More
    Home Blog Page 111

    G7 summit 2024: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से पीएम मोदी ने की मुलाकात

    प्रधानमंत्री ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। अब पीएम मोदी भारत रवाना हो गए हैं और उन्होंने इटली सरकार का धन्यवाद जताया। उन्होंने बताया G7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही अच्छा दिन रहा। उन्होंने भविष्य में इटली के साथ काम करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा उन्होंने डिफेंस सेक्टर पर भी इटली के साथ चर्चा की।

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 शिखर सम्मेलन के लिए इटली गए थे। वो देर रात इटली से भारत आ गए हैं, इटली में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की।

    साथ ही उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की और साथ में काम करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर भी चर्चा की और डिफेंस इंडस्ट्रलियल सहयोग को और बढ़ाने की उम्मीद जताई।

    तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा

    जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे कार्यकाल में पीएम मोदी बनने के बाद ये उनकी पहली विदेश यात्रा थी। जी7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में पार्ट लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर गुरुवार देर रात इटली पहुंचे थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की सरकार का आभार जताया और उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने जॉर्जिया मेलोनी का धन्यवाद जताते हुए लिखा था, जी7 शिखर सम्मेलन में बहुत ही प्रोडक्टिव दिन रहा। साथ ही उन्होंने भारत को G7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए इटली को धन्यवाद दिया उन्होंने लिखा, हम साथ में बॉयो फ्यूल, खाना और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे प्रोडक्ट के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

    इटली अभियान पर भी हुई चर्चा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली अभियान में भारतीय सेना के योगदान को मान्यता देने के लिए इटली सरकार को धन्यवाद दिया और बताया कि भारत इटली के मोंटोन में यशवंत घाडगे स्मारक को अपडेट करेगा।

    G7 में शामिल हैं ये देश

    बता दें कि G7 में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं। फिलहाल इटली G7 अध्यक्षता संभाल रहा है और शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा, इटली ने शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और भारत-प्रशांत क्षेत्र के 11 विकासशील देशों के नेताओं को आमंत्रित किया है।

    ‘जल स्रोतों के संरक्षण का अभियान हमेशा जारी रहे’, CM मोहन यादव बोले- मिशन को सभी जीवन भर करें धारण

    Mohan Yadav Jal hi jivan mission मध्य प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए बड़े स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला तहसील पंचायत ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा है कि जल ही जीवन है मिशन को सभी जीवन भर धारण करें। जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रदेश भर में वृहद स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित किया जा रहा है।

    सीएम ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।

    तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को किया संबोधित

    मुख्यमंत्री यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया।

    इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, विधायक सतीश मालवीय, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा एसीएस डॉ राजेश राजौरा, डीजी पुलिस, संभागायुक्त  उज्जैन संजय गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

    पुलिस प्रशासन को दी बधाई

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए मैं पुलिस प्रशासन को बधाई देता हूं। जल स्रोतों के संरक्षण का यह अभियान इसी प्रकार निरंतर जारी रहे। उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ 5 जून से ही पुलिस लाइन से तालाब का पुलिस विभाग के वॉलिंटियर्स द्वारा गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। तालाब का 15 फीट तक गहरीकरण किया जाएगा। साथ ही वर्षा के दौरान 1500 से अधिक पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान को उत्सवी माहौल दिया गया, जिसमें तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव के आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव का कार्यक्रम में पुष्पवर्षा से स्वागत किया। पुलिस बल द्वारा कार्यक्रम में आकर्षक धुनों का प्रदर्शन किया गया। नगर निगम के वॉलेंटियर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई गई।

    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यक्रम में पाम का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    आगामी पर्व ईद उल अजहा(बकरीद)को लेकर पीस मीटिंग की आवश्यक बैठक की गई।

    अहरौरा : थाना परिसर में थाना प्रभारी बृजेश सिंह व नगर चौकी प्रभारी मनोज राय आगामी पर्व ईद उल अजहा (बकरीद)को लेकर थाना व नगर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिकों के बीच एक आवश्यक पीस मीटिंग की बैठक की गयी।वही थाना अध्यक्ष ने भाईचारा आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की इस दौरान सफाई नायक मृत्युंजय कुमार,प्रवीण सिंह ,इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी सदर साकिर खान,सपा नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद,मो.सलीम सभाशद,रजायत खान,मो.कलीम,मेजर हनिफ अंसारी, मंजूर अली,मो एजाद, इस्लाम खान, इरफान अंसारी, ग्राम प्रधान इम्तियाज अहमद, अफसर अली, मो. अजीम, परवेज आलम,एजाज अहमद,जावेद मोहसीन,मो.साहिल,आदि रहे।

    ई ख़बर मीडिया के लिए आंनद सिंह की रिपोर्ट

    ई खबर मीडिया की खबर से चांदनी लापता मामले में मिली सफलता, परिवार में खुशियों की लहर

    बिहार, 14 जून 2024: ग्राम कमलाबाड़ी डोली टोला थाना जय नगर की निवासी चांदनी कुमारी, जो 2 जून 2024 की शाम से लापता थीं, अब सुरक्षित अपने परिवार के पास लौट आई हैं। उनकी बहन संगीता और पूरे परिवार ने मीडिया का आभार व्यक्त किया है, जिनकी सहायता से यह संभव हो पाया।

    मामला शुरू हुआ इस प्रकार:

    2 जून 2024 को शाम 7:30 बजे, चांदनी कुमारी अपने घर से कहीं चली गई थीं और उनका फोन भी बंद हो गया था। परिवार ने उसे ढूँढने की पूरी कोशिश की, लेकिन किसी को कोई सुराग नहीं मिला। चांदनी ने काले रंग का सूट पहना हुआ था। परिवार के सदस्यों ने चांदनी की खोजबीन के लिए सभी जगह प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

    परिवार की हालत:

    चांदनी के अचानक लापता होने से परिवार में दुख और चिंता का माहौल था। उनकी बहन संगीता और अन्य परिवारजन उसे खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे। चांदनी के पिता गोविंद यादव ने जानकारी दी कि जो भी उनकी बेटी का पता बताएगा उसे उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने अपने रिश्तेदारों से भी मदद की अपील की।

    मीडिया का सहयोग:

    इस खबर को ई खबर मीडिया ने प्रमुखता से उठाया। इसके बाद समाज के विभिन्न हिस्सों से लोगों ने इस मामले में सहयोग किया और चांदनी की खोज में मदद की। मीडिया के इस महत्वपूर्ण योगदान से चांदनी की जानकारी मिल पाई और वह सुरक्षित घर लौट आईं।

    खुशियों का माहौल:

    चांदनी के घर लौटने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। संगीता और उनके परिवार ने ई खबर मीडिया और पत्रकार देव शर्मा वह पूरी टीम का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी सहायता के बिना यह संभव नहीं हो पाता। संगीता ने कहा, “हम मीडिया का धन्यवाद करते हैं जिनकी सहायता से हमारी बहन वापस मिल गई है।”

    चांदनी के घर लौटने के बाद पूरे परिवार में खुशियों का माहौल है। इस घटना ने साबित कर दिया कि मीडिया की भूमिका समाज में कितनी महत्वपूर्ण है और कैसे एक छोटी सी खबर बड़े परिणाम ला सकती है। चांदनी के परिवार ने सरकार और पुलिस का भी आभार व्यक्त किया है और सभी से अपील की है कि जब भी इस प्रकार की कोई घटना हो, तुरंत पुलिस और मीडिया की सहायता ली जाए।

    चांदनी_लापता_मामला #परिवार_में_खुशियां मीडिया_का_योगदान ई_खबर_मीडिया चांदनी_की_वापसी संगीता_का_आभार बिहार_समाचार समाज_की_भूमिका लापता_व्यक्ति परिवार_की_खुशियां समाज_की_सहायता सरकार_की_मदद पत्रकार_देव_शर्मा

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    बांद्रा में रह रहे असम के युवक को सपनों में सताता है डॉन दाऊद

    मुंबई (बांद्रा) – असम के रहने वाले सहरुल इस्लाम बरभुईया युवक को मुंबई के बांद्रा में अजीबोगरीब अनुभव हो रहे हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो रही है। दो हफ्ते पहले ही काम की तलाश में मुंबई आए इस युवक ने बताया कि वह दिन भर काम की तलाश में रहता है, लेकिन रात में जब वह थका-हारा सोने जाता है, तो उसे सपने में डॉन दाऊद इब्राहिम सताने लगता है। सपने में दाऊद उसे धमकी देता है कि वह उसे कहीं भी मार डालेगा।

