More
    Home Blog Page 50

    रात को उड़ेंगे भोपाल से, सुबह पहुंच जाएंगे पुणे, जानें कब शुरू हो रही नई फ्लाइट, आपको देना होगा इतना किराया

    भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए अच्छी खबर है. 1 अक्टूबर यानी आज से भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे सातों दिन शुरू हो गया है. एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल के मद्देनजर इसका संचालन पूरी तरह बदल गया है. एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से लागू होगा. खास बात यह है कि इस शेड्यूल के पहले ही दिन भोपाल से पुणे के बीच नाइट फ्लाइट शुरू होगी. यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस शुरू करने जा रही है. इंडिगो ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी हैं. इंडिगो इस फ्लाइट को करीब तीन साल बाद दोबारा संचालित कर रही है. बताया जाता है कि कंपनी पहले इस फ्लाइट को एक अक्टूबर संचालित करने वाली थी. लेकिन, फिर इसके शेड्यूल में बदलाव कर दिया.

    गौरतलब है कि, भोपाल से पुणे नाइट फ्लाइट शुरू करने की बड़ी वजह भी है. जानकार बताते हैं कि पुणे एयरपोर्ट पर दिन के वक्त लगातार उड़ाने संचालित होती हैं. यह एयरपोर्ट दिन में काफी व्यस्त रहता है. इसलिए इस फ्लाइट को रात में शुरू किया जा रहा है. इंडिगो की फ्लाइट से पहले एयर इंडिया ने भी दिल्ली-भोपाल-पुणे फ्लाइट शुरू की थी. लेकिन, इसके संचालन में तकनीकी खामियां थीं. भोपाल से प्रकाशित हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के मुताबिक, पुणे के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया को बार-बार एयरपोर्ट प्रबंधन से नया शेड्यूल लेना पड़ता था. इस वजह से फिर यह फ्लाइट सफल नहीं हो सकी. दरअसल, पुणे एयरपोर्ट सेना संभालती है. इस वजह से पुणे एयरपोर्ट का शेड्यूल बदलना पड़ता था. लेकिन, अब यहां नया टर्मिनल बन गया है. इसके बनने से अब किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

    यह है नई फ्लाइट का शेड्यूल
    इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-258 पुणे से रात 12:55 बजे उड़ान भरेगी और 2:35 बजे भोपाल लैंड करेगी. इसका किराया 4314 रुपये है. यह फ्लाइट एक घंटा 40 मिनट लेगी. इसी तरह फ्लाइट 6E-257 भोपाल से तड़के 3:05 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 4:50 बजे पुणे लैंड करेगी. इसका किराया 4694 रुपये है. यह फ्लाइट एक घंटा 45 मिनट का समय लेगी. बताया जाता है कि बुकिंग के बढ़ने से इसका किराया भी बढ़ सकता है.

    पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत:इनमें 2 पायलट, 1 इंजीनियर; टेक ऑफ के बाद 1.5km दूर हादसा हुआ

    महाराष्ट्र के पुणे जिले के बावधन ​​​​​​में बुधवार को एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना बावधन में केके कंस्ट्रक्शन हिल के पास सुबह करीब 6:45 बजे हुई।

    पुणे की पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स के हेलीपैड से टेक ऑफ किया था। उड़ान भरने के करीब 10 मिनट बाद 1.5 किमी दूर जाकर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसा पहाड़ी इलाके पर हुआ। वहां सुबह के समय घना कोहरा था।

    क्रैश होने के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। हेलिकॉप्टर सरकारी था या प्राइवेट, यह अभी पता नहीं चला है। मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के तुरंत बाद रेसक्यू ऑपरेशन के लिए दो एम्बुलेंस और चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

    40 दिनों के भीतर पुणे में हेलिकॉप्टर क्रैश की दूसरी घटना पुणे में 40 दिनों के भीतर यह दूसरी घटना है। इससे पहले 24 अगस्त को पुणे के पौड इलाके में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। यह हेलिकॉप्टर मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। इसमें पायलट और तीन यात्री सवार थे। हादसे में पायलट जख्मी हुआ था। बाकी तीनों लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई थीं।

