More
    Home Blog Page 16

    Gold की कीमत और जोरदार बढ़कर नए रिकॉर्ड लेवल पर, चांदी ने भी लगा दिया जंप, एमसीएक्स पर इतने पर है भाव

    वायदा बाजार में दोनों ही बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी का दौर लगातार जारी है। फ्रेश नई ऊंचाई के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। आशंका है कि आगे भी कीमतों में उछाल जारी रहेगा।सोने की कीमत थम ही नहीं रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने की कीमत बीते सत्र के मुकाबले 1.69 प्रतिशत की जोरदार उछाल के साथ फ्रेश नई ऊंचाई 1,32,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। इसी तरह, चांदी की कीमत भी बीते सत्र के मुकाबले 1.26 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी के साथ 1,69,776 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। इधर ग्लोबल मार्केट में, सोने की कीमतें साल 2008 के बाद से अपने सर्वश्रेष्ठ साप्ताहिक प्रदर्शन के लिए तैयार दिखाई दे रही हैं, क्योंकि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीदों के चलते सोने की कीमतों में तेजी को बढ़ावा मिल रहा है।बड़े महानगरों में आज सोने का हाजिर भाव
    goodreturns की खबर के मुताबिक, दिल्ली में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,292 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,185 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹9,722 प्रति ग्राम है।
    आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,277 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹12,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹9,958 प्रति ग्राम है।
    कोलकाता में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,277 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) के लिए ₹9,958 प्रति ग्राम है।
    चेन्नई में आज सोने की कीमत 24 कैरेट सोने के लिए ₹13,309 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹12,200 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹10,100 प्रति ग्राम है।
    ग्लोबल मार्केट में 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है सोना
    पीटीआई की खबर के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, निरंतर भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी का रुख जारी रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने की कीमतें जल्द ही 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती हैं।

    रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस साल अब तक चांदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है। मजबूत औद्योगिक मांग और बढ़ते आपूर्ति घाटे के कारण चांदी की कीमतें लगभग 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। 2025 में सोने की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे सोने का भाव 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया है। इस वर्ष सोने ने 35 से अधिक बार रिकॉर्ड ऊंचाइयों को छुआ है, जो इसकी मजबूती का संकेत है।

    CM मोहन यादव का ऐलान, ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण

    CM मोहन यादव ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश ओरछा सहित 18 लोकों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने ये भी बताया है कि निवाड़ी प्रदेश का दूसरा जिला है जहां हर घर नल से जल पहुंच रहा है।भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रीराम का नाम ही काफी है। यथा नाम तथा गुण। राम अपने गुणों से, अपने आचरण से, अपनी पितृभक्ति से और प्रजाजन का पालनहार बनकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम बने। ओरछावासी बड़े ही भाग्यशाली हैं कि भगवान श्रीराम ने अपने दरबार के लिए ओरछा को चुना। ओरछा के लोगों को हर दिन अवधपति श्रीराम राजा सरकार के दरबार दर्शन का पुण्य मिलता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को निवाड़ी जिले के ओरछा में श्रीराम राजा लोक के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन सहित अन्य‍ विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर श्रीराम राजा लोक में दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओरछा के प्रमुख मंदिर पहुंचकर श्रीराम राजा सरकार के दरबार में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने श्रीराम राजा लोक के भव्य निर्माण के लिए पहले चरण में मंजूर एवं वर्तमान में निर्माणाधीन कार्यों का मौके पर जाकर अवलोकन भी किया।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओरछा के साथ चित्रकूट में भी करीब 2200 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य चल रहे हैं। श्रीराम वन गमन पथ और श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने राशि मंजूर कर दी है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश इलेक्ट्रानिक विकास निगम एवं एक एनजीओ के बीच करार की प्रक्रिया पूरी होने पर संस्था को लेटर ऑफ अवार्ड भी प्रदान किया।

