More
    Home Blog Page 174

    हवा में लहराई गेंद और ऑफ स्टंप का डंडा बाहर, बूम-बूम Bumrah ने उड़ाए बेन डकेट के होश; भारतीय बॉलर का सेलिब्रेशन हुआ वायरल

    बेन डकेट 52 गेंदों पर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। डकेट और ओली पोप के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। जसप्रीत बुमराह के हाथ से निकली 19वें ओवर की पांचवीं गेंद ने डकेट के होश उड़ा दिए। गेंद हवा में लहराई और इंग्लिश बैटर का ऑफ स्टंप ले उड़ी। बुमराह का इस विकेट का जमकर जश्न मनाते हुए नजर आए।

    पहली पारी में फ्लॉप शो के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दूसरी इनिंग की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में की। जैक क्राउली 33 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट और ओली पोप ने मोर्चा संभाला।

    डकेट और पोप की जोड़ी चौकों में डील कर रही थी। इंग्लैंड 100 रन का आंकड़ा पार कर चुकी थी और भारतीय बॉलर्स बैकफुट पर नजर आ रहे थे। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की ओर रुख किया।

    बुमराह ने उड़ाए डकेट के होश

    बेन डकेट 52 गेंदों पर 47 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। डकेट और ओली पोप के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी थी। जसप्रीत बुमराह के हाथ से निकली 19वें ओवर की पांचवीं गेंद ने डकेट के होश उड़ा दिए। गेंद हवा में लहराई और इंग्लिश बैटर का ऑफ स्टंप ले उड़ी।

    डकेट का ऑफ स्टंप दो बार गुलाटी खाकर दूर जाकर गिरा। डकेट को पवेलियन भेजने के बाद बूम-बूम बुमराह पूरी तरह से चार्जअप नजर आए और उनका सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    रूट को भी किया चलता

    बेन डकेट की पारी का अंत करने के बाद जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को भी सस्ते में पवेलियन की राह दिखाई। रूट बुमराह की गेंद को समझने में नाकाम रहे और विकेटों के सामने पाए गए। इंग्लिश बैटर को बुमराह ने सिर्फ 2 रन के स्कोर पर चलता किया। वहीं, जॉनी बेयरस्टो को रविंद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी:कहा- भारत-मालदीव में सदियों पुरानी दोस्ती, उम्मीद है यह और मजबूत होगी

    मालदीव से जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के नाम अपने संदेश में मुइज्जू ने लिखा- मैं भारत सरकार और वहां के नागरिकों को इस मौके पर शुभकामनाएं देता हूं।

    मुइज्जू ने कहा- मैं उम्मीद करता हूं कि भारत और मालदीव के बीच सदियों से चला आ रही दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी। मैं भविष्य में भारत सरकार और लोगों के लिए लगातार शांति और विकास की कामना की।

    इधर, कुवैत स्थित भारतीय ऐंबैसी में गणतंत्र दिवस मनाया गया। भारतीय समुदाय के 4 हजार से ज्यादा लोग यहां जमा हुए। इस दौरान कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्विका ने झंडा फहराया और राष्ट्रपति मुर्मू की तरफ से दिया गया संदेश पढ़ा।

    तस्वीर कुवैत स्थित भारतीय ऐंबैसी की है। यहां भारतीय समुदाय के हजारों लोग जमा हुए।

    गणतंत्र दिवस पर गदर के गाने पर झूमे रूसी डिप्लोमैट्स
    भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नई दिल्ली में मौजूद अलग-अलग देशों की ऐंबैसी ने अनोखे ढंग से गणतंत्र दिवस की बधाई दी। रूसी दूतावास ने एक वीडियो के जरिए बधाई संदेश दिया। इसमें ऐंबैसी स्टाफ, उनके परिजन और बच्चे प्रोफेश्नल डांसर्स के साथ गदर फिल्म के गाने ‘मैं निकला, गड्डी ले के’ पर थिरकते नजर आए।

    फुटेज रूसी ऐंबैसी ने जारी किया है। इसमें डिप्लोमैट्स और स्टाफ के सदस्य डांस करते दिख रहे हैं।

    अमेरिकी ऐंबैसी ने भी बधाई दी
    इसके अलावा अमेरिकी ऐंबैसी ने खास तरह से भारत को बधाई दी। दूतावास के वीडियो में डिप्लोमैट्स, स्टाफ और उनके परिजन रंगोली बनाते और बच्चे तिरंगा लहराते नजर आए। वहीं इजराइली डिप्लोमैट्स ने भी पारंपरिक भारतीय पोशाक में भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    अमेरिकी दूतावास में डिप्लोमैट्स और उनके परिजनों ने मिलकर रंगोली बनाई।

    इजराइली डिप्लोमैट्स ने धोती और साड़ी पहनकर भारत को बधाई दी
    इजराइली ऐंबैसी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इसमें इजराइली राजदूत नाओर गिलोन ने कुर्ता-धोती पहनकर भारत को बधाई दी। इसके अलावा दूतावास की महिला डिप्लोमैट्स ने भी साड़ी पहनकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के दूतावासों ने भी इस खास दिन पर बधाई दी।

    वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी रिपब्किल डे के मौके पर भारत की जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। मैं भारत को G20 शिखर सम्मेलन की सफलता की भी बधाई देता हूं। हमारी साझेदारी ही हमारे रिश्तों की मजबूती है।

    फुटेज में इजराइली राजदूत नाओर गिलोन और डिप्लोमैट्स भारत के पारंपरिक कपड़े पहने दिख रहे हैं।

    किंग चार्ल्स ने राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा बधाई संदेश
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने इस मौके पर राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए मैसेज भेजा। उन्होंने कहा- मैं अपनी पत्नी के साथ इस खास मौके पर आपको और भारत के लोगों को बधाई देता हूं। यह मौका हमारे उन साझा मूल्यों की याद दिलाता है, जिसने हमें जोड़ रखा है।

    मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों देश वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करते रहेंगे।

    ऑस्ट्रेलिया भी आज मनाता है राष्ट्रीय दिवस
    इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी भारत के लोगों के लिए बधाई संदेश भेजा। उन्होंने कहा- हमारे साझा राष्ट्रीय दिवसों का दिन हमें दोस्ती का जश्न मनाने का एक और मौका देता है।दरअसल, ऑस्ट्रेलिया भी आज ही अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

    अल्बनीज ने आगे कहा- दोनों देशों और यहां के लोगों के बीच गहरे रिश्ते हैं। हमारा भविष्य उज्ज्वल है। हम साथ मिलकर इस क्षेत्र और इंडो-पैसेफिक की सुरक्षा के लिए काम करते रहेंगे।

    पुतिन ने कहा- भारत पर पश्चिमी देशों के दबाव का कोई असर नहीं पड़ता।

    पुतिन बोले- PM मोदी की लीडरशिप में विकास कर रहा भारत
    रिपब्लिक डे से एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा- PM मोदी की लीडरशिप की वजह से भारत में तेजी से आर्थिक विकास हो रहा है। भारत अपनी विदेश नीति को लेकर स्पष्ट है। यही वजह है कि भारत पर पश्चिमी देशों के दबाव का कोई असर नहीं पड़ता। रूस एक मजबूत साझेदार के रूप में भारत पर भरोसा करता है।

    पुतिन ने PM मोदी के कामकाज के तरीके और नीतियों की भी प्रशंसा की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भारत में मेक इन इंडिया एक बेहतरीन कदम है।

    पहले दिन ‘फाइटर’ ने भरी ऊंची उड़ान, बॉक्स ऑफिस पर की शानदार लैंडिंग

    ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाएगी. हुआ भी वैसा ही. कम से कम पहले दिन के बिजनेस को देखकर ये कहा जा सकता है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने धमाकेदार अपोनिंग की है.

    देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस खास मौके पर 25 जनवरी को ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई. फिल्म में ऋतिक के साथ अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण भी अहम रोल में हैं. ‘फाइटर’ की कहानी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों पर हुई एयर स्ट्राइक से प्रेरित है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म को क्रिटिक्स और जनता का काफी प्यार मिल रहा है. जानते हैं कि जनता का प्यार पाने वाली पिक्चर ने पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

    ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ को लेकर काफी दिनों से बज बना हुआ था. उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाएगी. हुआ भी वैसा ही. कम से कम पहले दिन के बिजनेस को देखकर ये कहा जा सकता है. ऋतिक और दीपिका की फिल्म ने धमाकेदार अपोनिंग की है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘फाइटर’ ने पहले दिन करीब 22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन इससे भी ज्यादा बेहतर होगा. ‘फाइटर’ ने ओपनिंग डे के लिए 2,79,367 टिकट बेचकर करीब 8.4 करोड़ की एडवांस बुकिंग पक्की कर ली थी. वहीं अब लॉन्ग वीकेंड का फिल्म को अच्छा फायदा मिलना तय है.

    बात करें ऋतिक की पिछली फिल्मों की, तो ‘विक्रम वेधा’ का ओपनिंग कलेक्शन करीब 10.58 करोड़ था. इस हिसाब से ‘फाइटर’ के अपोनिंग कलेक्शन ने ‘विक्रम वेधा’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पर फिल्म इस मामले में ‘वॉर’ से पीछे रह गई. ‘वॉर’ का ओपनिंग कलेक्शन 51.6 करोड़ (हिन्दी) था. ‘फाइटर’ को अच्छी शुरुआत तो मिल गई है. अब देखते हैं कि फिल्म दूसरे दिन कितने करोड़ की कमाई करती है.

    सिद्धार्थ आनंद ने किया है निर्देशन 
    ‘फाइटर’ का निर्देशन ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने किया है. फिल्म को 2D, ‘3D, IMAX 3D, 4DX 3D, ICE 3D और IMAX 2D वर्जन में रिलीज किया गया है.  फिल्म में दीपिका, ऋतिक, अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा समेत कई स्टार्स अपनी पावरफुल एक्टिंग से दिल जीतते दिखे.

    ‘फाइटर’ से दर्शकों को पहली बार ऋतिक और दीपिका की जोड़ी पर्दे पर देखने को मिली है. ऋतिक-दीपिका की केमिस्ट्री से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, जिस पर वो एकदम खरे उतरे हैं. है ना?

    उज्जैन में विकसित होगा देश का प्रथम आईआईटी सैटेलाइट कैंपस

    मुख्यमंत्री डॉ यादव के समक्ष आईआईटी इंदौर के विशेषज्ञों ने दिया प्रेजेंटेशन

    भोपाल (Bhopal)। देश (country) में शोध आधारित प्रथम आईआईटी सैटेलाइट परिसर (first research based IIT satellite campus) की स्थापना उज्जैन (Ujjain) में होगी। देश का अपने तरह का यह अनूठा संस्थान होगा। आईआईटी इंदौर (IIT Indore) का डीप-टेक रिसर्च और डिस्कवरी कैंपस (डीआरडीसी) (Deep-Tech Research and Discovery Campus (DRDC)) जल्दी ही उज्जैन में शुरू होने जा रहा है। उज्जैन भविष्य की प्रौद्योगिकी में विश्व-स्तरीय अनुसंधान केंद्र होगा, जिसे आईआईटी इंदौर का डीप-टेक रिसर्च और डिस्कवरी कैंपस उज्जैन में स्थापित किया जाएगा।

    भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर के निदेशक और विशेषज्ञों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर उज्जैन में प्रस्तावित सैटेलाइट परिसर के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया। इसमें जानकारी दी गई कि इस केन्द्र की लागत 474 करोड़ रुपये होगी। आने वाले डेढ़ से दो वर्ष की अवधि में यह कार्य पूर्ण होगा।

    मप्र के साथ अन्य प्रदेशों के लिए भी उपयोगी होगा सैटेलाइट परिसर

    उज्जैन के सैटेलाइट परिसर की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पूर्व में भी प्रयास किए। उन्होंने गत दिवस (गुरुवार को) नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर शिक्षा और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की थी। इस क्रम में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंदौर द्वारा उज्जैन में सैटेलाइट परिसर स्थापित करने की परियोजना शामिल है। यह परियोजना तैयार कर वर्ष 2023 में शिक्षा मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजी गई थी। उज्जैन सैटेलाइट परिसर एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे पूरे भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश के छात्रों, शिक्षकों और औद्योगिक कर्मियों को लाभ मिलेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव को प्रेजेंटेशन में बताया गया कि सेटेलाइट परिसर में डीप टेक रिसर्च एंड लैबोरेट्री डिस्कवरी सेंटर, डिस्कवरी सेंटर, लैब टू मार्केट सेंटर और एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विविध गतिविधियां होंगी। इसका व्यापक लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं और आमजन को मिलेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जानकारी दी गई कि कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में आईआईटी सक्रिय है। कृषि के विविध रूपों और नवीन तकनीक के संबंध में भी शोध कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उद्यानिकी और फूलों की खेती के भविष्य में विस्तार की संभावनाओं पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

    महत्वपूर्ण होगा मौसम विज्ञान से जुड़ा अनुसंधान
    डीप-टेक रिसर्च और डिस्कवरी कैंपस के प्रस्तावित संगठन डीप-टेक रिसर्च प्रयोगशालाओं, खोज केंद्र का समर्थन करेगा, नए आयामों के अनुसंधान को अनुवाद और इसके प्रयोग के माध्यम से उपलब्ध कराने और लैब-टू-मार्केट सेंटर को शामिल किया जाएगा। जिसमें स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमिता भी शामिल हॉगे। आईआईटी इंदौर अनुसन्धान के उन्नत क्षेत्रों में नेतृत्व स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

    डीप-टेक रिसर्च और डिस्कवरी कैंपस का प्रस्ताव हाई-टेक प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का विकास करने और कई उच्च-तकनीकी प्रौद्योगिकियों और उत्पादों को विकसित किया जायेगा, जो गहरे तकनीकी क्षेत्र उद्यमों में ले जा सकता है।

    यह उज्जैन में गहन तकनीकी अनुसंधान और अनुसन्धान कैम्पस को बनाने के लिए एक विशेष संरचना बनाएगा, जो अनुवादात्मक अनुसंधान की संस्कृति के विकास के लिए उच्चतम स्तर पर गहन तकनीकी उत्पाद को बाजार में पहुंचाएगा।

    कैम्पस में गहन तकनीकी अनुसंधान प्रयोगशालाओं, अनुसन्धान केंद्र और लैब-टू-मार्केट केंद्र का एक समूह होगा, जिसमें उन्नत साधन और सुविधाओं के साथ आवश्यक इमारतें होंगी।

    गहन तकनीकी अनुसंधान प्रयोगशालाएं कटिंग-एज क्षेत्र में उच्च स्तरीय अनुसंधान करेंगी और उद्योग और समाज के लिए नई तकनीकों को विकसित करेंगी, जो प्रोटोटाइप विकास और उद्यमिता उद्योगों के लिए आगे लाया जा सकता है। अनुसंधान से समाज के लिए उपयुक्त तकनीकों को स्थापित किया जा सकेगा। इसमें वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी परिवर्तन विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी जो अनुसंधान गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

    उच्च-स्तरीय सिमुलेशन, पैकेजिंग, सेंसर, आईओटी और सेमीकंडक्टर उपकरणों के निर्माण, इंटीग्रेशन, संचार प्रौद्योगिकियों और संबंधित गतिविधियों को शामिल किया जायेगा। लैब-से-बाजार परियोजना में प्रयोगशाला स्तरीय मॉडल से प्रोटोटाइप्स और उत्पादों को शामिल किया जायेगा। यह उद्यमिता संचालन विशेषज्ञों की सलाह और उद्यम सृजन के लिए व्यापार आधारित योजनाओं को विकसित करने के लिए वाणिज्यिक विशेषज्ञों की सहायता और भागीदारी पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।

    उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में मानव श्रम के कौशल में सहायता करने के लिए मासिक ऑनलाइन और हाइब्रिड कार्यक्रमों के आयोजन को बढ़ावा दिया जायेगा। ऐसे पाठ्यक्रम की योजना बनाई जा रही है जिनमें बायो-मेडिकल डिवाइस विकास, औद्योगिक लेजर और ऑप्टिक्स प्रौद्योगिकी आदि शामिल हैं।

    इस अवसर पर डायरेक्टर आईआईटी इंदौर प्रो सुहास एस जोशी के, डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. आईए पलानी, रजिस्ट्रार एसपी होता उपस्थित रहे।

    माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े तक पहुंचने वाली एप्पल के बाद दूसरी कंपनी बनी

    सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (software company microsoft) 3 ट्रिलियन डॉलर (3 trillion dollars) (करीब 249.40 लाख करोड़ रुपये) की कंपनी बन गई है। कंपनी ने अपने 48 साल के इतिहास में पहली बार यह मुकाम हासिल किया है। बाजार पूंजीकरण (Market capitalization) के लिहाज से दुनिया के टॉप 10 कंपनियों (top 10 companies) में एप्पल पहले नंबर पर है, जबकि माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है।

    सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट बुधवार देर रात नैस्डैक पर कारोबार के दौरान अपने शेयर के 1.5 फीसदी चढ़ने के बाद शानदार मार्केट कैप वैल्यूएशन पर पहुंच गई। माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर के प्रतिष्ठित आंकड़े तक पहुंचने वाली एप्पल के बाद दूसरी कंपनी है। टिम कुक के नेतृत्व वाली एप्पल ने करीब दो साल पूर्व 3 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया था।

    एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के बाद तीसरे नंबर पर 170.09 लाख करोड़ रुपये मार्केट कैप के साथ ऑयल एंड गैस कंपनी सऊदी अरामको काबिज है, जबकि 155.46 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ चौथे नंबर पर गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट है। पांचवें नंबर पर ई-कॉमर्स बिजनेस प्लेटफॉर्म अमेजन है, जिसकी मार्केट कैप 134.68 लाख करोड़ रुपये है।

    पांच महीने पहले प्रेमी-प्रेमिका की हुई शादी, युवती को जबरन ले गए परिजन, प्रेमी देवेन्द्र ने प्रेमिका वापस दिलाने की लगाई गुहार….

    गुड़गांव: हरियाणा के गुड़गांव का मामला एक प्रेमी जोड़े की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रेमी-प्रेमिका ने जिस रात शादी की, उसके 5 महीने बाद ही प्रेमिका के परिजन लड़की बालिग़ उत्तर प्रदेश हमीरपुर की रहने वाली है, जिसे जबरन प्रेमी के घर से ले गए। अब प्रेमी ने पंचायत में आवेदन देकर प्रेमिका को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों जिनका नाम लड़का देवेंद्र और लड़की का नाम शशि हैं। देवेंद्र ने बताया की शशि 3 महीने की प्रग्नेंट थी परन्तु लड़की के घर वालों ने उसकी प्रगनेंसी को गिरवा दिया। देवेंद्र बताया की वह शशि के बहुत प्यार करता है और उसी से ही शादी करेगा परन्तु लड़की के परिजन ये होने नहीं दे रहे और शशि की किसी और लड़के से उसका विवाह करवा रहे है देवेंद्र ने मीडिया के माध्यम से भी मदद की गुहार लगाई है।

    क्या है पूरा मामला:

    गुड़गांव में किराया के मकान में रहने वाले राम सहाये के बेटे देवेंद्र का प्रेम-प्रसंग उत्तरप्रदेश हमीरपुर के रहने वाले राम बाबू की बेटी के साथ छह महीने से चल रहा था। 5 महीने पहले देवेंद्र अपनी प्रेमिका को लेकर गाँव चला गया। लड़की के घरवालों ने पंचायत व थाने में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पंचायत हुई पंचायत सदस्यों के कहने पर लड़की की माँ ने देवेंद्र को फोन कर लड़की को उत्तरप्रदेश हमीरपुर लाने को कहा। देवेंद्र खुद लड़की को लेकर उत्तरप्रदेश हमीरपुर थाना क्षेत्र पहुँच गया। इसके बाद, पंचायत में लड़की के परिजनों को बुलाया गया। जहाँ दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुईं। हालांकि, लड़की ने अपने परिजनों के साथ वापस जाने से मना कर दिया। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद करने लगी। जब लड़की नहीं मानी तो परिजन लड़की शशि को जबरन वापस घर चले गए। बल्कि शशि अभी भी देवेंद्र से ही शादी करना चाहती है परन्तु लड़की की माँ उससे बात नहीं करने देती और उसको मोबइल नंबर भी चेंज कर दिया। देवेंद्र ने लगाई मदद की गुहार।

    देवेंद्र ने खाटू श्याम मंदिर में कराई थी शादी

    इधर एक रात स्थानीय लोगों के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका ने शादी राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में कराई थी। इसीलिए लड़की लड़के के साथ उसके घर चली गई। लड़की के परिजन दोनों की शादी से नाराज थे। जिस वजह से शादी के कुछ दिन बाद लड़के के घर पहुँचे और लड़की जबरन अपने साथ ले गए। जिसके बाद भी लड़के ने अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है। हालांकि पंचायत हुई जिसमें लड़की के घर वालों ने पहले तो शादी करने को हामी भरी परन्तु अब देवेंद्र से शशि की बात तक नहीं करने दे रहे।

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज फहराने के समय,तिरंगे के साथ साथ संविधान का भी किया गया अपमान

    कदवा: कटिहार जिले के कदवा प्रखंड कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराते वक्त रस्सी में गांठ लग गई. इससे तिरंगा फहराने में दिक्कत हुई. जिसके बाद प्रखंड प्रमुख एवं उनके साथ खड़े एक व्यक्ति ने फिर से तिरंगा को नीचे उतारा और फिर से पताका पर लगाया। करीब 3 से 4 मिनट की मशक्कत के बाद अपने हाथ से राष्ट्रध्वज को पुष्पबंधन से खोल कर जमीन से करीब 5 फीट की ऊंचाई में झंडा को फहरा दिया फिर उसे ऊपर की ओर ले जाया गया सामने सभी अधिकारीगण चुप चाप देखते रहे। इससे साफ पता चलता है की जान बुझ कर या जानकारी के अभाव में तिरंगे का अपमान किया गया. नियम के अनुसार 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर बंधा रहता है. उसे खोल कर फहराया जाता है. संविधान में इसे झंडा फहराना कहा जाता है. यहां पर तो तिरंगे के साथ साथ संविधान का भी घोर अपमान हो गया।

    ई खबर मीडिया के लिए सचिन महली की रिपोर्ट.

    पहले 3, फिर 5 और अब 7 ट्रिलियन डॉलर की खींच दी लकीर, पीएम मोदी ने बताया कौन करेगा ड्रीम पूरा

    खुद सरकार दावा कर रही है भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. जब मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, उस समय इंडियन इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की थी. जो अब दोगुनी होने वाली है

    साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक बड़ा सपना देखा था, उन्होंने 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचने का लक्ष्य रखा था. इस बीच कई उतार-चढ़ाव आए, कोराना संकट और वैश्विक मंदी की वजह से अड़चनें आईं. लेकिन अब भी कहा जा रहा है पीएम मोदी का सपना समय से पहले पूरा हो जाएगा. खुद सरकार दावा कर रही है भारत 2025 के अंत तक 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा. जब मोदी सरकार 2014 में सत्ता में आई थी, उस समय इंडियन इकोनॉमी करीब 2 ट्रिलियन डॉलर की थी, जो अब दोगुनी होने वाली है.

    अब 7 ट्रिलियन डॉलर की पीएम मोदी ने की बात 

    फिलहाल भारत की जीडीपी 3.73 ट्रिलियन डॉलर की है और ये 5 ट्रिलियन डॉलर (5 Trillion Economy) की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस साल भारत की अनुमानित विकास दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. इसी महीने PHDCCI एकरिपोर्ट आई है, जिसमें कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2024-25 में 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगी और 2026-27 तक 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ जाएगी. वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत के 2027-28 में तीसरी सबसे बड़ी जीडीपी के साथ 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का अनुमान लगाया है.

    दरअसल, भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 2023 का साल बहुत अच्छा रहा. यही कारण है कि सरकार अब 7 ट्रिलियन डॉलर का सपना देखने लगी है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) में ऐसी ताकत है कि आने वाले कुछ वर्षों में ये 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी.

    नए वोटर्स को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान

    पीएम मोदी गुरुवार को ‘वोटर दिवस’ के मौके पर देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत की जिम्मेदारी आप लोगों पर होगी. क्योंकि एम मोदी ने साल 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने का रोडमैप तैयार किया है. पीएम मोदी ने आज युवाओं से कहा, ‘आपका एक वोट और देश की दिशा आपस में जुड़ा हुआ है, जो देश को तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाएगा. तेज रिफॉर्म को आपका वोट और गति देगा. आपका एक वोट भारत में पहला पैसेंजर एयरक्राफ्ट बनवाएगा. आपके एक वोट में बहुत बड़ी ताकत होती है.’

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी कहते हैं, ‘GST लागू इस सरकार ने की, क्योंकि ये पूर्ण बहुमत वाली सरकार है. ये हमारी सरकार है, जिसने तीन तलाक को खत्म किया. जब पूर्ण बहुमत वाली सरकार होती है तो बड़े फैसले लेती है. दशकों से अटके काम होते हैं. देश की अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसले लिए जाते हैं.’

     देश तेजी से बढ़ रहा है आगे 

    उन्होंने आगे कहा, ‘कभी देश को सोना गिरवी रखना पड़ता था, लेकिन अब देश के पास सोने का रिकॉर्ड भंडार है. रिकॉर्ड FDI आया है. क्योंकि देश की विदेशी नीति साफ है, और ये संभव पूर्ण बहुमत की सरकार से हुई है.’

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देश की इकोनॉमी को लेकर नई लकीर खींच दी है, उन्होंने कहा, ‘देश अभी 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. आने वाले कुछ वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगी. यही नहीं, आने वाले कुछ वर्षों में भारत की इकोनॉमी 7 ट्रिलियन डॉलर को भी लांघ जाएगी.’ उन्होंने युवाओं से कहा कि ये लक्ष्य आपकी वोट की ताकत से पूरा होगा, और इसमें आपकी भी बड़ी भूमिका होगी.

     

    योगी सरकार में वीरेंद्र गुप्ता का हौसला बुलंद

    योगी सरकार में भूमिया वीरेंद्र गुप्ता का हौसला रहा बुलंद वीरेंद्र गुप्ता को ना रहा सरकार की डर ना रहा पुलिस का डर नंद गोपाल नंदी का रिश्तेदार बताकर सरकारी जमीन को कर रखा है कब्जा

    ग्राम सभा भगवतीपुर खुठहना बनी चावल की मिल री अराई हल्का लेखपाल के बाद सरकारी जमीन में पाई गई जब भगवतीपुर ग्राम सभा के खुठहना के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश पटेल ने इसका विरोध जताया तो भूमिया वीरेंद्र गुप्ता ने नदी का रिश्तेदार बताकर गांव कई लोग प्रधान सहित के नाम रंगदारी एवं पैसा मांगने के आरोप में गांव के लोगों के ऊपर होलागढ़ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गांव के सीधे साधे किसान तक के के लोगों पुलिस के भाई से मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा और कुछ लोगों को झूठे मुकदमे में जेल भी जाना पड़ा वीरेंद्र गुप्ता उर्फ पवन गुप्ता अपने आप को नंद गोपाल नंदी कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का रिश्तेदार बताता है तीन बीघा ग्राम सभा के जमीन पर जबरन कब्जा कर कर अपनी चावल की एक बड़ी मिल बना रखा है क्या यही है योगी सरकार योगी सरकार में भूमिया का हौसला रहा बुलंद अपने आप को नंद कुमार नदी कैबिनेट मंत्री का नाम बता कर जमीन पर किया है कब्जा और एक बड़ा आशियाना भी सरकारी जमीन पर बनाया है और चावल का मेल भी बनाया है यह जनता की आवाज

    रिलीज हुई ऋतिक-दीपिका की फाइटर, जानें- एरियल एक्शन ने दर्शकों को किया इम्प्रेस या हुए डिप्रेस?

    Entertainment Top 5 News 25 January 2024 हनुमैन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है। दर्शकों ने इस फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू दिया और इसी वजह से यह फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। वहीं अब हाल ही में निर्देशक ने खुलासा किया कि जय हनुमान भी एक पैन इंडिया फिल्म होगी जिसमें बॉलीवुड अभिनेता मुख्य भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।

    Fighter X Review ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की स्टारर फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म को एक लंबा वीकेंड मिलने वाला है। अगर आप भी परिवार के साथ इस पेट्रियोटिक फिल्म को देखने की सोच रहे हैं तो यहां एक बार फाइटर का पब्लिक रिव्यू जरूर पढ़ लें…

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर गुरुवार को रिलीज हो गई है। थिएटर्स में फिल्म ने ग्रैंड एंट्री की है, क्योंकि रिलीज के साथ ही एक्स पर फाइटर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रेंड करने लगा है।

    फाइटर गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई है। ऐसे में फिल्म को एक लंबा वीकेंड मिलने वाला है। अगर आप भी परिवार के साथ इस पेट्रियोटिक फिल्म को देखने की सोच रहे हैं, तो यहां एक बार फाइटर का पब्लिक रिव्यू जरूर पढ़ लें…

    कैसी है एक्टर्स की एक्टिंग ?

    इंटरवल के पहले तक फाइटर का रिव्यू देते हुए एक यूजर ने कहा, “ध्यान खींचने वाला और बांधे रखने वाला स्क्रीनप्ले, सभी एक्टर्स की एक्टिंग शानदार है, दीपिका पादुकोण सारी लाइमलाइट चुरा ले जाती हैं और ऋतिक रोशन फिल्म की यूएसपी हैं, प्लॉट दिलचस्प है सिद्धार्थ आनंद का डायरेक्शन तालियों के काबिल है। फाइटर एक विनर है।”

    कैसा है फिल्म का एरियल एक्शन ?

    फिल्म के एरियल एक्शन के बारे में बताते हुए एक अन्य यूजर ने कहा, “फाइटर के एरियल शॉट्स सिर्फ देखने में अच्छे नहीं लगते, ये आपकी सांसे रोक देते हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म अच्छी है।”

    क्या वीएफएक्स ने किया इम्प्रेस ?

    दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, “ऋतिक और दीपिका के बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त है, एक्शन बाप लेवल का है। वीएफएक्स, सिनेमेटोग्राफी, बीजीएम, स्टोरीलाइन और सिद्धार्थ आनंद का डायरेक्शन टॉप नॉच है। शुरुआत से लेकर अंत, रोंगटे खड़े कर देने वाला है।”

    क्या हिट होगी फाइटर ?

    फाइटर को रिव्यू देते हुए एक और यूजर ने कहा, “अभी इंटरवेल हुआ है और ज्यादा बढ़ा- चढ़ा कर नहीं बताना चाहता, लेकिन यकीन करिए, ये किसी ट्रीट से कम नहीं है। विजुअल्स, एक्टिंग और इमोशन सब कुछ अपनी जगह पर है। ऋतिक रोशन की एंट्री ने थिएटर को स्टेडियम में बदल दिया।”