More
    Home Blog Page 127

    40 वर्ष का जनेश्वर 12 दिन से लापता, परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    झारखंड : अपिलकर्ता सुखदेव लोहरा ने जानकारी देते हुए बताया है लापता जनेश्वर लोहरा पिता स्वर्गीय लच्छू लोहारा गाँव पलहेया थाना मनिका जिला लातेहार । वह स्थाई निवासी झारखंड सुखदेव ने बताया मेरा जीजा जनेश्वर लोहरा उम्र करीब 10 वर्ष जो 05 / 05 / 2024 को दोपहर बाद घर से कही चला गया लापता हो गया

    सुखदेव ने जीजा के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं रमन के लापता होने के सम्बंध में अभी तक थाना मनिका में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, जनेश्वर के साला वह पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा पति कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है सुखदेव लोहरा

    जनेश्वर की पत्नी कहते हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 6206025657, 6201873330, 9346844976 । सुखदेव ने बताया कि जीजा की खोजबीन की जा रही है, उनके पत्नी ने बताया फिलहाल पति का कोई पता नहीं चल सका है। सुखदेव ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?
    यह मामला झारखंड जिला के लातेहार इलाके का है जहां से 40 साल का जनेश्वर लोहरा कहीं चला गया और सुखदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपने जीजा को सारी जगह ढूंढा रेलवे स्टेशन बस स्टॉप ऑटो स्टेशन बस स्टॉप परंतु जीजा का कहीं भी कुछ पता नहीं चला साला सुखदेव तथा पत्नी ने अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई क्योंकि वह पढ़े-लिखे नहीं है और उन्हें नहीं पता के कैसे लिखवानी है तथा मेरी सभी से अपील है कि जिस किसी को भी मेरा जीजा जनेश्वर लोहरा दिखाई दे वह ऊपर गए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:-
    जिला लातेहार पलहेया गाँव थाना मनिका का सुखदेव ने बताया मेरा जीजा केवल शर्ट और पैंट गले में गमछा पहने हुए कुछ ग्रामीणों ने 4 मई को उसे टोरी चंदवा देखा था दिनांक 5 / 05 / 2024 को दोपहर बाद लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन पत्नी ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। जनेश्वर लोहरा का अभी तक कोई पता नहीं चला है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। परिवार जनों ने जो जनेश्वर को ढूंढेगा उसे देंगे नगद इनाम। साला वह पत्नी ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के मेरे पति को ढूंढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    नेशनल हाइवे पर शराब दुकान से बढ़ेंगे दुर्घटना के मामले

    सौसर: क्षेत्र के सत्ताधारी,विपक्षी दिग्गजो की छाती पर शराब दुकान शराब दुकान शिफ्टिंग का विरोध छात्र छात्राओं ने किया शराब दुकान के सामने प्रदर्शन आखिर खुल कर क्यों नही कर पा रहे क्षेत्र के जिम्मेदार विरोध शराब दुकान लगाने के आदेश का पालन में जुटे जिम्मेदार अधिकारी मानवता,इमोशन पर भारी प्रसासनिक कार्यवाही कोई दमदार नेता नही ले रहा अपने हाथ मे क्रांति की मशाल शराब ठेकेदार के सहयोगी बने जिम्मेदार अधिकारी विरोध करने पर दे रहे नियम कायदों की दुहाई ज्ञापन के साथ मामले की इतिश्री के इरादे में जिम्मेदार देखते है क्या मोड़ लेता है मामला प्रसासन हर मामले को निपटने को तैयार नई जगह शराब दुकान लगाने का विरोध शराब दुकान के कआजू बाजू में कॉलेज,मन्दिर हॉस्पिटल होस्टल शराब दुकान के विरोध में कांग्रेसी सहित नगरवासियों ने दिया sdm के नाम ज्ञापन

    शहर में एक बार फिर शराब दुकान के खिलाफ लोगो का आक्रोश देखने मे आ रहा है,सौसर क्षेत्र में पहले से ही दो शराब दुकान मौजूद है किंतु एक शराब दुकान शहर से दूर से नेशनल हाइवे 547 सड़क किनारे नागपुर छिन्दवाड़ा रोड पर शिफ्ट करने पर विरोध के स्वर उठने लगे है,शराब दुकान के शुरुवात के साथ ही नगरवासी सौसर sdm के नाम ज्ञापन सौप के शराब दुकान दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की थी किन्तु 4 दिन बीत जाने पर भी कोई कार्यवाही नही होने पर छात्र छत्राओ ने अब यह मामला अपने हाथ मे लेकर शराब दुकान के सामने पर्दशन किया,जिन्हें प्रसासन द्वारा संमझाइश दी गई किंतु छात्र छत्राओ ने प्रसासन को जल्द दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया……..
    वही क्षेत्र के कई कांग्रेस, bjp के दिग्गजो के प्रतिष्ठान इस शराब दुकान से लगे हुए है साथ ही नेशनल हाइवे पर शराब दुकान के पास लगभग 4 कॉलेज,सरकारी अस्पताल, कृषि मंडी, सरकारी होस्टल व कपास की जिनिंग व्यापारिक प्रतिष्ठान है तो तो नेशनल हाइवे पर हादसे बढ़ सकते है व कॉलेज के छात्र छात्राओ को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है,अब ऐसे में देखना है कि यह शराब दुकान विरोध के बाद भी हटाई जाती है या नही…

    ई खबर मीडिया के लिए संयोग रूंघे की रिपोर्ट

     

    बगैर वर्दी के कर रहे कर्मचारी ड्यूटी,बगैर वर्दी के गार्ड करवा रहे नीलामी

    आष्टा। नवनिर्मित कृषि उपज मंडी बाइपास पर असुविधा के चलते किसान शुद्ध पानी तक के लिए तरसता है। यही नही शौचालय में ताले लगे हुए है। किसानो को माल भरने के नाम पर मनमाना प्याज लहसुन निकाला जाता है। जिसकी शिकायत जागरूक किसान ने मंडी सचिव श्रीमति प्रवीण सिंह चौधरी से की जिसे मंडी सचिव ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंडी पहुची और औचक निरीक्षण के दौरान अधीनस्थ कर्मचारीयो को जमकर फटकार लगाई। यही नही सचिव के पहुचने के तत्काल बाद शौचालय के ताले खुल गए। वही शौचालय में कंउे लकड़ी रखे हुए थे। उन्हे तत्काल निकाला गया। आज भी शौचालय की दीवार के पास ही कंउे जमे हुए है। मंडी सचिव को उपस्थित किसानो ने पीने के पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर दिखाया तो उसमे बारिक बारिक कीड़े के साथ छिपकलियां निकली जिसे जिसे मंडी सचिव ने तत्काल टंकी खाली करवाकर साफ कर दूसरा पानी भराने के निर्देश दिए यही नही और भी पानी की टंकीयां चेक की गई। साथ में मंडी कार्यालय में रखी दो पानी की टंकी शोपीज दिख रही है। यही नही शौचालय में उड़ती हुई बदबू महीनो से साफ नही होने के कारण मंडी कर्मचारी तक अपने कार्यालय मे बने शौचालय मे नही जाते कहने को तो कार्यालय के अलावा दो शौचालय और है। एक में ताला लगा हुआ है। दूसरे शौचालय के अज्ञात चोर गेट चुरा ले गए। इन तीनो शौचालयो में गंदगी और बदबू के कारण कर्मचारी सहित किसान व्यापारी खुले मे शौच करने पर मजबूर है। मंडी प्रशासन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छ भारत बने लेकिन स्थानीय जवाबदार की लापरवाही के चलते शौचालय होने के बावजूद भी मंडी मे आने वाले सभी लोग खुले में शौच करने पर मजबूर है।
    मंडी में अन्नदाता गंदा पानी पीने पर मजबूर


    लहसुन प्याज का क्रय विक्रय नवनिर्मित मंडी में किया जा रहा है। जहां किसानो के शोषण के साथ देश के अन्नदाता को शुद्ध पानी तक मंडी प्रशासन उपलब्ध नही करा पा रहा है। किसानो के लिए जो पीने का पानी है। उसमें छोटे छोटे कीड़े भिनभिनाते मच्छर तैरती हुई छिपकली का पानी भी किसानो को मजबूरी मे पीना पड़ता है। साथ में खुले में जमीन पर रखी हुई टंकी में आसानी से जहरीला जानवर जा सकता है। न तो शुद्ध पानी हेै न ही ठंडा । देश के अन्नदाता को न शुद्ध पीने का पानी है न ठंडा है।
    कर्मचारीयो की जगह बिना वर्दी के गार्ड करवा रहे नीलामी
    प्याज लहसुन की नीलामी शुरू की जाती है नियमानुसार परमनेंट वर्दीधारी कर्मचारी नीलामी करा सकता है। एवं किसानो को पर्चा दिया जाता है लेकिन नवनिर्मित मंडी में केवल एक ही कर्मचारी ने वर्दी पहनी थी। और हद तो जब हो गई कि जो नीलामी करवा रहे थे। वो फर्जी है। क्योकि वो कर्मचारी नही सुरक्षा गार्ड है। और न ही एक कर्मचारी को छोडकर किसी भी कर्मचारी अधिकारी के पास वर्दी नही थी। ऐसे मे किसान असमंजस की स्थिति मे रहता है कि आखिर वो कैसे पहचाने। और अपनी समस्या किसे बताए। औचक निरीक्षण के दौरान किसानो ने मंडी सचिव को अपनी समस्याओ से अवगत कराया है। देखना यह है कि समस्या हल कब तक होती है ?
    शौचालय मे लगा ताला ,अंदर रखे कंडे,सचिव ने निकलाए
    कहने को तो मंडी कार्यालय मे अलावा दो शौचालय और है। लेकिन साफ सफाई के अभाव में किसान उसमे शौच के लिए नही जाते। और एक में ताला लगा है। जिसे खुलवाया तो उसमे कंडे रखे मिले। जिन्हे तत्काल हटवाए गए। वही सचिव ने अपने अधीनस्थ को निर्देशित किया कि तत्काल सभी शौचालय की साफ सफाई कराई जाए। एवं शौचालय मे ताले नही लगाए। क्योकि अभी तक गंदगी बदबू शौचालय में पानी तक नही है। और एक में ताले लगने के कारण किसान और व्यापारी खुले में शौच करने पर मजबूर है। आज देश का अन्नदाता मंडी में सुख सुविधा के अभाव में यहां वहां भटकने पर मजबूर है।
    नीलामी मंडी मे ,तुलाई कई किलोमीटर दूर,किसानो का नुकसान
    किसानो के लहसुन प्याज की नीलामी नवनिर्मित मंडी में होती है। और तुलाई और भुगतान के लिए किसानो को व्यापारीयो के गोडाउन पर जो मंडी से दूर दराज है जहां किसानो को अपनी उपज तुलाई एवं भुगतान के लिए जाना पड़ता है। जो मंडी से 5 किलोमीटर दूर है। ऐसे में किसानो को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वही कई प्रकार की पेरशानीयो का सामना करना पड़ता है। जहां व्यापारीयो के गोडाउन है। वहां कोई भी मंडी कर्मचारी नही रहता हेै। जिसके चलते कई बार खराब माल बताकर नीलामी खरीदी से कम भाव के रूपए दिए जाते है। जिससे किसान और व्यापारी के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है। इसलिए किसानो ने मंडी सचिव से मांग की कि जहां नीलामी हो वही तुलाया जाए। वही पर भुगतान भी किया जाए।
    नवनिर्मित मंडी में मैने औचक निरीक्षण किया है। जिसमे पानी शौचालय तुलावटी आदि समस्या किसानो ने बताई है। हल करने का प्रयास किया जाएगा।
    श्रीमति प्रवीण चौधरी मंडी सचिव आष्ट

    ई खबर मीडिया के लिए आष्टा से राजकुमार पाल की रिपोर्

    नवसारी ऐरू चार रास्ता पर लगी आग

    घटना कुछ इस प्रकार है कि नवसारी से और चार रस्ता के पास डांडी जाने वाले रास्ते पर जी.ए.बी. के डीपी में लगी भीषण आग

    आग लगने के कारण चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल

    नवसारी फायर ब्रिगेड और जलालपुर पुलिस ने घटना स्थल पर आकर आग पर काबू कर लिया

    नवसारी में बड़ी दुर्घटना होने से बचा लिया

    ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

    IPL में आज हैदराबाद vs गुजरात:GT ने SRH के खिलाफ 4 में से 3 मुकाबले जीते; जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 66वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मैच हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में गुजरात अपने घर में 7 विकेट से जीता था।

    GT पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हैदराबाद के 12 मैचों में 7 जीत और 4 हार से 14 पॉइंट्स हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। दूसरी ओर गुजरात टेबल में 8वें नंबर पर है। टीम के 13 मैचों में 5 जीत और 7 हार से 11 पॉइंट्स हैं। टीम का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

    हेड टु हेड में गुजरात आगे
    हैदराबाद और गुजरात के बीच अब तक 4 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 गुजरात और महज 1 हैदराबाद ने जीता। दोनों टीमों के बीच आखिरी तीनों मैच गुजरात ने जीते हैं। वहीं, दोनों टीमें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली बार एक-दूसरे का सामना करेंगी।

    हेड के नाम SRH से सबसे ज्यादा रन
    हैदराबाद के बल्लेबाज इस सीजन अच्छे फॉर्म में हैं। दो बल्लेबाजों ने तो 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। हेड 533 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजों में टी नटराजन 15 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।

    साई सुदर्शन ने GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए
    GT टीम का इस सीजन में परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा। टीम में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छे फॉर्म में नहीं है। साई सुदर्शन ने टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 12 मैचों में 527 रन हैं। बॉलिंग लिस्ट में मोहित शर्मा टॉप पर हैं। उन्होंने 13 विकेट लिए हैं।

    पिच रिपोर्ट
    राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इस स्टेडियम में अभी तक 76 IPL मैच खेले गए, जिनमें से 34 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम और 42 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 277/3 है, जो हैदराबाद ने इसी साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था।

    वेदर कंडीशन
    हैदराबाद में 16 मई को बारिश की 16% आशंका है। दिन में बादल भी रहेंगे। टेम्प्रेचर 36 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
    सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, नितिश रेड्‌डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, विजयकांत।
    इम्पैक्ट प्लेयर : अभिषेक शर्मा।

    गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा और कार्तिक त्यागी।

    सेंसेक्स 676 अंक चढ़कर 73,663 पर बंद:निफ्टी में भी 203 अंक की तेजी रही, महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3.98% चढ़ा

    शेयर बाजार में आज यानी 16 मई को तेजी देखने मिली है। सेंसेक्स 676 अंक की बढ़त के साथ 73,663 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 203 अंक की बढ़त रही। ये 22,403 के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी और 5 गिरावट देखने को मिली है। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद आज महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में 3.98% की तेजी देखने को मिली है। ये आज निफ्टी टॉप गेनर भी रहा।

    गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के IPO में निवेश का मौका
    क्रिकेटर विराट कोहली के इन्वेस्टमेंट वाली कंपनी गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 15 मई से खुल चुका है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 17 मई तक बोली लगा सकेंगे। मिनिमम एक लॉट यानी 55 शेयर के लिए अप्लाय करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹258-₹272 प्रति शेयर तय किया है।

    कल बाजार में रही थी गिरावट
    इससे पहले कल यानी 15 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 117 अंक की गिरावट के साथ 72,987 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 17 अंक की गिरावट रही। ये 22,200 के स्तर पर बंद हुआ था।

    कोहली से लेकर शाहरुख खान के बॉयकॉट की मांग:गाजा के हालातों पर चुप्पी से नाराजगी; सोशल मीडिया पर चला ‘ब्लैकआउट 2024’ कैंपेन

    गाजा के राफा शहर पर इजराइली हमलों को लेकर चुप्पी साधने पर बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्रिटीज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। इस लिस्ट में क्रिकेटर विराट कोहली, बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, आलिया भट्ट से लेकर टेलर स्विफ्ट और किम कर्दाशियन तक का नाम है।

    कैंपेन के तहत इन लोगों को सोशल मीडिया पर अनफॉलो, ब्लॉक और बॉयकॉट करनी की अपील की जा रही है। इस कैंपेन को ‘#ब्लैकआउट 2024’ नाम दिया गया है। इस नाम से सोशल मीडिया पर अलग पेज भी चलाया जा रहा है। यह मूवमेंट तब और तेज हो गया जब इजराइल ने राफा शहर पर हमला किया।

    दरअसल, इन सेलेब्रिटीज ने पिछले 7 महीनों से गाजा पर जारी इजराइल के हमलों का एक बार भी विरोध नहीं किया। जहां एक तरफ दुनिया के सामने राफा में मारे जा रहे लोगों की दर्दनाक तस्वीरें सामने आ रही थीं, वहीं दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में हुए मेट गाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं।

    मेट गाला 2024 के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट साड़ी पहनकर न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पहुंची थीं।
    मेट गाला 2024 के लिए एक्ट्रेस आलिया भट्ट साड़ी पहनकर न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट पहुंची थीं।

    कैंपेन का स्लोगन- आजाद फिलिस्तीन, आजाद सूडान
    जिन लोगों की आलोचना हो रही है उनमें भारत से बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट के अलावा विराट कोहली का नाम शामिल है। वहीं हॉलीवुड स्टार्स, केटी पेरी, कायली जेनर, सेलेना गोमेज, बियॉन्से और जेंडेया का नाम भी इस लिस्ट में जोड़ा गया है।

    सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, X और फेसबुक पर पोस्ट करके लोग इन सेलेब्रिटीज को अनफॉलो और ब्लॉक करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान आजाद फिलिस्तीन, आजाद सूडान और आजाद कॉन्गो का स्लोगन भी दिया जा रहा है।

    पोस्ट्स में कहा गया है कि इजराइल फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है। ऐसे समय में दुनियाभर के सेलेबिट्रीज बेशर्मों की तरह चुप हैं। वे सोशल मीडिया पर झूठ और प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं।

    कैंपेन में कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया सेलेब्रिटीज और इन्फ्लूएंसर्स अपने फॉलोअर्स और जनता के जरिए लाखों-करोड़ों रुपए कमाते हैं। ऐसे में जनता के पास इन लोगों की लोकप्रियता कम करने की भी ताकत होती है। हमें इनकी नहीं बल्कि इन लोगों को हमारी ज्यादा जरूरत है।

    ‘सेलेब्रिटीज को सिर्फ पैसों से फर्क पड़ता है, इन्हें ब्लॉक किया जाए’
    पोस्ट में आगे कहा गया कि जब सेलेब्रिटीज को सोशल मीडिया के जरिए होने वाला मुनाफा मिलना बंद हो जाएगा, तब वे हमारी बात सुनेंगे। ऐसे लोग मुनाफे को हर चीज से ज्यादा अहमियत देते हैं। कैंपेन में यह भी कहा गया है कि बॉयकॉट करते वक्त इन सेलेब्रिटीज को टैग न किया जाए, वरना इससे इनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ेगी।

    सोशल मीडिया यूजर्स को अपने अकाउंट्स के जरिए एक अच्छे मकसद के लिए आवाज उठानी चाहिए। यहां ऐसे सेलेब्रिटीज की कोई जरूरत नहीं हैं, जो इतने लोगों पर प्रभाव होने के बाद भी नरसंहार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहे हैं। हमें इन सेलेब्रिटीज को पूजना बंद करना होगा।

    सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी ब्लॉक करने की मांग की जा रही है।
    सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज को भी ब्लॉक करने की मांग की जा रही है।

    जंग में 35 हजार फिलिस्तीनियों की मौत, राफा पर हमले कर रहा इजराइल
    इजराइल-हमास जंग के बीच पिछले 7 महीने से जंग जारी है। इसमें अब तक 35 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, इनमें करीब 15 हजार बच्चे शामिल हैं। वहीं गाजा के करीब 80% लोग बेघर हो गए। यह जंग अब मिस्र बॉर्डर के करीब गाजा के राफा शहर पहुंच गई है।

    दरअसल, जंग की शुरुआत में इजराइल की कार्रवाई से बचते हुए लोगों ने उत्तरी गाजा छोड़कर राफा में शरण ली थी। अलजजीरा के मुताबिक इस इलाके में 10 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। अब जंग के आखिरी पड़ाव के तहत इजराइल राफा में हमले कर रही है।

    इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है। लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है।

    बदसलूकी केस में स्वाति का बयान लेने पहुंची दिल्ली पुलिस:केजरीवाल के पीए पर 3 दिन पहले मारपीट का आरोप; महिला आयोग का बिभव को नोटिस

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (PA) बिभव कुमार को नोटिस भेज शुक्रवार को तलब किया है। बिभव पर AAP की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी का आरोप है।

    इसी मामले में गुरुवार दोपहर 1 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी और एडिशनल डीसीपी नॉर्थ स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज करने के लिए उनके घर पहुंचे।

    इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘इसमें दो बातें हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी… वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। केजरीवाल इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।’

    पहले स्वाति के साथ बदसलूकी के केस को समझिए

    • 13 मई की सुबह 9:34 बजे दिल्ली के सीएम आवास से पुलिस के पास एक फोन आया। कॉलर ने सिर्फ एक लाइन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक PCR कॉल मिली। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ CM आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद लोकल पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइंस आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।’
    • 14 मई को संजय सिंह ने कबूल किया कि मुख्यमंत्री आवास पर स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता हुई। उन्होंने मीडिया से कहा, ’13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई। सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।
    • लखनऊ में केजरीवाल के साथ दिखे बिभव
      इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे। बिभव को लखनऊ एयरपोर्ट पर केजरीवाल के साथ देखा गया। मीडिया ने स्वाति मालीवाल केस को लेकर केजरीवाल से सवाल किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इस दौरान दोनों को एक साथ गाड़ी में बैठा देखा गया।

      इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।
      इंडिया ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केजरीवाल और संजय सिंह गुरुवार सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचे।

      भाजपा ने कहा- केजरीवाल को पछतावा तक नहीं, AAP बोली- राजनीतिक खेल न खेलें

      • भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि स्वाति मालीवाल केस में अरविंद केजरीवाल को पछतावा तक नहीं है। इस केस का आरोपी उनके साथ घूम रहा है। उन्होंने साफ कर दिया है कि महिला सम्मान को लेकर उनके पास कोई जगह नहीं है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
      • संजय ने लखनऊ में कहा, ‘आम आदमी पार्टी हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है। स्वाति मालीवाल मामले पर राजनीतिक खेल न खेलें। इस मामले में पार्टी के अंदर चर्चा हुई है।
      • मायावती ने कहा, महिलाओं के उत्पीड़न मामले में चाहे वह कोई पार्टी हो या इन्डि हो या अन्य गठबन्धन हो, इन्हें दोहरा मापदण्ड नहीं अपनाना चाहिए। बीएसपी के शीर्ष नेतृत्व से जरूर सबक लेना चाहिए। AAP की महिला राज्यसभा सांसद के साथ सीएम आवास में अभद्रता के गंभीर मामले पर देश की नजर है। दोषी के विरुद्ध अब तक कार्रवाई नहीं होना अनुचित। ऐसे में राज्यसभा के सभापति और महिला आयोग को भी इस घटना का संज्ञान लेने की जरूरत है।

      पूर्व पति का दावा- स्वाति मालीवाल की जान खतरे में, केजरीवाल के PA ने किसी के कहने पर बदसलूकी की
      15 मई को मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने कहा, ‘ स्वाति सामने आएं और अपना पक्ष रखें।’ इसके अलावा उन्होंने AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर कहा, ‘मैं संजय सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुन रहा था और मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि उन्हें कैमरे के सामने एक्टिंग बंद कर देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें पूरा मामला पता था।’

    • बिभव सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में बर्खास्त हुए
      मार्च 2024 में बिभव को CM के पर्सनल सेक्रेटरी के पद से बर्खास्त कर दिया गया था। स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी कर कहा था कि बिभव की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। उनकी नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का पालन नहीं किया गया। इसलिए ये नियुक्ति अवैध और शून्य करार दी जाती है। राजशेखर ने ये आदेश 2007 के एक मामले के आधार पर दिया।

      दरअसल, 2007 में बिभव पर एक सरकारी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट का आरोप लगा था। नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात महेश पाल ने बिभव पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता (एक पब्लिक सर्वेंट) को उसकी ड्यूटी करने से रोका, उसे गाली और धमकी दी। महेश ने 25 जनवरी 2007 को नोएडा सेक्टर-20 के पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से भी एक्शन लिया गया था।

    नवसारी में हुई 36000 के पुराने पीतल के बर्तन की चोरी

    घटना कुछ इस प्रकार है नवसारी शहर में आए हुए पूर्णा माता के मंदिर के पीछे एक बंद घर में पुराने पीतल के बर्तन थे

    पीतल के पुराने बर्तन कुल कीमत ₹36000 थे

    नवसारी टाउन पुलिस को इस मामले में पता चला तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के आधारित जांच पड़ताल करके दो लोगों को गिरफ्त में लिया है

    पुलिस ने सारा चोरी का मानना भी रिकवर कर लिया है और दोनों चोरों को भी पकड़ लिया है जिसमें एक युवा और एक महिला है

    आगे की कार्यवाही नवसारी टाउन पुलिस कर रही है

    ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

    ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

    नवसारी में शेयर बाजार में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में 21.60 लाख रुपए की ठगाई हुई

    कम मेहनत में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में कभी-कभी इंसान मेहनत के पैसे भी घुमा देता है

    ऐसा ही एक किस्सा गुजरात के नवसारी में हुआ है

    आईए जानते हैं घटना किस प्रकार की है

    आजकल के सोशल मीडिया के जमाने में रोज बरोज नई नई एप्लीकेशन और स्कीम आ रही है

    प्रिया एप्लीकेशन का इस्तेमाल कैसे करना यह सब को पता नहीं है और जो लोग इससे फ्रॉड करते हैं वह यह चीज का फायदा उठाकर लाखों रुपए का घफला करते हैं

    और ऐसी ही एक गैंग गुजरात के नवसारी में सक्रिय हुई है

    जिसमें लोगों ने कम मेहनत से ज्यादा पैसे कमाने के लालच में खुद की मेहनत के लाखों रुपए लगा दिए थे

    नवसारी के कीर्तन पटेल ने पहले ₹10000 लगाए थे इसके बाद इनको दो हफ्तों में ₹12000 प्राप्त हुए इसके बाद उनके मन में लालच पैदा हो गई

    और इसके बाद उन्होंने छोटी-छोटी रकम से 21 लाख के रकम का रोकन यह ऐप में किया था

    जब उनको पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने उनके पैसे वापस मांगे तब फाइनेंस कंपनी ने हाथ खड़े कर लिए और उनको उनके साथ थगाई हुई है इसका एहसास हुआ

    इसके बाद इन्होंने नवसारी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में फरियाद दखल की है अभी नवसारी साइबर क्राइम ब्रांच यह मामले में तहकीकात कर रही है

    ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग