More
    Home Blog Page 130

    अनूपशहर मस्तराम घाट पर एक छात्र नहाते टाइम डूब गया

    अपने गांव के बाबा के अंतिम संस्कार, मे आया था मस्तरामघाट पर लड़का
    उम्र 18 वर्ष कक्षा 12 इसी साल पास किया था
    तीन भाई तीन बहन
    यह सबसे छोटा भाई था
    शिवेंद्र पिता का नाम कांति शर्मा गांव बुखारीपुर जिला अमरोहा थाना आदमपुर तहसील हसनपुर का है
    सूचना पर एसडीएम नवीन कुमार व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह राठौर,ने मौके पर पहुंचकर रेश्कयू ऑपरेशन शुरू कराया है पीएससी फ्लड, प्लाटून के जवान व स्थानीय गोताखोर तलाशी में जुटे हुए हैं
    घर वालों को सूचना देकर
    गांव वालों ने परिजनों को सूचना दे दी है

    रिपोर्टर गगन कुमार

    भगवान परशुराम को नमन कर की मानव कल्याण की कामना ।

    सरोजिनी नगर |10 मई को नगर पंचायत बंथरा वार्ड नं 1महात्मा गांधी नगर रामचौरा में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव बहुत धूम धाम से मनाया गया

    इसमें सांसद प्रतिनिधि प्रवीण अवस्थी युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरू पांडे सरोजिनी नगर मंडल अध्यक्ष वीवेक राजपुत भारतीय किसान मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी (रिंकू) भाजपा नेता शिव शंकर सिंह (संकरी सिंह) मौजूद रहे कार्यक्रम संयोजक उत्कर्ष शुक्ला करन शुक्ला कृष्णा शुक्ला शशांक शुक्ला अंबुज मिश्रा प्रिओम सिंह चौहान प्रशांत शुक्ला प्रवीण शुक्ला आराध्य शुक्ला अश्वनी शुक्ला राजनीस शुक्ला विनय राजपुत बाउवा शुक्ला आयुश द्विवेदी आदि ने मिल कर पूजन आरती कर बड़े ही धूम धाम से भगवान परशुराम की जयंती मनाई ।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

    नगर निगम के अधिकारी किसी बड़ी बीमारी के फैलने का कर रहे हैं इंतजार

    सरोजिनी नगर | राजधानी लखनऊ के विकासखंड तहसील सरोजिनी नगर ब्लॉक से सटे हुए स्थित बंथरा सिकंदरपुर जो की नगर निगम में आता हैं। पूरा मामला बंथरा क्षेत्र के तिरुपति बालाजी मंदिर से 50 मीटर आगे बाए हाथ पर बने हुए मार्ग का हैं। यहां के लोगो का निकलना दुस्बार हो गया हैं जल भराव की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। और लोगो में बीमारी फैलने का डर फैला हुआ हैं सालो से रोड के ऊपर पानी भरा हुआ हैं। और अगल बगल नालिया न होने के कारण कही से भी पानी का निकास नही हैं। कोई भी सफाई कर्मी सफाई करने नही आता है इस पर नगर निगम के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया। तब उनकी ओर से एक बार पानी के टैंक की सहायता से थोड़ा सा पानी हटा दिया गया लेकिन इस समस्या को जड़ से नही सुलझाया गया। अधिकारियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की वहां के लोग कैसे बेहाल जिंदगी जी रहे है यहां के क्षेत्रीय लोगो ने बताया की इस विषय पर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।जबकि सरकार साफ सफाई सड़के स्वास्थ वेवस्था और गड्ढा मुक्त में करोड़ों रुपए खर्च कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों का इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं हैं रोड पर पानी भरे होने के कारण इस पर मच्छरो का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में क्षेत्र वासियों में अनेकों बीमारियो से संक्रामित होने की स्तिथि पनप रही हैं जिसके कारण यहां के लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

     

    वन विभाग में अवैध कटाई करवा रहे वन विभाग के चौकीदार एवं कर्मचारियों की मिली भगत

    वन विभाग में अवैध कटाई करवा रहे वन विभाग के चौकीदार एवं कर्मचारियों की मिली भगत

    यह मामला बल्देवगढ़ क्षेत्र वन विभाग विंध्यवासिनी के पास की नर्सरी का आया है

    वन विभाग के वनरक्षक जब वन विभाग को ही मिटाने में लग जाए तो फिर वन विभाग की कौन करेगा रक्षा

    वन विभाग के धर्मदास लोधी चौकीदार की मिली भगत से अवैध कटाई करवाई जा रही है -: सूत्र

    वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को या फिर पता नहीं है या फिर मिली भगत

    संवाददाता नीलेश यादव बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश

    मांधना 10 वीं कक्षा की मेधावी छात्राओं को निजी कोष से एक लाख की प्रोत्साहन राशि 15 अगस्त को आवंटित करने का ऐलान: पंचपाल शर्मा

    पंचकूला / मोरनीः मांधना स्कूल के बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में मारी बाजी। दिनांक 12-5-2024 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा 10 वीं परीक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना (भोज मटोर) में 10 वीं के छात्रों का परिणाम 100%। रहा। 10 वीं की छात्रा आस्था पुत्री राजेश कुमार ने 97% लेकर प्रथम स्थान तथा पिंकी पुत्री सुरजीत कुमार ने 96% लेकर द्वितिय स्थान तथा और मनप्रीत पुत्री सतीश कुमार ने 93% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल अंजली सिंह ने सभी छात्रों अभिभावको तथा स्कूल स्टाफ को शुभकामनाएँ दी तथा परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल स्टाफ को श्रेय दिया। वहीं सरपंच पंच पाल शर्मा ने प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पर आने वाले छात्रों को स्वतन्त्रता दिवस पर निजि कोष से एक लाख नगद पुरस्कार देने की घोषणा की ताकि बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में प्रोत्साहन मिलें। मंगलवार को घोषित हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणामों में पहले की तरह लड़कियों बाजी मारी 10 वीं में मांधना की आस्था ने 97 प्रतिशत अंक लेकर खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया और पिंकी ने 96 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल वह खंड स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वही आस्था कामयाब होने के लिए शुरू से मेहनत करती आ रही है। खंड स्तर पर छात्राओं ने 10 वीं अंक विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालयों की बात करें तो मोरनी खंड के सभी विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप नांदल ने सभी छात्रों को उत्तम प्रदर्शन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अध्यापकों को छात्रों की मेहनत करवाने के लिए प्रशंसा की।

    सरपंच पंचपाल शर्मा

    प्रिंसिपल अंजली सिंह ने ई ख़बर मीडिया संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की और 28 में से 28 बच्चे अपियर हुए है, मांधना स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा और बच्चों ने विद्यालय व मोरनी खंड का नाम रोशन किया।

    होनहार बच्चे नगद पुरस्कार से होंगे सम्मानित: सरपंच पंचपाल शर्मा

    मांधना स्कूल की प्रिंसिपल अंजलि सिंह

    हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्‌वारा 10 वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रा0 माध्यमिक वि‌द्यालय मांधना में कुल 28 वि‌द्यार्थी अपीयर हुए जिसमें सभी 28 विद्यार्थी पास हुए। स्कूल का परिणाम 100% रहा। 10 वीं कक्षा की छात्रा आस्था पुत्री राजेश कुमार ने 97% अंक लेकर स्कूल तथा मोरनी खण्ड में प्रथम स्थान तथा ज़िला पंचकूला में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधना की छात्रा पिकी पुत्री सुरजीत कुमार ने 96% अंक लेकर स्कूल में दूसरा तथा खंड स्तर पर भी दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा स्कूल की छात्रा मनप्रीत पुत्री सतीश कुमार ने 93% अंक लेकर स्कूल तथा खंड स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    सरपंच पंच पाल शर्मा ने सभी बच्चों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रधानाचार्या अंजली सिंह व स्कूल स्टाफ को शुभ कामनाएँ दी तथा बेहत्तर परीक्षा परिणाम का श्रेय दिया। सरपंच पंचपाल शर्मा ने स्कूल तया खंड स्तर पर प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को स्वतन्त्रता दिवस पर क्रमश: 50, 000 / 30, 000 / 20, 000 रूपये की नगद राशि निजि कोष से देने की घोषणा की ताकि छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में प्रोत्साहन मिले व स्कूल में वि‌द्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा हो।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    यूट्यूब रील्स के माध्यम से आशा कुमारी यादव छूना चाहती हैं नई ऊंचाइयां!

    बिहार : ज़िला मुजफ्फरपुर थाना सरईयां , ग्राम नारायणपुर फक़ीराना की रहने वाली आशा कुमारी यादव उम्र 25 वर्ष है, पति का नाम लक्ष्मण राय यादव वह उनके दो बच्चियां है। आशा कुमारी यादव ने अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए आशा कुमारी यादव ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट जल्द बनाएगी घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए कंचन देवी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है Asha music channel short
    @आशातडू, 9 सब्सक्राइबर्स, 60 videos अपने यू ट्यूब अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। आशा कुमारी यादव ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है।

    जो अपने यूट्यूब वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कंचन देवी का यूट्यूब पर अकाउंट https://www.youtube.com/@ashatdu, Asha music channel short
    @आशातडू, 9 सब्सक्राइबर्स, 60 videos जिसके 3278 टोटल व्यूज है वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं आशा कुमारी यादव के फैन्स भी उनके यूट्यूब शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ आशा कुमारी यादव सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में आशा ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

    आशा कुमारी यादव के पूरे हुए 9 सब्सक्राइबर!

    दरअसल बिहार मुजफ्फरपुर की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं आशा कुमारी यादव ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। आशा कुमारी यादव 9 फॉलोअर्स के साथ आती हैं, आशा ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए आशा ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह https://www.youtube.com/@ashatdu, Asha music channel short
    @आशातडू, 9 सब्सक्राइबर्स, 60 videos नाम से जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और आशा ने एक वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को मंत्र मुग्ध कर रही है

    ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

    आशा कुमारी यादव ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 9 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने आशा कुमारी यादव को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो आशा है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। आशा कुमारी यादव अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं आशा ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    स्कूटर इंडिया चौराहा ट्रैफिक चल रहा हैं राम भरोसे नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं टैंपो और ई रिक्शा।

    लखनऊ | राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में स्कूटर इंडिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण नो पार्किंग जोन में खड़ी रहती हैं गाडियां स्कूटर इंडिया ट्रैफिक पुलिस अपनी मनमानी तरीके से कार्य कर रही हैं एवं अपने काम पर ध्यान नही दे रही हैं राजधानी लखनऊ में भारी वाहनों के प्रवेश होने से दिन भर बार बार जाम लगने के हालात बने रहते हैं। इससे शहर की आबादी को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं कई दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर अधिकारियों ने कई बार हिदायत दे रखी है इसके बावजूद भी स्कूटर इंडिया के ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपने मनमानी अनुसार काम कर रही है। और इसकी वजह से आम जनता को बहुत असुविधाओ का सामना करना पड़ता हैं कई बार जाम की वजह का कारण स्कूटर इंडिया के चारो तरफ टैंपो और रिक्शा नो पार्किंग जोन में खड़े रहते हैं।लेकिन इस पर स्कूटर इंडिया के पुलिस कर्मियों का ध्यान बिलकुल भी नही जाता है। और यह स्थिति सिर्फ एक दिन की नही हैं प्रतिदिन सुबह शाम को भीषण जाम लगा रहता है यही स्थिति कई दिन दूर तक बनी रहती है चौराहे से एयरपोर्ट तिराहे की दूरी लगभग 3किलोमीटर हैं लोगो को इससे निकलने के लिए लगभग डेढ़ से दो घंटे तक लगते है स्थानीय लोगो का कहना हैं की ट्रैफिक कर्मी की लापरवाही के चलते ही यह जाम लगता है । और वह अपनी काम जिम्मेदारी से नही निभा रहे है यदि ट्रैफिक पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाए तो आम जनता को जाम से छुटकारा मिल सकता है।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

    सौसर छिंदवाड़ा नैशनल हाइवे पर खुली शराब दुकान को हटाने के लिए कॉलेज के बच्चो ने छेड़ी मुहिम

    शराब दुकान हटाने सड़क पर उतारे छात्र-छात्राएं
    गुरुवार को छिंदवाड़ा मार्ग पर सीबीएसई स्कूल कॉलेज कपास जिनिंग के सामने खुल रही शराब की दुकान के विरोध में रहा है यहां पर खुल रही शराब दुकान के लेकर छात्र-छात्राओं वार्ड वासियों कांग्रेस नेताओंने वार्ड नंबर 14 छिंदवाड़ा नागपुर मार्ग परी शराब दुकान हटाने को मांग को लेकर विरोध किया इसके दौरान प्रशासन की ओर से एसडीम सिद्धार्थ पटेल डीएसपी आबकारी अधिकारी डी एल मरावी नाम मौके पर पहुंचकर छात्र छात्राओं से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को सुना संयोग रुंघे खास रिपोर्ट

    ई खबर मीडिया के लिए संयोग की खबर

    प्रदेश के वेटरनरी सर्जनों का है पशु स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समाज कल्याण में अहम योगदान : एसोसिएशन

    हरियाणा / हिसार: वेटरनरी सर्जन एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु-विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार में आयोजित में हुई जिसमें राज्य की दो बड़ी वेटरनरी सर्जन एसोसिएशन का विलय हुआ और अब हरियाणा स्टेट वेटेरनेरियन एसोसिएशन के तहत प्रदेश के पशु चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। एसोसिएशन के इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के महानिदेशक डॉ लाल चंद रंगा मुख्य अथिति के तौर पर उपस्थित रहे जो अब इस एसोसिएशन के संरक्षक की भूमिका में रहेंगे। इससे पहले उन्होंने विभाग की हिसार कमिश्नरी की बैठक का भी अध्यक्षता की थी जिसमें हिसार फतेहाबाद सिरसा और जींद ज़िलो के सभी पशु चिकित्सक और अधिकारी उपस्थित रहे। एसोसिएशन के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पशु स्वाथ्य सेवाओं को पशुपालकों के हित में कार्य करने में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका रहती है, वे पशु इलाज़ के साथ-साथ अनेक पशु कल्याण से जुड़ी स्कीमों को जन-जन तक पहुँचाते है। एसोसिएशन में नई ज़िम्मेदारी लेते हुए सह संरक्षक और विभाग के राज्य गौशाला विकास अधिकारी डॉ सुरेंद्र दुहन ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश होने के साथ पशु प्रधान राज्य भी है

    जहाँ किसानों की आय वृद्धि में पशुओं का भी बड़ा अहम योगदान रहता है और पशुओं की विभिन्न स्वाथ्य सेवा प्रदान करने में पशु चिकित्सक अग्रेसर की भूमिका में रहते है। एसोसिएशन के प्रधान डॉ जगबीर ढान्ढा ने वेटरनरी सर्जनों के हित को ध्यान करने के लिए सरकार से निवेदन करते हुए बताया कि एसोसिएशन की तरफ़ से केंद्र सरकार और अन्य राज्यों में दिए जा रहे मेडिकल डॉक्टर के समान वेतन के लिए उन्होंने राज्य सरकार से ज्ञापन दिया हुआ है जो विचाराधीन है और आचार चुनाव सहींता हटने के बाद सरकार से पुनः आग्रह किया जाएगा। डॉ अश्वनी, एसोसिएशन के नए मनोनीत महासचिव ने कहा कि वेटरनरी सर्जन प्रदेश में विभिन्न पशु स्वास्थ्य सेवाएँ दे रहे है चाहें वह गौशालों के सम्बंधित हो या पशु पालकों के घर द्वार जा कर किए जा रहे टीकाकरण हो और इसके साथ ही प्रदेश के 1000 से अधिक राजकीय पशु चिकित्सालयों में दैनिक किए जा रहे पशु उपचार भी मुख्य है। उन्होंने आगे कहा कि बड़े पशु, छोटे पशु हो या फिर आज कल अधिक चलन में घरों में रखे जा रहें पेट्स हो सभी के स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी वेटरनरी सर्जन पर ही होती है इसलिए सरकार को भी समाज में इतनी बड़ी भूमिका निभा रहे पशु चिकित्सकों का उचित सम्मान करते हुए उन्हें उनकी मुख्य माँग मेडिकल डाक्टरों के समान वेतन दिए जाने की माँग को स्वीकार करने और इसके लिए चुनाव के तुरंत बाद घोषणा करने का निवेदन करते हुए सरकार से आग्रह किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभाग में महानिदेशक पद पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पदोन्नत अधिकारी को ही महानिदेशक पद पर बनाए जाने की प्रदेश की परंपरा जारी रखने के लिए भी सरकार से आग्रह किया। डॉ विजय कादियान, महासचिव ने मंच का संचालन करते हुए पशुचिकित्सकों के जनहित में किए जा रहे अनेक कार्य ध्यान करवायें। डॉ रणजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ सुभाष, उपाध्यक्ष, डॉ कृष्ण शर्मा कोषाध्यक्ष सहित एसोसिएशन कार्यकारिणी से डॉ पुनीत डॉ संदीप मलिक, डॉ सिलोचना डॉ राजकुमार डॉ अमित शर्मा डॉ रामबीर डॉ विक्रम डॉ राजू शर्मा डॉ तरुण और डॉ सुनील बिश्नोई भी इस कार्यकारिणी बैटक में उपस्थित रहे।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    सरकारी स्कूल पर दबंग का हुआ कब्जा दबंग ने स्कूल में भरा भूसा छात्रों को नहीं मिल पाया भवन का लाभ

    सरकारी स्कूल पर दबंग का हुआ कब्जा दबंग ने स्कूल में भरा भूसा छात्रों को नहीं मिल पाया भवन का लाभ
    यह मामला हटा संकुल कड़वाहा स्कूल का है जहां माध्यमिक शाला दबंग द्वारा भूसा भरा गया है नवीन स्कूल बनने के बाद भी छात्रों को नहीं मिला भवन का लाभ

    टीकमगढ़ और बल्देवगढ़ शिक्षा विभाग सुर्खियों में
    अधिकारियों की कर प्रणाली पर उठ रहे सवाल कार्यवाही नहीं होने से शिक्षकों केअपराधी हौसले बुलंद

    समाचार सूत्र नीलेश यादव बल्देवगढ़ मध्य प्रदेश