More
    Home Blog Page 19

    EPFO ने शुरू किया सिंगल लॉग इन पोर्टल ‘Passbook Lite’ , बैलेंस चेक सहित कई सेवाएं एक साथ मिलेंगी

    0

    यह पहल एक ही लॉगिन में सभी मुख्य सेवाओं को उपलब्ध कराकर यूजर एक्सपीरियंस में सुधार लाएगी। हालांकि सदस्य विस्तृत और ग्राफिकल जानकारी के लिए पुराने पासबुक पोर्टल का उपयोग भी जारी रख सकते हैं।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने सदस्यों को बेहतर, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए किए एक सिंगल लॉग इन पोर्टल ‘Passbook Lite’ की शुरुआत की है। पहले सदस्यों को अपने पीएफ योगदान और निकासी/अग्रिम लेनदेन की जानकारी के लिए EPFO के पासबुक पोर्टल पर लॉगिन करना पड़ता था। अब EPFO ने अपने सदस्य पोर्टलमें ‘पासबुक लाइट’ नाम से नई सुविधा शुरू की है। आसानी से मिल जाएंगी ये जानकारियां
    पीआईबी के मुताबिक, पासबुक लाइट’पोर्टल के माध्यम से सदस्य बिना अलग पासबुक पोर्टल पर गए, सरल और संक्षिप्त स्वरूप में अपनी पासबुक, योगदान, निकासी और शेष राशि की जानकारी आसानी से देख सकेंगे। यह पहल एक ही लॉगिन में सभी मुख्य सेवाओं को उपलब्ध कराकर उपयोगकर्ता अनुभव में सुधार लाएगी। इसके बावजूद, सदस्य विस्तृत और ग्राफिकल जानकारी के लिए पुराने पासबुक पोर्टल का उपयोग भी जारी रख सकते हैं। इस कदम से न केवल सदस्य को सुविधा होगी, बल्कि मौजूदा पोर्टल पर भी लोड कम होगा और संचालन दक्षता बढ़ेगी।

    ऑनलाइन Annexure K की सुविधा
    जब कर्मचारी नौकरी बदलते हैं, तो उनका PF खाता नए नियोक्ता के PF कार्यालय में ऑनलाइन फॉर्म 13 के जरिए ट्रांसफर होता है। अब तक ट्रांसफर के बाद जो Transfer Certificate (Annexure K) बनता था, वह केवल PF कार्यालयों के बीच ही साझा होता था और सदस्यों को यह केवल अनुरोध पर मिलता था। नई व्यवस्था के तहत सदस्य अब सदस्य पोर्टल से सीधे Annexure K PDF डाउनलोड कर सकेंगे।

    Annexure K PDF डाउनलोड के फायदे
    ट्रांसफर आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक करने की सुविधा, जिससे पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। यह सुनिश्चित करना कि PF बैलेंस और सेवा अवधि सही तरीके से नए खाते में अपडेट हो। भविष्य में EPS लाभ के लिए स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। EPFO प्रक्रियाओं में सहजता, पारदर्शिता और विश्वास को बढ़ावा मिलेगा। अभी तक PF ट्रांसफर, सेटलमेंट, अग्रिम, रिफंड जैसी सेवाओं के लिए उच्च अधिकारी (RPFC/Officer-in-Charge) से कई स्तरों पर मंजूरी लेनी पड़ती थी, जिससे प्रक्रियाओं में देरी होती थी।

    काफी कुछ हो गया है आसान
    अब EPFO ने इस मंजूरी प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाया है। पूर्व में जो अधिकार RPFC/Officer-in-Charge के पास थे, उन्हें असिस्टेंट PF कमिश्नर और निचले स्तर के अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस सुधार से क्लेम्स का तेजी से निपटान संभव हुआ, प्रोसेसिंग समय कम लगता है। सरल अनुमोदन प्रक्रिया, बेहतर सेवा वितरण सुनिश्चत हो सकी है। क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर जवाबदेही बढ़ी है। तेज, पारदर्शी और बेहतर सदस्य संतुष्टि संभव हो सका है। यह सुधार EPFO की सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, तेज और सदस्य-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो भारतीय श्रमिकों के हित में है।

     

    सूर्यकुमार यादव ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को दी चेतावनी, सुपर-4 से पहले कर दिया ये ऐलान

    0

    ND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीतने में कामयाब रही, वहीं अब टीम इंडिया सुपर-4 में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेलेगी।भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में अभी तक एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला है, वहीं ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला सुपर-4 राउंड में खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें उसका सामना एकबार फिर से पाकिस्तान की टीम से होगा। ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले को टीम इंडिया ने जहां 7 विकेट से अपने नाम किया था तो वहीं उन्होंने पाकिस्तानी टीम के किसी भी प्लेयर से हाथ नहीं मिलाया था। इसको लेकर पाकिस्तानी टीम की तरफ से काफी ड्रामा भी देखने को मिला था, जिसके बाद अब सभी की नजरें सुपर-4 में होने वाले मैच पर टिकी हुई हैं, जिसको लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा ऐलान भी कर दिया है।

    पाकिस्तान का नाम लिए बगैर सूर्यकुमार ने दी चेतावनी
    ओमान के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने 21 रनों से जीत हासिल की जिसके बाद मैच प्रेजेंटेशन में जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने बिना पाकिस्तानी टीम का नाम लिए कहा कि सुपर फोर के हम लिए पूरी तरह से किसी भी टीम का सामना करने के लिए तैयार हैं। ग्रुप स्टेज के मैच में सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था और टॉस के दौरान उनके कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद जब भारत ने मैच जीता तो भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ मिलाए बगैर ड्रेसिंग रूम की ओर चल दिए थे।

    पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टीम इंडिया का टी20 में रहा एकतरफा प्रदर्शन
    टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह साफतौर पर एकतरफा देखने को मिलता है। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2007 में पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था, जिसके बाद से अब तक दोनों टीमों की 14 बार भिड़ंत देखने को मिली है और उसमें से टीम इंडिया 11 बार जीत हासिल करने में कामयाब रही है, जबकि पाकिस्तानी टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। वहीं दोनों टीमों के मौजूदा फॉर्म को देखा जाए तो उसमें भी साफतौर पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है

    आज गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी, देंगे 34,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे पर वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जो समुद्र, ऊर्जा, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। वह आज पहले भावनगर जाएंगे और उसके बाद धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर लगभग 1:30 बजे वे एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और लोथल स्थित राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री आज गुजरात में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुजरात यात्रा से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें:

    सोने के दाम में MCX पर भारी उछाल, चांदी भी जोरदार महंगी, जानें आज क्या है भाव

    0

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। 19 सितंबर 2025 को एमसीएक्स भाव में यह बढ़त स्थानीय हाजिर मांग में मजबूती और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते देखने को मिली। सुबह 10:31 बजे तक अक्टूबर डिलीवरी के लिए प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 0.50 प्रतिशत उछलकर 1,09,600 रुपये हो गई। इसी तरह, अक्टूबर डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत में 1.33 प्रतिशत की जोरदार तेजी आई और यह 1,28,818 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

    ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के बीच कमजोर अमेरिकी डॉलर से सोने की कीमतों को समर्थन मिल रहा है। खबर के मुताबिक, सीएमई ग्रुप के फेडवॉच टूल से पता चला है कि व्यापारियों को अक्टूबर में फेड द्वारा 25 आधार अंकों की कटौती की 92 प्रतिशत संभावना लग रही है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

    महानगरों में 19 सितंबर को हाजिर भाव (goodreturns के मुताबिक)

    दिल्ली 

    24 कैरेट सोना: ₹11,148 प्रति ग्राम
    22 कैरेट सोना: ₹10,220 प्रति ग्राम
    18 कैरेट सोना : ₹8,365 प्रति ग्राम

    मुंबई
    24 कैरेट सोना: ₹11,133 प्रति ग्राम
    22 कैरेट सोना: ₹10,205 प्रति ग्राम
    18 कैरेट सोना: ₹8,350 प्रति ग्राम

    कोलकाता
    24 कैरेट सोना: ₹11,133 प्रति ग्राम
    22 कैरेट सोना: ₹10,205 प्रति ग्राम
    18 कैरेट सोना: ₹8,350 प्रति ग्राम

    चेन्नई
    24 कैरेट सोना: ₹11,160 प्रति ग्राम
    22 कैरेट सोना: ₹10,230 प्रति ग्राम
    18 कैरेट सोना: ₹8,470 प्रति ग्राम

    सोने की कीमत हर रोज कैसे होती है तय 

    बजाज फिन्सर्व के मुताबिक, सोने की हर रोज की कीमत लंदन गोल्ड फिक्सिंग प्रक्रिया के जरिये तय की जाती है। इसमें लंदन के प्रमुख स्वर्ण विक्रेता प्रतिदिन दो निश्चित समय पर सोने की कीमत तय करते हैं। यह कीमत उस संतुलन बिंदु को दर्शाती है, जिस पर सोना खरीदा या बेचा जा सकता है। इसके अलावा, सोने की कीमतें वैश्विक बाजारों से गहराई से प्रभावित होती हैं, जिसमें COMEX और लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन जैसे प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंजों पर ट्रेडिंग वॉल्यूम शामिल होता है। सोने की कीमत तय करने में आपूर्ति और मांग का रोज़ाना उतार-चढ़ाव, भू-राजनीतिक घटनाएं, आर्थिक आंकड़े, और डॉलर की चाल भी अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि सोने की कीमत हर रोज बदलती है।

    भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?

