More
    Home Blog Page 133

    पूर्व कजाक मंत्री ने लात-घूंसे मारकर पत्नी की हत्या की:बाल पकड़कर घसीटा; नाक की हड्डी तोड़ी, 12 घंटे बाद महिला की मौत

    कजाकिस्तान के पूर्व इकोनॉमिक मिनिस्टर और बिजनेसमैन कुआनडिक बिशिमबायेव ने अपनी पत्नी की लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना पिछले साल नवंबर की है, जब अल्मैटी शहर के एक रेस्त्रां में 31 साल की सल्तनत नुकेनोवा का शव बरामद हुआ था।

    मामले में कजाकिस्तान की एक कोर्ट में हाल ही में सुनवाई हुई। इस दौरान रेस्त्रां का 8 घंटे का CCTV फुटेज दिखाया गया। वीडियो में 44 साल का बिशिमबायेव अपनी पत्नी के साथ रेस्त्रां में आता नजर आ रहा है। इसके बाद वह उसे घूंसे मारता है।

    पत्नी की हत्या के बाद ज्योतिषी को फोन किया
    CCTV फुटेज दिखा कि आरोपी पत्नी के बाल पकड़कर उसे खींचता है और दूसरे कमरे में ले जाता है, जहां कैमरा नहीं लगा था। इसके बाद बिशिमबायेव अपनी बीवी को लात से मारने लगता है।

    सुनवाई के दौरान प्रॉसिक्यूटर ने बताया कि महिला पति से बचने के लिए टॉयलेट में छिपने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी दरवाजा तोड़कर उसे वहां से भी खींचकर बाहर ले आता है।

    लगातार मार खाने की वजह से महिला बेहोश हो जाती है। रेस्त्रां के एक कमरे में खून से लथपथ उसका शव पड़ा होता है। इसके बाद मंत्री एक भविष्य बताने वाले को फोन करता है, जो उसे बताता है कि उसकी पत्नी ठीक हो जाएगी। घटना के 12 घंटे बाद पुलिस और मेडिकल स्टाफ वहां पहुंचता है। वो महिला को मृत घोषित कर देते हैं।

    कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई
    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की मौत सदमे से हुई। बार-बार मार खाने से उसकी नाक की हड्डी टूट गई थी। चेहरे, सिर और हाथ पर कई घाव थे। कोर्ट ने टॉर्चर, हिंसा और हत्या के जुर्म में बिशिमबायेव को 20 साल की सजा सुनाई है।

    दोषी पति ने सुनवाई के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। हालांकि, उसने हिंसा के आरोप को नकार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिशिमबायेव कजाकिस्तान के एक अमीर घराने से है। उसे देश के पूर्व राष्ट्रपति नरसुल्तान नजरबायेव का करीबी माना जाता है। 2017 में भी बिशिमबायेव को रिश्वत लेने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, 3 साल बाद वह पैरोल पर बाहर आ गया था।

    यह तस्वीर दोषी कुआनडिक बिशिमबायेव की है। कोर्ट ने टॉर्चर, हिंसा और हत्या के जुर्म में उसे 20 साल की सजा सुनाई है।
    यह तस्वीर दोषी कुआनडिक बिशिमबायेव की है। कोर्ट ने टॉर्चर, हिंसा और हत्या के जुर्म में उसे 20 साल की सजा सुनाई है।

    कजाकिस्तान में हर साल घरेलू हिंसा से 400 महिलाओं की मौत
    सल्तनत की हत्या का मामला सामने आने के बाद कजाकिस्तान में घरेलू हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। कजाकिस्तान के अलावा रूस और दूसरे एशियाई देशों में हजारों लोगों ने घरेलू हिंसा के खिलाफ कड़े कानून बनाने की मांग की।

    इसके बाद 11 अप्रैल को कजाकिस्तान की संसद में एक पति की तरफ से हिंसा के खिलाफ कड़े कानून बनाने के लिए बिल पास किया गया। 4 दिन बाद राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने इस बिल पर साइन कर दिए। महिला के सम्मान में इस कानून का नाम ‘सल्तनत लॉ’ रखा गया है।

    UN की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 2 करोड़ की आबादी वाले देश में हर साल घरेलू हिंसा की वजह से 400 महिलाओं की मौत हो जाती है। UN ने आशंका जताई है कि कई मामले ऐसे भी होते होंगे, जो पुलिस और रिकॉर्ड्स तक पहुंच ही नहीं पाते।

    नाकामयाब रहा प्रशासन नहीं रोक पा रहा अवैध उत्खनन

    खरगापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरकनपुर में लगातार अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा है इसको सरपंच के द्वारा अपने निजी स्वार्थ को लेकर राजस्व विभाग की भूमि पर स्थित पहाड़ी क्षेत्र पर जेसीबी मशीनों के साथ राजस्व विभाग की मिट्टी की खुदाई कराई जा रही है जिससे शासन प्रशासन को लाखों रुपया के राजस्व का चूना लगा दिया है लगभव 4 एकड़ से अधिक की छेत्रफल की भूमि को खोदकर मिट्टी उपयोग में लिया जा रहा अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण अवैध उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं
    जबकि अगर इस संबंध में जांच की जाए तो लाखों रुपय की राजस्व की वसूली हो सकती है अब देखना होगा की इस खबर के बाद अधिकारी क्या करवाही करते है

    समाचार सूत्र से नीलेश यादव बल्देवगढ़

     

    बल्देवगढ़ थाने के अंतर्गत अपराधियों के हौसले बुलंद

    बड़ा घाट स्कूल में पदस्थ प्रेमचंद अहिरवार शिक्षक के खिलाफ एक युवक ने बल्देवगढ़ थाने में दिया आवेदन अब धोखाधड़ी से बाज नहीं आ रहे हैं

    एक युवक को शादी का झांसा देकर ₹100000 की रिश्वत ली जब उसे युवक ने अपने पैसे मांगे तो उसकी जान से मारने की धमकी वह झूठा केस करने की धमकी दे डाली शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही की वजह से मास्टर धोखाधड़ी करने लगे यह शिक्षक कभी ना कभी मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं अभी कुछ दिन पहले एक और वीडियो इनका सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें यह हाथ में ताश के पत्ते लेकर खेल रहे थे आखिर जुम्मे बार अधिकारी क्यों है इनके ऊपर मेहरबान

    समाचार सूत्र से नीलेश यादव बल्देवगढ़

    मां ट्यूशन पढ़ाकर पैसे भेजती थी:मुंबई में पहली रात स्टेशन पर गुजरी, फिल्म की कहानी लेकर दर-दर भटके; आपबीती बताते हुए रोए एक्टर आकाश

    इस बार की स्ट्रगल स्टोरी में कहानी है एक्टर आकाश प्रताप सिंह की। आकाश को फिल्म बेबी में भी देखा गया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे। वहीं हाल में आकाश की फिल्म मैं लड़ेगा रिलीज हुई है। फिल्म के राइटर भी आकाश ही हैं।

    इस फिल्म की मेकिंग के दौरान आकाश को बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी। कोई भी उनकी कहानी पर फिल्म नहीं बनाना चाहता था। अगर चाहता भी था तो उसमें आकाश को लीड रोल नहीं ऑफर कर रहा था। इसी उथल-पुथल के बीच उन्हें तंगी का सामना भी करना पड़ा।

    ये सारी बातें आकाश खुद मुंबई स्थित दैनिक भास्कर के ऑफिस में बैठकर मुझे बता रहे हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि वे एक्टर नहीं बल्कि फौजी बनना चाहते थे। वहीं, जब बाद में उन्होंने पिता के सामने एक्टर बनने की इच्छा जताई तो पिता नाराज भी हो गए।

    फौजी बनना चाहते थे आकाश, लेकिन बाद में एक्टर बनने का फैसला किया
    आकाश कानपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बचपन के दिनों के बारे में बताया, ‘पिता फौज में थे और मां स्कूल टीचर थीं, लेकिन बाद में उन्होंने परिवार के लिए यह नौकरी छोड़ दी। पिता के जैसे मैंने भी फौज में जाने का सपना देखा था, लेकिन बाद में फिल्मों में दिलचस्पी बनी।

    जब यह बात पिता को पता चली तो उन्होंने बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं किया। एक पिता के तौर पर उनकी भी सोच सही थी। आज भी पिता से मेरी बातचीत बहुत कम होती है। अगर मां और नानी ना होतीं तो मेरा एक्टर बनने का सपना अधूरा रह जाता। उन दोनों ने मुझे मुंबई भेजा था।’

    एक्टर बनने की बात सुन लोग हंसने लगे थे
    मुंबई के सफर के बारे में आकाश ने बताया, ‘मैं 2011 में मुंबई आया था। यहां आने से पहले ही अंधेरी के एक PG वाले से बात कर रखी थी, लेकिन जब एक रात मुंबई पहुंचा तो उस PG वाले ने फोन ही नहीं उठाया। नतीजतन, पूरी रात रेलवे स्टेशन पर बितानी पड़ी।

    इस स्टेशन पर एक वाकया भी हुआ था। दरअसल, उसी रात मेरे साथ 2-3 लोग और बैठे हुए थे। उन्होंने पूछा कि किस काम के सिलसिले में मुंबई आए हो? मैंने जवाब दिया कि एक्टर बनने की चाहत में यहां आया हूं। यह बात सुनकर वे हंसने लगे। उस समय तो उनकी हंसी की वजह समझ नहीं आई, लेकिन यहां संघर्ष के बाद उसका कारण जान गया हूं।

    अंधेरी के उसी PG में मेरी मुलाकात अक्षय भगवानजी से हुई। तभी से हम दोनों दोस्त हैं। हर कदम पर वही एक शख्स है, जिसने मुझे सपोर्ट किया है।’

    ये तमाम बात कहते हुए आकाश रोने लगते हैं। उन्होंने बताया कि वे 12 साल से एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं, लेकिन संघर्ष अभी भी जारी है।
    ये तमाम बात कहते हुए आकाश रोने लगते हैं। उन्होंने बताया कि वे 12 साल से एक्टिंग फील्ड में एक्टिव हैं, लेकिन संघर्ष अभी भी जारी है।

    मां ट्यूशन पढ़ा कर खर्च के लिए पैसे भेजती थीं
    मुंबई के संघर्ष के बारे में आकाश ने बताया, ‘यहां आने पर शुरुआती 6 महीने घर से 10 हजार रुपए पॉकेट मनी के तौर पर मिलते थे। हालांकि, घरवालों के लिए यह पैसा भेजना आसान नहीं था। इसी वक्त पिता की तबीयत खराब हो गई। तब मां कई जगह ट्यूशन पढ़ा कर मुझे पैसे भेजती थीं। मेरी वजह से वे लोग भी संघर्ष कर रहे थे।

    मैं यह नहीं चाहता था कि घरवाले कॉल करके यह पूछें कि क्या चल रहा है। दरअसल, मुझे भी पता नहीं था कि क्या चल रहा है। घरवालों को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था, यह बात घरवालों को कैसे बताऊं, समझ नहीं आ रहा था।

    घरवाले और आस-पड़ोस के लोगों को तो यही पता था कि मैं एक्टर बनने मुंबई गया हूं। जब लंबे समय तक उन्होंने मुझे कहीं देखा नहीं तो बातें बनाने लगे। पड़ोसियों को लगा कि मैं घर से भाग गया हूं। कई लोग तो मां से पूछते थे कि मैं कहां हूं और क्या कर रहा हूं, भाग तो नहीं गया हूं।

    हां, मुझे कभी खाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि सभी दोस्त मिलजुल कर पैसे मैनेज कर खाना बना लेते थे। जब कभी पैसे कम होते, तब खर्च कम कर देता था। ऐसे ही जैसे-तैसे गुजारा होता गया।’

    तमाम कठिनाइयों को पार कर बनी फिल्म ‘मैं लड़ेगा’
    आकाश की हाल ही में फिल्म मैं लड़ेगा रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी आकाश ने ही लिखी है। इस फिल्म को अंजाम तक पहुंचाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म की पूरी मेकिंग को भी हम मैं लड़ेगा का टाइटल दे सकते हैं। फिल्म की कहानी तो मैंने लिख दी, लेकिन इसके प्रोडक्शन से रिलीज तक का सफर बहुत कठिन था।

    25 साल की उम्र में मुझे एहसास हुआ कि जो मैं कर रहा हूं, वो बस रूटीन सा बन कर रह गया है। उस वक्त तक मैं सिर्फ पैसे कमाने के लिए एक्टिंग कर रहा था। ऐसा इसलिए भी क्योंकि एक फिक्स्ड समय पर रेंट देना और खुद की जरूरतों को पूरा भी करना था।

    जब करियर में कोई बड़ी ग्रोथ नहीं हुई तो कुछ समय के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया। इस ब्रेक के दौरान कुछ बड़ा करने का ख्याल आया। जब मैंने यह फैसला किया था, तब पास में सेविंग्स अच्छी-खासी हो गई थी। बिना सेविंग्स के ब्रेक लेना मुमकिन नहीं हो पाता।

    इसके बाद ही असल संघर्ष शुरू हुआ। इससे पहले मैंने अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में काम कर लिया था। इस वजह से इंडस्ट्री के कुछ लोगों को जानता था। फिर उनसे जाकर मिलने लगा। सबका यही कहना था कि तुम्हारे लिए क्यों कोई फिल्म की कहानी लिखेगा। इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा फेमस भी नहीं हो।

    लोगों की ये बात मुझे भी सही ही लगी। लोगों की इन्हीं बातों ने मुझे प्रेरित किया और मैंने 2-3 कहानियां लिख दीं। हालांकि, ये कहानियां कुछ खास अच्छी नहीं थीं। इसके बाद मैंने तीसरी स्क्रिप्ट लिखी, जिस पर ये फिल्म बनी है।

    भोपाल की कबाड़ फैक्ट्री में आग:बिशनखेड़ी में है फैक्ट्री और गोदाम; नरवाई की आग से भड़की

    भोपाल: जबलपुर के एक कबाड़खाना क्षेत्र में ब्लास्ट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राजधानी भोपाल में ब्लास्ट हो गया है। यहां पर आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। यह घटना भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक पेंट फैक्ट्री में हुई। बताया जा रहा है कि सिलेंडर या किसी अन्य उपकरण में ब्लास्ट हो जाने के बाद आग लग गई।

    भोपाल के बिशनखेडी स्थित एक कबाड़े की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री कैंपस में ही गोदाम भी है। बताया जा रहा है कि एक खेत की नरवाई में लगी आग थी। जिसने फैक्ट्री और गोदाम को भी चपेट में ले लिया। गांधी नगर समेत अन्य फायर स्टेशनों से 10 से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंची है, जो आग पर काबू कर रही है।

    यहां प्लास्टिक और लाइलोन का कई टन कबाड़ रखा था।

    घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आगजनी की घटना दोपहर को हुई। जैसे ही आगजनी की सूचना फैली तो औद्यौगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद गोविंदपुरा फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।


    गोविंदपुरा फायर स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार आगजनी की घटना माइकल इंडस्ट्री में हुई, जहां पेंट और पाउडर कोडिंग होती है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग के दौरान हल्का ब्लास्ट भी हुआ था। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। बता दें कि पिछले दिनों जबलपुर के एक कबाड़ के गोदाम में ब्लास्ट होने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। विशेषज्ञों ने एनबीटी आनलाइन को बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर आगजनी की घटनाएं आम हो जाती हैं। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

    IPL में आज मुंबई vs कोलकाता:MI हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर, सीजन में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 51वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

    MI पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर हैं। आज अगर टीम हारी तो IPL से बाहर हो जाएगी। सीजन में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अब तक लीग में हुए मुकाबलों में 72 फीसदी मैच मुंबई ने जीते हैं।

    हेड टु हेड में MI आगे
    हेड टु हेड में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, KKR को 9 मैचों में सफलता मिली।

    कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम में अपने 11 मुकाबलों में उसने सिर्फ दो जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला साल 2023 में हुआ था, जिसमें मुंबई 5 विकेट से जीती थी।

    KKR के लिए सुनील नरेन का शानदार प्रदर्शन
    KKR के लिए सुनील नरेन ने एकतरफा प्रदर्शन किया है। टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के साथ ही ओपनिंग करते हुए 300+ रन भी बनाए हैं। फिल सॉल्ट और सुनील नरेन ने टीम को शानदार शुरुआत दी। हालांकि, मिडिल ऑर्डर में बैटर्स प्रदर्शन नहीं कर सके है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 137.15 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं, वेंकटेश अय्यर भी 9 मैचों में 154 रन ही बना सके हैं।

    वेदर रिपोर्ट
    तापमान 34 डिग्री के आसपास रहेगा। ह्यूमिडिटी 50 फीसदी के आसपास रहेगीय़ बारिश की कोई संभावना नहीं है। दूसरी पारी में बॉल गिली हो सकती है।

    पिच रिपोर्ट
    वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 170 है। MI का आखिरी मैच यहां सीएसके के खिलाफ था जहां चेन्नई ने 206 रन बनाए थे।

    पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
    कोलकाता नाइट राइडर्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।
    इम्पैक्ट प्लेयर : अंगकृष रघुवंशी।

    मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

    सेंसेक्स में ऊपरी स्तर से 1500+ अंकों की गिरावट:73,540 पर कारोबार कर रहा, सुबह निफ्टी 22,794 के ऑल टाइम हाई पर था

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 3 मई को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 22,794 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि, अब इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 1: 40 पर निफ्टी 260 अंक की गिरावट के साथ 22,380 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    वहीं, सेंसेक्स में दिन के हाई 75,095 से 1500 अंक से ज्यादा गिर गया है। इसमें 1060 अंक की गिरावट है, ये 73,540 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 2 में तेजी देखने को मिल रही है।

    सभी सेक्टर में गिरावट
    NSE के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सभी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1.56% की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में 1.35%, निफ्टी ऑटो में 1.42%, PSU बैंक में 1.36%, निफ्टी IT में 1.26% और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.03% की गिरावट देखने को मिल रही है।

    बजाज फाइनेंस के शेयर में 7% से ज्यादा की तेजी
    बजाज फाइनेंस के शेयर में आज 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। सुबह 9:40 पर शेयर 485 अंक की तेजी के साथ 7,367 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बजाज फाइनेंस के दो प्रोडक्ट्स ‘eCOM’ और ऑनलाइन डिजिटल ‘इंस्टा EMI कार्ड’ पर से रोक हटा दी है।

    कंपनी ने बीते दिन एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि वह अब EMI कार्ड जारी करने सहित इन दो बिजनेस सेगमेंट में लोन की मंजूरी और डिस्बर्सल फिर से शुरू कर सकेगी। इसी बजह से आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।

    कल बाजार में रही थी तेजी
    इससे पहले कल यानी 2 मई शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 128 अंक की बढ़त के साथ 74,611 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 43 अंक की तेजी रही। ये 22,648 के स्तर पर बंद हुआ था।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में बढ़त और 12 में गिरावट देखने को मिली। पावर, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा बढ़त देखने को मिली थी। वहीं गोदरेज इंडस्ट्रीज के शेयर में 7.14% की गिरावट थी।

    इमरान फौज से डील कर लें तो प्रधानमंत्री बन जाएंगे’:PTI नेता का दावा- PM शहबाज को आर्मी सत्ता में लाई, अब वही उनके लिए खतरा

    पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI के नेता फवाद चौधरी ने कहा है कि अगर इमरान फौज के साथ डील कर लें तो वे प्रधानमंत्री बन जाएंगे। ऐसे में PM शहबाज को अपने घर नहीं बल्कि उन लोगों से खतरा है, जो उन्हें सत्ता में वापस लाए हैं।

    फवाद का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब पिछले दिनों इमरान खान और फौज के बीच हुई कथित बातचीत चर्चा में है। PTI से अलग होने की बात को नकारते हुए फवाद चौधरी ने कहा उम्मीद जताई है कि इमरान पाकिस्तान की आर्मी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।

    इमरान खान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर कई बार अपनी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं।
    इमरान खान आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर कई बार अपनी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं।

    फौज से समझौते के लिए तैयार इमरान
    दरअसल, इमरान और फौज के बीच समझौते की बातों को हवा तब मिली जब PTI के नेता शहरयार अफ्रीदी ने जियो न्यूज से बातचीत में कहा था कि उनकी पार्टी जल्द ही आर्मी चीफ और ISS प्रमुख से बातचीत करेगी। 28 अप्रैल को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इमरान खान ने फौज के साथ समझौता करने के लिए हरी झंडी दे दी है।

    हालांकि, 30 अप्रैल को PTI के चेयरमैन बैरिस्टर गौहर खान ने इन दावों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी फिलहाल आर्मी के साथ कोई बैकडोर बातचीत नहीं कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौहर खान ने कहा था कि PML-N सुप्रीमो नवाज शरीफ को सभी मामलों में मुक्त कर दिया गया, जबकि इमरान खान पर झूठे केस लगा दिए गए।

    PTI बोली- देश की पुलिस नवाज की पार्टी के हिसाब से चलती है
    PTI चेयरमैन ने कहा था कि पाकिस्तान की पुलिस नवाज की पार्टी के हिसाब से काम करती है। पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पुलिस की वर्दी में नजर आती हैं। यह इस बात का सबूत है कि पुलिस उनके अधीन है।

    इमरान खान पिछले साल अगस्त से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद है। तब उन्हें तोशाखाना मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद मई में हुई हिंसा, गैरकानूनी निकाह और तोशाखाना से जुड़े एक और मामले में उन्हें कुल 31 साल की सजा सुनाई गई। इमरान खान और उनकी पार्टी के नेता बार-बार 2022 में इमरान की सरकार गिराने के लिए फौज को जिम्मेदार ठहराते आए हैं।

    मरियम नवाज कुछ दिन पहले लाहौर में पंजाब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की पासिंग आउट परेड में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो पुलिस की वर्दी में नजर आई थीं।
    मरियम नवाज कुछ दिन पहले लाहौर में पंजाब पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज की पासिंग आउट परेड में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो पुलिस की वर्दी में नजर आई थीं।

    ‘पाकिस्तान में जंगल राज, आर्मी चीफ यहां के राजा’
    ​​​​​​इमरान खान ने करीब 15 दिन पहले एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान में जंगल राज चल रहा है। इस जंगल के राजा आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर हैं। यहां जो भी होता है उनके हिसाब से होता है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खान ने पत्नी बुशरा बीबी की गिरफ्तारी के लिए भी जनरल मुनीर को जिम्मेदार ठहराया था।

    आर्मी चीफ को धमकी देते हुए इमरान ने कहा था, “बुशरा की गिरफ्तारी के पीछे सीधे तौर पर जनरल मुनीर का हाथ है। अगर मेरी पत्नी को कुछ भी हुआ तो मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगा। जब तक मैं जिंदा रहूंगा, उसके सारे गैर-कानूनी और असंवैधानिक कामों का पर्दाफाश करता रहूंगा।”

    PM मोदी बोले- शहजादे को वायनाड से हार का डर:कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली पहुंचे, मैं इन्हें कहूंगा- डरो मत, भागो मत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर और कृष्णानगर में सभा की। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय मां दुर्गा, जय मां काली और हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ की।

    बर्धमान-दुर्गापुर में 39 मिनट की स्पीच में मोदी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार, संदेशखाली, राम मंदिर, राम नवमी, वोट जिहाद, कांग्रेस और राहुल गांधी के रायबरेली सीट से चुनाव लड़ने पर बोले।

    उन्होंने कहा- TMC के एक विधायक कहते हैं, हिंदुओं को भागीरथी में बहा देंगे। ये कौन सी भाषा बोल रहे हैं। बंगाल सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है।

    प्रधानमंत्री बोले- संदेशखाली में दलित बहनों के साथ अत्याचार हो रहा था और यहां की सरकार आरोपी को बचाने में लगी हुई थी। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसका नाम शाहजहां शेख है।

    PM ने कहा- विपक्ष के लोग दो फेज की वोटिंग के बाद मोदी के खिलाफ वोट जिहाद कर रहे हैं। जिहाद का मतलब देश की जनता अच्छे से समझती है।

    प्रधानमंत्री ने राहुल पर कहा- शहजादे को वायनाड से हार का डर है, इसलिए अमेठी से भागकर रायबरेली पहुंचे। वे सबको कहते हैं- डरो मत। मैं उनसे कहता हूं- डरो मत…भागो मत।

    पीएम ने कृष्णानगर में कहा कि अभी तो बहस बस इतनी है कि NDA 400 पार होगा या नहीं होगा। हमारे विरोधी कहते हैं कि 400 पार नहीं होगा। लेकिन जो लोग मैदान में काम कर रहे हैं, वो कहते हैं कि बिल्कुल 400 पार करेगा।

    1. मुझे देश और आप सबने बहुत आशीर्वाद दिया
    PM बोले- मुझे देश ने और आप सबने इतना आशीर्वाद दिया है। शायद कोई इंसान अपने जीवन में ऐसी कल्पना तक नहीं कर सकता है कि ईश्वर रूपी जनता जनार्दन इतने आशीर्वाद बरसाएं और लगातार बरसाएं और सालों-साल ये आशीर्वाद बढ़ता ही जा रहा है। जीवन में इससे बड़ा संतोष क्या होता है।

    2. मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं
    मोदी बोले- आप भी जानते हैं अगर पद-प्रतिष्ठा की लालसा हो तो एक बार इंसान PM की शपथ ले ले फिर उसके जीवन में ऊंचाई को प्राप्त हो ही जाती है, इतिहास में नाम दर्ज हो ही जाता है। लोगों को लगता है कि मोदी जी 2 बार PM रहे दुनिया में इतना नाम हो गया, अरे कभी तो आराम करो। मैं मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं। मैं 140 करोड़ देशवासियों की सेवा करने के लिए निकला हूं।

    3. TMC विधायक हिंदुओं को भागीरथी में बहाने की धमकी देते हैं
    मोदी ने कहा- मैंने कल टीवी पर देखा कि TMC के एक विधायक कह रहे थे कि हिंदुओं को 2 घंटे में भागीरथी में बहा देंगे। ये कौन सी भाषा है? बंगाल में TMC की सरकार ने यहां हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है। ये कैसे लोग हैं कि जय श्रीराम के उद्घोष से भी इन्हें आपत्ति है। इनको राम मंदिर के निर्माण से आपत्ति है, रामनवमी की शोभायात्रा से आपत्ति है।

    4. संदेशखाली के गुनहगार को TMC बचाती रही
    मोदी ने कहा- मैं TMC सरकार से पूछना चाहता हूं कि यहां संदेशखाली में हमारी दलित बहनों के साथ इतना बड़ा अपराध हुआ। पूरा देश कार्रवाई की मांग करता रहा, लेकिन TMC गुनहगार को बचाती रही। क्या सिर्फ इसलिए, क्योंकि उस गुनाहगार का नाम शाहजहां शेख था।

    5. विपक्ष कहता है- मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो
    PM बोले- इन वोट के भूखे लोगों की पहले 2 चरणों में लुटिया डूब चुकी है। अब ये खुलेआम एक नया खेल लेकर आए हैं। अब ये कहते हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। जिहाद क्या होता है, ये हमारे देश के लोग भली-भांति जानते हैं।

    6. INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं
    उन्होंने कहा- हमारे देश में दशकों से वोट जिहाद का खेल पर्दे के पीछे चुपचाप चलता था। पहली बार वो इतने हताश और निराश हो चुके हैं कि अब वोट जिहाद की सार्वजनिक घोषणा कर रहे हैं। इसीलिए, वोट जिहाद की इस अपील पर कांग्रेस का शाही परिवार, TMC और लेफ्ट का परिवार चुप है। यानी INDI अलायंस के सारे चट्टे-बट्टे वोट जिहाद से सहमत हैं।

    7. कांग्रेस देश को बांटने के लिए चुनाव मैदान में
    मोदी बोले- कांग्रेस इस बार पहले से भी कम सीटों पर सिमटने जा रही है। अब देश भी समझ रहा है कि ये लोग चुनाव जीतने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, ये सिर्फ देश को बांटने के लिए चुनाव के मैदान का उपयोग कर रहे हैं।

    8. शहजादे अमेठी से भागकर रायबरेली पहुंचे
    उन्होंने कहा- मैंने पहले ही ये भी बता दिया था कि शहजादे वायनाड में हार के डर से अपने लिए दूसरी सीट खोज रहे हैं। अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है। ये लोग घूम-घूम कर सबको कहते हैं- डरो मत! मैं भी इन्हें यही कहूंगा- डरो मत! भागो मत!

    9. TMC और कांग्रेस नहीं जीत रही सीटें
    पीएम ने कहा- TMC तो पूरे देश में 15 सीट भी जीत नहीं सकती। क्या TMC 15 सीट लेकर सरकार बना सकती है? कांग्रेस भी पूरे देश में कितना ही जोर लगा दे, लेकिन 50 सीट पाने के लिए भी वे मुश्किल में हैं। इस चुनाव में साफ है कि अगर कोई सरकार बना सकता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ BJP-NDA की सरकार ही बनेगी।

    10. INDI गठबंधन में बड़े दल की लड़ाई उन्होंने कहा- INDI गठबंधन वालों की लड़ाई बस इस बात के लिए है कि लोकसभा में विपक्ष में जो दल जीतकर आएंगे, उनमें सबसे बड़ा दल कौन बनें। मोदी को ज्यादा MP इसलिए चाहिए, ताकि वो हर संसदीय क्षेत्र को आगे बढ़ा सके। आज देश में कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, गांव, गरीब, किसान और महिलाओं से जुड़े कितने काम हो रहे हैं।

    शहडोल में डायलिसिस करने के उपरांत पत्नी की हुई थी मृत्यु , पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

    मध्य प्रदेश: शहडोल ज़िला अस्पताल में भर्ती होने के चार दिन बाद भी ऑपरेशन नहीं होने और बुधवार को मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर बेड से उतार देने के बाद मरीज लीलावती ने अब इलाज़ के लिए निजी अस्पताल की शरण ली है। लीलावती को ज़िला अस्पताल में चार दिन तक भर्ती कर ऑपरेशन नहीं किया गया।

    वहीं सर्जरी के लिए पैसा मांगने का मामला जब तूल पकड़ते दिखाई दिया, तो प्रबंधन इस मामले में जांच कराकर दोषी चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही। जबकि इसके पहले भी इलाज़ के नाम पर पैसा लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी प्रबंधन की तरफ़ से ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही। जिसके कारण चिकित्सकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
    क्या लिखा है कलेक्टर को दिए शिकायत पत्र में

    विषयान्तर्गत आवेदक श्री राजेश कुमार विसनदासानी, गोरतरा पेट्रोल पंप शहडोल (म।प्र।) के द्वारा श्रीराम हेल्थ केयर शहडोल में राजेश की पत्नी का ग़लत तरीके डायलिसिस करने के उपरांत मृत्यु हो जाने के कारण जांच कार्यवाही एवं न्याय दिलाये जाने बावत शिकायती आवेदन पत्र इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। जिसकी छायाप्रति संलग्न है।

    पूर्व में उक्ताशय का आवेदन पत्र आवेदक द्वारा इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था, जो संदर्भित पत्र के माध्यम से मूलतः आपकी ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। आवेदक द्वारा तद्विषयक आवेदन पत्र पुनः दिनांक-22-03-2024 को इस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

    उक्त पत्र आयुक्त महोदय की समय-सीमा में दर्ज है। कृपया पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं के सम्बंध में 15 दिवस के भीतर अनिवार्य में स्पष्ट जांच प्रतिवेदन रूप से इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

    हाई कोर्ट ने आदेशित किया स्वास्थ्य चिकित्सालय सी0एम0ओ0 को श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर की जो-जो जांचे की है उनके डॉक्यूमेन्ट दस्तावेज 03 हफ्ते में हाई कोर्ट में पेश किये जाये सी0एम0ओ0 एम0एस0 सागर गोपीलाल की डिग्री लगाकर झूठी रिपोर्ट बनाया डॉक्टर भूपेन्द्र सिंह सेंगर झूठा एफीडेविट झूठी रिपोर्ट हाई कोर्ट में जाकर पेश किया जो शिकायतकर्ता जो हाई कोर्ट में याचिका लगाया न उसका कोई बयान हुआ और न कोई कथन हुआ। डॉ0 ए0के0 लाल स्वास्थ्य चिकित्सालय सी0एम0ओ0 जो अभी वर्तमान में है मेरे पंप में आया आकर बैठा और बोला कि हमको श्री राम हास्पिटल की जांच करने का आदेश हुआ है। आपका बयान लेना है और कथन भी लेना है। फिर मैं डॉ0 ए0के0 लाल को गोपीलाल की वीडियो दिखाया डा0 ऐ0के0 लाल ने बोला कि ठीक है मेरे स्वास्थ्य चिकित्सालय का स्टाफ है पूरे डॉक्टरों की टीम के सामने आपका बयान लेंगे तभी आप सबको वीडियो दिखा देना और पेन डाईव भी दे देना। फिर उसके बाद कोई ज़िला चिकित्सालय का डॉक्टर और स्टाप न कोई बुलाया और न उसके बाद मुझसे कोई कॉन्टेक्ट किया माननीय उच्च न्यायालय के दो-दो बार आदेश होने के बाद भी आम नागरिक जनता के साथ न्याय नहीं होता है। ऐसे भ्रष्ट अधिकारी रहेंगे तो मोदी की गारंटी नहीं रहेगी। आरोपी हत्यारों को बचाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों की गारंटी रहेगी। श्रीमान् महोदय जी आपसे निवेदन है कि केश को रि ओपन किया जाये और दुबारा जांच करवाई जाये मैं पेन ड्राईव भी भेज रहा हूँ। जिसमें गोपीलाल की पूरी बाते रिकार्ड है। मैं अपने परिवार के गवाहों की एफीडेविड भी भेज रहा हूँ। श्रीमान् महोदय जी पी0एम0 हाउस नई दिल्ली में वहाँ भी शिकायत दर्ज हुई है 09 / 02 / 2024 को शिकायत दी।

    शहडोल में राजेश ने लगाई सरकार से इंसाफ की गुहार!

    जब जांच करने की टीम गठित हो गई जांच करने के लिए स्वास्थ्य चिकित्सालय के भ्रष्ट अधिकारी ही रहेगे। दो साल पहले माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश किया एक प्राईवेट हास्पिटल की जांच करने का। वे प्राईवेट हास्पिटल ज़िला मुख्यालय के बगल में है पाली रोड शहडोल (म0प्र0) और उस हास्पिटल में कई मरीजों की मृत्यु हो गई और जान चली गई उस हास्पिटल में जांच करने के लिये सी0एम0ओ0 एम0एस0सागर पूर्व में भ्रष्ट अधिकारी रहा। उसने जांच करने के लिये टीम गठित किया जांच करने वालों की टीम गठित हुई। जो वर्तमान में सी0एम0ओ0 डॉ0 ए0के0 लाल गठित हुई टीम में रहे। डॉ0 हीरालाल शुक्ला, डॉ0 वाई के पासवान जांच करने वालों की टीम गठित हुई। उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी जांच करने वाली टीम को मुँह मांगा पैसा दिया। स्वास्थ्य चिकित्सालय के भ्रष्ट अधिकारी व डॉक्टरों को पैसों के सीवय कुछ नहीं दिखता है। गरीबों से भी पैसा खून जैसे चूसते हैं। श्रीमान् महोदय जी जो टीम जांच करने आयेगी वही वैसे ही जांच करेगी और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी भ्रष्ट अधिकारी ईमानदारी से जांच नहीं करते हैं। आज उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी हत्यारा पैसों की दम पर आजाद घूम रहा है। अगर भ्रष्ट अधिकारी लोग ईमानदारी से जांच करते तो उस प्राइवेट हास्पिटल का प्रबंधक द्विवेदी जेल हवालात के अंदर रहता आज।

    राजेश ने कहा इंसाफ मिलने में क्यों लग रही है इतनी देरी

    राजेश के परिवारजन भी हो चुके हैं निजी अस्पताल के शिकार और आरोपी घूम रहे हैं आजाद। राजेश ने कहा कि श्री राम हेल्थ केयर सेंटर प्रबंधक विजय द्विवेदी गणेश कुशवाहा कानून के हाथ से अभी भी यह लोग बचे हुए हैं ये हत्यारे लोग आजाद घूम रहे हैं वह आरोपियों पर सबसे सख्त कार्यवाही हो और मुझे इंसाफ दिलाया जाए

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट