More
    Home Blog Page 124

    लापता बुजुर्ग का 3 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, जांच में जुटी पुलिस,

    मध्यप्रदेश: अपिलकर्ता परिवार जनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरा पिता उक्त वृद्ध व्यक्ति ग्राम पथरोटा में निवास करते हैं इनका नाम सुशील चौधरी (मधुर चौधरी) है यह 23 मई सुबह 10: 00 बजे ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे और दोपहर 02: 30 बजे तक परिवार के संपर्क में रहे और शाम तक घर आने की बात करी। 23 मई शाम से ही वह लापता है इन्हें 24 मई सुबह सेमरी हरचंद में करीब 6: 00 बजे और 8: 00 बजे देखा गया उसी दरमियान उन्होंने दो अलग-अलग लोगों से बात चीत करी और पानी पिया सेमरी हरचंद बस स्टैंड पर उन्होंने कपडे व्हाइट में ब्लैक कलर की चैक का शर्ट पहने हैं तथा बदामी कलर की पेन्ट पहने है। अगर यह किसी भी व्यक्ति को कहीं मिले तो थाना पथरोटा या थाना इटारसी में सूचना देने का कष्ट करें।

    सुशील चौधरी के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं उसके लापता होने के सम्बंध में अभी थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

     

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, सुशील चौधरी के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा पिता कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है सुशील चौधरी के बच्चे

    लापता सुशील चौधरी का बेटा कहता हैं कि कोई भी सूचना मिलने पहचाने / बताने वाले व्यक्ति को उचित ईनाम दिया जाएगा। इन नंबरों पर संर्पक करे 9753322245, 9669364074 ने बताया कि पिता की खोजबीन की जा रही है, उनके परिवार जनों ने बताया फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। परिवार जनों ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। परंतु अभी तक परिवार के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में: गुमशुदा की तलाश

    सुशील चौधरी (मधुर चौधरी) है यह 23 मई सुबह 10: 00 बजे ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे और दोपहर 02: 30 बजे तक परिवार के संपर्क में रहे और शाम तक घर आने की बात करी। 23 मई शाम से ही वह लापता है इन्हें 24 मई सुबह सेमरी हरचंद में करीब 6: 00 बजे और 8: 00 बजे देखा गया। परिवार जनों ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। परिवार जनों ने कहा जो सुशील चौधरी को ढूँढेगा और लेकर आएगा उसे नगद इनाम दिया जायेगा। पति वह बच्चों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के बच्चों ने कहा पिता सुशील चौधरी को ढूँढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    सीदेवाही तहसील के वॉटर एटीएम बने शोपीस, नगरपंचायत की अनदेखी

    सीदेवाही तहसील मे जगा जगा मे वाटर एटीएम लाखो की लागत से वाटर एटीएम लगाया गया है, लेकिन वॉटर एटीएम का बेहाल हो चुका है जिसे जनता को पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है जो की खराब होने से कारण जनता मजबूर है आपको बताते की जगा जगा शासन द्वारा ग्रीष्मकाल को देखते हुए वाटर एटीएम का निर्माण कराया गया था आज पूरी तरह का लोगो का एज्युएटाईट का घर बन गया है

    आज प्यासी जनता ग्रीष्मकाल मे पाणी के लिए तरस रही है प्रशासन द्वारा लाखोकी लागत असे वाटर एटीएम नही चल पाई है अब देखना ये होगा कब तक वॉटर एटीएम सुधार हो पायेगी और कब तक ग्रीष्मकाल गुजरने से पहिले जनता को पानी की सुविधा कब हो पायेगी

    ई खबर मीडिया के लिए विशांत लोखंडे की खबर

    47 वर्ष का निरंजन 6 दिन से लापता, रिपोर्ट दर्ज पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    बिहार : अपिलकर्ता सोनी देवी ने जानकारी देते हुए बताया है लापता निरंजन कुमार पुत्र राजनंदन मैनपुरी थाना पातलीपुट ज़िला पटना का स्थाई निवासी है।सोनी ने बताया मेरा पति निरंजन कुमार उम्र करीब 47 वर्ष जो 18 / 05 / 2024 को दोपहर बाद 2.30 बजे घर से कही चला गया लापता हो गया।

    सोनी ने पति के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं उसके लापता होने के सम्बंध में 20-05-2024 को पाटलिपुत्र थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, निरंजन कुमार के पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा पति कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है पत्नी सोनी देवी

    लापता निरंजन कुमार की पत्नी कहती हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 7292982224,8292285248ने बताया कि पति की खोजबीन की जा रही है, उनके पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?

    लापता को ढूंढने हेतु पत्र थाना अध्यक्ष महोदय, पाटलीपुत्र थाना, पटना बिहार

    प्रथम सूचना रिपोर्ट 20/05/2024 विषय: गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने हेतु
    निवेदन पूर्वक कहना है कि मेरे पति निरंजन कुमार उम्र 47 साल, पिता राजनंदन प्रसाद पताः मकान संख्या 169, शिधेश्वर नगर, मैनपुरा, पटना-800013 है। जो कि दिनांक 18/05/2014 को 2:30 बजे दोपहर को अपने साइकल से राजापुर पुल श्रीकृष्ण मंदीर (परणामी मंदीर) घुमने जा रहा हूँ फिर बोरिंग रोड से थोडा घूम कर आजाऊंगा ऐसा बोल कर घर से निकले थे परन्तु अभी तक घूमकर घर वापस नहीं आये। हम लोग इधर-उधर बहुत खोज बिन किए परन्तु कही पता नहीं चल पाया। वो कथई रंग का लाइन वाला गर्ट, बालू रंग का ट्रोजर एवं काला रंग का चप्पल पहले हुए
    अत: श्रीमान से अनुरोध है कि जल्द-से-जल्द उनको ढूढ़ने की कृप्या कि जाए।
    आपका विश्वासी नामः सोनी देवी पता इस प्रकार पति निरंजन कुमार मकान संख्या 169, शिधेश्वर नगर, मैनपुरा, पटना-800013, मोबाइल नम्बर 7292982224 यह है।

    लापता हुआ निरंजन कुमार उम्र 47 वर्ष

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:

    जिला पटना गाँव मैनपुरी थाना पाटलिपुत्र के पिता राज नंदन ने बताया मेरा बेटा निरंजन को ढूढ़ने की अपील है की-की जिस किसी को भी दिखाई दे वह उक्त दिए गए नंबरों पर संपर्क करें ताकि मेरा बेटा सुरक्षित घर वापस आ सके। निरंजन कुमार दिनांक 18 / 04 / 2024 को दोपहर बाद लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन दूसरी और पत्नी सोनी ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। परिवार जनों ने कहा जो निरंजन को ढूँढेगाऔर लेकर आएगा उसे नगद इनाम दिया जायेगा। पत्नी, बच्चों वह पिता ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के पत्नी ने कहा मेरे पति को ढूँढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    रिश्ता हुआ दागदारः भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट

    दिल्ली : सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है मंगलपुरी थाना क्षेत्र से जहां संपत्ति की लालच में सगे भाई ने ही ‘रिश्ते का क़त्ल’ कर बड़े वारदात को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में कोहराम मच गया है। मामला दिल्ली के मंगलपुरी थाना क्षेत्र के मकान नम्बर 810 का है जहाँ रोहित की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप उसके बड़े भाई प्रदीप पर लगा है। मृतक के माँ ने बताया कि संपत्ति के लालच में या अन्य रंजीत के चलते बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। रिश्तेदारों की माने तो हो सकता है कि आरोपी ने अकेले धन संपत्ति हड़पने के लिए अपने ही सगे भाई की हत्या कर दिया था और अपराध छुपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलपुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप और उसकी पत्नी पूनम से पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया है।

    पीड़ित परिवार ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवा दी है परंतु कार्रवाई के नाम पर लीपा पोती हो रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के पश्चात शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतिक रोहित की मां ने बताया कि उसके 6 बेटे हैं 6 में से प्रदीप सबसे बड़ा बेटा है, तथा उसने आरोप लगाया की सबसे बड़ा बेटा और बेटे की बहू एक किडनी चोर गेग वह वह अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित काम करते हैं के काम को अंजाम देता है तथा वह भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर किडनी निकालने की वारदात को अंजाम देते हैं मां का कहना है कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस घटना को प्रदीप ने ही अंजाम दिया है और मेरे छोटे बेटे रोहित 14 साल को मौत के घाट उतार दिया और करने के बाद उसे फांसी पर लटका दिया था पुलिस में मुख्यमंत्री निवास वह अन्य उच्च अधिकारियों तक शिकायत दे चुके हैं परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो रही पीड़ित मां ने लगाई न्याय की गुहार मदद करें सरकार । यह संगीत मामला है और इसे अंजाम तथा पीड़ित महिला ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

    मृतक रोहित के माता पिता

    क्या लिखा है पुलिस में दिया शिकायत पत्र: एस एच जी साहब थाना राज पार्क दिल्ली
    विषयः छोटे बेटे की मृत्यु पर संदेह होने के सन्दर्भ में शिकायत पत्र ।

    सविनय निवेदन यह है की मैं अन्जु गुप्ता पत्नी श्री कमलेश गुप्ता निवासी एस-868 मंगोल पुरी दिल्ली-110083 में रहती हूँ।

    श्रीमान जी मेरे छोटे बेटे रोहित गुप्ता की मृत्यु दिनांक 23/10/2022 को हो गई है लेकिन मुझे और मेरे पति को उसकी मृत्यु की सुचना नहीं दिया गया था और रोहित गुप्ता की मृत्यु किसी ने कुछ नहीं बताया। मेरा बड़ा बेटा प्रदीप कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी को लेकर गाँव में गे उसके क्रिया क्रम करने के लिए पहुंचे तब उन्होंने बताया की रोहित फांसी लगा कर मर गया लेकिन मुझे रोहित से मिलने नहीं दिया गया। रोहिती गुप्ता के पीछे पिच्छे उसका जीजा गया था। लेकिन श्रीमान जी मुझे संदेह है कि मेरी बेटे की मृत्यु फांसी से बल्कि किसी की सोची समझी साजिस है। इससे पहले भी मेरी बहु और बेटों ने रोहित गुप्ता को मारा पिटा था और उसे परेशान करते थे उससे जानवर जैसा काम करवाते थे। लेकिन श्रीमान जी मेरे बेटे को मेरे पास नहीं भेजा गया ।

    प्रदीप गुप्ता और बहु पूनम


    माँ की अपिल आरोपियों को जेल में पहुंचने तथा तथ्यों को सबके सामने लाने के लिए मीडिया का सहारा लिया है बताया जा रहा है कि मृतक के माँ अंजू ने बताया प्रदीप ने अपने ही सगे भाई कों मौत के घाट उतार दिया। परंतु माँ अंजू मंगल पुरी थाना क्षेत्र के मृतक रोहित उत्तर प्रदेश के गाजीपुर थाना अनाहरिपुर गाँव सुहावल का स्थाई निवासी था लेकिन पूरा परिवार रोजी रोटी कामने दिल्ली आए थे रोहित के बड़े भाई ने अपने ही भी कों मार डाला।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    अनूपशहर में युवक की सड़क हादसे में मौत गंगा स्नान के लिए आ रहे थे तीन दोस्त

    डिवाई की तरफ से आ रहे थे तीन दोस्त बुलेट पर अनूपशहर गंगा स्नान के लिए अनूपशहर के गांव तेलिया नगला के निकट बुलेट सवार दोस्तों की नीलगाय से टकराने से हुआ दर्दनाक हादसा मौके राहगीरों की एक्सीडेंट की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचे एक डिवाई उपचार के लिए भेज दिया गया है दूसरे को अनूपशहर सरकारी अस्पताल में लाया गया जिसमें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक का नाम तरुण पिताका नाम मनोज नागर निवासी बेलमपुर का है उम्र लगभग 26 वर्ष एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि मौके पर नीलगाय की भी मौके पर मौत हो गई
    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    रिपोर्टर गगन कुमार

    अमेरिकी विशेषज्ञ ने बताया भारत में किसकी बनेगी सरकार, भाजपा को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

    अमेरिका के राजनीतिक विशेषज्ञ और यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक इयान ब्रेमर ने बुधवार को कहा है कि अपने शानदार काम के बलबूते भाजपा को निश्चित तौर पर लगातार तीसरी बार जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है। जल्द ही भारत की आर्थिकी दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिकी होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे पांच वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे ही रहेंगे।

    ब्रेमर ने बताया भाजपा को मिलेगी कितनी सीट

    उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे पांच वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे ही रहेंगे। अनुमान लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को लगभग 305 सीटें मिल सकती हैं। ब्रेमर के अनुसार भाजपा गठबंधन की सीटें 305 से 10 सीटें कम या 10 सीटें अधिक भी हो सकती हैं। ब्रेमर ने भारत की स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की भी सराहना की।

    भारत तेजी से कर रहा आर्थिक क्षेत्र में प्रगति

    उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिकी ने लंबे समय तक खराब प्रदर्शन किया, लेकिन अब भारत की आर्थिकी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है।

    उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां कई कंपनियां बहुत अधिक ध्यान दे रही हैं क्योंकि वे इसे बेहतरीन स्थान के तौर पर देखती हैं, जहां स्थिरता है। गौरतलब है कि इस समय जब पूरी दुनिया में हालात खराब हैं, भारत में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल है।

    जो सरकार मां-बेटी की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं- दिल्ली में बोले राजनाथ सिंह

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन  दिल्ली के नजफगढ़ पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वाति मालीवाल प्रकरण को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सरकार मां-बेटी की रक्षा नहीं कर सकती है उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने गुरुवार को पश्चिमी  दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के लिए चुनाव प्रचार किया।

    चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नजफगढ़ पहुंचे। पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो सरकार मां- बेटी की रक्षा नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

    स्वाति मालीवाल प्रकरण पर बोलते हुए कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ, वह दिल दहलाने वाला है। अरविंद केजरीवाल इस प्रकरण पर कई दिनों तक चुप्पी साधे रहे और अब कह रहे हैं कि इसकी घटना की जांच हो। एक तरफ आप कहते हैं कि आपको  दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं है और अब आप पुलिस से जांच की बात करते हैं।

    केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को दिया धोखा – राजनाथ सिंह

    राजनाथ सिंह ने कहा, “एक ऐसा शख्स जिसने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, उसपर कैसे भरोसा किया जा सकता है। उनके गुरु ने कहा कि राजनीतिक पार्टी नहीं बननी चाहिए लेकिन अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी बना ली। यमुना के बारे में कहा कि इससे पूरी तरह साफ करेंगे। सात हजार करोड़ सफाई के नाम पर बहा डाला लेकिन यमुना साफ नहीं हुई। जो कहा उसे कभी पूरा नहीं किया।”

    आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की बी टीम करार देेते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, “आप व कांग्रेस दोनों ने भारत की राजनीति में विश्वसनीयता का संकट पैदा किया है। दूसरी ओर हमलोगों ने जो कहा, उसे अक्षरश: पूरा किया। यही कारण है कि आज जब देश में पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, दुनिया के राजनीतिक विश्लेषक यह कह रहे हैं कि एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर आ रही है।”

    मुकुट को तोड़कर बना देना चांदी का पायल

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर किया। राजनाथ सिंह ने इस पर कहा कि चुनाव संपन्न होने के बाद आप लोग किसी स्वर्णकार के पास जाकर इस मुकुट को तोड़कर किसी गरीब बेटी के लिए उसके पांव का पायल बना दीजिएगा।

     

    गुस्से की वजह से बदनाम रहीं सुपरमॉडल नाओमी कैम्पबेल:नशा मुक्ति केंद्र भी जा चुकीं; वोग मैगजीन पर जगह पाने वाली पहली अश्वेत मॉडल

    ब्रिटिश सुपरमॉडल, एक्ट्रेस, सिंगर और बिजनेसवुमन नाओमी कैम्पबेल आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहीं हैं। 22 मई 1970 को लंदन के स्ट्रिथम में जन्मी नाओमी आज एक बड़ी मुकाम पर हैं। हालांकि,एक अश्वेत महिला का यहां तक पहुंचने का सफर इतना आसान नहीं था।

    अश्वेत होने के चलते उन्हें कई फैशन ब्रांड्स से भेदभाव का सामना करना पड़ा था। 1987 में मशहूर डिजाइनर यवेस सेंट लॉरेंस ने वोग मैगजीन को धमकी दी कि अगर नाओमी को कवर पेज पर जगह नहीं मिलती हैं तो वो अपने सारे ऐड मैगजीन से वापस ले लेगें। उसके बाद नाओमी पहली अश्वेत महिला बनीं, जिसे ब्रिटिश और फ्रैंच वोग मैगजीन ने कवर पेज पर जगह दी।

    ये किसी अश्वेत महिला के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था। नाओमी समाज सेवा के कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वे नेल्सन मंडेला चिल्ड्रंस फंड के अलावा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रैंप पर अपने जलवों, आकर्षक नैन-नक्श और फिगर से लोगों को अट्रैक्ट करने वाली नाओमी अपने गुस्से के लिए भी बदनाम हैं। कहा जाता है कि नाओमी के गुस्से की वजह उनका संघर्ष भरा बचपन रहा है।

    बिना मां-बाप के प्यार के पली-बढ़ीं
    नाओमी का जब जन्म हुआ तब उनकी मां वैलरी सिर्फ 19 साल की थीं। वैलरी जब प्रेग्नेंट हुईं, तभी नाओमी के पिता ने उन्हें छोड़ दिया था। नाओमी की परवरिश के लिए वैलेरी डांस शोज करती थीं। काम की वजह से वैलरी अक्सर नाओमी को किसी जान-पहचान वाले के यहां रख देती थीं। ऐसे में नाओमी का बचपन मां-बाप के प्यार के बिना बीता। पैसा और शोहरत पाने के बावजूद नाओमी को आज भी यह टीस है।

    नहीं किया पिता के सरनेम का यूज
    नाओमी के बर्थ सर्टिफिकेट पर मां वैलरी ने पिता का नाम नहीं लिखवाया गया था, क्योंकि वो उनसे नफरत करती थीं। कुछ समय के बाद जब उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली तब नाओमी ने अपने सौतेले पिता के सरनेम कैम्पबेल का यूज किया।

    3 साल की उम्र से बैले डांस सीखना शुरू कर दिया
    नाओमी ने 3 साल की उम्र से ही मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बैले डांस सीखना शुरू कर दिया था। उसके बाद उन्होंने कई प्रोग्राम में भाग लिया। 8 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘इज द लव’ शूट किया था।

    पढ़ाई के दौरान 1986 में नाओमी की मुलाकात सिंक्रो मॉडल एजेंसी के प्रमुख बेथ बोल्ट से हुई। उन्होंने नाओमी को मॉडलिंग का ऑफर दिया। यह नाओमी के करियर का टर्निंग पॉइंट था। जहां वे डांस में करियर बनाने का सोच रहीं थीं, वहीं उनका करियर मॉडलिंग की दुनिया में बनने लगा।

    पहली अश्वेत मॉडल जिन्हें ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर जगह मिली
    नाओमी का नाम 16 साल की उम्र में ही अच्छी मॉडल्स की लिस्ट में शामिल हो गया था। वे पहली अश्वेत मॉडल थीं जिन्हें ब्रिटिश मैगजीन के कवर पर जगह मिलने लगी थी। डिजाइनर्स रैंप पर अपनी ड्रेस रिप्रजेंट करने के लिए नाओमी को लेना चाहते थे। देखते ही देखते नाओमी दुनिया में एक बेहतरीन मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुकी थीं। 80 के दशक में नाओमी सबसे महंगी मॉडल्स में से एक थीं।

    वोग मैगजीन के कवर पर मिली जगह
    अश्वेत होने के चलते नाओमी को भेदभाव का सामना भी सामना करना पड़ा। वोग मैगजीन ने अपने कवर पेज पर नाओमी को जगह देने से मना कर दिया था। 1987 में मशहूर डिजाइनर यवेस सेंट लॉरेंस ने मैगजीन को धमकी दी कि अगर नाओमी को कवर पेज पर जगह नहीं मिलती हैं तो वे अपने सारे ऐड मैगजीन से वापस ले लेगें। उसके बाद नाओमी पहली अश्वेत महिला बनीं, जिसे ब्रिटिश और फ्रैंच वोग मैगजीन ने कवर पेज पर जगह दी।

    सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहीं हैं
    नाओमी कैम्पबेल सेवा के कामों से भी जुड़ी रहती हैं। उन्होंने वी लव ब्राजील नाम का चैरिटी फंड स्थापित किया है। वे नेल्सन मंडेला चिल्ड्रंस फंड के अलावा ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस कैम्पेन का भी हिस्सा रह चुकी हैं। नाओमी ने 2008 मुंबई आतंकी हमले के बाद 41 करोड़ रुपए दान दिए थे।

    एंगर मैनेजमेंट की क्लास लेने का आदेश दिया गया
    2000 में नाओमी कैम्पबेल अपनी पूर्व सहयोगी के सिर पर फोन से हमला करने और उसे चलती कार से फेंकने की धमकी देने की दोषी पाई गईं। 2006 में उन्हें किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि हाउसकीपर को अपना ब्लैकबेरी फोन फेंक कर मार दिया।

    इसके ठीक एक साल बाद 2007 में नाओमी पर ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में पुलिस अधिकारी पर थूकने और उन्हें धक्का देने का आरोप लगा। इसके बाद उन्हें एंगर मैनेजमेंट की क्लास लेने का आदेश दिया गया।

    IPL एलिमिनेटर की टीमों का एनालिसिस:RR ने 56%, RCB ने 64% प्लेऑफ मैच हारे; राजस्थान की ताकत बॉलिंग, बेंगलुरु की बैटिंग मजबूत

    IPL में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यहां राजस्थान ने 67% और बेंगलुरु ने 50% मैच जीते हैं।

    प्लेऑफ में RR ने छठी और RCB ने 9वीं बार जगह बनाई। टॉप-4 स्टेज में RR ने 44% और RCB ने महज 36% मैच जीते हैं। दोनों टीमें एलिमिनेटर में दूसरी बार भिड़ेंगी, इससे पहले 2015 में RCB को जीत मिली थी। आज जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री के लिए 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर-2 में उतरेगी। एलिमिनेटर मुकाबला हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

    एलिमिनेटर की टीमें RR और RCB का एनालिसिस। शुरुआत RCB से…

    प्लेऑफ की राह
    रॉयल चैंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2024 में 7 मैच जीते और 7 ही गंवाए भी। टीम 14 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर रही, इतने ही पॉइंट्स CSK, DC और LSG के भी थे, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण बेंगलुरु ने बाजी मारी।

    टर्निंग पॉइंट: डिफेंडिंग चैंपियन को हराकर प्लेऑफ में पहुंचे
    17वें सीजन में RCB की शुरुआत सबसे खराब रही। 21 अप्रैल तक 8 में से एक मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर थी। न बॉलिंग काम कर रही थी और न ही बैटिंग। 25 अप्रैल को फिर RCB ने सीजन की सबसे मजबूत बैटिंग यूनिट SRH को 35 रन से हरा दिया।

    हैदराबाद के बाद RCB ने लगातार 4 और मैच जीते और 12 पॉइंट्स के साथ टॉप-7 में जगह बना ली। 18 मई को आखिरी मैच डिफेंडिंग चैंपियन CSK से हुआ। क्वालिफाइ करने के लिए टीम को 18 रन से जीत चाहिए थी, RCB ने अपने होमग्राउंड पर 27 रन से रोमांचक मुकाबला जीता और चौथे नंबर पर फिनिश कर प्लेऑफ में जगह बना ली।

    • स्ट्रेंथ: डेथ ओवर्स में RCB ने 199.17 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए हैं, जो 10 टीमों में बेस्ट है। 7 से 15 ओवर के बीच भी टीम ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यश दयाल, सिराज और स्वप्निल सिंह नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं। टीम अब बहुत अटैकिंग बैटिंग भी कर रही है।
    • वीकनेस: डेथ ओवर्स में RCB के बॉलर्स 22 विकेट ही निकाल सके हैं। गेंदबाज अब भी 10 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन खर्च कर रहे हैं। ग्लेन मैक्सवेल अब तक फॉर्म में नहीं दिखे।

    टॉप-3 मैच विनर्स
    विराट कोहली की बैटिंग और उनकी फील्ड पर एनर्जी ने पूरी टीम को कमबैक करने के लिए इंस्पायर किया। सेकेंड हाफ में उन्हें रजत पाटीदार, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और दिनेश कार्तिक का साथ मिला। पाटीदार ने तो इस सीजन 5 फिफ्टी लगाईं, सभी सेकेंड हाफ में ही आईं। बॉलिंग में यश दयाल ने 13 मैचों में 15 विकेट निकाले, उन्होंने ही टीम की डेथ ओवर बॉलिंग को स्ट्रॉन्ग बनाया। मोहम्मद सिराज और लॉकी फर्ग्यूसन के साथ स्वप्निल सिंह ने भी सेकेंड हाफ में विकेट निकाले।

    प्लेऑफ में 9 मैच हारी है RCB
    RCB ने रिकॉर्ड 9वीं बार प्लेऑफ में जगह बनाई है, इस सीजन की टॉप-4 टीमों में यह बेस्ट है। हालांकि, प्लेऑफ में RCB का रिकॉर्ड खराब है, टीम ने 14 मैच खेले और महज 5 जीते, 9 में उन्हें हार मिली। RCB ने 2009, 2011 और 2016 में 3 फाइनल भी हारे हैं। एलिमिनेटर में टीम ने 6 मैच खेले, 3 जीते और 3 ही गंवाए। 2022 में RCB ने आखिरी प्लेऑफ मैच खेला, तब राजस्थान ने ही उन्हें 7 विकेट से हराया था।

    ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी:ये ₹93,094 प्रति किलो बिक रही, 10 ग्राम सोना ₹100 सस्ता होकर ₹74,114 का हुआ

    सोने में आज यानी 22 मई को मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 100 रुपए सस्ता होकर 74,114 रुपए पर आ गया है।

    हालांकि चांदी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 221 रुपए महंगी होकर 93,094 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार 21 मई को चांदी 92,873 रुपए पर थी।

    4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

    • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपए है।
    • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
    • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,300 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74,510 रुपए है।
    • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,840 रुपए है।
    • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74,560 रुपए है।

    इस साल सोने में अब तक 10 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी
    IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 10,870 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 74,222 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 92,444 रुपए पर पहुंच गए हैं।

    अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना
    HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।