More
    Home Blog Page 131

    मंदिर निर्माण के नाम पर 21 लाख की धोखाधडी का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर!

    हरियाणा : जिला पलवल का हैं मामला शिकायत कर्ता ने जानकारी देते हुए बताया की एक डीलर ने गुरूजी के साथ धोखाधड़ी की हैं और मंदिर निर्माण के नाम पर 21 लाख ले चुका हैं और अभी 10-15 लाख और मांग रहा हैं इस विषय में शिकायत दर्ज करवाई हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    पता: गदपुरी पुलिस स्टेशन, पलवल, जिला पलवल, 121004

    विषय: तत्काल अनुरोध/शिकायत
    दिनांक: 09/मई/2024 आदरणीय महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि नीचे बताए गए मामले पर तत्काल ध्यान दें। मैं बहुत लंबे समय से शिकायत दर्ज करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन किसी ने भी महिपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है, जिन्होंने मेरे साथ बड़ी रकम की धोखाधड़ी की है।

    12 नवंबर 2022 को मैंने महिपाल सिंह को गदपुरी, पलवल में एक मंदिर बनाने के लिए ठेकेदार के रूप में नियुक्त किया।

    उसने मुझसे एक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करवाए। मैं पढ़ता-लिखता नहीं हूं, इसलिए दुर्भाग्यवश, मुझे बताए बिना ही मैंने हस्ताक्षर कर दिए। हमारी बातचीत के आधार पर, महिपाल सिंह को इस परियोजना को 15 लाख रुपये में पूरा करना था। फिर प्रोजेक्ट पूरा होने से पहले उसने 6 लाख और मांगे जो मैंने दे दिए- कुल 21 लाख।

    मूल प्रतिबद्धता से अधिक राशि प्रदान करने के बावजूद, महिपाल सिंह ने परियोजना मानचित्र का पालन नहीं किया और मंदिर निर्माण के लिए अपने स्वयं के डिजाइन का उपयोग किया।

    श्री सिंह प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए 10 से 15 लाख रुपये और मांग रहे हैं.

    मैंने परियोजना की जांच के लिए एक मध्यस्थ को नियुक्त किया और मुझे बताया गया कि इमारत पहले से ही ढह रही है और महिपाल सिंह ने अभी तक परियोजना पर 10 लाख रुपये से अधिक खर्च नहीं किया है।

    सर, यह एक धार्मिक प्रोजेक्ट है. मैं एक ध्यान शिक्षक हूँ. मैं वर्षों से इस परियोजना के लिए धन जुटा रहा हूं। इसे हल करने और भगवान के इस कार्य ‘मंदिर’ को तैयार करने में मदद करने के लिए मुझे आपकी सहायता की आवश्यकता है। चूँकि मैं पढ़ता-लिखता नहीं हूँ इसलिए यह पत्र लिखने के लिए मैं किसी की मदद ले रहा हूँ। कृपया मुझे 7292000366 पर कॉल करने में संकोच न करें। सुरेश अग्रवाल दिल्ली।

    गुरूजी की शिष्या ने जनता से मीडिया के माध्यम लगाई मदद की गुहार और कहा की आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए और शिष्या ने सरकार व पुलिस से अपिल की महिपाल सिंह को जेल भेजा जाए और हमें न्याय दिलवाया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    12 वर्ष का रमन 1 दिन से लापता, परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    लुधियाना: 12 वर्षीय बच्चा घर से गायब, खेलने गया तो दोबारा नहीं लौटा

    पंजाब : अपिलकर्ता शालिनी पिता पप्पू माँ माया है। वह स्थाई निवासी उन्नव उत्तरप्रदेश अभी पंजाब के शहर लुधियाना बहन शालिनी ने बताया मेरा भाई रमन उम्र करीब 12 वर्ष जो 08 / 05 / 2024 को दोपहर बाद लगभग 3: 00 बजे पर घर से कही चला गया लापता हो गया

    शालिनी ने भाई के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं रमन के लापता होने के सम्बंध में अभी तक थाना लुधियाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा दी है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, रमन के माता पिता वह भाई बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है रमन बहन शालिनी

    रमन बहन शालिनी कहते हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 9056551470, 7349784318 । शालिनी ने बताया कि भाई की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?
    यह मामला पंजाब लुधियाना जिला के पंचम विहार इलाके का है जहां से 12 साल का रमन किसी 16-17 साल के लड़के के साथ कहीं चला वह स्कूल से आया और स्कूल से अपने कपड़े बदले और कपड़े बदलकर वह घर से कहीं चला गया बहन शालिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपने भाई को सारी जगह ढूंढा रेलवे स्टेशन बस स्टॉप ऑटो स्टेशन बस स्टॉप परंतु भाई का कहीं भी कुछ पता नहीं चला बहन शालिनी तथा माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दी है परंतु पुलिस के तरफ से भी अभी कोई कार्यवाही नहीं हो रही तथा मेरी सभी से अपील है कि जिस किसी को भी मेरा भाई दिखाई दे वह नीचे गए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:


    जिला लुधियाना पंचम विहार निवासी पप्पू पत्नी माया बहन शालिनी ने बताया मेरा भाई केवल सफेद रंग का शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है और पैरों में सफेद कलर के बूट डाले है दिनांक 8 / 05 / 2024 को दोपहर बाद लगभग 3: 00 बजे लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन पिता पप्पू ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। रमन का विवरण इस प्रकार है-उम्र लगभग 13 वर्ष, शर्ट व जींस पहने था और अभी तक कोई पता नहीं चला है और शिकायत दर्ज कर दी है। परिवार जनों ने जो रमन को ढूंढेगा उसे देंगे नगद इनाम। माता -पिता ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के मेरे बेटे को ढूंढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    आजमगढ़ के पटवारी कानूनगो के साथ मिलकर अजय ने शिवपुजन से धोखाधड़ी कर जमीन हड़प ली, पीड़ित ने न्याय के लिए मीडिया से लगाई गुहार

    उत्तरप्रदेश : जिला के आजमगढ़ थाना जहानाबाद तहसील शादर गाँव उर्फ़ खरका मुरारपुर में जमीनी विवाद के बीच बड़ी घटना सामने आई जमीन के विवाद में बुजुर्ग पिता पुलिस थाने पहुंचे की फिर की जाए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो वह सभी पर गैंगस्टर किस्म के लोग हैं. जो पिछले तीन-चार साल से जमीनी विवाद के चलते मेरे माता-पिता को परेशान कर रहे हैं बुजुर्ग शिवपुजन ने बताया की वह और उसका भाई काम करते हैं और मेरे बुजुर्ग माता-पिता जिला आजमगढ़ के अंतर्गत जहानाबाद थाना क्षेत्र में रहते हैं जमीनी विवाद के चलते कुछ दबंग किस्म के लोग मेरे पिता को डराते धमकाते हैं एक शाम तो बाद इतना बढ़ गया आरोपी अजय चौहान व उसके दो भाई ने मिलकर मेरे पिता पर हमला कर दिया और हमारे घर में तोड़फोड़ की मेरे पिता को डरा धमकाकर घर की जमीन अपने नाम कर की और दिवार बनाने लगे

    पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्यवाही मेरे बुजुर्ग पिता थाना जहानाबाद में एफआईआर दर्ज करवाने गए परंतु फिर दर्ज नहीं की शिवपुजन शासन प्रशासन से अपील करता हूं इस विषय पर संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में दबंग किस्म के लोग हमला करने से पहले 100 बार सोचे। अगर मेरे माता-पिता को भविष्य में कुछ होता है तो इसका जिम्मेवार कौन होगा। शिवपूजन ने लगाई सरकार से मदद की गुहार।

    दबंगों द्वारा बनाई गई अवैध दीवार

    क्या है पूरा मामला क्या बोले पीड़िता :- शिवपूजन पुत्र गुदरी चौहान ग्राम मुरारपुर उर्फ खरका थाना जहानगंज ताहसील सदर जनपद आजमगढ़ पोस्ट भागवत चिरैयाकोट का निवासी हूं
    प्राची अजय पुत्र जगदीश चौहान और लाल बच्चन पुत्र गया चौहान और बृजेश पुत्र गया चौहान ए लोग आवास के नाम पर 200 मांगे बड़का दादा दे दो आपको आवास मिलेगा सदा पेपर परअंगूठा लगवा लिए हम गवर पढ़े लिखे नहीं है हमको कुछ नहीं मालूम था बाद में मालूम पड़ा गाटा नंबर 92 मेरे नाम का तनहा चकावट है पहले अजय पुत्र जगदीश चौहान अपने नाम पर करवाया लिया बाद में बृजेश पुत्र गया चौहान और लाल बच्चन पुत्र गया चौहान यह दोनों का नाम बाद में डलवा दिया बटा तीन करवा दिया पहले शुरू में अजय चौहान घर बनवाया दादागिरी सेऔर हमारा घर भी था प्रधान से मिलकर और हमारे लड़के का साला जय सिंह से मिलकर हमारा घर गिरवा दिया थाना जहानागंज में दरखास्त दिए कोई सुनवाई नहीं हुआ उल्टा हम लोग को डांट पड़ी पुलिस लोग हमको धमकी दिए 80 साल उम्र वाले को 100 नंबर पुलिस वाले भी कोई नहीं सुनता है माननीय साहब मुकदमा लड़के 7 – 8 साल हो गया राजेश चौहान वकील जज डी एम एसडीम पुलिस सब उसी का सुन रहे हैं वह लोग पैसा वाला आदमी है हम गरीब आदमी कहां से पैसा लाऊंगा हमारा पेपर सब ओरिजिनल है कोई मानता नहीं हो रही है शुरू से जांच किया जाए
    17 मार्च 2024 दिन रविवार को नेकपाल और कानूनगो पुलिस थाना आया हुआ था जगह को नापने के कोई आर्डर पेपर नहीं दिखाया गया दादागिरी से नाप के गए लोग अभी कब्जा कर लिया है अभी आधा दीवाल खड़ा हो चुका है बना रहा है घर को अजय चौहान आजमगढ़ कचहरी में ही रहता है दिन भर दलाली काम करता है

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद आजमगढ़ को दिया शिकायत पत्र

    शिवपूजन चौहान द्वारा पुलिस के उच्च अधिकारियों को लिखा शिकायत पत्र

    विषय- एस०ओ०सी० के आदेश के बाद भी विपक्षी द्वारा अवैध निर्माण करने के सम्बन्ध में
    सादर निवेदन है कि प्राधी शिवपूजन चौहान पुत्र गुदरी साकिन मूरारपुर उर्फ खरका थाना-जहानागंज जिला आजमगढ़ वा निवासी है। प्राधी के प‌ट्टीदार अजय पुत्र जगदीश व लालक्चन व वृजेश पुत्रगण गया जो एक मनबद्ध झगडालु मुकदमे बाज किरण के व्यक्ति है। अजय जो प्रतिदिन तहसील व थाना पर दलाली करता है। प्रार्थी के भूमिधरी जो प्रार्थी के नाम तनहा दर्ज था। उस पर अजये द्वारा फजी प्रार्थी का अंगुठा लगाकर सुलहनामा दाखिल करणे अपने नाम दर्ज करा लिया है जबकि प्रार्थी अंगुठा नहीं लगाया है बल्कि अपना हस्ताक्षर बनाता है। उका के बावत् दिवानी न्यायालय श्रीमान् एस०ओ०सी० महोदय के न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। प्रार्थी उक्त के सम्बन्ध में एस०ओ०सी० महोदय के यहा दिनांक 25.04. 2024 को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें एस०ओ०सी० महोदय द्वारा अवैध निर्माण को रोकने का आदेश दिया परन्तु विपक्षी द्वारा अभी तक अवैध निर्माण बहुत तेजी से कराया जा रहा है पुलिस वाले जब मौके पर अवैध निर्माण को रोकया कर आते है तो पुलिस के चले जाते ही बाद अजय द्वारा पुनः निर्माण कार्य करने लगता है।
    नवीन घटना यह है कि प्रार्थी अजय के पास गया और कहा एस०ओ०सी० साहब आदेश किये है कि अवैध निर्माण बन्द करा दिा जा उसी बात पर अजय आदि द्वारा प्रार्थी को लात धूसों से बहुत बुरी तरह मारा पीटा गया प्रार्थी बहुत बुजुर्ग व्यक्ति है। प्रार्थी लगातार थाना व तहसील का चक्कर काट रहा है। परन्तु प्रार्थी की सुनवाई नहीं हो रही है और न ही प्रार्थी को न्याय मिल रहा है।
    अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त तथ्यों के आधार पर श्रीमान् एस०ओ०सी० व सी०ओ० सदर के आदेश दिनांक 25.04.2024 के कम में विपक्षी अजय आदि द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण को बन्द करवाये जाने का आदेश देने की कृपा करें।
    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पर घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये. पुलिस ने अभी तक घटना के कारणों की कोई छानबीन शुरू नहीं की है. क्योंकि विरोधी पक्ष के लोग रसूखदार और आर्थिक रूप से समृद्ध है और वह पैसे के बल पर किसी का कुछ भी कर सकते हैं मेरे पिता को दे रहे हैं जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने लगाई सरकार से मदद की गुहार।

    ई खबर मीडिया के लिए  ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    स्कूटी पर पत्नी को बिठाकर वोट देने पहुंचे अरिजीत सिंह:लग्जरी से ज्यादा कम्फर्ट पर दिया ध्यान; देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार हैं

    देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार अरिजीत सिंह स्कूटी चलाकर वोट देने पहुंचे। वे अपनी पत्नी कोयल रॉय को बैक सीट पर बिठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचे थे। अरिजीत ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वोट डाला। यह वीडियो अपने आप में बहुत खास है। अरिजीत ने यहां लग्जरी से ज्यादा कम्फर्ट पर ध्यान दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स अरिजीत सिंह की सिम्प्लिसिटी की तारीफ कर रहे हैं।

    वोट डालते हुए अरिजीत की यह तस्वीर देखिए..

    अरिजीत ने वोट डालकर स्याही लगी उंगली भी दिखाई।
    अरिजीत ने वोट डालकर स्याही लगी उंगली भी दिखाई।

    अरिजीत सिंह नॉर्मल आउटफिट में पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने उंगली में लगी स्याही भी दिखाई। उनकी वाइफ कोयल भी सलवार कमीज में पहुंची थीं।

    साधारण स्कूटी पर बैठकर वोट देने पहुंचे
    देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। कल तीसरे फेज का इलेक्शन था। सेलिब्रिटीज भी अपने-अपने क्षेत्र में मतदान का प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में अरिजीत सिंह भी वाइफ के साथ वोट देने पहुंचे। बता दें, अरिजीत ने 2014 में अपनी बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की थी।

    देश के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार अरिजीत
    अरिजीत आज के डेट में सबसे महंगे सिंगर हैं। DNA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत एक गाने के लिए 25 लाख रुपए लेते हैं। वहीं कन्सर्ट में परफॉर्म करने के लिए तकरीबन 1.5 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा शादियों में परफॉर्म करने के लिए लगभग 5 करोड़ चार्ज करते हैं।

    अरिजीत सिंह पिछले 16 साल से ज्यादा समय से इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने अपने करियर में 650 से ज्यादा गाने गाए हैं।

    एस्ट्राजेनेका दुनियाभर से अपनी कोरोना वैक्सीन वापस लेगी:कहा- फैसले की वजह साइड इफेक्ट नहीं; इसी फॉर्मूले से भारत में कोवीशील्ड बनी

    ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने कहा है कि अब वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई नहीं की जा रही है।

    एस्ट्राजेनेका का दावा है कि वैक्सीन को बंद करने का फैसला साइड इफेक्ट्स की वजह से नहीं लिया गया है। कंपनी ने बताया कि वैक्सीन को व्यावसायिक कारणों से बाजारों से हटाया जा रहा है। अब बाजार में कई दूसरी एडवांस्ड वैक्सीन मौजूद हैं, जो वायरस के अलग-अलग वैरिएंट्स से लड़ सकती हैं। ऐसे में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई बंद कर दी गई है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्राजेनेका ने इस साल 5 मार्च को वैक्सीन वापस लेने का आवेदन किया गया था। यह मंगलवार (7 मई) से लागू हो गया। अब यूरोपीय संघ में वैक्सीन का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

    एस्ट्राजेनेका ने 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन बनाई थी। इसके फार्मूले से भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवीशील्ड नाम से वैक्सीन बनाई थी। वहीं ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में इसे ‘वैक्सजेवरिया’ नाम से जाना जाता है।

    एस्ट्राजेनेका ने कहा था- वैक्सीन से हार्ट अटैक का खतरा
    दरअसल, एस्ट्राजेनेका ने फरवरी में ब्रिटिश हाईकोर्ट को बताया था कि उनकी कोविड-19 वैक्सीन के खतरनाक साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। कंपनी ने कोर्ट में जमा किए गए अपने दस्तावेजों में कहा कि उसकी कोरोना वैक्सीन से कुछ मामलों में थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम यानी TTS हो सकता है।

    इस बीमारी से शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है। हालांकि, ऐसा बहुत रेयर (दुर्लभ) मामलों में ही होगा। एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उनकी वैक्सीन से कई लोगों की मौत हो गई।

    वहीं कई अन्य को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा। कंपनी के खिलाफ हाईकोर्ट में 51 केस चल रहे हैं। पीड़ितों ने एस्ट्राजेनेका से करीब 1 हजार करोड़ का हर्जाना मांगा है।

    सबसे पहले ब्रिटिश नागरिक जेमी स्कॉट ने केस किया
    अप्रैल 2021 में जेमी स्कॉट नाम के शख्स ने यह वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद उनकी हालत खराब हो गई। शरीर में खून के थक्के बनने का सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ा। इसके अलावा स्कॉट के ब्रेन में इंटर्नल ब्लीडिंग भी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने उनकी पत्नी से कहा था कि वो स्कॉट को नहीं बचा पाएंगे।

    कंपनी ने पहले दावों को नकारा, फिर माना
    पिछले साल स्कॉट ने एस्ट्राजेनेका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मई 2023 में स्कॉट के आरोपों के जवाब में कंपनी ने दावा किया था कि उनकी वैक्सीन से TTS नहीं हो सकता है। हालांकि, इस साल फरवरी में हाईकोर्ट में जमा किए दस्तावेजों में कंपनी इस दावे से पलट गई। इन दस्तावेजों की जानकारी अब सामने आई है।

    हालांकि, वैक्सीन में किस चीज की वजह से यह बीमारी होती है, इसकी जानकारी फिलहाल कंपनी के पास नहीं है। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद स्कॉट के वकील ने कोर्ट में दावा किया है कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन में खामियां हैं और इसके असर को लेकर गलत जानकारी दी गई।

    तस्वीर जेमी स्कॉट और उनकी पत्नी केट स्कॉट की है। जेमी को अप्रैल 2021 में वैक्सीन की वजह से ब्लड क्लॉटिंग का सामना करना पड़ा था।
    तस्वीर जेमी स्कॉट और उनकी पत्नी केट स्कॉट की है। जेमी को अप्रैल 2021 में वैक्सीन की वजह से ब्लड क्लॉटिंग का सामना करना पड़ा था।

    वैज्ञानिकों ने अप्रैल 2021 में वैक्सीन से होने वाली बीमारी की पहचान की
    वैज्ञानिकों ने सबसे पहले मार्च 2021 में एक नई बीमारी वैक्सीन-इंड्यूस्ड (वैक्सीन से होने वाली) इम्यून थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम (VITT) की पहचान की थी। पीड़ितों से जुड़े वकील ने दावा किया है कि VITT असल में TTS का ही एक सबसेट है। हालांकि एस्ट्राजेनेका ने इसे खारिज कर दिया।

    कंपनी ने कहा- हमने मानकों का पालन किया
    एस्ट्रजेनेका ने कहा, “उन लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है या जिन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ा। मरीजों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हमारी रेगुलेटरी अथॉरिटी सभी दवाइयों और वैक्सीन के सुरक्षित इस्तेमाल के लिए सभी मानकों का पालन करती है।”

    कंपनी ने आगे कहा, “क्लिनिकल ट्रायल और अलग-अलग देशों के डेटा से यह साबित हुआ है कि हमारी वैक्सीन सुरक्षा से जुड़े मानकों को पूरा करती है। दुनियाभर के रेगुलेटर्स ने भी माना है कि वैक्सीन से होने वाले फायदे इसके दुर्लभ साइड इफेक्ट्स से कहीं ज्यादा हैं।”

    ब्रिटेन में नहीं इस्तेमाल हो रही एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन
    खास बात यह है कि इस वैक्सीन का इस्तेमाल अब ब्रिटेन में नहीं हो रहा है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी इसे बैन किया जा चुका है। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में आने के कुछ महीनों बाद वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन के खतरे को भांप लिया था। इसके बाद यह सुझाव दिया गया था कि 40 साल से कम उम्र के लोगों को दूसरी किसी वैक्सीन का भी डोज दिया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन से होने वाले नुकसान कोरोना के खतरे से ज्यादा थे।

    मेडिसिन हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी (MHRA) के मुताबिक ब्रिटेन में 81 मामले ऐसे हैं, जिनमें इस बात की आशंका है कि वैक्सीन की वजह से खून के थक्के जमने से लोगों की मौत हो गई। MHRA के मुताबिक, साइड इफेक्ट से जूझने वाले हर 5 में से एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए हासिल किए गए आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में फरवरी में 163 लोगों को सरकार ने मुआवजा दिया था। इनमें से 158 ऐसे थे, जिन्होंने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगवाई थी।

    ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ब्रिटिश साइंस के लिए बड़ी जीत बताया था।
    ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन ने एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ब्रिटिश साइंस के लिए बड़ी जीत बताया था।

    एस्ट्राजेनेका ने बचाई 60 लाख लोगों की जान
    कंपनी ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अप्रैल 2021 में ही प्रोडक्ट इन्फॉर्मेशन में कुछ मामलों में TTS के खतरे की बात शामिल की थी। कई स्टडीज में यह साबित हुआ है कि कोरोना महामारी के दौरान एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन आने के बाद पहले साल में ही इससे करीब 60 लाख लोगों की जान बची है।

    वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी कहा था कि 18 साल या उससे ज्यादा की उम्र वाले लोगों के लिए यह वैक्सीन सुरक्षित और असरदार है। इसकी लॉन्चिंग के वक्त ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे ब्रिटिश साइंस के लिए एक बड़ी जीत बताया था।

    एअर इंडिया एक्सप्रेस के 200 सीनियर क्रू-मेंबर्स एकसाथ छुट्टी पर:80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसल, एयरलाइन ने कहा- पैसेंजर्स को पूरा रिफंड मिलेगा

    एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एक साथ छुट्टी पर चले गए हैं। क्रू-मेंबर्स ने छुट्टी की वजह बीमारी बताई है। इसके चलते एयरलाइन को 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

    एयरलाइन ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि बुधवार को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर ले लें। केबिन-क्रू की कमी के चलते आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।

    एजेंसी के मुताबिक, टाटा ग्रुप की एयरलाइन के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू-मेंबर्स छुट्टी पर गए हैं। जिन शहरों में फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं, उनमें कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरु शामिल हैं।

    एयरलाइन बोली- पैसेंजर्स को पूरा रिफंड मिलेगा
    फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे केबिन-क्रू ने मंगलवार रात अचानक बीमार होने की सूचना दी है, जिसके बाद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द कर दी गई हैं। हम क्रू से बातचीत कर रहे हैं ताकि यात्रियों की असुविधा कम हो सके।

    एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रवक्ता ने बुधवार को एयरलाइन से उड़ान भरने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी, ताकि वे फ्लाइट कंफर्म कर सकें।

    मिसमैनेजमेंट और भेदभाव पूर्ण व्यवहार का विरोध कर रहे कर्मचारी
    न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ केबिन क्रू मेंबर मिसमैनेजमेंट और स्टाफ के साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार का विरोध कर रहे हैं, इसीलिए उन्होंने बीमारी को वजह बताकर छुट्टी ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि AIX कनेक्ट के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की मर्जर प्रोसेस शुरू होने के बाद से केबिन क्रू के बीच असंतोष बढ़ रहा है।

    दिसंबर 2022 में, एयरएशिया इंडिया के पूरे शेयर टाटा संस ने खरीद लिए थे। इसके बाद, एअर इंडिया एक्सप्रेस के साथ विलय से पहले एयरलाइन का नाम बदलकर AIX कनेक्ट कर दिया गया था। एयरएशिया इंडिया ब्रांड 31 अक्टूबर 2023 को रिटायर हो गया था, और एयरलाइन अब एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए उड़ानें संचालित करती है।

    अपने एयरलाइन बिजनेस को मजबूत करने के लिए टाटा ग्रुप एअर इंडिया एक्सप्रेस और AIX कनेक्ट के साथ-साथ विस्तारा का एअर इंडिया में विलय कर रहा है।

    हालांकि,वेतन समानता लाना और विभिन्न ऑर्गनाइजेशनल कल्चर से कर्मचारियों को एकीकृत करना कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

    बदलाव के दौर से गुजर रही एयरलाइन
    एअर इंडिया के बाद टाटा ग्रुप ने हाल ही में अपनी बजट एयरलाइन ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ का नया लुक दिखाया था। एयरक्राफ्ट का पिछला हिस्सा यानी टेल का डिजाइन पेरेंट कंपनी एअर इंडिया और बांधनी आर्ट से इंस्पायर है। यह बदलाव कंपनी के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम का हिस्सा है।

    एअर इंडिया एक्सप्रेस के नए विमान की अनवीलिंग मुंबई एयरपोर्ट पर की गई। विमान में एक्सप्रेस ऑरेंज और एक्सप्रेस टरकॉइस रंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सेकेंडरी कलर के तौर पर टेंजेरीन और आइस ब्लू का इस्तेमाल विमान में हुआ है।

    एअर इंडिया एक्सप्रेस का बिल्कुल नया और पहला B737 मैक्स विमान मुंबई में हैंगर पर।
    एअर इंडिया एक्सप्रेस का बिल्कुल नया और पहला B737 मैक्स विमान मुंबई में हैंगर पर।

    15 महीनों में 50 और विमान खरीदने की तैयारी
    एयरलाइन की अगले 15 महीनों में 50 विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। इससे उसकी फ्लीट का साइज दोगुना हो जाएगा। वहीं अगले 5 वर्षों के दौरान, लगभग 170 नैरो-बॉडी विमानों को बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

    टाटा ग्रुप की विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ानें रद्द की थीं
    टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, ‘विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।’

    उड़ान में ज्यादा देरी होने पर पैसेंजर्स बाहर निकल सकेंगे : टाइमिंग का जिक्र गाइडलाइन में नहीं; फैसला एयरलाइंस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी पर छोड़ा

    बोर्डिंग के बाद फ्लाइट की उड़ान में अगर ज्‍यादा देरी होगी, तो अब पैसेंजर्स को विमान में बैठे-बैठे लंबा इंतजार नहीं करना होगा। वे फ्लाइट से उतर सकते हैं। एयरलाइन कंपनियों को अब अपने यात्रियों को एयरपोर्ट के एग्जिट गेट यानी डिपार्चर गेट से बाहर निकालने की परमिशन दी जाएगी।

    एविएशन सेफ्टी को देखने वाली संस्था ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 30 मार्च को एक गाइडलाइन जारी की थी, जो अब लागू हो गई है।

    सैमसन 200 IPL सिक्स लगाने वाले सबसे तेज भारतीय:फ्रेजर-मैगर्क की 19 बॉल पर फिफ्टी, चहल के 350 टी-20 विकेट पूरे; रिकॉर्ड्स

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 20 रन से हरा दिया। मैच में दिल्ली के जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगा दी, उन्होंने इस सीजन तीसरी बार 20 से कम गेंदों पर फिफ्टी लगाई है।

    राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 86 रन की पारी में 6 सिक्स लगाए, इसी के साथ उनके 200 IPL छक्के पूरे हो गए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय रहे। वहीं युजवेंद्र चहल ने टी-20 करियर में 350 विकेट भी पूरे कर लिए।

    DC vs RR मैच के टॉप रिकॉर्ड्स…

    1. फ्रेजर-मैगर्क ने 19 बॉल पर फिफ्टी लगाई
    दिल्ली के लिए ओपनर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने 19 बॉल पर ही फिफ्टी लगा दी। यह उनके IPL करियर की चौथी फिफ्टी रही, इनमें से 3 अर्धशतक उन्होंने 20 से कम गेंदों पर ही पूरे किए। राजस्थान से पहले उन्होंने 2 फिफ्टी महज 15-15 बॉल पर लगा दी थीं।

    फ्रेजर-मैगर्क IPL में 20 बॉल के अंदर 3 फिफ्टी लगाने वाले पहले प्लेयर बने। उनसे पहले 6 खिलाड़ी 2-2 बार 20 से कम गेंदों के अंदर फिफ्टी लगा चुके हैं।

    2. सैमसन ने सबसे ज्यादा मैचों में राजस्थान की कप्तानी की
    संजू सैमसन ने IPL में 56वीं बार राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा मैचों में राजस्थान की कप्तानी करने वाले प्लेयर बने। उन्होंने शेन वॉर्न को पीछे छोड़ा, वॉर्न ने 55 मैचों में राजस्थान की कप्तानी की थी। सैमसन और वॉर्न राजस्थान के सबसे सफल कप्तान भी हैं, दोनों ने टीम को 30-30 मैच जिताए हैं।

    3. दिल्ली में लगाातर चौथी बार 220+ का स्कोर बना
    नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। दिल्ली के मैदान पर इस IPL सीजन लगातार चौथी बार पहली पारी में 220 से ज्यादा रन का स्कोर पार हुआ। यहां का पहली पारी में बेस्ट स्कोर 266 रन है, जो SRH ने होम टीम के खिलाफ ही बनाया था।

    4. 350 टी-20 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने चहल
    युजवेंद्र चहल ने दिल्ली के खिलाफ एक विकेट लिया, इसी के साथ उनके टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे हो गए। वह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले पहले ही भारतीय बने। उनके बाद पीयूष चावला ने टी-20 में 310 विकेट लिए हैं।

    5. दिल्ली के खिलाफ टॉप विकेट टेकर बने अश्विन
    रविचंद्रन अश्विन ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट लिए। इसी के साथ वह IPL में दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में टॉप पर पहुंचे। उनके नाम 27 विकेट हैं। अश्विन के साथ MI के पीयूष चावला ने भी दिल्ली के खिलाफ 27 विकेट ही लिए हैं।

    6. 200 IPL सिक्स लगाने वाले सबसे तेज भारतीय बने सैमसन
    संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ अपने IPL करियर के 200 सिक्स पूरे कर लिए। इसके लिए उन्होंने महज 159 पारियां लीं, वह सबसे कम पारियों में 200 छक्के लगाने वाले भारतीय बने। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 165 पारियों में 200 सिक्स लगाए थे।

    7. संजू ने 12वीं बार लगाए पारी में 5 प्लस छक्के
    राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली के खिलाफ 6 छक्के लगाए। वह 46 बॉल में 86 रन बनाकर आउट हुए। सैमसन ने IPL में 12वीं बार पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 5 प्लस सिक्स लगाने वाले भारतीयों में पहले नंबर पर पहुंचे। उनके साथ केएल राहुल ने भी 12 बार पारी में 5 प्लस सिक्स लगाए हैं।

    8. IPL मैच की दोनों पारियों में 13वीं बार 200+ बने
    नई दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 221 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने भी 20 ओवर में 201 रन बना दिए। 17वें सीजन में ऐसा 13वीं बार हुआ जब दोनों पारियों में 200 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बना। इससे पहले 2023 में ऐसा 12 बार हुआ था।

    37 दिन से पत्नी संजू पति किशन को छोड़कर आशिक संग हुई फरार / लापता, पति परेशान लगाई मदद की गुहार!

    उत्तरप्रदेश : जिला मऊ थाना क्षेत्र मऊ गाँव बहराटपुर का मामला प्यार में पागल आशिक अर्जुन भीम वह मेरी पत्नी संजू राजभर भगाकर / किडनैप कर ले गया पति को ससुराल में ही छोड़कर प्रेमी अर्जुन उर्फ़ भीम के साथ चली गई, जब भाई फोन करता है तो वह सही लोकेशन नहीं बता रही संजू राजभर पिता का नाम कळपनाथ राजभर है को अर्जुन बहला फुसलाकर प्यार में पागल संजू, पति को अकेला छोड़ हुई फरार। यह मामला मऊ जिले का है। पति किशन राजभर का कहना है कि वह माँ पिता के साथ रह गया है। उसकी पत्नी को अर्जुन (भीम) भगाकर व किडनैप कर ले गया होगा । पति किशन ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

    पुलिस थाना में दिया शिकायत पत्र

    क्या लिखा है शिकायत पत्र में थाना प्रभारी निरीक्षक, थाना- मुहम्मदाबाद‌ गोहना
    मऊ उत्तरप्रदेश :-निवेदन है कि प्रार्थी किशन राजभर पुत्र शिवचन राजभर जनपद -मऊ का निवासी है। प्रार्थी की शादी आज से 4 वर्ष पुर्व संजू राजभर( 24 वर्ष )पुत्री कल्पनाथ राजभर सा०- इटौरा थाना मऊ मोहम्मदाबाद गोहना के साथ हुई थी। दिनांक-1-4-2024 को में आपने ससुराल अपनी पत्नी संजू राजभर को विदा कर लाने गया था कि दिनांक 2-4-2024 के दोपहर के करिब 3 बजे हम लोग उठे और मेरे तैयार होने लगी और मैं शौच करने बाहर गया और आपा तोवता चला कि वह बैंग मे साए महवा एवं पैसा लेकर कहीं बाहर चली गई मैने जन घर वालों से पूछा मेरी पत्नी की माँ द्वारा कहा गया कि यह बाहर गई है। मैं इधर उधर खोज बीन किया तो लोगों से पता चला कि वह रसूलपुर गाँव के किसी लड़‌क भाग गई है।
    अतः श्रीमान से प्रार्थना है कि प्रार्थी के प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए कानुनी कार्यवाही करने की कृपा की
    प्रार्थी किशन किशन राजभर कुल शिव वचन राजभर।
    पति व परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है

    आरोपी अर्जुन भीम द्वारा की गई किडनैप / फरार हो गई है, जिसके साथ वह किडनैप है। पति अपनी पत्नी को खोजने पर इनाम देने की घोषणा की पति का आरोप है कि पत्नी पति को ससुराल में छोड़कर गाँव के अर्जुन भीम उस भगा / किडनैप कर के साथ ले गया है।

    सामाजिक स्तर पर लोगों को मदद के लिए बोला परंतु नहीं मिली मदद।

    संजू को भगाकर ले जाने वाला आरोपी अर्जुन उर्फ़ भीम

    आसपास काफी खोजबीन पर कुछ पता नहीं चल पा रहा है। पति का कहना है कि इससे पहले भी उसकी पत्नी संजू अर्जुन (भीम) के साथ 1 अप्रैल 2024 को शाम 4:45 बजे कहीं चली गई पति ने बताया कि कोई अन्य पुरुष उसको भाग ले गया। पति किशन को शक है कि वह लड़का चुप चुप कर पत्नी संजू से बातें करता था। संजू राजभर को भगा ले गया था वह उसी युवक के साथ भागी थी। पुलिस के द्वारा पत्नी को खोजकर सामाजिक स्तर पर पत्नी को उसके पति किशन के हवाले कर दिया गया था।
    युवक ने फिर से पत्नी को बहला-फुसलाकर व नगद राशि लेकर भाग गई। घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पति का कहना है कि वह मुझे घर पर छोड़कर कहीं चली गई।

    किशन की पत्नी को गाँव का लड़का अर्जुन (भीम )ही किडनैप कर फरार हो गई है। पति किशन राजभर ने पुलिस को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगया है। पूनम के भाई ने पुलिस में आवेदन 4 अप्रैल 2024 को दिया।
    थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पति ने लगाई शासन प्रशासन से मदद की गुहार। वही पति ने कहा के पुलिस मामले की गहराई से जांच नहीं कर रही है और मेरी पत्नी की खोज भी नहीं कर रही है वहीं जब यह बात कही तो उन्होंने भी बात को टालमटोल कर दिया और हमारी कोई मदद नहीं की।

    पति किशन ने बताया कि जिस किसी को भी मेरी पत्नी का पता चलता है सुराग लगता है तो वह इस 7439141436 नंबर पर संपर्क करें।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    दबंगों ने परिवार पर किया जानलेवा हमलाः एक गंभीर रूपसे घायल, घर पर कब्जा करने के इरादे से आए आरोपी!

    बिहार: ज़िला दरभंगा थाना बेहड़ी गाँव बिठोली का रहने वाला रामकिशोर राय 35 वर्ष पिता रामप्रीत राय ने बताया क्या है पूरा मामला गाँव में शर्मशार करने वाली घटना एक गाँव के ही व्यक्ति दबंगो ने अपने गाँव के घर ही धोखे से हड़पने के इरादे से राम किशोर पर किया जानलेवा हमला की और कुदाली से सर फाड़ दिया और उसे घर और घरहीन कर देने की दी धमकी। राम किशोर इस बात की जानकारी पता लगने वह धोखाधड़ी करने वाला विनय राय ने घर ज़मीन पर अवैध कब्जा करने तथा जान से मारने पीटने की धमकियाँ देते हैं।

    आरोपी विनय सपरिवार और काफ़ी पैसे वाले हैं इसलिए उन्होंने हमारी घर ज़मीन पर कब्जा कर लिया। तथा कुदाली से सर फाड़ दिया और रामकिशोर गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़ा और फिर आरोपी ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया और उसके मंगलसूत्र और नाक का काेका छीनकर भाग गए। फिर परिवार के लोग अस्पताल ले गए कारी अस्पताल में इलाज़ होने के बाद स्थिति गंभीर होने लगी और रामकिशोर को दरभंगा निजी अस्पताल में भर्ती करवा लिया और वही उसका इलाज़ चल रहा है क्या है पूरा मामला जानते हैं।

    थाना अध्यक्ष महोदय बेहड़ी दरभंगा को लिखा शिकायत पत्र

    विषय: गाली गलौच एवं मारपीट करने के सम्बन्ध में

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं राम किशोर पिता राम प्रीत राय ग्राम बिठोली थाना बहेड़ी ज़िला दरभंगा का निवासी हूँ। दिनाक 04 / 5 / 2024 समय करीब 1: 30 बजे दिन में मेरी पत्नी को बे वज़ह कुदाल के वेट से (1) विनय कुमार राय पिता स्व0 महेश राय (2) मनोहर कुमार राय पिता विनय कुमार राय (3) मंजू देवी पति विनय कुमार राय सभी ग्राम बिठोला थाना बहेड़ी ने मार पिट एवं गाली गलौच कर रहा था तभी में घर पंहुंचा तो मैं बोला कि मेरी पत्नी को क्यों मार रहे हो इसी बात पर मनोहर सय बंदूक निकाल कर हमारे कनपटी पर सटा दिया और बोला की साला को जान से मार दो तभी विनय कुमार यपी में या कुदाल के बेट से जान से मारने कि नियत से हमारे सिर पर वार कर दिया जिससे मेरा सिर फट गया और खून बहने लगा, जिससे में बेहोश होकर गिर गया तो ये लोग मेरी पत्नी के साथ मार पिट करते हुए उसके नाक से कोका व गले से मंगलसूत्र छीन लिया और धमका दिया की तुम लोगों को 24 घंटा के अन्दर जान से मार दूंगा। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में रिकोर्ड है जिसे ज़रूरी पड़ने पर मैं श्रीमान को दिखा सकता हूँ।

    अतः श्रीमान निवेदन पूर्वक कहना है कि उपर्युक्त लोगों पर क़ानूनी करवाई करते हुए मुझे न्याय दिलाने की कृपा करेंगे।

    पिता-राम प्रीत यय, ग्राम-बिठौली, थाना-बहेड़ी, जिला-दरभंगा मो न0-8100636554

    पीड़ित परिवार ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

    रामकिशोर राय ने बताया कि दबंग किसम के लोग उन्हें जान ज़माने की धमकी देते और उन्हें घर से निकल रहे हैं बार-बार उनके घर पर हमला कर देते हैं रामकिशोर ने स्थानीय पुलिस और सरकार से लगाई मदद की गुहार रामकिशोर ने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेवारी उपर्युक्त आरोपी होंगे।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    मनोज कुमार यादव की यात्रा: श्रद्धा और साहस की कहानी

    लखनऊ: मनोज कुमार पिता परशुराम यादव, एक साधारण मुंबईवासी, ने एक अद्भुत निर्णय लिया। उन्होंने श्री राम के धाम, अयोध्या, की यात्रा का संकल्प लिया। इस यात्रा को 25 अप्रैल 2024 को शुरू किया गया था और मई के आखिर में इसे पूरा करने का इरादा किया गया है। यह यात्रा मुंबई पनवेल बागेश्वर धाम होते हुए अयोध्या जाएगी।मनोज कुमार ने मुम्बई में वर्ष 2016 से रहना शुरू किया था। उनकी पत्नी और दो बच्चे भी उनके साथ रहते हैं। उनका निवास पनवेल रायगढ़ तालुके के कैलेंडर गांव में है। इस यात्रा ने उन्हें मुंबई से मध्य प्रदेश के इंदौर तक का सफर तय किया।मनोज कुमार की इस यात्रा पर उन्हें हनुमान जी की कृपा और श्री राम का आशीर्वाद सदैव साथ रहे। उनका परिवार और समाज उनके प्रयासों को पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं।इस यात्रा में मनोज कुमार का जीवन सार निहित है, जो श्रद्धा और समर्थन के साथ जारी है। उनकी संघर्षों से प्रेरित होकर हम सब उनके साथ हैं। यह साहस और श्रद्धा की कहानी है, जो हमें आदर्श दिखाती है कि सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी समस्या से नहीं हारना चाहिए।मनोज कुमार एक यात्री हैं जो मुम्बई से श्री राम के धाम, अयोध्या, जाने का संकल्प ले रहे हैं।

    इनकी यात्रा 25 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी और मई के आखिर में पूरी की जाएगी। उनके प्रयासों का मनोबल हनुमान जी की कृपा से है।मनोज कुमार ने बताया कि वे 2016 से मुम्बई में निवास कर रहे हैं, जहां उनकी पत्नी और दो बच्चे भी साथ हैं। उनका निवास पनवेल रायगढ़ तालुके के कैलेंडर गांव में है। इनकी यात्रा ने उन्हें इंदौर, मध्य प्रदेश तक पहुंचाया है और वे अभी भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।मनोज कुमार की इस यात्रा पर श्री राम की कृपा और आशीर्वाद बनी रहे। उनका परिवार और समाज उनके प्रयासों को समर्थन दे रहे हैं। यह एक प्रेरणादायक यात्रा है जो श्रद्धा और समर्थन के साथ जारी है। इस सफर में उनके मन का शांति और साहस सदैव बना रहे। जय श्री राम।

    यात्रा के दौरान यात्री को कुछ परेशानी उस पर भी पाठकों का ध्यान केंद्रित होना चाहिए

    पैदल यात्रा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक ऐसा अनुभव है जिससे हम स्वयं को अनुभव करने के लिए और अपने आस-पास के परिदृश्यों को समझने के लिए मौका प्राप्त करते हैं। हालांकि, मुंबई से अयोध्या की यात्रा कर रहे एक यात्री को ट्रक ड्राइवरों और आदिवासियों के साथ हो रही समस्याओं से मीडिया को अवगत कराया है।यह समस्या गंभीर है क्योंकि ऐसी घटनाएं यात्रा को प्रभावित कर सकती हैं और यात्री की सुरक्षा पर प्रभाव डाल सकती है। ट्रक ड्राइवरों का अव्यवस्थित व्यवहार और आदिवासियों द्वारा बदसलूकी पैदल यात्रियों को मानसिक आघात देता है। इस पर लगाम लगनी चाहिएइस प्रकार की स्थिति को सुलझाने के लिए, सरकारी अधिकारियों और स्थानीय पुलिस द्वारा इस प्रकार के अव्यवस्थित व्यवहार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ट्रक ड्राइवरों और अन्य सड़क परिवहन कर्मियों को समझाया जाना चाहिए कि वे सावधानी और गंभीरता से यात्री की सुरक्षा को ध्यान में रखें।साथ ही, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नेताओं के सहयोग से इस प्रकार के मामलों पर ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि यात्रा को सुरक्षित और सुखद बनाने में मदद मिल सके।यह जरूरी है कि हम समाज के हर व्यक्ति की सम्मान करें और एक-दूसरे के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। यात्रा संबंधी समस्याओं का समाधान करने में हम सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।

    जय श्री राम!