More
    Home Blog Page 178

    ‘गुंटूर कारम’ ने मचाया गदर, चार दिन की कमाई से की इन पांच फिल्मों की छुट्टी

    Guntur Kaaram Box Office Day 4 Collection महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम को सिनेमाघरों में रिलीज हुए बस अभी चार दिन ही हुए हैं लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ 12 जनवरी को रिलीज हुई अन्य फिल्मों की हालत खस्ता कर दी है। चार दिनों में ही गुंटूर कारम 100 करोड़ कमाने के बेहद ही नजदीक पहुंच गयी है। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू जब भी फिल्मी पर्दे पर आते हैं, तो ऐसी तबाही लाते हैं, जिसमें हर फिल्म की हालत खराब हो जाती है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘गुंटूर कारम’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है।

    ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर मैरी क्रिसमस, हनुमैन और धनुष की केप्टन मिलर सहित कई अन्य फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी। चार दिन के अन्दर ही महेश बाबू की इस फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है।

    चार दिनों के अंदर गुंटूर कारम ने कर ली ताबड़तोड़ कमाई

    महेश बाबू की फैन फॉलोइंग इंडिया के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी काफी तगड़ी है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी गुंटूर कारम धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ और वारालक्ष्मी अय्यर की फिल्म ‘हनुमैन’ की तरह पैन इंडिया नहीं रिलीज हुई। इस फिल्म को मेकर्स ने सिर्फ तेलुगु ऑडियंस के लिए ही रिलीज किया।

    हालांकि, इसके बावजूद महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज दौड़ रही है। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन 14.05 करोड़ का बिजनेस करने वाली इस फिल्म ने सोमवार को सिंगल डे पर 14.1 करोड़ के आसपास की कमाई की है।

    इन पांच फिल्मों को गुंटूर कारम ने कमाई में छोड़ा पीछे-

    गुंटूर कारम इंडिया- 83 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 124 करोड़
    हनु मैन इंडिया – 55.85 करोड़/ वर्ल्ड वाइड – 94.75 करोड़
    कैप्टन मिलर इंडिया-  30.57 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 48.5 करोड़
    ना सामी रंगा इंडिया- 10.8 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 13.5 करोड़
    मैरी क्रिसमस इंडिया- 11.38 करोड़/ वर्ल्ड वाइड- 16 करोड़
    अयालान इंडिया – 20.65 करोड़ / वर्ल्ड वाइड- 35.8 करोड़

    इंडियन बॉक्स ऑफिस पर गुंटूर कारम की कमाई 83 करोड़ पहुंच चुकी है और अगर इस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ी, तो महज एक या दो दिन में ही मूवी 100 करोड़ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस कर लेगी। इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी गुंटूर कारम काफी तेज रफ्तार से दौड़ रही है। इस मूवी ने दुनियाभर में 124 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर लिया है।

    इन पांच बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ आगे दौड़ी ‘गुंटूर कारम

    गुंटूर कारम ने इंडिया और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में एक या दो नहीं, बल्कि पांच फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें पहले नंबर पर कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ है। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया।

    इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 11.38 करोड़ की ही कमाई की है। लिस्ट में दूसरे नम्बर पर धनुष की पैन इंडिया रिलीज फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ है, जिसने अब तक इंडिया में महज 30.57 करोड़ का बिजनेस किया है। इन दोनों फिल्मों के अलावा तीसरे नम्बर पर हनुमैन है, जिसने इंडिया में 55.85 करोड़ की कमाई की है। ‘गुंटूर कारम’ ने कमाई के मामले में ‘नागा सामी रांगा’ और ‘अयालान’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

    आज है गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

    सिख धर्म में गुरु गोबिंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया।

    पौष माह की सप्तमी तिथि पर सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। इस साल आज यानी 17 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है। गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें और आखिरी गुरु थे। वे सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर के पुत्र थे। सिख धर्म में गुरु गोबिंद सिंह का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज ने सिख धर्म के लिए कई नियम बनाए, जिसका पालन आज भी किया जाता है। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु के रूप में स्थापित किया किया और सामाजिक समानता का पुरजोर समर्थन किया। गुरु गोबिंद सिंह जी अपने जीवनकाल में हमेशा दमन और भेदभाव के खिलाफ खड़े रहे, इसलिए वे लोगों के लिए एक महान प्रेरणा के रूप में उभरे। ऐसे में आइए इस अवसर पर जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में खास बातें…

    • नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक प्रत्येक वर्ष पौष माह की सप्तमी तिथि पर गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाई जाती है। वहीं अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 में गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। नानकशाही कैलेंडर को देखते हुए पौष सप्तमी पर ही इनकी जयंती मनाई जाती है।
    • शौर्य और साहस के प्रतीक गुरु गोबिंद सिंह जी सिख धर्म के दसवें गुरु थे। इन्होंने ही बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।
    • गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही खालसा वाणी, ‘वाहे गुरु की खालसा, वाहेगुरु की फतेह’ दिया था। खालसा पंथ की स्थापना के पीछे इनका उद्देश्य धर्म की रक्षा करना और मुगलों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाना था।
    • कहा जाता है कि सिखों के लिए पांच चीजें- बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही दिया था। इन चीजों को ‘पांच ककार’ कहा जाता है, जिन्हें धारण करना सभी सिखों के लिए अनिवार्य होता है।
    • कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह एक महान योद्धा होने के साथ कई भाषाओं के जानकार और विद्वान महापुरुष थे। इन्हें पंजाबी, फारसी, अरबी, संस्कृत और उर्दू समेत कई भाषाओं की अच्छी जानकारी थी।
    • सिख धर्म में कुल 10 गुरु हुए। गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें  और आखिरी गुरु थे। इनके बाद ही गुरु ग्रंथ साहिब को सर्वोच्च गुरु का दर्जा दिया गया था।
    • कहा जाता है कि अपने पिता गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद मात्र 9 साल की उम्र में ही गुरु गोबिंद सिंह जी ने गुरु की जिम्मेदारी ली।
    • उन्होंने छोटी सी उम्र में ही धनुष- बाण, तलवार, भाला आदि चलाने की कला भी सीखी और फिर अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में गुजार दिया।

    स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र के मामले में गुजरात, केरल और कर्नाटक अव्वल

    देश में उभरते उद्यमियों (Emerging entrepreneurs in the country) के लिए स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित (Startup ecosystem evolves) करने के मामले में गुजरात (Gujarat), केरल (Kerala) तथा कर्नाटक (Karnataka) सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य (best performing states) बनकर उभरे हैं। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से जारी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की रैंकिंग में यह बात सामने आई है।

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यहां राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2022 जारी की। इस अवसर पर गोयल ने कहा कि स्टार्टअप 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्टार्टअप और राज्य रैंकिंग पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए वाणिज्य मंत्री ने पिछले आठ वर्षों में स्टार्टअप क्षेत्र में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि जो चीज कभी नवीनता थी, वह अब राष्ट्रीय मुख्यधारा का अभिन्न अंग बन गई है।

    इस अवसर पर डीपीआईआईटी में संयुक्त सचिव संजीव ने कहा कि करीब 1,800 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को पेटेंट प्रदान किया गया है। ऐसे मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1.17 लाख से अधिक हो गई है। डीपीआईआईटी की ओर से जारी की गई स्टार्टअप रैंकिंग पुरस्कार में गुजरात को लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकर्ता का दर्जा मिला है। कर्नाटक को लगातार दूसरे साल इस खंड में स्थान मिला। इसी तरह केरल, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों की श्रेणी में रखा गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय को शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

    डीपीआईआईटी की जारी इस रैंकिंग का मकसद राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने और एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से सीखने में सहायता करना है। इसमें कुल 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले, नेतृत्व करने वाले, महत्वाकांक्षी नेतृत्व करने वाले और उभरते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने वालों की पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इसके अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनकी जनसंख्या के आकार के आधार पर मोटे तौर पर दो वर्गों में विभाजित किया गया है। इनमें एक करोड़ से अधिक आबादी वाले और एक करोड़ से कम जनसंख्या वाले राज्य शामिल हैं

    MPPSC Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जल्द, 17 दिसंबर को हुआ था Prelims

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2023 और राज्य वन सेवा (SFS) परीक्षा 2023 की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम (MPPSC Prelims Result 2024) घोषित किए जाने हैं। आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीदवार अपने नतीजे जनवरी 2024 के आखिर तक चेक कर सकेंगे।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश पीसीएस एवं एसएफएस प्रिलिम्स में सम्मिलित हुए उम्मीदावारों के लिए अपडेट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 और राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 की संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम (MPPSC Prelims Result 2024) घोषित किए जाने हैं। आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए नतीजों की घोषणा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उम्मीदवार अपने नतीजे जनवरी के आखिर तक चेक कर सकेंगे।

    MPPSC Prelims Result 2024: ऐसे देखें परिणाम

    मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट, mppsc.mp.gov.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स अपना परिणाम देख सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें अगले चरण में मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होना होगा। ऐसे में उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा परिणाम (MPPSC Prelims Result 2024) के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

    MPPSC Prelims Cut Off 2024: कितना रह सकता है कट-ऑफ?

    एजुकेशन पोर्टल, JagranJosh.com के परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य/वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 160 अंक रह सकता है, जबकि सामान्य वर्ग महिला उम्मीदवारों के लिए 158 कट-ऑफ निर्धारित किए जाने की संभावना है।

    इसी प्रकार, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 142 तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 138 कट-ऑफ रखा जा सकता है। अनुसूचित जनजातियों की पुरुष और महिला उम्मीदवारों हेतु कट-ऑफ एकसमान 130 घोषित किया जा सकता है। दूसरी तरफ, आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) तथा अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 154 तथा महिलाओं के लिए 152 कट-ऑफ घोषित हो सकता है।

    विदेश में रहने वाले 30 लाख ब्रिटिश नागरिक डालेंगे वोट

     विदेशों में रहने वाले भारतीयों सहित 30 लाख से अधिक ब्रिटिश नागरिकों के लिए अच्छी खबर आई है। इन लोगों को चुनाव अधिनियम 2022 के लागू होने के बाद ब्रिटिश आम चुनावों और जनमत संग्रह में मतदान का अधिकार मिल गया है। यह 1928 में पूर्ण महिला मताधिकार की शुरुआत के बाद से ब्रिटिश चुनावी मताधिकार में सबसे बड़ी वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। दरअसल, मतदान करने के अधिकारों पर लागू 15 साल की सीमा को मंगलवार को समाप्त कर दिया गया है। दुनिया भर में ब्रिटिश नागरिक आॅनलाइन मतदान करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, चाहें वे कितने समय से विदेश में हों। यह ब्रिटेन के मतदाताओं से जुड़ा हुआ होगा, जहां पर वे या तो मतदान करने के लिए पंजीकृत हैं या रहते हैं। पंजीकरण के बाद, वे तीन साल तक मतदाता सूची में बने रहेंगे। इसके अलावा, पंजीकरण होने के बाद मतदाता डाक या प्रॉक्सी वोट के लिए आॅनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यह कानून ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों और विदेशों में समर्थकों के वैश्विक नेटवर्क वोट्स फॉर लाइफ अभियान का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व कंजर्वेटिव अब्रॉड कर रहा है। यह अभियान लंबे समय से कंजर्वेटिव के घोषणापत्र में रहा है।

    दुनियाभर में मिलेगी ब्रिटिश नागरिकों को पहचान

    कंजर्वेटिव्स अब्रॉड के अध्यक्ष हीथर हार्पर ने कहा, विदेश में रहने वाले लोगों, काम करने वाले और सेवानिवृत्त सभी को वोट देने के अधिकार का प्रयोग करने से रोका गया है। नया नियम ब्रिटेन को दुनियाभर में अपने नागरिकों के महत्व को पहचानने में अमेरिका, फ्रांस, इटली और न्यूजीलैंड जैसे लोकतंत्रों के बराबर खड़ा करता है।

    सर्वे में दावा- हार की कगार पर हैं पीएम सुनक

    इधर ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सरकार का जाना तय माना जा रहा है। ङ्म४ॠङ्म५ ओपिनियन पोल की मानें तो इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी की हार होने वाली है। सुनक की विरोधी लेबर पार्टी ब्रिटिश सीनेट में 385 सीटें जीत सकती है। जबकि कंजर्वेटिव पार्टी केवल 169 सीटों पर ही सिमट सकती है। 1997 के आम चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था, जब लेबर पार्टी के टोनी ब्लेयर ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की थी और कंजर्वेटिव पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

    सुनक बोले- जनता हमारी योजना को पसंद कर रही

    मेरे लिए सिर्फ एकमात्र सर्वे मायने रखता है, जो जनवरी 2025 तक होना चाहिए, ये आम चुनाव है। ब्रिटेन में आम चुनाव साल के अंत तक भी हो सकता है। ब्रिटेन के लोग हमारी योजनाओं के साथ खड़े हैं, जो सफल साबित हो रही हैं। इन्हें सभी पसंद कर रहे हैं।

    अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगी भारतीय टीम, बेंगलुरु में खेला जाएगा आखिर मैच

    दोनों मैचों में 6 विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर अंतिम ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है।

    मोहाली और इंदौर में जीत दर्ज करने के साथ ही भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे और आखिरी टी20 मैच में वह अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। कप्तान रोहित शर्मा के फार्म में लौटने की भी उम्मीद कर रही होगी। जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम टी-20 मुकाबला होगा।

    दोनों मैचों में 6 विकेट से मिली जीत में पहली ही गेंद से आक्रमण की भारत की रणनीति अहम रही। भारत ने पहले मैच में 159 रन का लक्ष्य 17.3 ओवर में और दूसरे में 173 रन का लक्ष्य 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले टी-20 में भारतीय टीम शुरू में सावधानी से खेलकर अंतिम ओवरों में हाथ खोलने की रणनीति अपनाती आई है।

    शिवम दुबे और विराट की अटैकिंग अप्रोच

    अब बल्लेबाज पहली गेंद से ही आक्रामक खेल रहे हैं और शिवम दुबे तथा विराट कोहली ने इसका उदाहरण पेश किया। कप्तान रोहित का बल्ला अभी तक नहीं चला है। पहले मैच में शुभमन गिल के साथ गलतफहमी होने पर वह रन आउट हो गए, जबकि दूसरे मैच में फजलहक फारूकी की गेंद को भांप नहीं सके और सस्ते में विकेट गंवा दिया।

    कुलदीप और आवेश को मिल सकता है मौका

    आखिरी मुकाबले में कुलदीप यादव और आवेश खान को मौका मिल सकता है। कुलदीप को रवि बिश्नोई या वाशिंगटन सुंदर की जगह और आवेश को मुकेश कुमार की जगह उतारा जा सकता है। विकेटकीपर जितेश शर्मा रायपुर में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चौथे मैच के बाद से टी-20 खेल रहे हैं।

    अफगानिस्तान के लिए फॉर्म चिंता का विषय

    उन्हें आराम देने का विचार होने पर संजू सैमसन को उतारा जा सकता है। दूसरी ओर अफगानिस्तान को आरंभिक बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो दोनों मैचों में विफल रहे हैं।

    जाते जाते बची प्रमुख की कुर्सी, पद पर बने रहेंगे मंटू रविदास

    कदवा : प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास के विरुद्ध लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मंगलवार को विशेष बैठक आयोजित की गई।बता दें कि 14 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर समर्पित आवेदन के आलोक में आज मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख सीता देवी ने की जबकि कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकाश पदाधिकारी मुर्शिद अंसारी मौजूद रहे।पूर्व प्रखंड प्रमुख सह विपक्षी पारस कुमार राय 20 की संख्या में समिति सदस्यों के साथ बैठक में भाग लिया।बताते चले की कदवा प्रखंड में समिति सदस्यों की संख्या 40 है।समिति सदस्यों की संख्या 21 होने के बाद ही मत विभाजन की प्रक्रिया हो सकती है।बैठक में प्रमुख पद के दावेदार पारस कुमार राय आवश्यक सँख्याबल नही जुटा पाए जिस कारण पूर्व प्रमुख द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास प्रमुख की कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए। चुनाव की स्थिति को देखते हुए कदवा पुलिस प्रशासन दिन भर चुस्त दुरुस्त दिखे।
    प्रखंड विकाश पदाधिकारी श्री अंसारी ने कहा संख्या पूरा नही होने के कारण मत विभाजन नही किया गया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया है।मंटू रविदास ही प्रमुख पद पर बने रहेंगे।

