More
    Home Blog Page 187

    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, महज 24 घंटे में 12 नए केस आए सामने; स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

    छत्तीसगढ़ में महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत दर्ज नही हुई है। लेकिन केसों में बढ़ता इजाफा प्रदेश और देश के लिए आशंकाएं खड़ी कर रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 12 नए केस देखे गए हैं।

    कोरोना वायरस ने एक बार फिर पैर पसारने लगा है। नए वैरिएंट जेएन-1 के खतरे के बीच कोरोना ने धीरे-धीरे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

    प्रदेश में महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। राहत की बात है कि अब तक एक भी मौत दर्ज नही हुई है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई है। कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले से छह मिले हैं।

    तेजी से फैल रहा वायरस

    राजनांदगांव से एक, रायपुर से एक, रायगढ़ से दो, जांजगीर-चांपा से एक और बस्तर से एक मरीज की पहचान हुई है। दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 11 तथा रायपुर में सात हैं। प्रदेश में 4255 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 12 मरीजों की पहचान हुई। प्रदेश की कोरोना पाजिटिव दर 0.28 प्रतिशत पहुंच गया है, जो बुधवार को 0.15 था।

    सर्दी खांसी जैसे लक्षण ना करें नजरअंदाज

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

    2024 में खत्म होगा इन Web Series के अगले सीजनों का इंतजार, नेटफ्लिक्स ने किया Guns And Gulaabs 2 का एलान

    2024 Upcoming Web Series Next Seasons ओटीटी स्पेस में कई सीरीज ऐसी हैं जिनके अगले सीजनों का इंतजार किया जा रहा है। इनमें पंचायत मिर्जापुर द फैमिली मैन शामिल हैं। वहीं कई सीरीज ऐसी हैं जो 2023 में आई थीं और अब अगले सीजन 2024 में आ सकते हैं। इनमें फर्जी खाकी काला पानी सीरीज शामिल हैं। पढ़िए पूरी लिस्ट।

     Upcoming Seasons Of Web Series in 2024: 2023 की विदाई में बस चंद दिन बाकी हैं। 2024 के स्वागत की तैयारियों शुरू हो गई हैं और इसी के साथ उन वेब सीरीज के अगले सीजनों के इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने की आस जगने लगी है, जिनका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

    इनमें कुछ सीरीज काफी पुरानी हैं और इनके नये सीजन आने वाले हैं। वहीं, कुछ सीरीज ऐसी हैं, जो 2023 में आयी थीं। इनके अब दूसरे सीजन आने वाले हैं।

    गंस एंड गुलाब्स सीजन 2

    नेटफ्लिक्स ने साल खत्म होने से पहले गंस एंड गुलाब्स के दूसरे सीजन का एलान कर दिया है। राड एंड डीके निर्देशित क्राइम सीरीज में राजकुमार राव, आदर्श गौरव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और टीजे भानु ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। प्लेटफॉर्म ने घोषणा की कि दूसरा सीजन जल्द आएगा।

    मिर्जापुर 3

    प्राइम वीडियो की इस क्राइम सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। दूसरे सीजन में कालीन भैया और गुड्डू भैया के बीच जंग दिखाई गई थी। गुड्डू ने मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जा कर दिया है। कालीन भैया और मुन्ना को मरणासन्न अवस्था में छोड़ दिया था। अब तीसरे सीजन का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि कालीन भैया की वापसी होगी। सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    द फैमिली मैन 3

    प्राइम वीडियो की ही राज एंड डीके निर्देशित वेब सीरीज द फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी ने जासूसी संस्था में सीनियर एनालिस्ट का रोल निभाया है। दूसरे सीजन के अंत में तीसरे सीजन का क्लू छोड़ा गया था, जिसके मुताबिक यह कोविड-19 जैसे किसी वायरस की पृष्ठभूमि पर हो सकता है।

    पाताल लोक 2

    प्राइम वीडियो की एक और क्राइम सीरीज पाताल लोक के भी दूसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।इसमें जयदीप अहलावत ने पुलिसकर्मी का किरदार निभाया है, जबकि अभिषेक बनर्जी किलर हथौड़ा त्यागी के रोल में हैं। दोनों ही कलाकारों के लिए यह सीरीज करियर का टर्निंग प्वाइंट रही।

    पंचायत सीजन 3

    प्राइम वीडियो की इस कॉमेडी ड्रामा सीरीज के दोनों सीजन हिट रहे और अब कहानी के आगे बढ़ने का इंतजार है। सचिव जी, प्रधान जी और स्थानीय विधायक के साथ टकराव की कहानी आगे क्या मोड़ लेती है, यह जानने की बेचैनी है। तीसरे सीजन से जितेंद्र कुमार का पहला लुक जारी किया जा चुका है। साल की शुरुआत में इसकी रिलीज डेट सामने आ सकती है।

    फर्जी 2

    शाहिद कपूर ने अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम सीरीज फर्जी के साथ शानदार ओटीटी डेब्यू किया। अभिनेता ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फर्जी 2 की प्लानिंग चल रही हैं और उम्मीद है कि 2024 में दूसरा सीजन आएगा। हालांकि, इसके निर्देशक राज एंड डीके ही हैं, द फैमिली मैन के अगले सीजन की तैयारी भी कर रहे हैं।

    काला पानी 2

    नेटफ्लिक्स पर काला पानी के दूसरे सीजन की पुष्टि हो चुकी है। इसकी कहानी अंडमान में फैली एक रहस्यमय बीमारी के बारे में है। सीरीज में मोना सिंह, अमेय वाघ, विकास कुमार जैसे सितारों के प्रदर्शन को काफी सराहना मिली।

    आश्रम 4

    बॉबी देओल इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं। एमएक्स प्लेयर पर प्रीमियर हुए आश्रम में एक धर्मगुरु की भूमिका निभाकर उन्होंने खुद को फिर से स्थापित किया। इसे इतना पसंद किया गया कि पहले तीन सीजंस को खूब सराहना मिली। इसके चौथे सीजन की घोषणा तीसरे सीजन के साथ ही कर दी गई थी। यह इसी साल रिलीज होने वाला था।

    खाकी- द बिहार चैप्टर 2

    नेटफ्लिक्स की इस सीरीज का निर्देशन भव धूलिया ने किया, जबकि क्रिएटर नीरज पांडेय हैं। ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ की कहानी रियल लाइफ से प्रेरित है। करण टैकर, अविनाश तिवारी और आशुतोष राणा ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

    स्पेशल ऑप्स सीजन 2

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार की इस स्पाइ सीरीज के दूसरे सीजन का काफी वक्त से इंतजार किया जा रहा है। केके मेनन के किरदार हिम्मत सिंह को लेकर इसका स्पिन ऑफ सीजन Special Ops 1.5 आ चुका है।

    द जेंगाबुरु कर्स सीजन 2

    इस फिल्म की कहानी जलवायु परिवर्तन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। भारत की पहली क्लि-फाई सीरीज नील माधब पांडा के निर्देशन में बनी सीरीज थी। सोनी लिव पर रिलीज हुई इस सीरीज के मेकर्स अब दूसरा सीजन जल्द ही टेलीकास्ट करेंगे।

    सास बहू और फ्लेमिंगो सीजन 2

    सास बहू और फ्लेमिंगो का सीजन 2 डिज्नी + हॉटस्टार पर 2024 में स्ट्रीम किया जाएगा। पहला सीजन आधिकारिक तौर पर 5 मई, 2023 को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। होमी अदजानिया निर्देशित सीरीज में डिम्पल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और ईशा तलवार ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

    गर्मी सीजन 2

    सोनी लिव की स्टूडेंट पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द घूमती इस सीरीज के अगले सीजन का भी इंतजार किया जा रहा है। इस सीरीज में व्योम यादव ने लीड रोल निभाया था। तिग्मांशु धूलिया ने इसका निर्देशन किया था।

    केन्द्र से आयुष्मान कार्डधारकों के लम्बित 50 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह

    कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया से भेंट की और डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कृषि मंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लम्बित 50 करोड़ रुपये के शीघ्र भुगतान का आग्रह किया।

    उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को टांडा मेडिकल कॉलेज के यूरोसर्जरी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन, टेस्ला एम.आर.आई. मशीन, पेट स्कैन, लैप्रोस्कोपिक उपकरण, आधुनिक थ्री-डी अल्ट्रासांउड मशीन, कैंसर रोगियों के लिए ब्रैकीथैरिपी मशीन व लीनियर एक्सेलरेटर, एनस्थिसिया वर्कस्टेशन, कार्डियोलॉजी विभाग के लिए कैथ लैब और हैपेटोलॉजी के लिए फाइब्रोस्कैन सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी चर्चा की।

    कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार तथा शाहपुर से विधायक केवल पठानिया ने केन्द्रीय मंत्री से कांगड़ा जिला के शाहपुर के लिए ट्रॉमा सेंटर स्वीकृत करने का भी आग्रह किया। केवल पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से होकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग गुजरता है और दुर्घटना इत्यादि की स्थिति में यह ट्रॉमा सेंटर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में कारगर साबित होगा। केन्द्रीय मंत्री ने सभी मांगें ध्यानपूर्वक सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।  (हि.स.)

    तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 187 रन पर खोए 6 विकेट, कुल बढ़त 241 रनों की हुई

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match.) के तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया (Australia scored) ने अपनी दूसरी पारी (second innings) में 6 विकेट पर 187 रन (187 runs for 6 wickets) बना लिए हैं। मिचेल मार्श शतक से केवल चार रन से चूक गए, उन्होंने 96 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि स्टीव स्मिथ ने भी अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए।

    दिन का खेल खत्म होने पर एलेक्स कैरी 16 रन बनाकर नाबाद हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 241 रनों की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और केवल 16 रन पर उस्मान ख्वाजा (00), डेविड वॉर्नर (06), मार्नस लाबुशेन (04) और ट्रेविस हेड (00) पवेलियन लौट गए। तेज गेंदबाज शाहिन शाह अफरीदी ने ख्वाजा और लाबुशेन को पवेलियन भेजा, जबकि मीर हामजा ने वॉर्नर और हेड का शिकार किया।

    इसके बाद मिचेल मार्श और स्मिथ ने पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की शानदार साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी दिलाई। इस दौरान मार्श ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि वह 4 रन से शतक से चूक गए। 169 के कुल स्कोर पर मीर हामजा ने मार्श को आगा सलमान के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया। मार्श ने 130 गेंदों पर 13 चौकों की बदौलत 96 रन बनाए। इसके बाद स्मिथ और एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 187 तक पहुंचाया। स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया, हालांकि अर्धशतक पूरा करते ही वो शाहिन अफरीदी की गेंद पर आगा सलमान को कैच देकर चलते बने। उनके आउट होते ही दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया।

    ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट पर 187 रन बनाए। कैरी 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। पाकिस्तान की तरफ से शाहिन शाह अफरीदी और मीर हामजा ने 3-3 विकेट लिए। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बनाए 264 रन, अब्दुल्ला शफीक और शान मसूद ने लगाए अर्धशतक

    इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 264 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक (62) और कप्तान शान मसूद (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा मोहम्मद रिजवान (42), आमेर जमाल (नाबाद 33) और शाहिन शाह अफरीदी (21) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 5, नाथन ल्योन ने 4 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।

    ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रनों पर समाप्त हुई
    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 318 रनों पर समाप्त हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी लगाते हुए 63 रन बनाए। लाबुशेन के अलावा ससामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 42, मिचेल मार्श ने 41, डेविड वॉर्नर ने 38 और स्टीव स्मिथ ने 26 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए आमेर जमाल ने 3, मीर हामजा, हसन अली, शाहिन शाह अफरीदी ने 2-2 और आगा सलमान ने 1 विकेट लिया।

    रिलायंस का दुनिया के टॉप 10 समूहों में आने का लक्ष्य: मुकेश अंबानी

    देश के सबसे अमीर उद्योगपति (Country’s richest industrialist) मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कहा कि उनकी अगुवाई वाला रिलायंस समूह (Reliance Group) कभी भी अपनी उपलब्धियों से ‘आत्मसंतुष्ट’ नहीं होगा बल्कि यह दुनिया के टॉप 10 व्यापारिक समूह (Top 10 business groups in the world) का हिस्सा बनेगा। उन्होंने समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की जयंती ‘रिलायंस फैमिली डे’ पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुकेश अंबानी ने मुंबई में गुरुवार को ‘रिलायंस फैमिली डे’ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रिलायंस अब डिजिटल डेटा मंच और कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी अपनाने में वैश्विक कंपनियों के बीच अपनी जगह और मजबूत करने का लक्ष्य बना रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत दुनिया की पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, एक अभूतपूर्व अवसर भी रिलायंस का इंतजार कर रहा है।

    उल्लेखनीय है मुंबई में एक छोटी कपड़ा विनिर्माण इकाई से शुरुआत करते हुए रिलायंस ने पेट्रोरसायन क्षेत्र में उतरी और देश में इसकी सबसे बड़ी उत्पादक बन गई। रिलायंस समूह ने वर्ष 2005 में खुदरा क्षेत्र में प्रवेश किया और अब यह देश में किराना स्टोर, बड़ी दुकानें और ऑनलाइन खुदरा कारोबार की सबसे बड़ी परिचालक है। रिलायंस ने 2016 में दूरसंचार सेवा जियो की शुरुआत की थी, जो आज भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा कंपनी है। फिलहाल, दुनिया में रिलायंस जियो तीसरे स्थान पर है।

    पंचायतों के उपचुनाव पांच जनवरी से, शराब-मांस की दुकानों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

    ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानें संबंधित ग्राम पंचायत के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाएंगी तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः किया गया है। ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा में स्थित शराब की सभी दुकानें मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाएगी।

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 का कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम अनुसार मतदान व मतगणना 5 जनवरी 2024 को निर्धारित है। जारी कार्यक्रम अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह ने निर्देश दिए है कि मतदान समाप्त होने के 48 घंटे पूर्व से शराब की दुकाने बंद रखी जाए तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए।

    मांस की दुकानें बंद रखी जाएंगी

    जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानें संबंधित ग्राम पंचायत के लिए मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाएंगी तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः किया गया है। किसी ग्राम पंचायत के सरपंच या पंच पद के उप चुनाव के मामले में पूरी ग्राम पंचायत की भौगोलिक सीमा में स्थित शराब की सभी दुकानें मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में आम निर्वाचन सम्पन्न होना है, उन ग्राम पंचायतों की सीमा से 5 किमी की परिधि में आने वाली समस्त शराब की दुकानें भी बंद रखी जाए।

    सुबह नौ बजे शुरू होगी वोटिंग

    पंचायतों में मतदान 5 जनवरी, 2024 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक और नगरीय निकायों में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। नगरीय निकायों की मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी को सुबह 9 बजे से होगी। पंचायत उप निर्वाचन में पंचायत पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की ईव्हीएम में की जाने वाली मतगणना 9 जनवरी को संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से की जायेगी। सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 9 जनवरी और जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 11 जनवरी को की जायेगी। उल्लेखनीय है कि 9 हजार 220 पंच, 56 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और एक जिला पंचायत सदस्य के लिये उप निर्वाचन होगा। इसी तरह विभिन्न नगरीय निकायों में 21 पार्षद पद के लिये उप निर्वाचन होना है।

    एएफसी कप 2023-24: एएफसी कप इंटर जोन सेमीफाइनल में ओडिशा एफसी को आसियान जोन चैंपियंस के खिलाफ रखा गया

    एएफसी कप 2023-24 इंटर जोन सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां एएफसी फुटबॉल हाउस में हुए ड्रॉ में ओडिशा एफसी को आसियान जोन चैंपियंस के खिलाफ रखा गया।

    एएफसी कप 2023-24 इंटर जोन सेमीफाइनल में गुरुवार को यहां एएफसी फुटबॉल हाउस में हुए ड्रॉ में ओडिशा एफसी को आसियान जोन चैंपियंस के खिलाफ रखा गया।

    इस महीने की शुरुआत में ग्रुप डी के अंतिम मैच के दिन बशुंधरा किंग्स को हराकर कलिंगा वॉरियर्स एएफसी कप दक्षिण क्षेत्र में शीर्ष पर रहे और अपनी पहली महाद्वीपीय उपस्थिति में नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई किया।

    आसियान ज़ोन चैंपियंस का निर्धारण अभी भी बाकी है क्योंकि चार टीमें प्रतिस्पर्धा में बनी हुई हैं। पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल कोस्ट मैरिनर्स एफसी (ऑस्ट्रेलिया) का सामना नोम पेन्ह क्राउन एफसी (कंबोडिया) से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मैकार्थर एफसी (ऑस्ट्रेलिया) का सामना सबा एफसी (मलेशिया) से होगा।

    विजेता 22 फरवरी, 2024 को आसियान जोन फाइनल में भाग लेंगे, जिसके विजेता का दो चरणों वाले इंटर जोन सेमीफाइनल में ओडिशा एफसी से मुकाबला होगा।

    एएफसी कप 2023-24 इंटर जोन सेमीफाइनल का पहला चरण 6 या 7 मार्च, 2024 को आसियान जोन चैंपियन द्वारा आयोजित किया जाएगा। ओडिशा एफसी 13 या 14 मार्च को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में रिटर्न लेग की मेजबानी करेगा।

    2023 के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर फिल्मों का मेला, 12th Fail समेत आ रहीं ये मूवीज

    साल के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर फिल्मों की लम्बी लाइन लगी है। इनमें कुछ हिंदी फिल्में भी हैं जो सीधे ओटीटी पर आ रही हैं। वहीं कुछ ऐसी हैं जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते मनी हाइस्ट वाले बर्लिन की वापसी हो रही है। नेटफ्लिक्स की नई सीरीज में बर्लिन की कहानी दिखाई जाएगी

    आखिरकार 2023 की विदाई का वक्त आ गया है। सालभर ओटीटी पर अलग-अलग भाषाओं की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम होती रहीं। कई फिल्में तो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज ही हुईं।

    अब इस साल के आखिरी हफ्ते में भी सिलसिला जारी है। इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या नया आ रहा है, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है, ताकि न्यू ईयर वीकेंड में आप अपना प्लान बना सकें

    ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

    खो गये गम कहां

    मूवी रिव्‍यू: खो गए हम कहां, रेटिंग:{3.5/5} , kho gaye hum kahan movie review in hindi starring siddhant chaturvedi ananya panday adarsh gourav directed by arjun varain singh, Rating:{3.5/5} : सिद्धांत ...रिलीज डेट- 26 दिसम्बर

    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

    सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडेय और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है, जो सोशल मीडिया के दौर में भी खुद को अकेला महसूस करते हैं। अर्जुन वरैन सिंह निर्देशित खो गये हम कहां सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है।

    मंगलवारम
    
    Mangalavaar Teaser Out: फियर इन आई: 'मंगलवार' का टीजर आउटरिलीज डेट- 26 दिसम्बर
    
    प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
    
    यह तेलुगु की साइकोलॉजिकल मिस्ट्री थ्रिलर है।
    
    
    हेल कैम्प- टीन नाइटमेयर
    
    रिलीज डेट- 27 दिसम्बर    
    
     प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    
    यह डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसमें कुछ बच्चों की कहानी दिखाई गई है, जिन्हें ट्रीटमेंट के नाम पर एक कैम्प में भेज दिया जाता है। वहां उन्हें नारकीय जिंदगी जीनी पड़ती है।
    
    
    
    लिटिल डिक्सी
    
    रिलीज डेट- 28 दिसम्बर
    
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    
    यह अमेरिकन क्राइम थ्रिलर फिल्म है।
    
    स्पेशल फोर्सेज ऑपरेटिव डॉक एलेक्जेंडर को मेक्सिको के ड्रग कार्टेल से सीक्रेटली डील करने के लिए कहा जाता है।
    
    
    
    मिस शैम्पू
    
    Miss Shampoo | Official Trailer | Netflix - YouTubeलीज डेट- 28 दिसम्बर
    
    प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
    
    यह ताइवानी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। एक सलोन में काम करने वाली लड़की इत्तेफाक से एक गैंगस्टर की जिंदगी बचा लेती है, जिसकी वजह से उसके ग्राहक तो बढ़ने लगते हैं, मगर एक नई मुसीबत से घिर जाती है।
    12th फेल
    
    12वीं फेल - विकिपीडियारिलीज डेट- 29 दिसम्बर
    
    प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
    
    विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित 12th फेल आइपीएस मनोज कुमार शर्मा की बायोपिक है, जिसमें विक्रांत मैसी ने उनका किरदार निभाया है। फिल्म सिनेमाघरों में सफल रही थी और अब ओटीटी पर आ रही है।

    बिना फिटनेस व बीमा के दौड़ रही थी बस, डंपर की टक्कर से जिंदा जल गए 13 लोग; सीएम ने किया मुआवजे का एलान

    कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय खत्री ने घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचवाया। बस का फिटनेस सर्टिफिकेट 17 फरवरी 2022 तक का ही था। बीमा 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हो गया था। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह से परीक्षण के बाद ही सामने आ पाएगा कि कितने लोग बस में सवार थे और कितने की जलने से मौत हुई है।

    गुना से आरोन जा रही सिकरवार बस में बुधवार रात करीब 8.30 बजे डंपर ने टक्कर मार दी। इसके बाद डीजल टैंक फटने से बस आग का गोला बन गई, जिसमें 13 यात्री जिंदा जल गए एवं 16 गंभीर रूप से घायल हैं। घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत बेहद नाजुक है। समाचार लिखे जाने तक बस में जिंदा जले हुए कुछ शवों को निकलने की कोशिश जारी थी। शव बुरी तरह जल जाने के कारण देर रात तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

    जांच के आदेश जारी

    वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए है। बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह 32 सीटर सिकरवार बस बुधवार रात करीब आठ बजे गुना से आरोन के लिए रवाना हुई। अभी बस जिला मुख्यालय से करीब सात किमी दूर घूम घाटी पर पहुंची ही थी कि डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद बस पलट गई और आग लग गई। इधर सूचना मिलते ही कलेक्टर तरुण राठी और एसपी विजय खत्री घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में देरी हुई तो देर रात पुलिस ने घटना स्थल पर उजाले के लिए चलित वाहन में रोशनी की व्यवस्था की।

    बिना फिटनेस व बीमा के दौड़ रही थी बस

    जानकारी के अनुसार बस बिना बीमा और फिटनेस के दौड़ रही थी। बस की फिटनेस अवधि 17 फरवरी 2022 को खत्म हो गई है और बीमा अवधि 30 अप्रैल 2021 को समाप्त हुई है। परिवहन विभाग व जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बस की नियमित जांच नहीं हुई है।

    लपटों में घिरे यात्रियों को बचाने कोई नहीं पहुंच सका

    बस में इतनी अधिक आग की लपटें निकल रहीं थीं कि कोई व्यक्ति बस के अंदर फंसे लोगों को निकालने भी नहीं जा सका। जैसे ही बस में लपटें उठना शुरू हुईं वैसे ही यात्रियों ने चीख-पुकार शुरू कर दी। बस जिस मार्ग पर चल रही थी वह सुनसान इलाका था। बस के घाटी से टकराने के बाद रुकने पर कुछ यात्री बाहर निकले व फोन करके पुलिस को सूचना दी। कुछ यात्रियों ने बस के दरवाजे, खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन का बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

    बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री आग से घिर गए

    बस में आग लगने के बाद आगे व बीच की सीटों पर बैठे कुछ ही यात्री बाहर निकल सके थे। बस के पिछले हिस्से में बैठे लोग धूं-धूं कर झुलसने लगे थे। जब तक पुलिस व प्रशासन का राहत दल पहुंचा तब तक 15 लोग बुरी तरह झुलस गए। बस से निकाले गए कुछ यात्रियों ने अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों व घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट

    घटना होने के बाद जिला अस्पताल में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। सभी डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर बुला लिया गया है। अस्पताल में घायलों के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। क्षेत्रीय विधायक पन्नालाल शाक्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से चर्चा की व उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

    मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बस दुर्घटना के जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो यह सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना में मृतक के स्वजन को चार लाख और घायलों को पचास हजार रुपये आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं।

     

    समुद्र के नीचे फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, प्रोजेक्ट का काम शुरू; 350 मीटर सुरंग का काम 10 माह में होगा काम पूरा

    परियोजना कार्यान्वयन प्राधिकरण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को बताया कि 10 महीनों में 350 मीटर तक की पहाड़ी सुरंग का पूरा होना बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मील के पत्थर में से एक था। हाई स्पीड ट्रेन कारिडोर में मुंबई के बांद्रा- कुर्ला काम्प्लेक्स और ठाणे जिले के शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग भी होगी।

    मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (एमएएचएसआर) यानी बुलेट ट्रेन के लिए निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इसके लिए समुद्र के अंदर सात किलोमीटर रेल मार्ग के लिए काम की शुरुआत हो गई है।

    Bullet Train Update: समुद्र के नीचे फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन, प्रोजेक्ट का काम शुरू; 350 मीटर सुरंग का काम 10 माह में होगा काम पूरा
    समुद्र के अंदर सात किलोमीटर रेल मार्ग के लिए काम की शुरुआत हो गई है।

    समुद्र के नीचे बनेगी सुरंग

    परियोजना कार्यान्वयन प्राधिकरण नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (एनएचएसआरसीएल) ने बुधवार को बताया कि 10 महीनों में 350 मीटर तक की पहाड़ी सुरंग का पूरा होना बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए मील के पत्थर में से एक था। हाई स्पीड ट्रेन कारिडोर में मुंबई के बांद्रा- कुर्ला काम्प्लेक्स और ठाणे जिले के शिलफाटा के बीच 21 किलोमीटर लंबी सुरंग भी होगी और इस सुरंग का सात किलोमीटर हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे होगा, जो इसे देश की पहली समुद्र के नीचे सुरंग बनाएगा।

    14 सितंबर 2017 को हुई थी प्रोजेक्ट की शुरुआत

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिजो आबे ने 14 सितंबर 2017 को अहमदाबाद में इस परियोजना की शुरुआत की थी। एक बार चालू होने के बाद बुलेट ट्रेन 508 किलोमीटर का मार्ग 3-3.5 घंटे में तय करेगी। एनएचएसआरसीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुजरात में वलसाड जिले के जारोली गांव के पास 350 मीटर लंबी और 12.6 मीटर व्यास वाली एक पहाड़ी सुरंग का पूरा होना 2023 में परियोजना के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच प्रस्तावित पहली बुलेट ट्रेन 2027 में पटरी पर दौड़ सकती है। पहले हिस्से में इसके गुजरात में अहमदाबाद से वापी तक चलने की संभावना है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कह चुके हैं कि वर्ष 2026 तक सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का ट्रायल करने की योजना है। वहीं 2027 में साबरमती से वापी तक गुजरात के हिस्से में बुलेट ट्रेन चलने की संभावना है।