्व में नगर वासियों के साथ मिलकर अनु विभागीय अधिकारी जतारा को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन यहां हम बता दें की ‌जतारा नगर में स्थित प्राचीन चंदेल कालीन मदन सागर तालाब कि साफ सफाई, गंदगी व गहरी करण तथा खरपतवार हटाने प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन दिया ।यहां हम बता दें कि बरसात के दिनों में इस तालाब में एक भी बूंद पानी नहीं आया जिससे नगर एवं क्षेत्र के किसान चिंता में डूब गए क्योंकि शासन प्रशासन इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है ‌ जतारा नगर के लिए मदन सागर तालाब का जल नगर के लोगों के लिए तालाब का जल एक मात्र जल का साधन स्त्रोत है जिसमें पूर्व से बांध सुजारा का जल पाइप लाइन के द्वारा डाले जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है परंतु विभाग एवं जिले के अधिकारी चुप्पी साठे बैठे हुए हैं साथ ही जतारा नगर परिषद द्वारा बनाए गए शौचालय से दूसित मल मूत्र पूरा तालाब में जा रहा है जिससे तालाब का जल पूरी तरह प्रदूषित हो गया है तालाब के जल में खरपतवार, जलकुंभी होने से लोगों को नहाने व कपड़े धोने में बहुत परेशानी होती है पहले कुछ वर्षों से तालाब कि ऐसी स्थिति बनी हुई है जबसे प्रशासनिक अधिकारी लापरवाही से काम करने लगे तभी से तालाब कि स्थिति ऐसी है कहीं न कहीं जनप्रतिनिधियों कि मिलिभगत के चलते प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा काम करने में लापरवाही दिखाई दे रही है जिससे अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के प्रांतीय प्रमुख सचिव रामरतन दीक्षित ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर ज्ञापन से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो संगठन सत्याग्रह आंदोलन करने के लिए विवश होगा। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से संगठन के प्रांतीय प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा, संभागीय मीडिया प्रभारी हरिशंकर जड़िया, जिला मीडिया प्रभारी, समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

    नीलेश यादव समाचार सूत्र बल्देवगढ़

     

    गाँव के लड़के ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम: शाहबाज अंसारी की प्रेरणादायक कहानी

    आज हम आपके सामने एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी लेकर आए हैं जो झारखंड के पलामू जिले के डाल्टेनगंज गांव से है। ये कहानी है 20 वर्षीय शाहबाज अंसारी की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

    शाहबाज एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता, समीम अंसारी, और माता, तमन्ना बीबी, ने हमेशा उनका साथ दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शाहबाज ने अपने इस सपने की शुरुआत इंस्टाग्राम पर @shabaj_King नामक अकाउंट से की, जहां उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी और टैलेंट से सभी को चौंका दिया। उनकी रील्स तेजी से वायरल होने लगीं और देखते ही देखते शाहबाज सोशल मीडिया स्टार के रूप में पहचान बनाने लगे।

     

    शाहबाज की इस कामयाबी का सफर यहीं नहीं थमा। अब उन्होंने यूट्यूब पर भी कदम रख दिया है और वहां भी अपने वीडियो से धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में शाहबाज ने 1971 सब्सक्राइबर्स का मील का पत्थर पार किया है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स के प्रति आभार जताते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद कहा है।

    शाहबाज का सपना है कि उनके वीडियो और रील्स को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें, लाइक करें, और शेयर करें। उनका यह सफर सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि उनके गांव, तहसील और पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

    तो आइए दोस्तों, हम सब मिलकर शाहबाज अंसारी के इस सपने को साकार करने में उनका साथ दें। उनके चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को शेयर करें और शाहबाज को सोशल मीडिया की दुनिया में एक नई ऊंचाई तक पहुंचने में मदद करें।
    धन्यवाद!

    पुलिस कार्य प्रणाली पर गंभीर आरोप, महिला ने किया पुलिस अधीक्षक अलवर से न्याय की गुहार

    अलवर जिले के पौहर मूडया खेडा की निवासी भारती ने पुलिस कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। भारती, जो ओम प्रकाश की पुत्री हैं और जोड़ राजपूत जाति से संबंधित हैं, ने अपने पति अनिल और ससुर लाल सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

    दहेज के लिए प्रताड़ना और अश्लील हरकतों के आरोप

    भारती के अनुसार, उनका विवाह 23 अप्रैल 2014 को अनिल के साथ हुआ था, जो जयपुर के ब्रज कॉलोनी निवासी और लाल सिंह के पुत्र हैं। विवाह के समय भारती के परिवार ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था, जिसमें सोने और चांदी के कई आभूषण शामिल थे। शादी के बाद से ही भारती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और उसके ससुर लाल सिंह ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें भी कीं।

    पुलिस कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल

    भारती का कहना है कि इस मामले की शिकायत करने के लिए जब वह थाना सदर पहुंची, तो पुलिस की लापरवाही के कारण उसे न्याय नहीं मिल सका। इससे तंग आकर, भारती ने अब पुलिस अधीक्षक अलवर से इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है और पुलिस पर मामले की गंभीरता से जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। भारती ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेरा पति अनिल किसी दूसरी औरत के साथ रह रहा है और पुलिस भी उसका साथ दे रही है।

    न्यायालय में दाम्पत्य अधिकारों की बहाली का मामला

    इस बीच, जयपुर के पारिवारिक न्यायालय में अनिल ने धारा 9, हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के तहत अपनी पत्नी के खिलाफ दाम्पत्य अधिकारों की बहाली के लिए मामला दर्ज कराया है। अनिल का कहना है कि उनकी पत्नी भारती उन्हें छोड़कर मायके चली गईं, जिससे उनके बीच विवाद बढ़ गया। वहीं, भारती ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और अश्लीलता के गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

    जान से मारने की धमकी

    भारती ने यह भी आरोप लगाया कि अब उनका पति अनिल उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की है और कहा कि अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है।

    निष्पक्ष जांच की मांग

    भारती ने मीडिया के माध्यम से सरकार से अपील की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। पुलिस की कार्यवाही पर उठ रहे सवालिया निशानों के बीच, इस मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद की जा रही है।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    अवैध कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिला ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

    संत कबीर नगर के थाना दुधारा क्षेत्र के मेलानखुर्द बुजुर्ग गाँव की 70 वर्षीय बंसती देवी ने अपने घर के सामने की बंजर जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान होकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बंसती देवी का आरोप है कि उनके पड़ोसी, हरीराम, तुलसी, लालजी, बल्लू, और राजेश सहित अन्य लोग, जबरन उनकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इन पड़ोसियों ने जमीन पर बांस बल्ली गाड़कर वहां कूड़ा-कचरा और गोबर डालना शुरू कर दिया है, जिससे उनका घर से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है।

    बंसती देवी का कहना है कि यह जमीन उनके कब्जे में रही है और अब उनके विरोध करने पर उन्हें गालियाँ दी जाती हैं और जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति स्वर्गीय प्रहलाद पासवान का काफी समय पहले निधन हो चुका है और अब वह अकेले ही घर में रह रही हैं। उनके तीन बेटों में से दो दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं और एक अपने ससुराल में रहता है, जिसके कारण वह अकेली पड़ गई हैं।

    बंसती देवी का आरोप है कि उनके पड़ोसी उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले पुलिस को भी सूचित किया था, जिसके बाद कुछ समय के लिए अतिक्रमण रुक गया था, लेकिन अब फिर से इन पड़ोसियों द्वारा यह कार्य शुरू कर दिया गया है।

    बंसती देवी ने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि इस अवैध कब्जे की जांच कर इसे तुरंत हटाया जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर कार्रवाई नहीं की गई, तो उनकी परेशानी और बढ़ सकती है। पीड़ित महिला ने मीडिया के माध्यम से भी इस मामले में मदद की गुहार लगाई है और सरकार से उम्मीद जताई है कि उनके साथ न्याय होगा।

    क्या है पूरा मामला?

    संत कबीर नगर के मेलानखुर्द बुजुर्ग गाँव की 70 वर्षीय बंसती देवी की जमीन पर दबंग किस्म के पड़ोसी, हरीराम, तुलसी, लालजी, बल्लू, और राजेश ने अवैध कब्जे की कोशिश की है। उन्होंने बंसती देवी के घर के सामने बंजर जमीन पर बांस बल्ली गाड़कर कूड़ा-कचरा डालना शुरू कर दिया, जिससे उनका निकलने का रास्ता बाधित हो गया। विरोध करने पर उन्हें धमकियाँ दी गईं। बंसती देवी के बेटे निर्मल ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, ताकि उनकी माँ को न्याय मिल सके और कब्जा हटाया जा सके।

     

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    विर सावरकर समाजिक कार्य सीमित।

    गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करना बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान कराना गरीब लड़कियों की शादी करवाना अनाथ बच्चों को होस्टल सुविधा प्रदान कराना समाज के लिए गारीब परिवारो का घर निर्माण कराना और गरीबों की सेवा करना।

    समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करवाना NGO के माध्यम से लोगों को रोजगार देना पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करना – – पेड़ पौधों लगाना , नर्सरी लगवाना, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देना।

    विर सावरकर समाजिक कार्य सीमित जुड़ना चाहते हैं तो आप संपर्क करे 9917727181

     ई खबर मीडिया के लिए सौरभ त्रिपाठी की रिपोर्ट 

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यो समीक्षा की

    देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोनकच्‍छ विकासखंड में किये जा रहे विकास कार्यो समीक्षा जनपद पंचायत सोनकच्‍छ सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आँगनवाड़ी कार्य, सांसद/विधायक निधि के अपूर्ण कार्य, मनरेगा योजना, नलजल योजना की समीक्षा कर कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा विकासखण्‍ड के ग्रामों में बोरीबंधान का कार्य करें। शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम लगाये।

    कलेक्टर श्री गुप्ता 02 वर्षो से अधिक पूर्व के निर्माण कार्यो को पूर्ण न कराने पर संबधित ग्राम पंचायतों को 01 माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत घिचलाय के सचिव को निलंबित किये जाने की कार्यवाही का प्रस्ताव भेजने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ को दिये। ग्राम पंचायत मनासा में गौशाला निर्माण कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सचिव के निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिये। जिन निर्माण कार्यों में वसूली शेष है, वहा शीघ्र वसूली के निर्देश सचिव एवं रोजगार सहायक को दिए।

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये साथ ही सोनकच्छ का क्षेत्र अतिदोहित श्रेणी अंतर्गत आने के कारण जल संवर्धन कार्यो जैसे-बोरी बंधान, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, नलजल के स्त्रोत के रिर्चाजिंग के लिए संरचना को जनसहयोग के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। साथही मछली पालन को बढावा देने के लिए पूर्व से निर्मित जल संरचनाओं में यूजर्स ग्रुप के माध्यम से एवं निजी खेत तालाबों में मछली के बीज छोड़ने के निर्देश दिये गये।

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने मियॉवाकी पद्धती पर विस्तृत जानकारी देकर उन्‍होंने मियॉवाकी पद्धती से वृक्षारोपण को बढावा देने के लिए प्रत्येक उपंयत्री को लक्ष्य निर्धारित करते हुए वृक्षा रोपण कराये जाने के निर्देश दिये। मेरी शाला सम्पूर्ण शाला अभियान के तहत जनभागीदारी से फर्नीचर उपलब्ध कराने कराने के निर्देश दिये।

    कलेक्टर श्री गुप्‍ता ने सोनकच्छ के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे नल जल योजना को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की गई एवं 01 वर्षं से अधिक समय से काम बंद पडी नलज ल योजनाओं के ठेकेदारों श्रीरामइन्फ्रा इन्दौर, मेसर्स मालवा कन्‍स्‍ट्रक्‍शन मंदसौर एवं मेसर्स ठाकुर एजेन्सी मंदसौर के अनुबंध समाप्त करने की कार्यवाही के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को दिये एवं नल जल योजनाओं की सतत् मॉनिटरिंग किये जाने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देश दिये।

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मत्स्य पालन, कृषक ई-केवायसी, पेंशन ई-केवायसी की समीक्षा कर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यो की योजनावार समीक्षा की। बैठक में विकासखंडस्तरीय अधिकारियों ने ग्रामों जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कार्यो जानकारी दी।

    बैठक में तहसीलदार श्री मनीष जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चरत शिवहरे, सहायक यंत्री परिधि दरगड़, एस.डी.ओ.पीएचई विजय सिंह रावत, योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी अर्चना टोकेकर एवं विकासखण्‍डस्‍तरीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    जनसम्‍पर्क अधिकारी श्री गुप्‍ता और वाहन चालक श्री जीवनानी को सेवानिवृत्ति पर जनसम्‍पर्क परिवार और पत्रकारगणों ने दी भावभीनी विदाई ।

    देवास जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद मोहन गुप्ता तथा जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्‍थ वाहन चालक श्री हेमराज जीवनानी की सेवानिवृत्ति पर जनसम्‍पर्क परिवार और पत्रकारगणों ने जिला जनसंपर्क कार्यालय देवास में विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी।

    इस दौरान जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री आनंद मोहन गुप्ता ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा की नगरी देवास से सेवानिवृत्त हो रहा हूं। मेरा देवास में सेवा देना यादगार पल रहा है। इस सेवाकाल में मुझे सभी का विशेष सहयोग मिला है। इस सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग को मैं कभी भूला नहीं पाउंगा। इसके लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।

    श्री गुप्‍ता ने शासकीय सेवाकाल में कई वर्षों तक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल, संभागीय कार्यालय भोपाल, वल्लभ भवन मंत्रालय, प्रेस प्रकोष्ठ, राजभवन, सीएम हाउस, विधानसभा सदन, प्रेस मीडिया, विभिन्न विभागों के मंत्रियों के पीआरओ के रूप में सेवाएं दी है। देवास में वर्ष 2020 से पदस्थ थे।

    वाहन चालक श्री हेमराज जीवनानी जनसम्‍पर्क संचालनालय भोपाल, संभागीय जनसम्‍पर्क कार्यालय उज्‍जैन और जनसम्‍पर्क कार्यालय देवास में अपनी सेवाएं दी है।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    शिरूर, कारेगांव, रंजनगांव पुलिस स्टेशनों में गुटखा की बिक्री तेजी से बढ़ रही है; पुलिस का अंधापन

    समाचार संवाददाता शिरूर, जिला पुणे (अनिल डांगे) : चूंकि गुटखा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, इसलिए युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कुछ साल पहले गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
    हालाँकि, चूँकि हम इसे लागू नहीं कर रहे हैं, इसलिए देखा जा रहा है कि अधिकांश किराना दुकानों और पैंटपरी में गुटखा दोगुने दाम पर बेचा जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों ने राय व्यक्त की है कि इतने दिनों बाद भी प्रतिबंध का सख्ती से पालन नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.
    शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं द्वारा गुटखा का सेवन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, इसलिए युवाओं में इसकी लत की दर बढ़ी है, पहले केवल अमीर और वरिष्ठ नागरिक ही तम्बाकू का सेवन करते थे। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के सामने तम्बाकू खाने की हिम्मत नहीं कर पाता था।
    आज स्कूल के विद्यार्थियों से लेकर कॉलेज के विद्यार्थियों तक की जेबों में गुटखा, मावा, सुगंधित तम्बाकू की पुड़िया मुंह में रखी नजर आती हैं।
    इसके चलते वे दिखने वाली जगह पर गुटखा स्प्रे डालकर साफ जगह को गंदा कर देते हैं। प्रशासन ने कई बार गुटखा पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन अब कई जगहों पर खुलेआम गुटखा बेचा जा रहा है.
    यदि कोई पार्टी या सामाजिक संगठन गुटखा की बिक्री पर बयान देता है तो संबंधित पुलिस विभाग के कर्मचारी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के कर्मचारी संबंधित विक्रेताओं को सचेत करते हैं। अन्य समय में दुकानों और टपरियों में गुटखा की बोरियां रखने वाले दुकानदार और टपरी धारक अपनी जेब में कुछ पाउच रख लेते हैं और परिचित ग्राहकों का मुंह देखकर उन्हें गुटखा दे देते हैं।

    इस संबंध में आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता शिरूर शहर अध्यक्ष अनिल डांगे ने कहा कि सरकार कानून तो बना रही है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना भी जरूरी है. भविष्य में आम आदमी पार्टी जन जागरूकता पैदा करने के लिए शिरूर तालुका में जागरूकता गतिविधियां चलाएगी।

    स्कूल-कॉलेजों के सौ मीटर के दायरे में गुटखा की बिक्री पर प्रतिबंध है, लेकिन पुलिस प्रशासन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की मेहरबानी से कारेगांव इलाके में गुटखा की बिक्री बेरोकटोक चल रही है , रंजनगांव, पचंगेवस्ती, ढोकसांगवी में कई ताड़ के पेड़ हैं और इस क्षेत्र से बड़ी मात्रा में खारा, मावा, गुटखा और आंवला प्राप्त किया जा रहा है।
    नशे की पहली सीढ़ी खुशबूदार सुपारी और तम्बाकू से होती है, स्कूल में दस साल तक छात्र इसकी ओर आकर्षित होते हैं, यहीं से नशे की पहली सीढ़ी शुरू होती है, स्थानीय प्रशासन को तमाशबीन की भूमिका निभाए बिना इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। .
    शिरूर, कारेगांव, रंजनगांव,
    शिक्रापुर क्षेत्र में यदि कोई भी पानठेला धारक एवं दुकानदार चोरी-छिपे गुटखा, मावा, नशीला पदार्थ बेच रहा है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, यदि कोई दुकानदार या पान ठेलाधारक गुटखा बेचते हुए पाया जाता है तो उनके उपर सक्त से सक्त कारवाई कि जाएगी ।” ¶
    प्रशांत ढोले साहब-
    डी.वाई.एस.पी. रंजनगांव कार्यालय,पुणे महाराष्ट्र

    संवाददाता शिरूर, जिला पुणे अनिल डांगे

    लोकेशन आष्टा आपके अपने शहर में आष्टा मैं मल्टी स्पेशलिस्ट डॉक्टर

    डॉक्टर सूर्य प्रताप सिंह चौहान
    पता जैन मेडिकल सेंटर और पैथोलॉजी बजरंग कॉलोनी कन्नौज रोड आष्टा मानसिक रोग सर दर्द माइग्रेन में नींद की समस्या स्पेशलिस्ट डॉक्टर अब आपके शहर में आष्टा

                                                                                         संवाददाता राजकुमार पाल की रिपोर्ट