राजस्थान के श्रीमाधोपुर के न्यू रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा हो गया है। रेलवे ट्रैक पर एक नंदी को बचाने के चक्कर में ये ट्रेन हादसा हुआ है। हादसे में मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए और डिब्बे एक दूसरे पर चढ़ गए। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक हुआ बाधित हो गया है। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही थी। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी जीआरपी तथा कार्मिक मौके पर पहुंचे हैं। एक एक कर टूटे डिब्बों को हटाने का काम शुरू किया गया है।
सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार फुलेरा से रेवाड़ी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की सभी 36 बोगियां पटरी से उतर गईं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन रेलवे की तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव या देरी की संभावना जताई जा रही है।
श्रीमाधोपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के तीन दर्जन से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतरे, मचा हड़कंप
कफ सिरप कांड: CM मोहन ने डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया, कांग्रेस को एंडरसन की याद दिलाई
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में किडनी फेलियर से अब तक 14 बच्चों की मौत हो गई है। इसके बाद सरकार ने शनिवार को ‘कोल्ड्रिफ’ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब इस कफ सिरप कांड में सीएम मोहन यादव ने सख्त एक्शन लेते हुए प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर को पद से हटा दिया है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने डिप्टी ड्रग कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड भी कर दिया है। कांग्रेस के आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने एंडरसन जिसके सिर पर 10000 लोगों को मौत की हत्या का आरोप था उसे भगाने का पाप किया था।
क्या बोले सीएम मोहन?
सीएम मोहन यादव ने कहा- “कफ सिरप की घटना के कारण से बच्चों की दुखद मृत्यु हुई। मैं स्वयं छिंदवाड़ा जिले के परासिया के न्यूटन गांव में भी आया हूं। जैसे ही जानकारी आई तुरंत जितना हो सकता है प्रशासन के माध्यम से मदद की गई। आज भी हमने ड्रग कंट्रोलर को हटाने का का काम किया है। डिप्टी ड्रग कंट्रोलर जिनकी जवाबदेही थी उन्हें सस्पेंड किया है। इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड किया है। जिस कंपनी से यह माल बन कर आया है कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। तमिलनाडु सरकार से कहा गया है कि कठोर कार्रवाई करें और उन्होंने भी सारे प्रोडक्ट बंद कर दिए हैं। मूल रूप से तमिलनाडु की जिस फैक्ट्री में जिस परिस्थिति में यह बन रहा था, मुझे बताया गया है कि वह अमानक तौर पर स्टोर कर रही थी। हमने वहां की सरकार से कहा और सरकार संज्ञान में आई, सारे प्रोडक्ट को बैन किया है।”
कांग्रेस पर भड़के मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने कहा- “हमने कहा है कि हर दवाई फैक्ट्री की हमारे यहां जांच और रेंडम तरीके से जांच हो। कोई भी कंपनी किसी भी राज्य से आए लेकिन हमारे अधिकारी भी इसकी चिंता करें। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। हम दुख की घड़ी में संवेदनशीलता के साथ तमाम परिवारों के साथ हैं। प्रशासन पूरी मदद करेगा। कांग्रेस के पास सिवाय आरोप लगाने के बोलने के कुछ नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में एंडरसन जिसने 10000 लोगों की जान ली, उसे भगाने का पाप उसके सिर पर है। 40 साल हो गए कांग्रेस की सरकार ने कभी संवेदनशीलता नहीं दिखाई। अब सत्ता को ढूंढने के प्रयास में हल्के हथकंडे अपना रहे है। यह हथकंडे चलेंगे नहीं।”
