More
    Home Blog Page 158

    आज जंगल सफारी करेंगे मेहमान, बेहद खास है अंबानी परिवार के दूसरे दिन का हर इंतजाम

    जामनगर में अंबानी परिवार के बेहद प्री वेडिंग के हर फंक्शन का बेहद खास अंदाज में आयोजन किया गया है। पहले दिन हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने धांसू स्टेड पर्फॉर्मेंस देकर सबको हैरत में डाल दिया। इवेंट से रिहाना के वीडियो काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं आज फंक्शन का दूसरा दिन है जिसका हर इंतजाम पहले दिन से भी खास तरह से किया गया है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन का आगाज जामनगर में हो चुका है। तीन दिन तक चलने वाले इस भव्य समारोह के पहले दिन के फंक्शन धूमधाम से पूरे हुए। हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) की परफॉर्मेंस पूरे दिन छाई रही, तो बी टाउन सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रेजेंस से चार चांद लगा दिए। अब बारी है फंक्शन के दूसरे दिन की।
    अनंत (Anant Ambani) और राधिका (Radhika Merchant) की प्री वेडिंग सेरेमनी का आज दूसरा दिन है। आज पहले दिन के मुकाबले कुछ कम इवेंट्स हो सकते हैं, लेकिन अंबानी परिवार का यह स्पेशल ओकेजन किसी त्योहार के सेलिब्रेशन से कम नहीं होगा। पहले दिन जहां स्टार्स ने धमाकेदार स्टेज परफॉर्मेंस दी, वहीं दूसरे दिन अंबानी परिवार अपने मेहमानों को सैर कराएगा।

    अंबानी एनिमल रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। 2 मार्च को होने वाले इस इवेंट की थीम ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ है। इस इवेंट का ड्रेसक कोड ‘जंगल फीवर’ तय किया गया है।

    शाम को ‘मेला रूज’ का आयोजन होगा। इसमें फंक्शन में शामिल सभी मेहमान एक्टीविटीज करते नजर आएंगे। इसके बाद रात में डांस का इंतजाम किया गया है, जिसमें सभी मेहमान डांस और म्यूजिक का लुत्फ उठाएंगे। इस इवेंट का ड्रेस कोड ‘साउथ एशियन अटायर’ है।

    ये मेहमान जमाएंगे रंग

    दुनियाभर की मशहूर हस्तियां प्री वेडिंग फंक्शन का हिस्सा होंगी। पहले दिन के गाला इवेंट के बाद आज सैर सपाटे की थीम पर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा। वहीं, कल यानी आखिरी दिन मेहमानों के लिए स्पेशल लंच और डिनर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग वैरायटी की ढेर सारी डिशेज होंगी। तीन दिन के इवेंट में दीपिका पादुकोण, शाह रुख खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर सहित कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

    वर्ल्ड स्केटबोर्डिंग टूर 2024 में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बनीं भारत की 8 वर्षीय ज़राह ग्लेडिस

    भारत (India) की ज़राह ऐन ग्लेडिस (Zarah Ann Gladys.) महज आठ साल की उम्र (Only eight years old.) में दुबई में वर्ल्ड स्केटबोर्डिंग टूर 2024 (World Skateboarding Tour 2024 in Dubai) में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी (Youngest contestant) बन गई हैं।

    ज़राह ने महिला पार्क इवेंट में भाग लिया, क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान 8.50 का स्कोर हासिल किया और बुधवार को 63 प्रतियोगियों में से 61 वां स्थान हासिल किया।

    पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अपनी ओलंपिक विश्व स्केट रैंकिंग में सुधार करने के इच्छुक स्केटबोर्डर्स के लिए दुबई मीट एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है।

    ओलंपिक्स डॉट कॉम के मुताबिक, चार साल की उम्र में स्केटबोर्डिंग शुरू करने वाली ज़राह ने पिछले साल रोम में स्केटबोर्डिंग पार्क वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण किया था, जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10.66 था।

    मूल रूप से केरल की रहने वाली ज़राह, जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात में रहती हैं, ने अपने दोस्तों से प्रेरित होकर कोविड-19 महामारी के दौरान स्केटबोर्डिंग शुरू की। तब से, उसने कई स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, और संयुक्त अरब अमीरात में अलजादा स्केट जैम और सर्किट एक्स जैसे आयोजनों में खिताब हासिल किया है।

    उन्होंने दिसंबर 2022 में अंडर-9 आयु वर्ग में भारत की राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता।

    इस युवा लड़की ने अपनी प्रभावशाली स्केटिंग क्षमताओं से दुनिया भर के लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट में उनके बोर्ड पर अलग-अलग ऊंचाइयों से छलांग लगाने और कुशलता के साथ सफलतापूर्वक किकफ्लिप पूरा करने के वीडियो शामिल हैं।