    पुणे रूरल पुलिस के सुपरिंटेंडेंट पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल वेक्ट्रा हेलिकॉर्प कंपनी का था। यह AW 139 मॉडल का था। आशंका जताई गई कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना गया।

    मई में महाड में क्रैश हुआ था उद्धव गुट की नेता का हेलिकॉप्टर महाराष्ट्र के महाड में 3 मई को शिवसेना (उद्धव गुट) की नेता सुषमा अंधारे का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। सुषमा अंधारे बारामती में महिला मेले में शामिल होने जा रही थीं। उनके हेलिकॉप्टर में चढ़ने से पहले ही हेलिकॉप्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वो क्रैश हो गया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया था कि क्रैश की वजह साफ नहीं है। जांच की जा रही है।

    एमपी में अब कहीं नहीं होगी तेज बारिश, पचमढ़ी में इतना हुआ न्यूनतम तापमान, कैसा है आज का मौसम?

    भोपाल. मध्य प्रदेश का मौसम पूरा पलट गया है. अब प्रदेश में किसी भी तरह का मानसून सिस्टम एक्टिव नहीं है. इस वजह से कहीं भी मध्यम या भारी बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और हल्की बौछारों के आसार नजर आ रहे हैं. प्रदेश के सभी जिलों में आसमान अब पूरी तरह साफ है. यहां बादल छंट गए हैं. इस वजह से कड़ी धूप निकलने लगी है. मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ेगा. लोगों को गर्मी और उमस फिर परेशान करेगी. विभाग का कहना है कि एक ट्रफ लाइन मध्य प्रदेश से गुजरती नजर आ रही है. लेकिन, इससे मानसूनी गतिविधि पर कोई असर नहीं होगा.

    मौसम विभाग का कहना है कि एक ट्रफ लाइन कोंकण में बनती नजर आ रही है. यह यहां से होते हुए मध्य प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में दिखाई दे रही है. हवाओं में हल्की नमी है. वे पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बह रही हैं. इन सबकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्के-हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं. मौसम विभाग का कहना है कि दो दिनों के बाद मौसम फिर बदल सकता है. क्योंकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत की तरफ आ सकता है.

    खंडवा में मौसम बदलते ही चढ़ा पारा
    खंडवा में मौसम में आए बदलाव के बीच तापमान में बढ़ोतरी हुई है. 1 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, बारिश नहीं हुई. आसमान साफ होते ही तेज धूप खिली और तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई. मौसम विभाग ने 2 अक्टूबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई है. हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. जिले में औसत बारिश 808 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले अब तक 914 मिमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विशेषज्ञ कहते हैं कि अब मानसून की विदाई हो रही है.

    पचमढ़ी, जिला नर्मदापुरम 20.2 डिग्री
    खरगोन 21.0 डिग्री
    धार 21.1 डिग्री
    अमरकंटक, जिला अनूपपुर 21.4 डिग्री
    इंदौर 21.9 डिग्री

    पुरंदर में एयरपोर्ट का इंतजार अब खत्म होने वाला है।

    राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया है कि पुरंदर में हवाई अड्डे के लिए एमआईडीसी के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।

    इस भूमि अधिग्रहण के लिए केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल उदय सामंत के साथ बैठक करेंगे.

    पिछले दिनों इस एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम स्थानीय विरोध के कारण रोक दिया गया था. इस बीच यह मसला सुलझने की संभावना है और अगले कुछ महीनों में एयरपोर्ट का काम शुरू होने की उम्मीद है.

    हाल ही में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने पुणे आए उद्योग मंत्री सामंत ने कहा, “पुरंदर हवाईअड्डा परियोजना राज्य और पुणे के लोगों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, मैं केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर के साथ बैठक करूंगा।” इसके लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए तीन से चार दिनों में मोहोल।”

    सामंत ने कहा, “हम अगले आठ दिनों में परियोजना का एक मॉडल लेकर आएंगे, जिसके बाद हम वास्तव में भूमि अधिग्रहण का काम शुरू करेंगे।”
    यह एयरपोर्ट पुणे के पुरंदर में बनने जा रहा है. यह हवाई अड्डा 2,832 हेक्टेयर में फैला होगा। हवाई अड्डे के लिए चयनित स्थल को रक्षा मंत्रालय से सभी मंजूरी मिल गई है।

    राजेवाड़ी रेलवे स्टेशन इस हवाई अड्डे के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह हवाई अड्डे से आधे घंटे की दूरी पर है।

    यह हवाई अड्डा पुणे शहर के विकास में मदद करेगा। इससे लोगों को शहर में घूमना आसान हो जाएगा।

    इस हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण की चुनौती और स्थानीय लोगों के विरोध ने परियोजना की प्रगति में बाधा उत्पन्न की थी।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो रमेश मनोहर बनसोडे की रिपोर्ट

    वाराणसी के 14 मंदिरों से साईंबाबा की मूर्तियां हटाईं:सनातन रक्षक दल ने 100 मंदिरों की लिस्ट बनाई, सपा बोली- माहौल बिगाड़ रहे

    वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंदिरों से साईं प्रतिमा हटाने का मामला सामने आया है। बड़ा गणेश मंदिर और पुरुषोत्तम मंदिर से साईं की प्रतिमा हटाई गई है। इस मामले को हिंदूवादी संगठन ने जोर-जोर से उठाया था। भगवान के मंदिर में साईं की प्रतिमा न लगाए जाने की बात कही गई। इसके बाद मंदिर प्रबंधन की सहमति ली गई। इसके बाद प्रतिमाओं को हटाए जाने के निर्णय लिया गया। सनातन रक्षक दल की ओर से इन प्रतिमाओं को हटाए जाने का अभियान चलाया गया है। सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन की मंजूरी के बाद प्रतिमाओं को हटाया गया है।

    अजय शर्मा ने कहा कि मैं साईं का विरोधी नहीं हूं। मैं साईं की मूर्ति का विसर्जन कर रहा हूं। उन्होंने सवाल किया कि गणेश मंदिर में साईं का क्या काम है? अगर साईं की पूजा ही करनी है तो अलग मंदिर बनाकर उनकी पूजा कराई जाए। इससे हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। सोमवार शहर से सबसे प्रमुख बड़ा गणेश मंदिर से साईं की प्रतिमा हटाई गई। इसके अलावा पुरुषोत्तम मंदिर समेत कई मंदिरों में सफेद कपड़े में लपेट दिया गया। इस अभियान का आगाज शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने किया था लेकिन अब इसे अभियान बनाया गया है।

    सनातन रक्षक दल की ओर से हिंदू मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटाने के लिए अभियान तेज किया गया है। दल के सदस्य सोमवार को बड़ी संख्या में लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर पहुंचे। इस ऐतिहासिक मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्तों की भीड़ जुटती है। इस मंदिर परिसर में पांच फीट की साईं प्रतिमा भी स्थापित की गई थी। सनातन रक्षक दल के सदस्यों ने मंदिर में स्थापित साईं की प्रतिमा को कपड़े में लपेटकर मंदिर परिसर से बाहर रखवा दिया।

    बड़ा गणेश मंदिर के महंत रम्मू गुरु ने कहा कि जानकारी के अभाव में साईं की पूजा हो रही थी। शास्त्रों के अनुसार, इनकी पूजा वर्जित है। जानकारी होने के बाद स्वेच्छा से प्रतिमा हटवा दी गई। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने कहा कि शास्त्रों में कहीं भी साईं की पूजा का वर्णन नहीं है। इसलिए अब मंदिर में स्थापित मूर्ति हटाई जा रही है।

    काशी में शिव की ही पूजा
    सनातन रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि काशी में केवल देवाधिदेव उमापति महादेव ही पूज्य हैं। शहर के मंदिरों में अज्ञानता के कारण साईं की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे सनातन भक्तों में नाराजगी है। अजय शर्मा ने मंदिरों के महंतों और सेवयतों से अनुरोध किया कि साईं की मूर्ति को सम्मान के साथ मंदिर परिसर से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि भक्तों की भावनाओं को देखते हुए ही शहर के मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने का अभियान चल रहा है।

    बड़ा गणेश मंदिर से पहले पुरुषोत्तम मंदिर सहित शहर के 10 मंदिरों से साईं की प्रतिमा हटाई जा चुकी है। सनातन रक्षक दल का कहना है कि अगस्त्यकुंडा और भूतेश्वर मंदिर से भी जल्द ही साईं की प्रतिमा हटवाई जाएगी। प्रदर्शन को देखते हुए कई मंदिरों में साईं की प्रतिमाओं को सफेद कपड़े से लपेट दिया गया है।

    सुरक्षाकर्मी ने CPR देकर बचाई विधायक की जान, सीएम ने दी शाबाशी; प्रमोशन के साथ 50 हजार का मिलेगा इनाम

    मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने राऊ विधायक मधु वर्मा के पीएसओ को पुरस्कार देने की बात कही है। दरअसल, पीएसओ ने सीपीआर देकर विधायक की जान बचाई थी। सीएम मोहन यादव ने पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया को 50 हजार रुपये का पुरस्कार और आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने की बात कही है।
    इंदौर: हाल ही में जिले की राऊ विधानसभा सीट से विधायक मधु वर्मा अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। इस दौरान उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर अरुण सिंह भदौरिया ने उन्हें सीपीआर देकर उनकी जान बचाई थी। फिलहाल राऊ विधायक मधु वर्मा इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन लाल यादव विधायक मधु वर्मा का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने विधायक मधु वर्मा का हाल जाना। इसी दौरान इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने मधु वर्मा के पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया के बारे में सीएम को जानकारी दी। इसके बाद सीएम ने मधु वर्मा से पीएसओ से भी मुलाकात की और उन्हें 50 हजार का पुरस्कार और आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने की बात कही।
    पीएसओ ने दिया था सीपीआर
    दरअसल, 24 सितंबर की सुबह विधायक मधु वर्मा अपने घर में स्थानीय लोगों से उनकी समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर अरुण सिंह भदौरिया और पर्सनल असिस्टेंट समेत तमाम लोग उन्हें लेकर अस्पताल रवाना हुए। इस दौरान उनके पीएसओ अरुण सिंह भदोरिया उन्हें लगातार सीपीआर देते रहे। बाद में विधायक मधु वर्मा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की जांच से पता लगा कि विधायक की हार्ट में ब्लॉकेज है। इस दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। फिलहाल विधायक की हालत अब पहले से बेहतर है।

    सीएम मोहन यादव ने की मुलाकात
    वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनसे मिलने गए अस्पताल पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव ने विधायक मधु वर्मा का हाल जाना। इसी दौरान इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने मुख्यमंत्री को सीपीआर की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विधायक मधु वर्मा के पीएसओ अरुण सिंह भदौरिया से भी मुलाकात की। सीएम ने पीएसओ को 50 हजार रुपये का पुरस्कार देने के साथ आउट ऑफ टर्म प्रमोशन देने की भी बात कही। अरुण सिंह भदोरिया के मुताबिक उन्हें ट्रेनिंग के दौरान सीपीआर देने की टेक्निक सिखाई गई थी, जो अब काम आई।

    हरियाणा चुनाव से पहले राम रहीम को पैरोल का विरोध:कांग्रेस ने लिखी इलेक्शन कमीशन को चिट्‌ठी; कहा- पोलिंग प्रभावित हो सकती है

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच राम रहीम के पैरोल को मंजूरी मिलने को लेकर विरोध हो रहा है। जिसके लिए कांग्रेस ने AICC के माध्यम से ईसीआई को पत्र लिखा है।
    हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान से पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमित राम रहीम के पैरोल को मंजूरी मिल गई। इसके बाद उनके पैरोल को लेकर विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर आपत्ति जताते हुए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को लेटर लिखा है। उन्होंने अपने लेटर में कहा कि राम रहीम जेल से बाहर आया तो विधानसभा चुनाव को प्रभावित हो सकता है, इसलिए उसे आचार संहिता के दौरान पैरोल न दी जाए।

    जानकारी के अनुसार, यह लेटर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के लीगल सेल के केसी भाटिया की ओर से लिखी गई है। उन्होंने इस पत्र में लिखा कि हरियाणा में राम रहीम का मास बेस है। इसके चलते हरियाणा विधानसभा चुनाव को डेरा प्रमुख प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इससे पहले भी डेरा प्रमुख जेल से पैरोल और फरलो के माध्यम से बाहर आकर चुनावों को प्रभावित कर चुके हैं।

    दरअसल, हर बार चुनाव के दौरान जेल से बाहर आने के कारण राम रहीम को इस बार शर्त के साथ पैरोल की अनुमति दी गई है। कहा गया है कि वह वोटिंग तक हरियाणा में नहीं जा सकते है । इसके साथ ही राम रहीम पर किसी तरह विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने, कोई जनसभा करने और सोशल मीडिया के जरिए किसी तरह की अपील करने पर पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वह इन सभी शर्तों की अवहेलना करते हैं, तो राम रहीम की पैरोल को तुरंत रद्द कर उसे वापस जेल भेज दिया जाएगा। वहीं, इन शर्तों के साथ राम रहीम आज, 1 अक्टूबर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ सकते हैं।

    बता दें कि रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम पिछली बार 13 अगस्त को 21 दिनों की फरलो पर बाहर आए थे। इसके बाद 5 सितंबर को उनकी पैरोल समाप्त हो गई थी और वह सुनारिया जेल लौट गए थे। वहीं, इस बार उन्हें 20 दिनों का पैरोल मिली है।

    कांग्रेस विधायकों से मिले सीएम मोहन यादव, कहा-‘विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट बनाएं, सरकार पूरी मदद करेगी’

    सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि कांग्रेस विधायक अपने इलाके के विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट हमें बताएं। सरकार उनकी हरसंभव मदद करने को तैयार है।
    भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और कांग्रेस विधायकों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक की समस्याओं को सुना और कहा कि मुझे उम्मीद है कि सकारात्मक विपक्ष प्रदेश के लिए भी बेहतर काम करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे है कार्यों के बारे में भी विधायकों से चर्चा की है। खासकर के पहले हमने अपनी फसलों के सर्वे का फैसला किया। जिसके लिए हमने जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया कि अगर फसल खराब हुई है तो उसका निराकरण करें।
    कांग्रेस विधायकों से सीएम ने कही ये बात

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सभी विधायक वो चाहे कांग्रेस के हो या बीजेपी के सभी अपनी-अपनी विधानसभाओं में विजन डाक्यूमेंट बनाएं। पांच सालों मे विकास के मामले में वो अपनी विधानसभा को कहां ले जाना चाहते हैं और उसमें हम समान रूप से सारे विधायकों की मदद करेंगे।

    विकास के मामले में नंबर-1 बने मध्य प्रदेश

    सीएम मोहन ने कहा कि विकास के मामलों में मध्य प्रदेश देश का नम्बर वन राज्य बने इस प्रयास में हम लगे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि सारे जनप्रतिनिधि वो अपनी अपनी चिंता करके आ रहे हैं। हम सबने भी कोशिश की है कि मध्य प्रदेश को एक नए रूप में भी लाना है। जहां से हम चले थे उससे और भी डबल स्थिति पाना है। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में विकास की गति को इसी तरह जारी रखेंगे।

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि गौ धन को बढ़ावा देने के लिए करें काम

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि गौशालाओं के लिए व्यवस्था अच्छी बनाई जाए। उनका अनुदान बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्र में इन्दौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर बड़ी-बड़ी नगर निगमों में गौशाला बनाने और गौ धन को बढ़ावा दिया जाए ताकि दुग्ध उत्पादन में प्रदेश नंबर एक रहे। उन्होनें कहा कि राज्य परिसीमन आयोग भी बनाया है। जिला संभाग, तहसीलों को अपनी सीमाएं बदलने के लिए सभी प्रकार के सुझाव भी लेंगे। विकास के मामलों में भी सरकार द्वारा किए गए कार्यो से उन्हें अवगत कराया गया है।