सीएम मोहन यादव ने कमलनाथ परिवार के अब तक ना आने पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- “कांग्रेस को संवेदनशीलता दिखाते हुए, नाथ परिवार को भी चिंता करनी चाहिए। वर्षों से वह यहां रहे, कांग्रेस को अपना चरित्र देखना चाहिए।”
इसी हफ्ते खुलेगा आईपीओ- चेक करें प्राइस बैंड, अलॉटमेंट डेट और बाकी जरूरी डिटेल्स
केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आईपीओ इसी हफ्ते गुरुवार, 9 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। ये आईपीओ अगले हफ्ते सोमवार, 13 अक्टूबर को बंद होगा। केनरा रोबेको ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 253-266 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। प्राइस बैंड के अपर रेंज के हिसाब से कंपनी की वैल्यूएशन करीब 5,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। केनरा रोबेको इस आईपीओ से 1,326.13 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है, जिसके लिए कुल 4,98,54,357 शेयर जारी किए जाएंगे। ये सभी शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे और इस आईपीओ में एक भी फ्रेश शेयर नहीं होगा।केनरा रोबेको में केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी
केनरा रोबेको के आईपीओ में एंकर इंवेस्टर्स 8 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। OFS (ऑफर फॉर सेल) के जरिए कंपनी के प्रोमोटर केनरा बैंक 2.59 करोड़ शेयर और ओरिक्स कॉर्पोरेशन यूरोप एनवी (जिसे पहले रोबेको ग्रुप एनवी के नाम से जाना जाता था) 2.39 करोड़ शेयर बेचेंगे। बताते चलें कि केनरा रोबेको में केनरा बैंक की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि बाकी हिस्सेदारी ओरिक्स कॉर्पोरेशन के पास है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ होगा, जो भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी
रिटेल इंवेस्टर्स इस आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए कम से कम 14,896 रुपये का निवेश करना होगा, जिसमें उन्हें 1 लॉट में 56 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 1,93,648 रुपये में 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें उन्हें 728 शेयर मिलेंगे। 13 अक्टूबर को आईपीओ बंद होने के बाद मंगलवार, 14 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और आखिर में गुरुवार, 16 अक्टूबर को केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी।
सीएम मोहन यादव ने असम में उद्यमियों से की मुलाकात, बोले- ‘निवेश के लिए सबसे उपयुक्त है मध्य प्रदेश’
असम की राजधानी गुवाहाटी में इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में असम के कई बड़े उद्यमी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से मध्य प्रदेश में निवेश करने का आग्रह किया।
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश, देश का दिल है। नदियों के मायके और बाघों की सहज दृश्यता वाली ये वो पवित्र धरती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अपना बचपन बिताया और शिक्षा-दीक्षा भी प्राप्त की। मध्यप्रदेश और असम का 5 हजार साल पुराना संबंध है। इतिहास में श्रीकृष्ण और माता रूक्मणी प्रसंग में मध्यप्रदेश और असम आपस में जुड़े हैं। बावन शक्तिपीठों में से एक देवी कामाख्या शक्तिपीठ असम की धरती पर है और मध्यप्रदेश में कालों के काल बाबा महाकाल विराजमान हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ह्रदय प्रदेश होने के साथ आज देश का सबसे उपयुक्त निवेश प्रदेश है। मध्यप्रदेश की देश में केंद्रीय स्थिति, भरपूर बिजली-पानी, कुशल श्रमशक्ति और उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स सुविधाओं से हमारा राज्य उद्योग स्थापना के लिए देश का आइडियल डेस्टिनेशन बन चुका है। मध्यप्रदेश की देश के प्रमुख शहरों से बेहतरीन कनेक्टिविटी भी निवेशकों को अतिरिक्त लाभ देती है। मध्यप्रदेश में निवेश हर मायने में फायदे का सौदा है। उन्होंने असम राज्य के उद्योगपतियों और निवेशकों से आग्रह किया कि वे मध्यप्रदेश में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं और यहां अपने उद्योग एवं निर्माण इकाइयां स्थापित करें। सरकार हर कदम पर निवेशकों को पूरा सहयोग और आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि निवेशक कोई रोजगार आधारित उद्योग लगाते हैं, तो हमारी सरकार बिजली, पानी, कनेक्टिविटी की सुविधा के साथ श्रमिकों के वेतन के लिए 5000 रुपए प्रति श्रमिक की सब्सिडी भी देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को गुवाहाटी के एक निजी होटल में ‘इन्टरेक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अर्पोच्यूनिटीज इन मध्यप्रदेश’ में असम राज्य के उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर इस सेशन का शुभारंभ किया।
लखीमपुर का युवक झारखंड में बंधक! कंपनी मांग रही 26 हज़ार रुपये फिरौती
लखीमपुर/झारखंड
जिला लखीमपुर के रहने वाले प्रभाकर सोनी के परिवार पर इन दिनों दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। उनके छोटे भाई सुधाकर सोनी, जो रोज़गार की तलाश में झारखंड गए थे, अचानक रहस्यमयी तरीके से कंपनी के लोगों द्वारा बंधक बना लिए गए हैं।
परिवार का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन सुधाकर को छोड़ने के लिए ₹26,000 की मोटी रकम मांग रहा है। प्रभाकर सोनी ने मीडिया को बताया—
“मेरे भाई को झारखंड काम करने भेजा गया था, लेकिन वहां जाकर उसे धोखे से रोक लिया गया। अब कंपनी कह रही है कि ₹26,000 दो, तभी छोड़ेंगे। यह कोई काम नहीं है, बल्कि साफ तौर पर 420 ठगी और मानव तस्करी का धंधा लग रहा है।”
परिवार में मातम, पिता-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
प्रभाकर जी ने बताया कि घर पर सबकी हालत खराब है। माता-पिता बेटे को छोड़ाने की गुहार लगा रहे हैं और लगातार बेसुध हो रही है। गांव में भी यह खबर फैलते ही सनसनी फैल गई है। लोग इसे “मजदूरों से जबरन वसूली और बंधक प्रथा” का मामला बता रहे हैं।
अवैध वसूली का खेल या मानव तस्करी का अड्डा?
झारखंड में इस तरह के कई मामले पहले भी उजागर हो चुके हैं, जहां गरीब मजदूरों को नौकरी के नाम पर बुलाकर उनसे पैसे ऐंठे जाते हैं। परिवार को शक है कि यह भी ठग गिरोह का रैकेट है, जो भोले-भाले लोगों को फँसाकर उनसे वसूली करता है।
प्रभाकर सोनी की सरकार और प्रशासन से गुहार
प्रभाकर सोनी ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि उनके भाई को जल्द से जल्द छुड़ाया जाए और इस घिनौने रैकेट का पर्दाफाश हो।
उनकी मार्मिक अपील:
“हम गरीब लोग हैं, इतनी बड़ी रकम कहां से लाएँ? सरकार और प्रशासन हमारी मदद करे, वरना मेरा भाई वहां बंधक ही रह जाएगा।”
यह मामला न सिर्फ एक परिवार का दर्द है, बल्कि यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर कैसे झारखंड जैसे राज्यों में मजदूरों को इस तरह से बंधक बनाया जा रहा है और खुलेआम फिरौती वसूली की जा रही है? क्या प्रशासन की पकड़ से बाहर हैं ये ठग कंपनियां?
अब देखने वाली बात यह होगी कि लखीमपुर प्रशासन और झारखंड पुलिस कितनी जल्द कार्रवाई करती है और सुधाकर को सकुशल मुक्त कराती है।
जम्मू में चौंकाने वाला दावा – अब बिना तोड़े ऊंचा होगा घर का लैन्टर!
जम्मू:
आमतौर पर घर की नींव या लैन्टर को ऊंचा करवाने की बात आते ही लोगों के जेहन में सबसे पहला ख्याल आता है – “तोड़फोड़, भारी खर्च और महीनों का झंझट”। लेकिन अब जम्मू में एक ऐसा ठेकेदार सामने आया है जिसने दावा किया है कि वह बिना तोड़े मकान की नींव से लेकर लैन्टर तक को ऊंचा कर सकता है — और वो भी 60% तक की बचत के साथ।
कहां मिलेंगे?
यह ठेकेदार खुद को “LYNTER CHUKAN WALA” कहता है। उसका दावा है कि “मकान नींव से उठाए जाते हैं, और पूरा काम परफेक्शन से किया जाता है।”
इस सेवा की जानकारी देने वाला फ्लेक्स बोर्ड जम्मू के विशाल मेगा मार्ट, कुंजवानी बायपास पर देखा गया है।
ठेकेदार का दावा
नींव से लेकर पूरे मकान को ऊंचा किया जाएगा।
किसी भी हिस्से को तोड़ना नहीं पड़ेगा।
काम पूरी तरह सुरक्षित और तकनीकी तरीके से किया जाएगा।
खर्च पारंपरिक तरीके से 60% कम आएगा।
संपर्क नंबर:
84938-80377
94194-16280
99063-75930
लोगों में हलचल
इस तरह के दावे ने स्थानीय लोगों में चर्चा छेड़ दी है। कई लोग कह रहे हैं कि अगर यह तकनीक सही साबित होती है तो यह निर्माण जगत में क्रांति साबित हो सकती है। वहीं कुछ लोग इसे महज पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों की राय
बिल्डिंग इंजीनियरों का कहना है कि मकान को बिना तोड़े नींव से उठाना आसान काम नहीं है। इसमें उच्च तकनीक और सुरक्षा की गारंटी बेहद ज़रूरी है। अगर दावा सही है, तो यह जम्मू ही नहीं पूरे देश में चर्चित होगा।
जांच की जरूरत
अब देखना यह है कि यह तकनीक वास्तव में कितनी कारगर है और क्या सचमुच घरों को बिना तोड़े ऊंचा किया जा सकता है। फिलहाल यह विज्ञापन और ठेकेदार का दावा सोशल मीडिया और शहर की गलियों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।
केएल राहुल ने शतक के बाद किया ऐसा सेलिब्रेशन, वाइफ अथिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा मैसेज
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर केएल राहुल ने दमदार शतक लगाया है और उन्होंने टीम को ड्राइविंग सीट पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।भारतीय टीम के लिए की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, जब यशस्वी जायसवाल सिर्फ 36 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद साई सुदर्शन भी क्रीज पर नहीं टिक सके और 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद केएल राहुल और शुभमन गिल ने टीम के लिए रन बनाने की जिम्मेदारी संभाल ली। राहुल ने सधी हुई बल्लेबाजी से बेहतरीन शतक लगाया।
केएल राहुल ने इस तरह से किया सेलिब्रेशन
केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 197 गेंदों में कुल 100 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। उनके टेस्ट करियर का ये कुल 11वां शतक रहा है। वहीं भारतीय धरती पर उनका ये सिर्फ दूसरा शतक है। इससे पहले राहुल ने भारतीय धरती पर शतक साल 2016 में लगाया था। शतक जड़ने के बाद राहुल बहुत ही खुश हुए और उन्होंने अपना हेलमेट उतार कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने मुंह में अंगुली देकर सीटी बजाने का इशारा किया।वाइफ अथिया शेट्टी ने लिखा मैसेज
केएल राहुल साल की शुरुआत में ही बेटी के पिता बने थे। शायद ने उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन बेटी के लिए मनाया है। इस पर उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में राहुल की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सर्वश्रेष्ठ के लिए सर्वश्रेष्ठ। वहीं दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि पापा केएल की ओर से नन्ही इवाराह के लिए एक उपहार।
शुभमन गिल ने लगाया अर्धशतक
वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पहली पारी में 162 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने अभी तक चार विकेट के नुकसान पर 271 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 109 रनों की हो गई है। राहुल ने 100 रन और कप्तान गिल ने 50 रन बनाए हैं। वहीं क्रीज पर ध्रुव जुरेल 40 रन और रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर मौजूद हैं। दोनों ही भारतीय प्लेयर्स तेजी के साथ रन बना रहे हैं।
दिल दहला देने वाला हादसा: खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में गिरा वाहन, 11 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान वाहन तालाब में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है।मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। दशहरा के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, लोगों से भरी हुई ट्रॉली तालाब में गिर गई जिस कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में 20–22 लोग सवार थे। जेसीबी की मदद से मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों में ज्यादातर बच्चों के शामिल होने की खबर है।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, ये पूरी घटना मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना थानाक्षेत्र के अरदला कलां गांव की है। यहां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में जा गिरी।इस दौरान ट्रॉली में सवार लगभग 20 से 25 लोग तालाब के पानी में डूबने लगे। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया जिसके बाद पंधाना थाना पुलिस और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े। तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था। जहां से ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ।
मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे भी घटनास्थल के लिए निकलीं। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि मैंने सूचना पाते ही तुरंत कलेक्टर एसपी और हॉस्पिटल अमले को फोन कर बात की। हमारी कोशिश है, कि हम जल्द से जल्द सभी को बचा पाए।
एशिया कप में भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान, पीएम मोदी के बाद खेल मंत्री ने भी चिढ़ाया, जानें क्या लिखा?
खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा कि सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया। इससे पहले पीएम मोदी ने टीम इंडिया की जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी थी। इस पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री तिलमिला गए थे।एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शानदार जीत से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। ऐसे में भारतीय राजनेता पाकिस्तानियों के और मजे ले रहे हैं। पीएम मोदी और किरेन रिजिजू के बाद खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी पाकिस्तान को चिढ़ाने वाला पोस्ट किया है। मंडाविया ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “सरहद पे भी हराया, मैदान पे भी हराया।” इससे पहले पीएम मोदी ने लिखा था कि खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही, भारत जीत गया.. हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
किरेन रिजिजू ने हारिस रऊफ और जसप्रीत बुमराह की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान इसी तरह की सजा का हकदार है। इस फोटो में जसप्रीत बुमराह प्लेन गिरने का इशारा करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, हारिर रऊफ क्लीन बोल्ड थे। मैच के दौरान बुमराह ने हारिस रऊफ को आउट करने के बाद उन्हें चिढ़ाने के लिए यह इशारा किया था, क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछले मैच में हारिस रऊफ ने भारतीय फैंस के सामने प्लेन गिरने का इशारा किया था।
भारत की जीत से तिलमिलाया पाकिस्तान
एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में ऑपेरशन सिंदूर का जिक्र किया। इससे पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भड़क गए। उन्होंने पीएम मोदी पर क्रिकेट के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया। एक्स पोस्ट पर ख्वाजा आसिफ ने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, “क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट करके, मोदी अपनी राजनीति बचाने के लिए उपमहाद्वीप में शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर रहे हैं। इस तरह शांति और सम्मान बहाल नहीं होता।”
विवादों में रहा एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 शुरुआत से ही विवादों में रहा। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत को मिली थी, लेकिन पाकिस्तान ने यहां खेलने से इंकार कर दिया। ऐसे में टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराया गया। हालांकि, शुरुआत भारत के कई लोग पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जरूर खेला, लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने पाकिस्तानियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे रूठा पाकिस्तान टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की धमकी देने लगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। टूर्नामेंट में दोनों टीमों के बीच तीन मैच हुए और हर बार भारत ने पाकिस्तान को मात दी, लेकिन किसी भी बार हाथ नहीं मिलाया।
टीम इंडिया को नहीं मिली ट्रॉफी
टूर्नामेंट जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। ऐसे में मोहसिन ने किसी अन्य अधिकारी के हाथों ट्रॉफी देने की बजाय उसे अपने साथ ले जाना बेहतर समझा। इस घटना को लेकर बीसीसीआई ने आईसीसी में शिकायत की है।
IND vs PAK: T20I में कैसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड, पाकिस्तान जीत पाया है सिर्फ इतने मुकाबले
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर को होगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें जोरदार तैयारी कर रही हैं। इस मैच से पहले आज हम बात करेंगे कि भारत और पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है। वहां फिलहाल किसका पलड़ा भारी है। बता दें कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान का सामना फाइनल में होगा।IND vs PAK: टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 15 मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत पाया है। इसके अलावा, एक टाई मुकाबला भी भारत के पक्ष में रहा है। इन आंकड़ों को देखने के बाद कोई भी ये कह सकता है कि यहां भारतीय टीम का दबदबा रहा है और टीम इंडिया का पलड़ा काफी ज्यादा भारी नजर आ रहा है। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में खेला गया था। वहीं आखिरी बार दोनों टीमें इसी एशिया कप में आमने-सामने हुई थी।
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को दो बार हरा चुकी है टीम इंडिया
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। पहले ग्रुप स्टेज में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से बाजी मारी थी। इसके बाद सुपर-4 में भी भारत और पाकिस्तान का सामना हुआ था, जहां टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब भारत फाइनल में भी इसी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखते हुए खिताब अपने नाम करना चाहेगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया इस एशिया कप में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। पाकिस्तान की बात करें तो उन्होंने अपना पिछला मैच बांग्लादेश के साथ था वहां उन्होंने 11 रनों से जीत दर्ज की थी।
IND vs PAK: फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मुकीम