    उज्जैन में पहली ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का शुभारंभ, CM मोहन यादव बोले- एक लाख करोड़ के व्‍यवसाय का बन रहा इतिहास

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में महाकाल नगरी उज्जैन में आज से विक्रमोत्सव 2024 के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है। भारत की वर्तमान समय की जीडीपी ग्रोथ दुनिया को आश्चर्यचकित करने वाली है।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में महाकाल नगरी उज्जैन में आज से विक्रमोत्सव 2024 के शुभारंभ के साथ ही प्रदेश की पहली ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री यादव के नेतृत्व में प्रदेश की पहली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन उज्जैन में 1-2 मार्च 2024 को हो रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम उज्जैन-इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री यादव की उपस्थिति में ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन हुआ। कॉन्क्लेव में भाग लेने मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से निवेशक उज्जैन पहुंचे हैं। साथ ही कुछ विदेशी डेलीगेट्स भी इस कॉन्क्लेव में भाग ले रहे हैं।

    ‘निवेश करने वाले उद्योगपतियों का अभिनंदन’

    ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से मध्य प्रदेश में निवेश की घोषणा करने वाले सभी उद्योगपतियों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा,

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है। भारत की वर्तमान समय की जीडीपी ग्रोथ दुनिया को आश्चर्यचकित करने वाली है। मुझे इस बात की प्रसन्‍नता है कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपये के व्‍यवसाय का इतिहास बन रहा है। समिट का ये बड़ा परिणाम है। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, सागर, जबलपुर नर्मदा पुरम में एक हजार करोड रुपये की लागत से 57 औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ जिसमें 16,000 से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। हम इसके अलावा भी 250 से अधिक परियोजनाओं के लिए 15,000 करोड़ की भूमि का आवंटन कर रहे हैं, इससे 20,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

    अवसर व रोजगारों का सृजन करना है कॉन्क्लेव का उद्देश्य

    उज्जैन में आयोजित इस रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करना, राज्य की नीतियों को बढ़ावा देना, उद्योग के अनुकूल नीतियों को तैयार करने के लिए उद्योग विशेषज्ञों के साथ परामर्श करना, सहयोग के अवसरों का पता लगाना, रोजगार का सृजन करना के साथ निर्यात क्षमता को बढ़ावा देना, खरीदार-विक्रेता बैठक की सुविधा प्रदान करना और ई-बिज बैठकें आयोजित करना है।

    यह कॉन्क्लेव प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं को करेगा प्रस्तुत

    यह ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’ अमृत काल के दौरान राज्य की महत्वाकांक्षी विकास रणनीति को प्रस्तुत करेगा। विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के माध्यम से देश अपने भविष्य के लिए तैयार हो रहा है। मध्य प्रदेश सतत विकास और समृद्धि की दिशा में देश के दृष्टिकोण के अनुरूप आगे बढ़ने की संकल्पना को आकार दे रहा है।

    यह कॉन्क्लेव राज्य में निवेश की अपार संभावनाओं को प्रस्तुत करेगा और प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने और अवसरों का दोहन करने के लिए रणनीतिक मार्ग स्थापित करने में प्रदेश की पहल की रूपरेखा तैयार करेगा। कॉन्क्लेव के उद्धाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप के साथ, अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, मुंबई माइक हैंकी और प्रमुख अधिकारी उपस्थिति रहे।

    आमंत्रित प्रमुख उद्योगपतियों में प्रणव अदाणी, एमडी (कृषि, तेल और गैस) और अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया, एमडी जेके सीमेंट लिमिटेड विपुल माथुर, एमडी और सीईओ, वेलस्पन कॉर्प, विनोद अग्रवाल, एमडी और सीईओ, वीई कमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड और सहित कई प्रमुख उद्योगपति शामिल रहे।

    मुख्यमंत्री निवेशकों से कर रहे वन-टू-वन चर्चा

    इस कार्यक्रम में 650 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि, 10 से अधिक देशों के 30 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों सहित विदेशी प्रतिनिधि और 3000 से अधिक खरीदार और विक्रेता भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री यादव आयोजन के दो दिवसों में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर चर्चा कर रहे हैं।

    ले दिन एमएसएमई और स्टार्ट-अप, कृषि, डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों पर सत्र आयोजित हुए, तो आयोजन के दूसरे दिन उद्योग नवीनतम नवाचार और उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा। पर्यटन पर भी एक सत्र आयोजित किया जाएगा, क्योंकि उज्जैन धार्मिक पर्यटन का राज्य प्रतीक है। इस क्षेत्र पर आयोजित एक सत्र के माध्यम से फार्मा और चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में क्षेत्र की ताकत पर प्रकाश डाला जाएगा।

     

    विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा सत्रों का संचालन

    कॉन्क्लेव में सभी सत्रों का संचालन उद्योग विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है और इसमें 30 से अधिक वक्ता/पैनलिस्ट और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। कॉन्क्लेव में उपस्थित लोगों को साथी निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ इंटरैक्टिव चर्चा और नेटवर्क में शामिल होने का अवसर मिलेगा। राज्य क्रेता-विक्रेता बैठकों और ई-बिज अवसरों के लिए मंच भी स्थापित कर रहा है, जिसका उद्देश्य सतत विकास को बढ़ावा देना, शेयरधारक मूल्य को बढ़ाना और बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। प्रदेश की प्रमुख विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाला एक एमपी मंडप और एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कॉन्क्लेव का वातावरण नागरिकों एवं निवेशकों के उत्साह और उल्लास से भर गया है।

    टेक्नोफाइला-2024 में छात्रों को नवाचारिक तकनीकी विकास के लिए किया प्रेरित

    फरीदाबाद:  1 मार्च लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साईंस एंड इंजीनियरिंग ने एक उत्कृष्ट और जीवंत तकनीकी उत्सव टेक्नोफाइला-2024 का आयोजन किया। जिसमें कई विभागीय संस्थाओं के विद्यार्थियों, शिक्षकों और टेक्नोलॉजी प्रेमियों ने भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य नवाचारिक तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करना और उसे समाज में बेहतरी के लिए उपयोग करने की प्रेरणा देना रहा।
    विभागाध्यक्षा प्रो. (डॉ.) ऋतु सिंधु ने बताया कि संस्थान चांसलर, प्रो. (डॉ.) पिचेश्वर गड्डे और मैनेजमेंट की दिशा निर्देशन में यह आयोजन किया गया। इस उत्सव में दिल्ली एनसीआर से केंद्रीय विद्यालय 3, अरावली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, मानव रचना विश्वविद्यालय, सेंट कोलंबस ग्लोबल स्कूल, दीनबंधु महाविद्यालय, एकलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जेबी नॉलेज पार्क, तक्षिला, पं. एल आर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, डीएवी कॉलेज, के एल मेहता पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, ग्रैंड कोलंबस स्कूल, लक्ष्मीबाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, डीएवी सेंटेनरी कॉलेज आदि से विद्यार्थियों, शिक्षकों, और टेक्नोलॉजी प्रेमियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।
    उन्होंने बताया कि उत्सव में माइक्रोसॉफ्ट-इंडिया एंड साउथ एशिया, एक्सीलेंस एंड स्ट्रेटेजी डायरेक्टर सेल्स ओम बत्रा और क्राइसिस एंड रिसाइंलैंस एशिया पैसिफिक लीडर विशाल जैन मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने टेक्नोलॉजी के भविष्य पर चर्चा की और नवाचार के महत्व को उजागर किया।
    उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से सृजनात्मकता और टीमवर्क को बढ़ावा दिया गया। यहां कविता प्रतियोगिता, बबल शूटर स्टारलाइट स्टेज, कॉमेडी कार्निवल जैसे आयोजन हुए जिनमें स्टूडेंट्स ने उत्साह से भाग लिया।
    उत्सव के समापन समारोह में लिंग्याज विद्यापीठ के रजिस्ट्रार प्रेम कुमार सालवान ने सम्बोधन दिया। साथ ही प्रमुख परियोजनाओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव ने न केवल नवाचारिता को प्रोत्साहित किया बल्कि विद्यार्थियों के बीच टीमवर्क और सहयोग के भाव को भी बढ़ावा दिया है।

    ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    देव स्थानों के बेहतर प्रबंधन के लिए बनाएं कार्ययोजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि प्रदेश में देव स्थानों के बेहतर प्रबंधन (Better management dev locations) के लिए आवश्यक कार्ययोजना (work plan) तैयार की जाए। भगवान श्रीराम वन गमन पथ (Lord Shri Ram Forest Path) के स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं के विकास के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के प्रदेश में जिन स्थानों पर भ्रमण हुए हैं, वहाँ भी तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार देर शाम अपने निवास कार्यालय समत्व भवन में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, नवकरणीय ऊर्जा और संबंधित विभाग संयुक्त बैठक में कार्ययोजना तैयार करें।

    मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से जुड़े विविध आयामों पर कार्य करें
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदिरों से जुड़ी व्यवस्थाओं के बेहतर प्रबंधन के साथ ही अन्न क्षेत्र, सौर ऊर्जा के उपयोग, स्वच्छता और सौन्दर्यीकरण से जुड़े आयामों पर कार्य किया जाए। विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की गतिविधियों को आयोजित करने के लिए वार्षिक कैलेण्डर बनाकर कार्य किया जाए। आयोजनों से संतों-महात्माओं को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भागीदारी और सहयोग से निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय गीता एवं रामायण महोत्सव के आयोजन और भविष्य में देवी-देवताओं की लघु प्रतिमाओं के निर्माण के लिए इकाईयां प्रारंभ की जा सकती हैं, इससे स्थानीय निवासियों को आर्थिक उन्नयन के अवसर मिलेंगे।

    अमझेरा और नारायण धाम में विकसित करें सुविधाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मथुरा से उज्जैन आए थे, यहाँ सांदीपनी आश्रम पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने चौसठ दिन में चौसठ कलाएं सीखीं थी और वेदपुराण का अध्ययन किया था। इसके साथ ही धार जिले के अमझेरा और उज्जैन जिले के महिदपुर तहसील में नारायण धाम का भी विशेष महत्व है। अमझेरा में शैव और वैष्णव सम्प्रदाय के कई प्राचीन मंदिर है। इस स्थान का भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणि से संबंध है। नारायण धाम में विश्व का एकमात्र मंदिर है, जहाँ भगवान श्रीकृष्ण मित्र सुदामा के साथ विराजते हैं। इन स्थानों पर आवश्यक सुविधाओं और अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं से पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ सकती है। इसी तरह जानापाव कुटी इंदौर-मुंबई राज्यमार्ग पर प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, यह इंदौर से 45 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। प्रतिवर्ष कातिक पूर्णिमा पर यहाँ मेला भी लगता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देव स्थानों के साथ ही प्रदेश में चित्रकूट, ओरछा और अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक महत्व के स्थानों के विकास के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाए।

    दंगवाड़ा अंचल के विकास की भी योजना बनाएं
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के पास दंगवाड़ा के प्रसिद्ध शिव मंदिर में बोरेश्वर महादेव विराजते हैं। यहाँ जलाधारी से कभी पानी खत्म नहीं होता। यह आम लोगों के लिए कौतुहल का केन्द्र है। चंबल नदी इस मंदिर की परिक्रमा करके निकलती है। शिवरात्रि पर युवाओं के सहयोग से उज्जैन से बोरेश्वर महादेव तक बाइक रैली की परम्परा बनी है। इसके साथ ही यहाँ कावड़ यात्रियों का आना-जाना भी लगा रहता है। पूरे वर्ष श्रद्धालु यहाँ आते हैं। प्रख्यात पुरातत्वविद डॉ. वाकणकर ने इस अंचल के पुरातात्विक महत्व पर शोध किया। कोलकाता और लंदन में इस अंचल की कुछ प्रतिमाएं संग्रहित की गई हैं। ऐसे स्थानों के विकास के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय को निर्देश दिए कि नर्मदा परिक्रमा पथ के विभिन्न स्थानों पर ग्राम पंचायतों की ओर से मांगलिक भवन के निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जाए। बैठक में अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Aus vs NZ, 1st Test : ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, स्मिथ करेंगे पारी की शुरुआत

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Australian captain Pat Cummins) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ (Against New Zealand) गुरुवार से बेसिन रिजर्व में शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश की पुष्टि कर दी है। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Experienced batsman Steve Smith.), उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के साथ पारी की शुरुआत करना जारी रखेंगे।

    इस साल की शुरुआत में डेविड वार्नर के संन्यास लेने के बाद से स्मिथ टीम के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे हालिया टेस्ट श्रृंखला के दौरान कुछ मिश्रित प्रदर्शन किया है। तीन मौकों पर असफल रहने के बाद, स्मिथ ने ब्रिस्बेन में कैरेबियाई टीम के खिलाफ दूसरी पारी में नाबाद 91 रन बनाए।

    कमिंस ने आईसीसी के हवाले से बुधवार को कहा, “हमने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए गाबा में भी वही एकादश है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में उतरी थी। पूरी टीम का चयन करना हमेशा अच्छा होता है।”

    ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: स्टीव स्मिथ, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

    Golmaal 5: एक बार फिर ‘गोलमाल’ करेगी अजय देवगन की पलटन, शूटिंग से लेकर रिलीज तक पर यहां है पूरी अपडेट

    Rohit Shetty फ्रेंचाइजी की किंग हैं। उन्होंने सिंघम और गोलमाल जैसी फिल्मों के अब तक जितने भी पार्ट बनाए हैं सभी बॉक्स ऑफिस पर हिट रहे हैं। सिंघम अगेन के बाद अब अजय देवगन और रोहित शेट्टी जल्द ही गोलमाल-5 को लेकर तैयारियां शुरू कर देंगे। ये फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी और कब रिलीज होगी इस पर हाल ही में श्रेयस तलपड़े ने अपडेट शेयर किया है।

    अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल’ बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फिल्म का गोपाल से लेकर मानव, लकी और लक्ष्मण हर किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फ्रेंचाइजी बनाने में मास्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) नने साल 2020 में बताया था कि वह गोलमाल 5 पर काम कर रहे हैं।

    हालांकि, कोविड के वजह से उनकी इस फिल्म पर बात आगे नहीं बढ़ी। अब रोहित शेट्टी की गोलमाल में लक्ष्मण का किरदार अदा करने वाले श्रेयस तलपड़े ने हाल ही में गोलमाल की शूटिंग से लेकर इसकी रिलीज डेट को लेकर ऐसी अपडेट शेयर की है, जिसे सुनते ही आप खुशी से उछल पड़ेंगे।

    गोलमाल 5 पर श्रेयस तलपड़े ने दी अपडेट

    जब निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को प्रमोट कर रहे थे, तो उन्होंने उस दौरान इस बात पर मुहर लगाई थी कि उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी बन रही है। अब हाल ही में एक्टर श्रेयस तलपड़े ने गोलमाल की शूटिंग पर काफी डिटेल्स शेयर की हैं।

    श्रेयस तलपड़े ने न्यूज-18 से बातचीत करते हुए बताया कि पैंडेमिक से पहले उन्होंने ‘गोलमाल-5’ अनाउंस की थी, लेकिन सब प्लान डिस्टर्ब हो गए। श्रेयस ने बताया कि अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है और उम्मीद है कि अगली दीवाली ही ‘गोलमाल-5 (Golmaal 5)रिलीज भी हो सकती है। उन्होंने ये भी बताया कि ये मूवी उन सभी के दिलों के कितने करीब हैं।

    श्रेयस तलपड़े जल्द ही अक्षय कुमार संग आएंगे नजर

    श्रेयस तलपड़े के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह आने वाले समय में कई मराठी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा श्रेयस अक्षय कुमार और रवीना टंडन के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी काम कर रहे हैं।

    आपको बता दें कि श्रेयस तलपड़े को बीते साल ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से घर लौटते हुए हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया था।

    शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास और सम्मान अर्जित करे चीन: दलाई लामा

    0

    धर्मशाला! तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने तिब्बत सहायता समूहों के बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में चल रहे 9वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए भेजे गए अपने संदेश में कहा कि दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का व्यापक हित हमारी पहचान को संरक्षित करने और तिब्बती मुद्दे को जीवित रखने के हमारे प्रयासों में समर्थन का एक प्रमुख स्रोत रहा है। दलाई लामा ने तिब्बती समुदाय के हितों के लिए काम करने को स्वेच्छा से समय और संसाधन समर्पित करने के लिए तिब्बत समर्थकों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि तिब्बती समुदाय आपको तिब्बत समर्थक नहीं बल्कि न्याय समर्थक मानते हैं।

    दलाई लामा ने चीन को एक शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का विश्वास और सम्मान अर्जित करने की सलाह दी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि चीनी नेतृत्व तिब्बत की शांति और करुणा की संस्कृति के वास्तविक मूल्य को समझेगा, जिसमें चीन और समग्र विश्व को समृद्ध करने में योगदान करने की भारी क्षमता है।

    गौरतलब है कि तिब्बत सहायता समूहों के बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में तीन दिनों तक 9वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है जो कि कल रविवार को सम्पन्न होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) के कालोन (मंत्री) नोरजिन डोलमा द्वारा दलाई लामा का यह संदेश पढ़ा गया। सम्मेलन में निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग भी ब्रसेल्स पंहुचे हुए हैं।

    दलाई लामा ने कहा कि वैश्विक राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव के बावजूद तिब्बत का मूल मुद्दा वही बना हुआ है। करुणा और अहिंसा को बढ़ावा देने वाले तिब्बती बौद्ध धर्म के धार्मिक पहलुओं पर जोर देते हुए धर्मगुरू ने कहा कि तिब्बत का प्रश्न केवल न्याय और मानवाधिकारों का मामला नहीं है, बल्कि तिब्बत की अनूठी और विशिष्ट संस्कृति के संरक्षण के बारे में है, जिसमें मानव विकास में योगदान करने की क्षमता है। उन्होंने पत्र में तिब्बत की पारिस्थितिकी के चिंताजनक मुद्दे पर प्रकाश डाला और तिब्बती पठार पर बढ़ती मानवीय गतिविधियों और ताप दर को उठाया, जिससे एशिया के जल संतुलन के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। चूंकि तिब्बती पठार दो अरब से अधिक लोगों को मीठे पानी के संसाधन प्रदान करता है, जो वैश्विक आबादी का 30 प्रतिशत है और तिब्बती पर्यावरण की सुरक्षा वास्तव में एक वैश्विक चिंता है।

    इसके अलावा, दलाई लामा ने तिब्बत समर्थकों को उनकी चार महान प्रतिबद्धताओं को बढ़ावा देकर एक अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में उनके साथ शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। जिनमें मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना, अंतर-धार्मिक सद्भाव को प्रोत्साहन, तिब्बती बौद्ध संस्कृति-तिब्बत की पहचान का आधार-को जीवित रखना और करुणा (करुणा) और अहिंसा (अहिंसा) पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्राचीन भारतीय ज्ञान में अधिक जागरूकता और रुचि पैदा करना शालिम है। उन्होंने कहा कि मैंने चार प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अपने प्रयास समर्पित कर दिए हैं, क्योंकि उन्होंने स्वेच्छा से निर्वाचित तिब्बती नेतृत्व को राजनीतिक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने तिब्बत सहायता समूहों से आगे भी इसी तरह तिब्बत का समर्थन और सहयोग करने का आहवान किया है।

    सिस्टम की मार: पुणे में 7 वर्ष से दर-दर भटक रहा भूतपूर्व सैनिक, सरकार से लगाई न्याय करने की गुहार!

    पुणे: कोल्हापुर से पूर्व सैनिक न्याय के लिए दर-दर भटकने का मामला सामने आया है सुनील बंडू मांगले नायब सूबेदार 28 वर्ष की सेवा निवृत हुए । भुने ना कागल यशिला पार्क प्लॉट नंबर 52 विषय, द्वितीय अपील संख्या: 3343. 2019 कोल्हापुर टीएच ऑनलाइन सुनवाई दिनांक 20 अविद्याधर 2023 सोमवार। 04.00 बजे. युगल समूह माईव, महान्या, मीनत मी द्वारा अपराजित। (4.18-71371 बीए नायब सब सुनील मांगले। म।प्र। माननीय कागल, श्रीमान किल्हापुर वर्तमान में हाट टाली कागल पोशिकानी एन पानी केन दर्जा भाटी के और कार्ड माही मकान केस नीलान कथान भोटन ती 05.12.2016. 2018. 9. 2020 पाटन 2021 से 2022 और 2023 भी आया कफन अकिला लेकिन पोषित बिल मदन ओटन और एसपी पर टैक्स लगाकर महीधन और मोती बार का पोषण किया। डीवीआईपी। 16.9 डी परमान भेजकर लेकिन कोई कार्यवाही नहीं भाटे साही ने अपील भी पढ़ी 2018 2019 का महिमामंडन हुआ कोई सुनवाई नहीं हुई लेकिन लड़की ने अपील की। कोई पुलिस अधिकारी नहीं था। वह 30 पर थी। अकबीर 2023. कास नं। कुछ काम हान बती द्वारा किया जाता है और बाकी इसका ख्याल कौन रखेगा, मुझे कार्ड नहीं मिलेगा, मैं इसे इमेंट लेटर में बनाऊंगा और पुलिस और पुलिस अधिकारी मेरा ख्याल रखेंगे। कोले सर, बाकी कैमरे उपलब्ध नहीं हैं और एक फोटो थी कनला जिसने वानीनारी उतारकर पैरामेंट से टकराया और पटक दिवा न पीएसआई प्रीतम पुजाही से टकराया। 1. 12. डी। नालियाँ। कागल पर सेमी इथै होन त्यानि दिस कर्यनार उली है और सेना की इकाई में आने के बाद और 08.3 और 80वीं कुचबी कासित बनाने के बाद, यह सुनिश्चित करते हुए कि मैं कादी हूँ, मैंने ओक्रिकर ममाशी डॉक्यूमेंटू के लिए एक महिला का कोट फाड़ दिया और कार्ड साटन को हिट किया और सभी पपार्टी में 205 मारी को हिट किया। सेवारत महिलाएँ (बाएँ) और लेडीग कानि 1 पोविम का भुगतान और जुर्माना कार्ड से क्या लाभ है। यह। विष्णु पुडलिक कडाकने इबार 8 जनवरी अधि: मैंने ओटन से पहले पार्यका नाम पोष्टक भेजा, क्या मुझे नाम मिलेगा या नहीं।
    धारा 156 (3) सीआरपीसी के तहत वर्तमान आवेदन। पी.सी. आवेदक द्वारा अपने एलडी के माध्यम से दायर किया गया। आई/सी पी/एस गंग्याल जम्मू को उचित निर्देश देने की मांग करने वाले वकील को एल.डी. द्वारा इस अदालत में स्थानांतरित किया गया। कानून के तहत निस्तारण के लिए सीजेएम, जम्मू

    16-11-2021

    आवेदन में कहा गया है कि शिकायतकर्ता सेना में एनके के पद पर कार्यरत है और वर्तमान में बंदुरख आर्मी कैंप जम्मू में तैनात है और प्र.सं. पर रहता है। पी-18/4 टीकू विहार बंदु रख गंग्याल के पास, जम्मू। 23-02-2021 को आवेदक उपरोक्त सेना शिविर से छुट्टी पर चला गया और वह अपने गांव हनाबारवेडी कोलापुर महाराष्ट्र चला गया और 19-04-2021 को जब शिकायतकर्ता बंदुरख जम्मू में अपने क्वार्टर पर वापस आया और जब उसने क्वार्टर पर संपर्क किया उसने अपने दरवाजे पर एक नया ताला देखा, लेकिन आवेदक ने उक्त नए ताले को नहीं खोला या तोड़ा और उसने प्रशासक चैनल सीनियर जेसीओ श्री अनिल से संपर्क किया और पूरी कहानी बताई, तब उक्त जेसीओ ने आवेदक से कहा कि आप ऐसा करें। कुछ दिनों तक उस क्वार्टर में मत जाना. कुछ दिनों के बाद जब शिकायतकर्ता ने देखा कि संबंधित जेसीओ द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह फिर से ओ/सी मेजर सोजबीर सिंह के पास पहुंचा और पूरी कहानी बताई और इसके बाद उक्त ओ/सी ने जेसीओ को आदेश दिया कि तुम जाओ और इसका ताला तोड़ दो। और उसे उक्त क्वार्टर के अंदर शिफ्ट कर दें और जब प्रार्थी ताला तोड़कर क्वार्टर में दाखिल हुआ तो उसने देखा कि उसके पार्ट-2 के दस्तावेज, मेडिकल दस्तावेज, बैग ट्रॉली बैग, सूट, ड्रेस गायब थे, तब उसने फिर से उपरोक्त के गायब होने के संबंध में एक आवेदन दायर किया। कहा लेखित करने के लिए

    जेसीओ श्री अनिल लेकिन उक्त जेसीओ ने उनके आवेदन को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
    चार फोटो आर्मी ऑफिस दिये थे पांचवा फोटो जिनसे रिलेसन में था उनकी लगा दी में जम्मू कोर्ट केस डालने के लिए दिए परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई जिनमें नाम करनल अतुल शुक्ला, मेजर बाला कीर्ति, सूबेदार राणा सीनियर जे सी ओ पिशाल डी डी आदि शामिल थे। नहीं हुई कोई कार्यवाही।

    पुलिस जांच में हो रही देरी!

    1. इस इकाई के आगे समसंख्यक पत्र दिनांक 27 अगस्त 2021

    2. आपको सूचित किया जाता है कि जेसी-773713ए नायब सूबेदार सुनील बंडू मंगले 15 दिसम्बर 2019 से मेरी कमान में कार्यरत हैं। जेसीओ गांव, पोस्ट और तहसील-कागल जिला-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से सम्बंधित है, जेसीओ के बयान के अनुसार, उन्होंने दर्ज कराया उनके घर के सामान और गहनों की चोरी के लिए पुलिस स्टेशन, कागल में उनकी पहली और दूसरी पत्नी के रिश्तेदार के खिलाफ एफआईआर (एफआईआर नंबर 0162 दिनांक 06 जून 2019 एफआईआर नंबर 0030 / 2001 दिनांक 22 मार्च 2021) लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

    3. उपर्युक्त को ध्यान में रखते हुए, आपसे अनुरोध है कि मामले की यथाशीघ्र जांच करें और चूककर्ताओं के खिलाफ की गई कार्यवाही के बारे में जेसीओ को जानकारी के लिए इस इकाई को सूचित करें।

    लोक आयुक्त और उप लोक आयुक्त का कार्यालय, महाराष्ट्र राज्य में दी शिकयत…

    श्री। सुनील बंडू मांगले (पूर्व सैनिक) , यशिला पार्क, प्लॉट नं। 52. जिला। कोल्हापुर (1) चोरी का मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस जांच नहीं कर रही है, 2) पेंशन स्वीकृत होने में देरी के सम्बंध में और 3) संपत्ति हड़पने के लिए दूसरी पत्नी को प्रताड़ित करने के सम्बंध में। शिकायत दिनांक 30 / 11 / 2023.

    शिकायत के सम्बंध में विषय क्र। पीपुल्स कमिश्नर द्वारा दिये गये आदेश के अनुसार आपके घर में चोरी की सूचना कागल पुलिस स्टेशन को दी गयी। रु। नहीं। 0162 / 2019 वीडियो 06 / 06 / 2019 को मामला दर्ज किया गया है। यदि पुलिस अपराध की जांच नहीं कर रही है, तो पुलिस शिकायत प्राधिकरण में शिकायत दर्ज करना उचित होगा। चूंकि उक्त मामला आपराधिक जांच से सम्बंधित है, इसलिए महाराष्ट्र लोक आयुक्त और उप लोक आयुक्त अधिनियम, 1971 की धारा 8 (1) (ए) और संलग्न तीसरी अनुसूची की उप-धारा (ए) के प्रावधानों के अनुसार, यह कार्यालय अधिकार क्षेत्र के अभाव के कारण इसकी जांच नहीं की जा सकती।

    साथ ही पेंशन मंजूरी में देरी को लेकर आपकी शिकायत भारतीय सेना के अधिकारियों से है। उक्त अधिनियम की धारा 2 (के) में दी गई लोक सेवकों की परिभाषा के अनुसार, चूंकि भारतीय सेना के अधिकारी लोक सेवक नहीं हैं, इसलिए अधिकार क्षेत्र की कमी के कारण यह कार्यालय उक्त मामले की जांच नहीं कर सकता है। इस सम्बंध में, यह आवश्यक है कि हम केंद्र सरकार के सुरक्षा मंत्रालय से अपील करें।

    इसके अलावा, उसकी दूसरी पत्नी द्वारा उसे परेशान करने की शिकायत के अनुसार, निपानी पुलिस स्टेशन, जिला। बेलगाम (कर्नाटक राज्य) में रु। नहीं। 0030 / 2021 दिनांक 21 / 03 / 2021 को अपराध ऐसा प्रतीत होता है कि इसे दाखिल कर दिया गया है। चूंकि उक्त मामला कर्नाटक राज्य की पुलिस व्यवस्था से सम्बंधित है, इसलिए उस राज्य के सम्बंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपील करना उचित होगा। अधिकार क्षेत्र के अभाव के कारण यह कार्यालय जाँच नहीं कर सकता।

    उपरोक्त कारण से आपकी शिकायत इस कार्यालय में मा। लोकायुक्त द्वारा दिये गये आदेशानुसार समझौता करा दिया गया है।

    पीड़ित सैनिक न्याय के लिए पुलिस में कई बात शिकायत कर चुका है सुनील ने बताया की घर और लॉकर से 25 तोला घर से पांच तोला सोना चोरी हुआ और घर का सारा सामान भी चोरो किया अमरसिंह गोरपडे, शिवजी लक्ष्मण धापडे, दिलीप टिपपे द्वारा किया गया परन्तु कार्यवाही के नाम पर लीपापोती हो रही है।

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    डिज्नी, रिलायंस ने भारत में अपने मीडिया परिचालन के विलय का किया ऐलान

    द वॉल्ट डिज्नी कंपनी (The Walt Disney Company) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने भारत (India) में अपने मीडिया परिचालन के विलय का ऐलान (Announcement merger media operations) किया है। डिज्नी और रिलायंस इस संबंध में एक बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों को दी जानकारी में बताया कि कंपनी ने भारत में अपने मीडिया परिचालन के विलय के लिए वॉल्ट डिज्नी कंपनी के साथ एक बाध्यकारी समझौता किया है। रिलायंस के मुताबिक समझौते के तहत दोनों कंपनियों के विलय से बनी इकाई में वह 11,500 करोड़ रुपये निवेश करेगी। लेन-देन में सहक्रियाओं को छोड़कर पोस्ट-मनी आधार पर इस संयुक्त उद्यम का मूल्य 70,352 करोड़ रुपये होगा।

    रिलायंस और डिज्नी मीडिया के विलय से बने संयुक्त उद्यम की कुल वैल्यू 10,352 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कंपनी में रिलायंस की 63.16 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं डिज्नी को 36.84 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी। दोनों कंपनियों के मीडिया ऑपरेशन से बने संयुक्त उद्यम की चेयरपर्सन नीता अंबानी होंगी। वहीं, उदय शंकर इस कंपनी के वाइस चेयरपर्सन होंगे।

    उल्लेखनीय है कि द वॉल्ट डिज्नी कंपनी राजस्व के मामले में विश्व का सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन समूह है। वहीं, देश के सबसे अमीर अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मीडिया कारोबार वायकॉम-18 और अन्य समूह का संचालन करती है।