More
    Home Blog Page 208

    जेपी नड्‌डा भोपाल पहुंचे:थोड़ी देर में MP चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। बीजेपी की घोषणा पत्र में कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। सत्ता में

    भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। इससे 06 दिन पहले शनिवार को यानी आज भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  यह संकल्प पत्र कुछ देर में जारी करेंगे। माना जा रहा है कि कांग्रेस के वचन पत्र के जवाब में भाजपा अपने इस संकल्प पत्र में किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ विभिन्न वर्गों के लिए कई लुभावनी घोषणाएं कर सकती है।जेपी नड्डा दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। संकल्प पत्र जारी करने से पहले वह पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।

    शनिवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने जो कहा, सो किया। समाचार एजेंसी एएनआइ के साथ बातचीत में शिवराज बोले कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। एक समृद्ध, विकसित और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है संकल्प पत्र। अभी इस कार्यकाल में हमने संकल्प पत्र के अतिरिक्त ‘लाड़ली बहना’ और ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’ जैसी योजनाएं बनाई हैं। आज जो संकल्प पत्र आएगा, वह मध्यप्रदेश को प्रगति और विकास के पथ पर बहुत आगे ले जाने वाला है। हम ‘जो कहते हैं, वो करते हैं।’

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी थोड़ी देर में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जारी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। विपक्षी दल कांग्रेस ने 17 अक्टूबर को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया था। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कई वादे किए थे।

    मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। बीजेपी चुनाव के 6 दिन पहले अपने घोषणा पत्र जारी कर रही है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी कई बड़ी घोषणाएं करेगी। बता दें कि 2018 में बीजेपी को एमपी में हार का सामना करना पड़ा था हालांकि 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के कारण राज्य में फिर से बीजेपी की सरकार बन गई थी।

     

    भारत-बांग्लादेश की नौसेनाओं ने किया द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास, जानी हर चुनौती से लड़ने की कला

    0

    भारत-बांग्लादेश की नौसेना ने द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के चौथे संस्करण बोंगोसागर-23 व दोनों देशों की नौसेनाओं द्वारा समन्वित गश्ती का पांचवां संस्करण सात से नौ नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, दोनों नौसेनाओं के जहाजों और विमानों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर संयुक्त गश्त की और बाद में समुद्री अभ्यास किया।

    भारतीय नौसेना के जहाज आइएनएस कुठार और आइएनएस किल्टन और समुद्री गश्ती विमान (एमपीए) डोर्नियर ने बांग्लादेश नौसेना के जहाज अबू बक्र, अबू उबैदा और एमपीए के साथ अभ्यास में भाग लिया। दोनों नौसेनाओं ने कम्युनिकेशन ड्रिल, सामरिक युद्धाभ्यास तथा अन्य अभ्यास किए जो स्टीम पास्ट के साथ समाप्त हुए। दोनों नौसेनाओं के बीच पहला मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भी हुआ।

     

    सबसे ताकतवर रॉकेट को फिर से लॉन्च करने की तैयारी:17 नवंबर को स्टाशिप को स्पेस में भेजेंगे मस्क, पिछली बार विस्फोट हो गया था

    स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप व्हीकल का दूसरा टेस्ट 17 नवंबर को करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने बताया कि फाइनल रेगुलेटरी अप्रूवल अभी पेंडिंग है। ये मिशन 1.30 घंटे का होगा।

    इसमें स्टारशिप को स्पेस में ले जाया जाएगा, फिर पृथ्वी पर वापस लाकर पानी में लैंड कराया जाएगा। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। ये एक रीयूजेबल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम है जिसके जरिए इंसान मंगल ग्रह पर जाएंगे।

    20 अप्रैल के टेस्ट में स्टारशिप एक्सप्लोड हो गया था
    इससे पहले 20 अप्रैल को स्टारशिप का पहला ऑर्बिटल टेस्ट किया गया था। इस टेस्ट में बूस्टर 7 और शिप 24 को लॉन्च किया गया था। हालांकि स्टारशिप लिफ्ट ऑफ के 4 मिनट बाद गल्फ ऑफ मैक्सिको के करीब 30 किलोमीटर ऊपर एक्सप्लोड हो गया था। स्टारशिप के फेल होने के बाद भी स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में एलन मस्क और एम्प्लॉइज खुशी मना रहे थे।

    ऐसा इसलिए क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ना ही बड़ी सफलता थी। स्टेनलेस स्टील से बने स्टारशिप को दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। ये दुनिया का सबसे ऊंचा और ताकतवर रॉकेट है। एलन मस्क ने भी स्टारशिप लॉन्च से दो दिन पहले कहा था- सफलता शायद मिले, लेकिन एक्साइटमेंट की गारंटी है।

    स्टेज सेपरेशन में आई थी परेशानी
    स्पेसएक्स ने कहा था- स्टेज सेपरेशन से पहले स्टारशिप ने रैपिड अनशेड्यूल्ड डिसअसेंबली एक्सपीरिएंस की। इस तरह के एक टेस्ट के साथ, हम जो सीखते हैं उससे सफलता मिलती है। आज का टेस्ट हमें स्टारशिप की रिलायबिलिटी में सुधार करने में मदद करेगा। टीमें डेटा को रिव्यू करना जारी रखेंगीं और अगले फ्लाइट टेस्ट की दिशा में काम करेंगी।

    लिफ्टऑफ के 4 मिनट बाद रॉकेट को नष्ट किया

    • सुपर हेवी बूस्टर पर लगे 33 इंजन इगनाइट हुए और स्टारशिप धीरे-धीरे ऊपर बढ़ा।
    • लगभग एक मिनट बाद, रॉकेट मैक्सिमम एयरोडायनेमिक प्रेशर के पीरियड से गुजरा।
    • सुपर हेवी बूस्टर स्टेज पर कई इंजन फेल होने के कारण रॉकेट अनबैलेंस होने लगा।
    • अपर स्टेज स्टारशिप व्हीकल को बूस्टर से अलग होना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
    • लिफ्टऑफ के 4 मिनट बाद, फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्टम ने रॉकेट को नष्ट कर दिया।

    लॉन्च पैड को ज्यादा नुकसान नहीं, फिर लॉन्च को तैयार
    लॉन्च के फेल होने के बाद 29 अप्रैल को ट्विटर स्पेस पर मस्क ने कहा था कि ‘लॉन्च मोटे तौर पर मेरी उम्मीद के मुताबिक था, और शायद मेरी उम्मीदों से थोड़ा ज्यादा था।’ ऐसी भी खबरें थीं कि लॉन्च पैड को काफी नुकसान पहुंचा है। इस पर मस्क ने कहा था- लॉन्च पैड को नुकसान इतना कम है कि स्टारशिप कुछ ही महीनों में फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो सकता है।

    स्टारशिप इंसानों को मंगल पर पहुंचाएगा
    ये लॉन्चिंग इसलिए अहम है क्योंकि ये स्पेसशिप ही इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाएगा। यानी इसकी मदद से पहली बार कोई इंसान पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह पर कदम रखेगा। मस्क साल 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाकर वहां कॉलोनी बसाना चाहते हैं। स्पेसशिप इंसानों को दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंचाने में भी सक्षम होगा।

    मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की क्या जरूरत?
    मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने की जरूरत पर एलन मस्क कहते हैं- ‘पृथ्वी पर एक लाइफ एंडिंग इवेंट मानवता के अंत का कारण बन सकती है, लेकिन अगर हम मंगल ग्रह पर अपना बेस बना लेंगे तो मानवता वहां जीवित रह सकती है।’ करोड़ों साल पहले पृथ्वी पर डायनासोर का भी अंत एक लाइफ एंडिंग इवेंट के कारण ही हुआ था। वहीं प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग ने भी 2017 में कहा था कि अगर इंसानों को सर्वाइव करना है तो उन्हें 100 साल के भीतर विस्तार करना होगा।

    मस्क का जैपनीज बिलेनियर से मून ट्रिप का वादा
    स्टारशिप का सबसे बड़ा टारगेट इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंचाना है। इसके अलावा इंसानों को चंद्रमा पर पहुंचाने के नासा के मिशन में भी स्टारशिप लैंडर का काम करेगा। मस्क का प्लान स्टारशिप का इस्तेमाल स्पेस टूरिज्म के लिए करना भी है। मस्क ने एक जैपनीज बिलेनियर युसाकु मेजवा से चंद्रमा के चारों ओर की ट्रिप का वादा किया है।

    22 जनवरी का देशवासियों को इंतजार, राम मंदिर का होगा अभिषेक समारोह

    अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि यह समारोह हर किसी के लिए खुशी का एक बड़ा क्षण होगा। आरएसएस ने लोगों से इस दिन को त्योहार के रूप में मनाने का आह्वान किया है। बता दें कि आरएसएस कार्यकर्ता भव्य उद्घाटन के लिए लोगों को निमंत्रण देने के लिए 1 से 15 जनवरी के बीच देशव्यापी घर-घर अभियान शुरू करेंगे।

    22 जनवरी का हर किसी को बेहद इंतजार है, क्योंकि इस दिन अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर सभी के मन में उत्साह और खुशी का माहौल है।

    अभिषेक  समारोह से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि यह समारोह ‘हर किसी के लिए खुशी का एक बड़ा क्षण’ होगा। आरएसएस ने लोगों से इस दिन को त्योहार के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में गुजरात के कच्छ जिले के भुज में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान RSS ने मंदिर के उद्घाटन और देश भर में इससे जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की।

    1 से 15 जनवरी तक होगा अभियान

    अभिषेक समारोह से पहले, आरएसएस कार्यकर्ता भव्य उद्घाटन के लिए लोगों को निमंत्रण देने के लिए 1 से 15 जनवरी के बीच देशव्यापी घर-घर अभियान शुरू करेंगे। महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने मंगलवार को समापन के बाद संवाददाताओं को इसकी जानकारी दी।

    आरएसएस के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘अयोध्या में हमारे पूज्य भगवान श्री राम का एक भव्य मंदिर बनाया जा रहा है और मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होने वाला है। यह विदेश में रहने वाले लोगों सहित हम सभी के लिए खुशी का एक बड़ा क्षण होगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्षों के प्रयासों से, हमारे भगवान श्री राम का एक भव्य मंदिर अयोध्या में बनाया जा रहा है। देश भर के लोग अपने-अपने इलाकों में निकटतम मंदिरों में जाकर इस उत्सव में भाग लेंगे।

    यह एक त्योहार का अवसर होगा’

    अंबेकर ने आगे कहा कि ‘यह एक त्योहार का अवसर होगा। हर कोई अयोध्या नहीं जाएगा। लोग अपने नजदीकी मंदिरों में जाकर इस त्योहार को मनाएंगे। रात के समय सभी को अपने घरों पर दीये जलाना चाहिए। ऐसी अपील आरएसएस की ओर से की गई है।’

    आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि भगवान राम गरिमा, प्रेम और धर्म के प्रतीक हैं और लोगों से प्रतिष्ठा समारोह को एक त्योहार के रूप में मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह हम सभी के लिए खुशी का एक बड़ा क्षण होगा। यह सद्भाव का क्षण होगा और, मुझे लगता है कि मंदिर में मूर्ति की प्रतिष्ठा के साथ, भारत अपनी प्रगति जारी रखेगा।’ प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश भर से हजारों साधु-संतों को आमंत्रित किया गया है।

     

    धनतेरस पर महाकाल की भस्म आरती:बाबा के दरबार में दीप उत्सव की शुरुआत, जयकारों से गूंज उठा मंदिर

    उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस पर भस्म आरती के साथ दीप उत्सव की शुरुआत हुई। शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फल के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन हुआ, फिर बाबा को भस्म चढ़ाई गई। धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। महाकाल मंदिर के पुरोहित और पंडितों ने देश में सुख, समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल की विशेष पूजन कर भस्म आरती की। सैकड़ों श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हुए, महाकाल के भक्तों ने जयकारे लगाए।

    10 नवम्बर को मंदिर में धनतेरस मनाया गया। इस दिन मंदिर के पुरोहित परिवार द्वारा सुबह भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। इस दिन पुरोहित समिति द्वारा देश में सुख, समृद्धि व अरोग्याता की कामना से भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया गया।

    भगवान श्री महाकाल मंदिर में पारंपरिक दीपोत्सव वैसे तो रमा एकादशी पर गर्भगृह और नंदीहाल में दीप जलाकर दीप उत्सव का आगाज किया गया जिसके बाद आज सुबह श्री महाकाल मंदिर मे धनतेरस का पर्व मनाया गया। परंपरानुसार धनतेरस पर सुबह समस्त पुजारी-पुरोहित समिति द्वारा भगवान का अभिषेक व पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान पूजन मे मंदिर समिति के अध्यक्ष व कलेक्टर मंदिर समिति के प्रशासक व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दीपावली उत्सव के तहत सुबह धनतेरस पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के तत्वावधान मे सुबह भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। रविवार 12 नवंबर को सुबह रूप चौदस पर भगवान महाकाल को अभ्यंग स्नान करवाया जाएगा, इस दौरान बाबा को हल्दी, चंदन, इत्र, सुगंधित द्रव्य से स्नान होगा। पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को उबटन लगाएंगी। इसके साथ ही बाबा को गर्म जल से स्नान प्रारंभ होगा।

    बाबा महाकाल के आंगन में सबसे पहले मनाया जाता है पर्व
    उज्जैन शहर की परंपरा है कि यहां पर दीपावली की शुरुआत भगवान महाकाल के मंदिर से होती है। सबसे पहले यहां आयोजन होते हैं, उसके बाद शहर में दीपावली महोत्सव प्रारंभ होता है। पं. महेश पुजारी ने बताया कि रमा एकादशी से शाम से महाकाल मंदिर में दीप प्रज्जवलन का सिलसिला शुरू हो  गया।जो दीपावली तक चलेगा। दीप प्रज्जवलन गर्भगृह और नंदीहाल से प्रारंभ हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों में भी दीपों का प्रज्जवलन किया गया।धनतेरस के पूजन में आज यह हुआ
    10 नवम्बर को मंदिर में धनतेरस मनाया गया। इस दिन मंदिर के पुरोहित परिवार द्वारा सुबह भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। इस दिन पुरोहित समिति द्वारा देश में सुख, समृद्धि व अरोग्याता की कामना से भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया गया। पं. महेश गुरु ने बताया कि भगवान को सुख-समृद्धि के लिए चांदी का सिक्का अर्पित कर पूजा-अर्चना की गई।
    गर्म जल से शुरू होगा बाबा महाकाल का स्नान
    रूप चतुर्दशी पर पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान को केसर चंदन का उबटन लगाएंगी। पुजारी भगवान को गर्म जल से स्नान कराएंगे। कर्पूर से आरती होगी। साल में एक दिन रूप चतुर्दशी पर पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान का रूप निखारने के लिए उबटन लगाकर कर्पूर आरती करती हैं। स्नान के बाद महाकाल को नए वस्त्र, सोने चांदी के आभूषण धारण कराकर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद अन्नकूट भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। भस्म आरती में पुजारी केसर, चंदन का उबटन लगाकर भगवान को गर्म जल से स्नान कराएंगे। सोने चांदी के आभूषण से आकर्षक श्रृंगार कर नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे। पश्चात अन्नकूट का महाभोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। शाम को दीपोत्सव अंतर्गत समृद्धि के दीप जलाए जाएंगे।

    12 नवंबर को दीपावली, गोवर्धन पूजन 14 को
    12 नवंबर को सुबह रूप चौदस और शाम को दीपावली पर्व मनेगा। भस्मारती से रात 10.30 बजे शयन आरती तक नियमित पांच आरतियों में फुलझड़ी चलाई जाएगी। भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। अगले दिन 13 नवंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मंदिर के मुख्य द्वार पर पुजारी परिवार की महिलाएं गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना करेगी। इसके बाद चिंतामन स्थित मंदिर की गोशाला में गोवंश की पूजा-अर्चना की जाएगी।

    माँ गजलक्ष्मी का हुआ दुग्धाभिषेक
    नईपेठ स्थित माता गजलक्ष्मी मंदिर मे धनतेरस से दीपावली उत्सव प्रारंभ हो गया है। मंदिर के पुजारी पं.राजेश शर्मा ने बताया धनतेरस से दीपावली तक तीन दिन सुबह 8 बजे से माता गजलक्ष्मी का दुग्धाभिषेक होगा। दीपावली के दिन 2100 लीटर दूध से अभिषेक किया जाएगा। दिन में माता का विशेष श्रंगार कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद हवन होगा। शाम को छप्पन पकवानों का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। सुबह से रात 2 बजे तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहेगा। महिलाओं को सौभाग्य कुमकुम व प्रसादी बांटी जाएगी। मान्यता है कि प्राचीन गजलक्ष्मी माता की आराधना करने से धन धान्य की प्राप्ती होती है। माँ गजलक्ष्मी राजा विक्रमादित्य की राजलक्ष्मी के रूप में यहां विराजित है।

    पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य और जय कोटक की शादी:दोनों अमेरिका में पढ़े, वहीं हुई पहली मुलाकात; बैंकर उदय कोटक के बेटे हैं जय

    अरबपति बैंकर उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने मंगलवार को पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य से शादी कर ली है। शादी मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुई, जबकि अन्य रस्में और फंक्शन उदयपुर में आयोजित किए गए। इस शादी में अंबानी परिवार समेत जाने-माने बिजनेसमैन शामिल हुए।

    मनी कंट्रोल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय और अदिति की मुलाकात पहली बार अमेरिका में हुई थी। लंबे समय से डेट करने के बाद दोनों ने इसी साल मई में सगाई की थी। इस बात की जानकारी जय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी थी, तभी ये बात मीडिया के सामने आई थी। पोस्ट में उन्होंने अदिति को मंगेतकर कहा था और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से पास आउट होने की बधाई दी थी।

    कौन हैं अदिति आर्या?
    अदिति आर्या का जन्म 18 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई की अमेरिका के येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से की।

    पढ़ाई के साथ उन्हें मॉडलिंग का भी शौक था। 2015 में 52वें ब्यूटी कॉन्टेस्ट में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में पार्टिसिपेट किया था और विनर भी रहीं। इसके बाद उन्होंने चीन में आयोजित 2015 मिस वर्ल्ड काॅम्पीटिशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

    अदिति ने फिल्म इस्म से टाॅलीवुड में डेब्यू किया था। पुरी जगन्नाध के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर हिट रही थी और फिल्म क्रिटिक्स को भी अदिति का काम बहुत पसंद आया था। इंस्टाग्राम पर अदिति के 3.4 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वो पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं।

    कौन हैं जय कोटक?
    बैंकिंग टाइकून उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA किया है। वहीं उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में BA भी किया है। अभी जय कोटक महिंद्रा बैंक के डिजिटल फर्स्ट मोबाइल बैंक कोटक 811 के को-लीड हैं। इसके अलावा वो पिता के साथ कोटक महिंद्रा बैंक के कारोबार में हाथ बंटाते हैं।

    कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय कोटक क्रिकेट के शौकीन रहे हैं, लेकिन चोट की वजह से उन्होंने खेल से दूरी बना ली। फिर उन्होंने 1985 में दोस्तों से 30 लाख रुपए उधारी लेकर इन्वेस्टमेंट कंपनी की शुरुआत की थी। बाद में वो महिंद्रा ग्रुप के साथ जुड़े और कोटक महिंद्रा बैंक की शुरुआत की।

