More
    Home Blog Page 15

    5 शब्दों में उनके कारनामे- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन’; मुजफ्फरपुर में PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना

    मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में सुशासन रहता है, लेकिन आरजेडी के समय में गुंडाराज रहता है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार के लिए पीएम मोदी गुरुवार (30 अक्टूबर) को मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां जनसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। आरजेडी के शासनकाल को गुंडराज बताते हुए उन्होंने 5 शब्दों में लालू की पार्टी के कारनामों की कथा कही। पीएम ने आरजेडी के शासन को कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन से परिभाषित किया।

    विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए यानी सुशासन, एनडीए यानी जनता की सेवा, एनडीए यानी विकास की गारंटी। पीएम ने कहा कि उनकी सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं और यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बन रही है।

    छठ महापर्व देश का गौरव
    पीएम ने बताया कि वह छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में यूनेस्को की विश्व विरासत की सूची में शामिल कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। ये हर बिहारी और हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय होगा। उन्होंने कहा, “छठ महापर्व के बाद ये मेरी पहली जनसभा है। छठ महापर्व बिहार और देश का गौरव है। देश और दुनिया में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं, तो भाव-विभोर हो उठते हैं। छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है। छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है। इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे।”

    छठी मैया का अपमान बिहार नहीं सहेगा
    रैली में पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं। क्या कोई कभी चुनाव में वोट पाने के लिए छठी मैया का अपमान कर सकता है क्या? क्या ऐसा अपमान बिहार सहन करेगा क्या? हिंदुस्तान सहन करेगा क्या? क्या मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन करेंगी क्या? आरजेडी-कांग्रेस के लोग कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं। उनके लिए तो छठी मैया की पूजा एक ड्रामा है, नौटंकी है, ऐसे लोगों को सजा दोगों की नहीं दोगे? जो माताएं बहनें निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं, वो आरजेडी -कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी क्या? जो हर उस व्यक्ति का अपमान है, जो छठी मैया में आस्था रखता है। छठ पूजा के इस अपमान का बिहार चुनाव नहीं, आने वाले सैंकड़ों साल तक भूलने वाला नहीं है। सैंकड़ों साल तक इस अपमान को छठी मैया की पूजा करने वाला कोई नहीं भूलेगा। ये हमारा बिहार तो स्वाभिमान की धरती है, जिन लोगों ने छठ पूजा को गाली देने का काम किया है, बिहार ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगा।”

    आरजेडी-कांग्रेस विकसित बिहार नहीं बना सकती
    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “आरजेडी-कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकती। इन पार्टियों ने बरसों तक बिहार पर एकछत्र राज किया है, लेकिन इन्होंने आपको सिर्फ विश्वासघात दिया है। आरजेडी-कांग्रेस की पहचान 5 चीजों से है। क्या किया है आरजेडी-कांग्रेस वालों ने, क्या किया है जंगलराज वालों ने। मैं 5 शब्दों में उनके कारनामों की कथा कहना चाहता हूं- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है। गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ और सिर्फ कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं। ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।”

    जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का, वो उद्योग को जमीन क्या देंगे?
    पीएम ने कहा, “बिहार को आगे बढाने के लिए उद्यम चाहिए, उद्योग चाहिए और उद्योग के लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिविटी और कानून का राज चाहिए। सोचिए, जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, वो किसी उद्योग को जमीन देंगे क्या? जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो बिजली दे पाएंगे क्या? जिन्होंने रेल को लूटा, वो बिहार में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगे क्या? जिन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले के रिकॉर्ड तोड़ दिए, वो कानून का राज ला सकते हैं क्या? जंगलराज के दिनों को याद करते हैं, तो अंदाजा लगता है कि हालात कितने खतरनाक थे। आप मुजफ्फरपुर के लोग RJD सरकार में हुआ गोलू अपहरण कांड कभी नहीं भूल सकते। इसी शहर में 2001 में स्कूल जाते हुए एक छोटे से बालक को अपराधियों ने दिन-दहाड़े किडनैप के लिया था और बदले में बहुत सारे रुपये मांगे थे। और जब रुपये नहीं दे पाए, तो RJD के इन चट्टे-बट्टों ने उस छोटे से बालक के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे।

    यूपी सरकार ने 2025-26 पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य इतने रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया, जानें नई दर

    यह चौथी बार है जब योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक किसानों को ₹2,90,225 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

    उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को 2025-26 पेराई सत्र के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य (एसएपी) में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार ने इसे एक बड़ा किसान हितैषी निर्णय बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। पीटीआई की खबरों के मुताबिक, नई दरों के अनुसार, अर्ली (प्रारंभिक) प्रजाति के गन्ने का मूल्य ₹400 प्रति क्विंटल और सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹390 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।चौथी बार गन्ने के दाम बढ़ाए
    खबर के मुताबिक, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस बढ़ोतरी से किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब योगी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानती है। गन्ना उत्पादक न केवल अन्नदाता हैं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव भी हैं। किसानों को समय पर और उचित मूल्य का भुगतान सुनिश्चित करना हमारी प्रतिबद्धता है।

    किसानों को ₹2,90,225 करोड़ का हो चुका भुगतान
    मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक किसानों को ₹2,90,225 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 2007 से 2017 के बीच सपा और बसपा सरकारों के दौरान कुल ₹1,47,346 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार मौजूदा सरकार ने मात्र साढ़े आठ वर्षों में ₹1,42,879 करोड़ रुपये अधिक भुगतान किया है।

    UP चीनी उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य
    वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 122 चीनी मिलें चालू हैं, जिससे यह देश में चीनी उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मंत्री ने बताया कि पिछली सरकारों के समय 21 मिलें सस्ते में बेच दी गई थीं, जबकि योगी सरकार के पारदर्शी प्रबंधन और निवेशक-हितैषी नीतियों से इस क्षेत्र में ₹12,000 करोड़ रुपये से अधिक का नया निवेश आकर्षित हुआ है। पिछले आठ वर्षों में चार नई मिलें स्थापित, छह बंद मिलें फिर से शुरू, और 42 मिलों की क्रशिंग क्षमता में विस्तार किया गया है, जो आठ बड़ी नई मिलों के बराबर है। दो चीनी मिलों में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट भी लगाए गए हैं, जिससे गन्ना क्षेत्र में वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा मिला है।

    रोहित शर्मा का बहुत बड़ा धमाका, रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज, शुभमन गिल को नुकसान

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज के समाप्त होने के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग भी जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में धमाकेदार शतक लगाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है। वे सभी बल्लेबाजों को पीछे कर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं। इस बीच भारतीय टीम के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल को नुकसान हुआ है। वे अब दो स्थान नीचे आ गए हैं। रोहित शर्मा आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज
    आईसीसी की ओर से जारी की गई नई वनडे रैंकिंग में बड़ा धमाका हुआ है। रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। रोहित शर्मा ने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है और उनकी रेटिंग बढ़कर 781 की हो गई है। रोहित शर्मा ने पहली बार आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया है। जैसे ही वे कप्तानी से हटाए गए और बतौर बल्लेबाज मैदान में उतरे पहले अर्धशतक और फिर शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इसी का ​नतीजा है कि रोहित शर्मा ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने खेली थी धमाकेदार पारी
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज रोहित शर्मा के लिए काफी अहम थी। सीरीज के पहले मेच में तो वे केवल आठ ही रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली, जो धमाकेदार रही। रोहित के साथ ही विराट कोहली के लिए भी ये सीरीज अहम थी। कोहली ने भी आखिरी मैच में अर्धशतक लगाया था, हालांकि उनकी रैंकिंग में ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

    शुभमन गिल और विराट कोहली को नुकसान
    रोहित शर्मा के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग में अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इस बीच शुभमन गिल अब टॉप से सीधे नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है। फिलहाल शुभमन गिल की रेटिंग 745 की है। पाकिस्तान के बाबर आजम 739 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने भी एक स्थान की छलांग मारी है। वे अब 734 की रेटिंग के साथ नंबर पांच पर पहुंच गए हैं। बात विराट कोहली की करें तो वे अब एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर छह पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग अब 725 की चल रही है।

    जमीन पर सोए, बिना ब्रेक हर दिन 22 घंटे किया काम, ‘पवित्र रिश्ता’ एक्टर संघर्ष के दिन याद कर हुए भावुक

    टेलीविजन में 25 से ज्यादा सालों का अनुभव रखने वाले हितेन तेजवानी ने अपनी चुनौतियों के बारे में खुलासा किया। उन्होंने 22 घंटे की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और अपने स्वस्थ को लेकर खुलकर बात की।मनोरंजन जगत खासकर टेलीविजन में काम करना अक्सर ग्लैमरस माना जाता है, लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी बहुत चुनौतीपूर्ण होती है। एक्टर हितेन तेजवानी, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में 25 साल से ज्यादा काम किया हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनका सफर कितना चुनौतीपूर्ण रहा है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ उनके पॉडकास्ट पर खुलकर बात करते हुए हितेन ने अपने घंटों काम करने, शुरुआती सालों में आर्थिक तंगी और अपने परिवार व सहकर्मियों के साथ शेड्यूल मैच करना कितना मुश्किल था। इस बारे में खुलकर बात की।

    22 घंटे काम करता था ये टीवी एक्टर
    टेलीविजन में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए, हितेन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही बहुत परिश्रम किया है। उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘मैंने इस इंडस्ट्री का हिस्सा रहते हुए 25 सालों में बहुत मेहनत की है। जब मैंने काम करना शुरू किया तो मैं घर सिर्फ फ्रेश होने के लिए ही जाता था। मैंने कई ड्राइवर रखे और वे सभी भाग गए क्योंकि वे मेरे काम के घंटे नहीं संभाल सकते थे। मैं खुद गाड़ी चलाता था और गाड़ी चलाते समय मुझे बार-बार झपकी आ जाती थी। एक दिन तो मेरी कार डिवाइडर से टकरा भी गई, लेकिन भगवान की कृपा से कुछ नहीं हुआ।’

    आर्थिक तंगी पर छलका एक्टर का दर्द
    हितेन ने अपने शुरुआती सालों में आई आर्थिक तंगी के बारे में भी बताया। मुख्य भूमिकाएं निभाने के बावजूद, उनकी तनख्वाह ज्यादा नहीं थी। उन्होंने बताया, ‘मुझे सुकन्या के लिए 1000 रुपये प्रतिदिन मिलते थे और हम महीने में 12 दिन शूटिंग करते थे। इसी तरह, कुटुम्ब में काम करते समय मैंने ज्यादा डिमांड नहीं की और मुख्य किरदार होने के बावजूद, मेरी फीस ज्यादा नहीं बढ़ी।’ उन्हें वो पल भी याद आया जब उन्हें पहली बार एक बड़ा चेक मिला था, जो उनके साथ आज भी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने 30 दिनों तक 30 तरह की शिफ्ट कीं और मुझे याद है कि मैं खुद चेक लेने गया था। चेक 1 लाख रुपये का था और मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने सोचा कि अगर मैं कोई नौकरी करता तो मेरे काम के घंटे आसान होते, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि मुझे उस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितना इंतजार करना पड़ता।’

    जमीन पर सोकर कटी रात
    डबल शिफ्ट की अवधारणा को समझाते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारा शेड्यूल हमेशा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक का होता था, लेकिन यह हमेशा सुबह 5 बजे तक चलता था और फिर हमारी अगली शिफ्ट कभी-कभी सुबह 7 बजे शुरू होती थी। इसलिए, मैं 22 घंटे काम करता था। कुछ क्रू मेंबर्स जानबूझकर लाइटें बंद कर देते थे ताकि मैं थोड़ी नींद ले सकूं और मैं वहीं सेट के फर्श पर सो जाता था।’

    हमारी बहनें जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर..,’ CM मोहन यादव ने बताई स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका, तीन देवियों का भी किया जिक्र

    भोपाल: ‘बहनों ने कई अलग-अलग सेक्टरों में काम किया है। प्रदेश के 47 फीसदी से ज्यादा स्टार्टअप में महिलाओं की अहम भूमिका है। हमारी बहनें जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन रही हैं। इसलिए हमने रोजगार परक इंडस्ट्री में महिलाओं को हर महीने 5 हजार रुपये देने का फैसला किया। लाड़ली बहनों के लिए विकास के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। यहां रुपये का सवाल नहीं है, सवाल बहनों के सम्मान का है। इस योजना की यात्रा एक हजार रुपये से शुरू हुई थी, अब हम हर महीने 1500 रुपये देंगे। जो महिला रोजगार पाने आएगी उसकी भी मदद की जाएगी।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 26 अक्टूबर को कही। सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कंवेंशन सेंटर में आयोजित ‘मध्यप्रदेश एक्सीलेंस अवार्ड्स 2025’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कई महिलाओं और अन्य लोगों को अवॉर्ड प्रदान किए।

    कांग्रेस ने बहनों के लिए नहीं खोले दरवाजे

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 62 लाख बहनें 5 लाख से ज्यादा स्व सहायता समूहों के साथ काम कर रही हैं। लखपति बहना योजना के माध्यम से एक लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्त हो रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल में बहनों के लिए दरवाजे ही नहीं खोले गए। हमारी सरकार के कार्यकाल में आने वाले भविष्य में 33 फीसदी महिलाएं लोकसभा-विधानसभा में भी प्रवेश करेंगी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि भोपाल वुमन हब ने ये आयोजन किया। इस समारोह में वे लोग शामिल हैं, जिनमें से किसी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है, तो कोई पैरा ओलंपिक में बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है।

    टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सपने को किया चकनाचूर, सिडनी में 9 साल बाद किया ये कारनामा

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच सिडनी के मैदान पर खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज में खुद को क्लीन स्वीप होने से बचा लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवर्स में 236 रन बनाकर सिमट गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस टारगेट को सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 38.3 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा के बल्ले से जहां 121 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली तो वहीं पहले 2 मैचों में खाता भी नहीं खोल सके विराट कोहली भी इस मैच में 74 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे।ऑस्ट्रेलिया के क्लीन स्वीप करने के सपने को किया चकनाचूर
    भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें तीसरे वनडे को जीत पहली बार टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने की थी, हालांकि उनके इस सपने को रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी ने पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया। भारतीय टीम को इस मैच में 237 रनों का टारगेट मिला था, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देने के साथ पहले विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की, जिसमें गिल 24 रनों की पारी खेलने के बाद जोश हेजलवुड का शिकार बने।

    वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने अपनी पहली ही गेंद पर खाता खोलने के साथ सबसे पहले राहत की सांस ली और फिर उसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर कंगारू टीम के गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई भी मौका नहीं दिया। दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

    सिडनी में 9 साल बाद जीता वनडे मुकाबला
    सिडनी के मैदान पर भारतीय टीम का वनडे में रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं रहा है, जिसमें वह 9 साल के लंबे अंतराल के बाद इस मैदान पर वनडे मैच जीतने में कामयाब हो सके हैं। टीम इंडिया ने इससे पहले पिछली बार साल 2016 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की थी और उस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 99 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। अब दोनों टीमों के बीच में इस वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद 29 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

    स्टार्टअप और MSME को समर्थन मिलेगा; 17वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में PM मोदी ने कही बड़ी बात, जानें और क्या कहा

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने आज 17वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में नवनियुक्त पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को लेकर बात की है। इतना ही नहीं है, पीएम मोदी ने बताया कि भारत की विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों पर केंद्रित होता है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि कुछ देशों के साथ कुछ समझौते किए गए हैं और उन समझौतों से देश में निवेश बढ़ेगा जिससे स्टार्टअप्स और MSME को भी समर्थन मिलेगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि रोजगार मेले में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा।रोजगार मेले में PM मोदी ने क्या कहा?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से 17वें राष्ट्रीय रोजगार मेले में कहा, ‘आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। हम भारत की युवा क्षमता को एक बड़ी ताकत मानते हैं। हम हर क्षेत्र में इसी दृष्टिकोण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारी विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों पर केंद्रित है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी कूटनीतिक वार्ताएं और वैश्विक समझौता ज्ञापनों में युवा प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोज़गार सृजन शामिल हैं।’

    भारत और ब्रिटेन के बीच इन क्षेत्रों में निवेश पर बनी सहमति
    इस रोजगार मेले में पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘हाल ही में, ब्रिटिश प्रधानमंत्री भारत आए थे। उनकी यात्रा के दौरान, भारत और ब्रिटेन ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वित्तीय प्रौद्योगिकी और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। कुछ महीने पहले भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते से भी नए अवसर पैदा होंगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इसी तरह, कई यूरोपीय देशों के साथ निवेश साझेदारियां स्थापित की गई हैं। इनसे हज़ारों नए रोज़गार सृजित होने की उम्मीद है। ब्राज़ील, सिंगापुर, कोरिया और कनाडा सहित कई देशों के साथ समझौते किए गए हैं। इनसे निवेश बढ़ेगा। स्टार्टअप्स और MSME को समर्थन मिलेगा। निर्यात बढ़ेगा और युवाओं को वैश्विक परियोजनाओं पर काम करने के नए अवसर मिलेंगे। इससे कई अवसर पैदा होंगे।

    IND vs AUS, 2nd ODI Live Score: रोहित शर्मा 73 रन बनाकर आउट, भारत को लगा तीसरा झटका

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI सीरीज जारी है। दोनों टीमें आज एडिलेड में दूसरे ODI के लिए आमने-सामने हैं। पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया की कोशिश दूसरे मैच में पलटवार करने पर लगी है। वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज पर कब्जा करने की हैं। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

     

    ASEAN समिट में शामिल नहीं होंगे PM मोदी, टला मलेशिया दौरा, एस जयशंकर करेंगे प्रतिनिधित्व

    आसियान शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। भारत ने मलेशिया को सूचित किया है कि जयशंकर आसियान बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएम मोदी के डिजिटल माध्यम से भाग लेने की संभावना है।नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण रविवार से शुरू हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से संबंधित बैठकों में भाग लेने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे। इस मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।विदेश मंत्री एस जयशंकर इन बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    भारत ने मलेशिया को दी सूचना
    आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) शिखर सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक कुआलालंपुर में आयोजित किया जाएगा। शिखर सम्मेलन से संबंधित विचार-विमर्श में भारत की भागीदारी के स्तर पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। भारत ने मलेशिया को सूचित किया है कि जयशंकर आसियान बैठकों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे।

    ट्रंप 26 अक्टूबर को जाएंगे कुआलालंपुर
    प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ वर्षों में आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है। मलेशिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ-साथ आसियान के कई संवाद साझेदार देशों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। ट्रंप 26 अक्टूबर को दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर जाएंगे। आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में एक क्षेत्रीय साझेदारी की स्थापना के साथ शुरू हुए। ये दिसंबर 1995 में पूर्ण संवाद साझेदारी और 2002 में शिखर सम्मेलन स्तर की साझेदारी में परिवर्तित हुए। इन संबंधों को 2012 में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया।

    ये हैं आसियान के 10 सदस्य देश-
    आसियान के 10 सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमा और कंबोडिया हैं। सूत्रों ने बताया कि शुरुआती योजना के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया के साथ-साथ कंबोडिया की यात्रा पर भी विचार किया जा रहा था, चूंकि वह मलेशिया नहीं जा रहे हैं, इसलिए कंबोडिया की प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दी गई है।

    मध्य प्रदेशः सीएम मोहन यादव ने कहा- भगवान श्रीकृष्ण को गोपाल कहना भी गलती, बताया क्यों

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित ‘गोवर्धन पर्व’ कार्यक्रम में भाग लिया, पूजा-पाठ किया और राज्य के लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना की।भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर भगवान श्रीकृष्ण के नामों को लेकर नई व्याख्या दी है। राजधानी भोपाल के रविंद्र भवन में गोवर्धन पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि “श्रीकृष्ण का गोपाल नाम भी हम गलती से बोलते हैं, गोपाल कौन जो गाय पाले”।
    मोहन यादव ने ‘गोपाल’ नाम की कर दी नई व्याख्या

    दरअसल गोवर्धन पर्व के बारे में बताते बताते उन्होंने श्री कृष्ण को पसंद आने वाली दो चीजों के बारे में बात करते हुए कहा कि “भगवान को कोई और नाम से बोलो मत बोलो, जीवन भर दो चीज उनको अत्यंत प्रिय रही गांव की संस्कृति जो जीवन भर अपने सिर पर मोर मुकुट लगाकर उन्होंने जीवन भर गांव के लोगों का सम्मान ग्रामीण जन जीवन का सम्मान करने का काम किया और दूसरा इस प्रकार से वह जीवन भर कोई गोपाल बुलाए तो वह दुनिया की सारी दौलत लुटा दे इतना आनंद आ जाता था। गोपाल भी नाम उनका नाम गलती से हम बोलते हैं, गोपाल कौन जो गाय पाले… वह गोपाल कोई गोपाल उनके उससे थोड़ी जुड़ता है। उन्होंने तो यह पहचान कराई सभी के साथ की हम सब गोपाल है।” कृष्ण को “माखन चोर’ कहने पर जताई थी आपत्ति

    इससे पहले भी सीएम डॉक्टर मोहन यादव कृष्ण को माखन चोर कहने पर आपत्ति दर्ज कर चुके हैं। तब उन्होंने कहा था कि उनके समय माखन कंस के घर जाता था। भगवान कृष्ण का आक्रोश था कि कंस हमारा माखन खाकर हम पर अत्याचार कर रहा है। इस आक्रोश को जताने के लिए उन्होंने माता-पिता से लेकर गांव तक बाल ग्वालों की टीम बनाई कि अपना माखन खाओ या मटकी फोड़ दो लेकिन दुश्मन को माखन नहीं पहुंचना चाहिए। उनका यह दृष्टिकोण उनके विद्रोह का प्रतीक था लेकिन अनजाने में इस विद्रोह को हम न जाने क्या-क्या कह देते हैं माखन चोर यह शब्द बोलने में भी खराब लगता है”।

    दरअसल मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री उज्जैन से आते हैं जहां पर श्री कृष्ण ने सांदीपनि आश्रम में अपनी शिक्षा पूरी की थी। ऐसे में सीएम यादव लगातार श्रीकृष्ण के जीवन और उनके प्रतीकों की अपनी शैली में व्याख्या करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों में नए-नए उदाहरण पेश करते रहे हैं। ऐसे में गोवर्धन पर्व पर दिया गया उनका यह बयान अब एक बार फिर चर्चा में है।