More
    Home Blog Page 119

    सीएम डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी प्रचंड जीत की बधाई

    सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा – गुना के दिल में विराजे ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश और देश के विकास के लिए आप सदैव कार्यरत रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में गुना विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही शुभेच्छा है।

    मध्य प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी सभी 29 सीटों को जीतने की तरफ बढ़ रही है, छिंदवाड़ा सीट पर निर्णायक बढ़त के बाद अब भाजपा ने गुना सीट पर निर्णायक बढ़त बना ली है, हालाँकि अभी अधिकृत अंतिम परिणाम आना शेष है लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जीत की बधाई दे दी।

    सीएम मोहन यादव ने लिखा – प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

    सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर लिखा – गुना के दिल में विराजे ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को प्रचंड जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश और देश के विकास के लिए आप सदैव कार्यरत रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में गुना विकास की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करे, यही शुभेच्छा है।

    4,67,131 वोट से आगे चल रहे हैं सिंधिया 

    आपको बात दें कि अभी तक जो अंतिम जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने निकटतम  प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र राव देशराज सिंह से 4,67,131 वोट से आगे चल रहे हैं , सिंधिया को अब तक 8,02,936 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी  को 3,35,805 वोट मिले हैं

    बिग बॉस ओटीटी 3’ की रिलीज डेट आई सामने, इस बार शो को होस्ट करते नजर आएंगे अनिल कपूर

    Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं इस बार के शो में कुछ अलग होने वाला है। इस सीजन शो को अनिल कपूर होस्ट करते दिखाई देंगे जिसे लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड है।

    रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। मेकर्स ने शो की रिलीज डेट को जारी कर दिया। वहीं हाल ही में शेयर किए गए नए प्रोमो से ये साफ हो गया कि इस बार शो के तीसरे सीजन को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करते नजर आने वाले हैं। फैंस ये देखने के लिए बहुत उत्सुक है कि अनिल कपूर इस शो में जाने वाले सभी कंटेस्टेंट के ड्रामे को कैसे हैंडल करते हैं।

    इस दिन से शुरु होगा ‘बिग बॉस ओटीटी 3’

    इस बार के शो में कुछ अलग होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 3 के अब तक के सभी सीजन में सलमान खान होस्ट के तौर पर नजर आएं वहीं इस बार मेकर्स द्वारा जारी प्रोमो से ये साफ है कि इस सीजन अनिल कपूर शो को होस्ट करेंगे। वहीं शो के रिलीज डेट की बात करें तो ये इस महीने से स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। ‘द खबरी’ रिपोर्ट के मुताबिक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ इस महीने की 22 जून 2024 की तारीख से शुरू होगा। मेकर्स ने शो में खूब ड्रामा, एंटरटेनमेंट और लड़ाई के लिए एक से बढ़कर एक सेलेब्स को बुलाया है।

    शो में नजर आएंगे ये लोग

    रिपोर्ट्स की माने तो इस बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के सीजन में शिवांगी जोशी, शफक नाज, दलजीत कौर, वायरल वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, रियाज अली, यूट्यूबर जैन सैफी, विक्की जैन और अदनान शेख नजर आने वाले हैं। बता दें कि ये शो 6 हफ्तों से ज्यादा दिनों तक दर्शकों को एंटरटेन करने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार शो के लिए अभी तक कुल 6 कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो चुके हैं। वहीं मेकर्स बाकी सेलेब्स को अप्रोच कर रहे है।

    बता दें कि ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होने वाला है। रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 1’ पहली बार 2021 में शुरू हुआ, इस सीजन की विजेता दिव्या अग्रवाल रही थीं। वहीं इसका अगला सीजन ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ दर्शकों को खूब पसंद आया। ये एक ब्लॉकबस्टर सीजन बन गया इस सीजन के विजेता वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एल्विश यादव रहे थे तो वहीं अभिषेक मल्हान फर्स्ट रनर-अप थे। इस महीने आने वाले सीजन को मेकर्स और भी बेहतर बनाने की कोशिश में है।

    टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच नहीं रहेंगे राहुल द्रविड़, इसे लेकर पहली बार दी प्रतिक्रिया

    टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ टी20 विश्व कप 2024 के बाद ये पद छोड़ देंगे। इसी बीच उन्होंने अपने आगे के प्लान में बारे में बताया है।

    भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का टी20 विश्व कप 2024 बतौर हेड कोच आखिरी टूर्नामेंट होने वाला है। इसके बाद वो टीम इंडिया का साथ छोड़ देंगे। इसके बाद टीम इंडिया का अगला हेड कोच कौन होगा इसे लेकर रिपोर्ट्स बताते है कि ये जिम्मेदारी गौतम गंभीर को दी जा सकती है। इस बीच द्रविड़ का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के हेड कोच की पद छोड़ने की बात कही।

    बतौर कोच हर मैच महत्वपूर्ण

    राहुल द्रविड़ ने पहली बार अपने पद को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ”मुझे अपना काम बेहद पसंद है, बतौर कोच टीम इंडिया को कोचिंग देने का खूब लुत्फ उठाया है, टीम इंडिया के पास काफी अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन, मैं अब जिस स्थिति में हूं, उसे देखते हुए यह नहीं लग रहा है कि हेड कोच दोहरा पाऊंगा। लिहाजा यह मेरा आखिरी कार्यकाल होगा। मैंने हमेशा यह महसूस किया है कि टीम के लिए हर मैच महत्वपूर्ण है।”

    2 बार रह चुके है टीम इंडिया के हेड कोच

    द्रविड़ लगातार दो बार टीम इंडिया के हेड कोच रहे है लेकिन, अब वे ब्रेक लेने वाले है। इसके बाद द्रविड़ का फ्यूचर प्लान क्या होगा इसे लेकर अभी तक उन्होंने कुछ नहीं बताया। फिलहाल वो अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं। इस समय वो टीम इंडिया के साथ यूएस में है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन किया है। साल 2023 के विश्व कप में टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी। इसके साथ ही वो अन्य सीरीज में भी अच्छा परफॉर्म कर रही थी।

    2021 में बने थे हेड कोच

    नवंबर 2021 में BCCI ने राहुल द्रविड़ को भारत का हेड कोच बनाया था। उस समय टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। वहीं साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की वजह से उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया। द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया की एकमात्र कामयाबी 2023 में एशिया कप के रूप में आई। जहां भारत की टीम ने मेजबान श्रीलंका को हराकर खिताब जीता था।

    नई सरकार बनने से पहले ढूब गए निवेशकों के इतने पैसे, 4 साल के बाद बाजार में आई इतनी बड़ी गिरावट

    Stock Market Crash Today मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिले है। यह गिरावट पिछले 4 साल में सबसे ज्यादा है। आज सेंसेक्स 5 फीसदी और निफ्टी 6 फीसदी से ज्यादा गिर गए। बाजार में जारी भारी गिरावट से निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

    बाजार में आई गिरावट को लेकर जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार, डॉ. वी के विजयकुमार का कहना है कि

    स्टॉक मार्केट में तेजी से गिरावट का कारण अब तक आए नतीजे है। नतीजे एग्जिट पोल से कम रहे हैं, जिसे बाजार ने कल खारिज कर दिया था। अगर बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलता है तो निराशा होगी और इसका असर बाजार पर भी दिख रहा है।

    बाजार में हाहाकार

    स्टॉक मार्केट में यह गिरावट 24 FEB 2022 के बाद सबसे बड़ी है। 24 FEB 2022 को इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट है। वहीं कई एक्सपर्ट के अनुसार यह कोविड के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है।

    डूब गए निवेशकों के पैसे

    सोमवार को बाजार में तेजी से निवेशकों को 15 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। आज वहीं निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है। बीएसई के एम-कैप डिटेल्स के अनुसार सोमवार को बीएसई में लिस्टिड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,25,91,511.54 करोड़ रुपये था।

    यह एम-कैप आज गिरकर 4,00,03,834.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसका मतलब है कि शेयर बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 26 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    इंडिया वीआईएक्स में तेजी