    उदय कोटक आज भारत के 10वें सबसे अमीर उद्योगपति हैं। फोर्ब्‍स की रिच लिस्‍ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 1.15 लाख करोड़ रुपए है।

    लिंग्याज विद्यापीठ में घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन

    फरीदाबाद: लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला तिलोरी में एक विशेष निःशुल्क विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य घरेलू हिंसा के प्रति आम जनता को जागरूक करना था। शिविर का आयोजन यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ पिचेश्वर गड्ढे और प्रो चांसलर प्रोफेसर डॉ एम के सोनी के दिशा-निर्देशन में किया गया।

    इस कार्यक्रम में, विभाग के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाई और घरेलू हिंसा अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू हिंसा के शिकार महिलाएं किस प्रकार न्यायालय से उपचार प्राप्त कर सकती हैं और इस संदर्भ में घरेलू हिंसा आधिकारी के हेल्पलाइन नंबर 1091 और 1291 की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

    इस अवसर पर ग्राम वासियों की कानूनी समस्याओं का समाधान भी किया गया और उपस्थित लोगों को घरेलू हिंसा को रोकने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की सफलता पर, रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान और डीन प्रोफेसर डॉ सीमा बुशरा ने विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम में रुचि कौशिक, शिल्पा शर्मा, डॉ सुरेश नागर, शिवेंद्र कुमार, विवेक गुप्ता, डॉ अंजली दीक्षित, मोहिनी तनेजा, दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत और स्वेक्षा भदौरिया सहित अन्य विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

    इस तरह के शिविर न केवल जागरूकता बढ़ाते हैं बल्कि समाज में व्याप्त घरेलू हिंसा के खिलाफ एक मजबूत संदेश भी प्रेषित करते हैं। लिंग्याज विद्यापीठ की इस पहल का सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

    -ब्यूरो, देव शर्मा

    लिंग्याज विद्यापीठ ने द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटस ऑफ इंडिया के साथ एमओयू किया साईन

    फरीदाबाद: 30 अक्तूबर लिंग्याज विद्यापीठ डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने द इंस्टीटयूट ऑफ चार्टर्ड ऑफ इंडिया के साथ एमओयू साईन किया। स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की हेड डॉ स्मृति महाजन ने बताया कि द इंस्टियूट ऑफ चार्टेड अकाउंटस ऑफ इंडिया के बोर्ड ऑफ स्टडीज के अध्यक्ष सीए विशाल दोशी के साथ एक महत्त्वपूर्ण समझौता को साकार किया है। इस साझेदारी से हम वित्त और लेखा मामलों के क्षेत्र में शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देंगे। इस समझौते के माध्यम से, हम वित्तीय प्रबंधन और लेखाकारी के क्षेत्र में विद्यार्थियों को उच्च शैक्षिक मानकों के साथ प्रशिक्षित करेंगे ताकि वे वित्तीय प्रशासन और लेखा मामलों में अधिग्रहण कर सकें।

    इस अवसर पर सचिव डॉ. पिचेश्वर गड्ढे ने कहा कि हम इस महत्त्वपूर्ण साझेदारी का स्वागत करते हैं और यह साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि वित्तीय प्रबंधन और लेखा मामलों के क्षेत्र में संस्थान शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में और भी अधिक समृद्धि करेगा। इस सुअवसर पर रेजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान ने कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस समझौते के माध्यम से हम छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कदम बढ़ाएंगे। इस मौके पर बोर्ड ऑफ स्टडीज आईसीएआई के डायरेक्टर सीए वंदना डी नागपाल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ एनएन सेनगुप्ता, मनोज कुमार दास और ज्योति अरोड़ा मौजूद रहे।

    ई खबर मीडिया के ब्यूरो देव शर्मा