More
    Home Blog Page 206

    OpenAI को-फाउंडर सैम ऑल्टमैन को कंपनी ने निकाला:गूगल मीट पर दी फैसले की जानकारी, मीरा मुराती को CEO की जिम्मेदारी

    चैटजीपीटी को बनाने वाली कंपनी OpenAI ने को-फाउंडर और CEO सैम ऑल्टमैन को पद से हटा दिया है। बोर्ड को अब उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। OpenAI ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

    चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) मीरा मुराती अब अंतरिम CEO की भूमिका निभाएंगी। कंपनी परमानेंट CEO की सर्च भी जारी रखेगी। इसके अलावा, कंपनी प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन भी इस्तीफा देंगे। उन्होंने बताया कि सैम को गूगल मीट पर पद छोड़ने को कहा गया।

    सैन फ्रांसिस्को बेस्ड OpenAI एक प्राइवेट रिसर्च लैब है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलप करती है। इसकी स्थापना 2015 में ऑल्टमैन, एलन मस्क (जो अब OpenAI के बोर्ड में नहीं हैं) और अन्य लोगों ने एक नॉन-प्रॉफिट आर्गनाइजेशन के रूप में की थी।

    OpenAI में बिताया समय पसंद आया
    सैम ऑल्टमैन ने CEO का पद छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘मुझे OpenAI में अपना समय बहुत पसंद आया। यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए और उम्मीद है कि दुनिया के लिए थोड़ा परिवर्तनकारी था। मुझे ऐसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम करना भी पसंद आया। अब आगे क्या करूंगा इसके बारे में बहुत कुछ कहना है।’

    OpenAI के को-फाउंडर्स ने फैसले पर हैरानी जताई…
    OpenAI के प्रेसिडेंट और को-फाउंडर ग्रेग ब्रॉकमैन ने सैम ऑल्टमैन को कंपनी से निकाले जाने पर हैरानी जताई। उन्होंने X पर लिखा-
    बोर्ड ने आज जो किया उससे सैम और मैं हैरान और दुखी हैं।
    सबसे पहले उन सभी लोगों को धन्यवाद जिनके साथ हमने ओपनएआई में काम किया है। हमारे कस्टमर्स, हमारे इन्वेस्टर्स और उन सभी को धन्यवाद जो हम तक पहुंच रहे हैं।
    हम अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में क्या हुआ है।
    वो बातें जो हम जानते हैं:– कल रात, सैम को इल्या से एक टेक्स्ट मिला जिसमें शुक्रवार को दोपहर में बात करने के लिए कहा गया। सैम गूगल मीट में शामिल हुए और ग्रेग यानी मुझे छोड़कर पूरा बोर्ड वहां मौजूद था। इल्या ने सैम को बताया कि उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है और यह खबर जल्द ही बाहर आने वाली है।
    – दोपहर 12:19 बजे, मुझे इल्या से एक टेक्स्ट मिला जिसमें तुरंत कॉल करने के लिए कहा गया था। दोपहर 12:23 बजे इल्या ने गूगल मीट लिंक भेजा। बताया गया कि मुझे बोर्ड से हटाया जा रहा है, लेकिन कंपनी से निकाला नहीं जा रहा है। सैम को निकाल दिया गया था। लगभग उसी समय, OpenAI ने एक ब्लॉग पोस्ट पब्लिश किया।– जहां तक ​​हम जानते हैं, मैनेजमेंट टीम को इसके बारे में तुरंत ही बता दिया गया था। मीरा को भी एक रात पहले ही इस बारे में पता चल गया था।कृपया चिंतित होने में समय बर्बाद न करें। हम ठीक हो जाएंगे। बड़ी चीजें जल्द ही आ रही हैं।

    34 साल की मीरा मुराती मैकेनिकल इंजीनियर हैं

    • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 34 साल की मीरा के पेरेंट्स भारतीय मूल के थे। हालांकि, मीरा अल्बानिया में पैदा हुई थीं और कनाडा में पली-बढ़ीं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की। उन्होंने डार्टमाउथ कॉलेज में ग्रेजुएशन के दौरान हाइब्रिड रेसकार बनाई थी। स्कूल में रहते हुए, उन्होंने गोल्डमैन सैच में इंटर्नशिप की थी।
    • टेस्ला में काम करने के बाद वह 2018 में OpenAI में शामिल हुईं। टेस्ला में उन्होंने मॉडल एक्स कार को बनाने में अहम रोल निभाया। टेस्ला में उन्होंने सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में तीन साल बिताए। यहीं से उन्होंने AI फील्ड में जाने का फैसला किया।
    • OpenAI ने उन्हें एप्लाइड A.I एंड पार्टनरशिप्स की वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया था। उस समय, कंपनी एक नॉन-प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन थी। बाद में इसने खुद को प्रॉफिट कंपनी के रूप में रीस्ट्रक्चर किया ताकि फंड जुटा सके और AI प्रोडक्ट बना सके।
    • मीरा मुराती ने चैटजीपीटी और DALL-E जैसे क्रांतिकारी उत्पादों के विकास में पर्दे के पीछे काम किया है। पिछले साल उन्हें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर यानी CTO बनाया गया था। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि इंजीनियर तय समय पर चैटजीपीटी के वर्जन डेवलप करें।
    • ChatGPT को बनाने वाली कंपनी है OpenAI…