    निवाड़ी को नगर पालिका परिषद का दर्जा शीघ्र
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी शहर को ‘नगर पालिका परिषद’ का दर्जा देने के लिए जल्द ही परीक्षण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओरछा को धार्मिक पर्यटन सहित एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकॉप्टर सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए एयर स्ट्रीप बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने नेंदुआ के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर नया अस्पताल बनाने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नए सड़क मार्गों के निर्माण की भी घोषणा की गई।
    332 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या और ओरछा का 500 साल से अधिक पुराना नाता है। ओरछा के बुंदेला शासक मधुकर शाह की महारानी कुंवरि गणेश जो भगवान श्रीराम की उपासक थीं, 16वीं शताब्दी में भगवान श्रीराम को अयोध्या से लेकर ओरछा आई थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ओरछा में जिस रूप में श्रीराम राजा पूजे जाते हैं, वैसे कहीं और नहीं पूजे जाते। उन्होंने ओरछा के विषय में बताया कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम अपना दिन ओरछा में ही बिताते हैं, केवल शयन करने के लिए ही अयोध्या जाते हैं। उन्होंने कहा‍कि आज निवाड़ी जिले को 332.85 करोड़ रुपए की लागत के 21 से अधिक विकास कार्यों की सौगात मिली है। क्षेत्रवासियों को नया सांदीपनि विद्यालय और नया शासकीय महाविद्यालय भी आज मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम की अनंत कृपा से हम ओरछा में एक दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण कर रहे हैं। आज श्रीराम राजा लोक निर्माण के पहले चरण के 130 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज ही श्रीराम राजा लोक के दूसरे चरण के लगभग 125 करोड़ रूपए की लागत वाले दूसरे चरण के निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी जा रही है। साथ ही यहां के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण एवं पुरातात्विक परिसर का भूमिपूजन भी किया जा रहा है।

    देशी-विदेशी पयर्टकों को मिलेगी सुविधा
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा‍ कि श्रीराम राजा लोक के पहले चरण में लगभग 5.50 करोड़ रूपए की लागत से तैयार 103 नवीन दुकानों एवं प्लाज़ा का लोकार्पण भी आज ही किया जा रहा है। यह विकास कार्य ओरछा आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुविधाओं में और अधिक इजाफा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ओरछा में श्रीराम राजा लोक के निर्माण के दोनों चरणों सहित सात विभिन्न प्रकार की विकास परियोजनाओं पर करीब 239 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कई निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यह सभी कार्य श्रीराम राजा सरकार के चरणों में अर्पित हैं।

    हर घर में नल से जल पहुंच रहा- CM मोहन
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवाड़ी प्रदेश का दूसरा जिला जहां हर घर में नल से जल इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की स्थापना होगी। प्रदेश का दूसरा ऐसा जिला है, जहां हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। निवाड़ी केन-बेतवा परियोजना से भी लाभान्वित होने जा रहा है। इससे संपूर्ण क्षेत्र को भरपूर लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम राजा लोक के निर्माण से ओरछा में धार्मिक एवं पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण होगा। क्षेत्र का विकास होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि लाड़पुरा खास एवं राधापुर ग्राम की महिलाओं द्वारा संचालित होम-स्टे मध्यप्रदेश में पहले एवं दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस वर्ष चंदपुरा तथा जमुनियां खास में एक दर्जन नए होमस्टे प्रारंभ किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया‍कि निवाड़ी औद्योगिक विकास में भी आगे आ रहा है। जिले के पृथ्वीपुर में पेसिफिक इंडस्ट्री मेटल लिमिटेड द्वारा 3200 करोड़ रूपए की लागत से करीब 300 हेक्टेयर भूमि में ‘इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट’ की स्थापना की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में जिले के युवाओं को ही रोजगार मिलेगा।

    इंदौर में 22 किन्नरों ने एक साथ पी लिया फिनाइल, मची अफरा-तफरी; क्या है घटना की असली वजह?

    इंदौर के थाना पंढरीनाथ क्षेत्र के नंदलालपुरा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग 22 किन्नरों ने एक बंद कमरे में फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाकर जारी किया। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने कमरे का दरवाजा खुलवाया और सभी किन्नरों को तत्काल उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
    क्या है पूरा मामला?
    दरअसल, किन्नरों के आपसी विवाद के बाद एक गुट ने सामूहिक रूप से फिनाइल पीने का कदम उठाया। नंदलालपुरा में किन्नर के 2 गुटों में लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है। यहां सपना गुरु का एक गुट है और दूसरा गुट सीमा व पायल गुरु का है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते हैं। मंगलवार को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी भी इंदौर आई थीं और विवाद को लेकर अफसरों से मुलाकात भी की थी। कई दिनों से चल रहे आ रहे किन्नरों के इस विवाद में पहले भी SIT गठित हो चुकी है लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई।

    नंदलालपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम
    बुधवार रात किन्नरों का एक गुट अपने डेरो से नीचे उतरा और हंगामा करने लगा। इसके बाद एक साथ फिनाइल पी लिया। फिनाइल पीने के बाद एक गुट से जुड़े किन्नरों ने नंदलालपुरा चौराहे पर चक्काजाम भी किया। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। किन्नर काफी देर तक हंगामा करते रहे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा कर चक्काजाम खुलवाया।

    सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया सफाईकर्मियों का मान, बोले- ‘दुनिया हमसे सीखेगी सफाई’

    भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अक्टूबर को 5वें राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान एवं कार्यशाला ‘स्वच्छता समग्र समारोह’ को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के नगरीय निकायों को 7000 करोड़ के विकास कार्यों को सौगात भी दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार शपथ लेकर लाल किले से सबसे पहले स्वच्छता की बात की थी। तब से लेकर अब तक स्वच्छता के मामले में देश माहौल बदला है। स्वच्छता में इंदौर ने नित नए कीर्तिमान गढ़े हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के उज्जैन, भोपाल और जबलपुर सहित 8 शहरों को स्वच्छता पुरस्कार मिले हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में स्थान प्राप्त करने पर जबलपुर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, देवास, इंदौर, शाहगंज, बुदनी के जनप्रतिनिधियों और सफाई मित्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए।

    प्रदेश को मिल रही सौगातें

    गौरतलब है कि स्वच्छता में मंडला, टीकमगढ़ जैसे 6 छोटे जिलों ने भी स्थान बनाया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हम आने वाले समय में शहरों से लिगेसी वेस्ट को खत्म करेंगे। आज स्वच्छता की विभिन्न कैटेगरी में 64 पुरस्कार प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दीपावली से पहले ही साढ़े 22 हजार करोड़ की सौगात मिल रही है। आज 10 हजार करोड़ की नामामि नर्मदे योजना प्रारंभ कर रहे हैं। अमृत-2 योजना के अंतर्गत 7 हजार करोड़ की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना की भी शुरुआत हो रही है। यह 5000 करोड़ लागत की है। आगामी 3 वर्षों में लगभग 20 हजार करोड़ की योजनाएं मूर्तरूप लेंगी।

    युद्ध स्तर पर कुंभ की तैयारियां

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ-2028 उज्जैन का ही नहीं, विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। पृथ्वी पर जल से ही जीवन की उत्पत्ति हुई है। इसलिए सिंहस्थ जैसे आयोजनों में पवित्र नदियों में जल को नमन करते हुए स्नान का महत्व है। कुंभ के आयोजन में दुनिया हमसे सीखेगी। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश स्तर पर नगरीय निकायों में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें सफाई मित्रों की भूमिका अहम रही।

    नदी-तालाबों की भी सफाई जरूरी

    राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि हमें आसपास स्वच्छता के साथ मानसिक स्वच्छता को भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। कचरा संग्रहण करते हुए शहरों को सुंदर बनाया जा रहा है। इंदौर को लगातार स्वच्छता के मामले में पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि स्वच्छता में प्रदेश को अव्वल बनाएंगे। इंदौर, भोपाल की तरह प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्वच्छ एवं सुंदर बनाएंगे। हमें अपने आसपास के नदी, तालाबों को भी साफ बनाना है।

    युद्ध केवल आर्म्ड फोर्स ही नहीं बल्कि पूरा देश लड़ता है’, ग्वालियर में बोले सीडीएस अनिल चौहान

    ग्वालियर (मध्यप्रदेश): चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान का कहना है कि युद्ध केवल आर्म्ड फोर्स ही नहीं लड़ती बल्कि पूरा देश इस लड़ता है। उन्होंने कहा कि मई में पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने निर्णय लेने और युद्ध का समय तय करने को लेकर एक नये विचार को आकार दिया। सीडीएस जनरल चौहान ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व, राजनयिक और सैनिक सभी युद्ध के समय अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं। जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक नया सामान्य (न्यू नॉर्मल) माहौल पैदा हुआ है, जिसमें साफ है कि अब बात और आंतक एक साथ नहीं चल सकते और देश परमाणु आक्रमण की धमकी भी सहन नहीं कर सकता। उन्होंने ग्वालियर में सिंधिया स्कूल के 128वें स्थापना दिवस समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    आर्म्ड फोर्स का क्या है काम?
    सीडीएस ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने युद्ध में निर्णय लेने और समय तय करने को लेकर एक नये विचार को आकार दिया है। आर्म्ड फोर्स के लिए अब भी कई चुनौतियां सामने हैं। कोई भी युद्ध अकेले आर्म्ड फोर्स द्वारा नहीं लड़ा जाता है, पूरा देश इससे लड़ता है। नेता, राजनयिक और सैनिक अपनी भूमिकाओं को जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि आर्म्ड फोर्स का काम देश में एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, जबकि राष्ट्र निर्माण नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    आने वाला युग भारत का है : सीडीएस चौहान
    जनरल चौहान ने कहा, ‘‘भविष्य भारत का है। आने वाला युग भारत का है और हम इस देश के 140 करोड़ लोग मिलकर इसे हासिल कर सकते हैं।’’ केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, कई पूर्व छात्र और छात्रों के माता-पिता ऐतिहासिक किले में आयोजित समारोह में मौजूद थे जिसमें यह स्कूल स्थापित है। इस मौके पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी को माधव पुरस्कार से सम्मानित किया। मिसरी, पाकिस्तान के साथ चार दिवसीय संघर्ष (सात से 10 मई तक चले) के दौरान सशस्त्र बलों के अधिकारियों के साथ नियमित रूप से मीडिया को जानकारी देने वाले टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

    हम देश को बदल देंगे: सीडीएस चौहान
    जनरल चौहान ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के लिए 2047 का लक्ष्य रखा है। आने वाले वर्षों में देश मजबूत और अधिक सुरक्षित होगा। हम देश को बदल देंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद बातचीत में एक नई सामान्य स्थिति उभरी है कि बात और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकता।’’ सीडीएस ने भारत के खेल के मैदान में भी अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हराने की बात की। जनरल चौहान ने कहा, ‘‘देश परमाणु हमले की धमकी को भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। पाकिस्तान को लगा कि वह परमाणु क्षमता से कुछ भी कर सकता है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर ने इसे गलत साबित कर दिया। ‘न्यू नॉर्मल’ का असर पाकिस्तान पर दिख रहा था – हमने खेल सहित हर क्षेत्र में उसे पछाड़ दिया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सशस्त्र बल दिन में 24 घंटे, साल में 365 दिन काम करते हैं। युद्ध अब वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और ड्रोन जैसी नई तकनीकों का उपयोग करके लड़े जाते हैं।’’ वर्तमान दौर को ‘अमृत काल’ बताते हुए, जनरल चौहान ने युवाओं से 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश ने दुनिया को दशमलव और शून्य की अवधारणाएं दीं। भारतीय दिमाग हमेशा मजबूत याददाश्त और तर्क के साथ रचनात्मक रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे लोगों की बुद्धि को विश्व स्तर पर पहचाना जाता है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमें गुलामी की मानसिकता से छुटकारा पाना चाहिए।’’

    बिहार चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 71 नामों पर लगी मुहर, जानिए किसे और कहां से मिली टिकट?

    बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई है। बीजेपी के पहली लिस्ट में पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि और राम नारायण मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है।

    जानिए किसे कहां से मिला टिकट
    विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
    बेतिया रेणु देवी
    परेहार गायत्री देवी
    नरपतगंज देवंती यादव
    किशनगंज स्वीटी सिंह
    प्राणपुर निशा सिंह
    कोढ़ा कविता देवी
    औराई रमा निषाद
    वारसलीगंज अरुणा देवी
    जमुई श्रेयसी सिंह
    रक्सौल प्रमोद कुमार सिन्हा
    मधुबन राणा रणधीर सिंह
    मोतिहारी प्रमोद कुमार
    ढाका पवन जायसवाल
    रीगा बैद्यनाथ प्रसाद
    बथनाहा (अजा) अनिल कुमार राम
    सीतामढ़ी सुनील कुमार पिंटू
    बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
    खजौली अरुण शंकर प्रसाद
    बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल
    राजनगर (अजा) सुजीत पासवान
    झंझारपुर नीतीश मिश्रा
    छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
    फारबिसगंज विद्या सागर केसरी

     

    शुभमन गिल बन गए नंबर-1, चकनाचूर किया ऋषभ पंत का कीर्तिमान; WTC में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पछाड़ा

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी और खुद कप्तान शुभमन गिल ने दमदार बल्लेबाजी की है और भारतीय टीम ने अभी तक टीम इंडिया के लिए दूसरे दिन लंच ब्रेक तक चार विकेट के नुकसान पर 427 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी शुभमन गिल 75 रन बनाकर मौजूद हैं और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    गिल ने तोड़ दिया ऋषभ पंत का रिकॉर्ड

    शुभमन गिल मैच में अर्धशतक जड़ते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। गिल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब 2771 रन हो गए हैं। जबकि पंत ने WTC में कुल 2731 रन बनाए हैं। अब गिल WTC में सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे करते हुए पहले नंबर पर पहुंच गए हैं और सिंहासन हासिल कर लिया है।

    करवा चौथ पर छुट्टी, इस राज्य में महिलाओं को आज नहीं जाना होगा ऑफिस; CM ने किया ऐलान

    उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा।

    CM धामी ने क्या कहा?
    मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, और महिलाओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश प्रदान किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। महिलाएं पूरे दिन अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में उन्हें एक दिन का अवकाश देना हमारा सम्मान है।”

    महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर

    सीएम धामी के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है। इस फैसले से प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सीएम धामी के इस कदम को महिलाओं के सम्मान और परंपराओं के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए  उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।

    अक्षर पटेल और कुलदीप यादव में से किसने लिए ज्यादा टेस्ट विकेट, एक क्लिक में समझें दोनों के रिकॉर्ड

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होंगी। पहले मुकाबले में भारत ने पारी और 140 रनों से जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के रूप में तीन स्पिनर खेले थे, जबकि अक्षर पटेल को बाहर का रास्ता दिखाया गया था। अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है, क्योंकि वह निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने में माहिर हैं। आइए दूसरे टेस्ट से पहले जानते हैं कि कुलदीप और अक्षर में से किसने ज्यादा विकेट लिए हैं।

    अक्षर ने साल 2021 में भारतीय टेस्ट टीम के लिए किया डेब्यू
    अक्षर पटेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2021 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 14 टेस्ट मैचों में कुल 646 रन बनाए हैं, जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने 55 विकेट भी हासिल किए हैं। भारतीय पिचों पर अक्षर बहुत ही खतरनाक साबित होते हैं और विरोधी बल्लेबाज जल्दी उनकी गेंदों को समझ नहीं पाते हैं। इसी वजह से आउट हो जाते हैं।

    कुलदीप यादव अभी ले चुके हैं 60 टेस्ट विकेट
    कुलदीप यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2017 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में कुल 60 विकेट हासिल किए हैं। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में खेले थे और उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे। कुलदीप की गिनती बेहतरीन गेंदबाजों में होती है, लेकिन उनका बल्लेबाजी पक्ष थोड़ा कमजोर है।

    टेस्ट विकेट लेने में अक्षर से आगे हैं कुलदीप
    कुलदीप यादव ने अक्षर पटेल से टेस्ट में विकेट लेने के मामले में आगे हैं। अक्षर ने जहां 55 टेस्ट विके चटकाए हैं। वहीं कुलदीप ने 60 टेस्ट विकेट झटके हैं और इस तरह से कुलदीप ने अक्षर से पांच टेस्ट विकेट ज्यादा लिए हैं।

    इंदौर की दवा फैक्ट्री पर लगा ताला! मानकों में 216 कमियां पाई गईं, उत्पादन पर लगी रोक

    मध्य प्रदेश के इंदौर के सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक निजी दवा इकाई के उत्पादन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निरीक्षण में उत्पादन मानकों के सिलसिले में 216 से ज्यादा कमियां पाए जाने के बाद की गई है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) और राज्य के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अधिकारियों ने मिलकर सितंबर के अंतिम सप्ताह में इस संयंत्र का निरीक्षण किया था।

    दवा उत्पादन में गंभीर चूक
    सीएमएचओ हासानी ने बताया, “निरीक्षण के दौरान दवाओं के उत्पादन और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े मानकों में इस इकाई में 216 कमियां पाई गईं।” ये कमियां दवा की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के गंभीर उल्लंघन की ओर इशारा करती हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि इन कमियों की गंभीरता को देखते हुए दवा इकाई में उत्पादन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही, निजी कंपनी को इन कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।