    भारत में सोने की कीमतों पर मुख्य रूप से वैश्विक सोने के भाव का असर होता है। ये अंतरराष्ट्रीय कीमतें आयात शुल्क, कर, और स्थानीय मांग-पूर्ति की स्थिति के आधार पर एडजस्ट की जाती हैं। हर रोज, भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन यानी IBJA सोने की दरें तय करता है, जिन्हें देश भर के जौहरियों और व्यापारियों द्वारा मान्यता प्राप्त और व्यापक रूप से अपनाया जाता है। साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव भी स्थानीय सोने की कीमतों पर असर डालता है। भारत में सोने की कीमतें घरेलू बाजार की आपूर्ति और मांग के संतुलन पर भी निर्भर करती हैं, जो समय-समय पर कीमतों में बदलाव का कारण बनती है।

    पीवी सिंधु का China Masters 2025 में सफर हुआ खत्म, क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ने दी मात

    0

    भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गया जिसमें उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 प्लेयर से सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।चाइना मास्टर्स सुपर 750 में भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में मिली हार के साथ उनका टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। सिंधु का क्वार्टर फाइनल में सामना मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की महिला खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसमें ये मुकाबला साउथ कोरिया की खिलाड़ी ने 38 मिनट के अंदर ही खत्म कर दिया।

    पीवी सिंधु को सीधे सेटों में करना पड़ा हार का सामना
    हांगकांग ओपन में पीवी सिंधु पहले दौर से बाहर हो गई थी, जिसके बाद सभी फैंस को उनसे चाइना मास्टर्स में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। पीवी सिंधु ने राउंड ऑफ 32 और प्री-क्वार्टर फाइनल में अच्छा खेल दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया था, लेकिन यहां पर उन्हें एन से यंग के खिलाफ सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पीवी सिंधु को पहले सेट में जहां 14-21 से हार मिली तो वहीं दूसरे सेट में 13-21 के अंतर से हार मिली। वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एन से यंग के खिलाफ इस मैच में पीवी सिंधु पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी। एन से यंग के खिलाफ सिंधु ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं और उन्हें सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

    अब सभी की नजरें सात्विक-चिराग की जोड़ी पर
    भारत की नंबर-1 पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी का हांगकांग ओपन के बाद चाइना मास्टर्स में भी अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें दोनों क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सात्विक और चिराग की जोड़ी का अब सामना चीन की रेन झिंग यू और झाई हाओनन की जोड़ी से होगा। यदि सात्विक-चिराग इस मैच में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने में कामयाब होते हैं तो उनका सामना लियो रोली कार्नान्डो और बगास मौलाना या आरोन चिया और सोह वूई यिक की जोड़ी से होगा। हांगकांग ओपन 2025 में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन उन्हें चीन की जोड़ी के खिलाफ हुए मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

     

    जहां होना था मोहन यादव का कार्यक्रम, वहां हो गया भयानक हादसा, 3 लोगों की मौत

    मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 3 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बता दें कि इसी जगह पर सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम होना था।मध्य प्रदेश के सीधी में नेशनल हाइवे-39 पर गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बहरी थाना क्षेत्र के बायपास पर तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।कैसे हुआ हादसा?
    पुलिस के मुताबिक बोलेरो जेठूला गांव निवासी जगदीश जायसवाल के नाम पर रजिस्टर्ड थी। वाहन में सवार छह लोग सीधी की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी और ट्रक के पिछले हिस्से में सीधे जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

    मृतकों की पहचान सामने आई
    मृतकों की पहचान प्रिंस जायसवाल (20), अजय जायसवाल (20) और बालकृष्ण प्रजापति (30) के रूप में हुई है। वहीं गीता जायसवाल (55), धमेंद्र जायसवाल (25) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

    सीएम मोहन यादव ने जताया शोक
    गौरतलब है कि इसी स्थान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित था। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपना सीधी दौरा निरस्त कर दिया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के लिए सीधी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। तीनों घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

    मध्य प्रदेश में गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर बवाल, हिंदू संगठनों ने बनाए नए नियम

    मध्य प्रदेश में हिंदू संगठनों ने गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गरबा जिहाद रोकने हिंदू संगठन, विधायक, सांसद मंत्री मैदान में उतर गए हैं।मध्य प्रदेश में नवरात्रों से पहले अब गरबा की सनातनी क्रांति शुरू हो गई है। गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक और सांसद तक सामने आ गए है। हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके।

    मध्य प्रदेश में नवरात्रों से पहले अब गरबा की सनातनी क्रांति शुरू हो गई है। गरबा उत्सव कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को बैन करने को लेकर हिंदू संगठन से लेकर विधायक और सांसद तक सामने आ गए है। हिंदू संगठनों ने गरबा संचालकों से कहा है गरबा पंडाल के बाहर वराह अवतार की फोटो लगाकर उसकी पूजन कर ही लोगों को प्रवेश दें जिससे गैर हिंदू प्रवेश न कर सके।क्या है हिंदू संगठनों की मांग?
    मध्य प्रदेश में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्म जिहाद की खबरों के बीच अब हिंदू संगठन भाजपा के विधायक और सांसद गरबा जिहाद रोकने की बात कर रहे हैं। दरअसल, गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर एमपी में अब जमकर राजनीति शुरू हो गई है। हिंदू संगठन सख्त विरोध कर रहे हैं किसी भी कीमत पर गैर हिंदुओं को पंडालों में प्रवेश न दिया जाए। इसके लिए वह गरबा संचालकों के लिए नए नियम भी लेकर आ रहे हैं। भोपाल हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि तमाम गरबा पांडाल संचालकों को गरबा पंडाल के आगे वराह अवतार की भगवान विष्णु की तस्वीर लगानी चाहिए। हर आने-जाने वाला शख्स उसके पांव पड़ कर तिलक लगाकर जाए, जो गैर हिंदू होगा वह पैर नहीं पड़ेगा।

    भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
    नवरात्रि और गरबा में दूसरे धर्मों के लोगों की एंट्री को लेकर भाजपा सांसद आलोक शर्मा भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि जो योजना से नवरात्रि में टीका लगाकर, तिलक लगाकर, कलावा बांधकर, केसरिया गमछा पहनकर आते हैं उनको अब नहीं छोड़ा जाएगा। आप अपना त्योहार मनाएं हिन्दू अपना त्योहार मनाएं, कोई लव जिहाद की गलती करेगा, उसके मकान भी टूट रहे है, जेल में सड़ भी रहे हैं। वहीं, भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर बयान दिया है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि गरबे में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए। अगर आना है तो अपनी मां को, अपनी मामी, मौसी, पिता और चाचा को लेकर आओ, देवी का प्रसाद खाओ, आशीर्वाद दो और हिंदू धर्म स्वीकार करो।

    सरकार के मंत्री भी बोले
    गरबा आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश न करने देने पर सिर्फ विधायक सांसद या हिंदू संगठन ही नहीं मोहन यादव सरकार के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है कि गैर हिंदुओं को गरबे में आने की अनुमति नहीं मिलेगी। गरबा हमारी सनातन परंपरा का वो पावन पर्व है जिसमें मां दुर्गा की स्तुति की जाती है। गरबे में जगत जननी मां दुर्गा की फोटो सामने रख कर उनकी स्तुति की जाती है। जो सनातनी है, जो हिंदू धर्म का पालन करता है उसे गरबे में आने की अनुमति है।

    समितियों ने नए नियम भी बनाए
    भोपाल में गरबा प्रवेश के लिए आयोजन समितियों ने किए कड़े इंतजाम भी किये हैं। भोपाल की भोजपाल समिति ने गरबा प्रवेश के लिए नए नियम भी बनाए हैं। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा है कि तिलक लगाकर, कलावा बांधकर आने वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी। धर्म की जांच के लिए बकायदा आधार कार्ड और परिचय पत्र देखे जाएंगे।

    एमपी में गरबा का रंग अब से धार्मिक नहीं बल्कि सियासी भी हो गया है। हिंदू संगठन और भाजपा के नेता साफ कह रहे हैं कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं की एंट्री नहीं होगी। लेकिन सवाल उठता है कि क्या नवरात्र का उत्सव भक्ति और संस्कृति का त्योहार रहेगा या फिर गरबा जिहाद नाम की नई राजनीति भी इसमें जुड़ेगी।

    मेडल जीतने से चूके नीरज चोपड़ा, सचिन यादव से उम्मीदें बरकरार

    0

    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेला जा रहा है, जिसमें कुल 12 प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें भारत के नीरज चोपड़ा और सचिन यादव के नाम भी शामिल हैं।वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जैवलिन थ्रो में 12 प्लेयर्स मेडल के लिए आपस में खेल रहे हैं। फाइनल में भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा, सचिन यादव और पाकिस्तान की तरफ से अरशद नदीम ने क्वालीफाई किया है। वहीं जूलियन वेबर भी कड़ी चुनौती पेश करते हुए नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से नीरज बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट्स में भारत के लिए तिरंगा लहराया है।

    मैं 85 साल का हूं, मैं कहां रुक गया हूं’, PM मोदी के 75 साल की उम्र में रिटायर होने के सवाल पर बोले शरद पवार

    0

    शरद पवार से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।कोल्हापुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि वह खुद जब 85 वर्ष की उम्र में काम कर रहे हैं तो उनका इस बहस में पड़ने का कोई ‘नैतिक अधिकार’ नहीं बनता कि क्या किसी नेता को 75 वर्ष की आयु पार करने के बाद पद छोड़ देना चाहिए या नहीं। उनसे सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की तरह सार्वजनिक जीवन से इसलिए हट जाना चाहिए क्योंकि वह 75 वर्ष के हो गए हैं।

    क्या PM मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होना चाहिए?
    पवार ने इस सवाल के जवाब में कहा कि “भाजपा में लोग अब कहते हैं कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि 75 वर्ष की आयु के बाद नेताओं को नेपथ्य में चले जाना चाहिए।” प्रधानमंत्री मोदी के 75 वर्ष के होने के एक दिन बाद उम्र संबंधी बहस के बारे में पूछे जाने पर राकांपा (शरद पवार) प्रमुख ने कहा, “मैं कहां रुक गया हूं? मैं 85 वर्ष का हूं और मुझे टिप्पणी करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।”

    ‘मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे’
    पवार ने कहा, “मेरे 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी खुद मेरे पास आए थे। उन्होंने मुझे बधाई दी थी और मेरे काम की सराहना की थी। राजनीति में संस्कृति और सभ्यता का पालन करना चाहिए। जब मैं 75 वर्ष की उम्र पार करने के बाद भी सक्रिय रहा और रुका नहीं, तो मैं मोदी जी को रुकने के लिए कैसे कह सकता हूं?”

    संजय राउत ने उठाए थे सवाल
    बता दें कि अप्रैल में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने सवाल उठाया था कि पीएम मोदी जब सितंबर में 75 साल के हो जाएंगे, तो उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मोदी सितंबर में 75 के हो जाएंगे और नियमों के अनुसार, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए…। नरेंद्र मोदी ने खुद ही उनकी पार्टी में यह नियम शुरू किया था। नियम एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी नेताओं ने पर लागू है।

    जब सांसद जी ने बच्चों को रगड़-रगड़कर नहलाया, कपड़े धोए और नाखून भी काटे; VIDEO हुआ वायरल

    मध्य प्रदेश के रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा को भला कौन नहीं जानता। कभी तीखे बयानबाजी कर वह सुर्खियों  में आ जाते हैं, तो कभी मंच के जरिए सामने बैठी जनता से बघेली अंदाज में हंसी ठिठोली करते नजर आते हैं। कहीं कार्यक्रम में लोगों के बिखरे हुए जूते और चप्पल व्यवस्थित करते दिख जाते हैं, तो कभी अपने ही हाथों से टॉयलेट चमकाते हुए कैमरे में कैद किए जाते हैं। अक्सर विपक्षी दल पर निशाना साधने वाले सांसद जनार्दन मिश्रा अब एक बार फिर अपने इसी अंदाज के चलते कुछ ऐसा ही करते हुए कैमरे में कैद हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद वह एक बार फिर से चर्चा में हैं।

    भाजपा का ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान

    आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्म दिवस के अवसर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मना रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश के तमाम जिलों में अलग-अलग प्रकार के कई आयोजन भी किए जा रहे हैं। रीवा जिले में इसकी शुरुआत रीवा संसदीय सीट से बीजेपी सांसद जानर्दन मिश्रा ने अपने अलग अंदाज से की है।

    गांव के बच्चों को नहलाया

    मंगलवार को रीवा सांसद जानर्दन मिश्रा, त्योंथर के पूर्व बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी, बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव पंचायत पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से ठीक एक दिन पूर्व सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत की। सांसद जानर्दन मिश्रा ने गांव में रहने वाले मुशहर समाज के बच्चों को बुलवाया, जो शिक्षा से पूर्णतः अनभिज्ञ थे। सांसद ने बकायदा अपने हाथों उन बच्चों को साबुन से रगड़-रगड़कर नहलाया। उनके कपड़े धुले, उनके नाखून काटे और साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्म दिवस पर स्कूल में प्रवेश कराने के लिए उन्हें तैयार भी किया।