      इस कंपनी के 7 को-फाउंडर्स हैं-

      सैम ऑल्टमैन: आंत्रप्रेन्योर हैं। OpenAI से पहले स्टार्ट-अप्स की फंडिंग करने वाले ग्रुप वाई-कॉम्बिनेटर के प्रेसिडेंट थे। फिर OpenAI के CEO बने।

      इल्या सेत्सकेवर: OpenAI के चीफ साइंटिस्ट हैं।

      ग्रेग ब्रॉकमैन: OpenAI के प्रेसिडेंट हैं।

      वॉजियेक जोरेम्बा: OpenAI में कोडेक्स और लैंग्वैच रिसर्च टीम्स के हेड हैं।

      एलन मस्क: OpenAI में निवेश किया है।

      जॉन शुल्मैन: AI रिसर्च साइंटिस्ट हैं।

      आन्द्रेज कारपेथी: रिसर्च साइंटिस्ट हैं।

      इन सब लोगों में सैम ऑल्टमैन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस रिसर्च की डिजाइन करने वाले वही हैं। यानी उन्होंने ही तय किया कि AI से जुड़ी ये रिसर्च किस तरह से की जाएगी और क्या बनेगा।

      2022 में ChatGPT को पब्लिकली अनवील किया था
      OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था। इस AI टूल ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। म्यूजिक और पोएट्री लिखने से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT बहुत सारे काम कर सकता है। यह एक कन्वर्सेशनल AI है। एक ऐसा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जो आपको इंसानों की तरह जवाब देता है।

      OpenAI में माइक्रोसॉफ्ट जैसी बिग टेक कंपनी ने 30 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश कर रखा है। कंपनी ने अपने सर्च इंजन ‘बिंग’ में भी ChatGPT को इंटीग्रेट किया है।

      और भी कई कंपनियां ChatGPT का इस्तेमाल करने के लिए आतुर हैं। ऐसे में AI बेस्ड इस चैटबॉट का इस्तेमाल आने वाले दिनों में कहीं ज्यादा फैलने की उम्मीद है।

      आलोचकों का कहना है कि AI का बढ़ता इस्तेमाल लोगों के लिए मुश्किलें पैदा करेगा। नौकरियां खत्म होंगी, लोगों की इस पर निर्भरता बढ़ती जाएगी और शायद एक दिन ऐसा भी आए कि इंसान सोचने का काम पूरी तरह AI पर छोड़ दे।

      सैम ऑल्टमैन इस खतरे को नकारते नहीं हैं। हालांकि, वो कहते हैं कि इंसानी दिमाग की जरूरत ही न पड़े ऐसी दुनिया की कल्पना मुश्किल है।

      ChatGPT पर आप किस तरह के सवाल पूछ सकते हैं?
      इससे आप कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। यानी ईमेल लिखने से लेकर CV तक आप इससे बनवा सकते हैं। रील या अपनी वीडियो कैसे वायरल करना है, इसका भी जवाब ChatGPT देता है। वाइफ को क्या गिफ्ट दें, इस पर भी ChatGPT आपको सुझाव देता है।

      ChatGPT लंबे जवाब की बजाय छोटे और सटीक शब्दों पूरी जानकारी देता है। किसी स्टूडेंट को डेमोक्रेसी पर एसे यानी निबंध लिखना है तो वह तुरंत ChatGPT पर टाइप करेगा Write an essay on democracy। इसके बाद आपके सामने पूरा एसे लिखा हुआ आ जाएगा। जैसे…

    पैट कमिंस ने कहा- ऑस्ट्रेलिया के लिए शमी बड़ा खतरा:फाइनल से एक दिन पहले बोले- भारत बहुत अच्छी टीम, लेकिन हम भी बेहतर खेल रहे

    वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ की है। उन्होंने शमी को अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है।

    कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘शमी बहुत अच्छा खेल रहे हैं। उनकी गेंदबाजी अच्छी है।’ उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा है। भारत बहुत अच्छी टीम है, लेकिन हम भी बेहतर खेल रहे।

    कमिंस के प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

    • ‘अहमदाबाद में क्राउड एकतरफा भारत का सपोर्ट करेगी। अहमदाबाद में भारतीय टीम को जबरदस्त सपोर्ट मिलता है और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में यह देखा गया था। लेकिन खेल में 1.3 लाख की भीड़ को चुप कराना संतोषजनक होगा।’
    • ‘हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। हां, हम 1999 में पहले दो मैच हारकर चैंपियन बने थे, लेकिन अब वह बात पुरानी हो चुकी है। हमारा ध्यान कल खेले जाने वाले फाइनल पर है।’
    • ‘टीम इंडिया की गेंदबाजी शानदार है। पांच भारतीय गेंदबाज 10-10 ओवर गेंदबाजी करते है। वहीं, टीम के तीनों तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं और बीच के ओवरों में कुलदीप यादव और रवींद्र जड़ेजा काफी किफायती गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट भी निकालते हैं।’

    साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया
    वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम को पहले ही मुकाबले में मेजबान भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले ही मुकाबले में टीम को साउथ अफ्रीका ने 134 रन से हरा दिया।

    2 लगातार हार के बाद कंगारू टीम ने कमबैक किया और अगले 7 मैच जीत लिए। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से, पाकिस्तान को 62 रन से, नीदरलैंड को 309 रन से, न्यूजीलैंड को 5 रन से, इंग्लैंड को 33 रन से, अफगानिस्तान को 3 विकेट से और बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया। लगातार 7 जीत के बाद टीम 14 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं सेमीफाइनल में टीम ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची।

    संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से:चुनावों के नतीजे असर डालेंगे; UCC कार्ड चल सकती है भाजपा, महुआ-राघव पर हंगामा संभव

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के अगले ही दिन यानी 4 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। चुनाव नतीजों से ही तय होगा कि लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में से कौन ज्यादा आक्रामक रुख अपनाता है।

    विपक्ष जिन मुद्दों को उछाल सकता है, उनमें जातीय जनगणना की मांग सबसे प्रमुख है। ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी केंद्रीय एजेंसियों की कथित एकतरफा कार्रवाइयों के खिलाफ ‘इंडिया’ ब्लॉक एकजुट है।

    सत्र की शुरुआत से पहले ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप और एथिक्स कमेटी की ओर से उन्हें सदन से निकालने की सिफारिश की जा चुकी है।

    इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव के निलंबन का मामला भी गूंजने के आसार हैं। ऐसे में विपक्ष की ओर से टकराव की संभावना बढ़ गई है।

    यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बहस छेड़ सकती है भाजपा सरकार
    सूत्रों का कहना है ​कि भाजपा इस सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी बहस छेड़ना चाहेगी। हालांकि इस मुद्दे पर अभी लॉ कमीशन ने अपनी रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी है। इसके अलावा सरकार विंटर सेशन में IPC, CrPC और एविडेंस लॉ से जुड़े तीनों बिल पारित करा सकती है।

    पिछले सत्र में ये विधेयक गृह मंत्रालय से जुड़ी संसद की स्थायी समिति के पास भेजे गए थे। समिति ने तीनों बिल पर अपनी सिफारिशें दे दी हैं। विपक्षी सदस्यों ने समिति में अपने असहमति के पत्र देकर अपना इरादा साफ कर दिया है कि सदन में जब भी ये बिल आएंगे तो रास्ता आसान नहीं होगा।

    दंड संहिता समेत कई बिल ला सकता है केंद्र
    भारतीय दंड संहिता में परिवर्तन से जुड़े 3 विधेयकों के अलावा निस्तारण एवं संशोधन बिल 2022, जिसके तहत 65 पुराने कानून हटाने की व्यवस्था है।

    • पोस्ट आफिस बिल 2023
    • अधिवक्ता संशोधन बिल 2023
    • प्रेस एवं सावधि पंजीकरण बिल 2023
    • वरिष्ठ नागरिक कल्याण बिल 2023
    • संविधान संशोधन-एससी,एसटी ऑर्डर 2023
    • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के अधिकार संबंधी बिल के आसार।

    सितंबर में बुलाया गया था विशेष सत्र, महिला आरक्षण बिल पास हुआ था
    सत्र की शुरुआत 18 सितंबर को पुरानी संसद से हुई। पीएम नरेंद्र मोदी ने पुराने भवन में 50 मिनट की आखिरी स्पीच दी थी। नई संसद में 128वां संविधान संशोधन बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया। लोकसभा और राज्यसभा में यह बिल सर्वसम्मति से पास हो गया। महिला आरक्षण बिल नई संसद में पेश और पास होने वाला पहला बिल बना।

    आगे क्या: बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा। 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनके हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में 33% सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी।

    विद्यार्थियों ने विवाद को समझौते के माध्यम से विधिक तरीके से निपटाने के गुर सिखे

    फरीदाबाद: 17 नवम्बर लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर प्रथम अंतर-महाविद्यालय कृत्रिम लोक अदालत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेड ऑफ द स्कूल प्रोफेसर (डॉ.) मोनिका रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम चांसलर डॉ. पिचेश्वर गड्डे एवं प्रो. चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) एम. के. सोनी के मार्गदर्शन में करवाया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विधि विद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
    इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोक अदालत और उसमें अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से जाना कि किस प्रकार अदालतों के बाहर किसी विवाद को समझौते के माध्यम से विधिक तरीके से निपटाया जाता है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में दया चंद धनकर (सीनियर एडवोकेट), आर. पी. नागर (सीनियर एडवोकेट), कुमुद सचदेवा (एडवोकेट) तथा मंजू कुमारी (अस्सिटेंट प्रोफेसर डीजीआईएम कॉलेज) शामिल थे।
    कार्यक्रम की सफलता पर रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सलवान और अकैडमिक डीन प्रोफेसर (डॉ.) सीमा बुशरा ने विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम करवाते रहने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अंजली दीक्षित, शिल्पा शर्मा, शिवेंद्र कुमार, विवेक गुप्ता, रुचि कौशिक, मोहिनी तनेजा, स्वेक्षा भदौरिया, डॉ. सुरेश नागर और दुर्गेन्द्र सिंह राजपूत का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

     

    – ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    ₹61 हजार पर पहुंचा सोना:चांदी भी ₹73 हजार के पार निकली, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत

    आज यानी 17 नवंबर को सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 473 रुपए बढ़कर 60,978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,734 रुपए हो गई है।

    73 हजार के पार निकली चांदी
    चांदी भी आज 355 रुपए चढ़कर 73,210 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 72,855 रुपए पर थी। एक्सपर्ट्स के अनुसार आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

    सोने-चांदी के दामों में इस महीने अब तक बढ़त
    इस महीने अब तक सोने दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को ये 60,896 रुपए पर था, जो अब 60,978 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 2,385 रुपए बढ़ी है है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 73,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

    सोना खरीदने से पहले 4 बातों का रखें ध्यान

    1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
    हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं।

    ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

    2. कीमत क्रॉस चैक करें
    सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।कैरेट के हिसाब से ऐसे चैक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।

    3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
    सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

    4. रीसेलिंग पॉलिसी जान लें
    कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही संबंधित ज्वेलर की बायबैक पॉलिसी पर भी स्टोर कर्मचारियों से बातचीत कर लें।

     

    MP के 52 जिलों की 230 सीटों में वोटिंग लाइव:यहां देखिए किस सीट पर कितने वोट पड़े; कहां विवाद, कहां मशीन खराब

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के 52 जिलों में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथ्स पर मतदाता पहुंच रहे हैं। शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। विधानसभा की 230 सीटों पर कुल 2,533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों का सियासी भविष्य आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में लॉक हो जाएगा।

    भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों में कहां कितने फीसदी मतदान

    भोपाल की सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं में मतदान का उत्साह सुबह से ही नजर आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में ये नजारे देखने मिले। कहीं 95 साल की अपनी दादी को नाती-पौती मतदान के लिए लेकर पहुंची, तो कहीं बुजुर्ग कपल एक-दूसरे का सहारा बन हाथ थामे मतदान करने आए।भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 7.95 मतदान हुआ है। 4 घंटे में हुजूर में 23.50 और मध्य में 15.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्रों पर सबसे पहले वोट डालने के लिए लोग समय से पहले ही पहुंच गए। पहली बार मतदान कर रहे युवा भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर बैठने की व्यवस्था की गई है। भोपाल के उत्तर और नरेला क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी हुई है।

    मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होना है. इस चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख से ज्यादा मतदाता 2,533 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 335 करोड़ से ज्यादा की नगदी और जेवरात बरामद किए गए.

    मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के कई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा. वहीं, शेष विधानसभा क्षेत्र में मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा. मतदान शुरू होने से 90 मिनट पहले मॉक पोल कराया जाएगा.

    64 हजार से ज्यादा हैं पोलिंग बूथ
    उन्होंने आगे बताया है कि प्रदेश में 64,626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 64,523 मुख्य मतदान केंद्र और 103 सहायक मतदान केंद्र हैं. राज्य में क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या 17,032 है. वहीं, असुरक्षित क्षेत्र की संख्या 1,316 है. इस चुनाव के दौरान बाधा पहुंचाने वाले 4,028 लोगों की पहचान की गई है. सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है.

    2500 से ज्यादा हैं आदर्श मतदान केंद्र
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन के अनुसार राज्य में 5,160 मतदान केंद्र पूर्णतः महिला मतदान कर्मियों द्वारा संचालित किए जाएंगे, इन मतदान केंद्रों पर महिला अधिकारी और कर्मचारियों का दल है, वहीं दिव्यांग जनों में आत्मविश्वास और सम्मान की दृष्टि से कुल 183 मतदान केंद्र दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किए जाएंगे. 371 यूथ मैनेज्ड बूथ पहली बार बनाए गए हैं. जबकि, 2,536 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जबलपुर जिले में 50 और बालाघाट में 57 ग्रीन बूथ बनाए गए हैं.

    अब तक 335 करोड़ कैश जब्त
    मतदान सामग्री वितरण के समय बैतूल जिले में एक कर्मचारी भीमराव पाटणकर की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई. वहीं, टीकमगढ़ में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जनरेल सिंह की भी हृदय घात के चलते मृत्यु हुई है. राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर चलाई गई मुहिम से 335 करोड़ से ज्यादा की नगदी, अवैध शराब, जेवरात, मादक पदार्थ आदि जब्त किए गए हैं.

    सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई:अमिताभ बोले- जब मैच नहीं देखता तब हम जीतते हैं, अजय देवगन को संडे का इंतजार

    बुधवार काे हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया। इस मैच को पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने सिर्फ देखा ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए इंडियन क्रिकेट टीम को इस शानदार जीत पर बधाई भी दी।

    अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर मोहनलाल तक ने इंडिया की जीत पर अपना रिएक्शन दिया। वहीं अनुष्का शर्मा ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देने के साथ-साथ पति विराट कोहली को 50वां वनडे शतक बनाने पर बधाई दी।

    World Cup 2023 वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड (Ind vs NZ) को 70 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इस क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। न्यूजीलैंड पर मिली टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

    आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में बीती रात भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से शिकस्त दे दी है। टीम इंडिया की इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर अहम भूमिका अदा की।

    भारत ने इस जीत के साथ ही अब विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया की शानदार जीत पर  फिल्मी सितारों ने भी जमकर खुशी जाहिर की है और इंडियन क्रिकेट टीम को बधाई भी दी है।

    ‘वाह लड़कों, टीम भावना और खेल का क्या शानदार प्रदर्शन दिखाया है। शुभकामनाएं भारत फाइनल जीतने तक का इंतजार है।” शाह रुख के अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा है- ”जब मैं मैच नहीं देखता तो हम जीत जाते हैं।”

    सेमीफाइनल में मौजूद रहे ये सेलेब्स

    सेमीफाइनल में जिस तरह से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पर जीत का परचम लहराया है, उसके हिसाब से हर कोई फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की आस लगाए बैठा है। कल मुंबई के वानखेडे़ में खेले गए विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए तमाम बॉलीवुड कलाकार पहुंचे।

    जिनमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जॉन अब्राहम, शाहिद कपूर, कुणाल खेमू, रजनीकांत, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर और विक्की कौशल जैसे सेलेब्स मौजूद रहे।

    ‘शाह रुख खान सहित इन सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई

    न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम को मिली बेहतरीन जीत को मद्देनजर रखते हुए बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में किंग खान ने टीम इंडिया की एक तस्वीर को शामिल रखा है और लिखा है-

    शाहरुख ने दी फाइनल के लिए शुभकामनाएं
    शाहरुख ने ट्विटर पर एक AI जनरेटेड फोटो शेयर की जिसमें टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं। शाहरुख ने लिखा, ‘Yay बॉयज, क्या तो टीम स्पिरिट और खेल दिखाया। अब फाइनल जीतने की ओर। ऑल द बेस्ट.. इंडिया।

    अनुष्का ने लिखा पति विराट के लिए स्वीट नोट
    विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने स्वीट सा नोट शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। अनुष्का ने लिखा, ‘ऊपरवाला सबसे अच्छा स्क्रिप्ट राइटर है। मैं उनकी बहुत आभारी हूं जो मुझे तुम्हारा प्यार मिला।

    तुम्हे दिन पर दिन और पावरफुल बनते हुए देखना और वह सब हासिल करते देखना जो कुछ तुम चाहते हो, बहुत शानदार है। तुम खुद के और खेल के प्रति हमेशा ही ईमानदार रहे। तुम वाकई में गॉड्स चाइल्ड हो।’

    इन सेलेब्स ने भी शेयर किए पोस्ट
    इसके अलावा अनुपम खेर, सनी देओल, अजय देवगन और कुणाल खेमू समेत कई सेलेब्स ने टीम इंडिया को इस विराट जीत की बधाई दी। डालें एक नजर…

    अनुपम खेर ने मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘और ऐसे रचे विराट ने इतिहास।’अजय देवगन ने लिखा, ‘फर्स्ट इनिंग्स में ऑल-राउंड परफॉर्मेंस और फिर शमी का गजब का स्पैल। अब बस संडे का इंतजार है। फाइनल पर निगाहें।’

    कुणाल खेमू और सोहा अली खान ने बेटी इनाया नौमी के साथ पहली बार स्टेडियम में मैच देखा। कुणाल ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हमने बेटी के साथ पहली बार लाइव क्रिकेट मैच देखा और विराट ने अपनी 50वीं ODI सेंचुरी मारी। वहीं शमी ने 7 विकेट भी लिए। मजा आ गया।’

    बुधवार को हुए इस मैच को देखने विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा के अलावा कई अन्य सेलेब्स पहुंचे। रणबीर कपूर टीम इंडिया के जर्सी में वहां मौजूद दिखे। उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा पत्नी कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे। शाहिद कपूर, कुणाल खेमू और जॉन अब्राहम भी टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे।

    थमा प्रचार, लाड़ली बहनों के घर पहुंचे सीएम:शिवराज को किचन गार्डन में उगी सब्जियों से बना भोजन कराया

    विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने के बाद आज गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान सुनहरी बाग स्थित झुग्गी बस्ती पहुंचे और लाड़ली बहनों से चर्चा की। सुनहरी बाग में आशा शर्मा के घर पहुंचे। उन्होंने सीएम को घर में उगाई गई सब्जियों से बनाया खाना परोसा। सीएम ने बहनों के साथ भोजन किया।

    एमपी की राजनीति में शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान का एक नया रूप देखने को मिला. बुरहानपुर की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट में बीजेपी प्रत्याशी मंजू राजेंद्र दादू के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे. सीएम ने महिलाओं के आग्रह पर मंच के पास जमीन पर बैठकर उनके हाथों से खाना खाया. यहां उन्होंने भी अपने हाथों से महिलाओं को खाना खिलाया.
    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है. इसी अभियान के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के धूलकोट में बीजेपी प्रत्याशी मंजू राजेंद्र दादू के पक्ष में जनसभा करने पहुंचे. धूलकोट में बारेला समाज की बहनों ने मुख्यमंत्री को सभा स्थल पर खाना खिलाया. महिलाएं घर से खाना बनाकर लाई थीं. महिलाओं ने पहले परंपरागत रूप से सीएम का स्वागत किया और फिर भोजन करने को कहा. मुख्यमंत्री चौहान ने वहीं मंच के पास जमीन पर बैठकर बहनों की हाथों से भोजन किया. महिलाएं मक्के की रोटी, फली की चटनी, टमाटर की चटनी और भाजी बनाकर लाई थीं.
    सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने बहनों के भैया शिवराज को एवं भैया शिवराज के बहनों को अपने हाथों खाना खिलाते देखा. मध्य प्रदेश की राजनीति में सीएम खुद को महिलाओं का सगा भाई कहते सुने जा सकते हैं. राज्य की बेटियों को शिवराज प्रायः ही भांजियां कहकर पुकारते हैं.

    मुख्यमंत्री शिवराज चौहान केवल ऐसा कहते नहीं, वह इस बात को समय-समय पर साबित भी करते दिखाई देते हैं और चुनाव प्रचार के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान का फिर से एक नया रूप देखने को मिला. वह सभा स्थल पर महिलाओं द्वारा लाए गये भोजन को मंच के पास ही जमीन पर बैठकर खाया.
    महिलाओं ने सीएम को खिलाया खाना
    मुख्यमंत्री पहले ही राज्य की लाड़ली भांजियों एवं लाड़ली बहनों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं. उनका दावा है कि राज्य की उनकी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं ला रही हैं और उन्हें आर्थिक मदद भी दी जा रही है.

    सीएम शिवराज सिंह चौहान जैसे ही सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे तो महिलाओं ने कहा भैया इतनी मेहनत करते हो तो थक जाते होंगे. खाना खा लो. वे लोग अपने हाथों से बनाकर लाई हैं. सीएम चौहान अपनी बहनों के इस आग्रह ठुकरा नहीं सके.

    जमीन पर बैठकर महिलाओं के हाथों से खाया खाना
    सभा मंच पर जाते समय सीएम महिलाओं के आग्रह पर अचानक जमीन पर बैठ गए, क्योंकि महिलाओं ने उनसे खाना खाने का आग्रह किया था. उसके बाद महिलाएं शिवराज को अपने हाथों से खाना खिलाने लगीं. यह देखा जा सकता था कि एक के बाद एक महिलाएं सीएम को खाना खिला रही थीं. इस अवसर पर किसी महिला ने सीएम को मक्के की रोटी खिलाई तो किसी ने टमाटर की चटनी.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाकर लाने वाली महिलाएं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के धूलकोट में बारेला समाज की थीं. उन महिलाओं ने पहले सीएम का परंपरागत रूप से स्वागत किया और फिर अपने हाथों से बनाकर लाए खाने को सीएम को खिलाया.

    रिकॉर्ड 5.3 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा भारत-न्यूजीलैंड मैच:PM मोदी ने किसान सम्मान की 15वीं किस्त जारी की, बजाज फाइनेंस से नहीं मिलेगा इंस्टा EMI लोन

    कल की बड़ी खबर OTT प्लेटफॉर्म से जुड़ी रही। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप-2023 सेमीफाइनल के मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा।

    वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को PM किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बजाज फाइनेंस को अपने दो लोन प्रोडक्ट- ‘eCOM’ और ‘इंस्टा EMI’ के तहत लोन की मंजूरी देने और डिस्ट्रीब्यूशन को तुरंत रोकने लिए कहा है।

    कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

    • मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत रॉय सहारा (75) का मुंबई में मंगलवार देर रात निधन हो गया था। सहारा परिवार के मुखिया सुब्रत रॉय काफी दिन से बीमार थे। उनका पार्थिव शरीर चार्टर प्लेन से लखनऊ लाया गया है। आज (गुरुवार, 16 नवंबर) बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार होगा।
    • शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है। बीते दिन बुधवार, 15 अक्टूबर को सेंसेक्स 742 अंक की तेजी के साथ 65,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी है, यह 19,675 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर में तेजी और केवल 3 शेयर में गिरावट देखने को मिली।
    • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर है तो डीजल 89.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है

      भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप-2023 सेमीफाइनल के मैच ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिकॉर्ड 5.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाइव देखा। OTT पर अब तक किसी भी क्रिकेट मैच को इतने लोगों ने लाइव कभी नहीं देखा था।

      इससे पहले ये रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में 5 नवंबर को खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका मैच के नाम था, जिसे करीब 4.4 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा था। बता दें कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में करीब 33 हजार दर्शक मौजूद थे।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को PM किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी की। झारखंड से देशभर के 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त ट्रांसफर की गई। 18 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर हुई।

      इससे पहले जुलाई में किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी की गई थी। इसमें भी करीब 18 हजार करोड़ रुपए किसानों को ट्रांसफर किए गए थे। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।

      रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बजाज फाइनेंस को अपने दो लोन प्रोडक्ट – ‘eCOM’ और ‘इंस्टा EMI’ के तहत लोन की मंजूरी देने और डिस्ट्रीब्यूशन को तुरंत रोकने लिए कहा है।

      RBI के मुताबिक, बजाज फाइनेंस ने डिजिटल लोन गाइडलाइन के मौजूदा प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है, जिसके कारण यह कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने बजाज फाइनेंस को कमियां दूर करने के लिए कहा है, जिसके बाद लगाए गए प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

      शेयर बाजार में बुधवार (15 नवंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 742 अंक की तेजी के साथ 65,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 231 अंक की तेजी रही, यह 19,675 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर में तेजी और केवल 3 शेयर में गिरावट देखने को मिली।

      NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक (0.71%), निफ्टी ऑटो (1.73%), निफ्टी IT (2.59%) और निफ्टी मैटल (1.17%) में तेजी रही।

      यूको बैंक के कस्टमर्स को आज यानी 15 नबंवर को टेक्निकल ग्लिच का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण कस्टमर्स इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) के माध्यम से लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं, जिसके बाद बैंक IMPS के जरिए पेमेंट करने की सर्विस को अस्थायी रुप से बंद कर दिया है।

      बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि ‘रखरखाव गतिविधि के कारण IMPS सर्विस उपलब्ध नहीं है।’ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ग्लिच के कारण दूसरे बैंकों के जरिए यूको बैंक में पेमेंट करने पर पैसा कट जा रहा है, लेकिन बैंक में क्रेडिट नहीं हो पा रहा है।

      चाइनीज टेक कंपनी हुआवेई टेक्नोलॉजीज ने दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट सर्विस लॉन्च की है। कंपनी का दावा है कि उनका नेटवर्क 1.2 टेराबिट (TB) प्रति सेकेंड की स्पीड से डेटा ट्रांसमिट करने में सक्षम है।

      साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, हुआवेई टेक्नोलॉजीज के वाइस प्रेसिडेंट वांग लेई ने बताया कि इस नेटवर्क से सिर्फ एक सेकेंड में 150 हाई-डेफिनेशन (HD) फिल्मों के बराबर डेटा ट्रांसमिट कर सकता है। इसके अलावा यह नेटफ्लिक्स की सभी ग्लोबल कॉन्टेंट भेज सकता है। बता दें कि 1TB में 1024GB होते हैं।

      अक्टूबर महीने में डोमेस्टिक म्यूचुअल फंडों ने मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में सबसे अधिक बीएसई, डिक्सन टेक्नोलॉजीज और नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर खरीदे हैं। वहीं सुजलॉन एनर्जी, बंधन बैंक और चोला फाइनेंस ऐसे टॉप 3 शेयर हैं, जिसमें म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट कंपनियों ने अपनी होल्डिंग घटाई है।

      म्यूचुअल फंड मैनेजमेंट कंपनियां काफी रिसर्च के बाद स्टॉक सिलेक्शन करती है। ऐसे में अगर आप इन्वेस्टमेंट के लिए स्टॉक देख रहे हैं तो इनके द्वारा खरीदे गए स्टॉक को भी देख सकते हैं। हालांकि, फंड मैनेजमेंट कंपनियों रेगुलर बेसिस में स्टॉक खरीदते और बेचते रहते हैं ऐसे में किसी भी स्टॉक सलेक्शन से पहले उसके बारे में अपनी रिसर्च जरूर कर लें।

    MP के 64,523 पोलिंग बूथ पर दल हो रहे रवाना:बैतूल के मुलताई में हार्ट अटैक से मतदान कर्मी की मौत

    मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दल 64,523 पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो रहे हैं। सभी को जिलों से मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा है। मतदान दलों के वाहनों को ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) से कनेक्ट किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय हर जिले की पोलिंग पार्टियों के मूवमेंट पर नजर रखेगा। शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी।

    मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के पोलिंग बूथ क्रमांक 60 में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. होमगार्ड जवान का नाम महेश दुबे है, जो जबलपुर की कंपनी के साथ बैतूल आया था. इसी क्रम में बीते रविवार की रात महेश टॉयलेट में गया, जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तब उसके साथियों ने दरवाजा तोड़ दिया. इसके बाद देखा कि महेश बेसुध पड़ा हुआ था.महेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद महेश का पार्थिव शरीर उसके घर जबलपुर भेज दिया गया है. वहीं निर्वाचन आयोग को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है.

    इधर, मामले में बैतूल होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एस. आर. आजमी ने कहा कि जबलपुर से 510 जवानों के फोर्स के साथ होमगार्ड महेश भी आया था. इनकी ड्यूटी आंगनबाड़ी केंद्र शिवाजीनगर के मतदान केंद्र क्रमांक 60 लगी थी. इसी क्रम में रात स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर कुछ जांच करते उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

    जिले में हुए मतदान में कुल 1415 बुजुर्गों तथा दिव्यांगजनों ने घर से मतदान किया। इसमें 1077 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के तथा 338 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

    सीहोर जिले में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता तथा दिव्यांगजन आज (मंगलवार) पोस्टल बैलेट से अपने घर पर ही मतदान कर देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बने। मतदान के बाद सभी प्रसन्न नजर आए और घर पर ही मतदान की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग को धन्यवाद दिया।

    जिले में सुबह से ही मतदान दल मतदाताओं के घर पहुंच कर आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुग मतदाता तथा दिव्यांगजनों से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न कराई। जिले में कुल 1495 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प दिया था, जिसमें 1415 मतदाताओं ने घर से मतदान किया।

    जानकारी के अनुसार आज जिले में हुए मतदान में कुल 1415 बुर्जुगों तथा दिव्यांगजनों ने घर से मतदान किया। इसमें 1077 अस्सी वर्ष से अधिक आयु के तथा 338 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। बुधनी विधानसभा में 455, आष्टा में विधानसभा में 587, इछावर विधानसभा में 63 तथा सीहोर विधानसभा में 310 मतदाताओं ने घर पर मतदान किया।

    घर से मतदान की सुविधा के लिए चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद
    चाणक्यपुरी 83 वर्षीय सुमित्रा देवी व्यास,  इंदिरा नगर निवासी 81 वर्षीय नारायणी बाई,  तथा 61 वर्षीय दिव्यांग जानकी बाई, बड़िया खेड़ी 75 वर्षीय दिव्यांग बाबूलाल मटरू तथा 90 वर्षीय तुलसी बाई ने विधानसभा चुनाव के लिए घर से मतदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले भी हमें मतदान केन्द्र में जाने कठिनाई होती थी। परिवारजन मतदान कराने ले जाते थे तब ही मतदान कर पाते थे। उन्होंने चुनाव आयोग को घर बैठे मतदान करने की सुविधा के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमे गर्व हो रहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपने उम्मीदवार को चुनने तथा देश के विकास और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहभागी बने हैं।

    मन्दसौर. मध्य प्रदेश के मन्दसौर में एक मतदान कर्मी की दिल का दौरा पड़ने से मौत  हो गई है. सुधीर जोशी नाम के मतदान कर्मी की पिछला गांव के मतदान केंद्र क्रमांक 197 पर ड्यूटी लगाई गई थी. मतदान सामग्री वितरण केंद्र पर बने स्वास्थ्य परीक्षण काउंटर पर मतदान कर्मी सुधीर जोशी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं पाया गया. तुरंत उन्हें मौके पर ही मौजूद एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने 2 घंटे के इलाज के बाद सुधीर जोशी की मौत हो गई.

    सुधीर जोशी शासकीय महाविद्यालय में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ थे. कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने बताया की निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान कर्मी के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि 15 लाख उपलब्ध करवाई जाएगी. निर्वाचन आयोग ने व्यवस्था दी है कि निर्वाचन कार्य में लगे अगर किसी मतदान कर्मी की मौत होती है तो शासन उन्हें 15 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करवाएगा. इसके अलावा नियमानुसार अन्य शासकीय लाभ भी दिए जाएंगे.

    3 को होने है चुनाव
    बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होने हैं. इसको लेकर ही शासकीय कर्मचारियों की मतदान में ड्यूटी लगाई गई है. मतदान दलों को पोलिंग बूथ के लिए रवाना कर दिया गया है. ऐसे में कुछ जगहों पर मतदान कर्मियों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. इसमें से मन्दसौर के पिछला गांव के पोलिंग बूथ में मतदान कर्मी सुधीर जोशी की मौत का मामला भी है. गौरतलब है कि 3 नवंबर को मतदान के बाद 10 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.