More
    Home Blog Page 125

    80Km की स्पीड से दौड़ी मेट्रो, अब CMRS जांच करेगी:अब डॉक्यूमेंट्स सबमिट की प्रोसेस; ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखेगी दिल्ली की टीम

    मध्यप्रदेश के 2 बड़े शहर भोपाल और इंदौर में मेट्रो 80Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी। भोपाल में इस रफ्तार से ट्रायल भी हो रहा है। इस स्पीड में ट्रायल में कामयाबी मिलने के बाद अब दिल्ली से कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी को डॉक्यूमेंट सबमिट करने की प्रोसेस80Km की स्पीड से दौड़ी मेट्रो, अब CMRS जांच करेगी:अब डॉक्यूमेंट्स सबमिट की प्रोसेस; ट्रैक के नट-बोल्ट तक देखेगी दिल्ली की टीम बता दें कि 3 अक्टूबर 2023 को भोपाल में पहली बार मेट्रो ट्रैक पर दौड़ी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाषनगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था।

    उपराष्ट्रपति धनखड़ ईरान रवाना:रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, 23 मई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार (22 मई) को ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने तेहरान जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पोस्ट में बताया कि भारत की ओर से शोक समारोह में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति ईरान गए हैं।

    19 मई को रईसी का हेलिकॉप्टर ईरान-अजरबैजान बॉर्डर के पास क्रैश हो गया था। इसमें विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियान समेत कुल 9 लोग सवार थे। तबरिज शहर में अंतिम यात्रा के बाद राष्ट्रपति के शव को तेहरान लाया गया।

    ईरानी उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी ने बताया कि 23 मई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में दफनाया जाएगा। इसी शहर में रईसी का जन्म हुआ था।

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईरान के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इससे पहले 21 मई को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी दिल्ली में ईरान के दूतावास का दौरा किया था।

    ईरान में 23 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। रईसी के अंतिम संस्कार से पहले देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला प्रार्थना करेंगे।

    राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर 19 मई की रात को क्रैश हुआ था।
    राष्ट्रपति रईसी का हेलिकॉप्टर 19 मई की रात को क्रैश हुआ था।

    भारत में ईरानी राष्ट्रपति की मौत पर शोक, तिरंगा आधा झुकाया गया
    ईरान के अलावा भारत, पाकिस्तान, लेबनान जैसे कई देशों में रईसी की मौत पर शोक मनाया गया। भारत ने राष्ट्रपति रईसी की मौत पर सोमवार, 21 मई को एक दिन के शोक की घोषणा की थी। इसके तहत बुधवार को संसद भवन समेत सभी सरकारी इमारतों पर तिरंगा आधा झुका नजर आया।

    भारत में संसद भवन, वायुसेना के मुख्यालय समेत तमाम इमारतों पर झंडा आधा झुका नजर आया।
    भारत में संसद भवन, वायुसेना के मुख्यालय समेत तमाम इमारतों पर झंडा आधा झुका नजर आया।

    जहां रईसी की मौत हुई, वहां इजराइल के मोसाद का गढ़ था
    राष्ट्रपति की मौत की जांच के नतीजे अभी आने हैं, लेकिन बड़ा सवाल क्रैश साइट अजरबैजान को लेकर है। ईरान के पड़ोसी देश अजरबैजान से तनाव पूर्ण संबंध रहे हैं। अजरबैजान मध्य एशिया का इकलौता मुस्लिम देश है, जिसके इजराइल के साथ दोस्ताना रिश्ते हैं।

    रईसी का हेलिकॉप्टर अजरबैजान के पास जहां क्रैश हुआ वो पहाड़ी वाला दुर्गम इलाका इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद का गढ़ रहा है। यहां पर मोसाद के कई खुफिया एजेंट सक्रिय हैं। पिछले साल ईरान ने अजरबैजान में रहकर इजराइल के लिए जासूसी करने के आरोप में एक महिला समेत चार लोगों को फांसी दी थी। फिलहाल ईरान ने खराब मौसम को क्रैश का कारण बताया है।

    दूसरी तरफ, ईरान में रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश की जांच शुरू हो गई है। न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, ईरानी आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बघेरी ने एक हाई-रैंकिंग डेलिगेशन को जांच का जिम्मा सौंपा है। इसका नेतृत्व ईरान के ब्रिगेडियर अली अब्दुल्लाही कर रहे हैं। इसके लिए वे हेलिकॉप्टर क्रैश की लोकेशन पर भी पहुंच चुके हैं।

    जगदीप धनखड़ के ईरान जाने से भारत को क्या फायदा होगा?
    भारत ने 13 मई को ईरान से चाबहार में शाहिद बेहेशती पोर्ट को 10 साल के लिए लीज पर लिया था। अब पोर्ट का पूरा मैनेजमेंट भारत के पास होगा। भारत को इसके जरिए अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया से व्यापार करने के लिए नया रूट मिल जाएगा। पाकिस्तान की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह पोर्ट भारत और अफगानिस्तान को व्यापार के लिए वैकल्पिक रास्ता मुहैया कराएगा।

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के ईरान जाने से वहां ये संदेश जाएगा की रईसी की मौत के मामले में भारत उनके साथ खड़ा है। ईरान बार-बार भारत को अमेरिका का साथ देने के रूप में देखता आया है। इस दौरे से चाबहार प्रोजेक्ट के डेपेलैप्मैंट को बल मिलेगा। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी चाबहार के मामले में ईरान का दौरा कर चुके हैं।

    राजस्थान, हरियाणा में पारा 47 डिग्री के पार:दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट; केरल और कर्नाटक में भारी बारिश के आसार

    राजस्थान और हरियाणा में पारा 47 डिग्री पार कर गया है। हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 और राजस्थान के पिलानी में 47.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया कि राजस्थान में अगले 5 दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है।

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पंजाब और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, यहां तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट और मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    दूसरी तरफ, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के आसार हैं। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के दक्षिणी क्षेत्रों में बुधवार को भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले 2-3 दिनों में 12 सेमी तक बारिश हो सकती है।

    23 मई: मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान

    • बिहार, गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तेज हवा और बिजली गिरने का अनुमान है।
    • राजस्थान के पूर्वी इलाकों में रात में तापमान बढ़ेगा। यहां हीटवेव का भी अनुमान है।
    • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का अलर्ट रहेगा।

    24 मई: UP राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान, 6 राज्यों में बारिश होगी

    • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात में तेज गर्मी का अनुमान है। दिल्ली और पंजाब में हीटवेव चलेगी।
    • केरल और पश्चिम बंगाल में समुद्री तटों के आसपास के शहरों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
    • पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप में भारी बारिश होगी।

    25 मई: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हीटवेव की संभावना

    • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गंभीर लू चलने की संभावना है।
    • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति रहेगी।
    • प्री-मानसून बारिश 55 फीसदी कम
      IMD के मुताबिक प्रदेश में बीते सप्ताह, यानी 9 मई से 15 मई के बीच में औसत बारिश के मुकाबले 55 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। औसतन अभी तक 3.9 मिमी. बारिश हो जाती है, लेकिन अभी तक प्रदेश में सिर्फ 1.8 मिमी. बारिश ही दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून में इस बार अच्छी बारिश के संकेत हैं।

      अब जानिए राज्यों के मौसम का हाल

      मध्य प्रदेश: रतलाम, दतिया, नौगांव सबसे गर्म; 25 मई तक लू चलेगी

      भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
      भोपाल में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

      मध्यप्रदेश में ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ में दिन का टेम्परेचर 45 डिग्री के पार है। IMD भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, 24-25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम का टेम्परेचर 45.6 डिग्री रहा।

    सीहोर पुलिस ने अंतरराज्य चोरो को किया गिरफ्तार एक डम्फर सहित 64 का समान किया जप्त

    पूरा मामला इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नादान के पास का है नादान के पास से बीते दिनों एक डंपर चोरी हुआ था इस मामले में पुलिस ने तात्पर्यता दिखाते हुए डंपर चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और आज इस पूरे मामले का सीहोर पुलिस

    अधीक्षक मयंक अवस्थी ने खुलासा किया और कहा कि यहां लोग हरियाणा और सीहोर के बीच विभिन्न स्थानों से वाहन चुराकर हरियाणा ले जाकर बेचते थे गिरफ्तार हुए चोरों के पास से एक डंपर सहित अन्य सामानों के लगभग 64 लाख का सामान जब तक किया

    आष्टा राजकुमार पाल की रिपोर्ट

     

    24 वर्ष का चन्दन 46 दिन से लापता, परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    उत्तरप्रदेश: अपिलकर्ता मंजू ने जानकारी देते हुए बताया है लापता चन्दन उर्फ़ गोलू पिता संत राज गाँव एकला नम्बर दो किरारटोला थाना गुलरिया ज़िला गोरखपुर। का स्थाई निवासी है संजू ने बताया मेरा भाई चन्दन उम्र करीब 24 वर्ष जो 05 / 04 / 2024 को दोपहर बाद घर से कही चला गया लापता हो गया।

    मंजू ने भाई के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं उसके लापता होने के सम्बंध में अभी तक थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, चन्दन के पिता संत राज वह बहनो का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा बेटा कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है सुखदेव लोहरा

    चन्दन की बहन कहती हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 9519641293,9129971851. संजू ने बताया कि भाई की खोजबीन की जा रही है, उनके पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। मंजू ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?

    लापता हुआ चंदन उर्फ गोलू

    यह मामला उत्तलापता हुआ चंदन उर्फ गोलूर प्रदेश के ज़िला गोरखपुर इलाके का है वहाँ से 24 साल का चंदन उर्फ़ गोलू कहीं चला गया और पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने अपने बेटे को सारी जगह ढूँढा रेलवे स्टेशन बस स्टॉप ऑटो स्टेशन बस स्टैंड परंतु बेटे का कहीं भी कुछ पता नहीं चला पिता संतराज तथा बहन मंजू और संजू ने अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई उन्हें नहीं पता के कैसे लिखवानी है तथा मेरी सभी से अपील है कि जिस किसी को भी मेरा भाई चन्दन दिखाई दे वह ऊपर गए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:

    जिला गोरखपुर गाँव एकला नम्बर दो किरारटोला थाना गुलरिया के पिता संत राज ने बताया मेरा बेटा ने जींस पहना हुआ है बहन संजू ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ी हुई है और अपील की-की जिस किसी को भी दिखाई दे वह उक्त दिए गए नंबरों पर संपर्क करें ताकि मेरा भाई सुरक्षित घर वापस आ सके। चन्दन (गोलू) दिनांक 5 / 04 / 2024 को दोपहर बाद लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन पिता ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। चंदन का अभी तक कोई पता नहीं चला है और पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। परिवार जनों ने कहा जो चन्दन को ढूँढेगाऔर लेकर आएगा उसे 10000 नगद इनाम दिया जायेगा। बहनों वह पिता ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के पिता ने कहा मेरे बेटे को ढूँढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    नवसारी जिले में मिला A.C चोरी का बहुत बड़ा कौभाड

    घटना कुछ या प्रकार की है कि मेहसाणा जिले में हिताची नामक Ac की कंपनी आई है जहां से एक ट्रक एक भर के रवाना हुआ जिसमें कुल 140 आउटडोर एसी और 224 इंनङौर एसी मिलाकर कुल 364 यूनिट एक लेकर ट्रक मेहसाणा से कोलकाता के लिए रवाना हुआ

    वह ट्रक कोलकाता जाने की जगह पर बीच में नवसारी हाईवे पर 5 घंटे रुक ट्रक के अंदर लगे जीपीएस सिस्टम से ट्रांसपोर्टर को पता चला ट्रांसपोर्टर को सब जाने पर उन्होंने नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच का संपर्क किया

    नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच वह जगह पर जाकर लोकल क्राइम ब्रांच पुलिस ने तहकीकात की

    और उनको घटना पता चली के एसी का लॉट नवसारी के व्यापारी जिनका नाम है आदिल अनीश पेचकर उन्होंने खरीद लिया था नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच ने उनके गोडाउन जो की नवसारी के वेरावल ग्राम में संस्कृति नमक अपार्टमेंट में स्थित है वहां जाकर छापा मारा और एक के यूनिट कब्जे में लिया

    नवसारी लोकल क्राइम ब्रांच ने आदिल अनीश पेचकर को वांटेड जाहिर किया और उसका भाई आसिफ को अपनी हिरासत में लिय

    ई खबर न्यूज की और से अम्मार मेमन की रिपोर्टिंग

    बदमाशों ने पति शैलेश पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज, सरकार से लगाई न्याय की गुहार!

    उत्तर प्रदेश : जिला प्रयागराज थाना मुट्ठीगंज गांव बलवा घाट में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है आए दिन मारपीट और गाली गलौज और पुरुष वह महिलाओं पर जानलेवा हमला करने के लिए मजबूर करने जैसे संगीन मामले सामने आ रहे है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। इसी तरह का मामला मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव बलवा घाट में रहने वाली निशा नाम की युवती के पति शैलेश पर ताड़केश्वर उर्फ ताङू, हाटकेश्वर, राजू मिश्रा, पुत्र माधव प्रसाद मिश्रा, मोहन मिश्रा आदि लोग बलुआघाट व अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों ने किया जानलेवा हमला की घटना सामने आया है, पति शैलेश को मारपीट करके लहूलुहान कर दिया वह मौत के घाट उतरने की भरसक कोशिश की। पीड़िता निशा ने पुलिस को शिकायत दे दी है परंतु आरोपी पक्ष रसूखदार होने की वजह से कार्यवाही नहीं हो रही आरोपियों ने निशा के पति शैलेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर मारी चोट और पति को लहूलुहान हालत में छोड़ फरार हुए आरोपी सामान्य अस्पताल भिजवाकर पट्टी की और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    पीड़िता पत्नी ने लगाई सरकार से मदद की गुहार

    पीड़ित शैलेश व परिवार के सदस्य

    पीड़िता निशा ने बताया कि मेरे पति शैलेश यादव अपने ससुराल बलुआ घाट आए थे ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उनका साला किनारे गया है वह अपने साले को खोजते हुए राम जानकी मंदिर के पीछे नाले की तरफ पहुंच तभी उक्त आरोपियों ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया स्नेहा का पड़ोसी उन्हें गंदी-गंदी गालियां देते हैं गाली गलौज करते हैं उसके साथ आए दिन मारपीट करने की धमकियां देते हैं ,पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई हुई है परंतु नहीं हो रही कोई कार्यवाही उन्होंने बताया कि उनके पति शैलेश यादव पर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला।

    क्या लिखा है पुलिस में दिए शिकायत पत्र में प्रथम सूचना रिपोर्ट
    पुलिस थाना में दर्ज करवाई प्रथम सूचना रिपोर्ट

    नकल तहरीर हिन्दी वादिनी….. सेवा मे श्रीमान थानाध्यक्ष थाना मुट्ठीगंज जनपद प्रयागराज महोदय निवेदन है कि प्रार्थिनी नीशा यादव पत्नी शैलेश यादव, निवासिनी कटका झुंसी जनपद प्रयागराज की है व एस०आर० एन में सफाई कर्मी की नौकरी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करती है दिनांक 05/05/2024 समय लगभग 5 बजे शाम प्रार्थिनी के पति शैलेश यादव अपने ससुराल बलुआघाट आये थे ससुराल पहुंचने पर पता चला कि उनका साला किनारे गया है वह अपने साले को खोजते हुए रामजानकी मंदिर के पीछे नाले की तरफ पहुंचा तो पहले से घात लगाये ताडकेश्वर उर्फ ताडू, हाटकेश्वर, राजू मिश्रा उर्फ दनगु पुत्रगण माधव प्रसाद मिश्रा, मोहन मिश्रा निवासीगण बलुआघाट व 3 4 अज्ञात लोग एक राय होकर अपने हाथे मे लिए चापड़, लोहे की राड़ गाय भैंस बंधने वाली ताला लगी मोटी लोहे की जजीर व लाठी डंडे से प्रार्थिनी के पति पर भद्दी भद्दी गाली बकते हुए जान से मारने कि नियत से जानलेवा, हमला कर दिया जिससे प्रार्थिनी के पति के सर पर गम्भीर चोटे आयी है और हाथ व पैर की हड्डी टूट गयी है और मेरे पति को मरा हुआ जान कर छोड़ कर भाग गये। अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी कि रिपोर्ट दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही करने कि कृपा करें। 7-5-2024 पार्थिनी निशा मो0नं0 9026050082 नोट – मैं का0मु0 222 महेन्द्र प्रताप सिंह यह प्रमाणित करता हूँ कि तहरीर की नकल व कायमी मेरे द्वारा बोल बोलकर कम्प्यूटर पर अक्षरशः अंकित कराया गया है।

    तारीख 21- 5-2024 को थाना मुट्ठीगंज में दिया शिकायत पत्र

    श्रीमान थानादराय थाना – मु‌ठ्ठीगन्ज, जनपद प्रयागराज

    निवेदन है कि में स्नेहा निषाद मुझे मेरी पति नीरज निषाद निवासी बलुआ घाट के रहने वाले है और में मुझे प्रेगनेंसी के चलाते डफरीन अस्पताल जाना होता है 1 हफ्ते से में अस्पताल जा रही थी जाती है और कुछ लोग मिल के मुझे गन्दी गन्दी गलियां देते है और मारने कि धमकी देते है मेरे पति पिछले एक हफ्ते से बाहर है और सब मोहल्ले के लोग मिल के मुझे मारने की धमकी देते है जिनका नाम है तारकेश्वर उर्फ (ताइ) राजू मिश्रा उर्फ ( ढनगू ) हारकेश्वर मिश्रा (बाबा ) अमन मिश्रा, मोहन मिश्रा, कुबार मिश्रा यहीं सब मिल के गाली धमकी देते है अतः आपसे निवेदन है की मेरी प्रार्थना स्वीकार करें। स्नेहा निषाद ने मीडिया के माध्यम से सरकार से लगाई मदद की गुहार स्नेहा ने कहा कि अगर मुझे या मेरे परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेवार यह उक्त लोग होंगे सरकार से लगाई मदद की गुहार।

    परिवार कों जान से मारने की धमकी देता है आरोपी

    निशा उन्होंने बताया कि कि आरोपी उसके घर आते हैं और उसकी बहन को भद्दी भद्दी गालियां देते हैं और कहते हैं कि तेरा बलात्कार कर देंगे और तू और तेरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा। फिर 8-10 लोग आकर मेरे पति पर जानलेवा हमला कर देते हैं। गत दो 5-5-2024 को शाम 5:00 हुआ जानलेवा हमला और मेरे पति को भैंस बांधने वाली चैन लाठी डंडों और धारदार हथियारों से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और वह जमीन पर गिर पड़े पति को मरा हुआ समझकर वह भाग गए फतेह आरोपियों द्वारा मेरे पति शैलेश की हत्या करने का प्रयास और सिर और शरीर पर कई वार किये और लहू लुहान हालत में अस्पताल पहुंचे । जिसकी सूचना पुलिस को दी और वह मौके पर पहुंचे । पीड़िता ने बताया कि इस जानलेवा हमले में उनका पति बुरी तरह से जख्मी हो गया फिर हमने 7 मई को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई स्नेहा ने लगाई सरकार से मदद की गुहार स्नेहा ने कहा के पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि आरोपी पक्ष के लोगों के लिंक बड़े-बड़े ऑफिसर तक है इसलिए पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी या स्वालिया निशान लग रहे हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    मोहल्ला,जामा मस्जिद में श्याम बाबा का संकीर्तन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

    राकेश श्याम प्रेमी
    वैभव अग्रवाल पोरारो वाले
    रॉबिन भारद्वाज श्रवण श्याम लाडला अनूपशहरी
    रिदम जीतू म्यूजिक द्वारा पिंटू साउंड वाले
    गद्दी सेवादार नोरतन सूर्यवंशी
    कलाकारों ने अपने भजनों से भक्तों को रिझाया
    जिस किसी श्याम प्रेमी को बाबा का श्रृंगार और बाबा का शीश संकीर्तन के लिए लगवाना हो तो संपर्क करें अवधेश खलीफा के यहां पर बिल्कुल निशुल्क दिया जाता है

    रिपोर्टर गगन कुमार

    पति के टॉर्चर से तंग आकर थाने पहुंची सुमन , दर्दभरी आपबीती सुनाते हुए बोली – अन्य औरतों संग मनाता है रंगरलियां

    पानीपत: मामला हरियाणा के पानीपत बिंजल मोड़ का है एक पत्नी सुमन देवी (22 वर्ष) अपने पति विपुल (25 वर्ष) की ऐसी शिकायत लेकर थाने पहुँचा की पुलिस भी हैरान रह गई. पीड़िता का आरोप है कि पति उसे जलील करता है। मारपीट कर कपड़े फाड़ता है। इतना ही नहीं पति ने उसके कुछ वीडियो भी बनाए और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। फिलहाल पति की शिकायत पर शिवपुर पुलिस थाना ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह चौंकाने वाली घटना हरियाणा के पानीपत से सामने आई है। पति पत्नी के अलावे अन्य कई महिलाओं के साथ अवैध सम्बन्ध हैं।

    हरियाणा। पानीपत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी अपनी पति से परेशान होकर थाने पहुँच गया। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसके प्राइवेट वीडियो भी पति ने बनाए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसका मेडिकल तक नहीं करवाया। फिलहाल पत्नी सुमन देवी ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पानीपत पुलिस मामले की जांच गहराई से नहीं कर रही है।

    2 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

    मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का पिता अनिल जिला मुजफ्फरनगर मुड़वन का है विपुल नाम के शख्स की शादी 2 साल पहले सुमन देवी नाम की महिला से सुई थी। पीड़िता का कहना है कि पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। तमाचे मारता है। कॉलर पकड़कर खींचती है। इतना ही नहीं मारपीट में पति ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए. इतना ही नहीं उसके माता-पिता को भी पति भद्दी बातें कहता है। इस दौरान वह अभद्र शब्दों का इस्तेमाल सबके लिए करता है। घर के सामान का नुकसान करता है। हमेशा मरने और मारने पीटने की उसे धमकी देता रहता है।


    सुमन ने बताया कि मुझे बहला फुसला कर कोर्ट मैरिज करवाई थी अब वह दूसरी लड़कियों के साथ गलत संबंध में रहता है। और हमें कहता है कि मेरे यार दोस्तों के साथ भी तू गंदा काम कर धंधा कर और मैं इन सभी लोगों से परेशान आ चुकी हूं मुझे न्याय दिलाया जाए मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

    पीड़िता सुमन का आरोप है कि पति उसे लगातार जलील करता है। इतनी ही नहीं उसने नहाते , खाते और पीते हुए उसके कई वीडियो बनाए. फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता है। फिलहाल पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

    काफी वक्त से चल रहा विवाद

    पुलिस का कहना है कि पति और पत्नी के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा है। उनके अभी कोई बच्चे नहीं हैं। पीड़िता 2 महीने की गर्ववती थी आरोपी ने उसका बच्चा गिरवा दिया। उसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को भी थाने बुलाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद भी मालूम चलेगा कि पति और पत्नी के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले भी पीड़िता ने अपनी पति के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। बता दें कि पीड़िता पत्नी हाउस वाईफ है और घर काम करती है। पत्नी सुमन ने बताया कि कि वह थाने के 50-50 चक्कर काट के थक चुकी है तब जाकर उसने मीडिया का सहारा लिया और कहा कि मुझे इंसाफ दिलाया जाए और आरोपी लड़के को सख्त से सख्त सजा देते हुए लाखों के पीछे भेजा जाए सुमन आर्थिक रूप से भी है कमजोर और सुमन को आरोपी विपुल की तरफ से मुआवजे का भी इंतजाम किया जाए ताकि उसका घर चल सके और वह बच्चों को खिला पिला सके। विपुल के सारे परिवार वाले उसे टॉर्चर करते हैं और परेशान करते हैं तथा जान से मारने की धमकियां देते हैं सुमन ने बताया कि उसके घर वाले जो परेशान करते हैं उनका नाम है अनिल सिंह, कपिल पति का भाई, पति की माता रेखा देवी, उक्त सभी लोग करते हैं परेशान अगर उसे भविष्य में कुछ होता है तो इसके जिम्मेवार यही लोग होंगे। उसने अपनी पति के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    जीएसएसएस मांधना में 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ठ परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का किया आयोजन : अंजलि सिंह

    पंचकूला / मोरनी खंड के माँधना में दिनांक 20-5-2024 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परिक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रो के साथ वोर्ड परिक्षार्थियो को पढ़ाने वाले अध्यापको तथा स्कूल के सभी अध्यापको व अन्य सहयोगी स्टाफ को भी पुरस्कृत किया गया कक्षा 10 वीं के 28 विद्‌यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। जिनमे से 18 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक स्कोर प्राप्त कर मांधना स्कूल का नाम रोशन किया। 10 वीं में आस्था ने ज़िला स्तर पर तृतीय स्थानन प्राप्त किया। पिंकी और मनप्रीत शर्मा ने क्रमशः द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में 12 वीं कक्षा में कुल 18 छात्र परीक्षा में शामिल हुए जिनमें से 7 ऐसे विद्यार्थी है जिन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। सिमरन शर्मा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

    स्वतंत्रता दिवस पर होनहार बच्चे नगद पुरस्कार राशि से होंगे सम्मानित

    प्राप्त करके विद्यालय, खंड मोरनी व ज़िला पंचकूला के गौरव को बढ़ाया। बच्चों की शानदार सफलता पर गाँव के सरपंच पंचपाल शर्मा, एस एम-सी प्रधान अनिल शर्मा, प्रधानाचार्या अंजली सिंह तथा पंच गीता, व पंच पुनीत शर्मा की उपस्थिति में सभी होनहार छात्रो को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया और बच्चों को भविष्य में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया।

    सरपंच पंचपाल ने सभी बच्चों, अभिभावकों तथा स्कूल प्रधानाचार्या अंजली सिंह व स्कूल स्टाफ को शुभ कामनाएँ दी तथा बेहत्तर परीक्षा परिणाम का श्रेय दिया। पंचपाल शर्मा ने स्कूल तया खंड स्तर पर प्रथम, द्वितिय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को स्वतन्त्रता दिवस पर एक लाख रूपये की नगद धन राशि निजि कोष से देने की घोषणा की ताकि छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में प्रोत्साहन मिले व स्कूल में वि‌द्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा हो।

    प्रधानाचार्या अंजली सिंह वह सरपंच पंचपाल शर्मा द्वारा ई खबर मीडिया के पत्रकार देव शर्मा को मैडम देकर किया सम्मानित

    प्रधानाचार्या अंजलि सिंह ने सभी छात्रों को उत्तम प्रदर्शन पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने अध्यापकों को छात्रों की मेहनत करवाने के लिए प्रशंसा की।

    प्रिंसिपल अंजली सिंह वह मुख्य अतिथि सरपंच पंचपाल शर्मा ने ई ख़बर मीडिया के पत्रकार देव शर्मा को मैडल देकर किया सम्मानित और जानकारी देते हुए बताया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना के सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की और मांधना स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा और बच्चों ने विद्यालय व मोरनी खंड का नाम रोशन किया।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट