More
    Home Blog Page 44

    ताइवान के अस्पताल में लगी भीषण आग, दम घुटने से 8 लोगों की गई जान

    तूफान से प्रभावित दक्षिणी ताइवान में बृहस्पतिवार की सुबह एक अस्पताल में आग लग गई। आग लगने की वजह से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
    ताइपे: दक्षिणी ताइवान के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इस द्वीप पर तूफान ‘क्रैथॉन’ की वजह से हालात और बिगड़ गए हैं। ‘क्रैथॉन’ तूफान से बुरी तरह प्रभावित पिंगटंग प्रांत के एक अस्पताल में आग लगी थी। बताया जाता है कि आग के कारण धुआं फैल गया और दम घुटने से आठ लोगों की जान चली गई। फिलहाल, आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है, हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
    मदद के लिए बुलाए गए सैनिक

    अस्पताल से दर्जनों अन्य मरीजों को सुरक्षित निकालकर पास के सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। मरीजों को निकालने और आग बुझाने में दमकल कर्मियों की सहायता के लिए सैनिकों को बुलाया गया। पिंगटंग प्रांत में दोपहर को मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के साथ तूफान ने भी दस्तक दी है और द्वीप के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हो गया है।

    तूफान ने दी दस्तक
    ताइवानी मौसम अधिकारियों के अनुसार, तूफान ‘क्रैथॉन’ ने प्रमुख बंदरगाह शहर काऊशुंग में दस्तक दी है और 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पिछले पांच दिनों में तूफान के प्रभाव के कारण हुई बारिश से द्वीप के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जलमग्न हो गए हैं, जिससे पर्वतीय या निचले इलाकों के हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेनी पड़ी है।

    जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
    द्वीप के आस-पास के स्कूल और सरकारी दफ्तर दो दिनों से बंद हैं और सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम प्रशासन ने काऊशुंग और पिंगटंग के लोगों को सलाह दी है कि जब तूफान का केंद्र उनके क्षेत्र से गुजरे तो वो बाहर ना निकलें। काऊशुंग के प्रशासकों ने इससे पहले भी संभावित विनाशकारी हवाओं के प्रभाव से बचने के लिए क्षेत्र के निवासियों से सुरक्षित जगह पर आश्रय लेने का आग्रह किया था। तूफान के प्रभाव से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।

    हरियाणा में वोटिंग से पहले AAP को तगड़ा झटका, नीलोखेड़ी के उम्मीदवार ने थामा कांग्रेस का दामन

    हरियाणा के नीलोखेड़ी से आप उम्मीदवार ने वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी को हराने में मदद के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
    चंडीगढ़: हरियाणा में शनिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस ने तगड़ा झटका दिया है। नीलोखेड़ी (सुरक्षित) सीट से आप उम्मीदवार अमर सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की मौजूदगी में अमर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान बाजवा ने कहा कि कांग्रेस में अमर सिंह का स्वागत है। वह बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं।
    कांग्रेस में शामिल होते ही बीजेपी पर बोला हमला

    कांग्रेस में शामिल होने के बाद अमर सिंह ने कहा कि केवल कांग्रेस ही भाजपा सरकार को हरा सकती है। प्रदेश में बीजेपी किसानों, महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ अन्याय कर रही है। बीजेपी को हराने के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

    कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे अमर सिंह

    बाजवा ने बताया कि अमर सिंह ने नीलोखेड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मपाल गोंदर का समर्थन किया है और उनके लिए प्रचार भी कर रहे हैं। अमर सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, नीलोखेड़ी में यह दिख रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य कथित अन्यायों के कारण भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करना है। सिंह ने बताया कि उनकी उम्मीदवारी जारी रखने से वोटों के बंटवारे से अनजाने में भाजपा को मदद मिलती। इसे रोकने के लिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया।

    फरीदाबाद से भी आप को लग चुका है झटका

    अमर सिंह से पहले फरीदाबाद सीट से आप उम्मीदवार प्रवेश मेहता ने 28 सितंबर को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। मेहता केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और वरिष्ठ नेता विपुल गोयल के साथ फरीदाबाद में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान भी किया था। बता दें कि आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है लेकिन हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ रही है।

    आप अब तक नर्म क्यों? दिल्ली NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लगाई लताड़

    दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. कोर्ट ने दिल्ली में एयर क्वालिटी पर नजर रखने वाले केंद्र सरकार के पैनल कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने फ्लाइंग स्क्वाड को फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “29 अगस्त को CAQM (एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन) की बैठक हुई. इसमें पराली जलाने पर कोई चर्चा नहीं हुई. 3 साल पहले आदेश दिया गया था कि प्रदूषण करने वालों पर मुकदमा चले. आप आज तक उनके प्रति नर्म हैं. ऐसा क्यों?”

    इस पर एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सख्ती इसलिए नहीं की, क्योंकि प्रदूषण में लगातार गिरावट आ रही है. इसके बाद जज ने पूछा, “आप इतने गंभीर हैं कि साल में 3-4 बार बैठक करते हैं. सिर्फ लक्ष्य बता रहे हैं, परिणाम नहीं मिल रहे. इस साल पराली जलाने की 129 घटनाएं रिपोर्ट हुईं. आपने एक के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की.”

    सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के वकील से पूछा, आपके यहां इस साल 129 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं. आपने कोई कार्रवाई नहीं की. आपकी राजनीतिक मजबूरियां हो सकती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न करना निराशाजनक है. आप यह भी सुनिश्चित नहीं कर पा रहे कि किसान मशीनों का इस्तेमाल करें.”

    इसके जवाब में पंजाब के वकील ने कहा, “छोटे किसानों को समस्या आती है। उन्हें दिल्ली से 1200 करोड़ की सब्सिडी दिलवाने के लिए हमने चिट्ठी लिखी है.” इस पर सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि पंजाब के लिए दिल्ली सब्सिडी क्यों दे? इस पर पंजाब के वकील ने कहा, “क्योंकि प्रदूषण दिल्ली में है. अगर केंद्र सरकार स्वीकृति दे तो दिल्ली सरकार से पैसे मिल सकते हैं.”

    हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, सियासी दलों ने झोंकी पूरी ताकत

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उम्मीदवार और उनके समर्थक डोर-टू-डोर अभियान चला सकते हैं।
    चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज कई दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे वहीं राहुल गांधी की भी विजय संकल्प यात्रा का आज आखिरी दिन है।
    सियासी दलों ने झोंकी पूरी ताकत
    चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों के नेताओं, स्टार प्रचारकों और उम्मीदवारों ने बुधवार को कई जगह रैलियां की और अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगे। आज चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उम्मीदवार और उनके समर्थक डोर-टू-डोर अभियान चला सकते हैं।

    राहुल और आतिशी की जनसभा
    शाम छह बजे ही चुनाव प्रचार का शोर खत्म हो जाएगा और स्टार प्रचारक कहीं क्षेत्र में दिखाई नहीं देंगे। राहुल गांधी आज नूंह, महेंद्रगढ, अटेली और नारनौल विधासभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। दिल्ली की सीएम आतिशी भी हिसार के बरवाला और चरखी दादरी में चुनाव प्रचार करेंगी।

    हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर 5 अक्तूबर को वोटिंग होगी जबकि चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित होंगे। पहले एक अक्तूबर को वोटिंग होनी थी लेकिन चुनाव आयोग की ओर से यह तारीख बढ़कर 5 अक्तूबर कर दी गई थी।

    यह लड़ाई अन्याय के खिलाफ: प्रियंका गांधी
    बुधवार को हरियाणा के जुलाना में एक रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया और कहा कि यह ‘‘दुष्टों, अन्याय और असत्य’’ के खिलाफ लड़ाई है। प्रियंका ने जुलाना में अपनी पार्टी की उम्मीदवार और ओलंपिक पहलवान विनेश फोगाट के पक्ष में एक रैली को संबोधित किया। रोजगार, अग्निवीर सैन्य भर्ती योजना और किसानों के कल्याण समेत अन्य मुद्दों को लेकर राज्य की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने हर स्तर पर लोगों को ‘‘धोखा’’ दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुरुक्षेत्र की लड़ाई और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ लड़ाई जैसा मौका फिर आ गया है। आज ये आपकी लड़ाई है, जो अन्याय, असत्य और दुष्टों के खिलाफ है। आपको खड़ा होना होगा, अपने अंदर झांकना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है।’’

    यह चुनाव विकास और विनाश का है: राजनाथ
    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर चुनाव के दौरान किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और हरियाणा के लोगों से विपक्ष के बहकावे में नहीं आने का आग्रह किया। सिंह ने जोर देते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव विकास और विनाश में से किसी एक को चुनने के लिए है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा करने का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए 78,000 करोड़ रुपये दिए हैं, जबकि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब राज्य को 21,564 करोड़ रुपये दिए गए थे। सिंह ने हरियाणा के यमुनानगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में किसानों को 1,158 करोड़ रुपये दिए जबकि भाजपा ने 13,276 करोड़ रुपये दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले 10 साल के शासन में हरियाणा में युवाओं को केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी गई हैं।

