More
    Home Blog Page 159

    PM मोदी आज मप्र को देंगे 16,961 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात, वैदिक घड़ी का करेंगे शुभारंभ

    मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में आज गुरुवार विकास के नए-नए आयाम जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मध्यप्रदेश में 16,961 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं (Multiple development projects worth over Rs 16,961 crore) की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना का भी शुभारंभ करेंगे। वे उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) का लोकार्पण करेंगे।

    प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश में 5500 करोड़ रुपये से ज्यादा की सिंचाई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में अपर नर्मदा परियोजना, राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना और बसनिया बहुउद्देशीय परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से डिंडोरी, अनुपपुर और मंडला जिलों में 75 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि सिंचित होगी। इस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बढ़ेगी और पेयजल संकट भी खत्म होगा।

    प्रधानमंत्री राज्य में 800 करोड़ से अधिक की दो छोटी सिंचाई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें पारसडोह सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और औलिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना शामिल हैं। ये सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं बैतूल और खंडवा जिलों में 26 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सिंचाई करेंगी।

    प्रधानमंत्री 2200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-जखलौन एवं धौरा-आगासोड मार्ग पर तीसरी लाइन की परियोजना; न्यू सुमावली-जोरा अलापुर रेलवे लाइन में गॉज परिवर्तन परियोजना; और पोवारखेड़ा-जुझारपुर रेल लाइन फ्लाईओवर की परियोजना शामिल हैं। ये परियोजनाएं रेल कनेक्टिविटी बढ़ायेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देंगी।

    मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री लगभग 1000 करोड़ रुपये की औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इन परियोजनाओं में रतलाम में बड़ा औद्योगिक पार्क; मुरैना जिले के सीतापुर में मेगा चमड़ा, जूते एवं सहायक उपकरण केंद्र; इंदौर में परिधान उद्योग के लिए प्लग एंड प्ले पार्क; औद्योगिक पार्क मंदसौर (जग्गाखेड़ी चरण-2); और धार जिले में औद्योगिक पार्क पीथमपुर का उन्नयन परियोजना शामिल हैं।

    प्रधानमंत्री देश को कोयला क्षेत्र की 1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं समर्पित करेंगे। इनमें जयंत ओसीपी सीएचपी साइलो, एनसीएल सिंगरौली; और दुधिचुआ ओसीपी सीएचपी-साइलो शामिल है।

    मध्यप्रदेश में बिजली क्षेत्र को मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री पन्ना, रायसेन, छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम जिलों में स्थित छह सबस्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। इन सबस्टेशनों से प्रदेश के ग्यारह जिलों भोपाल, पन्ना, रायसेन, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, विदिशा, सागर, दमोह, छतरपुर, हरदा और सीहोर के लोगों को लाभ मिलेगा। इन सबस्टेशनों से मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को भी लाभ होगा।

    प्रधानमंत्री अमृत 2.0 के तहत लगभग 880 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं और राज्य भर के कई जिलों में जल आपूर्ति प्रणालियों को बढ़ाने और मजबूत करने की अन्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री खरगोन में जल आपूर्ति बढ़ाने की परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

    सरकारी सेवाओं की प्रदाय व्यवस्था में सुधार की दिशा में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील परियोजना बड़ा कदम है। इससे पूर्ण खसरा की बिक्री-खरीद का दाखिल खारिज शुरू से अंत तक कागज रहित और फेसलेस ऑनलाइन निपटान और राजस्व रिकॉर्ड में रिकॉर्ड सुधार होगा। यह परियोजना सभी जिलों में लागू की गई है। मप्र के लिए एक एकल राजस्व न्यायालय भी प्रदान करेगी। इसमें आवेदक को अंतिम आदेश की प्रमाणित प्रति भेजने के लिए ईमेल/व्हाट्सएप का भी उपयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री अन्य परियोजनाओं के अलावा मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

    14 दिन से लापता है, पत्नी गुड़िया ढाई साल की बच्ची सोनम है साथ पति परेशान!

