More
    Home Blog Page 135

    आरोपी गणेश 14 साल के विवेक को मुजफ्फरनगर में काम दिलाने के बहाने ले गया, घर वालों को नहीं कर रहा वापस!

    उत्तर प्रदेश: ज़िला गाजियाबाद वैशाली सेक्टर 4 की रहने वाली सुमिता ने बताया आराम की चाहत में अगर आप किसी नाबालिग को घरेलू काम के लिए रख रहे हैं तो सावधान रहें, यह क़दम आपको कभी भी बड़े संकट में डाल सकता है। सीधे तौर पर बालश्रम के आरोप में सजा तो मिलेगी ही। यहाँ तक तो फिर भी गनीमत है, मगर नाबालिग ने किसी लैंगिक अपराध का आरोप लगा दिया तो फिर ज़िन्दगी के कई साल तो जेल के सीखचों के पीछे गुजरना तय है। हाल में घटी कुछ घटनाएँ, इसकी बानगी हैं। इस तरह की सबसे ताजी घटना 25 अप्रैल 2024 की है।

    गाजियाबाद ज़िला पुलिस ने वैशाली सेक्टर 4 मैं माता सुमिता पुत्र विवेक उम्र 14 साल को गणेश नाम का आदमी उम्र 45 वर्ष है काम लगवाने के सिलसिले में 3 जनवरी 2024 को 11: 00 बजे मुजफ्फरनगर ले गया वहाँ कुत्ता घुमाने का काम था जो नेपाल के मूल निवासी हैं उन्होंने 25 अप्रैल 2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिलाया कि जल्दी से जल्दी तुम्हारा पुत्र विवेक तुम्हारे पास होगा और उन्होंने आरोपी गणेश को फ़ोन लगाया और फ़ोन पर गणेश ने सोमवार का टाइम दिया के सोमवार को 10: 00 विवेक को तुम्हारे हवाले कर दिया जाएगा उसने बच्चे को परिवार के हवाले नहीं किया और आनाकानी करने और अब गणेश ने घर वालों का फ़ोन भी उठाना बंद कर दिया है माता सुनीता ने कहा कि मेरा बच्चा कहाँ और किस हाल में होगा कुछ पता नहीं आखरी बार मैंने अपने बच्चों से 25 तारीख को बात की थी बात करने के दौरान जो मालकिन है जहाँ विवेक कुत्ता घुमाने का काम करता है सुमित से ज़्यादा देर बच्चों की बात ना होने दी और मेरा 14 साल का नाबालिक बच्चा को मुजफ्फरनगर में बंदी बनाकर रखा गया है तथा मेरी सरकार से अपील है कि मेरी मदद की जाए और मेरे बच्चे को जल्दी से जल्दी वापस दिलाया जाए पीड़िता सुमित ने कहा कि मेरा बेटा विवेक 14 साल का है और हमने अपने गाँव नेपाल जाना है परंतु गणेश नाम का व्यक्ति उसे वापस नहीं कर रहा माता सुनीता ने विषय में शिकायत दर्ज करवाई है। घर में काम करने वाले विवेक का आरोप है कि काम के बहाने लाए थे और जबरन घर का काम कराने लगे। मौका गणेश उससे जबरदस्ती छेड़खानी किया करते थे। आरोप के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच और तलाश में जुटी है।

    ऐसे मामलों की गंभीरता समझने वाले विधि अधिवक्ता कहते हैं कि आरोपित ने अपराध किया या नहीं यह तो बाद की तफ्तीश में पता चलेगा। जैसा माहौल है, ऐसे मामलेे में केस दर्ज होने के साथ जेल जाने का रास्ता तैयार हो जाता है और आरोपित यह सिद्ध नहीं कर पाया कि उसने लैंगिक अपराध नहीं किया तो फिर उसकी ज़िन्दगी जेल के सीखचों मेें गुजरनी तय है। पीड़ित के नाबालिग होने पर पॉक्सो एक्ट लगते ही, आरोपित की ज़िन्दगी दो जख से बदतर होने से कोई रोक नहीं सकता।

    माता सुनीता ने कहा ऐसे कई गिरोह चल रहे हैं

    क्या इस संकट से निजात पाया जा सकता है। जैसे मेरा बेटा विवेक को कम के बहाने गणेश नाम का आदमी ले गया। सुमित ने बताया कि कई गिरोह सक्रिय हैं नाबालिगों को काम पर रखवाने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। जो नेपाल, पश्चिम बंगाल, बिहार जैसे दूसरे प्रांत से लाकर बच्चियों को घर में काम पर रखवा देते हैं। मोटे तौर पर वे दोनों पक्षों से दलाली लेते हैं। जिन नाबालिगों को काम पर रखवाते है उनके अभिभावक और जिनके घर पर काम करती है, दोनों से बकाएदा एक महीने की आधी तय रक़म भी ले लेते हैं। वह तो अपना काम करके चले जाते है, लेकिन बाद में बालश्रम कानून में फंसकर, परेशान काम पर रखने वाले होते हैं। बाल श्रम कानून में तो सजा उतनी नहीं है, लेकिन इसके साथ जब आरोप लगते हैं तो वह लैगिंक अपराध के होते हैं, जिनसे बच पाना संभव नहीं हो पाता है।

    कई बार पकड़े जा चुके है गिरोह के लोग सुमिता ने बताया

    मानव तस्करी में लिप्त गिरोह के लोग कई बार पकड़े भी जा चुके है। अभी करीब छह महीने पहले ही दुकान और मकान में काम करने वाले बच्चों को मुक्त कराया गया था। मानव तस्करी विरोधी इकाई थाना पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन से पकड़कर जेल भेजा था। इसके पहले चौरीचौरा में भी गिरोह के लोग पकड़े जा चुके हैं।

    माता सुनीता ने लगाई न्याय की गुहार

    सुमित ने मीडिया के माध्यम से बताते हुए कहाँ है कि मेरे बेटे विवेक 14 वर्ष को गणेश नाम का आदमी ले गया है वह अब उसे वापस करने में आनाकानी कर रहा है और ना उससे बात करवा रहा है गणेश के मुताबिक विवेक को कुत्ता पालने का काम मुजफ्फरनगर के एक कोठी में दिया गया है परंतु वहाँ की जो मकान मालिक है ना परिवार वालों से बात करने देती है और ना उसे वापस गणेश के साथ भेजते हैं माँ सुनीता ने कहा कि मेरा बच्चा कहाँ और किस हाल में होगा अगर मेरे बच्चे को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेवार गणेश वह जहाँ काम कर रहा है उसके मालिक होंगे सरकार से गुहार लगाई और पुलिस थाना मैं 25 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई जब पुलिस के थाना अध्यक्ष ने आरोपी गणेश से बात की तो आरोपी गणेश ने बताया कि उनका बेटा सोमवार को 10: 00 तक घर आ जाएगा परंतु ऐसा नहीं हुआ। तब सुमिता और परिवार ने नम आंखों से मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    1 साल 4 महीने से बेटी तुलसी हुई लापता, पिता परेशान सरकार से लगाई न्याय की गुहार!

    मध्यप्रदेश: ज़िला भोपाल थाना क्षेत्र खजूरी सड़क ग्राम बरखेड़ा बोंदार का मामला जिसमें प्रीतम पिता स्वर्गीय घनश्याम दोहरे वह माता चंद्राबाई प्रीतम ने बताया कि वह 2021 में जेल चले गए थे जेल जाने के बाद जो उसके बच्चे नानी के घर चले गए वहाँ रहने लगे पप्पू कुशवाहा जो प्रीतम के साडू है उसी ने जिस की बच्ची के साथ 2 महीने तक शारीरिक शोषण करता रहा फिर बच्ची तुलसी दोहरे ने जेल में आकर प्रीतम को सारी सच्चाई बताएँ बच्ची ने बताया कि उसके मौसा ही उसके साथ इसलिए कई महीनो से बलात्कार कर रहे हैं 14-9-2023 को जेल में जाकर अपने पिता प्रीतम दौरे को सारी सच्चाई बताई फिर बेटी की माता ने 16/ 9 /2022 को गोविंदपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई पप्पू यादव को गिरफ्तार किया जाए। जब बेटी तुलसी धोरे अपने पिता को जेल में सारी सच्चाई बताने गई उसके बाद से मैं लापता हो गई वह प्रीतम के माँ ने 1 जनवरी 2023 को हुई फिर लापता की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई। यह मामला भोपाल जिले का है। पिता का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ रहा था। उसकी बेटी तुलसी दोहरे को पप्पू कुशवाहा किडनैप कर ले गया। पिता खजूरी सड़क में पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    क्या है पूरा मामला?

    प्रीतम दोहरे पिता स्वर्गीय घनश्याम दोहरी बोंदार थाना खजूरी सड़क ज़िला भोपाल के रहने वाला है। 1 / 1 / 2023 में बेटी तुलसी दोहरे लापता के समय उम्र 13 वर्ष कहीं चले गए या लड़की के मौसा पप्पू कुशवाहा उसे किडनैप कर ले गया और मेरी बेटी के किडनैप होने की शिकायत थाना में आवेदन दिए थे उसी बीच मेरी बेटी तुलसी धोरे अभी वापस नहीं आई क्योंकि हमें पूरा यक़ीन है पप्पू कुशवाहा उसे किडनैप कर ले गया प्रीतम धोरे ने बताया जब उसे जेल में बेटी ने आकर बताया की मौसी मेरे साथ पिछले 2 महीने से ग़लत काम कर रहा है और मुझे जान से मारने की धमकियाँ दे रहा है। तब मेरी पत्नी ने थाना खजूरी सड़क वह अन्य सभी उच्च अधिकारियों को शिकायत पत्र लिखा और न्याय गुहार मांगी और कहाँ की मेरी बेटी को पप्पू कुशवाहा ने किडनैप कर लिया है उसे जल्दी से जल्दी ढूँढना होगा सरकार से लगाई न्याय की गुहार।

    पिता ने कहा कि जिस किसी माताओं, बहनों, भाइयों, बुजुर्गों, मेरी बच्ची तुलसी की सूचना मिलती है बताएं पिता प्रीतम ने सभी से मदद की अपील की है कि मेरी बेटी जी कहीं किसी को भी कहीं भी दिखाई देती है तो वह परिवार को बताएं पिता ने बताया के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है मेरी बच्ची कहां और किस हाल में होगी कुछ पता नहीं है पीड़ित पिता ने लगाई मदद की गुहार

    आरोपी ने मेरी बेटी को कहाँ और किस हाल में रखा हुआ होगा कुछ पता नहीं और अब फ़ोन नहीं लगता है। जब पूछा कि तुम कहा हो तो मुझे सही पत्ता नहीं बता रहा है। खोज बिन करने के लिए मेंने पुलिस से आवेदन दिया कि वह उन्हें ढूँढ सके उचित करवाई करने की कृपा करे।

    आरोपी पप्पू कुशवाहा द्वारा की गई किडनैप जिसके बाद से वह किडनैप है। पिता अपनी बेटी तुलसी धोरे को खोजने पर इनाम देने की घोषणा की पिता का आरोप है कि पप्पू कुशवाहा ही मेरी बेटी को किडनैप कर ले गया है जब मैं 2021 में जेल में था तब प्रीतम दोहरे की माँ चंदाबाई ने पोते की लापता की रिपोर्ट लिखवाई परंतु आरोपी पप्पू आर्थिक रूप से सक्षम और सुदृढ़ होने की वज़ह से उसे पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही रसूखदार की वज़ह से हो रही न्याय में देरी।

    सामाजिक स्तर पर को मदद के लिए बोला परंतु नहीं मिली किसी से मदद।

    आसपास काफ़ी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पिता का कहना है कि इससे पहले भी उसकी बेटी तुलसी दोहरे के साथ 2021 से ग़लत काम कर रहा था पिता ने बताया कि पप्पू कुशवाहा ही उसको भाग / किडनैप कर ले गया। पिता को यक़ीन है कि तुलसी का मौसम उसे काफ़ी लंबे समय से परेशान करता आ रहा था और तुलसी दोहरे को किडनैप कर ले गया। पुलिस के द्वारा अभी तक बेटी को नहीं खोजा गया तथा माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है कि हमारी बेटी तुलसी धोरे कहाँ और किस हाल में होगी अगर कल को मेरी बेटी को कुछ होता है तो इसका सीधा जिम्मेवार पप्पू कुशवाहा होगा।

    मौसा पप्पू कुशवाहा ने फिर से तुलसी दोहरे को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और लेकर कहीं चला गया किडनैप कर लिया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पिता का कहना है कि पप्पू कुशवाहा का ही इस किडनैप में हाथ है परंतु पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच नहीं कर रहे।

    प्रीतम दोहरी की बेटी को मौसा ही किडनैप कर ले गया है। पिता ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। तुलसी के पिता ने पुलिस में 1 जनवरी 2023 को लापता की रिपोर्ट दर्ज की प्रीतम दोहरे की माँ चंदा बाई ने।

    थाना अध्यक्ष और उच्च पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल नहीं कर रही है। पिता ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार। वही लड़की के पिता ने कहाँ के पुलिस मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही है और मेरी बेटी तुलसी की खोज भी नहीं कर रही है वहीं उच्च अधिकारियों से जब यह बात कही तो उन्होंने भी बात को टालमटोल कर दिया और हमारी कोई मदद नहीं की।

    पिता ने बताया कि जिस किसी को भी मेरी बेटी का पता बताता है उसे ईनाम 10000 रूपये रखा गया है,और आरोपी पप्पू कुशवाहा का पता चलता है सुराग लगता है तो उसे जेल भेजा जाएगा। पिता ने कहा बेटी तुलसी दोहरी का किसी को पता चलता है तो वह इस 8519010581 नंबर पर संपर्क करें।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    शादी का झांसा देकर लूटी आबरू: युवक ने अब दूसरी युवती से कर लिया विवाह, पीड़िता बोली- मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

    उत्तर प्रदेश: जिला गोरखपुर में छोटू राम नाम के शख्स ने शादी का झांसा देकर खजनी थाना क्षेत्र की गुड़िया नाम की युवती से 2 साल तक संबंध बनाए। फिर उसे धोखा देकर गांव बेऊसा की ही युवती से शादी कर ली। पीड़िता थानों और दो चौकियों के चक्कर काटती रही। अब जब आरोपी शादी करके फरार हो गया तो खजनी थाने में रिपोर्ट लिखी गई है। युवती ने बताया कि 2 साल पहले वह छोटा-मोटा घर का काम करती थी। घर में एक साल के बच्चे का काम भी होता था। खजनी थाना गांव बेऊसा के ही रहने वाले छोटू राम ने उन्हीं दिनों शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से मिलवाते वक्त कहता था कि मैं इसी से शादी करंगा। जब वह शादी के लिए कहती तो वह बात टाल देता था। आरोप है एक रात को आरोपी युवती के घर आया और दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की जिद की तो शादी भी कर ली वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 27 अप्रैल को थाना खजनी में लिखित में रिपोर्ट दी और कहा कि वह 29 अप्रैल को उसने महिला थाने में शिकायत करने जाएगी, पुलिस ने वहां आरोपी को वहीं आरोपी अभी दूसरी शादी कर फरार है, फिर रात में छोड़ दिया। इसके बाद उसने खजनी थाने में भी शिकायत की। चौकी और थानों के चक्कर काटती रही पीड़िता गुड़िया

    आरोपी पति छोटू राम और दूसरी पत्नी


    उसे पता लगा कि पति छोटू राम ने किसी युवती से शादी कर रहा है। ये जानकारी उसने पुलिस को दी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई गुड़िया थाना चौकी के चक्कर काटती रही पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अब शादी करके आरोपी फरार है और कह रहा है कि 14 दिन बाद में खुद आ जाऊंगा। पुलिस ने आरोपी छोटू राम को पकड़ने के लिए कोई संज्ञान नहीं लिया वहीं आरोपी पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

    सजा दिलवाकर रहूंगी’पीड़ित ने बताया कि पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की वजह से आरोपी ने शादी कर ली। उसने पत्नी व उसके घरवालों से भी हकीकत छिपाई है। आरोपी ने उसका जीवन बर्बाद किया है, वह उसे हर हाल में सजा दिलाकर रहेगी।

    थाना प्रभारी नवंबर को आरोपी को भी बुलवाया गया था। पुलिस पुलिस आरोपी को पकड़ने के प्रयास कर रही है आज और गुड़िया महिला थाना जा रही है शाम तक परिजनों के आने का इंतजार किया जायेगा दोनों में से किसी के परिजन नहीं आए तो । आरोपी को अगली तारीख पर आने की हिदायत देकर भेज दिया जाएगा । इस बीच पीड़िता खजनी थाने चली गई और कार्रवाई के नाम पर उसे सिर्फ आश्वासन मिला।

    पीड़िता गुड़िया ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार

    पीड़िता गुड़िया 22 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के साथ वह शादी करके दो साल तक रह रही थी उनका एक साल का बेटा भी है आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और शादी का झांसा देकर मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। दूसरी तरफ आरोपी छोटू राम किसी गांव की ही किसी अन्य लड़की के साथ शादी करके फरार है तथा उसे ढूंढ कर लाने के लिए आज 29 अप्रैल को गुड़िया महिला थाना जा रही है और कंप्लेंट दर्ज करवायेंगी गुड़िया ने कहा के पति छोटू है वह उसके साथ कई साल तक सारे संबंध बनाता रहा और उसके 1 साल का बेटा भी है और उसे बेटे का भविष्य क्या होगा क्योंकि उसका पति छोटू राम किसी अन्य महिला के साथ फरार हो गया और गुड़िया आर्थिक रूप से भी बहुत कमजोर है और उनके परिवार की जो देखरेख कौन करेगा गुड़िया नहीं लगाई सरकार से न्याय की गुहार।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    राष्ट्रमंडल युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन में आदित्य तकियार राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करते हुए व दाएं अन्य भारतीय प्रतिनिधि

    भारतीय दूतावास ने केएल में राष्ट्रमंडल युवा शिखर सम्मेलन के नेताओं की मेजबानी की, सम्मेलन मे विक्रम वर्धन (प्रथम सचिव, भारतीय दूतावास केएल), सारा जयाल (निदेशक, युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार), आदित्य तकियार (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चंडीगढ़ संगठन सचिव और पंजाब प्रदेश के पूर्व राज्य सचिव) व अन्य भारतीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    सत्त्व और समावेशी विकास के उद्देश्य से एशिया क्षेत्र राष्ट्रमंडल युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 26 अप्रैल तक मलेशिया में किया जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन राष्ट्रमंडल सचिवालय, ब्रिटिश काऊंसिल और राष्ट्रमंडल युवा परिषद की एक पहल है, जिसका लक्ष्य भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, सिंगापुर और अन्य देशों के 60 युवा नेताओं को अपने अनुभव और विचार सांझा करने के लिए एक साथ लाना है। सम्मेलन में युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा भारत के दो युवा प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर पंजाब के छात्र संघ युवा नेता व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्व एस.एफ.डी. संयोजक हिमांक अरोरा निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चंडीगढ़ के संगठन सचिव और पंजाब प्रदेश के पूर्व राज्य सचिव आदित्य तकियार इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर से स्नातक और एन. आई. टी. जालंधर से एम. टैक की पढ़ाई की है।
    हिमांक अरोरा ने यह भी बताया कि राष्ट्रमंडल युवा नेतृत्व शिखर सम्मेलन के 6 दिवसीय सम्मेलन को 14 सत्रों में विभाजित किया गया है |

    ई खबर मीडिया के लिए रिपोर्टर नितिन अरोड़ा की खबर

     

    एमआरपी से ज्यादा दम पर बेचे जाने वाली शराब मदिरा प्रेमियों मैं गुस्सा आकाबरी विभाग मैंन

    बल्देवगढ़ नगर के बम्होरी तिगैला व ग्राम पंचायत कैलपुरा में स्थित देशी एवं अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकानों पर फिर से मनमानी शुरू हो गई है। इन शराब की दुकानों पर शासन निर्धारित कीमत से अधिक पर शराब बेची जा रही है। लेकिन आबकारी विभाग इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। शराब दुकानो की ठेकेदार मीना देवी राय द्वारा आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से मिलीभगत कर मनमानी कीमत पर शराब बैची जा रही है।

    ई खबर मीडिया के लिए समाचार सूत्र नीलेश की खबर

    मुंबई के सोना कारोबारी से 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपीयों ने दिया था ये लुभावना प्रस्ताव

    महाराष्ट्र: जिला मुंबई का मामला सामने आया है इसमें सोना कारोबारी वीर सिंह 1382 ग्राम का सोना मदन सिंह और विक्रम सिंह को दिया उनके साथ काम 19 जनवरी 2024 से कर रहे थे परंतु आरोपी अब ना सोना दे रहे हैं और ना ही पैसा वीर सिंह 37 वर्ष पिता मंगल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों व्यापारियों ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है वीर सिंह अनुसार एपीएमसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित (37) के पास जाकर उसे एक संयुक्त व्यापार में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने इस प्रस्ताव में पीड़ित से कुछ प्रतिशत की साझेदारी और अच्छे लाभ का वादा किया था।

    अधिकारी के मुताबिक, प्रस्ताव को लेकर दोनों पार्टियों के बीच समझौता हुआ और पीड़ित से 90 लाख रुपये की राशि विक्रम सिंह और मदन सिंह के पास है । इसके बाद जब पीड़ित ने लाभ के बारे में पूछा तो उसे पता चला कि कारोबार आरोपी के अन्य साझेदारों को बेच दिया जा चुका था।

    अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी 19 जनवरी 2024 उनके साथ काम कर रहे थे से मार्च 2024 के बीच हुई है। पीड़ित ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद भी (धोखाधड़ी) के तहत आरोपी खुले आम घूम रहे हैं के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।
    पुलिस कर रही है कार्रवाई में आनाकानी

    क्या है पूरा मामला पुलिस में दिया शिकायत पत्र

    श्री. वीर सिंह मंगल सिंह 33/37, धनजी स्ट्रीट, चंद्र भुवन बिल्डिंग, चौथी मंजिल, कार्यालय नं. 405, मुंबई-2 भीड़। 91.36066979
    कर लेखक लो.टी. को स्वीकार किया। मार्ग, पुलिस स्टेशन, मुंबई-2 बेनक। 01/03/2015 20.40 प्रति,
    दिनांक: 02/03/2024
    माननीय. वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन, मुंबई-400002।
    विषयः के.जी. बुलियन पार्टनर मदन सिंह एवं विक्रम सिंह द्वारा मुझसे 1382.780 ग्राम सोना लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत….
    महोदय,
    मैं आवेदक श्रीमान हूं. वीर सिंह मंगल सिंह आपसे अनुरोध है कि मेरा व्यवसाय सोने का व्यापार है और मेरा नाम के.जी. है। बुलियन पार्टनर मदन सिंह और विक्रम सिंह मुझसे सोना खरीद रहे थे और मुझे उनकी तय कीमत दे रहे थे। इसलिए उसने मेरा विश्वास जीत लिया था.
    6/2/2024 को मदन सिंह ने मुझसे 320.140 ग्राम सोना रु. 63,600/-, फिर 7/2/2024 को उसने मुझसे 638.220 ग्राम सोना और 424.420 ग्राम सोना 63,860/- प्रति ग्राम के भाव से ले लिया। उपरोक्त सभी सामान की कुल कीमत रु. 88,22,108/- जिसमें से उन्होंने मुझे 10/2/2024 को रु. का भुगतान किया।
    7,00,000/- नकद भुगतान किया गया और फिर दिनांक। 14/2/2024 को रु. 1,70,000/- नकद भुगतान किया गया। आज से मुझे रु. 79,52,108/- बकाया है। उसने यह भी कहा कि बाकी रकम उदय दे देता है. जब मैं अगले दिन उनसे पैसे मांगने गया तो उन्होंने मुझसे कहा कि रकम का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है. राशि कल या अगले दिन मिल जायेगी. आपने मुझसे कल आने को कहा था. उनके निर्देशानुसार जब मैं दोबारा दो दिन की रकम मांगने गया तो उन्होंने फिर मुझे दो दिन इंतजार करने को कहा, लेकिन तय समय के अंदर उन्होंने मुझे रकम नहीं दी। और इसके विपरीत, वे टोल और टोल देने से इनकार कर रहे हैं।
    साथ ही जब मैं उनसे रकम मांगने गया तो मदन सिंह कहने लगे कि हमारा माल डी. है. आर.ए. ऑफिस के लोग ले गये हैं. और अब हमारे पास पैसे नहीं हैं. वे कह रहे हैं कि सामान मिलने और पैसे मिलने के बाद भुगतान कर देंगे। इसके अलावा मैं डी.आर.ए. हूं। जब हमने ऑफिस जाकर अधिकारी से सामान के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि हमने मदन सिंह का सामान जब्त नहीं किया है. इस प्रकार मदत सिंह झूठ बोल रहा है। अब मदन सिंह अपने गृहनगर राजस्थान चला गया है और मेरा फोन उठाने से इनकार कर रहा है। साथ ही उल्टा मुझसे कह रहा है कि जो करना है कर लो और कठोर भाषा का प्रयोग करते हुए कह रहा है कि मेरे पास पैसे नहीं हैं.
    हालाँकि, मदन सिंह ने मुझसे सोना ले लिया और मुझे बकाया राशि का भुगतान नहीं किया और उसने मुझे धोखा दिया और मुझे धोखा दिया। हालाँकि के.जी. निवेदन है कि बुलियन के पार्टनर मदन सिंह और विक्रम सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर मुझे न्याय दिलाया जाए।
    भवदीय, वीरसिनीन (श्री वीर सिंह मंगल सिंह)
    किलोग्राम बुलियन के पार्टनर मदन सिंह और विक्रम सिंह का पता: 63. दूसरी मंजिल, कार्यालय क्रमांक 24, केबिन क्रमांक 1। धनजी स्ट्रीट, मुंबई-400 002। मदन सिंह मोबा. 9967590919/9372510742/
    9982625157/7373294242 विक्रम सिंह मोबा। 9626165656, 9860666887, 7373274242

    पुलिस उपायुक्त को दिया शिकायत पत्र
    उप. पुलिस आयुक्त, जोन- II, एक्सिस बैंक के बगल में, पुलिस कॉलोनी, नागपाड़ा। मदनपुरा, मुंबई 400,008।

    विषय: (i) श्री मदन सिंह, (ii) श्री विक्रम सिंह, मेसर्स के दोनों साझेदारों के खिलाफ एफआईआर का पंजीकरण। किलोग्राम। धोखाधड़ी और जालसाजी के अपराध के तहत सर्राफा।

    आदरणीय महोदय,

    1. मैं नीचे हस्ताक्षरकर्ता एक शांतिप्रिय नागरिक हूं जिसका सोना खरीदने और बेचने का व्यवसाय है। मेरा कार्यालय उपर्युक्त पते पर स्थित है। मैं आपकी जानकारी में लाना चाहता हूं कि उपरोक्त श्री मंदन सिंह और श्री विक्रम सिंह, मेसर्स के भागीदार हैं। किलोग्राम। सर्राफा. वे मुझसे सोना खरीदते थे और लंबे समय से नियमित रूप से मूल्य राशि देते थे। इसलिए मुझे उन पर बहुत भरोसा था.

    2. मैं कहता हूं कि 06.02.2024 को श्री मदन सिंह ने मुझसे 320.140 ग्राम वजन का सोना 63,600/- रुपये प्रति ग्राम की दर से खरीदा है। प्रचलित दर के अनुसार. इसके बाद दिनांक 07.02.2024 को उसने पुनः 638.220 ग्राम सोना तथा 424.420 ग्राम सोना प्रचलित दर के अनुसार 63,860/- रूपये की दर से खरीदा।

    वीर सिंह ने लगाई न्याय की गुहार!

    वीर सिंह के मुताबिक मेरे दोनों पार्टनर्स ने पुलिस के लेनदेन कर लिया होगी तभी जिस वजह से उल्टा पुलिस आरोपियों से पूछताछ पूछने की बजाय मुझे ही उल्टा परेशान कर रहे हैं तो मेरी सरकार से न्याय की गुहार की मुझे न्याय दिलाया जाए और मेरा सोना और पैसा वापस दिलाया जाए। वहीं पुलिस ने पल्ला झाड़ने हुए क्या जवाब दिया
    पुलिस ने कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    फरियादी को रिपोर्ट लिखवाना पड़ गया महंगा फरियादी ने लगाया पुलिस पर बेरहमी से मारपीट का आरोप

    थाना बल्देवगढ़ अन्तर्गत देवरदा चौकी पुलिस ने की मारपीट

    ग्रामीणों ने कहा इसकी हो न्यायिक जांच

    देवरदा ग्राम के किशोरी सोर( आदिवासी )अपनी रिपोर्ट लिखवाने गए थे, चौकी

    ग्रामीणों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पास लगाई न्याय की लगाई गुहार

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश

    फरियादिया की हालत गंभीर

    ई खबर मीडिया  से समाचार सूत्र नितेश यादव

     

    रायपुर के पटवारी के साथ मिलकर भोजराम ने निमोरा में मुकेश से धोखाधड़ी कर बेच दी जमीन, पीड़ित ने न्याय के लिए सरकार से लगाई गुहार

    छत्तीसगढ़: जिला रायपुर थाना रांची गांव निमोरा का रहने वाला मुकेश 20 वर्ष पिता कोमल चंद्र साहू ने बताया क्या है पूरा मामला गाँव में शर्मशार करने वाली घटना एक गांव के ही व्यक्ति भोजराम ने अपने गांव के मुकेश साहू पिता कोमलचंद साहू की 2 फीट भूमि ही धोखे से हड़प ली और मुकेश साहू को भूमिहीन कर दिया। मुकेश के पिता ने वह जमीन 3 लाख 50 हजार में भोजराम को बेची थी भोजराम ने पटवारी को पैसे देकर गलत पैमाइश करवा कर हमारी 2 फीट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया और दस्तावेज में जमीन गलत दिखा दी मुकेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि आरोपी पटवारी और भोजराम परफेक्ट से सख्त कार्रवाई की जाए और भूमिस्वामी मुकेश साहू को इस बात की जानकारी पता लगने वह धोखाधड़ी करने वाला भोजराम वह गांव में आने वाले पटवारी को पैसे खिलाकर हमारी 2 फीट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है तथा हमें मारने पीटने की धमकियां देते हैं। आरोपी अशोक दर और काफी पैसे वाले हैं इसलिए उन्होंने हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया लेकिन उसने अपने निमोरा निवासी मुकेश साहू पिता कोमल चंद साहू के साथ धोखाधड़ी करने के लिए गाँव निमोरा थाना रांची आकर जमीन की पहले पावर ऑफ अर्टनी ले लिया और गोपनीय ढंग से पटवारी को पैसे देकर 1050 फीट जमीन महज साढ़े 3 लाख में जमीन विक्रय कर रजिस्ट्री करा ली है। जिसकी शिकायत पीड़ित मुकेश ने जिला रायपुर थाना रांची पुलिस को देकर कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
    निमोरा निवासी मुकेश साहू ने बताया कि उनकी जमीन रांची थाना के अंतर्गत ग्राम निमोरा में करीब 1050 फ़ीट है। जिसके खसरा नम्बर को आरोपी भोजराम ने पटवारी के साथ मिलकर उनके गाँव के पटवारी है। जो पटवारी को पैसे देकर धोखेबाजी करते हुए पावर ऑफ अटॉर्नी में हस्ताक्षर करवा लिए थे और कुछ महीने के बाद निमोरा आकर रजिस्ट्री करा ली है। जिसकी जानकारी भूमिस्वामी कोमल चंद साहू को कई महीने बाद पता चली है। जिसकी शिकायत उन्होंने रांची थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की मांग करते हुए रजिस्ट्री शून्य करने और आरोपी भोजराम और पटवारी पर कार्यवाही करने की मांग की है।
    आरोपी ने जमीन रजिस्ट्री की है वह अभी पटवारी के साथ मिलकर हमारे दो फीट जमीन पर कब्ज़ा कर लिया है। मेरे पिता कमल चंद साहू जिसके पास आय के लिए नाम मात्र का भी कोई साधन नही है वह अपने गांव के व्यक्ति से जबकि 1050 फ़ीट जमीन के दाम 3 लाख 50 हजार रुपये होंगे फिर पूरी वहीं पीड़ित मुकेश साहू ने आरोप लगाते हुए कहा की उसके गाँव आने वाले पटवारी ने भोजराम के साथ मिलकर बहुत सी संपत्ति जमा कर रखी है। पटवारी ने भोजराम से पैसे लेकर हमारी 2 फीट जमीन को हड़प लिया।यह भी जांच का विषय है कि आखिर पटवारी जैसे नौकरी में कोई इतनां धन संग्रह कैसे कर सकता है ?

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    झांसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड बबीना टोल प्लाजा पर यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया गया

    झाँसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के बबीना टोल प्लाजा पर आज सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत झाँसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के श्री अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा यातायात नियमो का पालन करने तथा दो पहिया वाहन पर हेलमेट तथा चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने साथ ही साथ यातायात नियमो का पालन करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के साथ प्रबंधक विजय कौशिक, मैनेजर आकाश कुमार एवं सभी टोल कर्मचारी मौजूद रहे, सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सड़क पर चल रहे लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ टोल प्लाजा परिसर में काम कर रहे कर्मचारियों ने खुद भी इस का संकल्प लिया कि हम भविष्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे ना ही लापरवाही के चलते गाड़ी चलाएंगे जब भी दो पहिया वाहन चलाएंगे हेलमेट अवश्य लगाएंगे चार पहिया वाहन लगे चलाएंगे तो सीट बेल्ट अवश्य लगाएंगे अपने घर परिवार वालों को भी बताएंगे समझाएंगे की घर से बाहर निकलते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें किसी भी प्रकार की नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे दो पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेंगे ,पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सभी कर्मचारियों ने अधिकारी गणों ने इस बात की कसम खाई और यह संकल्प लिया कि अगर आज हम लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाएंगे तो कल हमें देखते हुए हमारे बच्चे भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे इसी के साथ रोड पर हो रही दुर्घटनाएं कम होगी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा भारत सरकार के द्वारा बनाया गया यह पखवाड़ा 22 अप्रैल 2024 से लेकर 4 मई 2024 तक चलेगा बबीना टोल प्लाजा पर नियमित रूप से आम जनमानस को यह संदेश दिया जाएगा की सड़क पर चलते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें इस कार्यक्रम में कृष्णा, अरुण, हर्षित, भूपेंद्र, सुनील, लाखन, बुद्धिमान,जीतेन्द्र,आदि कर्मचारि मौजूद रहे.

    ई खबर मीडिया के लिए झांसी से मोहित साहू की रिपोर्ट

    कमजोर आर्थिक स्थिति से जूझ रहे परिवार की टूटी आस, सरकार से लगाई मदद की गुहार!

    राजस्थान: जिला करोली गांव खेरला निमोदा रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे झोपड़ी में रहते हैं लक्ष्मी शर्मा 49 वर्ष ने बताया कि उनके तीन लड़कियां और एक लड़का है बच्चों के सर से पिता का साया 14 साल पहले ही छूट गया था उसके बाद से लक्ष्मी ने जैसे कैसे परिवार की जिम्मेदारियां उठा रही हैं और वह झोपड़ी भी खाली करो की झोपड़ी पर रह रहे हैं अब झोपड़ी वाले भी खाली कर रहे हैं क्योंकि उनके पास देने के लिए किराया तक नहीं है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है तथा उन्हें राशन कार्ड भी नहीं बना ऐसा कोई भी सरकारी योजना इनको नहीं मिल पा रही है तो परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है कि हमें आर्थिक मुआवजा दिलाया जाए तथा हमारे परिवार की मदद की जाए हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं है। लक्ष्मी जैसे कैसे स्कूल में मिड डे मील मुझे कुछ पैसे आते हैं उनसे कुछ बनाकर परिवार की रोजी-रोटी चलती है।

    एक लड़का गोलू वह तीन लड़कियां  सविता, ज्योति, शानू

    पीड़िता लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि हमें आज तक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है हम अति गरीब श्रेणी में आते हैं और जहां हम झुग्गी में किराए पर रहते हैं उसकी दयनीय हालत है उसका किराया भी नहीं दे पा रहे हैं झुग्गी का जो मकान मालिक है वह हमें खाली करने को बोल रहा है।
    घर के मुखिया होने का कर्तव्य और परिवार का पेट भरने की चिता के चलते भोर होते ही घर से निकलने वाले स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा की मौत के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। कैलाश चंद शर्मा की पत्नी लक्ष्मी शर्मा ने बताया के तीन पुत्री और एक पुत्र है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते तीनों पुत्रीयों ने पिता का हाथ बांटने का जिम्मा कुछ हद तक अपने कंधों पर ले लिया था, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 14 साल पहले को उन्हें पति के शव को कंधा देना पड़ेगा।

    स्वर्गीय कैलाश चंद शर्मा की पत्नी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि पति कैलाश चंद शर्मा किसी तरह परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उन्होंने बड़ी 2 पुत्रीयों की एक वर्ष पहले गांव वालों ने मिलकर शादी करवा दी थी, बेटियों का नाम सविता, ज्योति, सानू है,जबकि पुत्र गोलू की शिक्षा भी पूरी नहीं हुई वह अभी पढ़ रहा है। और सारी जिम्मेवारी पत्नी लक्ष्मी शर्मा के ऊपर आ गई है कुछ समय पहले पुत्र 5 साल का था जब पिता का साया सर से उठ गया था वही माता लक्ष्मी शर्मा सरकारी स्कूल में मिड डे मील बनाकर अपना वह परिवार का गुजर बसर करती है। जिला करौली स्थित स्कूल में काम करने लगी। जबकि सबसे छोटा पुत्र गोलू अभी अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी कर रहा है तथा सारी जिम्मेवारी माता के ऊपर आ गई है।

    तीनों पुत्रीयां माता के कंधों का बोझ कम करने में लगे थे, लेकिन इससे पहले ही बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। कैलाश चंद शर्मा की मौत के बाद पत्नी व चार का रो-रोकर बुरा हाल है। लड़कियों की शादी पर सरकार से जो आर्थिक मदद मिलती है वह भी नहीं मिली के गांव खेरला में कई बार सरकारी कार्यालय के चक्कर काट चुके स्वजन बिलख कर विलाप करने लगे। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

    पत्नी लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि बच्चों के पिता के गुजरते के बाद के बाद परिवार पर आर्थिक संकट मंडराने लगा है। परिवार जनों ने मीडिया के माध्यम से उन्होंने आला अधिकारियों से परिवार को मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट