More
    Home Blog Page 123

    खरगापुर थाने में से 376 के भागे हुए आरोपी ने की सुसाइड

    कुछ दिनों पहले खरगापुर थाने में से 376 के भागे हुए आरोपी ने की सुसाइड घर के पास कटर के पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान खरगपुर थाना क्षेत्र के पिपरा बिलारी गांव का मामला परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना के आरोप।मूरत सिंह यादव ने मरने से पहले दिए सोशल मीडिया पर किया बैरल झूठ केस में फसाया जा रहा है मूरत यादव वीडियो में कह रहे है

    कि झूठी केस में फसाया जा रहा है रेप केस लगा है 376 के आरोप में मूरत सिंह यादव के द्वारा सोशल मीडिया पर हुए वीडियो लड़की का नाम आरती बताया है और पूरा परिवार का नाम बता रहे हैं वीडियो में बोला है कि उनकी वजह से मैं फांसी लगा रहा हूं 10 लाख रुपया या जगा दूं या ट्रैक्टर दो लेकिन मुझे मूरत सिंह यादव ने कहा नहीं मेरे पास ट्रैक्टर है ना ही मेरे पास जमीन है नहीं पैसा है इसलिए मैं फांसी लगाने के लिए मजबूर हूं

    समाचार सूत्र से नीलेश यादव

    राजस्थान के बस कंडक्टर बस सवारी पर कर रहे हैं खुली दादागिरी। जबरदस्ती दूर का टिकट लेने पर कर रहे हैं मजबूर ।

    राजस्थान : पूरा मामला राजस्थान के एक बस कंडक्टर का हैं जिसका नाम राजेश हैं । यहां पर बस से सफर करने वाली जनता पर राजेश नाम का कंडक्ट कर रहा हैं दादागिरी एवं उनको दूर का टिकट लेने पर कर रहे हैं मजबूर मना करने पर बीच रास्ते में उतारने की देता हैं धमकी यह बस राजस्थान सीकर से प्रारंभ हुई थी एवं जयपुर तक जाती हैं राजेश नाम का बस कंडक्टर आम परेशान जनता को अलग अलग राज्य से आए भक्तगण जो बाबा खाटू श्याम एवं सालासर के दर्शन के लिए आती हैं उनकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनको जबरदस्ती दूर का टिकट लेने पर मजबूर करती हैं एवं टिकट न लेने पर बीच मार्ग में उतार देने की धमकी देती हैं यहां तक ही नही बस पर सीटे निर्धारित होने के बाद भी इतनी अधिक गर्मी 49 डिग्री तापमान होने के बावजूद ऊपरी मोटी कमाई करने के लिए और भी यात्रियों को बीच में बस में चढ़ा लेते हैं

    जिसका टिकट तक भी नहीं बनाया जाता न जाने यह ये ऊपरी पैसा कमाने का धंधा कब से कर रहे हैं इस तरह से यह सरकार की आंखो में धूल झोंक कर अंधी कमाई कमा रहे हैं एवं आम जनता को सफर के दौरान अनेको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं यह सब कुछ संभव कंडक्टर एवं बस चालक की मिलीभगत से हो पा रहा हैं। उसी बस में सवार हमारे संवादाता रजत पांडेय ने जब इस पर आम नागरिक की तरह से बस कंडक्टर से वार्ता की तब ये सारा मामला पता चल पाया वार्तालाप के दौरान बस कंडक्टर कहने लगा की सरकार द्वारा प्राप्त पैसों से पेट कैसे पाले इसलिए हमे इस तरह से ऊपरी आमदनी बनानी पड़ती हैं। इस पर यदि जल्द ही अंकुश नही लगाया गया तो इन जैसे कंडक्टर की वजह से आम जनता का शोषण होता रहेगा । इन्ही जैसे कंडक्टरों की वजह से देश में भ्रष्टाचार कभी भी खत्म होने का नाम नहीं लेता हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए लखनऊ रजत पांडे की रिपोर्ट

    IPL 2024 Final: ‘केकेआर को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है…’, सचिन-युवराज सहित इन दिग्गजों ने फिल्मी अंदाज में टीम को दी बधाई

    कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10 साल बाद आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में रविवार को खेले गए आईपीएल 2024 फाइनल में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। केकेआर के चैंपियन बनते ही कई दिग्गजों ने उन्हें फिल्मी अंदाज में बधाई दी।

     कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से धूल चटाई। 10 साल बाद केकेआर ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले केकेआर ने साल 2014 में आईपीएल का खिताब जीता था।

    यह तीसरी बार रहा जब केकेआर आईपीएल चैंपियन बना। आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल मैच एकतरफा रहा, जहां केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर हैदराबाद के बैटर्स की खूब खबर ली। केकेआर के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 113 रन पर समेट दिया। इसके जवाब में केकेआर की टीम ने 10.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर खिताब जीता। केकेआर के चैंपियन बनते ही सोशल मीडिया पर कई क्रिकेटर्स ने खास अंदाज में टीम को बधाई दी।

    KKR के IPL चैंपियन बनते ही इन दिग्गजों ने फिल्मी अंदाज में टीम को दी बधाई

    केकेआर ने क्या लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके बैटर्स ने अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन टूर्नामेंट के बाद के चरणों में गेंदबाजों ने महफिल लूटी। फाइनल में उनके बॉलर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट लिए और रन चेज को उन्होंने आसान बना दिया। अपनी फ्रेंचाइजी के लिए तीसरी ट्रॉफी जीतने पर सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई। सचिन ने अपने ट्वीट में गौतम गंभीर और शाहरुख खान को टैग किया।

    मोदी का चुनावी रथ: सिर्फ प्रचार कार नहीं, सुविधाओं और सुरक्षाओं का किला है; बुलेट व बम भी नहीं कर सकते पीएम का बाल-बांका

    Lok Sabha Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनावी अभियान में लगातार ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। जिस चुनावी रथ पर वह रोड शो करते हैं वह साधारण कार नहीं होती है बल्कि सुरक्षा और सुविधाओं से पूरी तरह लैस होती है। कार बुलेट एवं बम प्रूफ भी होती है। पुलिस उप अधीक्षक रेंक के अधिकारी उस कार के चालक होते हैं।

     प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया था। अब कोलकाता में मंगलवार को रोड शो प्रस्तावित है। केसरिया रंग में सजा उनका चुनावी रथ कोई सामान्य कार नहीं होती है, बल्कि चुनावी प्रबंधन, जनसंपर्क, क्राउड मैनेजमेंट और किसी भी तरह के हमले से सुरक्षा के उपायों से लैस होती है। इसके लिए ईसुजू कंपनी के डी-मैक्स माडल का उपयोग किया जा रहा है।

    नवंबर 2022 में पीएम मोदी ने अहमदाबाद में 45 किलोमीटर का रोड शो किया। इसमें ईसुजू कंपनी के डी-मेक्स मडल कार का उपयोग किया गया। इस रोड शो का लाभ यह हुआ कि जनता को जनसभा स्थल पर लाने-बुलाने की जरूरत नहीं पड़ी बल्कि उनका प्रिय नेता उनके सम्मुख था। एक समय में हजारों लोगों से जुड़े।

    20 कारें की गई हैं तैयार

    लोग हाथ हिलाते तो मोदी भी उनके अभिवादन को स्वीकारत कर रहे थे। रोड शो के समीस से गुजरते लोग भी आकर्षित होते। इससे नेता और जनता के बीच आत्मीयता प्रगाढ़ होती गई। इसकी उपयोगिता को देखने के बाद ऐसी 20 कारें तैयार कराई गईं।

    ये हैं खूबियां

    • अहमदाबाद में कार को तैयार कराने व मोदी के रोड शो के आयोजन से जुड़े एक भाजपा नेता बताते हैं कि फाइ सीटर कार के निचले हिस्से में 25 एमएम की धातु की प्लेट लगी है, जो इसे बम धमाके से सुरक्षा प्रदान करती है।
    • कार के पीछे की तरफ पीएम मोदी के खड़े होने की जगह दोनों ओर 5-5 एमएम की प्लेटें लगी हैं, जो बुलेट प्रूफ हैं।
    • कार के भीतर एनएसजी कमांडो व एक अतिरिक्त चालक होता है, जबकि मोदी के अगल-बगल में एक-एक तथा पीछे चार नेता खड़े हो सकते हैं।
    • पीएम मोदी के लिए उनके खड़े होने की जह छह इंच का एक पटा (स्टूल) लगा होता है, ताकि वह उस पर खड़े होने के बाद लोगों के साथ बेहतर तरीके से संपर्क कर सकें।
    • पीएम मोदी के चेहरे के सामने एसी पैनल व एलईडी लगी होती है, जिससे भीषण गर्मी व रात के समय में भी आसानी से रोड शो किया जा सके। कार पर आगे व दोनों ओर केवल पीएम मोदी का ही फोटो होता है।

    प्रत्येक रोड शो के बाद होती है सर्विस

    प्रत्येक रोड शो के बाद इसे सर्विस के लिए सर्विस सेंटर में भेज दिया जाता है। उपयोग नहीं होने पर इसे प्रदेश के भाजपा कार्यालय में रखा जाता है, जहां इसके रखरखाव की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री स्तर का नेता संभालता है।

    इन राज्यों में मोदी ने किए रोड शो

    केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, बंगाल, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मोदी इन कारों से रोड शो कर चुके हैं। अहमदाबाद में एक रोड शो केंद्रीय ग्रह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी कर चुके हैं।

    स्थानीय इकाई के हाथ होती है रणनीति की जिम्मेदारी

    रोड शो की रणनीति पार्टी की स्थानीय इकाई बनाती है। रोड शो से पूर्व पार्टी के स्थानीय लोग रूट पर पैदल चलते हैं और हर हिस्से का मुआयना करते हैं। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाते हैं। एसपीजी की टीम पैदल पूरे रोड शो में चलती है। वाराणसी में रोड शो के दौरान जो कार आई थी, उसके चालक लखनऊ के अमित गुप्ता थे। रोड शो से तीन दिन पहले यह कार पहुंच जाती है। लखनऊ पार्टी मुख्यालय में इस प्रकार की तीन कारें रखी गई हैं।

    मां Sridevi की फेवरेट जगह पहली बार गईं Janhvi Kapoor, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज से पहले मांगी दुआ

    Janhvi Kapoor इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr and Mrs Mahi) के प्रमोशन में जी जान लगा रही हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री एक ऐसे मंदिर के दर्शन करने चेन्नई गईं जिसका कनेक्शन उनकी दिवंगत मां श्रीदेवी (Sridevi) से था। जाह्नवी ने मां से जुड़ी याद को शेयर किया है। देखिए उनकी लेटेस्ट फोटोज।

     जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) के बहुत करीब थीं। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। मां के जाने के बाद जाह्नवी उनके नक्शे कदम पर चल रही हैं। अभिनय के साथ-साथ वह मां की तरह धार्मिक परंपराओं से भी जुड़ी हैं।

    जाह्नवी कपूर अक्सर उन मंदिरों के दर्शन करती दिखाई देती हैं, जहां कभी उनकी मां जाया करती थीं। हाल ही में, जाह्नवी पहली बार उस जगह गई हैं, जहां उनकी मां जाया करती थीं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

    मुप्पाथम्मन मंदिर गईं जाह्नवी कपूर

    दरअसल, जाह्नवी कपूर हाल ही में चेन्नई स्थित मुप्पाथम्मन मंदिर (Muppathamman Temple) गई हैं। वह अपनी मौसी के साथ मंदिर के दर्शन करने गईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज में वह और उनकी मौसी मंदिर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, “पहली बार मुप्पाथम्मन मंदिर गई। चेन्नई में घूमने के लिए मां की यह सबसे पसंदीदा जगह है।”

    Janhvi Kapoor

    तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। फ्लोरल लहंगा-चोली पहना है और पर्पल चूड़ी, नेकलेस और खुले बालों से अपने लुक को स्टाइल किया है। वहीं, उनकी मौसी पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं। वरुण धवन ने ‘बवाल’ को-एक्ट्रेस की मौसी को उनकी बहन बताया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, “मौसी जो आपकी बहन है।”

    जाह्नवी कपूर की अपकमिंगग फिल्म

    जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही‘ (Mr and Mrs Mahi) का प्रमोशन कर रही हैं। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर मूवी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में दिखाई देंगी, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाह्नवी ने राम चरण के साथ भी एक फिल्म साइन की है। दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

    शहडोल में डायलिसिस करवाने के उपरांत पत्नी की हुई थी मृत्यु , पति ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

    मध्यप्रदेश : जिले शहडोल के ब्यौहारी सिविल अस्पताल में मामला सामने आया था जिसमें इलाज के लिए आए 6 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे को समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने के कारण मौत हुई थी । मिली जानकारी के अनुसार गोपालापुर बुढ़वा निवासी 6 वर्षीय रमेश विश्वकर्मा को तेज बुखार के चलते उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। परिजनों के अनुसार एक ड्‌यूटी डाक्टर द्वारा जांच के नाम पर 11 सौ रुपए ले लिए गए और इलाज भी नहीं किया गया। इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़तने लगी। परिजन इलाज की गुहार लगाते रहे, लेकिन डाक्टर नहीं आए। इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। परिजनों द्वारा डॉक्टर पर इलाज के नाम पर पैसा लेने और समय पर इलाज नहीं करने के कारण बच्चे की मौत होने का आरोप अस्पताल प्रबनधन व डॉक्टर पर लगाया।

    बेबी केयर सेन्टर हास्पिटल नई दिल्ली में भयानक आग लग गई जिसमें सात बच्चों की मौत हो गई। इस हास्पिटल के मालिक, नवीन को गिरफ्तार किया गया और दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया एक हमारा मध्यप्रदेश शहडोल संभाग एक प्रायवेट हास्पिटल है श्री राम हेल्थ केयर सेन्टर। उस हास्पिटल में हमेशा मौते होती है। डायलिसिस एवं डिलेवरी केश में कई महिलाओं की मौते हो चुकी है। इस हास्पिटल की जांच के लिए म०प्र० आर्युविज्ञान परिषद भोपाल से स्वास्थ्य चिकित्सालय सी०एम०ओ० को जांच के लिए लेटर भेजा गया। और राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग नई दिल्ली से भी लेटर भेजा गया माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश किया कि इस प्रायवेट हास्पिटल की जांच करके तीन हफ्ते में इनको सबमिट करके पेश करें। स्वास्थ्य चिकित्सालय के डॉक्टर अधिकारी एम.एस. सागर डॉ० ए०के० लाल, डॉ० वाय०के० पासवान, डॉ० हीरालाल शुक्ला, इन भ्रष्ट अधिकारियों की टीम बनी जांच करने के लिए, लीपापोती करके झूठी रिपोर्ट बनाई डायलिसिस गणेश कुशवाहा करता रहा। और स्वास्थ्य चिकित्सालय के अधिकारी अपने स्टाफ गोपीलाल की डिग्री लगाकर झूठी रिपोर्ट बनायी। यहां के स्वास्थ्य चिकित्सालय के भ्रष्ट अधिकारी डॉक्टर लोग श्री राम हेल्थ केअर सेन्टर प्रबंधक विजय द्ववेदी व गणेश कुशवाहा इनके उपर कोई कार्यवाही नहीं किये। ईमानदारी व निष्पक्षता से जांच करते व कार्यवाही करते विजय द्विवेदी व गणेश कुशवाहा दोनों लोग जेल हवालात के अन्दर रहते आज। एक दिल्ली प्रशासन वहां की पुलिस बेबी केअर सेन्टर के मालिक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करके वहां कि पुलिस गिरफ्तार कर ली।

    एक हमारा शहडोल मध्यप्रदेश स्वास्थ्य चिकित्सालय भ्रष्ठ डॉक्टर व अधिकारी लोग पैसा लेकर हत्यारों को बचाते हैं अभी वर्तमान में स्वास्थ्य चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मरीजों से खुलेआम पैसे लिये हैं ईलाज करने के लिए। न्यूज पूरी मीडिया न्यूज में आ चुका है। राजेश कुमार विशनदासानी शहडोल (म०प्र०

    माननीय उच्च न्यायालय हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मुख्य चिकित्सालय का अधिकारी एम०एस०सागर पूर्व में रहा, भ्रष्ट अधिकारी शहडोल एम०पी०। उस प्राइवेट हास्पिटल श्रीराम केयर सेन्टर में डायलिसिस के दौरान कई मरीजों की मृत्यु हो गई। कई महिलाओं की डिलेवरी होने के बाद भी मृत्यु हो रही है। माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि उस हास्पिटल की जांच की जाये। उस समय भ्रष्ट अधिकारी और डाक्टरों की टीम बनी थी उसी टीम में डॉ० ए०के० लाल, डॉ० वाई०के० पासवान एवं हीरालाल शुक्ला उस टीम में रहे। उसी श्रीराम हेल्थ केयर सेन्टर की जांच करके झूठी रिपोर्ट बनायी। जो टीम जांच करने जायेगी वे भी वैसे झूठी रिपोर्ट बनाकर पेश करेगी। भ्रष्ट अधिकारियों ने पैसों के दम पर हत्यारों को बचाया जाता है। शहडोल संभाग एम.पी.।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

    बाघ हमले में तेंदूपत्ता संकलन के करने गए ईसम को मौत के घाट उतारा

    महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के सिंदेवाही वनपरीक्षेत्र प्रादेशिक अंतर्गत सिंदेवाही उपवनपरिक्षेत्र में आनेवाले कच्चेपार के कारघाटा कंपार्टमेंट नंबर 257 में प्रभाकर अंबादास वेठे वय48 वर्ष मु. डोंगरगांव तहसील सिंदेवाही यह कच्चेपार कारकटा जंगल परिसर में तेंदूपत्ता तुड़ाई करते समय अचानक बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया.
    यह घटना आज 26 में 2024 सुबह 11:30 के दरमियान घटी.
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग सिंदेवाही तथा क्षेत्र सहायक नितिन गडपायले व वनटीम घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया. घटना स्तर पर नागरिकों की भीड़ जमी हुई थी. पुलिस विभाग ने भीड़ को और वातावरण गर्म होने के कारण गर्म वातावरण को पुलिस विभाग में नागरिकों को शांत किया. पुलिस विभाग व वन विभाग ने मृतक मृतदेह को पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण रुग्णालय सिंदेवाही लाया गया. खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी. नागरिक को ने बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की है

    ई खबर मीडिया के लिए सिंदेवाही विशांत लोखंडे ब्यूरो  की रिपोर्ट

    आष्टा के VIT University में बीती रात को जमकर किया प्रर्दशन,VIT प्रबधन की तानाशाही आई सामने, प्रशासन भी बोना नजर आता है VIT के सामने

    वीआईटी के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने किया जमकर हंगामाछात्र छात्राओं को नही मिल रहा था पानी, कई दिनों से पानी की समस्या से परेशान हैं छात्र छात्राएंयह तक शौच तक का पानी नही मिल रहा छात्र छात्राओं कोछात्र छात्राओं ने वीआईटी के कैंपस में एकजुट होकर किया खुब प्रदर्शनपुलिस भी मौके पहुंची,VIT University मोटी रकम वसूल रहा है फीस के रुप में छात्र छात्राओं से, फीर भी पानी की आपूर्ति नही कर पा रहापानी की आपूर्ति नही हों पाने से छात्र छात्राओं को टूटा सब्र का बांधसोशल मीडिया पर छात्र छात्राओं के प्रर्दशन के विडिओ हुऐ वायरल

    प्रशासन भी बोना नजर आ रहा है वीआईटी के सामने, कई बार छात्र छात्राओं परेशानी आ चुकी है सामने, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नही होने से VIT University लगातार छात्र छात्राओं के साथ कर रही है तानाशाही रवैयावीआईटी कॉलेज में बीती रात्रि तीन बजे पानी की समस्या को लेकर दो हजार से अधिक छात्र – छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन कर तोड़ फोड़ की। कॉलेज प्रबंधन ने आज से प्रारंभ होने वाली परीक्षा निरस्त की। गर्मी को देखते हुए छुट्टी की घोषणा भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा की गई है।वहीं प्रशासन ,पुलिस एवं पीएचई विभाग के अधिकारी बीआईटी कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक कर रहे हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए आष्टा राजकुमार पाल की रिपोर्

    सिंदेवाही बस स्टॅन्ड के यात्री पाणी के लिए भटक रहे.

    सिंदेवाही तहसील मुख्यालय का स्थान है. यहां से किसी भी गांव में आवागमन करने के लिए मध्यवर्ती स्थान पर बस स्टैंड की निर्माण किया गया है. बस स्टैंड से हजारों यात्रियों का आवागमन रोजाना होता है. यहां नागरिक यात्री विद्यार्थी को बस स्टैंड पर पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए जिला परिषद के जिला खनिज विकास निधि अंतर्गत जल शुद्धिकरण यंयंत्र. वर्ष 2019-2020 में लगाया गया था. इसका कोई उपयोग नहीं होने से यात्रियों को बस स्टैंड पर पानी के लिए दर-दर भटकते हुए देखा जा सकता है. मार्च माह में तपती धूप के कारण यात्री प्यास प्यास होता देख दिखाई दे रहा है.

    गर्मियों की दिनों में बड़ी संख्या में विवाह होते हैं. ऐसे में लोग जगह से दूसरे जगह आना-जाना करते हैं. इसे देखते हुए बस स्थानक पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है लेकिन उन्हें शुद्ध पानी नहीं मिलने से काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है. जिला खनिज विकास निधि के तौर स्थापित जल शुद्धिकरण नियंत्रण में लाखों रुपए खर्च कर यात्रियों, चालकको वपरी चालिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. लेकिन यह बंद होने के कारण यात्रियों को बोतल बंद पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. स्ट कर्मचारी हर रात इस बस स्टैंड पर रहते हैं किंतु उन्हें भी पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. बस स्टैंड में बनाया गया जल शुद्धिकरण यंत्र बन गया है शोपीस! इस और बस स्थानक प्रशासन ने ध्यान देने की मांग यात्रियों द्वारा की जा रही ह

    ई खबर मीडिया के लिए सिंदेवाही विशांत लोखंडे ब्यूरो  की रिपोर्ट

    सोनभद्र : इंद्रावती देवी 4 साल से लापता, परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    उत्तरप्रदेश : अपिलकर्ता सुनील ने जानकारी देते हुए बताया है की मेरी माँ लापता इंद्रावती देवी ग्राम निगाई पोस्ट नौवडीहा रामगढ थाना कोन, टोला धवरावथान, जिला सोनभद्र की स्थाई निवासी है। सुनील ने बताया मेरा माँ इंद्रावती देवी उम्र करीब 35 वर्ष जो 21 / 05 / 2020 को सुबह 4 बजे घर से कही चला गया लापता हो गया।

    सुनील के पिता भून्नी की पत्नी हैं इंद्रावती के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं उसके लापता होने के सम्बंध में अभी थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, इंद्रावती देवी के पति और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा पत्नी कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहती है बेटा सुनील

    अपिल कर्ता सुनील इंद्रावती का पुत्र

    लापता इंद्रावती देवी का बेटा कहता हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 7893533487, 9118542356, 9327183459… ने बताया कि माँ की खोजबीन की जा रही है, उनके पिता ने बताया फिलहाल पत्नी इंद्रावती देवी का कोई पता नहीं चल सका है। मैं पिछले 4 साल से लापता है। पिता ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। परंतु अभी तक परिवार के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला?

    लापता को ढूंढने हेतु मीडिया का लिया सहारा

    निवेदन पूर्वक कहना है कि मेरी माँ इंद्रावती देवी उम्र 37 साल, पिता का नाम धूनी इंद्रावती जो कि आज तक घर वापस नहीं आई । हम लोग इधर-उधर बहुत खोज बिन किए परन्तु कही पता नहीं चल पाया।
    श्रीमान से अनुरोध है कि जल्द-से-जल्द उनको ढूढ़ने की कृप्या कि जाए। पत्नी का नाम इंद्रावती देवी है।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:

    ग्राम निगाई पोस्ट नौवडीहा रामगढ थाना कोन, टोला धवरावथान, जिला सोनभद्र के बेटे सुनील ने बताया मेरी माँ इंद्रावती को ढूढ़ने की अपील की है की जिस किसी को भी दिखाई दे वह उक्त दिए गए नंबरों पर संपर्क करें ताकि मेरी माँ सुरक्षित घर वापस आ सके। इंद्रावती देवी 2020 में कोरोना कल के समय से लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन दूसरी और सुनील के पिता ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। परिवार जनों ने कहा जो इंद्रावती देवी को ढूँढेगा और लेकर आएगा उसे नगद इनाम दिया जायेगा। पति वह बच्चों ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के पति ने कहा मेरी पत्नी को ढूँढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट