More
    Home Blog Page 129

    राहुल-गोयनका के बीच कंट्रोवर्सी पर असिस्टेंट कोच क्लूजनर ने कहा:दो क्रिकेटप्रेमियों के इस तरह की बातचीत में कोई समस्या नहीं, राहुल की तारीफ की

    लखनऊ सुपर जायंट्स के असिस्टेंट कोच लांस क्लूजनर ने केएल राहुल के कप्तानी छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। IPL में 8 मई को LSG को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हराया था। हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका, कैप्टन केएल राहुल और कोच जस्टिन लैंगर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में गोयनका केएल राहुल पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।

    इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया था कि राहुल LSG की कप्तानी छोड़ सकते हैं। हालांकि सोमवार को दिल्ली में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लूजनर ने कहा, दो क्रिकेटप्रेमियों के इस तरह की बातचीत में कोई समस्या नहीं है। हमें ठोस बातचीत पसंद है और इसी तरह से टीमों का प्रदर्शन अच्छा होता है। हमारे लिए यह बड़ी बात नहीं है।

    क्लूसनर ने राहुल की तारीफ की
    पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी क्लूसनर ने कप्तान केएल राहुल की तारीफ की। उन्होंने कहा ‘राहुल का अपना अलग स्टाइल है, जिसने उन्हें बेहतरीन क्रिकेटर बनाया है। यह IPL उसके लिए कठिन रहा क्योंकि हम लगातार विकेट गंवाते रहे जिससे कारण उसे खुलकर खेलने का मौका नहीं मिला। मुझे लगता है कि वह जल्दी ही बड़ी और अच्छी पारी खेलेंगे। राहुल ने ओपनिंग करते हुए इस सीजन में 136.09 के स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए हैं। राहुल टीम के टॉप स्कोरर हैं।

    लखनऊ प्लेऑफ की रेस में कायम
    LSG 12 मैचों के बाद 12 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। टीम अभी प्लेऑफ की रेस में नहीं हुई है। लखनऊ के अभी 2 मैच बाकी हैं। टीम आज दिल्ली कैपिटल्स और 17 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

     

    पतंजलि विज्ञापन केस- सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा:बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली

    पतंजलि विज्ञापन केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने दोनों को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी है।

    भ्रामक विज्ञापन के मामले में 23 अप्रैल की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि IMA को अपने डॉक्टरों पर भी विचार करना चाहिए, जो अक्सर मरीजों को महंगी और गैर-जरूरी दवाइयां लिख देते हैं। अगर आप एक उंगली किसी की ओर उठाते हैं, तो चार उंगलियां आपकी ओर भी उठती हैं।

    कोर्ट की टिप्पणी को IMA प्रेसिडेंट डॉ. आरवी अशोकन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। डॉ. अशोकन ने कहा था- सुप्रीम कोर्ट के अस्पष्ट बयानों ने प्राइवेट डॉक्टरों का मनोबल कम किया है। कोर्ट ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी और उन्हें नोटिस जारी कर 14 मई तक जवाब मांगा था।

    IMA की आलोचना में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि आप (IMA) कहते हैं कि दूसरा पक्ष (पतंजलि आयुर्वेद) गुमराह कर रहा है, आपकी दवा बंद कर रहा है – लेकिन आप क्या कर रहे थे?! … हम स्पष्ट कर दें, यह अदालत किसी भी तरह की पीठ थपथपाने की उम्मीद नहीं कर रही है।

    10 जुलाई, 2022 को पब्लिश पतंजलि वेलनेस का विज्ञापन। एडवर्टाइजमेंट में एलोपैथी पर “गलतफहमियां” फैलाने का आरोप लगाया गया था। इसी विज्ञापन को लेकर IMA ने 17 अगस्त 2022 को याचिका लगाई थी।

    7 मई की सुनवाई में क्या हुआ था?
    सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने 7 मई को IMA की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की थी। इसमें कहा गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सीनेशन और एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार किया।

    बेंच ने कहा था कि अगर लोगों को प्रभावित करने वाले किसी प्रोडक्ट या सर्विस का विज्ञापन भ्रामक पाया जाता है तो सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।

    कोर्ट ने केंद्र से पूछा- राज्यों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई से क्यों रोका
    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा था कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयुष अधिकारियों को भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक रूल, 1945 के रूल 170 के तहत कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए क्यों कहा।

    सुनवाई के दौरान कोर्ट का ध्यान केंद्र सरकार की ओर से 2023 में जारी एक पत्र की ओर ले जाया गया। इसमें रूल 170 के कार्यान्वयन पर प्रभावी रूप से रोक लगा दी गई थी। रूल 170 को 2018 में 1945 के नियमों में जोड़ा गया था।

    रूल 170 मे कहा गया है कि आयुर्वेदिक, सिद्ध और यूनानी दवाएं जिस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मैन्युफैक्चर हो रही है वहां के लाइसेंसिंग अथॉरिटी के अप्रूवल के बिना विज्ञापन नहीं दिया जा सकेगा। इस नियम का उद्देश्य भ्रामक विज्ञापनों से निपटना था।

    जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच को बताया गया कि रूल 170 को कई उच्च न्यायालयों में चुनौती दी गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से एक्सपर्ट की सलाह लेने के बाद नियम की फिर से एग्जामिन करने को कहा है।

    चूंकि नियम पर अभी पुनर्विचार किया जाना बाकी है, इसलिए केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ इसे लागू करने से बचें। हालांकि, बेंच इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं थी।

    जस्टिस अमानुल्लाह ने पूछा- बिना निर्णय लिए क्यों कह रहे हैं कि नियम 170 के तहत कार्रवाई न करें? हाई कोर्ट ने आपको निर्णय लेने का निर्देश दिया था। फिलहाल तो कानून वहीं है। बिना निर्णय लिए आपने यह क्यों कहा कि नियम 170 के तहत कदम न उठाएं?’

    केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने अदालत को आश्वासन दिया कि रूल 170 पर अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लिया जाएगा।

    कोर्ट ने कहा था- ब्रॉडकास्टर्स को सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दाखिल करना होगा
    SC ने कहा था कि ब्रॉडकास्टर्स को कोई भी विज्ञापन दिखाने से पहले एक सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म दाखिल करना होगा, जिसमें कहा जाएगा कि विज्ञापन नियमों का अनुपालन करते हैं। अदालत ने कहा था कि टीवी ब्रॉडकास्टर्स ब्रॉडकास्ट सर्विस पोर्टल पर घोषणा अपलोड कर सकते हैं और आदेश दिया कि प्रिंट मीडिया के लिए चार हफ्ते के भीतर एक पोर्टल स्थापित किया जाए।

    कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापनों से जुड़ी 2022 की गाइडलाइन का भी जिक्र किया था। इसकी गाइडलाइन 13 में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को उस प्रोडक्ट या सर्विस के बारे में पर्याप्त जानकारी या अनुभव होना चाहिए जिसे वो एंडोर्स कर रहा है। उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यह भ्रामक नहीं है। बेंच ने उपभोक्ता की शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोसेस बनाने की जरूरत बताई।

    1. अगस्त 2022: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पतंजलि के खिलाफ याचिका लगाई
    सुप्रीम कोर्ट इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से 17 अगस्त 2022 को दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रही है। इसमें कहा गया है कि पतंजलि ने कोविड वैक्सीनेशन और एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार किया। वहीं खुद की आयुर्वेदिक दवाओं से कुछ बीमारियों के इलाज का झूठा दावा किया।

    2. नवंबर 2023: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही
    कोर्ट ने कहा- पतंजलि भ्रामक दावे करके देश को धोखा दे रही है कि उसकी दवाएं कुछ बीमारियों को ठीक कर देंगी, जबकि इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। पतंजलि ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) एक्ट में बताई गई बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले अपने प्रोडक्ट्स का विज्ञापन नहीं कर सकती।

    3. जनवरी 2024: कोर्ट के आदेश के बाद भी पतंजलि ने प्रिंट मीडिया में जारी किए विज्ञापन
    IMA ने दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में प्रिंट मीडिया में जारी किए गए विज्ञापनों को कोर्ट के सामने पेश किया।कोर्ट के मना करने के बाद भी पतंजलि की ओर से गुमराह करने वाले विज्ञापन जारी करने के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी कर ये भी पूछा है कि उनके खिलाफ क्यों न अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए।

    4. मार्च 2024: स्वामी रामदेव और MD आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने को कहा
    19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि पतंजलि आयुर्वेद ने अवमानना ​​नोटिस का जवाब नहीं दिया है। अदालत ने पतंजलि के को-फाउंडर बाबा रामदेव और कंपनी के MD आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट पेश होने को भी कहा। बालकृष्ण ने 21 मार्च को एक माफीनामा जारी किया।

    5. अप्रैल 2024: कोर्ट ने माफीनामा रिजेक्ट किया, कहा- आपकी माफी से संतुष्ट नहीं
    2 अप्रैल को कोर्ट ने रामदेव और बालकृष्ण को भ्रामक विज्ञापनों के संबंध में उचित हलफनामा दायर नहीं करने पर फटकार लगाई। अदालत ने रामदेव और बालकृष्ण को “कार्रवाई के लिए तैयार” रहने को कहा। कोर्ट ने उनकी माफी को खारिज करते हुए कहा- आपकी माफी इस अदालत को संतुष्ट नहीं कर रही है।

    6. अप्रैल 2024: पतंजलि ने कोर्ट में माफीनाफा फाइल किया, 67 अखबारों में भी छपवाया
    पतंजलि ने 23 अप्रैल को कोर्ट में भ्रामक विज्ञापनों को लेकर माफीनामा फाइल किया। इसे 67 अखबारों में पब्लिश किया गया था। इस पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा- आपके विज्ञापन जैसे रहते थे, इस ऐड का भी साइज वही था? जब आप कोई विज्ञापन प्रकाशित करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हम उसे माइक्रोस्कोप से देखेंगे।

    7. अप्रैल 2024: ओरिजिनल माफीनामा की जगह ई-फाइलिंग करने पर फटकार लगाई
    कोर्ट ने पतंजलि के वकील को ओरिजिनल माफीनामा (न्यूज पेपर्स की कॉपी) की जगह ई-फाइलिंग करने पर फटकार लगाई। कोर्ट ने पतंजलि पर समय पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर उत्तराखंड सरकार को भी फटकारा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख दी।

    तंगहाल पाकिस्तान सभी सरकारी कंपनियों को बेचेगा:PM शहबाज शरीफ ने कहा- सरकार का काम बिजनेस करना नहीं

    आर्थिक संकट और IMF की कड़ी शर्तों से जूझ रहे पाकिस्तान ने सभी सरकारी कंपनियों को बेचने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में प्राइवेटाइजेशन कमिशन की मीटिंग में मंगलवार को इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा, “बिजनेस करना सरकार का काम नहीं है, सरकार का काम बिजनेस और देश में निवेश के लिए अच्छा माहौल देना है।

    शरीफ ने कहा कि सभी सरकारी कंपनियों को बेचा जाएगा चाहे मुनाफा कमा पा रही हों या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार सिर्फ उन कंपनियों को अपने पास रखेगी जो रणनीतिक रूप से अहम हैं।

    प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपील की है कि वो प्रक्रिया का आसान बनाने में प्राइवेटाइजेशन कमिशन का सहयोग करें। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय की दिसंबर 2023 की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पास 88 सरकारी कंपनियां हैं।

    पीएम शहबाज शरीफ पाकिस्तान के प्राइवेटाइजेशन कमिशन के साथ मीटिंग करते हुए।

    सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10 वी व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है.

    लखनऊ | सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10 वी व 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बंथरा क्षेत्र की एजुकेशन क्लासेस में पढ़ने वाली तृषा पाल ने 10th में 87.7% मार्क्स हासिल कर अपने माता पिता व अपने सभी गुरुजनों का नाम रोशन किया। तृषा बंथरा क्षेत्र के दरोगा खेड़ा की रहने वाली हैं । और व आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 10 वीं की परीक्षा के लिए दिन-रात तैयारी कीं। जिसका नतीजा यह है कि उन्हें 87.7 प्रतिशत अंक मिले हैं। बोर्ड के सिलेबस को कवर किया जा सके, इसलिए वह हर दिन 7 घंटे तक पढ़ाई करती थीं।तृषा का कहना है कि उनकी इस सफलता में एजुकेशन क्लासेस के रजत सर ने अपनी एहम भूमिका निभाई । और वह कहती हैं की वो अंडर प्रेशर ज़्यादा अच्छा परर्फॉर्म करती हैं इसलिए उन्होंने एग्ज़ाम के कुछ दिन पहले 6-7 घंटे पढ़ना शुरु कर दिया था. तृषा को अपने पिता जी से सबसे ज़्यादा प्रेरणा मिलती है, आज वो ही सबसे ज़्यादा खुश हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ से रजत पांडे की रिपोर्ट

    वाराणसी में मोदी का नामांकन आज:गंगा पूजन-आरती के बाद क्रूज से नमो घाट के लिए रवाना, काल भैरव के दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट जाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार (14 मई 2024) को यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इसके पहले उन्‍होंने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी 11:40 बजे वाराणसी से लोकसभा चुनाव 2024  के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पीएम के नामांकन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्री और 12 राज्‍यों के सीएम शामिल हो रहे हैं।

    पीएम के नामांकन के लिए बीजेपी ने वाराणसी में खासी तैयारियां की हैं। पीएम का क्रूज से नमो घाट तक जाना भी प्रस्‍तावित है। प्रधानमंत्री नमो घाट से काल भैरव मंदिर और फिर वहां से कलेक्‍ट्रेट जाएंगे। नामांकन के बाद वह रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। नामाकंन से पहले पीएम मोदी काशी कोतवाल से आशीर्वाद और अनुमति लेंगे।

    पीएम मोदी सुबह करीब आठ बजे बरेका अतिथि गृह से गंगा पूजन के लिए निकलेंगे। वह दशाश्वमेध घाट पर नौ बजे पहुंचेंगे। सुबह करीब 10.45 बजे कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालय जाएंगे। वह सुबह करीब 11.40 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

    पीएम के नामांकन में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, महाराष्‍ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल होंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर लोगों ने प्रतिभाग किया है। अद्भुत नजारा काशी की सड़कों पर था… मैं उन्हें(पीएम मोदी) बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।’

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नामांकन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘आज उनका नामांकन है जो पूरी दुनिया में लोकप्रियता में नंबर एक पर हैं, हम खुशनसीब हैं कि हमें इसमें शामिल होने का मौका मिला है।’

    एमपी में 16 मई तक आंधी-बारिश, फिर तेज गर्मी:12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट; 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान

     भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों भीषण गर्मी (Extreme Heat) से लोग परेशान हैं। इसी बीच मौसम (Weather) ने अचानक फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में 16 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं प्रदेश में सोमवार को इंदौर, रतलाम के साथ कई जिलों में हल्की बारिश हुई, तो धार में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।

    मध्यप्रदेश में 16 मई तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा। मंगलवार को भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम रहेगा। इस वजह से मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    प्रदेश में भीषण गर्मी के दौरान बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में 16 मई तक आंधी बारिश के साथ 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं कई जिलों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है।

    ऑरेंज अलर्ट
    अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

    यलो अलर्ट
    इधर राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, देवास, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पन्ना, कटनी और डिंडोरी में यलो अलर्ट जारी किया है।

    युवा मोर्चा सम्मेलन कर राजनाथ सिंह के समर्थन में युवाओं ने भरा जोश

    लखनऊ | भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा सम्मेलन कार्यकर्म लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में कार्यक्रम का आयोजन इको गार्डन रोड पर आयोजित किया गया ।जिसमे मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंदीय मंत्री रामदास आठवले ,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद दृवेदी,भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा की युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी एवं देश का भविष्य हैं आज भारत पूरे विश्व में अपना परचम लहरा रहा है तो उसमे सबसे अधिक भूमिका यहां के युवाओं की हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा की भारत की रक्षा और सुरक्षा जिनके हाथ वह हैं राजनाथ ।

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह राजनीतिक जगत में एक बेमिसाल वेक्तित्व हैं। विशिष्ठ अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद दिवेदी ने कहा की लखनऊ का युवा मोर्चा बजारो ,स्कूलों , मॉल, मेट्रो स्टेशन,सभी जगह घूम घूम कर नुक्कड़ सभाएं कर लखनऊ के लोकप्रिय सांसद भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए वोट की अपील कर रहा हैं।एवं युवाओं ने ठान लिया हैं की अबकी बार लखनऊ 5 लाख से अधिक मतों से विजय दिला कर इतिहास रचेगा ।भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास को मजबूती मिली हैं और बुनियादी ढांचा और अधिक अच्छा हुवा हैं जिसका परिणाम यह हैं की अब बेरोजगारी दर भारत के निचले स्तर पर हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा लखनऊ का युवा 20 मई को एतिहाशिक मतदान कराकर 4 जून को ऐतिहासिक मतो से यह सीट जीतने का कार्य करेगा मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव दृवेदी , क्षेत्रीय अध्यक्ष नितिन मित्तल ,प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम सिंह ,क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत सेठ ,महानगर महामंत्री अमित त्रिपाठी ,अभिषेक गुप्ता ,उपाध्यक्ष संजय शुक्ला ,सौरब तिवारी ,अंकित पांडेय ,हर्ष शुक्ला ,वैभव सिंह ,अविनाश सिंह ,आशुतोष तिवारी, अभय सिंह, अभिषेक मिश्र ,कुणाल शुक्ला ,नगर कर समिति चेतन तिवारी , नितिन सिंघल ,आनंद तिवारी , समर्थ सिन्हा,वशंक नारंग एवं युवा कार्यकता उपस्थित रहे ।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ से रजत पांडे की रिपोर्ट

    पूर्णियाँ में जमीनी विवाद में जानलेवा हमलाः पति पर लाठी-डंडे से किया हमला, बचाने आई पत्नी को पीटकर अधमरा किया

    बिहार: भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर जानलेवा हमला का एक मामला प्रकाश में आया है। मामला जानकी नगर थाना क्षेत्र के सोनपुर गाँव की पंचायत लादूगढ़

    है। घटना को लेकर गाँव निवासी सुभाष ने जानकीनगर थाना पुलिस को आवेदन देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार जानकीनगर पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक पुश्तैनी ज़मीन है पिछले कई दिनों से उक्त ज़मीन पर कब्जा करने के लिए गाँव के हीं दो भाई रघुनंदन मंडल पत्नी रेखा भारती और जयकुमार पत्नी पूजा देवी पुत्र हिमांशु दो अन्य। इस दौरान सभी आरोपियों ने अपने गाँव के ही सहयोगी के सहयोग से 27 अप्रैल 2024 को हमला कर दिया दोपहर हथियार से लैस होकर दबंगई दिखाते हुए ज़मीन कब्जाने का प्रयास किया। पीड़ित सुभाष जब ज़मीन पर पिलर करने का काम कर रहा था आरोपियों ने अचानक उसे पर हमला कर दिया बीच बचाव करने के लिए आई मेरी पत्नी अर्चना पर जानलेवा हमला कर दिया वह बेहोश होकर वह ज़मीन पर गिर पड़ी आनन फानन में उसे भागलपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तथा तीन दिन मेरी पत्नी आईसीयू में रही अब उसका इलाज़ चल रहा है सुभाष ने बताया कि 5 मई 2924 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई इस फिलहाल मामले की जांच कर रही है आरोपी पुलिस की पहुँच से बाहर है।

    क्या लिखा है थाना में दी शिकायत पत्र में? थानाध्यक्ष जानकी नगर पूर्णियाँ

    पुलिस थाना जानकी नगर जिला पूर्णिया में दिया शिकायत पत्र

    विषय: जमीनी विवाद में मेरे एवं मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने के सम्बन्ध में

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मैं सुभाष कुमार पिता अशोक मल उम्र 38 वर्ष ग्राम सोनापुर वार्ड नंबर 7 पंचायत लादूगढ़ थाना जानकीनगर कार ज़िला पूर्णियाँ बिहार का स्थायी निवासी है।निवेदन पूर्वक कहना है। फिर ज़मीन के द्वारा ज़मीन मापी होकर नत्ररी नक्सा बना दिया गया, कंप इस पारी नक्सा में सभी का भू माप दर्शा दिया गया मैं अपने हिस्से की ज़मीन पर पिल्लर लगा रहा था एक मेरी पत्नी अर्चना देवी बगल में खड़ी थी। सभी समय एका एक रघुनंदन मंडल उम्र 48 वर्ष स्व पिता भगवान मंडल लगा रेखा भारती पति रघुनंदन मंडल पिता स्व0 भगवान मंडल 45 वर्ष जय कुमार पिता स्व0 भगवान मंडल उम्र 44 वर्ष लगभग भी पूजा देवी पति जय कुमार मंडल उम्र 40 वर्ष लगभग एवं हिमाशु कुमार पिता जय कुमार मंडल उम्र 17 वर्ष लगभग से सभी व्यक्ति लाठी डंडा लेकर लाया और गाली गलोज करने लगा। एवं मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरी पत्नी मुझे बचाने लगी हो इन लोगों के मेरी पत्नी के साथ मारपीट करने लगे एव मेरे पत्नी अर्चना देवी के सारे कपड़े फाड दिया। तब तक में रघुनंदन मंडल अपने हाथ में लोहा के राेड लेकर जान से मारने के नियत से मेरी पत्नी को माथा पर पली जखमी होकर ज़मीन गिर पड़ी मारा जिससे मेरी पत्नी को मेने उसे तुरंत लेकर भागलपुर इलाज़ करने के लिए चला गया। जो कि इस आनन फानन में वक़्त सी0 एन0 एम अस्पताल भागलपुर में भती है। ज़िन्दगी और मोत के बीच में लड़ रही है कभी भी उसकी मौत हो सकती है।

    अंतः श्रीमान से निवेदन है कि इस सम्बंध कृपा कि जाए और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए सब पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए पीड़ित पति सुभाष कुमार

    पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियाँ

    पति सुभाष के परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी पीड़ित ने आरोप लगाया पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही नक़ाबपोज़ बदमासों द्वारा घर पर हमला वह तोड़ा फोड़ और लूट पाट व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने कहा की अगर कोई यहाँ आया तो उस मार दिया जाएगा।

    जमीनी विवाद की तस्वीर

    पीड़ित सुभाष ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार

    सुभाष ने बताया कि सरकार सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए मुजरिम पर कार्यवाही करते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजें और मेरी पत्नी जो ज़िन्दगी और मौत से जूझ रही है उसको न्याय दिलाया जाए और अगर मुझे यह मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके ज़िम्मेदार यही आरोपी होंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सुभाष के द्वारा दिए आवेदन की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    क्षेत्र की जीवनदायिनी नदियों पर रेतासुरो का आतंक

    निदियो में पोकलेन मशीन से किया जा रहा रेत का खनन
    सौसर विधानसभा में भारी मात्रा में अवैध रेत उत्खनन माफियाओ द्वारा किया जा रहा है बिना‌ रायल्टी के डम्पर धड़ल्ले से चल रहे हैं माफिया जहां मन हो वहां नदी खौद रहै है बहती धारा से पोकलेड मशीनों से खनन किया जा रहा है‌। नदी के आस-पास ग्रामो में अवैध रेत के पहाड़ खडे कर दिए हैं शासन-प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है।
    जिला खनिज अधिकारी तथा एस,डी,एम महोदय से निवेदन है अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाये जनता को अंकुश लगाने हेतु विवश न‌ करे। कार्यवाही नहीं की गयी तो सैकड़ों ग्रामीणो के साथ अवैध रेत उत्खनन को‌ रोकने आंदोलन किया जायेगा ।
    मुझे ग्राम सावंगा,हिवरा खडेरायवार,निमनी के ग्रामीणों ने अवगत कराया है की उनके ग्राम में भारी मात्रा में मशीनों से अवैध रेत उत्खनन माफियाओ द्वारा किया जा रहा है।

    ई खबर मीडिया के लिए संयोग रूंघे की रिपोर्ट

     

    आंखों में रोशनी नहीं, आवाज में है जादूः 14 साल की दिव्यांग हर्षा को लोग बोलते हैं लता मंगेशकर, गरीबी से गर्त में दिख रहा भविष्य

    बिहार: ज़िला सारन छपरा, ग्राम पिरोटा ख़ास मेघा बनियापुर सारन की रहने वाली हर्षा कुमारी उम्र 14 वर्ष है, पिता का नाम उमेश सिंह वह माँ शोभा सिंह ने बताया कि हमारी बेटी हर्ष बचपन से ही दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता दिव्यांग है परंतु उनकी आवाज़ में एक जादू है वह 6 वर्ष की आयु से ही गाना गा रही है तथा हर्षा ने सन 2021 में यूट्यूब चैनल बनाया था तब से आज तक वह बहुत मेहनत कर रही है। हर्षा अपनी रिल्स को ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाना व सब्सक्राइबर बढ़ाना चाहती हैं ताकि उसके परिवार में जो ग़रीबी से गुजर रहा है। उसे थोड़ी निजात मिल सके आने वाले समय में सोशल मीडिया पर अपना एक नाम और अपनी पहचान बनाना चाहती है ताकि वह अपने घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए हर्षा कुमारी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया हुआ हैं हर्षा ने बताया वह गाना गाकर धन अर्जित करना चाहती है ताकि घर परिवार की जिम्मेवारी उठा सके। वही मीडिया से बात करते हुए हर्षा कुमारी ने बताया कि 2021 में उन्होंने यूट्यूब पर अपना जो अकाउंट बनाया हुआ है Harsha Kumari, @harshakumari4550, 321 सब्सक्राइबर्स, 113 वीडियोस अपने यू ट्यूब अकाउंट बनाया है उसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जुड़ेंगी। हर्षा कुमारी ने बताया कि वह अपने राज्य और अपने गाँव और अपनी तहसील और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहती है। हर्षा ने बताया कि उसे बचपन से ही आंखों से बिल्कुल दिखाई नहीं देता वह दिव्यांग है तथा वह अपने माता-पिता के लिए कुछ नया करना चाहती हैं।

    हर्षा कुमारी के माता-पिता मां शोभा सिंह  पिता उमेश सिंह

    जो अपने यूट्यूब वीडियो से देश के हजारों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हर्षा कुमारी का यूट्यूब पर अकाउंट https: / / www. youtube. com / @harshakumari4550, Harsha Kumari, @harshakumari4550, 321 सब्सक्राइबर्स, 113 वीडियोस जिसके 13408 टोटल व्यूज है वीडियोस के नाम से है जिसके कोई भी रील आते ही हिट हो जाता है। वहीं हर्षा कुमारी के फैन्स भी उनके यूट्यूब पर गाया गाने और शार्ट रिल्स का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। इसके साथ हर्षा कुमारी सोशल मीडिया क्वीन भी कही जाती हैं, सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता देखते ही बनती है। वे अक्सर अपने नए पोस्ट फैन्स के साथ साझा करती हैं। ऐसे में आशा ने एक और खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है।

    हर्षा कुमारी के पूरे हुए 321 सब्सक्राइबर!

    दरअसल बिहार सारन छपरा की पहली ऐसी युवती हैं, जिन्हें ज़्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं हर्षा कुमारी ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ यूट्यूब शार्ट रील्स इंडस्ट्री की उभरती हुई सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं। हर्षा कुमारी 321 सब्सक्राइबर के साथ आती हैं, हर्षा ने बताया कि वह एक बहुत ही छोटे गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं वह सोशल मीडिया रेल्स यूट्यूब पर एक नया इतिहास लिखना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं और अपने ज़्यादा से ज़्यादा फॉलोअर्स बढ़ाना चाहती हैं इसके लिए हर्षा ने अपने चाहने वालों को कहा है कि वह https: / / www. youtube. com / @harshakumari4550, Harsha Kumari, @harshakumari4550, 321 सब्सक्राइबर्स, 113 वीडियोस नाम से जो यूट्यूब पर अकाउंट है उसे ज़्यादा से ज़्यादा लाइक करें सब्सक्राइब करें और आशा ने एक वीडियो अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे रील्स में चाहने वालों को उनकी आवाज़ मंत्र मुग्ध कर रही है। तथा पूरे परिवार की जिम्मेवारी आंखों से दिव्यांग हर्षा के ऊपर है।

    ई ख़बर मीडिया के माध्यम से फैन्स के लिए लिखा प्यार भरा नोट

    हर्षा कुमारी ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। वे लिखती हैं, 321 फॉलोअर्स का प्यार! मैं खुश नहीं बल्कि बेहद खुश हूँ। आपने हर्षा कुमारी को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो आशा है! आप सभी का धन्यवाद’। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को भी थैंक यू बोला है। हर्षा कुमारी अपने इन सभी वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा व्यूज आए इस के इंतज़ार में हैं। वह सभी रील बड़ी मेहनत से बनती हैं आशा ने मीडिया के माध्यम से अपने चाहने वालों को यह संदेश भी दिया है कि लोग उनकी वीडियो और रील ज़्यादा से ज़्यादा लाइक शेयर और सब्सक्राइब करें।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट