More
    Home Blog Page 26

    NDA की अहम बैठक, PM Modi ने अमित शाह की खूब तारीफ की, क्या क्या कहा, जानें पूरी डिटेल्स

    जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा या उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर मंथन होगी। आज पांच अगस्त है और आज का दिन खास है, पीएम मोदी की एनडीए सहयोगियों के साथ बैठक जारी है। क्या फैसला लेंगे पीएम मोदी?दिल्ली, मुंबई, श्रीनगर, पटना और कोलकाता से लेकर इस्लामाबाद और रावलपिंडी तक चर्चा गरम है, क्योंकि आज 5 अगस्त है और पीएम मोदी अहम बैठक कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि पांच अगस्त को बहुत कुछ बड़ा होने वाला है। बता दें कि संसद का मानसून सत्र चल रहा है और इस बीच धानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि इस बैठक में क्या फैसला होने वाला है। इस बैठक में सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसद शामिल हैं और यह महत्वपूर्ण-सत्रीय बैठक होगी, जो काफी अंतराल के बाद हो रही है।

    NDA संसदीय दल में पीएम मोदी ने कहा –
    प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए बैठक में अमित शाह की खूब प्रशंसा की, पीएम ने कहा कि वह अब सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले केंद्रीय गृह मंत्री हैं।

    पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में डिटेल जानकारी दी । विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मांग कर पछता रहा होगा।

    पांच अगस्त को ही राम जन्मभूमि का भूमि पूजन हुआ था और ये बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

    साथ ही कांग्रेस जम्मू कश्मीर में संविधान को लागू करना ही नहीं चाहती थी, हमने धारा 370 को हटाकर संविधान लागू किया जम्मू कश्मीर में।

    प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों को अपने अपने क्षेत्रों को घर घर तिरंगा अभियान मनाने के लिए कहा।

    इसके अलावा राष्ट्रीय खेल दिवस (29 August )और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (23 august) भी अपने अपने क्षेत्रों में जाकर मनाने के लिए सांसदों को दिए निर्देश।

    पहलगाम टेरर अटैक में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि

    एनडीए संसदीय दल की मीटिंग में पहलगाम टेरर अटैक में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही भारतीय सेना के शौर्य और पाकिस्तान को बेनक़ाब करने के लिए भेजे गये डेलीगेशन पर प्रस्ताव भी आया। एनडीए की यह बैठक संसद के मानसून सत्र में गतिरोध के बीच हो रही है, जो पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर दो दिवसीय बहस को छोड़कर, काफी हद तक बाधित रहा है। विपक्ष ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में कार्यवाही रोक दी है।

    उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

    यह बैठक उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया से पहले हो रही है, जो 7 अगस्त से शुरू हो रही है। एनडीए के पास निर्वाचक मंडल में बहुमत होने के कारण, यदि चुनाव लड़ा जाता है तो उसके उम्मीदवार के 9 सितंबर को होने वाले चुनाव में आसानी से जीत हासिल करने की उम्मीद है। पीटीआई द्वारा उद्धृत सूत्रों के अनुसार, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अंतिम रूप देने के लिए सहयोगी दलों के साथ समन्वय कर सकते हैं।

    भूटान के सैनिक की मध्य प्रदेश में डूबने से मौत, पांच महीने की ट्रेनिंग पर भारत आया था

    मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध स्थल पचमढ़ी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रॉयल भूटान आर्मी (RBA) के एक 27 वर्षीय एक सैनिक की मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, भूटान के सैनिक की मौत सेना शिक्षा कोर (एईसी) प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर एक तालाब में डूबने के कारण हुई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

    एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भूटान की सेना के कांस्टेबल शिवांग गेल्सन बीते 7 मई को परिसर में स्थित ‘आर्मी म्यूजिक विंग’ में आये थे। वह पांच महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए यहां आए थे। यहां पर परिसर में ही तालाब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई।

    कलचुरी महासभा का 90वां स्थापना दिवस कल, जातिगत जनगणना में ‘कलचुरी’ उपनाम जोड़ने पर होगी राष्ट्रव्यापी रणनीति पर चर्चा

