मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आजमगढ़ (उत्तरप्रदेश) से मेरा विशेष रिश्ता भी है। मैं अपने कार्यकर्ताओं के बीच में आकर अत्यंत आनंदित हूं। मैं एक राज्य का मुख्यमंत्री भले ही हूं, लेकिन मेरा मूल कार्यकर्ता भाव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। आज के इस दौर में निश्चित रूप से हमारे लिए पूरी चेतना के साथ जैसे ही लोकसभा चुनाव की घोषणा होगी, सभी राज्यों में कार्यकर्ता अपने-उद्देश्य की पूर्ति के लिए लगेंगे। देश के लगभग 100 करोड़ से ज्यादा आबादी के मतदाता ये तय कर चुके हैं, “तीसरी बार मोदी सरकार“। निश्चित रूप से फिर एक बार मोदी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव मंगलवार को भाजपा के क्लस्टर प्रभारियों की बैठक में शामिल होने के लिए उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे थे। वे आजमगढ़ क्लस्टर में आने वाली आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत पांच लोकसभा क्षेत्र के क्लस्टर श्रेणी की तीन बैठकों में शामिल हुए एवं लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी की रणनीति, कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका सहित मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी के 400 पार के लक्ष्य जैसे विषयों पर मंथन किया।
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही, अरविन्द कुमार शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी एवं विधानसभा प्रबंध समिति के सदस्य- गण उपस्थित रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से भी बात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र को गौरवांवित किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व दिख रहा है। हम रोज, हर दिन, हर प्रकार की घटनाओं में मोदी का इंपैक्ट पाते हैं। हम सब देख रहे हैं उत्तरप्रदेश पूरे देश को लीड कर रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर भव्य मंदिर का सपना साकार कर 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर कर दिया। ये मोदी का प्रताप है कि अरब जैसे मुस्लिम कंट्री में भी मंदिर का लोकार्पण करने के लिए वो वहां जा रहे हैं। हाल ही में कतर से नौसेना के भारतीयों अधिकारियों की रिहाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कदम-कदम पर मोदी ने भारत का यश बढ़ाया है। भारत में लोकतंत्र की सबसे बड़े पद को गौरवान्वित करने का काम नरेन्द्र मोदी ने किया है।
इंडी अलायंस- कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा
उन्होंने विपक्ष पर हमलावर होते हुए कहा कि इंडी अलायंस वैसे ही है जैसे कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमती का कुनबा जोड़ा। आखिरकार स्वार्थ के लोगों का जमावड़ा लंबे दिन तक नहीं चलता है। केवल एक शगूफा था जो सबके सामने दिखा है। चाहे ममता की पार्टी हो, चाहे आप की पार्टी हो, हर एक ने अपना अपना रास्ता पकड़ लिया है। कांग्रेस केवल ख्याली पुलाव बना सकती थी। कांग्रेस ने अपने सारे यत्न, पर्यंत करके सत्ता बनाने का षड्यंत्र रखा था। मुझे पहले से भरोसा था और अब जनता ने भी देख लिया है कि उनका षड्यंत्र कामयाब नहीं हुआ।
देश भर में चल रहा है अभियान
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हर विधानसभा और हर लोकसभा में पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने का अभियान देश भर में चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा द्वारा क्लस्टर श्रेणी बनाई गई है। इसी सिलसिले में देश भर में पार्टी पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम निरंतर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का मेरा पहला प्रवास आजमगढ़ क्लस्टर में हुआ है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारे कार्यकर्ता अपने लोकसभा में जो जवाबदारी दी गई है, उसे अच्छे से निभा रहे हैं। भाजपा का संगठन बहुत कुशलता के साथ जो-जो उत्तरदायित्व दिया गया है, उसका निर्वहन कर रहा है।
मैं मुख्यमंत्री बाद में, भाजपा का कार्यकर्ता पहले हूं
डॉ यादव ने क्लस्टर बैठकों में कहा कि मुझे इस बात की अत्यंत प्रसन्नता है कि दुनिया में भाजपा एक मात्र पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक बनाती है। मैं मुख्यमंत्री बाद में भाजपा का कार्यकर्ता पहले हूं।’ मुझे इस बात का गर्व है। जब हम कार्यकर्ता बनाते हैं तो कार्यकर्ता को कार्यकर्ता की तरह ढलने के लिए ट्रेनिंग के दौर से निकालते हैं। विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से उसको ये शिक्षण देते हैं। यद्यपि शिक्षण अपनी जगह है लेकिन असली अर्थ में प्रशिक्षण जीवन भर चलता रहता है। यह हर स्तर पर चलता रहता है। यह प्रशिक्षण जीवन में हमें मूलधारा से जुडे रहने के लिए होता है, उद्देश्य को याद रखने के लिए और अपने आप को सतत बनाए रखने के लिए होता है।


और इन्होंने मुस्लिम होने की बात छिपायी है तथा घर पर आने के बाद ही प्रार्थिया को यह जानकारी हुई कि यह पूर्व से शादीशुदा है और इनके बच्चे भी हैं तब यह बात शिवानी ने इनसे कही कि तुमने मुझे धोखे में रखकर अपने को हिन्दू बताया और शादी की भी बात नहीं बतायी और कई बार मुझसे शारीरिक सम्बन्ध बनाये जिससे गर्भवती हुई तो ऐसी दवा खिला दी कि मेरा गर्भपात गिर गया तो यह आग बबूला हो गया और शिवानी के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट गाली गलौज कर जातिसूचक शब्द चमरिया कहने लगे और शिवानी जब भी विरोध करती तो यह प्रार्थिया को ब्लैकमेल करते कि तेरी मेरे पास गन्दी वीडियो है और इन्हें वायरल कर दूँगा। प्रार्थिया समाज के भय के कारण अब तक सहन करती रही है और अब हिम्मत करके यह तहरीर दे रही है। दिनांक 16.01.2024 को जब शिवानी मारहरा इनके घर पर गयी और इनसे कहा कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया और मुझसे झूठ बोलकर शादी की और शारीरिक सम्बन्ध बनाकर गर्भपात कराये और अब वीडियो वायरल करने की धमकी देते हो तो इनके द्वारा कहा गया कि मेरे पास ऐसी वीडियो है जिन्हें बायरल कर दूँगा तो तू अपना मुँह दिखाने लायक नहीं रहेगी तो प्रार्थिया ने कहा कि हमने तो अपनी तरफ से कोई झूठ नहीं बोला तभी इनके पिता असलम खॉ व इनका भाई अशरफ खान व इन्होंने प्रार्थिया के साथ भी बदतमीजी कर कहा कि चमरिया तू अपनी औकात में रह और ब्लैकमेल करने लगे और कहा कि मैं तुझे अपने दोस्तों के पास भी तुझे परोस दूँगा और उनसे भी बुरा काम करवाऊंगा। इसलिये चुपचाप बैठ जा तथा प्रार्थिया को जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त अनवर खां अपने दोस्तों से भी प्रार्थिया के साथ गाली गलौज व धमकी जातिसूचक शब्द चमरिया कहकर दिलवाता है और गन्दी-गन्दी वीडियो इसके पास है। उन्हें भेजकर प्रार्थिया को ब्लैकमेल करवाता है। प्रार्थिया सदमे में है। उक्त अनवर खां ने अपने को हिन्दू बताकर शिवानी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये हैं तथा कई बार बुरा काम किया है और कई बार जबरदस्ती प्रार्थिया की मर्जी के बिना गर्भपात कराये हैं तथा प्रार्थिया के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय गन्दी-गन्दी वीडियो, ब्लैकमेल करने के लिये बना ली हैं और इनके ‘ भाई व पिता द्वारा भी ब्लैकमेल व बदतमीजी तथा जातिसूचक शब्द चमरिया कहा जा रहा है। इसीलिये इन सभी के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जानी आवश्यक है।
शिवानी के कहा की शासन प्रशासन वह उत्तर प्रदेश योगी सरकार की से प्रार्थना है कि शिवानी की रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।
मजदूर की गर्दन वह दोनों टांगों की हड्डियाँ टूट गई। महिला ने बताया यह घटना 23 जनवरी को 6 बजे की है जब पति अपने मेहनत के पैसे लेने कंपनी गया था गोरखपुर डायल 112 पुलिस भी कई बार फोन करने पर नहीं आई महिला की मांग हैं कि ठेकेदार वह अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया जाय। गोरखपुर के निवासी गुड़िया ने बताया कि उनके पति शेख अब्दुल्लाह (40) एल्म कंपनी सहारनपुर के ठेकेदार हाजिल शेख और अन्य लोगों के साथ मिलकर फैक्ट्री की छत से धक्का दे दिया था।
आरोपी – हाजिल शेख
डी एम कलेक्टर और जज के स्टे आदेशों को दरकिनार कर हो रही कर्यवाही!
पीड़ित के बेटे अमरजीत वह माता दुर्गावती के मुताबिक, विरोधी पुलिस और लेखपाल से सांठगांठ करके जमीन की नाप जोख की गई, जबकि मेरे अनुरोध के बावजूद लेखपाल नें दबंगों द्वारा जबरन कब्जा की गई जमीन की नाप जोख ये कहकर नहीं की कि मेरा काम बस रस्सी आदि से सीमांकन करना है।

