More
    Home Blog Page 76

    सीएमएचओ डॉ. बेक ने सोनकच्छ अस्पताल का निरीक्षण कर कुक को हटाया

    देवास मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सरोजनी जेम्स बेक ने सिविल अस्पताल सोनकच्‍छ में प्रदाय स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों का समय पर ड्यूटी पर नहीं मिलने की जानकारी को तत्काल संज्ञान में लेते हुए सिविल अस्पताल सोनकच्छ के ओपीडी, एनआरसी, लेबर रूम, एक्स-रे रूम, किचन, सोनोग्रॉफी रूम का निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग नहीं करने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग नहीं करने पर बीएमओ डॉ शैलन्द्र ओरिया और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री दीपक चौहान को शोकाज नोटिस जारी किया गया और निर्देश दिये कि मुख्यालय पर रहकर पदेन दायित्व का निर्वहन कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करें। सभी वार्ड और सेक्शन परिसर की साफ-सफाई, अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास के अतिक्रमण को एसडीएम से चर्चा कर हटाने की कार्यवाही करने, अस्पताल परिसर में बाहरी दुकानदार या व्यक्तियों के वाहन की पार्किंग बंद करने, स्‍टॉफ ओर एम्बुलेंस पार्किंग को व्यवस्थित करने के निदेश दिये। सभी कार्यक्रम और सेक्शन की मॉनिटरिंग करने अन्य चिकित्सक को नोडल बनाकर नियमित रसोई में बनने वाले खाने की गुणवत्‍ता और प्रदाय सेवाओं की मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिये।

    निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डॉ अम्बिका दुबे, डॉ नेहा, डॉ संदीप भण्डारी, डॉ राजेश मालवीय, डॉ समीर शेख, राजेश जाधव, सुरेन्द्र पाल, अरूण चौहान, मानिका वास्कले, ललिता चान्दोकर, रामचरण हवेलिया, विजय चान्दोकर,प्रियंका चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये। निरीक्षण में रसोई की अव्यवस्थाओं एवं खाद्य सामग्री दूषित पाए जाने पर रसोई में कार्य करने वाली कुक निर्मला बाई को तत्काल हटाया गया।अस्पताल परिसर में पाई गई गंदगी अव्यवस्था पर आउट सोर्स एजेंसी के सफाई कर्मियों द्वारा कार्य न करने पर हटाने के निर्देश दियें, अस्पताल में तीन एम्बूलेंस वाहन को चालु करने के निर्देश दियें, अस्पताल में बंद एक्स-रे मशीन को टैक्निशिनयन से सम्पर्क कर शीध्र सुधरवाने के निर्देश दिये। मेटरनिटी में वार्ड आया प्रियंका चौहान द्वारा महिलाओं से रूपये की मांग करने की शिकायत पर हटाने के निर्देश दिये, पूर्व में सम्पन्न रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गये निर्णय को बिंदुवार लागू करने के निर्देश सीबीएमओ को निर्देश। निरीक्षण के दौरान ब्‍लॉक लेखापाल को सभी योजनाओं और कार्य की पेन्डेंसी को खत्म कर हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिये। मौसमी बीमारियों की निगरानी और दवाईयों की ब्लॉक स्तरीय प्रत्येक संस्था में उपलब्धता सुनिश्चित करने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ देने के निर्देश बीएमओ डॉ शैलेंद्र ओरिया को दिए।

    ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    गामेशा पवन उर्जा कंपनी का चोरी गया माल बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

    पीपलरावाँ देवास सिमेन गमेशा पवन चक्की कंपनी का बालोन क्षेत्र से विगत दिनो अर्थ वायर केबल पवन चक्की के फोल्डर पार्ट्स अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया था। इस संबंध में घटना की रिपोर्ट सुमेरसिंह पिता गोपालसिंह भाटी सुपर वायजर अपर्वा कस्टमर स्युकिरीटी सर्वीस के द्वारा थाना पीपलरावाँ दिनाँक 09.06.24 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    प्रकरण में विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के द्वारा प्रकरण की विवेचना के संबंध में निर्देशित किया गया था इस संबंध में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के द्वारा थाना पीपलरावाँ पर टीम का गठन किया गया।

    थाना प्रभारी के. एस. गेहलोत, उनि हिमांशु पाण्डे, सउनि हरिशंकर गोदार, आर 246 सतीश के द्वारा आज दिनाँक 05.09.24 को बलोन क्षेत्र में लोडींग आटो रिक्शा नंबर एमपी 41 जेड सी 6188 के संबंध में मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई की उक्त लोडींग रिक्शे में दो आदमी गमेशा पवन चक्की कंपनी का चोरी का सामान लेकर जा रहे हैं। आटो को चैक करते पवन उर्जा चक्की के होल्डर पार्सट्स नग तीन वजनी 6 क्विंटल 90 किलो के मिले जो आरोपीयो ने एक अन्य साथी निवासी ग्राम बरदु के साथ घटना करना बताया। आरोपी इमरान शाह पिता खालिक शाह उम्र 27 साल निवासी अर्जुन नगर देवास, समीर शाह पिता रऊफ शाह निवासी ग्राम सियापुरा देवास को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से आटो सिक्शा एवं चोरी गये पार्ट्स जप्त किये गये। आरोपीयों से अन्य मामलों में पुछताछ की जा रही है।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्वमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल महो, के नामसे सोपा ज्ञापन ।

    देवास पीपलरावा । गत दिवस बुधवार को बढ़ती हुई महंगाई एवं सोयाबीन के दाम 6500 करने के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश के माध्यम से सरकार पर दबाव डालने हेतु एक ज्ञापन थाना पीपलरावां पर थाना प्रभारी को सोपा ।ज्ञापन का वाचन पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार नागर ने कया ।
    इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र पाठौंदिया घटिया कला, विक्रम शिंदे, मोहनलाल अस्ताया मुरमिया बड़ा, छगनलाल गुप्ता, नौशाद सेठ, पुर्व पार्षद नौशाद खा, शारूख खा, रितेश टेलर, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, फूल कुमारी ने प्रशासन से मांगी मदद

    समस्तीपुर: तहसील पीर बधड़ा, बढ़ियारपुर नोहरिया गांव की रहने वाली फूल कुमारी ने अपने पति पुनीत कुमार और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। फूल कुमारी का कहना है कि पिछले 13 सालों से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

    फूल कुमारी ने बताया कि अक्टूबर 2010 में उनकी शादी पुनीत कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके पति और ससुराल वाले उनसे लगातार दहेज की मांग कर रहे हैं। जब उनकी मांगें पूरी नहीं हो पाईं, तो उन्हें घर से निकाल दिया गया। फूल कुमारी का कहना है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है और अब उनके तीन और बच्चे भी हैं, जबकि उनके दो बच्चे—कुन्दन कुमार (13 वर्ष) और अनुसका कुमारी—के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं दी जा रही है।

    पीड़िता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उन्हें घर में रहने नहीं देते और उन पर लगातार दबाव बनाते हैं। इसके चलते उन्होंने प्रशासन और शासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर सकें।

    फूल कुमारी ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी नहीं हैं और कानूनी कार्रवाई की जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपनी बात सामने रखी है। अब वह चाहती हैं कि प्रशासन और पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप करें और उन्हें न्याय दिलाएं। पीड़िता ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और कहा कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए चिंतित हैं।

    पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार, मदद करें सरकार!

    समस्तीपुर: पीर बधड़ा गांव की रहने वाली फूल कुमारी ने मीडिया के माध्यम से अपने पति पुनीत कुमार और ससुराल वालों के खिलाफ सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। उनका आरोप है कि दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ-साथ अब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

    फूल कुमारी ने बताया कि उनके पति और ससुराल वाले पिछले 13 सालों से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। अब उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उन्हें उनके दो बच्चों के साथ बेसहारा छोड़ दिया है।

    फूल कुमारी का कहना है कि अब ससुराल पक्ष के लोग उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे उनका और उनके बच्चों का जीवन खतरे में है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

     

    आज सोने-चांदी में गिरावट:सोना 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आया, चांदी भी 401 रुपए सस्ती हुई

    सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 3 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 102 रुपए गिरकर 71,409 रुपए पर आ गया है। सोमवार को इसके दाम 71,511 रुपए प्रति दस ग्राम थे। वहीं चांदी 401 रुपए गिरकर 82,379 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 82,780 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

    4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

    • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।
    • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
    • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
    • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,770 रुपए है।
    • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,820 रुपए है।

    इस साल सोने में अब तक 8 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
    IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 8,085 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,409 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,376 रुपए पर पहुंच गए हैं।

    साल के आखिर तक 78 हजार तक जा सकता है सोना
    HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में सोने-चांदी में और बढ़त देखने को मिल सकती है। इस साल में सोना के 78 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।

    सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

    1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
    हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

    2. कीमत क्रॉस चेक करें
    सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

    3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
    सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में एंटी रेप बिल पास:पीड़ित कोमा में गई या मौत हुई तो दोषी को 10 दिन में फांसी होगी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में मंगलवार को एंटी रेप बिल पास हो गया। नए कानून के तहत रेप केस की 21 दिन में जांच पूरी करनी होगी। इसके अलावा पीड़ित के कोमा में जाने या मौत होने पर दोषी को 10 दिन में फांसी की सजा होगी। भाजपा ने भी बिल का समर्थन किया है। इसे अपराजिता महिला एवं बाल विधेयक 2024 (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून एवं संशोधन) नाम दिया गया है। अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। उसके बाद यह राष्ट्रपति के पास जाएगा। दोनों जगह पास होने के बाद यह कानून बन जाएगा। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर हुआ था। इसके बाद देशभर में डॉक्टरों और राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि वो राज्य में रेप जैसे अपराध के लिए सख्त कानून बनाएंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री को भी इसके लिए दो बार चिट्‌ठी लिखी थी।

    सदन में सरकार और विपक्ष के 2 बयान…

    हम चाहते हैं कानून को तत्काल लागू हो, यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। हमें परिणाम चाहिए। इसलिए हम पूरा समर्थन करते हैं। मुख्यमंत्री को जो कहना है कह सकती हैं, लेकिन गारंटी देनी होगी कि यह बिल तुरंत लागू होगा। – सुवेंदु अधिकारी, नेता प्रतिपक्ष, बंगाल विधानसभा

    हमने केंद्रीय कानून में मौजूद खामियों को दूर करने की कोशिश की है। विपक्ष को राज्यपाल से विधेयक पर साइन करने के लिए कहना चाहिए, उसके बाद इसे अधिनियमित करना हमारी जिम्मेदारी है।- ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

    बिल से जुड़े 9 सवाल और उनके जवाब…

    1. बिल का नाम क्या है और इसका मकसद?
    जवाब: बंगाल सरकार ने बिल को अपराजिता वुमन एंड चाइल्ड बिल 2024 नाम दिया है। इसका मकसद वेस्ट बंगाल क्रिमिनल लॉ एंड अमेंडमेंट बिल में बदलाव कर रेप और यौन शोषण के मामलों में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा बढ़ाना है।

    2. दोषी को फांसी की सजा कब होगी?
    जवाब: अगर रेप के दौरान विक्टिम की मौत हो जाती है या फिर वो कोमा में चली जाती है तो इस स्थिति में रेप के दोषी को फांसी की सजा दी जाए।

    3. रेपिस्ट को उम्रकैद दी गई तो जेल की अवधि क्या होगी?
    जवाब: बिल में कहा गया है कि रेप-गैंग रेप के दोषी को उम्रकैद की सजा दी जाए। इसमें उसे सारी उम्र जेल में रखा जाए। इस दौरान उसे पैरोल भी ना दी जाए। मौजूदा कानून के तहत उम्र कैद की कम से कम सजा 14 साल है। उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद सजा माफी हो सकती है, पैरोल दी जा सकती है। सजा कम भी की जा सकती है, लेकिन जेल में 14 साल बिताने होंगे।

    4. बिल में किन-किन धाराओं में बदलाव किया गया है?
    जवाब: बिल ड्राफ्ट में भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 64, 66, 70(1), 71, 72(1), 73, 124(1) और 124 (2) में बदलाव का प्रस्ताव है। इसमें मुख्य तौर पर रेप की सजा, रेप और मर्डर, गैंगरेप, लगातार अपराध करना, पीड़ित की पहचान उजागर, एसिड अटैक के मामले शामिल हैं। इसमें सेक्शन 65(1), 65 (2) और 70 (2) को हटाने का प्रस्ताव है। इसमें 12, 16 और 18 साल से कम उम्र के दोषियों को सजा दी जाती है।

    5. रेप-मर्डर और गैंगरेप की जांच पर बिल में क्या है?
    जवाब: ड्राफ्ट बिल के मुताबिक, रेप के मामलों में जांच 21 दिन के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए। इस जांच को 15 दिन बढ़ाया जा सकता है, लेकिन यह सुपरिनटैंडैंट ऑफ पुलिस और इसके बराबर की रैंक वाले अधिकारी ही करेंगे, इससे पहले उन्हें लिखित में इसका कारण केस डायरी में बताना होगा।

    6. आदतन अपराधियों के लिए कोई प्रावधान है?
    जवाब: ऐसे अपराधियों के लिए भी उम्र कैद की सजा का प्रावधान बिल में है। इसमें दोषी को अपनी आयु पूरी करने तक जेल में रहना होगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    7. क्या रेप और मर्डर के मामलों के लिए स्पेशल टीम बनेगी?
    जवाब: ड्राफ्ट बिल के मुताबिक, जिला स्तर पर स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का प्रस्ताव है, जिसका नाम अपराजिता टास्क फोर्स होगा। इसकी अगुआई DSP करेंगे। ये टास्क फोर्स नए प्रावधानों के तहत मामलों की जांच के लिए जिम्मेदार होगी।

    8. पीड़ितों को जल्द न्याय मिले, इसके लिए क्या बदलाव प्रस्तावित हैं?
    जवाब: 
    बिल में कहा गया है कि स्पेशल कोर्ट और स्पेशल जांच टीमें बनाई जाएंगी। इन्हें जरूरी संसाधन और विशेषज्ञ मुहैया कराए जाएंगे, जो रेप और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले देखेंगे। इनका काम तेजी से जांच, जल्द न्याय दिलाना और पीड़ित को होने वाले ट्रॉमा को कम करना होगा।

    9. रेप केस की मीडिया रिपोर्टिंग के लिए कोई नया रूल?
    जवाब:
     हां, कोर्ट की कार्यवाही को प्रिंट या पब्लिश करने से पहले इजाजत लेनी होगी। अगर ऐसा नहीं किया तो जुर्माने के साथ 3 से 5 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है।

    10. बिल पास करने के लिए राज्यपाल के बाद राष्ट्रपति के पास क्यों भेजा जाएगा?
    जवाब: 
    आपराधिक कानून समवर्ती सूची के अंतर्गत आता है, इसलिए इसे राज्यपाल और फिर राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी होगी। भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची में दी गई समवर्ती सूची में वे विषय शामिल हैं जिन पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों का अधिकार होता है। समवर्ती सूची में शामिल विषयों पर केंद्र और राज्य सरकार दोनों कानून बना सकते हैं, लेकिन अगर दोनों के कानून में टकराव होता है तो केंद्र सरकार का कानून सर्वोपरि माना जाएगा। समवर्ती सूची में कुल 52 विषय शामिल हैं।

    ममता बोलीं- विपक्ष हाथरस-उन्नाव केस पर चुप रहा
    ममता ने बिल पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा- पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए 88 फास्ट ट्रैक कोर्ट और 52 विशेष अदालतें हैं। इनमें 3 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हैं और उनमें से 3 लाख 11 हजार 489 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में 7,000 मामले लंबित हैं।

    ममता ने विपक्ष के आरोपों पर कहा- विपक्ष कहता है कि ट्रेनों में रेप होता है, वहां सुरक्षा करना RPF का काम है। विपक्ष उन्नाव और हाथरस मामले पर चुप है। यह हर राज्य में हो रहा है, लेकिन मैं इसका महिमामंडन नहीं कर रही हूं। आज देश में हर दिन 90 रेप केस हो रहे हैं। केवल 2.56% आरोपी ही दोषी ठहराए गए हैं।

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ जिला बुलंदशहर की हुई बैठक

    अनूप शहर । भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ जनपद बुलंदशहर की जिला बैठक जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में उनके छोटी काशी अनूपशहर अवस्थित आवास पर हुई।
    जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि संगठन की सदस्यता का अभियान गतिमान है जिसके क्रम में जिले के हर ब्लॉक, नगर एवं गांव में संगठन की टीम खड़ी करनी है। सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाना है। “हर स्नातक हमारा सदस्य” की अवधारणा पर आगे बढ़ते हुए कार्य करना है।
    जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ पूर्णतया अराजनैतिक संगठन है जो स्नातकों की समस्याओं को विभिन्न प्लेटफार्म पर समय समय पर उठाता रहता है। ए०बी०आर०एस०एस० का उद्देश्य राष्ट्र उन्नति एवं सामाजिक समरसता की भावना से परिपूर्ण तथा देश के स्नातकों को समुचित दिशा व दशा प्रदान करने तथा उनके हक की आवाज बुलंद करने के लिए कार्य करना है। संघ स्नातक युवाओं को जोड़कर उनके हितार्थ पृष्ठभूमि तैयार करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उचित मार्गदर्शन भी करता है ताकि युवाओं के राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण सहयोग से राष्ट्र आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके। ए०बी०आर०एस०एस० स्नातक युवाओं को सुसंस्कार व शिष्टाचार के सदमार्ग पर चलने हेतु प्रशिक्षण कैंप एवं कार्यशाला आयोजित कर उनके स्वाध्याय, स्वावलंबन व सम्मान के लिए सदैव कृत संकल्पित है। अतः स्नातकों के कल्याण के लिए एक सशक्त मुहिम चलाना भी संघ का ही उद्देश्य है।
    इसके साथ ही एमएलसी चुनाव में भी स्नातकों को उनके अधिकार व कर्तव्यों का बोध कराते हुए उनका सटीक मार्गदर्शन कर जागरूक करने हेतु संघ कटिबद्ध है ताकि सही एमएलसी चुने जा सके हैं जो कि राष्ट्र उत्थान में अपनी सम्यक भूमिका का निर्वहन करने के साथ-साथ स्नातकों के हित में सकारात्मक कार्य कर सकें।
    बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री रामबाबू सिंह ने किया, बैठक में जिला कोषाध्यक्ष विकास सूर्यवंशी, जिला आईटी प्रभारी मोहित राज रावल, जिला मंत्री प्रवीण गुप्ता , सी० पी० सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।

    कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित।

    देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सितंबर माह में एक माह का राजस्‍व महा अभियान चलाया जाएगा। जिसमे ई-केवायसी और तरमीम के प्रकरणों के निराकरण पर फोकस किया जाए। महाअभियान के लिए सभी तहसीलदार लक्ष्य निर्धारित कर लें। जिले में राजस्व महा अभियान में नामांकन और बटवारा प्रकरणों के निराकरण में अच्छा कार्य हुआ है। पेंशनर और अन्‍य हितग्राहियों के ई-केवायसी कार्य में देवास नगर निगम और उदयनगर में बहुत कम प्रोग्रेस है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शिविर लगाकर कर ई-केवायसी का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीएल प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर टीएल प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृ‍त करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना में स्‍टेज-2 पर सत्‍यापन के लिए लंबित आवेदनों की जनपदवार/निकायवार समीक्षा की और सचिव, एडीओ, पीसीओ को आवेदनों के सत्‍यापन के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में मत्स्य पालन के लिए यूजर ग्रुप को प्रशिक्षण दे और मत्स्य बीज वितरण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि नल जल योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करें। पीएचई अधिकारी फील्ड पर जाए। प्रगतिरत नल जल योजनाओं की समीक्षा कर प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करें। जिले में बोरिंग और हैंड पम्प में पानी संग्रहण करने के लिए वाटर हॉर्वेस्टिंग सहित अन्य विधियों का उपयोग करें, जिससे की उनका वाटर लेवल बना रहे।

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि देवास में शंकरगढ़ पहाड़ी पर 05 सितंबर को 05 हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पौधरोपण और इस संबंध आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी लेकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश दिये।

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता नेप मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला अभियान में प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए कि अभियान में जन सहयोग से स्कूलों के लिए फर्नीचर प्राप्त करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने बोरी बंधान, मत्‍स्‍य पालन, वृक्षारोपण, मियावाकी, रूफ वाटर हार्वेसिंटग सिस्‍टम की समीक्षा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये।

     ई खबर मीडिया के लिए देवास  से विष्णु शिंदे  की रिपोर्ट 

     

    हरियाणा में मंदिर निर्माण के नाम पर ठगी! 21 लाख की धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला

    आज हम आपको हरियाणा के पलवल जिले से एक चौंकाने वाली खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह मामला न सिर्फ आपकी भावनाओं को झकझोर देगा बल्कि आपको यह सोचने पर भी मजबूर कर देगा कि इस तरह के धोखाधड़ी के मामले कैसे धर्म और आस्था के नाम पर हो सकते हैं।

    मंदिर निर्माण के नाम पर 21 लाख की ठगी

    दोस्तों, पलवल जिले के गदपुरी इलाके में सुरेश अग्रवाल नाम के एक ध्यान शिक्षक ने अपने जीवन की सारी कमाई एक मंदिर निर्माण के लिए लगा दी थी। सुरेश जी ने महिपाल सिंह नामक ठेकेदार को मंदिर बनाने का ठेका दिया था। शुरुआत में महिपाल सिंह ने कहा कि यह पूरा प्रोजेक्ट 15 लाख रुपये में पूरा हो जाएगा। लेकिन जैसे ही काम शुरू हुआ, महिपाल ने 6 लाख रुपये और मांगे। सुरेश जी ने अपने धार्मिक विश्वास के चलते महिपाल सिंह पर भरोसा किया और 21 लाख रुपये दे दिए।

    लेकिन ठेकेदार महिपाल सिंह ने न केवल मंदिर का काम अधूरा छोड़ दिया बल्कि अब 10-15 लाख रुपये और मांग रहा है। सुरेश जी का आरोप है कि महिपाल ने अब तक केवल 7 लाख रुपये ही सही तरीके से खर्च किए हैं और बाकी पैसों का दुरुपयोग किया है।

    मामला पुलिस में दर्ज, न्याय की मांग

    इस गंभीर मामले को लेकर सुरेश जी ने पलवल के गदपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके। इसके साथ ही सुरेश जी की शिष्या ने भी जनता से अपील की है कि वे इस मामले में सुरेश जी का साथ दें और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करें।

    ध्यान शिक्षक सुरेश अग्रवाल का संघर्ष

    दोस्तों, यह मामला सिर्फ पैसों का नहीं है, बल्कि यह एक धार्मिक प्रोजेक्ट से जुड़ा मामला है। सुरेश अग्रवाल, जो खुद एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, इस धोखाधड़ी से बेहद दुखी और निराश हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो उनके पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

    93 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी का समर्थन

    इस मामले में 93 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी मोहन कपानी ने भी हस्तक्षेप किया है। कपानी जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे इस मामले में जांच करवाएं और सुरेश जी को न्याय दिलाएं। कपानी जी ने बताया कि सुरेश जी के योग और प्राचीन चिकित्सा के ज्ञान से वे बहुत प्रभावित हुए थे और इसी कारण उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का दान दिया था। लेकिन अब इस ठगी के मामले ने उन्हें भी हिला कर रख दिया है।

    तो दोस्तों, यह था आज का हमारा स्पेशल रिपोर्ट। अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें, और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें ताकि हम आपको इसी तरह की खबरों से अपडेट रख सकें।

    धन्यवाद!

    लखनऊ में हुई जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेरा।

    सरोजिनीनगर लखनऊ । राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर अवध क्षेत्र का मौसम बदल गया। लखनऊ में बादल इतने घने थे कि दिन में अंधेरा छा गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। बीते तीन दिनों से तेज धूप निकल रही थी। आज जाकर बारिश से राहत मिली है। वहीं बाराबंकी गोंडा और कानपुर में जोरदार बारिश हुई ,जिससे सड़कों पर पानी भर गया। लखनऊ में मौसम विभाग ने सुबह ही बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि सुबह उमस के साथ धूप निकली थी।दिन का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई थी। लेकिन बारिश के चलते दिन में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को भी शहर के कुछ हिस्सों मैं 10.3 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। वही मौसम विभाग ने 4 सितंबर तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया की सितंबर महीने में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग को छोड़कर पूरे प्रदेश में अच्छी स्थिति रहेगी राजधानी लखनऊ के साथ प्रदेश के पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। आज बुंदेलखंड,लखनऊ ,प्रयागराज ,अंबेडकर नगर,सीतापुर ,हाथरस ,कौशांबी ,बुंदेल शहर, जौनपुर प्रतापगढ़ ,बलिया ,लखीमपुर खीरी ,हाथरस, और चित्रकूट में बारिश होने के आसार रहे वह यूपी में अगले तीन से चार दिन तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

    ब्यूरो रिपोर्ट रजत पांडे