More
    Home Blog Page 118

    T20 World Cup 2024: 43 की उम्र में युगांडा के इस गेंदबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    युगांडा की टीम की गेंदबाजी कमाल की रही। युगांडा टीम के गेंदबाज फ्रेंको एनसुबुगा (Franco Nsubuga) ने T20I इतिहास में सबसे किफायती चार ओवर का स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में एनसुबुगा ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया हैं। एनसुबुगा ने पापुआ के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आजतक दुनिया में कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका।

    टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी की टीम को 3 विकेट से मात दी। इस मैच में युगांडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए पापुआ न्यू गिनी की टीम 77 रन पर ऑलआउट हुई।

    युगांडा की टीम की गेंदबाजी कमाल की रही। युगांडा टीम के गेंदबाज फ्रेंको एनसुबुगा (Franco Nsubuga) ने T20I इतिहास में सबसे किफायती चार ओवर का स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में एनसुबुगा ने यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया हैं। एनसुबुगा ने पापुआ के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आजतक दुनिया में कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका।

    PNG vs UGA: Franco Nsubuga ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम

    दरअसल, पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए टी20 विश्व कप 2024 के 9वें मैच में फ्रेंको एनसुबुगा ने इतिहास रच दिया। एनसुबुगा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 4 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने साउथ अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे का रिकॉर्ड तोड़ धवस्त किया। एनरिक नॉर्टजे ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस तरह फ्रेंको एनसुबुगा ने अपने नाम टी20 विश्व कप में सबसे किफायती चार ओवर स्पैल का रिकॉर्ड बना लिया (most economical four-over spell in the history of the men’s T20 World Cup)।

    बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे किफायती 4 ओवर करने के मामले में तीसरे नंबर पर अब श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

    अगर बात करें मैच की तो पापुआ न्यू गिनी ने पहले बैटिंग करते हुए 77 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में युगांडा की टीम ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और युगांडा की टीम को 3 विकेट से जीत हासिल हुई।

    Bigg Boss OTT 3: लो आ गई तारीख, इस दिन से आएगा बिग बॉस ओटीटी 3, अनिल कपूर का दिखा झकास अंदाज

    सलमान खान (Salman Khan) का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है। इस बार फैंस इस बात से जहां दुखी हैं कि उनके पसंदीदा सलमान खान शो की मेजबानी नहीं करेंगे तो वहीं ये जानने के लिए उत्सुक भी हैं कि अनिल कपूर शो में कंटेस्टेंट के नखरों और लड़ाई को कैसे हैंडल करेंगे।

     कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपना ओटीटी सीजन 3 लेकर आ रहा है, जिसकी चर्चा पिछले एक साल से हो रही है। हाल ही में शो का नया प्रोमो वीडियो मेकर्स ने शेयर किया था, जिसके बाद फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिली। वहीं अब गुरुवार को मेकर्स ने फैंस को शानदार तोहफा दिया है।

    अनिल कपूर ने कही ये बात

    news18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिल कपूर ने इस शो को लेकर कहा है कि,  “बिग बॉस ओटीटी और मैं एक ड्रीम टीम हैं। हम दोनों दिल से जवान हैं लोग अक्सर कहते हैं मजाक में कि मैं रिवर्स एजिंग हूं, लेकिन बिग बॉस में ये खूबी है। ऐसा महसूस होता है जैसे स्कूल वापस जाना, कुछ नया और रोमांचक प्रयास करना। मैं बिग बॉस में उसी ऊर्जा को 10 गुना अधिक लाने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना स्वाद लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

    शो में कौन कौन आएगा नजर

    बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट मेकर्स ने अभी तक साझा नहीं कि है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार शो में..

    रैपर आरसीआर

    आशीष शर्मा

    सिंगर नवजीत सिंह

    निरवैर पन्नू

    जतिन तलवार

    निधि तलवार

    खुशी पंजाबन

    विवेक चौधरी

    चेष्टा भगत

    निखिल मेहता

    शहजादा धामी

    अरहान बहल

    अरमान मलिक

    पायल मलिक

    ये स्टार्स नजर आएंगे।

    इस बार सलमान खान (Salman Khan) की जगह जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। एक्टर ने बुधवार को शो के बारे में एक नया पोस्ट साझा किया था। वहीं अब उनका पहला लुक और शो की तारीख का भी एलान हो गया है।

    इस दिन ऑन एयर होगा शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अभिनेता अनिल कपूर होस्ट करते नजर आएंगे। जो 21 जून से जियोसिनेमा प्रीमियम पर आने वाला है।  गुरुवार को मेकर्स ने फैंस को शानदार गिफ्ट किया।

    Modi 3.0 Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी शेख हसीना और रानिल विक्रमसिंघे, इन देशों को भी निमंत्रण

    Modi 3.0 Oath Ceremony बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे उन विदेशी नेताओं में शामिल हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे। मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है। 2019 में इस कार्यक्रम में वीवीआईपी सहित 8000 से अधिक अतिथि शामिल हुए।

    बीते मंगलवार (4 जून) को लोकसभा चुनाव के परिणाम आ गए। जिसमें NDA की सरकार को 292 सीटें मिली तो वहीं, दूसरी ओर I.N.D.I.A गठबंधन को 234 सीटें मिली।

    सूत्रों के अनुसार, मोदी 8 जून को रात 8 बजे शपथ ले सकते हैं, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक ने 234 सीटें हासिल की हैं।

    8 जून को पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

    8 जून कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर भारत की कमान संभालने जा रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है।

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina in Narendra Modi’s Oath Ceremony) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe) उन विदेशी नेताओं में शामिल हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण (Oath Ceremony Of Narendra Modi) समारोह में भाग लेंगे।

    मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भूटान, नेपाल और मॉरीशस के नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

    नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। एक नेपाली अधिकारी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाली प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया था।

    2019 में 8000 से अधिक VVIP अतिथि हुए थे शामिल

    2019 के लोकसभा चुनावों के बाद भारत ने मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए बिम्सटेक देशों (BIMSTEC countries) के नेताओं को आमंत्रित किया था। बिम्सटेक एक क्षेत्रीय समूह है जिसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।

    2019 में इस कार्यक्रम में वीवीआईपी सहित 8,000 से अधिक अतिथि शामिल हुए।

    2014 में जब मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ ली थी, तो तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित सभी सार्क (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) नेताओं ने समारोह में भाग लिया था।

    पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को भावी प्रधानमंत्री मोदी ने रानिल विक्रमसिंघे को फोन कर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया।

    श्रीलंका के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया, जिसे राष्ट्रपति यूएनपी ने स्वीकार कर लिया

    बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना भी होंगी शामिल

    एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी फोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ और ‘स्मार्ट बांग्लादेश 2041’ के विजन को हासिल करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखने की बात कही।

    शेख हसीना, जो एनडीए की जीत पर मोदी को बधाई देने वाले पहले विदेशी नेताओं में से थीं, ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया।

    नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’, भूटानी प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।

    विदेशी नेताओं को औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाएंगे।

    2019 में आज नरेंद्र मोदी के साथ 24 केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली थी। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने 24 राज्य मंत्रियों (MoS) और 9 MoS (स्वतंत्र प्रभार) को भी शपथ दिलाई गई थी।

    इस बार मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों का अधिक प्रतिनिधित्व होने की संभावना है, क्योंकि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने से चूक गई।

    लोकसभा चुनाव के नतीजों ने मध्य प्रदेश सरकार के काम-काज पर लगाई मुहर, सीएम मोहन यादव से मिलने पहुंचे शिवराज सिंह

    दिसंबर 2023 में नई सरकार के गठन के बाद से सुशासन पर सबसे ज्यादा जोर रहा। संभागीय बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान में उतारा गया साथ ही जहां जरूरत हुई वहां सरकार में सख्त कदम भी उठाए। सरकार के सुशासन को लेकर इस सख्त रवैए ने जनमानस पर जो छाप छोड़ी उसका पार्टी को सीधा फायदा मिला। पार्टी पहली बार प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने में सफल रही।

    लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा का एनडीए गठबंधन देश की कुल 543 सीटों में से 292 पर जीत हासिल करने में सफल रहा है। बात अगर मध्य प्रदेश की करें तो यहां भाजपा राज्य की सभी 29 सीटों पर भगवा फहराने में सफल रही। लोकसभा चुनाव के परिणामों ने राज्य की मोहन सरकार के प्रदर्शन पर भी मुहर लगा दी है।

    पिछले साल दिसंबर में नई सरकार के गठन के बाद से सुशासन पर सबसे ज्यादा जोर रहा। संभागीय बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों को मैदान में उतारा गया, साथ ही जहां जरूरत हुई वहां सरकार में सख्त कदम भी उठाए। सरकार के सुशासन को लेकर इस सख्त रवैए ने जनमानस पर जो छाप छोड़ी उसका पार्टी को सीधा फायदा मिला। जिसके चलते पार्टी पहली बार प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने में सफल रही।

    बीते 16 मार्च को चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता प्रभावी हो गई थी। मोहन सरकार को काम करने के लिए करीब तीन माह का ही समय मिला। इस अवधि में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को साधने का काम किया। विधानसभा चुनाव के समय जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में कदम उठाए।

    किसानों को गेहूं के उपार्जन पर 125 रुपये का बोनस दिया तो लाड़ली बहना योजना की किस्तों का समय से भुगतान सुनिश्चित कराया। कानून व्यवस्था और विकास को गति देने के लिए संभागीय मुख्यालयों पर जाकर बैठकें की गईं तो वरिष्ठ अधिकारियों को संभागों का प्रभार दिया गया।उज्जैन में क्षेत्रीय औद्योगिक समिट कर बड़ी शुरुआत की। हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन को प्राथमिकता में रखा गया।

    क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए इस कदम का उद्योग जगत ने भी हाथों-हाथ लिया। उपचार के लिए एयर एंबुलेंस सेवा की बात हो या फिर अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विमान से दर्शन के लिए लोगों को भेजना हो, कई कदम उठाए गए। यही कारण रहा कि मतदाताओं ने कांग्रेस की न्याय गारंटियों को नकार दिया।

    मंत्रियों को बांटी गईं थीं जिम्मेदारी

    भाजपा संगठन और सरकार ने मंत्रियों को अलग-अलग लोकसभा सीटों को जिम्मेदारी दी गई थी। सभी मंत्री पूरे समय अपने-अपने क्षेत्रों में डटे रहे। विधायकों को साथ लिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम किया। इसका लाभ भाजपा के प्रत्याशियों को मिला।

    हरियाणा की बेटी ने किया नाम रोशन: नीट एग्जाम में पूरे भारत में टॉप

    हरियाणा : झज्जर जिले के चमनपुरा गांव की बेटी अंजली यादव ने नीट (NEET) एग्जाम में ऑल इंडिया टॉप करके पूरे देश में अपना और अपने गांव का नाम रोशन किया है। अंजली, विकास जी की पुत्री, ने 720 में से पूरे 720 अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

    अंजली की इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए उसे ढेर सारी बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उसके परिवार को गर्वित किया है, बल्कि पूरे हरियाणा को भी गर्व की अनुभूति करवाई है।

    अंजली की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहनत, समर्पण और परिवार का समर्थन रहा है। यह सफलता न केवल उसके सपनों को साकार करती है बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो मेडिकल के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

    पूरे भारत में अंजली की इस उपलब्धि की चर्चा हो रही है और वह देशभर के युवाओं के लिए एक आदर्श बन गई है। हमें उम्मीद है कि अंजली इसी प्रकार आगे बढ़ती रहेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    Uttarakhand Election Result 2024: पांचों सीटों पर कमल खिलता देख फूले नहीं समाए सीएम धामी…पीएम मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

    Uttarakhand Election Result 2024 उत्‍तराखंड की पांचों सीटों पर कमल खिलता देख सूबे के मुखिया फूले नहीं समाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। देश की जनता ने एनडीए को पुन बहुमत देकर एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया है। जनता ने प्रधानमंत्री को तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया।

    जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Election Result 2024: उत्‍तराखंड की पांचों सीटों प कमल खिलता देख सूबे के मुखिया फूले नहीं समाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी। वहीं उन्‍होंने पार्टी पर विश्‍वास बनाए रखने के लिए उत्‍तराखंड की जनता का आभार जताया।

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखण्ड की सभी पांच सीटों पर कमल खिल रहा है और जिस प्रकार मोदी सरकार में सभी वर्गों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं उसी का परिणाम है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त हो रहा है।
    एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बहुत ऐतिहासिक दिन है। देश की जनता ने एनडीए को पुन: बहुमत देकर एक बार फिर सरकार बनाने का मौका दिया है। कहा कि संगठन ने चुनाव अभियान को लगातार गति देने का काम किया और हरेक कार्यकर्ता की चिंता की। उनकी मेहनत का ही परिणाम आज हमें मिला है।

    मुझे भी संगठन ने जब जो जिम्मेदारी दी मैंने उसे पूरा करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार जताया। कहा की पार्टी हमारी मां है और मां के इस आंगन में आपका धन्यवाद करता हूं। पिछले दस साल में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन, गरीब कल्याण, किसानों के कल्याण की योजनाएं चलाई गई। यह प्रयास किया गया कि विकास समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे।

    यह दशक उत्तराखंड का

    उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने अनेक अवसर पर कहा है कि यह दशक उत्तराखंड है। प्रधानमंत्री ने अपना मन अपना समर्थन हमें दिया। देवभूमि की जनता के आशीर्वाद से यह मिथक भी टूट गया कि विधानसभा चुनाव में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आती।

    अब प्रधानमंत्री के प्रति अपना स्नेह जताते जनता ने उन्हें तीसरी बार मौका दिया है। यह प्रयास होगा कि आगामी चुनावों में जीत और भी बड़ी हो। उन्होंने चुनाव अभियान में कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

    14 वर्ष की चांदनी 2 दिन से लापता, परिवार के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    बिहार : अपिलकर्ता बहन संगीता ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी बहन चांदनी कुमारी ग्राम कमलाबाड़ी डोली टोला थाना जय नगर में निवास करते हैं 2 जून 2024 शाम 7: 30 बजे घर से कहीं चली गई अभी तक परिवार के संपर्क में नहीं और शाम तक घर आने की बात करी। तथा उसका नंबर भी नहीं लग रहा और वह लापता है परिवार वालों ने उसे सभी जगह तलाश किया परंतु चांदनी का कुछ भी पता नहीं चल पाया कपडे काले रंग का सूट पहने हैं। अगर यह किसी भी बहन को कहीं मिले तो थाना जयनगर थाना में सूचना देने का कष्ट करें।

    चांदनी के अचानक लापता होने की ख़बर मिलने के बाद बहन संगीता ने अपने लेवल पर तथा सगे की सम्बंधियों के यहाँ ढूँढ रहे हैं उसके लापता होने के सम्बंध में अभी थाना में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

    लापता चांदनी

    परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, चांदनी कुमारी के परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरी बहन कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहते है चांदनी के माता पिता

    लापता चांदनी के पिता गोविंद यादव कहता हैं कि कोई भी सूचना मिलने पहचाने / बताने वाले व्यक्ति को उचित ईनाम दिया जाएगा। इन नंबरों पर संर्पक करे 7728963733 , 7499204179 ने बताया कि बेटी की खोजबीन की जा रही है, उनके परिवार जनों ने बताया फिलहाल कोई पता नहीं चल सका है। परिवार जनों ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। परंतु अभी तक परिवार के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में: गुमशुदा की तलाश

    परिवार जनों ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। पुलिस में शिकायत भी दर्ज नहीं करवाई है। परिवार जनों ने कहा जो चांदनी कुमारी को ढूँढेगा और लेकर आएगा उसे नगद इनाम दिया जायेगा। बहन वह माता पिता ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के बच्चों ने कहा बहन चांदनी को ढूँढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    Lok Sabha Election Result 2024: जीत के बाद सामने आया Kangana Ranaut का पहला पोस्ट, बोलीं- ये जीत मंडी…

    लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election Result 2024) के परिणाम आज आ रहे हैं। देशभर में इसकी चर्चा जोरो-शोरो से चल रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) भी हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट (Mandi Result) से मैदान में रहीं और उन्होंने जीत के साथ राजनीति में डेब्यू कर लिया। इसके साथ उन्होंने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।

    आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024 Result) के नतीजे 4 जून यानी आज आ रहे हैं। लोकसभा चुनावों के इस दंगल में बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी किस्मत आजमाई है और उन्होंने अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और अब कंगना राजनीति में जीत के साथ कदम रख लिया है।

    इस मामले को लेकर अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी जीत को लेकर एक लेटेस्ट पोस्ट कर दिया है। आइए एक नजर अदाकारा की इस लेटेस्ट पोस्ट पर डालते हैं।

    कंगना रनौत ने शेयर किया ये पोस्ट

    मंडी लोकसभा सीट से जीत के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट पोस्ट कर डाला है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- मंडी के सभी वासियों का इस जनाधार, प्यार और विश्वास के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं। ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी की और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास की, सनातन की और मंडी के सम्मान की।

    कंगना के इस पोस्ट से ये अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि वह मंडी लोकसभा सीट से मिली इस जीत से काफी खुश हैं और उन्होंने अपने सूबे की जनता का हार्दिक अभिनंदन किया है।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत के सामने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रम आदित्य सिंह की चुनौती रही। जिसके जवाब में कंगना ने करीब 73 हजार वोटों के अंतर से जीत का परचम लहराया है।

    अनुपम खेर की तरफ से कंगना को मिली बधाई

    कंगना रनौत के इस पोस्ट को देखने के बाद उन्हें अभिनेता अनुपम खेर की तरफ से बधाई मिल गई है। अनुपम ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा है। प्रिय कंगना आपको इस बड़ी जीत के लिए हार्दिक बधाई।

    आप सच में रॉकस्टार हो, आपकी जर्नी प्रेरणादायक है। आपके लिए बहुत खुश हूं और आपने फिर साबित कर दिया है कि अपने काम पर फोकस हो तो कुछ भी हो सकता है।

    13 वर्ष का मंटू 6 दिन से लापता, पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग!

    जहानाबाद:  जिले में एक युवक के गायब होने को लेकर थानाध्यक्ष को पत्र लिखा गया. जहानाबाद के ओकरी बाजार निवासी लालू प्रसाद द्वारा लिखे गए पत्र में उनके 13 वर्षीय भतीजे मंटू कुमार के लापता होने पर चिंता व्यक्त की गई है। पत्र के अनुसार मंटू 30 मई 2024 की सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।

    पत्र में लालू प्रसाद ने गांव के ही जनेश प्रसाद के पुत्र लारिक प्रमाद नामक व्यक्ति पर संदेह जताया है. लालू प्रसाद ने आरोप लगाया कि लारिक प्रमाद ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की नियत से मंटू का अपहरण कर लिया है. उन्होंने थानाध्यक्ष से मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी.

    एक बच्चे का गायब होना बहुत चिंता का विषय है और इस पर अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए लापता व्यक्तियों, विशेषकर बच्चों के मामलों में तेजी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर नाबालिगों की सुरक्षा और भलाई की हर कीमत पर रक्षा की जानी चाहिए।

    समुदाय को लापता लड़के के परिवार का समर्थन करने और उनके खोज प्रयासों में अधिकारियों की सहायता करने के लिए एक साथ आना चाहिए। थाना प्रमुख के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह मामले की गहन जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि न्याय मिले। किसी बच्चे के अपहरण या उसे नुकसान पहुंचाने का दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को कानून की पूरी ताकत का सामना करना होगा।

    अंत में, लालू प्रसाद द्वारा लिखा गया पत्र स्थिति की तात्कालिकता पर प्रकाश डालता है और त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान करता है। अधिकारियों को मंटू कुमार के मामले को प्राथमिकता देनी चाहिए और उसका पता लगाने और उसे उसके परिवार के पास सुरक्षित वापस लाने के लिए लगन से काम करना चाहिए। समुदाय को अपने सभी सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों में सतर्क और सहयोगी रहना चाहिए। परिवार के कई सदस्य उसका काफ़ी खोजबीन किए लेकिन अभी तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है, मंटू के चाचा वह परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है उन्होंने पूछा की मेरा भतीजा कहाँ है, किस हालत में है कोई पता नहीं।

    क्या कहता है प्रिंस के चाचा   

    मंटू के चाचा कहते हैं कि कोई भी सूचना मिलने पर इस नंबर पर संपर्क करें 7654172884, 7871050724 । चाचा ने बताया कि भतीजे की खोजबीन की जा रही है, उनके माता-पिता ने बताया फिलहाल बेटे का कोई पता नहीं चल सका है। पिता ने बताया उसे बरामद करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। परंतु अभी तक परिवार जनों के हाथ नहीं लगा कोई सुराग।

    क्या है पूरा मामला? क्या लिखा हैं मिडिया को दी प्रार्थना पत्र में:-जिला जहानाबाद उपस्थित इंटरनेट से नंबर सर्च किया और बताया मेरा बेटा केवल हरे रंग का शर्ट और जींस डाली हुई है दिनांक 30 / 05 / 2024 को दोपहर बाद लगभग 7: 00 बजे लापता हो गया कहीं चला गया लेकिन पिता वीर चंद्र ने बताया मैं ख़ुद ही अपने रिश्तेदारों से मिलने गया और उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन मुझे उसके बारे में कुछ पता नहीं चला। मंटू कुमार का विवरण इस प्रकार है-उम्र लगभग 13 वर्ष, लाल शर्ट व जींस पहने था और अभी तक कोई पता नहीं चला है और अभी शिकायत दर्ज नहीं की है। तथा परिवार जनों ने जो प्रिंस को ढूंढेगा उसे देंगे नगद इनाम। चाचा ने लगाई सरकार से मदद की गुहार के मेरे बेटे को ढूंढ कर परिवार को सौंप दिया जाए।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

     

     

     

     

    सीएम मोहन यादव ने कहा ‘पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएँगे’, MP में सभी 29 सीटें जीतने का दावा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं उससे साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में सभी सीटें जीतेंगे और एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएँगे।

     मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है। बता दें कि देश की 542 लोकसभा सीटों पर चल रही मतगणना में बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए फ़िलहाल 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि इंडिया ब्लॉक की बढ़त 200 सीटों को पार कर गई है।

    सीएम मोहन यादव ने किया बीजेपी की जीत का दावा

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई।अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या एग्जिट पोल के अनुमान सच साबित होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल के साथ सत्ता में वापस आएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं उससे साफ़ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटें जीतेंगे।

    वोटों की गिनती जारी

    केंद्र में सत्ता में रहने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 543 लोकसभा सीटों में से कम से कम 272 सीटें जीतनी होंगी। एक सीट के साथ सूरत का निर्विरोध एनडीए की झोली में जाना तय हो चुका है, इसके अलावा 542 सीटों पर आज वोटों की गिनती जारी है। अगर एग्जिट पोल के अनुमान नतीजों में बदलते हैं और लोकसभा चुनाव 2024 में नेतृत्व में एनडीए विजयी होता है, तो जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार जीत हासिल करने वाले दूसरे प्रधानमंत्री होंगे।