    भारत दौरे पर आए जमैका के पीएम की सुरक्षा में चूक, संसद के गेट पर रोका गया

    भारत दौरे पर आए जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस को सिक्योरिटी एजेंसियों ने संसद के एंट्री गेट पर रोक दिया. दो दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

    भारत दौरे पर आए जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें भारत के पार्लियामेंट जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सिक्योरिटी एजेंसियों के कंफ्यूजन की वजह से उन्हें संसद के गेट पर रोक दिया गया, जिस वजह से उनके पूरे काफिले को विजय चौक के दो चक्कर काटने पड़े.

    जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के भारत दौरे को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, “इस यात्रा से आर्थिक सहयोग बढ़ाने और जमैका और भारत के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूती मिलने की उम्मीद है.”

    वाराणसी की गंगा आरती में हुए थे शामिल

    इससे पहले बुधवार (2 अक्टूबर 2024) को जमैका के पीएम वाराणसी पहुंचे. यहां उन्होंने बुद्ध स्थली सारनाथ का दर्शन किया और पुरातात्विक धरोहर को भी देखा. उन्होंने धमेख स्तूप को भी देखा और उस पर बनी कलाकृतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई. यहां से उनका काफिला सरनाथ के लिए निकाला था. उनके वाराणसी आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे. सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबलों को तैनात किया गया था, जो हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे.

    वाराणसी दौरे पर जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने बुधवार शाम को वहां की विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल हुए. उन्होंने नमो घाट से अलकनंदा क्रूज से चले और दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूरी आरती देखी.

    जमैका के पीएम ने भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी को एक खास तस्वीर भी भेंट की. उन्होंने पीएम मोदी को 1999 में जमैका स्थित मोंटेगो बे, की यात्रा की एक तस्वीर दी. यह तस्वीर जमैका आयोजित जी-15 बैठक के लिए तत्कालीन पीएम अलट बिहारी वाजपेयी की यात्रा के दौरान की थी. इसमें पीएम जमैका में भारत के प्रवासी सदस्यों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

    पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के सामने आई बड़ी मुश्किल, ED ने इस मामले में भेजा समन

    पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन को आज ED ने समन भेजा है। यह समन एक मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में भेजा गया है।
    भारतीय पूर्व किक्रेटर व कांग्रेस नेता मोहम्मद अज़हरुदीन के सामने एक बड़ी मुश्किल आन पड़ी है। ED ने मोहम्मद अज़हरुदीन को समन भेजा है।
    ये समन आज गुरुवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन(HCA) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है।
    बता दें कि अजहरुद्दीन पहले हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनपर अपने कार्यकाल के दौरान फंड के दुरुपयोग का आरोप लगा है।
    मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
    मोहम्मद अज़हरुदीन को जारी किया गया यह पहला समन है, जिसके तहत उन्हें केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होना है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के लिए डीजल जनरेटर, फायर ब्रिगेड सिस्टम और कैनोपी के खरीद के लिए अलॉट किए गए 20 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में ईडी जांच कर रही है और अज़हरुदीन को आज पूछताछ के लिए बुलाया है।

    पिछले साल की थी छापेमारी
    जानकारी दे दें कि पिछले साल केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तेलंगाना के 9 जगहों पर छापेमारी की थी, इसमें एचसीए के पूर्व पदाधिकारियों गद्दाम विनोद, शिवलाल यादव और अरशद आयूब के घर भी शामिल थे। इस छापेमारी में ईडी के हाथ कई जरूर डाक्यूमेंट लगे थे।

    जानकारी के मुताबिक, ईडी की जांच हैदराबाद की एसीबी द्वारा दर्ज की गई तीन एफआईआर पर बेस्ड है, जिसमें खरीद प्रक्रियाओं में गंभीर अनियमितताओं, कार्यों में देरी और एचसीए को हुए नुकसान का जिक्र है। चार्जशीट में यह भी बताया गया कि एससीए के पदाधिकारियों ने निजी पार्टियों के साथ मिलकर बढ़ी हुई दरों पर टेंडर दिए, काम पूरा हुए बिना अग्रिम भुगतान किया। साथ ही बड़े मूल्य के नकद लेनदेन में भी लगे रहे।