More
    Home Blog Page 114

    Mirzapur 3 Release Date: खत्म इंतजार! ‘कालीन भैया’ से बदला लेने आ रहे हैं ‘गुड्डू पंडित’, रिलीज डेट से उठा पर्दा

    ओटीटी पर इस महीने कई धमाकेदार शो भौकाल मचाए हुए हैं। वहीं अगले महीने भी यह मनोरंजन बरकरार रहने वाला है। जिस सीरीज की रिलीज डेट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे उसका एलान हो चुका है । मेकर्स ने बिना किसी पहले के अब आखिरकार मिर्जापुर 3 की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है ।

     इस साल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। मेकर्स फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बरकरार रखने के लिए कोई न कोई हिंट देते रहे हैं। हर दिन ‘क ख ग घ’ के साथ ‘मिर्जापुर’ मेकर्स ने सीरीज की रिलीज से जुड़े सस्पेंस को पहेली की तरह पेश किया। मगर अब ‘मिर्जापुर 3’ की कन्फर्म रिलीज डेट सामने आ गई है।

    पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और अली फजल (Ali Fazal) की ‘मिर्जापुर 3’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने फैंस के बीच पहेली का खूब गेम खेला है। इस बार के सीजन में ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma) नहीं दिखाई देंगे। ‘गुड्डू पंडित’ ने पिछले सीजन में उन्हें गोलियों से भून दिया था। मगर कालीन भैया बच गए।

    मिर्जापुर की कुर्सी के लिए जारी रहेगी लड़ाई

    ‘मिर्जापुर’ की कुर्सी की लड़ाई इस बार भी जारी रहेगी। देखना ये होगा कि ‘कालीन भैया’ या ‘गुड्डू पंडित’ में से कौन इस लड़ाई में बाजी मारेगा। इसका खुलासा अगले महीने ही हो पाएगा, क्योंकि ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन 5 जुलाई से शुरू हो रहा है।

    फैंस ने दिखाई एक्साइटमेंट

    रिलीज डेट के एलान के साथ ही फैंस ने इसे लेकर एक्साइटमेंट दिखाई है। हालांकि, इसी के साथ उन्हें मुन्ना भैया की याद ने भी खूब सताया। एक ने लिखा, ‘कम से कम 10 एपिसोड मुन्ना भैया के साथ चाहिए।’ एक ने कमेंट किया, ‘मुन्ना भैया’ के बिना शो में मजा नहीं आएगा।

    PAK vs CAN: पाकिस्‍तान के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, एक और हार कर देगी T20 World Cup 2024 से बाहर

    पाकिस्‍तान टीम का टी20 विश्‍व कप 2024 में सफर अब तक शर्मनाक रहा है। टीम को अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्‍तान को अपने पहले मैच में मेजबान अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में हार का समाना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने लो स्‍कोरिंग मैच में मैन इन ग्रीन को 6 रन से पटखनी दी।

    टी20 विश्‍व कप 2024 के 22वें मुकाबले में आज पाकिस्‍तान टीम का सामना कनाडा से होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। पाकिस्‍तान के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। आज अगर बाबर आजम एंड कंपनी हारती है तो टी20 विश्‍व कप 2024 में उनका सफर यहीं थम जाएगा।

    पहले 2 मैच में मिली हार

    दरअसल, पाकिस्‍तान टीम का टी20 विश्‍व कप 2024 में सफर अब तक शर्मनाक रहा है। टीम को अपने शुरुआती 2 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। पाकिस्‍तान को अपने पहले मैच में मेजबान अमेरिका के हाथों सुपर ओवर में हार का समाना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम ने लो स्‍कोरिंग मैच में मैन इन ग्रीन को 6 रन से पटखनी दी। लगातार 2 हार के बाद बाबर आजम की कप्‍तानी वाली टीम ग्रुप ए में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

    पाकिस्‍तान के अभी 0 अंक

    एक और हार पाकिस्‍तान टीम को अपने देश वापस भेज देगी। ग्रुप ए में भारत और अमेरिका ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और 4 अंकों के साथ दोनों टीमों टॉप-2 पर काबिज हैं। 2 में से 1 मैच जीतने वाली कनाडा तीसरे, कोई मैच नहीं जीतने वाली पाकिस्‍तान चौथे और 0 अंकों के साथ आयरलैंड 5वें स्‍थान पर है।

    अगर कनाडा ने पाकिस्‍तान को हरा दिया तो इस टीम के 4 अंक होंगे। दूसरी ओर अगर पाकिस्‍तान अपना आखिरी मैच जीत भी जाती है तो उसके अधिकतम 2 ही अंक होंगे। ऐसे में इस ग्रुप की टॉप 2 टीमें ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्‍की करेंगी। अपने आखिरी ग्रुप मैच में पाकिस्‍तान का सामना आयरलैंड से होगा। यह मैच 16 जून को फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

    एक्शन में आई मोदी सरकार, राज्यों को जारी हुई 1.4 लाख करोड़ रुपये की किस्त, इस राज्य में ट्रांसफर हुई सबसे ज्यादा राशि

    Central Tax Devolution सोमवार से देश में मोदी सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया। अपने कार्यभार संभालने के साथ ही मोदी 3.0 एक्शन में दिखी। कल प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के अधिकारिक फाइल पर हस्ताक्षर किये हैं। वहीं आज केंद्र सरकार ने राज्यों को Tax Devolution की 139750 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है।

     सोमवार से देश में मोदी सरकार ने अपना कार्यभार संभाल लिया। अपने कार्यभार संभालने के साथ ही मोदी 3.0 एक्शन में दिखी। कल प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किस्त के अधिकारिक फाइल पर हस्ताक्षर किये हैं। वहीं आज केंद्र सरकार ने राज्यों को Tax Devolution की 1,39,750 करोड़ रुपये की किस्त जारी कर दी है।

    इस राज्य को मिला ज्यादा पैसा

    इस साल मार्च में पेश हुए अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को Tax Devolution के लिए 12,19,783 करोड़ रुपये का प्रावधान था। आज जारी हुई रिलीज के अनुसार अब वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कुल राशि 2,79,500 करोड़ रुपये है।

    वित्त मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलग राशि वितरित की है।

    वित्त मंत्रालय द्वारा जारी रिलीज के अनुसार सबसे ज्यादा राशि उत्तर प्रदेश को मिली है। केंद्र सरकार ने यूपी को 25069.88 करोड़ रुपये दिए। वहीं दूसरे नंबर पर बिहार आता है। केंद्र सरकार ने बिहार को 14056.12 करोड़ रुपये दिये हैं। मध्य प्रदेश को 10970.44 करोड़ रुपये दिया गया है।

    वित्त मंत्रालय ने जारी किए गए धन का राज्य-वार विस्तृत विवरण प्रदान किया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक राज्य को अपनी विशिष्ट विकास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उचित हिस्सा मिले।

    जैसा कि भारत वैश्विक आर्थिक गतिशीलता की जटिलताओं से जूझ रहा है, देश की वृद्धि को बनाए रखने और विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर केंद्र सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण है।

    इसकी जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई। मंत्रालय ने बताया कि यह फैसलाविभिन्न राज्यों की विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए लिया गया ताकि कोई भी परियोजना पूंजी की आवश्यकता के कारण विलंबित न हो।

    Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवराज को मिली कृषि विभाग की जिम्मेदारी

    सोमवार मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। पहली बार शिवराज केन्द्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं नितिन गडकरी को एक बार फिर सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है। हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री होंगे।

    पीएम मोदी संभालेंगे इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कार्मिक, लोक शिकायतें और पेंशन मंत्रालय के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा मंत्रालय, अंतरिक्ष विभाग और सभी महत्वपूर्ण नीति मुद्दे की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के अंतर्गत उन विभागों की भी जिम्मेदारी होंगी जिन्हें किसी को आवंटित नहीं गया गया है।

    मोदी 3.0 मंत्रिमंडल में कई मंत्रियों के विभागों को दोहराया गया है। इस बार भी कैबिनेट के गृहमंत्री अमित शाह होंगे। वहीं अश्विनी वैष्णव को सूचना मंत्रालय, रेल मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  राजनाथ सिंह को रक्षामंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्तमंत्रालय को एक बार फिर निर्मला सितारमण को सौंपा गया है। जीतन राम मांझी को एमएसएमई और शोभा करंदलाजे एमएसएमई राज्यमंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान खेल मंत्री होंगे।

    धर्मेन्द्र प्रधान शिक्षा मंत्रालय को संभालेंगे। जल शक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी सीआर पाटिल को सौंपी गई है। मनोहर खट्टर को ऊर्जा शहरी विकास राज्य मंत्रालय सौंपा गया है। सिविल एविएशन मंत्रालय की बागडोर राम मोहन नायडू को दी गई है। वहीं अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को नॉर्थ ईस्ट विकास मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय सौंपा गया है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। गजेन्द्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन विभाग मंत्री बनाया गया है।

    नए कैबिनेट में गिरिराज सिंह को टेक्स्टटाइल मंत्री और पीयूस गोयल को वाणिज्य मंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और केमिकल एंड फर्टिलाइजर मंत्री होंगे। ललन सिंह को पंचायती राज, एनिमल हसबेन्ड्री, फिशरी और डेयरी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। वीरेंद्र कुमारखटीक सोशल जस्टिस मंत्री होंगे। मनसुख मांडवीय को श्रम मंत्रालय सौंपा गया है। हरदीप सिंह पूरी पुनः पेट्रोलियम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर एक्सटर्नल अफेयर्स मंत्री बनाए गए हैं। प्रह्लाद जोसगी को कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रब्यूशन और न्यू एंड रिन्यूएबल मंत्री बनाया गया है। जनजातियों मामलों के मंत्री जुएल ऑरम होंगे। सार्बनन्द सोनोवाल पॉर्ट्स, शिपिंग एंड वॉटरवे मंत्री होंगे। एचडी कुमारस्वामी मिनिस्ट्री को हेवी इंडस्ट्रीज़ और स्टील मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    देखें मोदी 3.0 मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट 

    Modi 3.0 Cabinet
    Modi 3.0 Cabinet
    Modi 3.0 Cabinet
    Modi 3.0 Cabinet

    उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कार्यकर्ता आभार समारोह कल, राहुल गांधी और सोनिया गांधी होंगे शामिल

    अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा ने कहा कि बीजेपी अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाई है और नई सरकार बैसाखियों पर टिकी है। उन्होंने कहा कि इनको भगवान राम ने सज़ा दी है, इन्होंने श्रीराम को चुनाव की वस्तु बना दिया था। उनको अभिमान था कि हम उन्हें लाएँगे जो राम को लाए हैं, अब वो अभिमान टूट गया है।

    कांग्रेस मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता आभार समारोह करने जा रही है। यहाँ रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी लोकसभा सीट से केएल शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की है। इसी के साथ इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। अब कांग्रेस यूपी के भुएमऊ में कार्यकर्ता आभार समारोह कर रही है जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल होंगे। यहाँ अमेठी और रायबरेली के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मिले अपार जनमत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा।

    कांग्रेस का कार्यकर्ता आभार समारोह

    लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुका है। रविवार को एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया और नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आँकड़ा नहीं छू पाई है। कई दिग्गज नेताओं और पूर्व मंत्रियों की हार हुई है। ख़ासकर उत्तर प्रदेश की बात करें तो वहाँ के परिणाम चौंकाने वाले रहे। यहाँ राहुल गांधी रायबरेली से जीते हैं लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चाओं में है अमेठी लोकसभा सीट। यहाँ से कांग्रेस के केएल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी को 1.67 लाख से अधिक मतों से हराया है। वहीं अयोध्या सीट गंवाना भी बीजेपी के लिए करारा झटका रहा। इस बार यूपी में इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं और भाजपा-एनडीए गठबंधन को 36 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। अब इस भारी सफलता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आभार सम्मेलन करने जा रही है।

    अमेठी से जीते नवनिर्वाचित सांसद केएल शर्मा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि ‘कल कार्यकर्ता आभार समारोह है। अमेठी और रायबरेली के कार्यकर्ता इकट्ठे होंगे। भुएमऊ में कल कार्यकर्ता शाम 3 बजे आएंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का संबोधन होगा’। उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी अपने दम पर 272 सीटें नहीं ला पाई। प्रधानमंत्री ने मतदान के पहले चरण के बाद ही 400 पार का नारा लगाना बंद कर दिया था। ये सरकार बैसाखियों पर टिकी है। भगवान राम ने इनको सज़ा दे दी है। भगवान राम को इन्होंने इलेक्शन की वस्तु बना दिया था। भगवान राम थे..हैं और रहेंगे। इनको अभिमान था कि हम उनको लाएँगे जो राम को लाए हैं। राम लाने वाली वस्तु नहीं है। वो विश्व के कण कण में मौजूद हैं।’ उन्होंने काम कि हम कोशिश करेंगे कि अपने क्षेत्र का जितना भी विकास संभव है, उतना अधिकाधिक विकास कर सकें। जनता ने हमें चुना है तो हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

    हैदराबाद में दिनेश साहू की निर्मम हत्या पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग

    सीधी (म.प्र.): ग्राम पतुलखी, थाना-बहरी, जिला-सीधी के निवासी रामबहोर साहू ने अपने पुत्र दिनेश कुमार साहू की जघन्य हत्या की जांच और दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है। रामबहोर ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत आवेदन पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने घटना की विस्तार से जानकारी दी है।

    आवेदन पत्र के अनुसार, दिनेश मेहनत-मजदूरी के लिए तेलंगाना के हैदराबाद जिले के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत ग्राम-अंजय नगर गया हुआ था। वहीं, उसके गांव के अन्य लोग जैसे योगेन्द्र साहू और राजकुमार साहू भी काम करते थे, जिनसे उसकी जान-पहचान हो गई थी। 17 मई 2023 की रात को योगेन्द्र साहू और उसके साथियों ने दिनेश के कमरे में भोजन किया और फिर आपसी विवाद में झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद, योगेन्द्र और उसके साथियों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी।

    पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र

    रामबहोर का कहना है कि इस धमकी के कुछ दिनों बाद, 26 मई 2023 को दिनेश की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या इतनी क्रूर थी कि दिनेश की आंखें निकाल ली गईं, उसका मुंह और सिर जला दिया गया और पूरा शरीर जलाकर काला कर दिया गया। दिनेश की पत्नी आशा ने इस संबंध में पहले ही जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने केवल धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया और उचित कार्रवाई नहीं की।

    पति वह पिता के वापस आने के इंतजार में पत्नी और मासूम बच्चे!

    आवेदन में यह भी बताया गया है कि दिनेश के साले सीताराम साहू ने घटना स्थल पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आरोपी योगेन्द्र साहू का मोबाइल फोन बंद था। एक महीने बाद, जब योगेन्द्र से संपर्क हुआ, तो उसने बहाना बनाया कि उसका मोबाइल रिचार्ज समाप्त हो गया था, जिससे संदेह बढ़ गया कि हत्या की साजिश में वही और उसके साथी शामिल हैं।

    हैदराबाद में दर्ज करवाया शिकायत पत्र, 1 साल से नहीं हुई कोई कार्यवाही पीड़ित पिता ने लगाई सरकार से न्याय की गुहार

    रामबहोर साहू ने अपने आवेदन में पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपी योगेन्द्र साहू और राजकुमार साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि आरोपीगण प्रभावशाली और संपन्न हैं और पहले भी कई लोगों के साथ झगड़ा कर चुके हैं। रामबहोर ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और अपने बेटे की हत्या के लिए न्याय की गुहार लगाई है। दिनेश की मौत के बाद उसकी पत्नी और चार बच्चों का जीवन कठिन हो गया है और वे न्याय की आस लगाए बैठे हैं।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पीएम मोदी ने किया ये आह्वान

    दस दिन बाद दुनियाभर में योग दिवस मनाया जाएगा। उससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा है कि योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है। जैसे-जैसे हम इस वर्ष के योग दिवस के करीब आ रहे हैं, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

    आज से दस दिन बाद दुनियाभर में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर भारत के आयुष मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा विशेष तैयारियाँ की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आह्वान किया है कि सभी योग को अपनाएँ और इसके माध्यम से अपने जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ें। इस मौक़े पर उन्होंने योगाभ्यास का एक वीडियो सेट भी शेयर किया है।

    पीएम मोदी ने किया आह्वान

    पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ‘अब से दस दिनों में, दुनिया 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाएगी, जिसमें एकता और सद्भाव का जश्न मनाने वाली एक कालातीत प्रथा का जश्न मनाया जाएगा। योग ने सांस्कृतिक और भौगोलिक सीमाओं को पार कर समग्र कल्याण की खोज में दुनिया भर में लाखों लोगों को एकजुट किया है। जैसे-जैसे हम इस वर्ष के योग दिवस के करीब आ रहे हैं, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना और दूसरों को भी इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है। योग शांति का अभयारण्य प्रदान करता है, जो हमें शांति और धैर्य के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है। योग दिवस के नजदीक आने के अवसर पर, मैं वीडियो का एक सेट साझा कर रहा हूं जो विभिन्न आसन और उनके लाभों पर मार्गदर्शन प्रदान करेगा। मुझे आशा है कि यह आप सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित करेगा।’

    इस तरह हुई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत

    बता दें कि 27 सितंबर 2014 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को लेकर प्रस्ताव रखा था। भारत द्वारा प्रस्तावित मसौदे को उस समय रिकॉर्ड 177 सदस्य देशों ने समर्थन दिया था। इसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को दुनिया भर में मनाया गया। यूएनजीए में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मन और शरीर की एकता, विचार और कार्य, संयम और पूर्ति, मनुष्य और प्रकृति के बीच सद्भाव, स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह सिर्फ व्यायाम के बारे में नहीं है बल्कि स्वयं, दुनिया और प्रकृति के साथ एकात्म के भाव की खोज करने के बारे में भी है। अपनी जीवनशैली में बदलाव करके और चेतना पैदा करके, आइए हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अपनाने की दिशा में काम करें”। इस साल हम दसवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहे हैं और एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए सभी से इसे अपनाने का आग्रह किया है।

    आम के छिलके फेंकना बंद करें, पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

    अक्सर लोग आम का स्वादिष्ट गूदा खाकर उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके आपके बगीचे के लिए एक खजाना हो सकते हैं? जी हाँ, आम के छिलके पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके पौधों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व पौधों की वृद्धि, स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    आम के छिलकों का उपयोग करके आप घर पर ही प्राकृतिक खाद और कीटनाशक बना सकते हैं। खाद बनाने के लिए, छिलकों को धोकर सुखा लें और फिर उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को मिट्टी में मिलाकर या पानी में घोलकर पौधों को सींचें। कीटनाशक बनाने के लिए, छिलकों को पानी में उबालकर छान लें। इस घोल को पौधों पर स्प्रे करें। आम के छिलके न केवल आपके पौधों को पोषण देते हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ाते हैं। साथ ही, ये हानिकारक कीटों और बीमारियों से पौधों की रक्षा करते हैं, तो अगली बार जब आप आम खाएं, तो उसके छिलकों को फेंकने की बजाय, उनका उपयोग अपने पौधों को स्वस्थ और हरा-भरा बनाने के लिए करें। यह प्रकृति का एक अनमोल उपहार है जिसे आप व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।

    पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

    1. खाद बनाने के लिए

    2. कीटनाशक बनाने के लिए

    आम के छिलकों को 10-12 दिनों तक धूप में सुखा लें। सूखे हुए छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें।
    इस घोल को पौधों पर छिड़कें, खासकर उन जगहों पर जहां कीड़े दिखाई दें।

