More
    Home Blog Page 156

    करनाल : तंत्र मंत्र से इलाज के नाम पर तांत्रिक ने किया युवती का यौन शोषण

    हरियाणा: जिला करनाल के मोतिया गाँव के थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक के द्वारा 33 वर्षीय महिला से यौन शोषण करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। पानीपत में एक कोठी में काम करने वाली महिला इस मामले में एक ढोंगी साधु ने अनिता से उसके ही घर आकर भूत प्रेत भगाने का ढोंग रचकर दुष्कर्म करता था। तात्रिक पिछले कई महीनों से शादी का झांसा देकर अनिता का यौन शोषण कर रहा था। करनाल थाना क्षेत्र के गाँव मोतिया डाढ़ रोड काछोवा में ढोंगी तांत्रिक राज कुमार यादव भगत का घर है। घर को ही उसने तंत्र आश्रम बना रखा है। वहीं पर वह सपरिवार रहता है। जहाँ लड़कियों को बहला फुसलाकर यौन शोषण जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देता था। हालांकि मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा करनाल थाना में कोई आवेदन नहीं दिया और ढोंगी तांत्रिक पर मीडिया के माध्यम से कार्यवाही करने की मांग की है।

    करीब एक सप्ताह से पीड़िता के साथ तांत्रिक राजकुमार यादव शादी करने के नाम पर शोषण करता रहा जब तांत्रिक राजकुमार से शादी की बात की कोई जवाब नहीं आया। झूठी शादी के नाम पर अनिता के लिए कुरुक्षेत्र में किराया का एक मकान लेकर वहाँ कभी-कभी आता था और शारीरिक शोषण करता और कभी 50 कभी 500 रु देकर चला जाता था। अनिता ने फिर भी कलेजे पर पत्थर रख अपनी दिल को समझने की भरसक प्रयास की, लेकिन आरोपी शादी के लिया मानने को तैयार नहीं हुआ परन्तु अनिता तांत्रिक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। राजकुमार यादव के घर में जब शादी की बात करने जाती थी तो उसके घरवाले बहुत मरते थे।

    इस मामले कि जानकारी अभी किसी को नहीं दी गयी। सभी ने मिलकर अनिता को समझाने का अथक प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो ग्रामीणों के पहल पर अनिता को तांत्रिक से शादी की बात करने को बोला गया। अनिता ने जब उससे बात की तो तांत्रिक ने कहा कि तुम मर जाओ. तुम्हारी समाधि हम बना देंगें पर शादी तुमसे किसी भी कीमत पर नहीं करेंगे। तांत्रिक का जवाब सुन लड़की का मन भी बदल गया। तांत्रिक राजकुमार यादव के परिजनों ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र से कई रोगी आते थे और राजकुमार भगत (50 वर्ष) के द्वारा तंत्र से इलाज किया जाता था। आरोप निराधार है। पीड़ित अनिता ने अपने परिजनों के साथ अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया है।

    परिजनों से परेशान महिला ने लिया तांत्रिक का सहारा

    करनाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिया गाँव अनिता उम्र 33 करीब के साथ एक तांत्रिक ने शादी का प्रलोभन देकर विगत कई महीने से योन शोषण कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व मेरे पति से अनबन हो गयी । एक वर्ष पूर्व उसके 10 वर्षीय पुत्र की मौत बीमारी के कारण हो गयी। साथी ही उनके एक पुत्री है। यह सब घटना से आहत होकर महिला काफी परेशान हो उठी। आसपास के लोगों के दबी जुबान में चर्चा होने लगी कि इस घर में भूत-प्रेत टोना टोटका का खेल शुरू हो गया है।

