More
    Home Blog Page 154

    Women Day 2024 के मौके पर सस्ता हुआ LPG Cylinder

    महिला दिवस के मौके पर आज सुबह पीएम मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि देश में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई है। इस से पहले अगस्त 2023 में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की छूट दी गई है। इस आर्टिकल में जानते हैं कि अब आपके शहर में घरेलू सिलेंडर की कीमत क्या है।

    आज सुबह महिला दिवस (International Women’s Day 2024) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि महिला दिवस के मौके पर देश के सभी शहरों में घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती की गई है।

    पिछली बार अगस्त 2023 में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी। इस बार 100 रुपये की छूट दी गई है।

    इसके अलावा बीते दिन कैबिनेट ने भी उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर को लेकर अपडेट दिया। कैबिनेट ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर पर जो सब्सिडी मिल रही है वो जारी रहेगा। बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत 400 रुपये की छूट मिलती है।

    क्या है सिलेंडर की नई कीमत?

    नई दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत फिलहाल 903 रुपये है थी जो आज यानी शुक्रवार से कम होकर 803 रुपये हो गई है। वहीं मुंबई में एलपीजी की कीमत घटकर 802.50 रुपये हो गई।

    आपके शहर में क्या है एलपीजी सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

    • नोएडा में एलपीजी सिलेंडर 800.50 रुपये में मिल रहा है।
    • गुरुग्राम में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 811.50 रुपये है।
    • बेंगलुरु में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 805.50 रुपये है।
    • चंडीगढ़ में एलपीजी सिलेंडर 912.50 रुपये में मिल रहा है।
    • हैदराबाद में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 855.00 रुपये है।
    • जयपुर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 806.50 रुपये है।
    • लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर 840.50 रुपये में मिल रहा है।

    कमर्शियल सिलेंडर के दाम

    बता दें कि वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट किया जाता है। इस बार भी 1 मार्च 2024 को इनकी कीमतों को अपडेट किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों ने मार्च में कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़त हुई है।

    वर्तमान में दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये है। वहीं, कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1911 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये और चेन्नई में इसकी कीमत 1,960.50 रुपये है।

    Mahashivratri 2024: भक्तों को लगातार 44 घंटे होंगे भगवान महाकाल के दर्शन, रात ढाई बजे खुले मंदिर के पट

    Mahashivratri 2024 रात मंदिर के पट खुलने के बाद लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। आज रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी। शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे।

    ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। देशभर से भक्त महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंचेंगे। देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शिवनवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का शिवतांडव रूप में श्रृंगार किया गया।

    रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी

    रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। आज रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी। शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी।

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 24 घंटे खुले रहेंगे पट

    महापर्व महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में देशभर से भक्त दर्शनार्थ पहुंचेंगे। शुक्रवार तड़के चार बजे से मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे, जो 24 घंटे खुले रहेंगे। इस दौरान यहां दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर परिसर और गर्भगृह की सुगंधित फूलों से आकर्षक सजावट की गई है।

    भगवान ओंकारेश्वर को 251 किलो पेड़ों का भोग लगेगा

    मंदिर ट्रस्ट की ओर से भगवान ओंकारेश्वर को 251 किलो पेड़ों का भोग लगाया जाएगा। इसे प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जाएगा। भीड़ की वजह से श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में भगवान के मूल स्वरूप पर सीधे जल नहीं चढ़ाया जा सकेगा। शनिवार को भी दिनभर दर्शन का सिलसिला जारी रहेगा।

    आज पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे पीएम मोदी, तीन अंतरराष्ट्रीय समेत 23 विजेता किए जाएंगे सम्मानित

    पुरस्कार के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुना गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह पुरस्कार देश में सकरात्मक बदलाव लाने के लिए रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और इसके लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए।

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को पहली बार नेशनल क्रिएटर्स पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे भारत मंडपम में किया जाएगा। देश में पहली बार दिए जा रहे इस पुरस्कार के लिए तकरीबन 1.5 लाख नामांकन आए हैं और तकरीबन 10 लाख वोट डाले गए।

    तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुना गया

    पुरस्कार के लिए तीन अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर्स समेत 23 विजेताओं को चुन लिया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री मौजूद लोगों को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि यह पुरस्कार देश में सकरात्मक बदलाव लाने के लिए रचनात्मकता का उपयोग करने के लिए प्रदान किया जाएगा।

    20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए

    पुरस्कार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। पहले बार दिए जा रहे पुरस्कार के लिए 20 श्रेणियों में 1.5 लाख से अधिक नामांकन प्राप्त हुए और विभिन्न पुरस्कार श्रेणियों में डिजिटल क्रिएटर्स के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने वोट दिए। यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार, वर्ष का विघ्नहर्ता, वर्ष का सेलिब्रिटी क्रिएटर, हरित चैंपियन पुरस्कार, सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, सर्वाधिक प्रभावशाली कृषि क्रिएटर, वर्ष के सांस्कृतिक राजदूत, अंतरराष्ट्रीय क्रिएटर पुरस्कार समेत 20 श्रेणियो में प्रदान किया जाएगा।

    इन श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ यात्रा क्रिएटर पुरस्कार, स्वच्छता राजदूत पुरस्कार, न्यू इंडिया चैंपियन पुरस्कार, टेक क्रिएटर पुरस्कार, हेरिटेज फैशन आइकन अवार्ड, सर्वाधिक क्रिएटिव क्रिएटर, (पुरुष एवं महिला), खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ नैनो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य एवं फिटनेस क्रिएटर भी शामिल हैं।

    Pakistan: CM बनते ही एक्शन मोड में मरियम नवाज, पंजाब प्रांत में हिंसक विरोधों से निर्ममता से निपटने की कही बात

    मरियम नवाज ने कहा कि लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति करने के बहाने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो वह क्रूर बन जाएंगी। नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने अपने राजनीतिक विरोधियों को किसी भी हिंसक प्रदर्शन का सहारा लेने के खिलाफ चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर राजनीति करने के बहाने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई, तो वह क्रूर बन जाएंगी। लोगों के लिए परेशानी पैदा की जाने वाली स्थिति को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे निर्मम तरीके से निपटा जाएगा।

    चुनाव परिणामों में धांधली को लेकर हो रहे हैं प्रदर्शन

    नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और उसके सहयोगियों के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी हैं, क्योंकि आंदोलनकारियों का आरोप है कि आठ फरवरी के चुनाव परिणामों में धांधली हुई थी। इस बीच, नेता मौलाना फजलुर रहमान ने कहा है कि राजनीति में निर्णयकर्ता के रूप में पाकिस्तानी सेना सम्मान नहीं पा सकती। हां, देश के रक्षक के रूप में वह सम्मान पा सकती है।

    आरक्षित सीटों के उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण पर लगी रोक बढ़ाई

    पाकिस्तानी हाई कोर्ट ने गुरुवार को नेशनल असेंबली में आवंटित आरक्षित सीटों वाले उम्मीदवारों के शपथ ग्रहण समारोह पर लगी रोक 13 मार्च तक बढ़ा दी है। दरअसल, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल का कहना है कि यह सीटें उन्हें मिलनी चाहिए थीं। सोमवार को चुनाव आयोग ने कहा था कि इत्तेहाद काउंसिल संविधान के अनिवार्य प्रावधानों के उल्लंघन के कारण सीटों में हिस्सेदारी का दावा नहीं कर सकती।

    उनके हिस्से की सीटें दूसरी पार्टियों में बांटी जानी चाहिए। संसद के निचले सदन की 336 में से कुल 266 सीटों पर चुनाव हुए, जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित थीं। ये सीटें जीतने वाली पार्टियों को संख्या के आधार पर आनुपातिक रूप से आवंटित की जाती हैं।

    अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के निजीकरण योजना को मंजूरी

    अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पीआइए के 15 जून से पहले निजीकरण को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंजूरी दे दी है। 2022 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआइए) देश की तीसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की घाटे में चलने वाली इकाई बन गई, जिसे केवल ऋणों की अदायगी के लिए प्रति माह 11.5 अरब पाकिस्तानी रुपये की आवश्यकता थी।

    वहीं, एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान का विदेशी सार्वजनिक ऋण छह महीने में 1.2 अरब डालर बढ़कर 30 सितंबर 2023 तक 86.358 अरब डालर हो गया है।

    इस राज्य में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की Article-370, सरकार के फैसले के बाद दिखी उम्मीद की किरण

    Yami Gautam और प्रियामणि की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म Article-370 ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से अपनी पकड़ बनाई हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। शैतान के रिलीज से आर्टिकल-370 के कलेक्शन पर असर पड़ सकता था लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार के एक फैसले ने इस फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद जगा दी है।

    यामी गौतम और प्रियामणि की फिल्म ‘आर्टिकल-370’ 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। एक अच्छी शुरुआत करने वाली यामी गौतम (Yami Gautam) की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म की कमाई भी वर्किंग डेज पर गिरने लगी थी।

    हालांकि, अब ‘आर्टिकल-370’ पहले वीकेंड पर ‘शैतान’ के लिए खतरा बन सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सराहना पाने वाली ‘आर्टिकल-370’ को रिलीज के 14 दिन बाद मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने आर्टिकल-370 को टैक्स फ्री करने की बताई वजह

    मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh CM Mohan Yadav) ने यामी गौतम-प्रियामणि स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने की जानकारी लोगों के साथ अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter) पर लोगों के साथ शेयर की। उन्होंने आर्टिकल-370 (Article-370) को टैक्स फ्री करने की वजह भी बताई।

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “प्रदेश के नागरिक “आर्टिकल 370” की कड़वी हकीकत को जान सकें, इसके लिए हमनें फिल्म “Article 370” को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से “आर्टिकल 370” के कलंक को हटा कर जम्मू-कश्मीर में विकास की अपार संभावनाओं के द्वार खोले हैं। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर की पहले और अब की परिस्थितियों को करीब से समझने का अवसर देती है”।

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की हो रही है सराहना

    यामी गौतम की फिल्म के मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होने के बाद इस फिल्म की वीकेंड कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको बता दें कि अजय देवगन की शैतान की एडवांस बुकिंग मध्य प्रदेश में काफी अच्छी है, ऐसे में अब टैक्स फ्री होने के बाद यामी गौतम-प्रियामणि स्टारर ये फिल्म एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।

    ‘आर्टिकल-370’ के निर्देशन की कमान आदित्य धर ने संभाली है, जो इससे पहले सुपरहिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। यामी गौतम और प्रियामणि के किरदार की सरहाना हुई। इस फिल्म ने एक्ट्रेस ने NIA एजेंट का किरदार अदा किया था।

    Gujarat Giants की स्टार खिलाड़ी हरलीन देओल WPL 2024 से हुईं बाहर

    WPL 2024 Harleen Deol गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

    गुजरात जायंट्स ने गुरुवार को पुष्टि की कि स्टार ऑलराउंडर हरलीन देओल घुटने की चोट के चलते महिला प्रीमियर लीग से बाहर हो गई हैं। हरलीन देओल बाकी के बचे हुए मैचों से बाहर हो गई हैं। टीम ने हरलीन के जल्द ठीक होने की शुभकामनाएं दी हैं।गुजरात जायंट्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की। आधिकारिक बयान में लिखा, हम उन्हें जल्द से जल्द वापस एक्शन में देखना चाहते हैं। उनकी जगह 29 वर्षीय भारती फुलमाली को टीम में शामिल किया गया है।

    भारती फुलमाली को टीम में किया गया शामिल

    बयान में कहा गया है, अंतरिम रूप से भारती फुलमाली जायंट्स टीम में हरलीन की जगह लेंगी। 9 मार्च को खेले जाने वाले अगले मैच में वह टीम में शामिल होंगी। गुजरात का अगले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से सामना होगा।

    RCB के खिलाफ मिली थी पहली जीत

    बता दें कि गुजरात ने आरसीबी को हराकर इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 199 रन का स्कोर बनाया था। WPL के प्वाइंट्स टेबल में गुजरात -1.278 के नेट रन रेट पर केवल 2 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

    पहले से ही लगी थी हरलीन को चोट

    गौरतलब हो कि हरलीन देओल पहले से ही इंजर्ड थीं। बेंगलुरु में खेले गए यूपी वॉरियर्स के खिलाफ के दौरान उन्हें फिर बाएं घुटने में चोट लग गई थी। फील्डिंग करते हुए पहले ही ओवर में हरलीन इंजरी का शिकार हो गई थीं। इसके बाद से वह मैदान पर नहीं दिखीं। स्नेह राणा की भी फिटनेस चिंता का विषय बना हुआ है।

    दिल्ली में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग भागी:पति बोला- परमेश नाम युवक बहला-फुसलाकर ले गया; फोन कर दी धमकी

    बिहार: जिला मधुबनी शिकायतकर्ता कैलाश शर्मा थाना मधुवन निवासी हूँ मेरी पत्नी सोनी देवी जो-2013 में सुबह करीब 6 बजे पर घर से कही चली गई जिसे परमेश अपने साथ भगा ले गया। उसके पास जो फ़ोन है वह भी स्विच ऑफ आ रहा है, हम लोग अभी तक ढूँढ रहे है लेकिन वह अभी तक वापस नहीं आया है हमने अपने स्तर पर काफी खोजबीन किया, अपने रिश्तेदारों के यहाँ भी पता किया परंतु कही कुछ पता नहीं चला। पुलिस स्टेशन में प्राथमिक सूचना संख्या पुलिस ने लिखी दी है, इसके बावजूद काफ़ी खोजबीन के बाद अब तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला सका है। पुलिस इस घटना में छानबीन के लिए एफ आई आर लिखी। कैलाश शर्मा ने बताया पत्नी सोनी देवी के गुम होने की खबर मिलने के बाद दिल्ली से लापता हुए सोनी को परमेश भगा ले गया होने के सम्बंध में थाना में लिखित शिकायत दर्ज की है पुलिस अधिकारियों ने शिकायत लिखी।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, रितिका के पति व अन्य घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी पत्नी कहाँ है, किस हालत में है। कैलाश ने बताया कि उनके दिल्ली में छिपे होने की आशंका है।

    कैलाश ने सरकार से भी लगाई मदद की गुहार।

    सोनी देवी पत्नी कैलाश शर्मा, मार्फत परामर्श राम ग्राम तेर थाना मनाजपुर जिला बनारस, यू.पी ।

    प्रतिलिपि प्रेषित-

    1-माननीय डी-सी पी महोदय कार्यालय दिलशाद गार्डन, जी टी बी इकलेव, दिल्ली

    2-माननीय ए-सी पी । महोदय दिल्ली

    3 श्रीमान एस एच ओ महोदय शाना सोनिया विहार, दिल्ली।

    क्या कहती है पुलिस?

    बैंक चांदनी चौंक दिल्ली के बैंक खाता में जमा कर दिया, जो खाता मैंने मेरी पत्नी सोनी देवी के नाम से खुलवा रखा था

    1-यह कि एक समय में अपने पाचवा पुस्ता सोनिया विहारः वाली नई प्लाट में मकान को गरम्मत करने हेतू एक परमेश राम पुत्र राम जीतराम याम तेरा आजमगढ़, वाराणसी, यूपी को एक राज मिस्त्री को रखा था जिन्हाने मेरी उक्त मकान को मना किया और में उसके विषय में इतना नहीं जानता था कि ये इतना गन्दा आदमी है क्योंकि जब से मकान बनाया तब से बराबर मेरे घर बराबर आना जाना करन अन्य और मेरी पत्नी वा साथ गहरी गलत सम्बन्ध बना लिया आर इसी बीच में अपना बंद दिया जिसका रुपया भी मेरी पत्नी के नाम से खाता था जिस 8.50, 000 / -रुपये की पाकर उसको अधिक लोभ हो गया एवं गया और मेरी पत्नी को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया और धोखाधड़ी पूरक बैंक खाते व पूरा रुपया भी निकाल लिया और में अभी किनार के घर में अपने बाल बच्चों के साथ किसी रह कष्टपूर्वक रह रहा हूँ।

    6-यह कि मुझको सोनी देवी से तीन बच्चे है दो लड़कें व एक लड़की है जिसको छोडकर मेरी पत्नी को घरमेश तम भगाकर ले गया है साथ ही बैंक के खाते से समस्त रुपया भी निकाल लिया है और गलत सम्बन्ध बनाकर इसके साथ बनारस यू.पी. में रहता है जो मेरे बच्चों का अपहरण करके ले जाना चाहता है जिसके भय से में अपने बच्चों को जाने के लिए भी घर से बाहर नहीं जाने देता हूं। मुझको डर है कि मुझे मेरे बच्चों को परमेश राम से मिलकर मेरी पत्नी सोनी देवी मरवा देगी क्योंकि जिसको इतना ममता नहीं हुआ कि ये तीनों मासूम बच्चे मेरे बिना कैसे रहेंगे उसको अब क्या गम होगा और मुझको अपने बच्चों पर ममता है उसको मैं कहीं नहीं जाने दूंगा।

    7- यह कि जिस समय यह घटना किया उरा समय परमेश राम चमन विहार, दिल्ली में किराये के मकान में रहता था जहा से साजिश करके मेरी पत्नी सोनी देवी को बहला फुसलाकर दिल्ली से भगाकर गांव तेर थाना मेदनाजपुर बनारस ले गया जहां मेरी पत्नी सोनी देवी के साथ गलत संबंध बनाकर रह रहा है। इसी पूर्व में सोनिया विहार थाना में शिकायत दे चुका हूं परन्तु कोई कारवाई नहीं हुई तब मैं विवश होकर यह आवेदन श्रीमान के समक्ष दे रहा हूं। इसलिए कि मेरी पत्नी को तो बहला फुसलाकर ले ही गया जो सख्त कानूनन जुर्म है साथ ही अब यह भी भय है कि मेरे बच्चों को भी कब और किस समय अपराधी परमेश शर्मा अपहरण करके ले जाकर मार दे।

    पुलिस कर रही घोर लापरवाही सोनी के भागजाने की लिखित शिकायत लिखी गई कैलाश ने बताया कि पत्नी सोनी की खोजबीन की जा रही है, उनके पति ने बताया पुलिस को फोन किया था उच्च अधिकारियों द्वारा थाना से पुलिस भेजी गई थी कैलाश ने बताया परंतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है न्याय के लिए दर-दर भटक रहे कैलाश ।

    ई खबर मीडिया के लिए देव शर्मा की रिपोर्ट

    R Ashwin के जहन में बस गया ये ऐतिहासिक पल! द्रविड़ ने सौंपी स्पेशल कैप तो साथी खिलाड़ियों से मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने बैटिंग का फैसला किया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा ये मैच टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद स्पेशल है क्योंकि दोनों ही अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मैच शुरू होने से पहले आर अश्विन को कोच राहुल द्रविड़ ने स्पेशल कैप दी।

    भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पांच मैचों की आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने बैटिंग का फैसला किया। धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा ये मैच टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के लिए बेहद स्पेशल है, क्योंकि दोनों ही अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

    मैच शुरू होने से पहले आर अश्विन (R Ashwin 100th Test) को हेड कोच राहुल द्रविड़ ने स्पेशल कैप दी। इस दौरान स्टेडियम में अश्विन की बेटी और उनकी वाइफ भी उनके इस खास दिन पर उन्हें सपोर्ट करने पहुंची। जब द्रविड़ ने अश्विन को स्पेशल कैप दी तो उनकी बेटी और वाइफ भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रहा है।

    100वें टेस्ट मैच खेलने उतरे R Ashwin को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

    दरअसल, भारत के स्पिनर आर अश्विन (R Ashwin) को जिस पल का इंतजार था, वह आ ही गया। अश्विन ने धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर कदम रखा, तो भारतीय खिलाड़ियों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। साथी खिलाड़ियों से अश्विन को गार्ड ऑफ ऑनर मिला, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रहा है।

    इसके साथ ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अश्विन को उनकी पत्नी पृथ्वी नारायणन और उनकी दोनों बेटियों की मौजूदगी में 100वें टेस्ट के लिए स्पेशल कैप सौंपी। 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद, अश्विन भारत के सबसे बड़े मैच विनर में से एक बनकर सामने आए हैं। ऐसा एक दिन पहले कप्तान रोहित ने भी अपनी प्रेस कॉन्फेंस के दौरान कहा था। बता दें कि अश्विन अनिल कुंबले के दूसरे भारतीय बॉलर बन गए हैं, जिन्होंने 500 से ज्यादा टेस्ट विकेट लिए है।

    बता दें कि आर अश्विन भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी बने। टेस्ट में अश्विन ने 507 विकेट अभी तक ले लिए हैं। वह 100 टेस्ट से कम मैचों में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने यह कारनामा किया था।

    Shaitaan Advance Booking Collection: रिलीज से एक दिन पहले शैतान की बल्ले-बल्ले, शानदार ओपनिंग की गारंटी!

    Ajay Devgn कई सालों के बाद एक बार फिर से परदे पर हॉरर फिल्म के साथ लौट रहे हैं। उनकी फिल्म Shaitaan की एडवांस बुकिंग को शुरू हुए चार दिन हो चुके हैं। शैतान ने महज चार दिनों के अंदर 50 हजार से ज्यादा की टिकट बिक्री की। अजय देवगन- R Madhavan की फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही धमाकेदार कमाई कर ली है।

    अजय देवगन (Ajay Devgn) और आर माधवन स्टारर सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म ‘शैतान’ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी कि 8 मार्च 2024 को ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। शानदार पोस्टर्स और ट्रेलर के बाद कुछ दिनों पहले ही विकास बहल की आगामी फिल्म ‘शैतान’ की एडवांस बुकिंग इंडिया में शुरू हुई थी।

    अजय देवगन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म ने चार दिनों के अंदर ही एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर ली हैं। रिलीज से एक दिन पहले शैतान की अब तक कितनी टिकट बिकी, फिल्म को कितने शोज मिले और एडवांस बुकिंग से अब तक सुपरनैचुरल थ्रिलर ने कितनी कमाई की है, यहां पर पढ़ें पूरी डिटेल्स

    शैतान ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में किया कितना बिजनेस

    ‘काल’ और ‘भूत’ जैसी फिल्मों के बाद साल 2024 में एक बार फिर से अजय देवगन (Ajay Devgn) हॉरर शैली के साथ फिल्मी पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि, उनकी ये फिल्म अन्य मूवीज से बिल्कुल अलग होने वाली है। शैतान का बज भले ही दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन इस फिल्म के पहले दिन के शो की टिकट धड़ाधड़ बिक रही है। शैतान की अब तक टोटल 89 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। ये सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुकिंग हैं। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शैतान ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन से अब तक टोटल 2.07 करोड़ का बिजनेस किया है, जो रिलीज से पहले एक काफी अच्छा आंकड़ा है।

    शैतान एडवांस बुकिंग कलेक्शन 4 डेज 

    भाषा फॉर्मेट ग्रॉस टिकट बिक्री शोज
    हिंदी 2D 20563143.16
    सभी भाषाओं का कलेक्शन 2.07 करोड़ रुपए 89,039 9,325

    ‘शैतान’ को टोटल मिले हैं इतने शोज

    अजय देवगन और जियो सिनेमा प्रोडक्शन में बनी ‘शैतान’ के बज को देखते हुए इस फिल्म के शोज लगातार बढ़ रहे हैं। कल तक फिल्म को इंडिया में सिर्फ 5 हजार के करीब ही शोज सिनेमाघरों में दिए गए थे, लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 9,325 हजार तक पहुंच चुका है। मुंबई और दिल्ली के अलावा इस फिल्म की सबसे ज्यादा टिकट मध्यप्रदेश में बिकी हैं, वहां पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है।

    शैतान की कहानी की बात करें तो फिल्म में आर माधवन काली शक्तियों के बेताज बादशाह बने हुए हैं और वह मूवी में अजय देवगन की बेटी पर काला जादू करते हुए नजर आएंगे। अपने परिवार को बचाने को आर माधवन (R Madhavan) की शैतानी शक्तियों से बचाने के लिए अजय किस हद तक जाएंगे, इसी कहानी को विस्तार से फिल्म में दर्शाया जाएगा।

    पाकिस्तान में धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि, भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे भारत से पहुंचे 62 हिंदू तीर्थयात्री

    किस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंच गए है। आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न राजनीतिक सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

    पाकिस्तान में महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए 62 हिंदू बुधवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत से लाहौर पहुंचे है। इवेक्यू ट्रस्ट प्रापर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने कहा कि महाशिवरात्रि समारोह में भाग लेने के लिए कुल 62 हिंदू तीर्थयात्री बुधवार को भारत से लाहौर पहुंचे।

    कटास राज मंदिर में होगा महाशिवरात्रि का आयोजन

    आमिर हाशमी ने कहा कि ईटीपीबी द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि का मुख्य समारोह नौ मार्च को लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर चकवाल में ऐतिहासिक कटास राज मंदिर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल होंगे।

    कृष्ण मंदिर और लाहौर किला का दौरा करेंगे हिंदू तीर्थयात्री

    उन्होंने कहा कि वाघा में धार्मिक स्थलों के अतिरिक्त सचिव राणा शाहिद सलीम ने विश्वनाथ बजाज के नेतृत्व में आए हिंदुओं का स्वागत किया। तीर्थयात्री 10 मार्च को लाहौर लौटेंगे और 11 मार्च को वे कृष्ण मंदिर, लाहौर किला और लाहौर के अन्य ऐतिहासिक स्थानों का दौरा करेंगे। वे 12 मार्च को भारत लौटेंगे।

    अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में किए थे दर्शन

    बता दें कि पाकिस्तान के श्री कटासराज मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने से पहले भक्तों ने बुधवार को अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर में दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान उच्चायोग ने 6 से 12 मार्च तक पंजाब के चकवाल जिले में श्री कटास राज मंदिर के दर्शन के लिए भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए हैं।