More
    Home Blog Page 160

    आम जनता कब कर सकेंगे अबु धाबी के हिंदू मंदिर के दर्शन? 29 फरवरी तक VIP और विदेशी श्रद्धालुओं की होगी एंट्री

    0

    अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर 1 मार्च से जनता के लिए खोला जाएगा। 15 से 29 फरवरी तक पहले से पंजीकरण कराने वाले विदेशी श्रद्धालुओं या वीआईपी मेहमानों को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गई थी।अब मंदिर 1 मार्च से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। मंदिर हर सोमवार को बंद रहेगा। इसकी जानकारी मंदिर के एक प्रवक्ता ने दी है।

    अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर 1 मार्च से जनता के लिए खोला जाएगा। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। लगभग 700 करोड़ रुपये की लागत से इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) द्वारा अबू मुरीखा में किया गया।

    भव्य मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को एक समर्पण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, जिसमें 5,000 से अधिक आमंत्रित लोग शामिल हुए थे। 15 से 29 फरवरी तक पहले से पंजीकरण कराने वाले विदेशी श्रद्धालुओं या वीआईपी मेहमानों को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गई थी। अब मंदिर 1 मार्च से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। मंदिर हर सोमवार को बंद रहेगा। इसकी जानकारी मंदिर के एक प्रवक्ता ने दी है।

    राजस्थान से आया बलुआ पत्थर

    इस मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किए जाने वाली 18 लाख ईंटों और 1.8 लाख घन मीटर बलुआ पत्थर राजस्थान से लाए गए है। यह मंदिर अयोध्या में हाल ही में उद्घाटन किए गए राम मंदिर की तरह, वास्तुकला की नागर शैली में बनाया गया है।

    मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, भव्य मंदिर का निर्माण शिल्प और स्थापत्य शास्त्रों में वर्णित निर्माण की प्राचीन शैली के अनुसार किया गया है। बता दें कि इस मंदिर के लिए जमीन यूएई सरकार ने दान में दी थी। BAPS हिंदू मंदिर पूरे खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़ा है। इस मंदिर में सात मीनारें, ऊंटों की नक्काशी, राष्ट्रीय पक्षी बाज, मेजबान देश को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए मंदिर के पत्थरों में दर्शायी गई है।

    सात शिखरों पर देवताओं की मूर्ति

    वहीं, मंदिर के सात शिखरों पर देवताओं की मूर्तियां बनी हुई हैं, जिनमें भगवान राम, भगवान शिव, भगवान जगन्नाथ, भगवान कृष्ण, भगवान स्वामीनारायण (भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है), तिरूपति बालाजी और भगवान अयप्पा शामिल हैं। सात शिखर संयुक्त अरब अमीरात के सात अमीरात का प्रतिनिधित्व करते हैं। मेजबान देश को समान प्रतिनिधित्व देने के लिए, भारतीय पौराणिक कथाओं में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले हाथी, ऊंट और शेर जैसे जानवरों के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय पक्षी, बाज को भी मंदिर के डिजाइन में शामिल किया गया है।

    मंदिर में बहता है गंगा और यमुना का पवित्र जल

    मंदिर में रामायण और महाभारत सहित भारत की 15 कहानियों के अलावा माया, एज़्टेक, मिस्र, अरबी, यूरोपीय, चीनी और अफ्रीकी सभ्यताओं की कहानियों को भी दर्शाया गया है। जबकि मंदिर की बाहरी दीवारें भारत के बलुआ पत्थर का उपयोग करके बनाई गई हैं, आंतरिक सफेद इतालवी संगमरमर से बना है, जो जटिल डिजाइन और नक्काशीदार स्तंभों और दीवारों से सुशोभित है। बता दें कि मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना का पवित्र जल बहता है, जो विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया था।

    ‘लंबे समय तक नहीं चल सकती सुक्खू सरकार’, जयराम ठाकुर ने बजट पर की डिवीजन की मांग

    हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर मंगलवार (27 फरवरी) को चुनाव हुआ। इसके परिणाम ने हर किसी को चौंका दिया। चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन और कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को बराबरी के वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। बीजेपी ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। विधानसभा में बीजेपी के केवल 25 विधायक होने के बावजूद ऐसा उलटफेर हुआ कि अंत में कांग्रेस को हार माननी ही पड़ी।

    क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

    राज्यसभा चुनाव में क्या हुआ? 

    हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने मतदान किया था। कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, लेकिन इनमें से छह ने क्रॉस वोटिंग की। इसके बाद में कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए।

    ऐसे में फिर बीजेपी के पास निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक थे। क्रोस वोटिंग के बाद बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई।

    दोनों ही दलों के पास 34-34 का आंकड़ा हो गया और पर्ची डालने के बाद बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष वर्धन की जीत हुई।

    एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जयशंकर और निर्मला सीतारमण, अब तक सीट पर फैसला नहीं

    केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ( Pralhad Joshi ) ने सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह लगभग तय है कि वे चुनाव लड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जयशंकर या सीतारमण बेंगलुरु से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भाजपा ने बेंगलुरु की सभी तीन सीट पर जीत दर्ज की थी।

    केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह लगभग तय है कि वे चुनाव लड़ेंगे। लेकिन पार्टी ने अभी इस बात पर फैसला नहीं किया है कि उनमें से किसको कर्नाटक से लड़ना चाहिए या दोनों को बाहर से लड़ना चाहिए।

    मीडिया रिपोर्ट में इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं कि जयशंकर या सीतारमण बेंगलुरु से चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भाजपा ने बेंगलुरु की सभी तीन सीट पर जीत दर्ज की थी। सीतारमण राज्यसभा में कर्नाटक की प्रतिनिधित्व करती हैं और तमिलनाडु व तेलंगाना से भी काफी अच्छी तरह से परिचित हैं।

    मांड्या सीट के आवंटन को लेकर प्रदर्शन

    वित्त मंत्री सीतारमण वर्तमान में कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य हैं। जयशंकर गुजरात से राज्यसभा सदस्य हैं। सहयोगी दलों भाजपा और जद (एस) के बीच मांड्या सीट के आवंटन को लेकर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा कि इस मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेता इसका समाधान निकालेंगे।

    कोरबा की महिलाएं दिखायेंगी क्रिकेट के मैदान पर अपना दमखम, नवभारत ऊर्जा कप 2024: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कामकाजी महिलाओं में भिडंत रोमांचित करेगा

    कोरबा: ऊर्जाधानी कोरबा में नवभारत समाचार समुह द्वारा महिला क्रिकेट प्रीमियर प्रतियोगिता “ऊर्जा कप 2024” का आयोजन किया जा रहा है। इस पूरे स्पर्धा का शुभारंभ 1 मार्च को घंटा घर स्थित ओपन थियेटर खेल मैदान में होगा। 8 वर्षों से चली आ रही इस प्रतियोगिता में चैम्पियन का खिताब अपने नाम करके महिला खिलाडियों ने आगाज कर दिया है

    8 वे वर्ष के इस आयोजन में जिला कोरबा के कई महिलाखिलाड़ी भाग लेंगी जो कि किसी संगठन या समुह का प्रतिनिधित्व करने के साथ गृहणी भी होंगी। खेलकूद जैसी गतिविधियों में रुचि रखने वाली महिलाओं में इस पूरे आयोजन को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा हैं।