    तांत्रिक ने कहा-कराना होगा पूजा-पाठ

    अनिता ने बेटे के देहांत होने के कुछ दिनों बाद घर में अन्यत्र जगह से ढेला फेंकने का काम जारी हो गया। ढेला रात के समय अधिकतर फेंका जाने लगा। जब घर औरत ओर उसकी बेटी खाना पकाने बैठती थी ढेला फेंकना शुरू हो जाता था। घर के लोग काफी डर-सहमे थे। उक्त घटना से अनिता इस अंधविश्वास पर भरोसा हो गया। कुछ लोगों के सलाह पर अनिता ने तांत्रिक को ढूँढ़ना शुरू कर दिया। ओझा गुनी ढूँढ़ने के क्रम में रही तिरासी निवासी तांत्रिक राजकुमार भगत के पास पहुँची। ढोंगी तांत्रिक ने महिला से पूजा पाठ करवाने को कहा। पूजा पाठ घर में शुरू कर दिया गया। घर आते जाते ढोंगी तांत्रिक की गन्दी नजर अनिता पर पड़ी। पूजा-पाठ कर भूत प्रेत भगाने के नाम पर ढोंगी तांत्रिक ने उसके साथ मिलता जुलता रहा। इसी बात का मौके का फायदा उठा कर अनिता 33 वर्षीय को बहला फुसलाकर शारीरिक सम्बंध बनाता रहा। अनिता से दुष्कर्म करता रहा

    अपने ही घर को बना लिया आश्रम, को लगाया जाता था धाम

    जानकारी के अनुसार ढोंगी तांत्रिक प्रत्येक सप्ताह को अपने घर के आश्रम पर भूत प्रेत भागने के लिए धाम लगाया करता था। हर रोग का इलाज तंत्र के माध्यम से ढोंगी तांत्रिक कर देने का आश्वासन देता था। खासकर महिलाओं और नाबालिक बच्ची को तांत्रिक टारगेट करता था। घर पर जाकर पूजा पाठ के नाम पर नाबालिक से दुष्कर्म करने की योजना बनाता रहता था। ढोंगी तांत्रिक राजकुमार भगत नाबालिक लड़कियों को बहला फुसला कर भूत प्रेत को भगाने के नाम पर आश्रम बुलाता था। बात बन जाने के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाता था। कुछ समय बीत जाने के बाद ढोंगी तांत्रिक पीड़िता को डरा धमका कर छोड़ देता था। ढोंगी बाबा के करतूत से परिवार के सभी सदस्य अनजान थे।

    पीड़िता ने मीडिया में दिया आवेदन:

    अनिता के यौन शोषण का आरोप है। इस बाबत पीड़िता द्वारा आवेदन दिया गया है। जांच कर पॉस्को समेत सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए । महिला ने कहा अभी तो मैने मीडिया की मदत मांगी है अगर राजकुमार यादव नहीं माना तो महिला सेल में इसका रिपोर्ट दर्ज करवाऊंगी क्योंकि उसने झूठी शादी करके मेरी जिंदगी बर्बाद करदी है। पीड़िता ने बताया की आरोपी का मोबाइल नंबर 7015274814 यह है

    रूस-यूक्रेन के बीच शांति के लिए पुतिन ने जेलेंस्की से वार्ता करने से किया इनकार

    रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 2 साल से जारी युद्ध के बीच शांति वार्ता के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी और रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को मौजूदा यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता से इनकार कर दिया। मेदवेदेव ने यह भी कहा कि यूक्रेन रूस का हिस्सा है।

    दक्षिणी रूस में मेदवेदेव ने कहा कि रूस अपना विशेष सैन्य अभियान जारी रखेगा, जब तक कि दूसरा पक्ष आत्मसमर्पण नहीं कर देता। मेदवेदेव ने कहा कि यूक्रेन के पूर्व नेताओं में से एक ने कहा था कि यूक्रेन रूस नहीं है। उस अवधारणा को हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। यूक्रेन निश्चित रूप से रूस है। उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के नेतृत्व वाले वर्तमान यूक्रेनी नेतृत्व के साथ शांति वार्ता से इन्कार कर दिया। पूर्व-पश्चिम संबंधों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मास्को और वाशिंगटन के बीच संबंध 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट से भी बदतर है।

    क्रेमलिन ने सोमवार को कहा कि जर्मन सैन्य चर्चाओं की कथित रिकार्डिंग से पता चलता है कि जर्मनी के सशस्त्र बल रूसी क्षेत्र पर हमले की योजना पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या चांसलर ओलाफ स्कोल्ज का स्थिति पर नियंत्रण है। इसे लेकर रूस ने सोमवार को जर्मनी के राजदूत को तलब किया। दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर लीक 38 मिनट की रिकार्डिंग में सैन्य अधिकारी यह चर्चा कर रहे हैं कि कैसे लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल टारस का इस्तेमाल कीव द्वारा रूसी सेनाओं के खिलाफ किया जा सकता है।

    जर्मनी की वायु सेना के प्रमुख इंगो गेरहार्ट्ज सहित चार अधिकारियों को टारस तैनाती पर चर्चा करते सुना जा सकता है। इसमें कहा गया है कि टारस की शीघ्र डिलीवरी और तेजी से तैनाती केवल जर्मन सैनिकों की मदद से संभव है। इससे यह भी पता चलता है कि जर्मन सरकार ने यूक्रेन द्वारा मांगी गई क्रूज मिसाइलों की डिलीवरी के लिए सहमति नहीं दी है। वहीं, जर्मन अधिकारियों ने कहा कि वे रिकार्डिंग की जांच कर रहे हैं। यह भी जांच कर रहे हैं कि कैसे संभव है कि शीर्ष जर्मन सैन्यकर्मियों की बातचीत को रूसियों द्वारा सुना और लीक किया जा सकता है।

    रूस के समारा शहर के पास एक रेलवे पुल पर धमाका हुआ। रूस के दक्षिण-पश्चिम में वोल्गा नदी पर स्थित समारा क्षेत्र देश के औद्योगिक केंद्रों में से एक है। रूस ने हाल के महीनों में अपने औद्योगिक और बुनियादी ढांचे पर हमलों की एक श्रृंखला की सूचना दी है, जिसके लिए उसने यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रेलवे परिचालन पर असर पड़ा है।

    निर्वाचन के लिये शासकीय सेवकों की सूची जल्द अपडेट करने के निर्देश

    प्रस्तावित लोकसभा आम निर्वाचन के लिए शासकीय विभागों के जिले में स्थित जो कार्यालय बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बाबजूद अधिकारी-कर्मचारियों की सूची अपडेट नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं भारत निर्वाचन आयोग को लिखा जाएगा। इसलिए संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी इस कार्य को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द एनआईसी में सूची अपडेट करा दें। यह बात जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार सिंह ने सोमवार को अंतरविभागीय समन्वय बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को आगाह करते हुए कही। बैठक में अपर कलेक्टर टीएन सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे जिला पंचायत सभागार में सोमवार को हुई बैठक में पीएम जनमन अभियान की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चिन्हित शेष सहरिया लोगों के आधार पंजीयन व आयुष्मान कार्ड बनाने का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस काम में कोई ढ़िलाई न हो। बैठक में राजस्व महाअभियान, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सीएम हैल्पलाइन व समय-सीमा के पत्रों के निराकरण की समीक्षा भी की गई। सीएम राईज स्कूल की समस्याओं के समाधान और स्वरोजगार मूलक योजनाओं की लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में भी जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य विषय पर चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि आरओ में टीडीएस निर्धारित मानकों के अनुसार रखें, जिससे मानव शरीर के लिये जरूरी मिनरल पानी से नष्ट न हों।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की भी हुई समीक्षा
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की 10 मार्च को ग्वालियर यात्रा प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के प्रस्तावित उदघाटन और जिला न्यायालय भवन के प्रस्तावित लोकार्पण में शामिल होंगे। अंतरविभागीय समन्वय बैठक में संबंधित अधिकारियों को इन कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    कस्टम अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गैंग का हो सकता है कारनामा!

    नई दिल्ली: भोपाल की महिला ने दिनांक-23-2-24 अपने पत्ति गुरुवार को लंदन से 7: 15 सुबह इडिया के दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचे करीब 11 बजे सुबह मैंने कॉल किया तब पति ने बताया में दिल्ली एयरपोर्ट रुका हूँ चेन्नई नहीं पहुँचे तब एक फोन आया मैं दिल्ली वाल हूँ मेरी कस्टम अरेस्ट मिस्टर विक्टर जी येलो मेडिकल पास देखकर लिए।

    उसके बाद लेडी में नम्बर और बोली विल्टोर पलसी आज हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में बोले कस्टम अधिकारीयों द्वारा पति को अरेस्ट कर पैसे की उगाई का मामला सामने आया जिसमें दया 30 वर्ष ने पीड़ित महिला ने पति के ढूंढ़ने की अपिल मीडिया की माध्यम से की है विक्टर 40 वर्ष नाम का व्यक्ति लंदन से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की टीम ने विक्टर नाम के मामले में एक भारतीय हवाई यात्री को पकड़ा है। जिसके पास से येलो मेडिकल पासपोर्ट बरामद किया गया है। हवाई यात्री विक्टर लंदन से इंडिया दिल्ली पहुँचा था। कस्टम लेडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया और जुर्माना लगभग 1 लाख 10000 हजार रुपये माँगा है। लेडी बोली के इस भारतीय हवाई यात्री को शक के आधार पर जांच के लिए उस वक्त रोका, जब वह चैनल पार कर चुका था। जिसके बाद कस्टम की टीम ने विक्टर को डिस्मेंटल किया तो उसमें से येलो मेडिकल पास बरामद किया। इस मामले में कस्टम ऑफिसर ने बरामद होने पर जुर्माना लगाने की बात की तब पत्नी दया ने पति को बचाने लिए निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में बात की उन्होंने बताया की यह एयरपोर्ट वालों के अंतर्गत आता है येलो मेडिकल पासपोर्ट के आरोप में हवाई यात्री को भी गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

    बिफोर आई कॉल आफ्टर माय फॉर इनफार्मेशन गिव आई एम दिल्ली एयरपोर्ट कस्टमर ऑफिसर येलो मेडिकल पासपोर्ट ऑन अरेस्ट टोल्ड, थिस वर्ड माय हसबैंड एंड कस्टम ऑफिसर टोल्ड। माय हसबैंड टेलिंग ओनली येलो मेडिकल पासपोर्ट ऑन कस्टम अरेस्टेड।

    दया ने लगाई मदत की गुहार

    भोपाल जिला रायसन देवीनगर विक्टर वाल्से को ढूढ़ने में उन्हें कस्टम अरेस्ट से बचाया जा सके। आई एम शो मच रिक्वेस्ट, प्लीज एड्रेस गिव टेलिंग बट माय फॉर डीड नोट एड्रेस गिव आल्सो पुलिस ऑफिसर डिडनोट हेल्प मी। दिल्ली एयरपोर्ट टू माय हसबैंड चेन्नई नेक्सट फ्लाइट फॉर टिकट्स फॉर काउंटर कमिंग शो कस्टमर लेडी अरेस्ट। मैंने दिल्ली की। एयरपोर्ट में बहुत एक पुलिस अनुरोध की लेकिन बार बोली कौन तुम्हारे जिए मेरा नम्बर दिया बॉली। मेरे पति का दो साधारण व्हाट्सप्प जाता कॉल पर है लेडी पुलिस नम्बर पर कॉल पुलिस झूठ बोला है बोली, मैने लगाया कोई कॉल नहीं-नहीं उत उठाता नहीं विडिओ कॉल किया बोला कई बार पति से मैसेज जब से अरेस्ट है तब से ज्यादा कॉल नहीं करते है।

    ई खबर के लिए देव शर्मा के रिपोर्ट

    आज दिनांक 4 ,3 ,2024 को डीपीएस कॉलेज अनूपशहर में आगमन पर बधाई

    आज दिनांक 04 .03 .2024 को डी पी बी एस कॉलेज अनूपशहर में जिलाधिकारी बुलंदशहर आदरणीय श्री चंद्रप्रकाश सिंह के आगमन के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी के सिंह ने की। इस क्रम में सर्वप्रथम महाविद्यालय मुख्य द्वार पर प्राचार्य ,प्रबंध तंत्र के सम्मानित सदस्यों एवं प्राध्यापकों द्वारा बुलंदशहर के जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने महाविद्यालय स्थित देवालय में पूजन के उपरांत देवालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय के कर- कमलों से महाविद्यालय में नवनिर्मित गंगा लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण का उद्देश्य महाविद्यालय एवं क्षेत्र के प्रतियोगी छात्रों को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु मानक पुस्तकें,पत्रिकाएं ,ब्राड बैंड इंटरनेट एवं अनुभवी प्राध्यापकों से निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान की सुविधा प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार सहायता देने के लिए भी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो जी के सिंह ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है। इसके उपरांत जिला अधिकारी महोदय ने अपने कर कमलों से महाविद्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन फीता काटकर किया। सभागार के निर्माण का उद्देश्य महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न राष्ट्रीय , अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं बैठकों के आयोजनों हेतु किया गया है। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने फ़ोटो कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें देश की महान विभूतियों के चित्रों का महत्वपूर्ण संग्रह किया गया है। इस फोटो कक्ष के निर्माण हेतु जिलाधिकारी महोदय ने महाविद्यालय परिवार की बहुत सराहना की। इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने महाविद्यालय के न्यूज लेटर (संपादक डॉ तरुण श्रीवास्तव) एवं सामुदायिक सहभागिता और पर्यावरण स्थिरता (संपादक प्राचार्य प्रो जी के सिंह,प्रो पी के त्यागी, डॉ तरुण श्रीवास्तव) का पुस्तक विमोचन जिलाधिकारी महोदय द्वारा किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस विचार गोष्ठी में आदरणीय जिलाधिकारी जी ने स्वीप कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कहा कि यह केंद्रीय चुनाव आयोग की पहल है इसकी फुल फॉर्म “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं चुनावी भागीदारी”है। केंद्रीय चुनाव आयोग भारतीय चुनाव प्रणाली में 75% तक जन भागीदारी को बढ़ाना चाहता है। डीएम सर ने नये मतदाताओं को मतदाता रजिस्ट्रेशन हेतु फॉर्म 06 के विषय में भी अवगत कराया । इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबन्ध तंत्र के अध्यक्ष श्री अजय गर्ग, सचिव श्री सुनील कुमार गुप्त ,महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य श्री सेवक चंद गुप्त, नगर पालिका अध्यक्ष श्री बृजेश गोयल व समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी मजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उपस्थित दी।

    ई खबर के लिए गगन की रिपोर्ट

    टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के लिए धर्मशाला पहुंचीं भारत-इंगलैंड की टीमें

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (Dharamshala Cricket Stadium) में 7 मार्च से खेले जाने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज ( India-England test series) के अंतिम मुकाबले (Final matches) के लिए रविवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच गए। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Indian team captain Rohit Sharma) और कुछ खिलाड़ी अभी धर्मशाला नहीं पहुंचे हैं।

    खराब मौसम के बावजूद चंडीगढ़ से कांगड़ा एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ी एक ही विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट से दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अलग-अलग वाहनों से धर्मशाला में कंडी स्थित होटल ब्लू रेडिसन लाया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था इसी होटल में की गई है।

    उल्लेखनीय है कि एचपीसीए के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 7 मार्च से 11 मार्च तक टेस्ट सीरीज का पांचवां व आखिरी टेस्ट मैच खेला जाना है। सीरीज भारत पहले ही तीन-एक से अपने नाम कर चुका है। वहीं धर्मशाला टेस्ट को जीतकर वह इस जीत को चार-एक करने के लिए उतरेगा। वहीं, इंगलैंड की टीम सीरीज के अंतिम मुकाबले को जीतकर इसे तीन-दो करने के लिए मशक्कत करेगी।

    हल्की बूंदाबांदी के बीच खिलाड़ियों का स्वागत
    रविवार सुबह जैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ी कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, तब मौसम खराब होने के चलते बूंदाबांदी हो रही थी। हल्की बूंदाबांदी ने दोनों टीमों का स्वागत किया। एचपीसीए के पदाधिकारी भी दोनों टीमों को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे।

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित सहित कई खिलाड़ी नहीं पहुंचे धर्मशाला
    उधर एचपीसीए के ज्वाइंट सेक्रेटरी विशाल शर्मा ने बताया कि इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ियों का आगमन हो चुका लेकिन भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी टेस्ट मैच से पहले धर्मशाला पहुंचेंगे, जिनमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत हिमाचली संस्कृति के मुताबिक होटल में किया गया। एचपीसीए टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है।

    खराब मौसम के चलते दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन रद्द
    पिछले तीन दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते सोमवार को होने वाला प्रैक्टिस सेशन रद्द करना पड़ा है। एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि सोमवार को दोनों टीमों ने प्रेक्टिस के लिए क्रिकेट स्टेडियम पहुंचना था लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते मैदान की आउटफील्ड गीली है। जिसके चलते कल का प्रैक्टिस सेशन रद्द कर दिया गया है।

    Lok Sabha Election से पहले ही PM Modi कर रहे अगले कार्यकाल की तैयारी, ये है पांच वर्षों का प्लान

    Lok Sabha Election 2024 आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पीएम मोदी अगले कार्यकाल की तैयारी में जुट गए हैं। मोदी की अध्यक्षता में बीते दिन उनकी मंत्रिपरिषद ने आठ घंटे तक मैराथन बैठक की। बैठक में न सिर्फ विकित भारत 2047 के एजेंडे पर चर्चा हुई बल्कि नई सरकार के कार्यकाल के पहले सौ दिनों के एजेंडे पर भी विचार विमर्श हुआ।

    यह पहली दफा होगा जब आगामी आम चुनाव की घोषणा से पहले ही किसी सरकार ने अगले कार्यकाल के एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बीते दिन उनकी मंत्रिपरिषद ने आठ घंटे तक मैराथन बैठक की।

    ‘विकित भारत 2047’ के एजेंडे पर हुई चर्चा

    बैठक में न सिर्फ ‘विकित भारत 2047’ के एजेंडे पर चर्चा हुई, बल्कि नई सरकार के कार्यकाल के पहले सौ दिनों के एजेंडे पर भी विचार विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को गैरजरूरी बयानबाजी व डीप फेक से बचने का निर्देश भी दिया। यह मोदी सरकार की मंत्रिपरिषद की अंतिम बैठक है, क्योंकि हफ्तेभर के भीतर आम चुनाव-2024 की घोषणा होने की संभावना है।

    अप्रैल से मध्य मई, 2024 तक सात से आठ चरणों में चुनाव होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में मुख्य तौर पर विकसित भारत-2047 के दृष्टि पत्र और अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मई, 2024 में गठित होने वाली नई सरकार के पहले सौ दिनों के एजेंडे एवं उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई।

    क्या है पीएम मोदी का ‘विकसित भारत 2047’ प्लान?

    • पिछले कुछ वर्षों से पीएम मोदी अपने भाषणों में विकसित भारत विजन की चर्चा कर रहे हैं। पीएम ने आजादी के 100 साल बाद 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने की अपनी सरकार की कार्य योजना व्यक्त की है।
    • विकसित भारत 2047 के रोडमैप में मोदी ने देश के बड़े लक्ष्यों, उद्देश्यों और कई योजनाओं पर फोकस रखा है।
    • पीएम मोदी के इस प्लान में आर्थिक विकास, लोगों के जीवनयापन को आसान बनाना, व्यापार करने में आसानी, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण जैसे कई मुद्दे शामिल हैं।

    बता दें कि मंत्रिपरिषद की ये बैठक अचानक नहीं बुलाई गई थी, बल्कि इसकी तैयारी पिछले दो वर्षों से चल रही थी। इस दौरान सभी मंत्रालयों की अगुआई में राज्य सरकारों, शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, विज्ञानियों, विज्ञान संगठनों, सिविल सोसायटी के लोगों से विमर्श किया गया।

    मप्रः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से मिले CM डॉ. यादव, बोले- शिवराज भाजपा के लिए शुभंकर

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने शनिवार देर शाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Former Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) से निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को विदिशा लोकसभा सीट (Vidisha Lok Sabha seat) से टिकट मिलने पर उत्साह की लहर है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान भाजपा के शुभंकर हैं। भगवान की कृपा से उन्हें जब भी मौका मिलता है वह और ज्यादा वोटों से चुनाव जीतते है। न सिर्फ विदिशा बल्कि प्रदेश और पूरे देश में उनकी भ्रमण की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात के दौरान उनसे कई मामलों पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश को मामा के अनुभवों को लाभ मिलना ही है। उन्होंने कहा कि एक-एक सीट मध्य प्रदेश में भाजपा जीतने वाली है। बाकी सीटों पर भी जल्द निर्णय होगा। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अब पूरी ताकत से जुट जाए।

    पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी 29 सीटें भाजपा जीतेगी। हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार। इसके लिए 29 की 29 सीट मध्य प्रदेश की जीतना हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के काम में जुटेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ विचार विमर्श भी किया है। कैसे आखिर प्रभावित ढंग से चुनाव लड़ना है। कैसे तेजी से बढ़ेंगे। मध्य प्रदेश में सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इसका लाभ भाजपा को मिलना है। वीडी शर्मा के नेतृत्व में संगठन बहुत प्रभावी ढंग से काम कर रहा है। पूरी ताकत से पूरी टीम के साथ जी जान लगाएंगे।

    जीएसटी प्रवर्तन प्रमुखों का सम्मेलन आज नई दिल्ली में, वित्त मंत्री करेंगी उद्घाटन

    केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 4 मार्च को नई दिल्ली (New Delhi) में एक दिवसीय जीएसटी प्रवर्तन प्रमुखों के सम्मेलन (GST Enforcement Chiefs Conference) का उद्घाटन करेंगी। इस सम्मेलन में कर चोरी रोकने के उपायों पर चर्चा होगी।

    वित्त मंत्रालय ने रविवार को जारी बयान में बताया कि इस सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल होंगे। सम्मेलन में सभी राज्य और केंद्रीय माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रवर्तक प्रमुखों के साथ कर चोरी रोकने के उपायों पर चर्चा होगी। इसके अलावा नकली चालान प्रक्रिया से निपटना, सर्वोत्तम अभ्यास साझा करना एवं तालमेल को बढ़ावा देना, प्रौद्योगिकी और डेटा का लाभ उठाना तथा व्यवसाय करने में आसानी को संतुलित करना जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

    अबू धाबी के हिंदू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहले ही दिन 65 हजार लोगों ने किए दर्शन; भीड़ देख रह जाएंगे दंग

    अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए रविवार से खुल गया है। पहले ही दिन लगभग 65 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था। BAPS हिंदू मंदिर हर मंगलवार से शनिवार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा और हर सोमवार को मंदिर बंद रहेगा ।

    सयुंक्त अरब अमीरात के अबू धाबी का हिंदू मंदिर आम लोगों के लिए खुल गया है। मुस्लिम देश में पहली बार हिंदू श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। BAPS की आधिकारी वेबसाइट के अनुसार, पहले ही दिन 65,000 से अधिक तीर्थयात्री बीएपीएस हिंदू मंदिर पहुंचे।

    बता दें कि रविवार को यह मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। मंदिर खुलते ही शाम को यहां 25 हजार से ज्यादा लोगों ने पूजा-अर्चना की। बता दें कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंदिर का उद्घाटन किया था।

    तस्वीरों में देखिए मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालुओं की भीड़

    जानकारी के मुताबिक, पहले दिन नमाज अदा करने के लिए सुबह 40,000 और शाम को 25,000 से ज्यादा लोग बसों और गाड़ियों से मंदिर पहुंचे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भारी भीड़ के बावजूद लोग बिना किसी परेशानी के धैर्य के साथ कतार में खड़े रहे। दिन के अंत तक लगभग 65 हजार से अधिक लोगों ने मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

    मंदिर के कर्मचारियों की हुई तारीफ

    अबू धाबी के श्रद्धालु सुमंत राय ने मंदिर का दौरा किया और अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा कि हजारों लोगों के बीच मैंने ऐसा अद्भुत कभी नहीं देखा। मुझे चिंता थी कि मुझे घंटों इंतजार करना पड़ेगा और मैं शांति से दर्शन नहीं कर पाऊंगा, लेकिन हमने अद्भुत दर्शन किए और बेहद संतुष्ट हुए। सभी BAPS स्वयंसेवकों और मंदिर के कर्मचारियों को सलाम।

    अबू धाबी के BAPS मंदिर जाने से पहले गाइडलाइंस

    BAPS हिंदू मंदिर जाने से पहले कई नियमों का पालन करना जरूरी है। मंदिर में दर्शन करने से पहले आपको विशेष ड्रेस कोड से लेकर फोटोग्राफी से संबंधित नियमों का पालन करना जरूरी होगा। सभी गाइडलाइंस मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर किए गए हैं।

    गाइडलाइन के अनुसार, पालतू जानवरों को मंदिर परिसर में लाने की अनुमति नहीं है। आगंतुकों को चाकू, खाद्य पदार्थ, सामान, ड्रोन, सिगरेट, पेय पदार्थ, साइकिल या स्केटबोर्ड ले जाने की भी अनुमति नहीं है।