    3. आम के छिलके के इस्तेमाल के फायदे:

    यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, जैसे कि नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम। यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और जल धारण क्षमता में सुधार करता है। यह हानिकारक कीटों और बीमारियों से पौधों की रक्षा करता है। यह एक प्राकृतिक और किफायती विकल्प है रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के लिए।

    काजोल की को-स्टार, ‘चरमसुख’ की एक्ट्रेस नूर मालाबिका की मौत

    बॉलीवुड एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास की मौत हो गई. वह 37 साल की थीं. उन्होंने काजोल के साथ वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में काम किया था. उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की है. पुलिस ने 6 जून को लोखंडवाला में उनके अपार्टमेंट से शव बरामद किया.
    मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पड़ोसियों ने दुर्गंध आने के बाद ओशिवारा पुलिस स्टेशन को सूचित किया. पुलिस को शव सड़ी-गली अवस्था में मिला. मुंबई में लावारिस शवों के दाह संस्कार का काम संभालने वाली ममदानी हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट एनजीओ की सहायता से रविवार को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया.

    एक अधिकारी ने कहा, “हमने उनके परिवार से बात की. वे दो हफ़्ते पहले अपने पैतृक स्थान पर लौट गए थे. मामले और सुसाइड की वजह की जांच चल रही है.” मालाबिका के एक अच्छे दोस्त आलोकनाथ पाठक ने कहा, “मैं इस बात से दुखी हूं. मैं नूर को सालों से जानता हूं और उनके साथ कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुका हूं.”

    किराए के फ्लैट में रहती थईं नूर मालाबिका
    आलोकनाथ पाठक ने आगे कहा, “पिछले महीने तक उनकी फैमिली उनके साथ मुंबई में रह रही थी. एक सप्ताह पहले ही परिवार गांव लौटा है. वह इस फ्लैट में किराए पर रह रही थीं.”

    नूर मालाबिका दास का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
    नूर मालाबिका ने 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पोस्ट एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अलग-अलग स्टाइल में पोज दे रही थीं. हालांकि वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आंसू मेरे बहते’ गाना लगाया हुआ था. इस दर्द भरे गाने को राहत फतेह अली खान और गुरनजर ने गाया है. फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थन कर रहे हैं.
    नूर मालाबिका को ‘एटीएम भाभी’, ‘आईएम सॉरी टीचर’ और ‘अदला बदली’ जैसी सीरीज के लिए जाना जाता है. उन्होंने ज्यादातर काम उल्लू टीवी एप के लिए किया है. उनके लेटेस्ट एडल्ट सीरीज ‘घरवाली बाहरवाली’ थी. इन सीरीज में उनका बोल्ड और ग्लैमरस अवतार देखने को मिला.

    Ugam Singh Rajpurohit Becomes New Journalist in Ranwa Barmer

     Barmer : Ugam Singh Rajpurohit of Barmer has taken a significant step in the world of journalism today by joining as a journalist. Ugam Singh will now be responsible for reporting regional news, conveying information about events and programs happening in Barmer and surrounding areas to the media.

    On this occasion, Editor Shri Damodar Singh Rajawat congratulated Ugam Singh, stating, “Ugam’s keen interest in journalism and his understanding of regional issues will make him a successful journalist. We are confident that the reports he provides will be both important and informative for our readers.”

    Family members are also very pleased with Ugam’s new responsibility. His new role has brought a sense of pride to the family. Ugam’s friends and colleagues are congratulating him on this achievement, with many posting congratulatory messages on social media and wishing him a bright future.

    Starting his new journey as a journalist, Ugam Singh expressed his enthusiasm by saying, “I always had a passion for working in this field. I will strive to deliver unbiased and accurate news to the people. Thank you all for your cooperation and support.”

    Ugam Singh Rajpurohit’s new role is expected to bring a fresh perspective to journalism in the Barmer region, helping to disseminate local news more widely. Everyone has extended their congratulations to Ugam on his new responsibility and wished him a successful career ahead