    विजयी टीम के वुमन ऑफ दीमैच में चांदी का सिक्का दिया जायेगा

    इस प्रतियोगी में अभी तक 10 टीमों ने अपना पंजीयन कराया है, सात तारीख तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में वुमन आफ़ दि मैच को चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा, सभी प्रतिभागियों को मैच के अंत मे सम्मानित किया जायेगा lइस आयोजन को लेकर शहर के खेल जगत में काफी उत्साह नजर आ रहा है। फिलहाल ‘ऊर्जा कप 2024’ के लिए महिलाओं की जिन टीमों ने अपना पंजीकरण कराया हैं उनमें आइपी 11, बीके वेलफेयर , वेदांता बॉल्को, एनकेएच 11, परशुराम सेना छत्तीसगढ़ द्विज महिला इकाई, कपालेश्वर महिला समुह, मेडिकल कालेज कोरबा की महिला टीमें शामिल है ।

    मोहल्ला पर कोटा निवासी..ईशान कौशिक का हुआ कुआं पूजन।

    बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़ अनूपशहर…. मोहल्ला पर कोटा निवासी..ईशान कौशिक का हुआ कुआं पूजन……..दीवान रीजेंसी अनूपशहर में दावत का हुआ आयोजन… माता नीता कौशिक पिता निधि कर कौशिक…..दादी नीरजा कौशिक दादा स्वर्गवासी दिवाकर कौशिक के सुपोत्र का आज बड़े ही धूमधाम से दीवान रीजेंसी में प्रोग्राम हुआ उसके पश्चात कुआं पूजन का आयोजन हुआ बताया जा रहा है कि कोरोना की वजह से कुआं पूजन का आयोजन नहीं हो पाया था इसलिए कुआं पूजन का आयोजन वे दावत का आयोजन अब किया गया है सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे इसमें सभी रिश्तेदार परिवार के लोग सभी मित्रगण उपस्थित रहे

     

    Mahashivratri के लिए तैयार महाकाल की नगरी, मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर में नौ दिनों तक दिखेगी धूम; नहीं होगी भात पूजा

    मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर में भात-पूजन नहीं किया जाता है। इस दिन भक्तजन सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक महामंगल के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं। महाकाल वन में स्थित चौरासी महादेव में से एक प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की धूम देखने को मिलेगी।

    देशभर के मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाकाल की नगरी उज्जैन में भी इसकी खास तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच, एक पुजारी ने बताया है कि शिवरात्रि के दिन यानी 8 मार्च को मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर में भात पूजा नहीं होगी।

    नहीं होगी भात-पूजा

    मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंगलनाथ और अंगारेश्वर मंदिर में भात-पूजन नहीं किया जाता है। इस दिन भक्तजन सुबह 6 बजे से शाम चार बजे तक महामंगल के दर्शन और जलाभिषेक करते हैं। इसके बाद शाम 4 बजे भगवान की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और फिर मध्यरात्री को पुन: पूजन किया जाता है।

    9 मार्च की तड़के सुबह 4 बजे भगवान के शीश पर पुष्प मुकुट सजाया जाएगा और फिर सेहरा उतरने के बाद भात पूजा पहले की तरह शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, मंदिर की परंपरा को जारी रखते हुए पुजारी सुबह 6 बजे भात-पूजा करेंगे, लेकिन भक्त नहीं कर सकेंगे। इसको लेकर अभी अधिकारिक नोटिस नहीं आया है, लेकिन एक-दो दिन में आदेश जारी कर दिया जाएगा।

    अंगारेश्वर में 29 फरवरी से शिव नवरात्रि की धूम

    महाकाल वन में स्थित चौरासी महादेव में से एक प्रसिद्ध अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिव नवरात्रि उत्सव की धूम देखने को मिलेगी। दरअसल, मंदिर के पुजारी पं.रोहित उपाध्याय ने बताया कि ज्योतिर्लिंग महाकाल की तरह ही अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव नवरात्रि उत्सव मनाने की परंपरा रही है। सबसे पहले 29 फरवरी को महादेव की हल्दी होगी और फिर उन्हें दूल्हा बनाया जाएगा। इसके बाद शाम को विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

    नौ दिनों तक चलेगी विशिष्ट पूजा

    विशिष्ट पूजा व शृंगार का यह क्रम पूरे नौ दिनों तक चलने वाला है। महाशिवरात्रि पर भगवान के शीश फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। भक्तों को दिनभर फलाहारी खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। महापर्व पर मंदिर को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा।

    वित्त मंत्री ने फिनटेक कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री (Union Finance and Corporate Affairs Minister) निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों (Financial Technology (Fintech) Companies) के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उनके सामने आने वाले नियामकीय मुद्दों पर चर्चा की गई, उन्हें नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा गया।

    वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने यहां करीब 50 वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उनके साथ वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, रेजरपे, फोनपे, गूगल-पे और अमेजन-पे सहित निजी क्षेत्र की वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) और स्टार्टअप कंपनियों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इसमें भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    इस बैठक में केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव एस. कृष्णन के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर उपस्थित थे। ये बैठक ऐसे समय मे आयोजित हुई है, जब रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ कार्रवाई की है। बैठक में फिनटेक उद्योग में नियमों के अनुपालन का मुद्दा सामने आया है। हालांकि, बैठक में पेटीएम के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

    उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ने नियमों का अनुपालन नहीं करने के लिए 31 जनवरी, 2024 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को 29 फरवरी के बाद ग्राहकों से कोई भी नई जमा राशि या ‘टॉप-अप’ स्वीकार करने पर रोक लगा दिया था। उसके बाद रिजर्व बैंक ने इस समय-सीमा को 15 मार्च, 2024 तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय बैंक ने पिछले हफ्ते एनपीसीआई को पेटीएम पेमेंट्स बैंक से उपयोगकर्ताओं को चार-पांच अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने की संभावना पर गौर करने की सलाह दी है। दरअसल, पेटीएम पमेंट्स बैंक के पास 30 करोड़ वॉलेट और तीन करोड़ बैंक ग्राहक हैं।

    नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाना मतलब विकसित भारत की गारंटी- अमित शाह

    अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल परिवारवादी दलों ने घोटाले के पैसे से अपनी जेबें भरीं और केवल अपने रिश्तेदारों के लिए काम किया।शाह ने कहा कि देश चुनाव की दहलीज पर खड़ा है।आगामी लोकसभा चुनावों में देश के लगभग 100 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे।

     केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी को फिर से पीएम बनाने का मतलब विकसित भारत की गारंटी है। कहा कि विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल परिवारवादी दलों ने घोटाले के पैसे से अपनी जेबें भरीं और केवल अपने रिश्तेदारों के लिए काम किया। जनता को तय करना है कि उसे भारत को दुनिया की पांचवीं बड़ी आर्थिकी बनाने वाले देशभक्त मोदी जी का शासन चाहिए या 12 लाख करोड़ रूपए के घोटाले करने वालों का शासन चाहिए।

    अमित शाह ने किया कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    अमित शाह ने सोमवार को केंद्रशासित प्रदेश दमन और दीव के सिलवासा में लगभग 2448 करोड़ रुपए की 53 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। इस अवसर पर दमन और दीव के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। शाह ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करके अपने संबोधन की शुरुआत की।

    अमित शाह ने वीर सावरकर को लेकर क्या कहा?

    उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जैसे महापुरुष हजारों साल में एक बार पैदा होते हैं। शाह ने कहा कि देश चुनाव की दहलीज पर खड़ा है। आगामी लोकसभा चुनावों में देश के लगभग 100 करोड़ लोग मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे। जनता के सामने दो विकल्प हैं। एक ओर देशभक्ति से ओतप्रोत नरेन्द्र मोदी जी का नेतृत्व और दूसरी ओर सात परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन। आइएनडीआइए ‘2जी, 3जी और 4जी’ वाले लोगों का जमघट है।

    भाजपा ने निभाया अपना वादा

    उन्होंने कहा कि 2जी का मतलब दो पीढ़ियों की पार्टी है, 3जी का मतलब तीन पीढ़ियों की पार्टी और 4जी का मतलब चार पीढि़यों की पार्टी है जिसमें किसी और के लिए कोई मौका नहीं है। गृह मंत्री ने कहा, हमने देश की जनता से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने, कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने का वादा किया था। पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की। पांच अगस्त, 2019 को धारा 370 से कश्मीर को मुक्त करा दिया।

    मोदी की गारंटी का मतलब है शत प्रतिशत कामः शाह

    उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश से नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद को समाप्ति की कगार पर लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन का वादा भी पूरा किया। संसद और विधानसभाओं में मातृशक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी जी ने किया। तीन तलाक को समाप्त किया गया। मोदी जी की गारंटी का मतलब है शत प्रतिशत काम पूरा होने का वादा।

    मोदी जी जैसा गरीब मां के घर जन्मा बेटा भारत माता को पूरे विश्व में सम्मान दिला रहा है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। पीएम मोदी ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े समाज का सम्मान किया। बाबा साहेब का पंचतीर्थ बनाकर देश के दलितों को गौरवान्वित किया।

    भारत का है आने वाला दशक

    अमित शाह ने कहा कि आने वाला दशक भारत का है। हम मोदी जी के नेतृत्व में 2027 तक पांच ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था और विश्व की तीसरी नंबर की अर्थव्यवस्था बनेंगे। मोदी जी ने 2030 तक दो ट्रिलियन डालर निर्यात, 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा है।

    2036 में हम ओ¨लपिक खेलों की मेजबानी करेंगे। 2040 में चंद्रमा पर भारतीय को तिरंगे के साथ भेजकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। हम 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर भारत माता को विश्व गुरु बनाएंगे।

    अबू धाबी के बाद बहरीन में चमक रहा सनातन का सूर्य, श्रीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार को सरकार से मिली अनुमति

    0

    छोटे से खाड़ी देश बहरीन में लगभग 200 साल पहले निर्मित भगवान श्रीनाथ जी के मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द होगा। मंदिर को नया रंग-रूप देने की स्वीकृति 24-25 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहरीन यात्रा से बने माहौल के कारण मिली है। बहरीन की राजधानी मनामा का पालिका प्रशासन जीर्णोद्धार प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने में जुटा है ।

    छोटे से खाड़ी देश बहरीन में लगभग 200 साल पहले निर्मित भगवान श्रीनाथ जी के मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द होगा। मंदिर को नया रंग-रूप देने की स्वीकृति 24-25 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहरीन यात्रा से बने माहौल के कारण मिली है। बहरीन की राजधानी मनामा का पालिका प्रशासन जीर्णोद्धार प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। बहरीन पहला ऐसा मुस्लिम देश है, जहां बने मैत्रीपूर्ण माहौल के कारण दो मंदिरों का जीर्णोद्धार-विस्तार एक साथ होने जा रहा है।
    छोटे से खाड़ी देश बहरीन में लगभग 200 साल पहले निर्मित भगवान श्रीनाथ जी के मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द होगा। मंदिर को नया रंग-रूप देने की स्वीकृति 24-25 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहरीन यात्रा से बने माहौल के कारण मिली है। बहरीन की राजधानी मनामा का पालिका प्रशासन जीर्णोद्धार प्रस्ताव को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। बहरीन पहला ऐसा मुस्लिम देश है, जहां बने मैत्रीपूर्ण माहौल के कारण दो मंदिरों का जीर्णोद्धार-विस्तार एक साथ होने जा रहा है।

    पीएम मोदी ने अबू धाबी में किया था हिंदू मंदिर का उद्घाटन

    मालूम हो कि 14 फरवरी को ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। अबू धाबी के बाद अब बहरीन में सनातन का सूर्य और तेजी से चमकने जा रहा है। समय के साथ यहां का श्रीनाथ जी का मंदिर पुराना हो चुका है। लंबे समय से मंदिर के प्रबंध से जुड़े लोग इसके जीर्णोद्धार की अनुमति लेने की कोशिश में लगे थे, लेकिन इसे आधार मिला साढ़े चार वर्ष पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहरीन की यात्रा के दौरान। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली बहरीन यात्रा थी।

    बहरीन के राजा ने किया था पीएम मोदी का भव्य स्वागत

    बहरीन के राजा (अब राष्ट्रपति कहे जाते हैं) शाह हमद बिन ईसा अल-खलीफा ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया था। पीएम मोदी मनामा के श्रीनाथ मंदिर गए और पूजन किया। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की रूपरेखा सार्वजनिक की और आश्वस्त किया कि यह नए रंग-रूप में अवश्य बनेगा। मनामा प्रशासन ने मंदिर के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि कुछ माह में यह मंदिर नए रंग-रूप में दिखने लगेगा।

    मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े विजय ठाकुर बताते हैं कि शासन ने प्रस्ताव को सहमति देकर हमें ऋणी कर दिया है। पुजारी जगदीश मुखिया तो अब भी वह पल संजोकर रखे हैं, जब पूजन के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने उनका अभिवादन किया था। बहरीन में बिहार परिवार के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि यहां सभी धर्मावलंबियों को अपने मत-पंथ के अनुरूप पूजा-वंदना करने की छूट है।

    बहरीन के राजा ने किया था पीएम मोदी का भव्य स्वागत

    बहरीन के राजा (अब राष्ट्रपति कहे जाते हैं) शाह हमद बिन ईसा अल-खलीफा ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया था। पीएम मोदी मनामा के श्रीनाथ मंदिर गए और पूजन किया। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की रूपरेखा सार्वजनिक की और आश्वस्त किया कि यह नए रंग-रूप में अवश्य बनेगा। मनामा प्रशासन ने मंदिर के जीर्णोद्धार प्रस्ताव को सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि कुछ माह में यह मंदिर नए रंग-रूप में दिखने लगेगा।

    मंदिर प्रबंध समिति से जुड़े विजय ठाकुर बताते हैं कि शासन ने प्रस्ताव को सहमति देकर हमें ऋणी कर दिया है। पुजारी जगदीश मुखिया तो अब भी वह पल संजोकर रखे हैं, जब पूजन के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने उनका अभिवादन किया था। बहरीन में बिहार परिवार के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बताते हैं कि यहां सभी धर्मावलंबियों को अपने मत-पंथ के अनुरूप पूजा-वंदना करने की छूट है।

    4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्सः मप्र के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत जीते सात पदक

    असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, नागालेण्ड एवं त्रिपुरा में 17 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक आयोजित 4जी खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 (4G Khelo India University Games 2023) में रविवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों (Madhya Pradesh players) ने दो स्वर्ण सहित कुल सात पदक (Total seven medals including two gold) अर्जित किए हैं। इनमें हॉकी में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महिला टीम ने रजत पदक जीता। वहीं, मप्र के खिलाड़ियों को कुश्ती में दो रजत और शूटिंग में एक स्वर्ण और दो रजत पदक प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है

    पहली बार फाइनल में पहुंची मप्र की पुरुष हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण पदक

    पुरुष हॉकी का फाइनल मुकाबला रविवार को मप्र के रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय की टीम का मुकाबला बैंगलोर यूनिवर्सिटी के साथ था। अत्यंत रोमांचक मैच में दोनों ही टीमे निर्धारित समय तक 02-02 से बराबर थी। पेनल्टी शूट आउट में रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी की टीम ने 04-02 से शिकस्त दी। यह पहला अवसर है, जब मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी टीम फाइनल में थी। मप्र की टीम चैम्पियन की तरह फाइनल में खेली और विजेता बनी।

    बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से 25 मिनिट में जर्सी न. 4 माजी गणेश ने फील्ड किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की तरफ से जर्सी न. 07 अरहम जमीर अंसारी ने पेनल्टी कार्नर से गोल किया। 53वें मिनिट में बैंगलोर यूनिवर्सिटी की तरफ से जर्सी न. 13 एएच दीक्षित ने फील्ड गोल कर बैंगलोर को बढ़त दिला दी थी। 54वें मिनिट में जर्सी न. 07 अरहम जमीर अंसारी ने पेनल्टी कार्नर के माध्यम से गोल कर रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनीवर्सिटी को बढ़त पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूट आउट में मध्यप्रदेश की रवीन्द्र नाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की तरफ से श्रेयश धूपे, सुंदरम् रजावत ने 02 गोल, 01 पेनल्टी शूट आउट और 01 पेनल्टी स्ट्रोक से किया। आमिद खान और अहमद अली ने शूट ऑउट में गोल किये। बैंगलोर सिटी यूनिवर्सिटी की टीम से मांझी गणेश और विश्वास जी. ही मात्र गोल कर सके।

    उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की हॉकी टीम में 07 खिलाड़ी मप्र राज्य खेल अकादमी भोपाल के हैं। जो ओलम्पियन समीर दाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। हाल ही में हुए खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में भी मध्यप्रदेश पुरुष हॉकी टीम उप विजेता बनी थी।
    मप्र की महिला हॉकी टीम बनी उप विजेता

    रविवार की खेले गए महिला हॉकी के फाइनल मुकाबले में मप्र की महिला टीम पेनल्टी शूट आउट में संबलपुर यूनिवर्सिटी से 05-03 से हारकर उप विजेता बनी। दोनों ही टीमें निर्धारित समय तक 01-01 से बराबर थी। पेनल्टी शूट आउट में मध्यप्रदेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा। मध्यप्रदेश की हॉकी टीम ने आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर का इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया। यह चौथा अवसर था जब महिला हॉकी टीम यूनिवर्सिटी खेलों के फाइनल में थी। फाइनल मुकाबले में पहला गोल दूसरे मिनिट में जर्सी न. 11 ऐलन टोप्पो ने फील्ड गोल के माध्यम से किया। आईटीएम यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से 27वें मिनिट में जर्सी न. 08 प्रियंका यादव ने गोल बराबर किया। आईटीएम यूनिवर्सिटी की तरफ से ज्योति सिंह, आंचल साहू और सोनम ने पेनल्टी शूट ऑउट में गोल किये। वही संबलपुर यूनिवर्सिटी की टीम से मनीषा, नेहा, फिलिसिया टोप्पो, सुजाता और नीतू ने गोल किया।

    कुश्ती में मिले 02 पदक
    मध्यप्रदेश के कुश्ती खिलाड़ी गोवर्धन जाट ने फ्री स्टाइल 74 किग्रा. भारवर्ग में रजत पदक अर्जित किया। वहीं राज्य खेल अकादमी के खिलाड़ी राजू बोरासी ने ग्रीको रोमन 55 कि.ग्रा. इवेन्ट में का अच्छा प्रदर्शन कर 01 रजत पदक अर्जित किया। दोनों ही खिलाड़ी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इन्दौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    शूटिंग में 01 स्वर्ण और 02 रजत पदक

    मप्र राज्य अकादमी के खिलाड़ी हर्षित बिंजवा ने 02 पदक अर्जित किये। हर्षित बिंजवा ने रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुये 50 मी. 3 पोजीशन रायफल टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया। रवीन्द्रनाथ टैगोर यूनीवर्सिटी की स्वर्ण पदक विजेता टीम में हर्षित बिंजवा, अमित और याकूब शामिल थे। हर्षित ने 584 अंक, अमित ने 582 और याकूब ने 579 अंक का योगदान दिया। हर्षित बिंजवा ने 50 मी. 03 पोजीशन व्यक्तिगत स्पर्धा में 584 अंको के साथ रजत पदक प्राप्त किया। अकादमी के आदर्श ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधत्व करते हुये 50 मी. 03 पोजीशन टीम इवेन्ट में रजत पदक अर्जित किया।