    देश में चुनावी माहौल के समय इंडिया वीआईएक्स में तेजी देखने को मिलती है। आज भी इंडिया वीआईएक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। मंगलवार को इंडिया वीआईएक्स में 32 फीसदी की तेजी आई है। इंडिया वीआईएक्स में आई तेजी के बाद शेयर मार्केट के निवेशकों को आगाह रहना चाहिए।

    नतीजों से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा दावा, कहा – ‘बड़े बहुमत के साथ पीएम मोदी की विजय यात्रा में शामिल होंगे’

    Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आज लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित किए जाएंगे। थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जिससे पता चलेगा कि अगले पांच वर्षों के लिए देश की बागडोर किसके हाथ में होगी। मध्य प्रदेश में कई बड़े चेहरे हैं जिनकी किस्मत का फैसला आज होगा। दरअसल देखना होगा की क्या दिग्विजय सिंह इस चुनाव में जीत पाते है या नहीं? देखना होगा कि मध्य प्रदेश में क्या कांग्रेस वापसी कर पाएगी।

    सीएम मोहन का दावा: “अबकी बार 400 पार”

    वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतगणना से पहले एक बड़ा दावा किया है। दरअसल उन्होंने कहा है कि, “नतीजे आज आएंगे और रुझान बताते हैं कि ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’। हम बड़े बहुमत के साथ पीएम मोदी की विजय यात्रा में शामिल होंगे।”

    मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर मतगणना:

    दरअसल मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 8.00 बजे से शुरू होगी। राज्य में इंदौर सीट को छोड़कर बाकी की सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। इंदौर सीट पर बीजेपी का वर्चस्व स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है, लेकिन अन्य सीटों पर मुकाबला कड़ा है।

    मतगणना शुरू होते ही सुबह 11.00 बजे तक शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे, जिनसे यह पता चल सकेगा कि किस पार्टी को बढ़त मिल रही है। ये रुझान मतगणना के शुरुआती चरणों के परिणामों पर आधारित होंगे और दिन बढ़ने के साथ-साथ स्थिति अधिक स्पष्ट होती जाएगी।

    दोपहर तक साफ हो जाएंगे नतीजे:

    वहीं मतगणना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है और दोपहर तक अधिकांश सीटों के नतीजे साफ हो जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर नतीजों की घोषणा की जाएगी, जिससे पता चलेगा कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं और कौन सा उम्मीदवार विजयी हुआ है।

    सीएम मोहन का आत्मविश्वास:

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावा दर्शाता है कि बीजेपी को अपनी जीत का पूरा विश्वास है। ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ उन्होंने संकेत दिया है कि पार्टी इस बार 400 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बीजेपी इस बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आती है या नहीं।

    मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    मध्य प्रदेश में आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मतगणना के परिणाम से यह तय होगा कि अगले पांच सालों तक किस पार्टी का वर्चस्व रहेगा। सीएम मोहन यादव के दावे और बीजेपी के आत्मविश्वास के बीच यह देखना रोचक होगा कि क्या वे अपने लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या नहीं। सुबह 8.00 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के साथ ही राज्य और देश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा।

    सिहोरा से अमानगंज जा रही स्कार्पियो मे लगी आग, बाल बाल बचा चालक

    राहगीरों से मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि सिहोरा से अमानगंज की ओर जा रही स्कार्पियो एमपी 21 BA 1061 जो की बीरमपुरा मोड़ के आगे अचानक आग लग जाने के कारण देखते ही देखते धू धू कर जल उठी गनीमत यह थी कि कि किसी को कोई हानि नहीं हुई वही बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में मात्र दो लोग ही बैठे थे
    वहीं आप वीडियो के माध्यम से अंदाजा लगा सकते हैं की स्कॉर्पियो की स्थिति क्या हुई होगी

    विधायक के परिजनों को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है यह शख्स भटगोरा गांव का निवासी सोनू पाल है जबकि भटगोरा गांव का बच्चा-बच्चा गौर बन्धु परिवार को जानता है यदि वह लोग मारपीट करने आए होते तो यह बता देता लेकिन इसके द्वारा बताया गया है कि दूसरे लोग आए थे जिनके द्वारा मारपीट की गई है विधायक के परिजनों की राजनीतिक दोष के चलते छवि धूमल करने का प्रयास किया जा रहा है

    बल्देवगढ़ समाचार सूत्र से नीलेश यादव

    हरियाणा के लड़के-लड़कियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लहराया परचम*

    सोनीपत, हरियाणा: 19वीं दक्षिण पश्चिम भारत आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024, जो 24 से 26 मई को केरला के देवगिरी सीएमआई पब्लिक स्कूल उम्माळाठोर कोज़्हीखोड़ा कैलिकट मेडिकल कॉलेज के पास आयोजित हुई, में हरियाणा के शीतल ने अपने पहले डिग्री ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग पूरी की। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की अमृता और गरिमा ने सिल्वर, जबकि शीतल और ध्रुवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

    वहीं, 33वीं उत्तर पूर्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024, जो 31 मई से 2 जून तक त्यागराज इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई, में हरियाणा के ध्रुवी ने गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही दुर्गा ने गोल्ड और ब्रॉन्ज, स्वाति ने सिल्वर, सीमा ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, शिवानी ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, दिव्यांशी ने ब्रॉन्ज, रेनू कुमारी महेन्द्रगढ़ ने सिल्वर और ब्रॉन्ज, दिनेश शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

    दिव्यांशी  के ब्रॉन्ज जीतने की खुशी में दिव्यांशी के पिता पवन राजपूत ने खुशी जाहिर की और कहा कि हरियाणा की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और आगे पवन ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

    लड़कों की टीम में सत्यम ने गोल्ड और ब्रॉन्ज, विजय ने गोल्ड, शिवम् ने सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज, रोहित और युवराज ने सिल्वर, इशांत ने 3 ब्रॉन्ज, वंश ने 2 ब्रॉन्ज, आरुष ने 2 ब्रॉन्ज, और रोबिन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

    हरियाणा ने कुल मिलाकर 4 गोल्ड, 8 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दूसरा रनरअप स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर सोनीपत समेत पूरे हरियाणा में खुशी का माहौल है। टीम की कोच शीतल ने पूरी टीम को बधाई दी और आश्वासन दिया कि अगली बार हरियाणा प्रथम स्थान पर आएगा।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    ससुराल वाले कल्पना को मारते-पीटते तथा मानसिक रूप से करते हैं परेशान, युवती तंग आकर पहुंची थाने नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज

    उत्तर प्रदेश: जिला पूर्णिया के थाना भवानीपुर के गांव रायपुरघाट में 21 वर्षीय कल्पना, जिनकी शादी 9 साल पहले धर्मेंद्र कुमार पुत्र अजय मंडल के साथ हुई थी, ने ससुराल वालों के अत्याचार से तंग आकर अपने मायके पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। कल्पना के दो बच्चे हैं। उसने मीडिया को बताया कि ससुराल वाले उसे गाली-गलौज करते हैं, मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। सात दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया और वापिस ना आने की धमकी दी।

    कल्पना ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है

    कल्पना ने आरोप लगाया कि उसका पति भी ससुराल वालों का साथ देता है और उसे मारते-पीटते तथा गाली-गलौज करते हैं। लगातार हो रही इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने मायके पहुंचकर अपनी व्यथा सुनाई और न्याय की मांग की। परंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की अब कल्पना ने सरकार से लगाई मदद की गुहार।

    प्रशासन से न्याय की उम्मीद

    कल्पना का पति धर्मेंद्र कुमार

    कल्पना ने स्थानीय पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष के रसूखदार होने की वजह से शिकायत दर्ज नहीं की गई। उसने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है। फिलहाल, पुलिस मामले की कोई जांच नहीं कर रही है और कल्पना ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे।

    कल्पना ने कहा की इस घटना ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को उजागर किया है। प्रशासन और समाज को मिलकर ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसे उत्पीड़न को रोका जा सके।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    ऊँ का नाद… भगवा वस्‍त्र और सामने विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा, कन्‍याकुमारी से सामने आईं PM Modi की ध्‍यान-साधना की तस्‍वीरें

    पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार समाप्‍त करने के बाद गुरुवार से कन्‍याकुमारी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां उसी शिला पर ध्‍यान लगाने पहुंचे हैं जहां स्‍वामी विवेकानंद ने ध्‍यान लगाया था। मोदी यहां 45 घंटे ध्‍यान में लीन रहेंगे। पीएम के इस दौरे की तस्‍वीरें और वीडियो अब सामने आए है जिसमें वे भगवा वस्‍त्र धारण किए हुए ध्‍यान लगाते हुए दिख रहे है।

    पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार समाप्‍त करने के बाद गुरुवार से कन्‍याकुमारी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे यहां उसी शिला पर ध्‍यान लगाने पहुंचे हैं, जहां स्‍वामी विवेकानंद ने ध्‍यान लगाया था।

    मोदी यहां 45 घंटे ध्‍यान में लीन रहेंगे। इस दौरान वे अन्‍न ग्रहण नहीं करेंगे और केवल तरल पदार्थों का सेवन करेंगे। पीएम के इस दौरे की तस्‍वीरें और वीडियो अब सामने आए है… जिसमें वे भगवा वस्‍त्र धारण किए हुए ध्‍यान लगाते हुए दिख रहे है। वहीं, ध्‍यान मंडपम में ऊॅं का नाद सुनाई दे रहा है और पीएम माला पकड़े जाप करते दिख रहे हैं।

    महासमर के ‘महारथी’ बने मोदी-शाह, पसीने से सींचा मैदान: 200 से अधिक रैलियां…एक हजार से ज्यादा इंटरव्यू, PM ने बनाया ये रिकॉर्ड

    Lok Sabha Election 2024 चुनाव प्रचार अभियान (Election Campaign) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को कुल 80 साक्षात्कार भी दिए। इस तरह उन्होंने मैराथन प्रचार का रिकार्ड कायम किया। प्रधानमंत्री ने 2019 के आम चुनाव के दौरान करीब 145 रैलियां-रोड शो किए थे। इस तरह उन्होंने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा रैलियां की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में रैली करने के साथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का समापन किया। एक जून को होने वाले सातवें और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान शाम को थम गया। 16 मार्च को निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से मोदी ने गुरुवार शाम तक देशभर में 206 रैलियां और रोड शो किए किए यानी हर दिन चार से पांच रैलियां और रोड शो चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय व राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को कुल 80 साक्षात्कार भी दिए। इस तरह उन्होंने मैराथन प्रचार का रिकार्ड कायम किया। प्रधानमंत्री ने 2019 के आम चुनाव के दौरान करीब 145 रैलियां-रोड शो किए थे। इस तरह उन्होंने पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा रैलियां की। वैसे इस बार प्रचार अवधि 76 दिनों की थी जबकि पांच साल पहले हुए चुनावों में यह अवधि 68 दिनों की थी।

    155 घंटे दिया अपना संबोधन

    मोदी ने प्रत्येक चुनावी रैली में औसतन 45 मिनट का भाषण दिया। इस तरह उन्होंने करीब 155 घंटे अपना संबोधन दिया। यही नहीं उन्होंने साक्षात्कारों के दौरान भी करीब एक हजार से अधिक सवालों के जवाब दिए।जब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा की तो उस वक्त मोदी दक्षिण भारत के राजनीतिक दौरे पर थे। 15 से 17 मार्च के बीच इन तीन दिनों में उन्होंने सभी पांच राज्यों को कवर किया।

    भाजपा तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश में जुटी है। इन तीन राज्यों में 2019 के आमचुनाव इसे कोई सीट नहीं मिली थी। इसके अलावा भाजपा कर्नाटक में अपना दबदबा बरकरार रखने और तेलंगाना में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

    पीएम के धुआंधार प्रचार अभियान को मिली कामयाबी

    मोदी के धुआंधार प्रचार अभियान की कामयाबी का पता तो चार जून को ही चल पाएगा जबकि चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। 73 साल की उम्र में भी पीएम मोदी ने केवल रैलियों की संख्या बल्कि देशभर में तय की गई दूरी के मामले में भी प्रतिद्वंद्वी नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया। जहां मोदी ने एक दिन में चार-पांच चुनावी रैलियां और रोड शो किए वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी सिर्फ दो-तीन चुनावी कार्यक्रम ही करते दिखे। मोदी अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे और मतदाताओं के बीच लोकप्रिय बने रहे।