More
    Home Blog Page 162

    शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया युवती का शारीरिक शोषण, वादे से मुकरा तो मुकदमा दर्ज

    उत्तरप्रदेश: सलेमपुर देवरिया निवासी एक युवती ने थाना लिखित प्रार्थना पत्र दिया। मनीषा ने कहा कि क़ानून से बचने के लिए रचा ढोंग 19 फरवरी 2024 को आरोपी सुखविंदर पासवान पिता ओम प्रकाश से मंदिर में शादी का ढोंग रचा आरोपी युवक ने उससे शादी करने की बात कही। हालांकि 2 साल से आरोपी सुखविंदर शादी के नाम पर उसने उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती को उसने अपने घर बुलाया वहाँ साथ रहने के बाद छोड़ने आया। युवक ने इन 2 वर्षों में उससे शादी के नाम पर मनीषा के पिता द्वारा कमाए हुए पांच रुपये भी ले लिए और मनीषा को धक्के मार-मार कर घर से बाहर निकाल दिया।

    युवती ने कहा कि अब युवक उससे शादी से इनकार कर रहा है। युवक जान से मरने की धमकी भी दे रहा है। युवती ने कोतवाली सलेमपुर देवरिया से जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।

    क्या लिखा है पुलिस को दिए शिकायत पत्र में:

    कोतवाली सलेमपुर देवरिया निवेदन है कि मनीषा कुमारी पुत्री सुबाष प्रसाद, ग्राम-मलकोली, थाना सलेमपुर जनपद-देवरिया की निवासिनी हूँ। हम प्रार्थिनी एक गरीब लड़‌की है। मेरे साथ बिट्‌टू पुत ओमप्रकाश ग्रा। बेसहिया, थाना-चौरी-चौरा जिला-गोरखपुर में हम प्रार्थिनि को विगत 2 वर्षों से बहला फुसलाकर अपने प्रेम जाल में फसाकर मेरा शारीरिक। यौन शोषण करता रहा और यह वादा करता रहा कि तुमसे शादी करुगाँ और अपने घर कई दिन तल रखकर मेरे साथ शारीरिक यौन शोषण करता रहा। मैं व बिट्टू उपनाम (सुखविन्दर पासवान है। मैं बिट्‌टू के घर बिट्टू के पूरे परिवार की सहमती थी और जब में बिट्टू के घर बिट्टू के पापा से अपनी शादी बिट्टू से करने की बात किया तो दिनॉक 26-01-24 को समय करिब सुबह 7 बजे मारपीट कर ने मेरा वस्त क आभूषण व नकदी पांच हजार छीन लिया और हमको अपने घर से निकाल दिया से रोते बिलखते अपने घर आयी।

     

    अतः प्रार्थना है कि बिट्टू व बिटर के पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जाए।

    युवती को दी जान से मारने की धमकी!   मनीषा से एक युवक ने शादी के नाम पर शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। युवती से पांच हजार रुपये की नगदी भी ले ली। शादी का झांसा देता रहा। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने कोतवाली सलेमपुर देवरिया में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। मनीषा ने कहा अगर मुझे कुछ होता हैं तो इसका जिम्मेदारी सुखविंदर पासवान की होगी उसने बताया की मुझे है जान का खतरा।

     

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रधानमंत्री मोदी ने 400 पार के नारे के साथ शानदार जीत का दिया मंत्र

    भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में चल रहे भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) का समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के संबोधन के साथ हुई। दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं के लिए लोकसभा चुनाव में जीत पक्की करने के साथ सीटों की संख्या को 400 के पार का लक्ष्य रखा। इसके साथ लोकसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताया।

    100 दिन का दिया टास्क
    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘अगले 100 दिन में हमें जुट जाना है। सभी वोटरों तक पहुंचना है। हर वर्ग, हर परंपरा तक पहुंचना है। हमें सबका विश्वास हासिल करना है और यह सबका प्रयास होगा तो देश की सेवा के लिए सबसे ज्यादा सीटें भी भाजपा को ही मिलेंगी।’

    कांग्रेस के खिलाफ लाया गया प्रस्ताव
    राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन की बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा राम मंदिर पर प्रस्ताव लेकर आए। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के खिलाफ प्रस्ताव रखा। दोनों प्रस्ताव का समर्थन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र यादव, पश्चिम बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी के साथ कई नेताओं ने किया।

    कांग्रेस के खिलाफ प्रस्ताव पर बोलते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि केरल में भाजपा के 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शहीद हो गए। वहां आईएनडीआई गठबंधन का शासन है। पश्चिम बंगाल में हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता मौत के घाट उतार दिए गए, हमेशा वहां चुनाव में धांधली, घपलेबाजी और हिंसा होती रही। वहां भी आईएनडीआई गठबंधन और ममता बनर्जी का शासन है। हम तो हिंसा के भुक्तभोगी हैं। दूर-दूर तक घमंडिया गठबंधन को सत्ता प्राप्ति की संभावना नहीं दिखती है। कांग्रेस पार्टी और इनके गठबंधन ने अनुच्छेद-370 हटाने, तीन तलाक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम का भी विरोध किया।

    भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जारी किया गया श्वेत पत्र
    भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान अर्थव्यवस्था पर लाए गए श्वेत पत्र को जारी किया गया। इस श्वेत पत्र में यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल की अनियमितताओं के बारे में बताया गया है।

    राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके बाद विस्तारकों के साथ भी बैठक की गई।

    विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की शुरुआत करेंगे PM मोदी , मजबूत बनेगी खाद्य सुरक्षा

    पीएम मोदी आज विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन करेंगे। इससे छोटे और सीमांत किसानों को काफी लाभ होने वाला है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आज एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज पीएम विश्व भर में सहकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना का उद्घाटन करने वाले हैं। इस योजना के अंतर्गत 11 राज्यों में पैक्सो यानी प्राथमिक कृषि ऋण समितियों का संचालन होगा। इसके अलावा कुछ अन्य योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा।

    500 पैक्सो की शुरुआत

    कृषि एवं गोदामों के लिए लगने वाली बुनियादी जरूरतों को समय पर अच्छी तरह पूरा किया जा सके। इस उद्देश्य से देश भर में 5 सौ पैक्सो की नींव रखी जाने वाली है। खाद्य सुरक्षा मजबूत किए जाने के उद्देश्य से खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और पैक्सो के गोदामों को एक दूसरे से जोड़ा जाएगा। पैक्सो आराम से सब्सिडी और ब्याज अनुदान का लाभ उठा सके इसके लिए पहले से चलाई जा रही कुछ कृषि विपणन योजनाओं का सहयोग लिया जाएगा।

    पैक्सो होंगे डिजिटल

    छोटे किसान सशक्त बन एक और सहकारी क्षेत्र मजबूत बने इसलिए पैक्सो में कंप्यूटरीकरण भी किया जाएगा। इससे बिना किसी परेशानी के कनेक्टिविटी मिल सकेगी। पैक्सो को जिला केंद्रीय सहकारी और राज्य सहकारी बैंक के साथ जोड़कर इसे और भी बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। जब ये नाबार्ड से जुड़ जाएंगे तो इनकी बड़ी हुई संचालन क्षमता का फायदा सीमांत किसानों को मिलने वाला है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक कॉमन सॉफ्टवेयर निर्मित किया गया है।

    युद्ध बाद भी इजरायल गाजा पर बनाए रखेगा नियंत्रण, पीएम नेतन्याहू ने कैबिनेट में रखी भविष्य की योजना

    0

    युद्ध के बाद इजरायली सेना गाजा से हट जाएगी लेकिन निगरानी जारी रखेगी। इस बीच गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं और ताजा हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। वहां पर मृतक संख्या बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच गई है। अभी तक के युद्ध में करीब 70 हजार लोग घायल हुए हैं। युद्ध से पूर्व गाजा की आबादी करीब 23 लाख थी।

    इजरायल ने साफ कर दिया है कि युद्ध की समाप्ति के बाद भी वह गाजा की गतिविधियों पर अपना परोक्ष नियंत्रण बनाए रखेगा। इसके तहत गाजा की रोजमर्रा की प्रशासनिक गतिविधियां और सुरक्षा उपाय उसकी निगरानी में रहेंगे।

    इस आशय की कार्ययोजना शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंत्रिमंडल के समक्ष रखी। यह कार्ययोजना उस अमेरिकी योजना के विरुद्ध है जिसमें गाजा का नियंत्रण फलस्तीन प्राधिकार को देने का प्रयास हो रहा है। यह प्राधिकार फिलहाल सीमित अधिकारों के साथ वेस्ट बैंक में प्रशासन संभाल रहा है।

    गाजा में युद्धविराम के प्रयास के बीच नेतन्याहू ने इजरायल की भविष्य की योजना का प्रारूप सार्वजनिक किया है। इसमें साफ किया गया है कि इजरायल हमास के खात्मे के अपने लक्ष्य से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटा है और भविष्य में गाजा की प्रशासनिक नियंत्रण व्यवस्था में किसी भी रूप में हमास को शामिल किए जाने के खिलाफ है।

    युद्ध के बाद इजरायली सेना गाजा से हट जाएगी लेकिन निगरानी जारी रखेगी। इस बीच गाजा में इजरायल के हमले जारी हैं और ताजा हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। वहां पर मृतक संख्या बढ़कर 30 हजार के करीब पहुंच गई है। अभी तक के युद्ध में करीब 70 हजार लोग घायल हुए हैं। युद्ध से पूर्व गाजा की आबादी करीब 23 लाख थी। वेस्ट बैंक में इजरायल के ड्रोन हमले में दो फलस्तीनियों के मारे जाने की सूचना है।

    वेस्ट बैंक में 3,300 नए घर बनाएगा इजरायल

    वेस्ट बैंक में फलस्तीनियों के हाल के हमलों को देखते हुए इजरायल वहां पर यहूदियों के 3,300 परिवारों को बसाएगा। उनके लिए इजरायल की 3,300 नए घर बनाने की योजना है। यह जानकारी इजरायल सरकार के मंत्री बेंजल मोट्रिच ने दी है।

    विदित हो कि फलस्तीनियों की बहुलता वाले वेस्ट बैंक पर इजरायल ने कब्जा कर रखा है और वहां पर हजारों की संख्या में यहूदी परिवार भी बसा दिए हैं। इन परिवारों को इजरायली सुरक्षा बलों का समर्थन प्राप्त है। इजरायल के इस निर्णय पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने असहमित जताई है। उन्होंने कहा, वेस्ट बैंक में नए लोगों को बसाए जाने की योजना से उन्हें निराशा हुई है।

    14 वर्ष का बादल एक महीना 4 दिन से लापता, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग

    होशियारपुर: शिकायतकर्ता नूतन देवी पति यादव पता-स्थाई निवासी बिहार अभी होशियारपुर के पटियाला फार्म हाउस में मेरा बेटा काम करता था फार्म हाउस के मालिक दिलीप सिंह है वह भी बता रहे हैं कि मैं कहीं नहीं देखा फार्म हाउस का मालिक भी ढूँढने में बिल्कुल मदद नहीं कर रहा है और ना ही पैसे दे रहा है। नूतन देवी ने बताया मेरा बेटा बादल कुमार उम्र करीब 14 वर्ष जो 30 / 01 / 2024 को सुबह लगभग 7: 00 बजे पर घर से कही चला गया

    माता नूतन देवी ने बादल बेटे के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद होशियारपुर से लापता हुए बादल के लापता होने के सम्बंध में थाना होशियारपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, बादल के माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है।

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस की मदद से बादल कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत उनके माता हिरा के द्वारा की गई थी। कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 7973741816. नन्हे लाल ने बताया कि बेटे की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। होशियारपुर पुलिस उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?  क्या लिखा हैं पुलिस को दी शिकायत पत्र में:-जिला भागलपुर बिहार उपस्थित पुलिस स्टेशन में आए और बताया कि उन्होंने दलीप सिंह पुत्र श्री परन काजब पुस्सा संघर को धमकी दी है। हा और मेरी बेटी केवल जे मोहे पोल्ट्री गारसैट साहिब में दिनांक 30 / 01 / 2024 को सुबह लगभग 7: 00 बजे मेरी माँ मिलेगी जो ग्राम महरी में पोल्ट्री फार्म पर काम करती है। मैं पैदल गया था, जो न तो अपनी माँ के पास पहुँचा और न ही जल्दी वापस आया, लेकिन मैं खुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। बादल का विवरण इस प्रकार है-उम्र लगभग 14 वर्ष, कद 5 फीट, रंग सांवला, घर जाते समय शर्ट व जींस पहने था। रिपोर्ट को डायरी में दर्ज किया जाए। आज बाना-पवन कुमार हर 5 पर आये थे, दैनिक समाचार पत्र में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी, 30 / 01 / 2024 को बादल के गायब होने का मामला पुलिस के सक्षम हाथों में नहीं है। जिसका अनाउंसमेंट सारोकेगा द्वारा तैयार कर अस्थान डाला जी को दिया गया है और कंट्रोल रूम को सूचित किया जा रहा है कि कोई आ रहा है। बादल को उक्त एएसआई कर्णम सिंह 125 / हुसी पुलिस स्टेशन बुलेवाल की तलाश के बारे में सूचित किया गया है। शिकायत दर्ज है।

    ई-खबर मीडिया ब्यूरो, देव शर्मा की रिपोर्ट

    महिला क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, DC vs MI के उद्घाटन मैच के लिए BCCI ने की बड़ी घोषणा

    बीसीसीआई ने सीजन के पहले मैच से पहले एक बड़ी घोषणा की। बीसीसीआई ने ओपनिंग मैच के लिए 500 महिलाओं के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने मैच के दिन इस घोषणा की पुष्टि की। महिलाओं को पी3 एनेक्सी स्टैंड से निशुल्क प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मेग लैनिंग फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेंगी।

    महिला प्रीमियर लीग 2024 के पहले चरण का आगाज 23 फरवरी, शुक्रवार से बेंगलुरु में होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा। ओपनिंग मैच के लिए बीबीसीआई महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है।

    बीसीसीआई ने सीजन के पहले मैच से पहले एक बड़ी घोषणा की। बीसीसीआई ने ओपनिंग मैच के लिए 500 महिलाओं के लिए मुफ्त प्रवेश की घोषणा की है। डब्ल्यूपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने मैच के दिन इस घोषणा की पुष्टि की। महिलाओं को पी3 एनेक्सी स्टैंड से नि:शुल्क प्रवेश की अनुमति मिलेगी। मेग लैनिंग फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेंगी।

    महिला प्रीमियर लीग उद्घाटन समारोह भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा और मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​जैसे कुछ दिग्गज कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में सितारों की मौजूदगी से दर्शकों में जोश का नया संचार होगा।

    मुंबई इंडियंस महिला टीम

    हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, जिन्तिमनी कलिता, अमनदीप कौर, सैका इशाक, क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, प्रियंका बाला, एस सजना, कीर्तन बालाकृष्णन, फातिमा जाफर

    दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम

    शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कप्प, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, पूनम यादव , टिटास साधु, मिन्नू मणि, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, अरुंधति रेड्डी, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति

    आयुष शर्मा की ‘रुसलान’ का प्री-टीजर हुआ रिलीज

    आयुष शर्मा की आने वाली फिल्म रुस्लान को लेकर लंबे समय से सुर्खियां तेज हैं। फैंस उनकी इस मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में Salman Khan के बहनोई की इस अपकमिंग फिल्म का लेटेस्ट प्री रिलीज टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें Aayush Sharma दमदार एक्शन से हर किसी का दिल जीतते हुए नजर आ रहे हैं।

    फिल्म अंतिम से फैंस का दिल जीतने वाले कलाकार Aayush Sharma आने वाले समय में फिल्म ‘रुस्लान’ में दिखाई देंगे। लंबे समय से इस मूवी का लेकर Salman Khan के बहनोई का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में ‘रुस्लान’ को लेकर अब एक बड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है।

    मेकर्स की तरफ से आयुष शर्मा की इस फिल्म का प्री-टीजर लॉन्च कर दिया गया है, जिसमें आयुष धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक नजर Ruslaanके इस टीजर पर डालते हैं।

    सामने आया ‘रुस्लान’ का प्री-टीजर

    सलमान खान के साथ फिल्म अंतिम में जिस तरह से आयुष शर्मा ने अपने अभिनय का हुनर दिखाया, उससे हर कोई उनका दीवाना हो गया। इसके बाद फैंस उन्हें और भी कई मूवीज में देखने के लिए बेताब हो गए। प्रशंसकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए आयुष आने वाले वक्त में फिल्म ‘रुस्लान’ के जरिए उनका मनोरंजन करते हुए दिखेंगे।

    इस बीच ‘रुस्लान’ का प्री-टीजर सामने आ गया, जिसे श्री सत्य साईं आर्ट यूट्यूब चैनल ने लॉन्च किया है। फिल्म के इस टीजर में एक्टर आपको दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। आयुष के चाहने वालों को ‘रुस्लान’ में उनका एक धांसू अवतार देखने को मिलेगा,

    जिसका अंदाजा फिल्म के इस प्री टीजर के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘रुस्लान’ का ये लेटेस्ट टीजर बेहद शानदार है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

    कब रिलीज होगी आयुष की ‘रुस्लान’

    ये पहला मौका नहीं है जब आयुष शर्मा की ‘रुस्लान’ का कोई टीजर सामने आया है, इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर, अनाउसमेंट वीडियो और अन्य टीजर भी रिवील किए जा चुके हैं।

    गौर करें ‘रुस्लान’ की रिलीज डेट की तरफ तो 26 अप्रैल 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी और अंतिम मूवी के बाद आयुष इससे वापसी करते दिखेंगे। इस मूवी में आयुष शर्मा के साथ एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा और एक्टर जगपति बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    अनूपशहर मे सब्जी के व्यापारी से उधार के पैसे मांगने पर धारदार चाकू और दरेती से हमला

    38 हजार रुपए मांगने से गैस समुदाय के युवकों ने किया जानलेवा हमला पीड़ित ने पुलिस को तहरीद देकर कार्रवाई की मांग की सब्जी व्यापारिक ,कांति सैनी ,पिता आनंद सैनी, ने बताया कि सुबह अपने 38000 रूपया शहाबुद्दीन राईन, से डेढ़ साल पुरानी पैसे मांगने गया तो ऊसपर चार लोगों ने धारदार चाकू वह डराती से जानलेवा हमला कर दिया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भेजा उसका उपचार हुआ  पीड़ित द्वारा दी गई तहरीद पर जांच प्रारंभ कर दी है कोतवाली प्रभारी ,धर्मेंद्र सिंह राठौड़, ने बताया की मामला संज्ञान में है।

    अनूप शहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

    पटना में दुकानदार ने ग्राहक पर हमला:सामान लेने आए मजदूर के साथ किसी बात को लेकर दुकानदार की हुई थी कहासुनी

    पटना: थाना फुलवारी गाँव कुकुरी की रहने वाली महिला ने शिकायत करवाई दर्ज नन्द के पति की-की बेरहमी से हत्या वीरेश कुमार पत्नी पुतुल देवी ने बताया हमारे पति मजदूरी का काम करते थे। एक दिन वह दुकान से सामान लेने गई तभी पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। दिनांक-23 / 11 / 2023 के दिन पति-वीरेश हमारे नन्द के पति दुकान से समान लाने गए। जान से मार दिया विवाद हो गया इस बीच धारदार हथियार थे वह मुक्का मारने लगा तथा जख्मी कर दिया जिसके बाद वह गिर गए तथा बेहोश हो गए. एक मेरा बेटा मुझे दौड कर उपर जाकर घटना के बारे में बताया पति गंभीर रूप से घायल हुए में उन्हें इलाज के लिए सहायता से इलाज आस-पास के लोगों की के लिए निजी आपताल वहाँ से गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया था जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

    क्या हैं पूरा मामला?

    पटना: थाना क्षेत्र फूलवारी गाँव कुकुरी मार्केट में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक मजदूर सामान ले गए उसे मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने मामूली कहासुनी के चलते उस पर हमला कर दिए युवक के सिर में जाकर लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही घायल हो गया ।

    धारदार हथियारों से मारने के बाद आरोपी अजित घटनास्थल से फरार हो गया। हत्या की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुँची और जांच कर रही है। पुलिस ने एफएसएल और सीआईए की टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के मेडिकल कॉलेज में भेजा है।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक 36 वर्षीय विराश नाम का युवक मार्किट में सामान लाने गया था। घटना के समय जिस दुकान पर उसने अपना लेने लगा तब वारदात हुई । उसके साथ दो लोग और मौजूद थे। तभी वहाँ पर आरोपी युवक आया। उसकी विरिश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी बीच गुस्से में आकर आरोपी ने विरिश के ऊपर मुक्का वह धारदार हत्यार से हमला कर दिया । जिससे वीरेश के सिर में लगी और उसकी अस्पताल जाते वक़्त ही मौत हो गई.

    मृतक युवक मूल रूप से बिहार पटना का रहने वाला था। उसके परिवार में बच्चे और पत्नी हैं। वह मजदूरी का काम करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। इस घटना की सूचना परिवार वालों को भी दी गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे। परिवार वालों ने बताया कि अज्ञात युवक ने उसकी हत्या की है।

    थाना फूलवारी कि पुलिस को वीरेश के मारने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कुछ तथ्य जुटाए. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है कि मृतक की किसी के साथ कोई दुश्मनी तो नहीं थी। परिवार वालों के बयान दर्ज करके आगामी कार्यवाही की जा रही है। आरोपी अजित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है। न्याय के लिए दर दर भटक रहे परिजन।

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    मध्य प्रदेश के 176 गोदामों को किया गया ब्लैक लिस्टेड

    मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मार्च के अंतिम सप्ताह से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी (purchase at support price) शुरू होगी। करीब 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन प्रदेश के 176 गोदामों पर न तो उपार्जन होगा और न ही इनमें गेहूं का भंडार किया जाएगा। कीट लगा खाद्यान्न रखने, सेंट्रल पूल के लिए भारतीय खाद्य निगम को खाद्यान्न देने में आनाकानी करने, समय पर न खोलने सहित अन्य गड़बड़ियों के कारण 176 गोदामों को ब्लैक लिस्टेड (176 warehouses blacklisted) कर दिया गया है।

    यह कार्रवाई भारतीय खाद्य निगम (Food Corporation of India) के निर्देश पर गुरुवार को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिंग कॉर्पोरेशन (राज्य भंडार गृह निगम) द्वारा की गई है। प्रदेश के जिन 176 वेयरहाउस और गोदाम को ब्लैक लिस्टेड किया है, उनमें खंडवा जिले के दो वेयरहाउस शामिल हैं। एक पुनासा के पास पामाखेड़ी का मां नर्मदा वेयरहाउस है, जहां एफसीआई ने एप्रोच रोड की समस्या बताई। वहीं दूसरा वेयरहाउस खालवा का दिव्यशक्ति है, जो जनजातीय मंत्री कुंवर विजय शाह का है। इस वेयरहाउस में तौलकांटे में गड़बड़ी होना बताया गया है।

    गौरतलब है कि जबलपुर के गोदामों में गुणवत्ताहीन धान पाए जाने के मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों उपार्जन नीति को लेकर आयोजित बैठक में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने बताया था कि कुछ गोदाम संचालकों द्वारा सेंट्रल पूल में खाद्यान्न का उठाव करने में अवरोध उत्पन्न किया गया। गोदामों को समय पर नहीं खोला, पहुंच मार्ग को जानबूझकर खराब किया और कीटोपचार नहीं किया गया। परिणाम यह हुआ कि गोदामों में रखा खाद्यान्न कीटग्रस्त हो गया।

    निगम ने ऐसे गोदामों की सूची देते हुए इनमें उपार्जन केंद्र न खोलने और भंडारण नहीं करने के लिए निर्देशित किया था। इस आधार पर राज्य भंडार गृह निगम ने गुरुवार को सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा कि वर्ष 2024-25 में गेहूं उपार्जन के दौरान उन गोदामों में न तो उपार्जन केंद्र खोले जाएं और न ही भंडारण किया जाए, जिन पर भारतीय खाद्य निगम ने आपत्ति जताई गई है। दरअसल, सेंट्रल पूल में समय पर परिदान न होने से खाद्यान्न के खराब होने की आशंका होती है और उसका पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार के ऊपर आता है।

    ब्लैक लिस्टेड प्रमुख गोदाम

    भोपाल- मूलचंद, ज्ञानवी, गिरिधर, बीएम और राजेश्वरी वेयरहाउस।

    इंदौर – तुलसी नारायण गर्ग साइलो, ज्योति मिल, लक्ष्य, रघुवंश एग्रो फूड साइलो।

    उज्जैन – चंदप्रभा, भवानी, नफीस, बालाजी, मंगलमूर्ति, याारदा, रिद्धि सिद्धी, राम बा, श्रीराम, चामंडेश्वरी, मधुसूदन, चंद्रावत, सदगुरु, रूद्र और महाकालेश्वर, शारदा, मां आशापुर और वैष्णव साइलो।

    जबलपुर – स्पर्श, बेनी माधव, मां विद्या, राधिका, अन्नपूर्णा, नसीम एंड संस, शिवेरी, श्री सरस्वती, श्रीकृष्ण, वीके और नर्मदा एग्रो लाजिस्टिक्स।