    उत्तर प्रदेश: जिला पुनिया शिकायतकर्ता दिलखुश 30 वर्ष थाना बरारा गाँव गोपीनगर परसा बिंटोली उत्तर प्रदेश निवासी हूँ मेरी पत्नी गुड़िया देवी 23 वर्ष साथ में ढाई साल के लड़की जिसका नाम सोनम कुमारी है। गुड़िया जो दिनांक-15-2-2024 को समय शाम करीब 7 बजे घर से कही चली गई उसके पास फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना संख्या पुलिस ने नहीं लिखी दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन तो दूर एफ आई आर तक नहीं लिखी। दिलखुश ने बताया पत्नी गुड़िया देवी के अचानक लापता होने की खबर मिलने के बाद उत्तर प्रदेश से लापता हुए गुड़िया देवी के लापता होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज करने की कोशिश की परंतु पुलिस अधिकारियों ने शिकायत नहीं लिखी।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, गुड़िया देवी के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी कहाँ है, किस हालत में है। दिलखुश ने सरकार से भी लगाई मदद की गुहार। पति भिवानी हरियाणा में मजदूरी का काम करता है। दिलखुश आर्थिक स्थिति भी दयनीय है परिवार का गुजारा होता है मुश्किल से।

    विषय प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की कार्यवाही किये जाने जब देर शाम तक दिलखुश की पत्नी घर वापस नहीं आयी तो दिलखुश ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी को फोन किया फोन भी बन्द जा रहा था अपने आस पास अपनी पत्नी को तलाश किया किन्तु दिलखुश की पत्नी का कोई पता नहीं। जब दिलखुश ने अपने घर में गुड़िया को ढूँढा परन्तु नहीं मिली जिसकी सूचना दिलखुश ने थाना बरारा कोटि में रिपोर्ट लिखाने गए लेकिन अधिकारी रिपोर्ट लिखने आनाकानी करने लगे वह कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुयी है। दिलखुश को नहीं पता चला की पत्नी कहा लापता हुई।

    क्या कहती है पुलिस

    पुलिस कोई मदत नहीं की दिलखुश के लापता होने की लिखित शिकायत नहीं लिखी गई दिलखुश ने बताया कि पत्नी गुड़िया देवी की खोजबीन नहीं की जा रही है, दिलखुश ने बताया कि पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है न्याय के लिए दर-दर भटक रहे दिलखुश।

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

    कैबिनेट बैठक में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुदान प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारियों को एक जनवरी 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया। वही बाणसागर बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत बहुती नहर को माइक्रो सिंचाई परियोजना में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को राजधानी भोपाल में मंत्रालय में कैबिनेट की अहम बैठक सम्पन्न हुई। कैबिनेट बैठक में एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। किसानों और कर्मचारियों को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने मंत्री- विधायकों को ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राजस्व अमले के साथ मिलकर किसानों को तुरंत राहत दी जाए।

    29 फरवरी को एमपी को मिलेगी करोड़ों की सौगात

    कैबिनेट  बैठक समाप्त होने के बाद इसकी ब्रीफिंग डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल की। उन्होंने बताया कि 29 फरवरी को प्रदेश में 17000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव  ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने गृह जिले में रहने के निर्देश दिए हैं।वही अधिकारियों को भी तैयारियों को लेकर निर्देश दिए गए है।

    इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    • मध्य प्रदेश के 6 बड़े शहरों में प्रधानमंत्री ई-बस योजना शुरू की जाएगी। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर उज्जैन जिले में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा शुरू होगी।  इसके लिए केंद्र सरकार ई-बस उपलब्ध कराएगी।552 बसें 6 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और सागर में चलाई जाएंगी।प्रस्ताव की निविदा केन्द्र सरकार जारी करेगी।बस डिपो के निर्माण के लिये 10 करोड़ रूपये की राशि प्रत्येक शहर को केन्द्र सरकार से प्राप्त होगी।बसों का संचालन संबंधित नगर निगम किया जाएगा। बसों में ड्राइवर एवं कन्डक्टर की सेवाएँ ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
    • कैबिनेट बैठक में बाणसागर बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत बहुती नहर को माइक्रो सिंचाई परियोजना में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी । 1,146 करोड़ रुपए की इस परियोजना में 60%राशि केंद्र सरकार द्वारा व्यय की जाएगी।
    • कैबिनेट बैठक मोहनपुरा योजना का रिवाइज एस्टीमेट और विंध्य में 663 गांवों के लिए सिंचाई योजना पर मुहर लगाई गई है।मध्य प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल की जगह नई एजेंसी बनेगी। इसी तरह एलाइन एन्ड हेल्थ केयर काउंसिल का भी गठन होगा। लैब टेक्निशियन और नर्सिंग के रजिस्ट्रेशन नई काउंसिल ही करेगी।
    • अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुदान प्राप्त अशासकीय संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारियों को एक जनवरी 2006 से छठवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया। इसमें शासकीय खजाने पर 53.74 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। इसके साथ ही बैठक में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए लिए आयोग गठित करने का निर्णय भी लिया गया।
    • प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस पर  हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी, इसमें 20 सीटर तक विमान होंगे। मध्य प्रदेश में पीपीपी मॉडल पर पर्यटन विमान सेवा शुरू की जाएगी। यानी हवाई मार्ग के जरिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा।
    • सिवनी एवं बालाघाट जिले की संजय सरोवर परियोजना के विस्तारीकरण, नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण के लिए 332 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना की अवधि वर्ष 2024-25 के लिए बढ़ाई गई।

    दिनांक 5 मार्च से 8 मार्च तक लगने वाले कांवर मेले की अनूपशहर में चल रही तैयारी

    आपको बता दें कि अनूप शहर के 14 मौजा अहेरिया वाली गली में कांवर मेले को लेकर कांवर बनाने की तैयारी जोरों से चल रही है, कांवर का मेला 5 मार्च से लेकर 8 मार्च तक लगेगा जिसमें बहुत-बहुत दूर से कावर्ती आते हैं बताया गया कि हरियाणा दिल्ली राजस्थान अलीगढ़ खुर्जा बहुत-बहुत दूर से लोग आते हैं, अनूप शहर बस्तरगंज घाट ,जेपी घाट पर मेला लगता है श्रद्धालु आते हैं व गंगा में स्नान करके, बम बम भोले के जयकारे लगाते हैं,

    अनूप शहर से गगन कुमार की रिपोर्ट

    पिता ने अपने तीन बच्चे को जिंदा जलाया

    कदवा: कदवा थाना क्षेत्र के भर्री पंचायत अंतर्गत जाजा गांव वार्ड संख्या 13 से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। घटना को लेकर बताया जाता है कि बीते 16 फरवरी के देर रात्रि लगभग 9:00 बजे आग लगने से एक ही परिवार के चार व्यक्ति दिनेश सिंह उम्र 40 वर्ष,शुभंकर कुमार उम्र 13 वर्ष,राजा कुमार उम्र 11 वर्ष एवं रिंकी कुमारी उम्र 10 वर्ष घायल हो गया।लेकिन वही घटनास्थल पर ही शुभंकर कुमार एवं राजा कुमार की मौत हो गई घटना की जानकारी पर स्थानीय लोगों की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई लोगों ने घायल रिंकी कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटना की जानकारी पर कदवा पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दिनेश को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।पूछे जाने पर ग्रामीणों ने घटना को लेकर बताया कि पारिवारिक विवाद एवं कर्ज को लेकर परिवार के बीच विवाद चल रहा था जिस विवाद के कारण पत्नी तरूपजन देवी कुछ दिन पूर्व घर से बिना किसी को जानकारी दिए निकल गई इस तंगी को नहीं झेल पाने के कारण दिनेश ने मजबूरन अपने तीन बच्चों को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला डाला और खुद को आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसमें दो पुत्र एवं एक पुत्री की मौत हो गई वही दिनेश गंभीर रूप से घायल बताया जाता है।सूत्रों की माने तो दिनेश अपनी पत्नी एवं तंगी के कारण आहत होकर मजबूरन इस घटना को अंजाम दिया है।घटना जानकारी पर कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार एवं कटिहार डीएम रवि प्रकाश सहित पूरे पुलिस महकमे के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर विशेष टीम के साथ गंभीरता से घटना की जांच की जांच के बाद कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि पारिवारिक विवाद एवं तंगी से आहत होकर दिनेश ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है।

    ई खबर मीडिया के लिए सचिन महली की रिपोर्ट

    जिनके नाम पर जमाबंदी, अब केवल वही बेच सकेंगे जमीन; सरकार ने लागू किया नया नियम

    कटिहार (बिहार):– मेरी जमीन किसी और ने बेची दी। किसी ने अपने भाई के हिस्से की जमीन बेच दी, तो किसी ने बहन के। किसी ने चाचा की जमीन ही बेच दी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब जमीन केवल वही आदमी बेच सकेगा, जिसके नाम पर जमाबंदी है। रजिस्ट्री का अधिकार केवल उसी को होगा।पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए जरूरी होगा कि उसका बंटवारा कानून के अनुसार हो जाए और जमाबंदी खुद के नाम से कायम हो जाए। यानी की पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए बंटवारे का कागजात पहले तैयार करना होगा। इसके लिए बिहार सरकार ने सभी निबंधन और अवर निबंधन कार्यालयों को चिट्ठी भेज दी है। इसका असर भी शुरू हो गया है।गुरुवार को कटिहार और बारसोई निबंधन कार्यालय में गिने-चुने डीड की ही रजिस्ट्री हो सकी। इस आदेश का असर लंबा होने की संभावना है। सरकार के राजस्व पर भी इसका असर पड़ेगा, लेकिन जमीन विवाद के मामले अब काफी हद तक घट जाएंगे। साथ ही भू-माफिया के धंधे पर गहरी चोट पड़ेगी।उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग द्वारा बुधवार को हाई कोर्ट पटना से पारित आदेश को लागू कराने के लिए बक्सर के निबंधन पदाधिकारी और डुमरांव के अवर निबंधन पदाधिकारी को पत्र जारी कर आदेश दिया गया है। अब रजिस्ट्री के वक्त जमीन की बिक्री करने वाले व्यक्ति के नाम से जमाबंदी होने का प्रमाण देना होगा। विक्रेता के नाम पर जमाबंदी नहीं होने की स्थिति में जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी।यह नियम 10 अक्टूबर 2019 को ही बिहार सरकार ने जमाबंदी नियमावली के जरिए लागू किया था, लेकिन मामला हाई कोर्ट में चला गया और वहां से तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगा दी गई थी। गत सप्ताह हाई कोर्ट द्वारा बिहार सरकार द्वारा 2019 में लागू जमाबंदी नियमावली को वैध ठहराते हुए आदेश जारी किया गया था। इसे अब निबंधन कार्यालयों में लागू कर दिया गया है। गुरुवार को जिले के दोनों निबंधन कार्यालयों में हीं जमाबंदी के आधार पर ही चुनिंदा दस्तावेज की ही रजिस्ट्री हो पाई।

    ई खबर मीडिया के लिए सचिन महली की रिपोर्ट

     

    रात में लगी घर में आग,सब जल कर हो गए खाक.

    कदवा :- कदवा प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचयात के वार्ड संख्या 11 स्थित कामरु गांव निवासी सरोज चौहान एवं सुबोध चौहान के गुहाल घर एवं दुकान में आग लगने से चार गाय,दो बछड़ा,दो बकड़ी एवं दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रात के करीब नौ बजे गाय,बकड़ी को गुहाल घर में लाकर बांध दिया और दुकान भी बंद कर कर घर के सभी लोग सोने चले गए रात के करीब तीन बजे अचानक लोगों ने देखा कि गुहाल घर में आग लग गया है।तभी होहल्ला होना शुरू हो गया होहल्ला होने से गांव के काफी लोग इखठ्ठे हो गए इखठ्ठे लोगों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक आग पर काबू पाता तबतक सरोज चौहान का गुहाल घर सहित चार गाय,दो बछड़ा,दो बकड़ी एवं दुकान में रखे समान तथा सुबोध चौहान का गुहाल घर जलकर राख हो चुका था।बहरहाल जो भी आग लगने का कारण पता नही चल पाया है।घटना को लेकर पंचायत सामीति मोहित चौहान,परशुराम मंडल,जदयू प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत,जदयू नेता अंजार आलम आदि ने पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा देने का मांग किया है।वहीं इस बाबत राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार ने कहा कि घटना स्थल की जांच कर ली गई है जांच रिपोर्ट सोपनें के बाद मुआवजा दिया जाएगा।

    इ खबर मीडिया के लिए सचिन मोहाली की रिपोर्ट

     

    विकसित भारत के लक्ष्यों के हिसाब से काम करे इंडिया इंक, युवाओं को बेहतर भारत देना हमारा कर्तव्‍य : वित्त मंत्री

    उद्योग संगठन फिक्की की तरफ से 2047 में विकसित भारत और उद्योग विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को भी यह संदेश दिया कि वह भी विकसित भारत के लक्ष्यों के हिसाब से काम करें। देश वर्ष 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो इसके लिए उद्योग जगत को भी एक अहम भूमिका निभानी है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विगत कुछ दिनों में कई बार यह भरोसा जता चुके हैं कि आगामी आम चुनाव के बाद वह फिर से सरकार बनाएंगे। अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आगामी सरकार के आर्थिक एजेंडे को भी सामने रख दिया है। मंगलवार को उद्योग जगत के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आगामी आर्थिक सुधारों का एजेंडा प्राथमिकता के तौर पर लिया जाएगा। अगली सरकार क्षेत्रवार सुधारों पर आगे बढ़ेगी।

    उद्योग संगठन फिक्की की तरफ से ‘2047 में विकसित भारत और उद्योग’ विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने उद्योग जगत को भी यह संदेश दिया कि वह भी विकसित भारत के लक्ष्यों के हिसाब से काम करें। सीतारमण ने कहा, ”पीएम नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि विकसित भारत का मतलब देश के हर नागरिक को एक बेहतर भारत में जीने का अवसर देना है। ऐसा देश बनाना हमारा मकसद है, जहां युवाओं को हर तरह की सुविधा हो और वह देश छोड़ने के लिए मजबूर नहीं हों। युवाशक्ति को एक बेहतर भारत देना हमारा कर्तव्य है।”

    उद्योग जगत को निभानी होगी अहम भूमिका

    देश वर्ष 2047 तक विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो, इसके लिए उद्योग जगत को भी एक अहम भूमिका निभानी है। सीतारमण ने कहा, ”जब देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तब भी भारतीय उद्यमियों ने काफी मदद की थी। विदेशी ताकतों के दबाव के बावजूद भारत में उद्योग स्थापित किए गए और क्षमता विस्तार किया गया। भारतीय उद्यमियों ने हमेशा देश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम किया है। जब हम विकसित भारत बनने की तरफ अग्रसर हैं तो मुझे पूरी उम्मीद है कि भारतीय उद्योग जगत भी इस उद्देश्य के साथ काम करेगा।” वैसे भी विकसित देश में पहला योगदान करने वाला भी उद्योग जगत होगा और इसका सबसे पहला फायदा भी उन्हें ही मिलेगा।

    कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने पर रहेगा जोर

    उद्योग जगत को आश्वस्त करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में आर्थिक सुधारों का दौर जारी रहेगा। उत्पादकता बढ़ाने पर खास ध्यान दिया जाएगा। कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाना और वेयरहाउसिंग जैसे सेक्टर में निवेश को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। पिछले दस वर्षों के दौरान भी हमने कई सुधार किए हैं और उद्योग जगत को इन सुधारों का फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए। हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुके हैं और अगले कार्यकाल में तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेंगे। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है, यह हमने कोरोना महामारी के दौरान भी दिखाया था जब पूंजीगत खर्च में भारी वृद्धि की थी।

    सभी करें अपना योगदान : गोयल

    फिक्की की तरफ से आयोजित विकसित भारत कार्यक्रम के एक सत्र को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी संबोधित किया। गोयल ने कहा कि विकसित भारत की तरफ यात्रा जारी है और केंद्र सरकार इस यात्रा में एक लीडर की भूमिका निभा रही है लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए समाज के हर वर्ग को, खासतौर पर उद्योग जगत को अपनी भूमिका निभानी होगी।

    उन्होंने कहा, पूरे देश के माहौल को देखकर इस बात का पूरा भरोसा होता है कि विकसित भारत बनाने के लिए हर काम सही तरीके से हो रहा है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो सपना पीएम मोदी ने देखा है वह पूरी तरह से संभव जान पड़ता है। केंद्र सरकार की तरफ से पू्ंजीगत खर्चे में भारी वृद्धि किए जाने का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा कि देश के ढांचागत सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने में इनका बड़ा योगदान होने जा रहा है। यह निवेश राज्यों सरकारों व निजी सेक्टर की तरफ से किये जाने वाले निवेश से अलग है।

    वनडे वर्ल्ड कप 2027 का टिकट पाने के लिए शुरू हुई क्वालिफिकेशन की जंग, चार स्पॉट के लिए 22 टीमों के बीच होगी टक्कर

    साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे के साथ साल 2027 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाली नामीबिया को लीग-2 में रखा गया है। नामीबिया के अलावा नीदरलैंड्स यूएई अमेरिका नेपाल और ओमान को लीग-2 में रखा गया है जो पिछले विश्व कप क्वालिफायर में खेलती हुई नजर आई थीं। वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी।

    साल 2023 में खेले गए 50 ओवर के विश्व कप का अभी खुमार उतरा भी नहीं है कि अगले वनडे वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन की जंग शुरू हो चुकी है। साल 2027 में होने वाले विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेगा। होस्ट के साथ-साथ रैंकिंग के आधार पर कुल 8 टीमें डायरेक्ट टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगी, जबकि चार स्थान के लिए कुल 22 टीमों के बीच जंग होगी। वनडे वर्ल्ड कप लीग-2 में कुल 24 ट्राई सीरीज खेली जाएंगी।

    कहां खेले जाएगा टूर्नामेंट और कितनी टीमें लेंगी हिस्सा?

    वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 54 मैच खेले जाएंगे। विश्व कप के मुकाबले अक्टूबर और नवंबर के बीच होने की संभावना है।

    कितने टीमें करेंगी डायरेक्ट क्वालिफाई?

    वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी करने के लिए साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में खेलने का डायरेक्ट टिकट मिलेगी। इसके साथ आईसीसी रैंकिंग के आधार पर टॉप 8 पर रहने वाली टीमों को भी सीधे विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा।

    लीग-2 का कौन-कौन सी टीमें होंगी हिस्सा?

    साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे के साथ साल 2027 में वनडे विश्व कप की मेजबानी करने वाली नामीबिया को लीग-2 में रखा गया है। नामीबिया के अलावा नीदरलैंड्स, यूएई, अमेरिका, नेपाल और ओमान को लीग-2 में रखा गया है, जो पिछले विश्व कप क्वालिफायर में खेलती हुई नजर आई थीं।

    कनाडा टीम को प्रमोशन मिला है और वह अब चैलेंज लीग से लीग-2 में आ गई है। इन टीमों के बीच कुल मिलाकर 9 ट्राई सीरीज खेली जानी है, जिसका अंत दिसंबर 2026 तक होगा। कुल 8 टीमें एक-दूसरे से चार-चार मैचों में भिड़ेंगी। यानी टोटल कुल 144 वनडे मैच इन 8 टीमों के बीच होंगे।

    चैलेंज लीग में कौन-कौन सी टीमें होंगी हिस्सा?

    चैलेंज लीग में पीएनजी, जर्सी, डेनमार्क, केन्या, हॉन्गकॉन्ग, कतर, सिंगापुर, युगांडा को रखा गया है। इसके साथ ही बरमूडा, इटली, कुवैत, सऊदी, बहरीन, मलेशिया, तंजानिया, वानुआतू में चार टीमें चैलेंज लीग का हिस्सा बनेंगी। इन टीमों को छह-छह के पूल में रखा जाएगा। हर टीम को तीन राउंड-रॉबिन टूर्नामेंट खेलने होंगे। हर पूल में टॉप पर रहने दो टीमें क्वालिफायर खेलेंगी।

    क्या है लीग-2 का गणित?

    लीग-2 में कुल 8 टीमों को रखा गया है। टॉप चार पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलेंगी। इसके अलावा बची हुई चार टीमें चैलेंज लीग के टॉप 2 टीमों संग प्लेऑफ खेलेंगी। इसके बाद छह टीमों के बीच क्वालिफायर प्लेऑफ खेला जाएगा, जिसमें से टॉप चार टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर खेलने मैदान पर उतरेंगी।

    क्वालिफायर में कितने टीमें लेंगी हिस्सा?

    क्वालिफायर में कुल 10 टीमों के बीच जंग होंगी, इसमें रैंकिंग के आधार पर 11वें और 12वें नंबर पर रहने वाली टीम भी शामिल होंगी। लीग-2 से चार टीमें क्वालिफायर का हिस्सा होंगी, जबकि इतनी ही टीमें चैलेंज लीग का पार्ट होंगी। क्वालिफायर से कुल चार टीमें वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करेंगी।

    बॉक्स ऑफिस पर ‘क्रैक’ ने बनाई पकड़

    विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक (Crakk) ने बीते शुक्रवार को थिएटर्स में दस्तक दी है। रिलीज से पहले एक्टर फिल्म का जोर- शोर से प्रमोशन कर रहे थे। हालांकि बिजनसे को इससे ज्यादा फायदा मिलते हुए नहीं दिख रहा है क्योंकि क्रैक ओपनिंग डे से बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। हालांकि मंगलवार को कलेक्शन में थोड़ा सुधार देखने को मिला।

    विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म क्रैक (Crakk) बॉक्स ऑफिस पर एड़ी- चोटी का दम लगा रही है। रिलीज के बाद ओपनिंग वीकेंड पर ही क्रैक को झटका लगा। वहीं, मंडे टेस्ट में तो फिल्म की सांस फूलने लग गई। हालांकि, अब क्रैक ने मामला संभालने की पूरी कोशिश की है।

    वर्क डेज पर ज्यादातर फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करना पड़ता है। ऐसा ही हाल विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक का भी है।

    बिजनेस ने दिया झटका ?

    क्रैक कुछ दिनों पहले 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म में एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें विद्युत जामवाल ने बस्ती में रहने वाले  शख्स का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर एक्टर ने कई दिनों तक जबरदस्त प्रमोशन भी किया, लेकिन शायद दर्शकों को लुभा नहीं पाए, क्योंकि बिजनेस रिपोर्ट कुछ खास अच्छी नहीं रही।

    कैसी रही क्रैक की ओपनिंग ?

    क्रैक ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ के साथ खाता खोला। वहीं, दूसरे दिन कमाई 2.15 और तीसरे दिन 2.30 करोड़ रही। इसके साथ ही ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म सिर्फ 8 करोड़ के करीब कलेक्शन कर पाई।

    मंगलवार को नहीं गिरने दिया बिजनेस

    क्रैक का असली इम्तिहान सोमवार को हुआ। मंडे टेस्ट में फिल्म का बिजनेस गिरकर धड़ाम हो गया। क्रैक ने 26 फरवरी को सिर्फ 1 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार की बात करें, तो फिल्म ने बिजनेस पर थोड़ा लगाम लगाने की कोशिश की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 27 फरवरी को भी क्रैक ने 1 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    कैसी है ‘क्रैक’ की स्टारकास्ट ?

    क्रैक की स्टार कास्ट की बात करें, तो फिल्म में विद्युत जामवाल के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal), एमी जैक्सन (Amy Jackson) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) लीड रोल में हैं। फिल्म का डायरेक्शन आदित्य दत्त (Aditya Dutt) ने किया है, जबकि प्रोड्यूस एक्शन हीरो फिल्म्स एंड पीजे पिक्चर्स, विद्युत जामवाल और पराग सांघवी ने किया है। वहीं आदी शर्मा और आदित्य चौकसी क्रैक के को-प्रोड्यूसर्स हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ‘क्रैक’ को प्रेजेंट किया है।