    ई खबर मीडिया के लिए सचिन महोली की रिपोर्ट

    PM-JANMAN की पहली किस्त आई: किन्हें मिल रहा इसका फायदा; जानिए योजना से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी

    PM Janman Yojana सरकार ने कमजोर जनजातीय समूह को आर्थिक लाभ देने के लिए पीएम जनजाती आदिवासी न्याय महा योजना शुरू किया था। यह योजना आर्थिक लाभ के साथ सामाजिक विकास के उद्देश्य से शुरू की गई थी। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। चलिए जानते हैं कि इस स्कीम में किस प्रकार लाभ मिलेगा?

    केंद्र सरकार देश के सभी वर्गों के विकास के लिए कई तरह की स्कीम चला रहे हैं। इन स्कीम में से एक पीएम जनजाती आदिवासी न्याय महा योजना (PM-JANMAN Yojana) है। यह योजना देश के कमजोर जनजाती के लिए पिछले साल 2023 में शुरू हुई थी। इस स्कीम में भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की तरह समय समय पर किस्त जारी होती है।

    आज पीएम मोदी ने इस स्कीम की पहली किस्त जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने एक लाख लाभार्थियों को पहली किस्त की सौगात दी है। यह किस्त पीएम आवास-योजना (PM Awas Yojana) के तहत जारी की गई है। चलिए, इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
    क्या है PM-JANMAN योजना

    यह योजना 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर शुरू की गई थी। इसके लिए सरकार ने 24,000 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। इस स्कीम के अंतर्गत 9 मंत्रालय शामिल होती है।

    इस स्कीम को बजट 2023-24 के बजट भाषण में पेश किया गया था। बजट भाषण में कहा गया था कि देश के कमजोर जनजातीय लोगों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक विकास के लिए सरकार यह स्कीम लॉन्च करेगी।

    इस योजना का लाभ देश के 18 राज्यों और 7 केंद्र प्रशासित प्रदेशों में रहने वाले 75 आदिवासी समुदाय और आदिम जनजाती को मिली है।

    क्या है योजना का लाभ

    • इस स्कीम के तहत गरीब और पिछड़ी बस्तियों को सुरक्षित आवास में बदला जाएगा।
    • लाभार्थी के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
    • गरीब जनजाती के लिए शिक्षा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, पोषण, दूरसंचार कनेक्टिविटी के साथ रोजगार के अवसर दिये जाएंगे।
    • धन विकास केंद्रों की स्थापना की जाएगी। इसकी वजह से धन उपज व्यापार में तेजी आएगी।
    • 1 लाख घरों के लिए ऑफ-ग्रिड सोलर एनर्जी सिस्टम और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी।

    पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलिया मनाते पति ने पकड़ा, पत्नी ने दी पति को जान से मारने की धमकी!

    बिहार: गांव लुटुआ पोस्ट बांके बाज़ार जिला गया बिहार निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि डेढ़ महीने पहले अपनी पत्नी रिया देवी गांव तेतरिया जिला गया बिहार को रंगे हाथ पकड़ लिया था और चेतावनी दी क्योंकि रविंद्र पहले भी दो बार उसे (पत्नी) रंगे हाथों पकड़ चुका है। बिहार के लुटुआ थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे पति रविंद्र ने पत्नी और एक व्यक्ति को होटल के कमरे में रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया। आरोप है कि किसी तरह भागने में कामयाब रहा वह उसकी गैर मौजूदगी में घर आता था और पत्नी के साथ उसके अवैध सम्बंध थे। साथ ही कई बार कमरे में दोनों अश्लील हरकते करते थे। इस दौरान रविंद्र ने अपनी पत्नी को अवैध सम्बंध बनाते हुए पकड़ा तो पत्नी ने धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने रविंद्र कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर अज्ञात को ढूंढ़ने का कम शरू कर दिया। रविंद्र कुमार ने बताया की अगर उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेवार उसकी पत्नी रिया देवी होगी।
    क्या है मामला:-बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ सम्बंध बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद युवती ने अपने ही पति को जान से मारने की धमकी दे डाली
    रविंद्र कुमार
    यह घटना गाँव लुटुआ के गया जिले का है कि यहां के रविंद्र कुमार ने बताया गांव में रिया देवी साथ रहती थी। उसकी पत्नी का अवैध सम्बंध गांव के ही एक अन्य युवक से था। महिला के पति को कई दिनों से उस पर शक था।
    एक रात को रविंद्र कुमार ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया। जिसे लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई जिसे देखकर प्रेमी वहां से फरार हो गया। झगड़ा खत्म होने के बाद महिला ने प्रेमी के साथ फिर से बात की जिसके बाद उन्होंने रविंद्र को कई बार अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी दी।
    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम घोषित

    क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) (Cricket South Africa – CSA) ने 27 जनवरी से 18 फरवरी तक होने वाले ऑस्ट्रेलिया के बहु-प्रारूप दौरे (Multi-format tour of Australia) के सफेद गेंद चरण (white ball stage) के लिए कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट (Captain Laura Wolvaardt) के नेतृत्व में 15 खिलाड़ियों की महिला टीम की घोषणा (Announcement 15 players women’s team) की है।

    दक्षिण अफ्रीका टीम में अनुभवी ऑलराउंडर मारिज़न कप्प और क्लो ट्राईटन भी हैं, जो लौरा के साथ महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) की नियमित खिलाड़ी रही हैं। क्लोए कमर की चोट के कारण हाल ही में डब्ल्यूबीबीएल सीज़न के बाद से एक्शन से बाहर थीं।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए अपना पहला एकदिवसीय चयन अर्जित करने वाली तेज गेंदबाज अयंदा ह्लुबी हैं, जिन्होंने पिछले साल दिसंबर में किम्बरली में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20ई में प्रभावशाली सीनियर पदार्पण किया था।मुख्य कोच हिल्टन मोरेंग ने कहा, “यह एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी टीम है। यह युवाओं और अनुभव का मिश्रण है और हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। 2023 एक टीम के रूप में हमारे लिए बहुत अच्छा वर्ष था, इसलिए हम इसे आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।”

    उन्होंने कहा,“हमने बांग्लादेश के खिलाफ दौरे का अच्छा समापन किया और शिविर बहुत अच्छा था। मौसम ऐसी चीज़ नहीं है जिसे हम नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन हमें इससे वह मिला जो हम चाहते थे, जैसे कि खेल के बारे में शिक्षा, लाल गेंद के संबंध में आधार को छूना और हम क्या हासिल करना चाहते हैं।” मोरेंग ने आगे कहा, “हमने सफेद गेंद के संबंध में अपने कौशल पर भी चर्चा की, हम कहां जा रहे हैं, और क्या आवश्यक है, इसलिए चयनित टीम बहुत संतुलित और प्रतिस्पर्धी है, और हम ऑस्ट्रेलिया में जाने के लिए बहुत आश्वस्त हैं।”

    दोनों देशों के बीच पहले टेस्ट मैच में शामिल होने वाली टीम की पुष्टि वनडे सीरीज के दौरान और 15 से 18 फरवरी तक पर्थ के वाका ग्राउंड में रेड-बॉल प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले की जाएगी।

    21 जनवरी को सिडनी में टीम के पहले प्रशिक्षण सत्र से पहले दक्षिण अफ्रीका 17-18 जनवरी को दो समूहों में ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करेगा। सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया पर अपनी पहली जीत की तलाश में, दक्षिण अफ्रीका 15 एकदिवसीय मैचों में 14 हार का सामना करने के आमने-सामने के रिकॉर्ड के साथ सफेद गेंद के मुकाबले में उतरेगा, जिसमें टीम का सर्वश्रेष्ठ परिणाम नवंबर 2016 में टाई के रूप में आया था। छोटे प्रारूप में, ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पिछले सात मुकाबलों में सात जीत हासिल की हैं, जिसमें पिछले साल फरवरी में केप टाउन में ऐतिहासिक आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल जीत भी शामिल है।

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका की सफेद गेंद टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, मिके डी रिडर, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिज़न कप्प, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज़- मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, क्लो ट्रायॉन और डेल्मी टकर।