    भोपाल। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा का 90वां स्थापना दिवस समारोह कल शनिवार जे राजधानी भोपाल स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय परिसर (कोलार रोड) के सभागार में उत्साह एवं गौरव के साथ आयोजित किया जाएगा। महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एम.एल. राय ने बताया कि 2 अगस्त को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक तथा 3 अगस्त को प्रातः 10 बजे से स्थापना दिवस समारोह एवं खुला मंच कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर से कलचुरी समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेंगे। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार श्री शंकरलाल राय, महासचिव एडवोकेट एम.एल. राय, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौकसे, संगठन महासचिव श्री ओपी चौकसे, कार्यालय महासचिव श्री वीरेंद्र ‘पप्पू’ राय, प्रचार महासचिव श्री हरिराम राय समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

    ‘कलचुरी’ उपनाम को लेकर होगी महत्वपूर्ण चर्चा

    समारोह में एक विशेष विमर्श जातिगत जनगणना में ‘कलचुरी’ शब्द को जाति नाम से पूर्व जोड़ने की रणनीति पर केंद्रित रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जय नारायण चौकसे ने कहा कि कलार, कलाल, कलवार आदि उपसमाजों की पहचान अलग-अलग उपनामों से हो रही है, जिससे समाज की वास्तविक संख्या का आंकलन सही ढंग से नहीं हो पाता। अतः ‘कलचुरी’ उपनाम जोड़ने से समाज की एकरूपता और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान सशक्त होगी। यह प्रस्ताव सभी सदस्यों के समक्ष विचारार्थ रखा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मध्यप्रदेश के प्राचीन धार्मिक नगर महेश्वर को ‘माहिष्मति कलचुरी धाम’ के रूप में विकसित किया जाएगा तथा वहां भगवान श्री सहस्रबाहु की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। उन्होंने समाज के युवाओं से सोशल मीडिया पर कलचुरिधाम के प्रचार-प्रसार की अपील की।

    देशभर से आएंगे प्रतिनिधि और अतिथि

    समारोह में भोपाल सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिनमें जयपुर से शिवचरण हाड़ा, केरल से राजेन्द्र बाबू, पंजाब से तेगबीर सिंह, हैदराबाद से लक्ष्मण गौड, तेलंगाना से फिल्म अभिनेता जय हिंद गौड, नागपुर से चंद्रपाल चौकसे, कोटा से पंकज जायसवाल, गुजरात से एडवोकेट नरेश जायसवाल, बिलासपुर से मनोज राय, बांसवाड़ा से हरीशचंद कलाल, अमरावती से रेखा ताई, तमिलनाडु से सी.जी. गौड, तेलंगाना से शिवा प्रसाद, दिल्ली से पूनम चौधरी व नेहा गुप्ता, ग्वालियर से नीलम शिवहरे, समीक्षा गुप्ता व गायत्री शिवहरे। प्रदेश प्रचार सचिव श्री राजेश राय ने समाज के सभी संगठनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन में सपरिवार भाग लेकर इसे ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण बनाएँ।

    भारत पर 25% टैरिफ के ऐलान के बाद फिर आया डोनाल्ड ट्रम्प का बयान, इस बार कह दी ये अहम बात

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन व्यापार के लिहाज से वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार नहीं करते, क्योंकि टैरिफ बहुत ज़्यादा है।भारत पर अमेरिकी की तरफ से 25 प्रतिशत टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नया बयान आया है। इस बयान में जब उनसे पूछा गया कि ‘क्या वे भारत के साथ टैरिफ पर बातचीत के लिए तैयार हैं’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम अभी उनसे बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। ANI की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा या लगभग सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था, हम अभी भारत के साथ बातचीत कर रहे हैं।
    ट्रम्प ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन…
    खबर के मुताबिक, भारत पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाने की घोषणा पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे मित्र हैं, लेकिन व्यापार के लिहाज से वे हमारे साथ बहुत ज्यादा व्यापार नहीं करते, क्योंकि टैरिफ बहुत ज़्यादा है। इस समय दुनिया में उनका टैरिफ सबसे ज्यादा है। वे इसमें काफी कटौती करने को तैयार हैं। लेकिन देखते हैं क्या होता है…”

    ट्रम्प को नहीं भा रही रूस से भारत की नजदीकियां
    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते बुधवार को कहा कि अमेरिका भारत से आने वाले सामानों पर 25% टैरिफ लगाएगा, साथ ही भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने के कारण अतिरिक्त आयात कर भी लगाएगा। AP की खबर के मुताबिक, रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने आगे कहा कि भारत रूस से सैन्य उपकरण और तेल खरीदता है, जिससे यूक्रेन में मास्को का युद्ध संभव हो पाता है। इसलिए, उनका इरादा शुक्रवार से कई देशों पर अपने प्रशासन के संशोधित टैरिफ़ लागू करने के तहत अतिरिक्त “जुर्माना” वसूलने का है।

    वाणिज्य मंत्रालय का बयान
    भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने ट्रम्प के 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के बाद एक बयान में कहा कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक “निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी” द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं और नई दिल्ली इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है।

    एक भारतीय अधिकारी ने कहा कि भारत पर लगाए गए नए टैरिफ से अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना कर 500 बिलियन डॉलर तक पहुंचाने का उसका लक्ष्य जटिल हो सकता है। वाशिंगटन लंबे समय से नई दिल्ली के साथ गहरी साझेदारी विकसित करने की कोशिश कर रहा है, जिसे चीन के खिलाफ एक मजबूत दीवार के रूप में देखा जाता है।

    पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, खिलाड़ी नहीं हैं तैयार

    इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला अब नहीं होगा। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, जो अब नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में खेलने से इन्कार कर दिया है। इससे इंडियन टीम का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। इससे पहले भी लीग चरण का मैच भी नहीं हो पाया था। इंडिया के प्लेयर्स ने खेलने से कर दिया इन्कार
    वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी डब्ल्यूसीएल के सेमीफाइनल में चार टीमों ने अपनी जगह पक्की है, इसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच 31 जुलाई को होना था, लेकिन अब ये मैच नहीं होगा। पता चला है कि भारतीय प्लेयर्स ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया है। पीटीआई को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि भारतीय चैंपियंस लीग का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों ने बर्मिंघम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल में पाकिस्तान चैंपियंस लीग के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। यानी मैच अब नहीं होगा।

    लीग चरण में भी नहीं हो पाया था मुकाबला
    इससे पहले आपको याद ही होगा कि जब इसी टूर्नामेंट के लीग चरण में इंडिया और पाकिस्तान का मैच होना था, उस वक्त भी भारतीय प्लेयर्स ने खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद भारत और पाकिस्तान को एक एक अंक दे दिया गया था। लेकिन अब चूंकि सेमीफाइनल है, इसलिए इंडिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। लेकिन क्या पाकिस्तान की टीम सीधे सेमीफाइनल में जाएगी, इसके लिए इंतजार करना होगा। शिखर धवन, हरभजन सिंह,इरफान पठान, सुरेश रैना और यूसुफ पठान आदि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्ते रखने के तैयार नहीं हैं। चाहे इसके लिए उन्हें कुछ कीमत ही क्यों ना चुकानी पड़े।

    टूर्नामेंट के होने पर ही मंडरा रहा संकट
    इस बीच ताजा घटनाक्रम के तहत ये भी हुआ कि जैसे ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइल में पहुंची, इस टूर्नामेंट के मुख्य स्पॉन्सर ईज माई ट्रिप ने भी इससे अपना हाथ खींच लिया है। इस कंपनी के संस्थापक निशांत पिट्टी हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बारे में अपनी बात कही है। यानी टूर्नामेंट के भविष्य भी अब खतरा सा मंडराता हुआ नजर आ रहा है।

    किसानों के लिए जरूरी सूचना, सरकार ने फसल बीमा योजना में किए बड़े बदलाव- जानें क्या होगा फायदा

    केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में बदलाव करते हुए जरूरी और महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने इन सुधारों की घोषणा करते हुए आंध्र प्रदेश की पिछली जगन रेड्डी सरकार की वजह से किसानों को हुए नुकसान का जिक्र किया। सरकार इन बदलावों से राज्य सरकारों की चूक के कारण किसानों को होने वाले नुकसान से बचाना और उचित लाभ पहुंचाना है। बताते चलें कि राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर सरकार से सवाल किए थे।आंध्र प्रदेश के किसानों को हुआ था भारी नुकसान
    हनुमान बेनीवाल के प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (NAIS) को PMFBY में बदल दिया, जिसमें किसानों को हुए नुकसान के दावों का 21 दिनों के अंदर निपटान करने का आदेश दिया गया। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश में उभरे एक गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डाला। कृषि मंत्री ने कहा, ”कुछ राज्यों ने घोषणा की थी कि वे किसान बीमा प्रीमियम का खर्च खुद उठाएंगे। लेकिन, आंध्र प्रदेश में तत्कालीन जगन सरकार लगातार 3 सालों तक प्रीमियम में अपने राज्य के हिस्से का योगदान करने में विफल रही। जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश के किसानों को भारी नुकसान हुआ क्योंकि उन्हें उनके उचित फसल बीमा का लाभ नहीं मिला।”

    राज्यों को देना पड़ेगा 12 प्रतिशत का ब्याज
    शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए, शिवराज सिंह ने कहा कि इस “बुरे अनुभव” के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मूलभूत संशोधन करना पड़ा। संशोधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, केंद्र सरकार अब फसल बीमा के लिए अपना हिस्सा देगी, चाहे राज्य सरकार अपना प्रीमियम अंशदान पूरा करे या नहीं। मंत्री ने कहा, “अगर कोई राज्य सरकार अपना हिस्सा नहीं देती है तो उस पर 12% का ब्याज लगाया जाएगा और वह राशि सीधे किसानों के खातों में जमा की जाएगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य राज्य स्तर पर अधिकारियों द्वारा की जाने वाली देरी और राजनीतिक निष्क्रियता से किसानों की रक्षा करना है, ताकि उन्हें समय पर फसल बीमा का लाभ मिल सके।

    लोकसभा में राजनाथ सिंह बोले- ‘सुदर्शन चक्र उठा लिया है, ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा’, ‘गौरव गोगोई ने पूछा- आतंकी कैसे घुसे’

    संसद के मानसून सत्र के दौरान आज (28 जुलाई) से पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर तीखी बहस जारी है। पहले सप्ताह के व्यवधान के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष आमने-सामने हैं। भारत की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि ऑपरेशन सिंदूर जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के ऊपर दोबारा स्ट्राइक भी की जाएगी। वहीं, विपक्ष के नेता गौरव गोगोई ने पूछा कि आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को कितने विमानों का नुकसान हुआ।

    गौरव गोगोई ने पूछा कहां हैं पहलगाम के आतंकी

    कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने विपक्ष की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर सबसे पहले अपनी बात रखी। उन्होंने पूछा कि ऑपरेशन सिंदूर के 100 दिन बाद भी सरकार 5 आतंकियों को नहीं पकड़ पाई है। सरकार के पास ड्रोन हैं, पेगासस हैं, सैटेलाइट हैं, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ हैं और रक्षा मंत्री कुछ दिन पहले वहां गए थे, लेकिन फिर भी आप उन्हें पकड़ नहीं पाए हैं।

    पहलगाम में आतंकी कैसे आए, रक्षा मंत्री ने नहीं बताया- गौरव गोगोई

    ऑपरेशन सिंदूर पर बहस में बोलते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा “राजनाथ सिंह जी ने बहुत सारी जानकारी दी, लेकिन रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने कभी यह उल्लेख नहीं किया कि कैसे पाकिस्तान से आतंकवादी पहलगाम पहुंचे और 26 लोगों को मार डाला। राष्ट्र के हित में ये सवाल पूछना हमारा कर्तव्य है।”

    भारत चुप नहीं बैठेगा: राजनाथ सिंह

    ऑपरेशन सिंदूर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे सामर्थ्य का प्रतीक था जिसमें हमने दिखाया कि अगर कोई हमारे नागरिकों को मारेगा तो भारत चुप नहीं बैठेगा। हमारा राजनैतिक तंत्र और नेतृत्व बिना किसी दबाव के काम करेगा। हमारी मिसाइलें भौतिक सीमाओं को पार करेंगी, वीर सैनिक दुश्मन की कमर तोड़ देंगे। हम आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

    सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 का OLED पैनल 500,000 फोल्ड्स के टेस्‍ट में सफल रहा

    गुरुग्राम, जुलाई, 2025 – सैमसंग डिस्प्ले ने आज बताया कि इसका नया फोल्डेबल OLED पैनल 5 लाख-फोल्‍ड ड्यूरैबिलिटी टेस्ट के बाद भी पूरी तरह काम करता रहा। इसने एक बार फिर अपनी फोल्डेबल OLED टेक्‍नोलॉजी की शानदार मजबूती को प्रदर्शित किया है।

    पैनल का परीक्षण और सत्यापन वैश्विक परीक्षण, निरीक्षण और प्रमाणन कंपनी ब्यूरो वेरिटास द्वारा किया गया। सैमसंग डिस्प्ले ने अपने आंतरिक ड्यूरैबिलिटी टेस्टिंग स्‍टैण्‍डर्ड को 200,000 से बढ़ाकर 500,000 फोल्ड्स कर दिया, जोकि इसके पिछले मानक से 2.5 गुना अधिक है। यह पैनल की लंबे समय तक बरकरार रहने वाली मजबूती में इसके आत्मविश्वास को दर्शाता है। इस पैनल का इस्‍तेमाल हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 में किया गया है।

    ब्यूरो वेरिटास के मुताबिक, यह टेस्‍ट 13 दिनों तक 25°C (77°F) पर किया गया, और पैनल 500,000 फोल्ड्स के बाद भी पूरी तरह कार्यात्मक रहा। 500,000 फोल्ड्स का कुल योग औसत यूजर्स के लिए 10 वर्षों से अधिक के उपयोग के बराबर है, जो अपने डिवाइस को प्रतिदिन लगभग 100 बार फोल्ड करते हैं, और हैवी यूजर्स के लिए यह 6 वर्षों से अधिक है, जो प्रतिदिन 200 बार से अधिक फोल्ड करते हैं, यह साबित करता है कि ड्यूरैबिलिटी अब फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की आयु में एक सीमित कारक नहीं है।

    सैमसंग डिस्प्ले की नई शॉक-रेजिस्‍टेंस संरचना की बदौलत इस ड्यूरैबिलिटी को हासिल किया गया है। यह संरचना बुलेटप्रूफ ग्लास के डिज़ाइन सिद्धांतों से प्रेरित है।

    पारंपरिक बुलेटप्रूफ ग्लास में कई परतों वाले मजबूत ग्लास और प्लास्टिक फिल्में होती हैं, जिन्‍हें इम्‍पैक्‍ट पर एनर्जी को अवशोषित और फैलाने के लिए बनाया जाता है। जब एक गोली सतह से टकराती है, तो बाहरी ग्लास परत का लचीलापन अधिकांश इम्‍पैक्‍ट एनर्जी को अवशोषित कर लेता है, जिससे प्रवेश रुक जाता है। सैमसंग डिस्प्ले ने इस अवधारणा को लागू करते हुए अपने सबसे बाहरी यूटीजी (अल्ट्रा थिन ग्लास) की मोटाई को 50% तक बढ़ाया और एक नया हाई-इलास्टिक एड्हेसिव पेश किया, जिसे इसके OLED पैनल के प्रत्येक परत पर लागू किया गया है। यह पिछली सामग्री की तुलना में चार गुना बेहतर रिकवरी प्रदर्शन प्रदान करता है। इन सभी सुधारों से पैनल की बाहरी प्रभाव को अवशोषित करने की क्षमता काफी हद तक बढ़ गई है।

    इसके अलावा, एक नई समतल संरचना का उपयोग किया गया है ताकि शॉक को पैनल पर समान रूप से वितरित किया जा सके, और डिस्प्ले को समर्थन देने के लिए एक टाइटेनियम प्लेट भी लगाई गई है। टाइटेनियम प्लेट उच्च मजबूती प्रदान करती है, साथ ही यह पारंपरिक सामग्रियों की तुलना में हल्की और पतली है जिससे अधिक सुरक्षा के साथ एक पतला फॉर्म फैक्टर मिलता है।

    सैमसंग डिस्प्ले की मोबाइल डिस्प्ले प्रोडक्‍ट प्‍लानिंग टीम के हेड और एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट होजंग ली ने कहा, “फोल्डेबल OLED तकनीक अपने व्‍यावसायीकरण के सातवें साल में पहुंच रही है, और हमने ड्यूरैबिलिटी एवं डिज़ाइन में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह नया पैनल न केवल फोल्डेबल OLED की ड्यूरैबिलिटी पर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ाता है, बल्कि उस तकनीकी खासियत को भी दिखाता है जो सैमसंग डिस्प्ले को उद्योग में सबसे अलग बनाती है।

    शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- ‘कारगिल विजय दिवस पर सवाल उठाती रही कांग्रेस’

    केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कारगिल विजय दिवस पर जवानों के शौर्य को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कारगिल विजय दिवस पर हमेशा सवाल उठाती रही है। शिवराज चौहान ने राहुल गांधी पर भी हमला कियादेशभर में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। कारगिल युद्ध में शामिल वीर जवानों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। शिवराज चौहान ने कारगिल विजय दिवस को लेकर कहा कि मैं अपनी सेना के शौर्य को प्रणाम करता हूं, जवानों के त्याग और बलिदान को प्रणाम करता हूं। उस शानदार विजय में जो भागीदार थे, उन सबको मैं प्रणाम करता हूं। जवानों ने भारत माता का मान बढ़ाया, लेकिन कांग्रेस तो कारगिल विजय दिवस पर भी सवाल उठाती है। 2004 से 2009 तक जब यूपीए की सरकार थी तो कारगिल विजय दिवस मनाया ही नहीं गया।

    पाकिस्तान की भाषा बोलती है कांग्रेस’
    शिवराज चौहान ने कहा, “कांग्रेस के सांसद ने कहा था कि हम कारगिल विजय दिवस क्यों मनाएं वो युद्ध एनडीए की सरकार में लड़ा गया था। देश जब कोई युद्ध करता है तो क्या किसी सरकार के लिए करता है? क्या इस तरह के प्रश्न खड़े करना देशभक्ति है? केवल कारगिल ही नहीं बल्कि ऑपरेशन सिंदूर पर भी सवाल खड़े करने का पाप कांग्रेस ने किया है। इनको इसमें आनंद आता है कि अपना क्या नुकसान हुआ है। कांग्रेस की मनोवृत्ति राष्ट्रविरोध की सीमा तक जाती है। प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते ये देश का ही विरोध करते लगे हैं। ये पाकिस्तान की भाषा बोलने लगते हैं। पाकिस्तान इनके बयानों को दुनिया के सामने रखता है।”
    माफी मांगना राहुल गांधी के भाग्य में है’
    वहीं राहुल गांधी पर भी शिवराज चौहान ने निशाना साधा। शिवराज चौहान ने कहा, “राहुल जी बहुत देर से समझ पाते हैं। पहले उन्होंने आपातकाल के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने सिख दंगों के लिए माफी मांगी, फिर उन्होंने ओबीसी से माफी मांगी। ओबीसी के लिए कांग्रेस ने क्या किया? कांग्रेस बताए कि मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में किसने डाला? ओबीसी के कल्याण के लिए उठाए गए हर कदम को कुचलने का काम कांग्रेस ने किया। बाद में वो माफी मांगते हैं। राफेल के मामले में भी माफी मांगे। अभी जो राहुल गांधी कर रहे हैं, उसके लिए फिर 10 साल माफी मांगेंगे। ये माफी मांगना ही उनके भाग्य में लिखा है।”

    सैमसंग गैलेक्‍सी Z फोल्‍ड7, Z फ्लिप7, Z फ्लिप7 FE, वॉच8, वॉच8 क्‍लासिक गो की आज से भारत में बिक्री शुरू

    गुरुग्राम, जुलाई 2024: भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज भारत में ग्राहकों के लिए अपनी सातवीं पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स- गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, गैलेक्सी Z फ्लिप7, गैलेक्सी Z फ्लिप7 FE और गैलेक्सी वॉच 8 सीरीज की बिक्री की घोषणा की। आज से गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, गैलेक्सी Z फ्लिप7, Z फ्लिप7 FE और गैलेक्सी वॉच8 सीरीज आपके नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। उपभोक्ता इन डिवाइसेज को Samsung.com, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर भी खरीद सकते हैं।

    गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, गैलेक्सी Z फ्लिप7, Z फ्लिप7 FE ने रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है, जो ब्रांड के सातवीं पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए उपभोक्ताओं के उत्साह और मांग को दर्शाता है। इन डिवाइसेज ने पहले 48 घंटों में 210,000 प्री-ऑर्डर्स हासिल किए, जो पिछले रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S25 सीरीज के प्री-ऑर्डर्स के लगभग बराबर हैं।

    गैलेक्सी Z फोल्‍ड7, गैलेक्सी Z फ्लिप7: अल्ट्रा-थिन और लाइट के साथ स्मार्ट इंटेलिजेंस: सैमसंग की वर्षों की इंजीनियरिंग और एडवांस्‍ड इंटेलिजेंस के साथ, गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 और Z फ्लिप7 स्मार्टफोन इनोवेशन में अगला कदम हैं। ये सैमसंग के अब तक के सबसे पतले, हल्के और सबसे उन्नत Z सीरीज डिवाइस हैं। अत्याधुनिक प्रदर्शन और गैलेक्सी एआई के साथ, ये स्मार्टफोन्स यूजर की जरूरतों को रियल-टाइम में समझते और प्रतिक्रिया देते हैं। बड़े, लचीले डिस्प्ले, प्रो-ग्रेड कैमरा और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर इंटेलिजेंस के साथ, ये डिवाइस प्रोडक्टिविटी, क्रिएटिविटी और कनेक्शन में एक नया आयाम प्रदान करते हैं।

    गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 में सैमसंग की उन्नत तकनीकों को एक साथ लाया गया है और यह सबसे पतले, हल्के और सबसे उन्‍नत Z सीरीज डिज़ाइन में अल्ट्रा-लेवल अनुभव प्रदान करता है। इसका बड़ा स्क्रीन गेमिंग, स्ट्रीमिंग, कनेक्शन और क्रिएशन के लिए शानदार प्रदर्शन देता है। गैलेक्सी एआई फोल्डेबल फॉर्मेट के लिए अनुकूलित है, जो बड़े स्क्रीन पर सहज इंटरैक्शन प्रदान करता है। जेमिनी लाइव के साथ कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा यूजर्स को प्राकृतिक रूप से बात करने और स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट के बारे में पूछने की सुविधा देती है। उदाहरण के लिए, किसी नए शहर में स्थानीय व्यंजन की तस्वीर शेयर करके जेमिनी से पूछ सकते हैं कि पास में कौन सा रेस्‍टोरेंस इसे सर्व करता है जहां वे इसका आनंद उठा सकते हैं।

    गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 के अल्‍ट्रा-ग्रेड 200 MP हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा के साथ, यूजर्स लचीले एंगल्‍स से प्रोफेशनल-क्‍वॉलिटी का कंटेंट बना सकते हैं। जेनेरेटिव एडिट फीचर फोटो के बैकग्राउंड में मौजूद अनावश्यक लोगों को स्वचालित रूप से पहचानता है और उन्‍हें हटाने का सुझाव देता है, जिससे मैनुअल सेलेक्‍शन और एडिटिंग की जरूरत खत्म होती है। इन सब फीचर्स के अलावा, गैलेक्सी Z फोल्‍ड7 का आकर्षक डिज़ाइन टिकाऊ और परिचित अनुभव देता है।

    गैलेक्सी Z फ्लिप7 फ्लैगशिप पावर, इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व को कॉम्पैक्ट, आइकॉनिक डिज़ाइन में पेश करता है। इसका एज-टू-एज फ्लेक्सविंडो यूजर्स को डिवाइस खोले बिना महत्वपूर्ण फीचर्स तक पहुंचने, कनेक्ट रहने और व्यक्तिगत स्टाइल दिखाने की सुविधा देता है। गैलेक्सी Z फ्लिप7 गतिशील जीवनशैली के लिए बनाया गया है, जो सेल्फी से लेकर सिनेमैटिक वीडियो तक, शानदार एजिलिटी और रचनात्मकता प्रदान करता है जो सिर्फ फ्लिप फोन ही दे सकते हैं। नाउ बार गैलेक्सी Z फ्लिप7 के फ्लेक्सविंडो पर गाना, वर्कआउट प्रोग्रेस या राइडशेयर ईटीए जैसी जानकारी तुरंत दिखाता है। जेमिनी लाइव के साथ यूजर्स कैमरे से देखे गए दृश्य को शेयर कर सकते हैं और फ्लेक्सविंडो से सीधे रियल-टाइम में जेमिनी के साथ चैट कर सकते हैं।

    यूजर्स फ्लेक्स मोड में आसानी से कैमरा शेयर कर सकते हैं और जेमिनी के साथ बिना हाथ लगाए बात कर सकते हैं। गैलेक्सी Z फ्लिप7 का फ्लेक्सकैम शानदार सेल्फी लेना बहुत आसान बनाता है। फ्लेक्सविंडो पर रियल-टाइम फिल्टर्स सेल्फी को तुरंत और बेहतर बनाते हैं, ताकि उन्हें बिना एडिटिंग के सीधे शेयर या पोस्ट किया जा सके। साथ ही, पोर्ट्रेट स्टूडियो फॉर पेट्स जैसे मजेदार फीचर्स से आप अपने पालतू जानवरों की स्‍नैप्‍ड या डाउनलोडेड फोटो को तुरंत कला में बदल सकते हैं। आप आर्टिस्टिक पेंटिंग, 3D कार्टून, फिशआई लेंस फोटो या प्रोफेशनल पोर्ट्रेट जैसे स्टाइल चुन सकते हैं और एक टैप से शानदार तस्वीरें बना सकते हैं।

    गैलेक्सी वॉच8 सीरीज: जब कम्फर्ट का संयोजन रियल-टाइम हेल्थ मोटिवेशन से होता है: गैलेक्सी वॉच8 सीरीज में गैलेक्सी वॉच8 और गैलेक्सी वॉच8 क्लासिक शामिल हैं और यह फोन की तरह ही री-इंजीनियरिंग की भावना को कलाई पर लाती है। गैलेक्सी वॉच8 में एडवांस्‍ड सेंसर टेक्नोलॉजी और AI-पावर्ड अनुभव स्वस्थ और कनेक्टेड जीवन को बढ़ावा देता है। इसका अल्ट्रा-थिन कुशन डिज़ाइन और डायनामिक लग सिस्टम पूरे दिन आराम और सटीक सेंसर कांटैक्ट सुनिश्चित करता है।

    सैमसंग के बायोएक्टिव सेंसर की मदद से गैलेक्सी वॉच8 नींद, तनाव, पोषण और गतिविधियों की लगातार निगरानी करती है, जिससे आपको तुरंत जानकारी, रिवार्ड या अलर्ट मिलते हैं। यह आपके स्वस्थ रहने के इरादों को प्रेरक फीडबैक में बदल देता है। साथ ही, पहली बार किसी स्मार्टवॉच में, गैलेक्सी वॉच8 ने एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स पेश किया है, जो केवल पांच सेकंड में कैरोटेनॉइड का स्तर मापकर स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।