More
    Home Blog Page 165

    SL vs AFG 2nd T20I: Angelo Mathews बने जीत के हीरो, श्रीलंका ने अफगान टीम को रौंदकर T20I सीरीज पर किया कब्जा

    श्रीलंका (SL vs AFG 2nd T20I) ने दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 72 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। दांबुला में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 187/6 का स्कोर खड़ा किया था और इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 17 ओवर में 115 रन पर ही सिमट गई। एंजेलो मैथ्यूज श्रीलंकाई टीम की इस जीत के हीरो रहे।

     श्रीलंका (SL vs AFG 2nd T20I) ने दूसरे टी20 मैच में अफगानिस्तान को 72 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया। दांबुला में खेले गए मैच में श्रीलंकाई टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 187/6 का स्कोर खड़ा किया था और इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 17 ओवर में 115 रन पर ही सिमट गई।

    श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दोनों शुरुआती मैच में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका के लिए स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने बैट और गेंद दोनों से कमाल का परफॉर्म किया और अफगान टीम की जमकर खबर ली।

    SL vs AFG 2nd T20I: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को रौंदकर T20I सीरीज पर किया कब्जा

    दरअसल, श्रीलंकाई टीम (SL vs AFG) ने दूसरे टी20 मैच मे पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम की तरफ से पथुम निसंका के बल्ले से 25 रन निकले। कुसल मेंडिस 23 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए। धनंजय डीसिल्वा ने 14 रन बनाए। खराब शुरुआत के बाद सदीरा समरविक्रमा ने टीम की पारी को संभाला और 42 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके शामिल रहे।

    उनके अलावा कप्तान वानिंदु हसरंगा ने 22 रन बनाए। एंजलो मैथ्यूज (Angelo Matthews) ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाकर टीम को यह स्कोर खड़ा करने में अहम योगदान दिया। वहीं, अफगानिस्तान टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अजमतउल्लाह ओमरजाई और मोहम्मद नबी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि फारूकी और नवीन उल को 1-1 सफलता मिली।

    SL vs AFG: एंजेलो मैथ्यूज ने बैट के बाद गेंद से मचाया धमाल

    इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत खराब रही। मैथ्यूज ने पहले ओवर में हजरतुल्लाह जजई को एक रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद तीसरे ओवर में मैथ्यूज ने कप्तान इब्राहिम को निजी 10 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया और अफगान टीम पर शुरुआत से ही श्रीलंकाई टीम ने शिकंजा कसा। अफगान टीम के शुरुआती झटकों के बाद टीम उबर नहीं पाई और लगातार विकेट गिरते चले गए। मेहमान टीम ने 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे।

    अफगानिस्तान टीम की तरफ से मोहम्मद नबी और करीम जानत के बीच छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी हुई। जनत और जादरान ने 7वें विकेट के लिए 30 रन की पार्टनरशिप की। इस तरह अफगानिस्तान ने बड़ी मुश्किल से 100 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन अफगान टीम 17 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंकाई टीम के लिए एंजेलो ने गेंद से कहर बरपाते हुए 2 विकेट, बिनुरा फर्नांडो, मथीशा पथिराना को भी दो-दो सफलता मिली, जबकि दासुन शनाका और महेश थीक्षणा को 1-1 विकेट मिला।

    PM Kisan Yojana 16 वीं किस्त की राशि कब आएगी अकाउंट में, किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

    PM Kisan 16th Installment करोड़ों किसान को पीएम किसान स्कीम का लाभ मिल रहा है। इस स्कीम में सरकार द्वारा सालाना 6000 रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि किस्तों में मिलती है और हर किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है। अब किसान इस योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों को eKYC करवाना होगा।

     केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 16th installment) चलाई जा रही है। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपये की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को देश के सभी पात्र किसानों के अकाउंट में 15वीं किस्त की राशि जारी की थी। इसका लाभ 8 करोड़ से ज्यादा किसान को मिला है। अब किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

    कुछ किसानों को क्यों नहीं मिलेगा लाभ?

    सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। इसके अनुसार इस योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी करवाना है। सरकार ने ई-केवाईसी प्रोसेस को भी काफी आसान कर दिया है।

    अब पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी किया जा सकता है। इसके अलावा बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए किसान को नजदीकी सीएससी केंद्र में जाना होगा।

    ओटीपी आधारित ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है या बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए किसान अपने नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।

    अगर आप भी इस स्कीम का लाभ पाना चाहते हैं तो आप आसानी से इसका रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

    कैसे करें रजिस्ट्रेशन

    • pmkisan.gov.in पर जाएं
    • अब फार्मर्स कॉर्नर को सेलेक्ट करें।
    • इसके बाद ‘New Farmer Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    • इसके बाद ग्रामीण या फिर शहरी पंजीकरण में से कोई एक सेलेक्ट करें।
    • अब आधार नंबर, मोबाइल नंबर भरें और राज्य चुनकर ओटीपी पर सेलेक्ट करें।
    • मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
    • इसके बाद राज्य, जिला और बैंक अकाउंट जैसे बाकी जानकारी भरें।
    • अब ‘आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट’ पर क्लिक करें।
    • आधार ऑथेंटिकेशन हो जाने के बाद अपने जमीन के दस्तावेज को अपलोड करें और सेव करें।

    अनूपशहर में बूढ़े बाबू पर हुआ पानी की टंकी का शिलान्यास कार्यक्रम

    अनूपशहर में बूढ़े बाबू पर हुआ पानी की टंकी का शिलान्यास कार्यक्रम जिसमें मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा अनूपशहर, बृजेश गोयल बिरजू भैया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष , अधिशासी अधिकारी मडी सैनी, जिसमें संजय शर्मा जी ने कहा मैं अनूपशहर के लिए नई-नई योजना लाता रहूंगा , अनूपशहर क्षेत्र के लिए राज्य सरकार द्वारा पानी की बड़ी टंकी की सौगात मिली जिसमें पानी की पूर्ति नगर के कॉलोनी में पहुंचेगी नगर पालिका के सभी सभासद मौजूद रहे पराग गर्ग,अमन गर्ग, दिलीप भारद्वाज,देवेंद्र प्रजापति , जफरुक खा, रकीब हुसैन , विनीत बंसल,तुषार गुप्ता,राहुल सूर्यवंशी, आदि लोग उपस्थित रहे

    अनूपशहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

    बुलंदशहर स्टैंड के निकट, ट्रैक्टर ट्राली ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, हुई मौत, पोस्टमार्टम को भेजा

    बुलंदशहर स्टैंड के निकट, ट्रैक्टर ट्राली ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा जिससे हादसे में राजू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी अनूपशहर की मौके पर मौत हो गई, बताया गया कि ट्रैक्टर चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा

    अनूप शहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

    मेरठ जिले की लुटेरी पत्नी: 22 हज़ार रुपए और 50 हज़ार के सोने के गहने लेकर बॉयफ्रेंड के संग हुई फरार!

    उत्तर प्रदेश: जिला हरदोई शिकायतकर्ता राजीव उर्फ़ मोनू , मंगलीपूर्वा थाना हरपालपुर उत्तर प्रदेश निवासी हूँ मेरी पत्नी रितिका 22 वर्ष जो दिनांक-18-1-2024 को समय सुबह करीब 6 बजे पर घर से कही चली गई वह अपने ही मामी को भगा ले गया देवांश। उसके पास जो फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला।

    पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना संख्या पुलिस ने नहीं लिखी दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन तो दूर एफ आई आर तक नहीं लिखी। राजीव ने बताया पत्नी रितिका के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से लापता हुए रितिका के लापता होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने की कोशिश की परंतु पुलिस अधिकारियों ने शिकायत नहीं लिखी ।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, रितिका के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी कहाँ है, किस हालत में है। राजीव ने बताया कि उनके नोएडा में छिपे होने की आशंका है। राजीव ने सरकार से भी लगाई मदद की गुहार।

    विषय प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की कार्यवाही किये जाने जब देर शाम तक राजीव की पत्नी घर वापस नहीं आयी तो राजीव ने अपनी पत्नी को फोन किया फोन भी बन्द जा रहा था तब प्रार्थी ने अपने आस पास अपनी पत्नी को तलाश किया किन्तु राजीव की पत्नी का कोई पता नहीं । जब राजीव ने अपने घर में रखा सामान और पैसे देखे तो पता चला कि रितिका 22, 000 / -रूपये नकद व 50 हजार के सोने के गहने जोडी सोने के बाले एक सोने की कान के कुण्डल , एक मंगलसूत्र सोने का दो जोड़ी पायल चांदी की, अपने साथ ले गयीं, जिसकी सूचना राजीव ने थाना बादलपुर में रिपोर्ट लिखाने गए लेकिन रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुयी है। राजीव को पता पला कि पत्नी अक्सर देवांश उर्फ दीपक भांजा अपनी मामी को लेकर हुआ फरार
    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस कोई मदद नहीं की राजीव के लापता होने की लिखित शिकायत नहीं लिखी गई राजीव ने बताया कि पत्नी रितिका की खोजबीन नहीं की जा रही है, उनके पति ने बताया डायल 112 को फोन किया था बादलपुर थाने से पुलिस भेजी गई थी तार नहीं किया था। राजीव ने बताया कि उल्टे हाथ की और चौथी वाली उंगली टूट गई थी परंतु पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है न्याय के लिए दर-दर भटक रहे राजीव।

     

     

     

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    युवा पेशेवर योजना के तहत तीन हजार भारतीयों को ब्रिटेन जाने का मिलेगा वीजा, सुनक सरकार ने लगाई मुहर

    0

    India-UK Young Professionals Scheme भारत के युवाओं को ब्रिटेन जाकर पढ़ने और काम करने का अवसर दिया जा रहा है। ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (India-UK Young Professionals Scheme) के तहत तीन हजार भारतीय युवाओं को ब्रिटेन जाने का मौका मिलेगा। इस योजना के तहत भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को ब्रिटेन जाने और वहां के अनुभव को प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

    ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (India-UK Young Professionals Scheme) के तहत तीन हजार पात्र भारतीयों के लिए वीजा उपलब्ध कराए जाएंगे। ब्रिटेन सरकार ने इसकी घोषणा की है। इस योजना के तहत 18 से 30 वर्ष के बीच के भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन में दो साल तक रहने और काम करने की अनुमति देती है। इसमें एंट्री बैलट सिस्टम से लिया जाता है।

    भारतीय युवाओं को मिलेगा अवसर

    बता दें कि नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने नई योजना के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड जारी करते हुए कहा कि यह 18-30 वर्ष की आयु के बीच भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवाओं के लिए ब्रिटेन का सर्वश्रेष्ठ अनुभव करने का एक बेहतरीन अवसर है।

    लंका में हनुमानजी ने किसी भी रूप में नहीं किया प्रवेश: बल्कि लंका कभी पहुँचे ही नहीं लक्ष्मण सिंह खुशवाहा

    भोपाल के रहने वाले लक्ष्मण सिंह कुशवाहा पिता का नाम स्वर्गीय दौलत राम कुशवाहा कहते हैं, हनुमान लंका गए ही नहीं

    अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला अस्पताल परिसर में चिपकाया गया मुख्यमंत्री के नाम से शिकायती पत्र

    मध्य प्रदेश: शहडोल जिला चिकित्सालय परिसर में 13 फरवरी की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से एक शिकायती पत्र चिपकाया गया। पत्र में जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं जब जिस प्राईवेट हॉस्पिटल की शिकायत लिखी गई थी उन्हे इसकी सूचना मिलते ही उनके ही कर्मचारी द्वारा कुछ ही देर में इस पत्र को पूरे जिला अस्पताल परिसर से निकलते हुए देखा गया। तथा निजी अस्पताल वाले अपनी गलती को छुपाते नजर आए वह सबूत मिटाते नजर आए।

    पत्र में कहा गया है कि उक्त निजी अस्पताल में डायलिसिस के दौरान कई मरीजों की जान चली गई है। डायलिसिस करने वाला व्यक्ति, गणेश कुशवाहा, न तो योग्य है और न ही उसके पास कोई अनुभव या डिग्री आदि है। नियमों को ताक पर रख कर हो रहा काम अस्पताल में काम मरीजों की जान राम भरोसे हैं।

    पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त निजी अस्पताल में एक महिला की डिलेवरी के दौरान यून्टर फट गया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई। दो साल पहले भी इसी अस्पताल में एक महिला की डिलेवरी के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी। तथा इस अस्पताल के डॉक्टर वह मेनेजमेंट ने केस रफा दफा कर दिया था।

    पत्र में जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। कहा गया है कि सीएमओ एमएस सागर भ्रष्ट अधिकारी हैं और उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशों की भी अवहेलना कर उनका भी पालन नहीं किया।

    अज्ञात ने लगाई मुख्यमंत्री से मदद की गुहार!

    पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त निजी अस्पताल और जिला स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जांच करवाएँ और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें।

    पुलिस ने युवती की आत्महत्या का मामला दर्ज कियाः

    अमलाई थाना क्षेत्र में एक युवती ने 2 सितंबर 2022 को थाने के सामने खुद को आग लगा ली थी। युवती ने एक पटवारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की शी।

    शहडोल संभाग में आमजनता न्याय के लिए दर-दर भटकते!

    पत्र में यह भी कहा गया है कि शहडोल संभाग के अधिकारी अफसरों के यहाँ आमजनता के साथ न्याय नहीं होता है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आमजनता की शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

    क्या लिख फआईआर में?

    राजेश कुमार विशनदासानी, निवासी पेट्रोल पंप, बुढार, रोड, गोरतरा, शहडोल, मध्य प्रदेश का दिनांक 29.12.2021 का अभ्यावेदन माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जी के कार्यालय में प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्होंने राम हास्पिटल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की मृत्यु हो जाने के मामले में आवश्यक कार्यवाही कराने का अनुरोध किया है।

    यह घटना शहडोल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करती है। मुख्यमंत्री से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र के जरिए आग्रह किया गया की वे इस मामले में त्वरित कार्यवाही करेंगे और दोषियों को सजा कड़ी से कड़ी दिलाएंगे।

    ईवीएम फ्रॉड: बॉलीवुड सितारों ने भी काम की तारीफ की

    “ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज के कैमरामैन और एडिटर को तारीफ कई नामी गिरामी सीनियर लोगो ने की है, और न केवल लोकल बल्कि बॉलीवुड के सितारों ने भी उनके काम की सराहना की है।

    कमाल का काम: ईवीएम फ्रॉड के कैमरामैन और एडिटर ने उत्कृष्ट और समर्पित काम किया है। उनकी दृष्टि और उनके तकनीकी दक्षता ने सीरीज को एक नई ऊंचाई पर ले जाया है, जिसका परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शकों को प्राप्त हो रहा है।

    बॉलीवुड के सितारों का समर्थन: कई बॉलीवुड सितारे ने भी ईवीएम फ्रॉड की तारीफ की है। उन्होंने सीरीज के कैमरामैन और एडिटर के उत्कृष्ट काम की सराहना की है, जिससे इसे एक अनोखा और स्वाभिमानी पहचान मिली है।

    ईवीएम फ्रॉड वेब सीरीज के कैमरामैन और एडिटर को उनके उत्कृष्ट काम के लिए सराहा जा रहा है, और बॉलीवुड सितारों का समर्थन इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है। इसके माध्यम से, सीरीज ने अपनी अद्वितीयता और अद्वितीयता को साबित किया है और दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया है।

    वायरल हो रहा है: “ईवीएम फ्रॉड वेब सीरीज” का पहला एपिसोड!

    “ईवीएम फ्रॉड” वेब सीरीज का पहला एपिसोड यूट्यूब चैनल “मां केला प्रोडक्शन” पर रिलीज हो गया है और इसने धमाल मचा रखा है। लोगों के बीच इसका बहुत तारीफ हो रही है, और यह वेब सीरीज अब वायरल हो रही है।

    आकर्षक कहानी: “ईवीएम फ्रॉड” का पहला एपिसोड एक आकर्षक कहानी के साथ आया है, जिसमें संघर्ष, साहस और रोमांच है। दर्शकों को इस नई सीरीज की कहानी में खींचता हुआ, और वे उसके प्रत्येक पल का आनंद ले रहे हैं।

    चैनल की प्रशंसा: “मां केला प्रोडक्शन” चैनल को लोगों की सराहना मिल रही है, जिसने इस अद्वितीय और रोमांचक सीरीज को लाखों लोगों तक पहुंचाया है। उनका प्रयास इस सीरीज को एक नई ऊँचाई तक पहुंचाने में सफल हो रहा है।

    “ईवीएम फ्रॉड” का पहला एपिसोड अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, और लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है। यह नया प्रोजेक्ट दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया में ले जा रहा है और आगे भी अधिक उत्कृष्टता की ओर बढ़ता जा रहा है।