    सपनों में डर का साया
    सहरुल इस्लाम बरभुईया ने अपने अनुभव को वीडियो के माध्यम से साझा किया है। उसने बताया कि पिछले 12 दिनों से उसे लगातार यही सपना आ रहा है। मौलवी और झाड़-फूंक करने वालों से लेकर डॉक्टरों तक सबके पास जाने के बाद भी उसे कोई राहत नहीं मिली है। सहरुल इस्लाम बरभुईया ने मीडिया से अपील की है कि यदि किसी के पास इस समस्या का समाधान है, तो उसे अवश्य बताएं।

    मानसिक स्थिति या कुछ और?
    मीडिया ने इस मामले पर मनोवैज्ञानिकों से भी बातचीत की। डॉक्टरों का कहना है कि आजकल युवा मोबाइल और इंटरनेट के प्रति अत्यधिक संलग्न हो गए हैं। बार-बार एक ही प्रकार की वीडियो देखने से उनके अवचेतन मन में वही चीजें गहरी छाप छोड़ जाती हैं। इस कारण से युवक को बार-बार वही सपना आ रहा है। इसके लिए सही नींद और चिकित्सा की आवश्यकता है।

    झाड़-फूंक और ज्योतिषीय समाधान
    वहीं, एक झाड़-फूंक करने वाले बाबा ने इसे शनि की खराब स्थिति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि युवक का शनि खराब है और इसलिए उसे ये दिक्कतें हो रही हैं।

    मीडिया की अपील
    सहरुल इस्लाम बरभुईया ने वीडियो के माध्यम से अपनी समस्या को साझा करते हुए कहा कि यदि किसी के पास इसका कोई उपचार है तो वह अवश्य बताएं। उसकी यह कहानी वास्तव में चौंकाने वाली और विचारणीय है कि किस प्रकार सपने में भी कोई व्यक्ति किसी को सताता है।

    इस प्रकार की घटनाएं यह बताती हैं कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है और सही चिकित्सा और मार्गदर्शन से ही ऐसी समस्याओं का समाधान संभव है। अगर किसी के पास इस समस्या का समाधान है, तो कृपया कमेंट के माध्यम से जानकारी साझा करें।

    आगे क्या?
    इस घटना ने बांद्रा और आसपास के क्षेत्रों में काफी चर्चा बटोरी है। युवक की स्थिति को देखते हुए यह महत्वपूर्ण है कि उसे सही मार्गदर्शन और चिकित्सा मिले। यदि किसी विशेषज्ञ के पास इसका समाधान है, तो उसे अवश्य मदद करनी चाहिए।

    इस अद्भुत और चिंताजनक घटना पर अपनी राय और सुझाव साझा करने के लिए जुड़े रहें ekhabar.in के साथ।

    दाऊद इब्राहिम: कौन है और कैसे हुआ अंत
    दाऊद इब्राहिम एक कुख्यात अपराधी और आतंकवादी है, जिसने भारत में 1980 और 1990 के दशक में माफिया नेटवर्क स्थापित किया। उसका पूरा नाम दाऊद इब्राहिम कासकर है और वह मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में पैदा हुआ था।

    अपराध की शुरुआत
    दाऊद का आपराधिक जीवन 1970 के दशक में शुरू हुआ जब वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड में शामिल हुआ। शुरुआत में वह छोटी-मोटी आपराधिक गतिविधियों में शामिल था, लेकिन जल्द ही वह बड़े अपराधी गुटों के साथ जुड़ गया।

    डी-कंपनी
    1980 के दशक के मध्य में, दाऊद ने अपनी अपराधी संगठन ‘डी-कंपनी’ की स्थापना की। इस संगठन ने मुंबई में तस्करी, ड्रग्स, जबरन वसूली, और हत्याओं का जाल फैला दिया। दाऊद की डी-कंपनी ने मुंबई अंडरवर्ल्ड में अपनी मजबूत पकड़ बना ली और दाऊद ने खुद को एक प्रमुख अपराधी के रूप में स्थापित कर लिया।

     मुंबई बम धमाके
    1993 में, मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीछे दाऊद इब्राहिम का हाथ बताया गया। इन धमाकों में 250 से अधिक लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। इसके बाद दाऊद भारत के सबसे वांछित अपराधियों में शामिल हो गया।

    बड़े डीसीएम ने मारी छोटे डीसीएम को टक्कर ,चालक हुआ जख्मी ले जाया गया अस्पताल

    सरोजिनी नगर| बंथरा में दो डीसीएम के आपस में टकरा जाने से छोटे डीसीएम का चालक हुआ गंभीर अवस्था में जख्मी मौके पर स्थानियो लोगो की सहायता से ले जाया गया अस्पताल।
    पूरा मामला बंथरा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर खेड़ा से पहले दोंदहियाखेड़ा बिजनौर रोड का हैं जहां पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे के आसपास एक तेज़ आ रहे बड़े डीसीएम (UP 78GN 9885) ने पीछे से एक छोटे डीसीएम को टक्कर मारी जिसके कारण छोटा डीसीएम बगल के एक खंती में जा गिरा घटना में दोनो डीसीएमओ के चालको को चोटे आई हैं लेकिन स्थानीय लोगो ने बताया की छोटे डीसीएम चालक की हालत गंभीर हैं उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया हैं जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई हैं गनीमत रही की कोई दुर्घटना नही हुई । लोगो ने बताया की बड़े डीसीएम की रफ्तार बहुत तेज थी।

    ई खबर मीडिया के लिए रजत पांडेय ब्यूरो रिपोर्ट

    स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए किशोरावस्था विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन*

    मोरनी 14 जून आज होटल माउंट क्वेल मोरनी में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया पंचकूला ब्रांच द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए किशोरावस्था विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को किशोरावस्था के विभिन्न पहलुओं, चुनौतियों और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान करना था।

    कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य अधिकारी मोरनी, डॉ. सागर जोशी द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. जोशी ने किशोरावस्था की संवेदनशीलता और इस दौरान आने वाली समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक परिवर्तनों के चलते किशोरों को विशेष देखभाल और मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है।

    प्रशिक्षण सत्र का संचालन मंजुला सुलेरिया, जो कि एक प्रसिद्ध लाइफ स्किल कोच हैं, द्वारा किया गया। उन्होंने किशोरों में होने वाली मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे कि तनाव, अवसाद, और आत्मसम्मान की कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंजुला ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को किशोरों से संवाद करने के प्रभावी तरीकों और उन्हें सहायता प्रदान करने की विभिन्न तकनीकों के बारे में भी बताया।

    कार्यक्रम में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तनों और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों पर भी चर्चा की गई। इस विषय पर शाखा के जनरल मैनेजर मनोज कुमार ने कर्मचारियों को शिक्षित किया। उन्होंने किशोरों में पोषण, व्यायाम और स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को इस संबंध में उपयोगी सुझाव दिए।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 से अधिक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे बेहद लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें किशोरावस्था के मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने और उन्हें प्रभावी तरीके से संभालने में मदद मिलेगी।

    इस मौके पर प्राइमरी हेल्थ केंद्र मोरनी के हेल्थ इंस्पेक्टर स्वरूप सिंह, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. अनमोल, आयुष चिकित्सा अधिकारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम मोरनी, एनएम, सीएचओ और आशा वर्कर उपस्थित रहे।

    सुश्री वंदना शर्मा, प्रोग्राम ऑफिसर, और श्री धर्मवीर गौतम, फील्ड कॉर्डिनेटर, ने कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों का फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन पंचकूला ब्रांच की तरफ से उनके सहयोग और सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

    इस प्रकार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए अत्यंत सफल और ज्ञानवर्धक रहा। भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा ताकि हमारे स्वास्थ्य कर्मचारी और भी सशक्त और सक्षम बन सकें।

    ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट

    The Journey of Senior Journalist Ashok Gautam

    Senior journalist and political analyst Ashok Gautam is a distinguished figure known for his impartiality and analytical approach in the media. With a career spanning numerous prominent news channels, newspapers, and social media platforms, he has made significant contributions through his expertise. His deep and insightful political analysis helps viewers and readers understand the political landscape better.

    Born in Mathura in 1956, Ashok Gautam‘s family later settled in Rajasthan, where he received his early education in Bhopal. He made his mark in the field of journalism, playing vital roles in various media organizations. His writing and reporting style quickly earned him respect as a reputable journalist.

    As a political analyst, Ashok Gautam has covered numerous significant political events and garnered widespread appreciation for his unbiased opinions. His articles and reports have not only educated the general public but also significantly influenced the political scenario.

    Active on social media, he engages regularly with his audience, keeping them updated with the latest political happenings and analyses. His impartiality, truthfulness, and in-depth analysis have earned him a distinct place in the journalism world.

    राजनीति के मर्मज्ञ: वरिष्ठ पत्रकार अशोक गौतम का सफर

    वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक जानकार अशोक गौतम एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं जो मीडिया में अपनी निष्पक्षता और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई प्रमुख समाचार चैनलों, अखबारों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी विशेषज्ञता से योगदान दिया है। उनका राजनीतिक विश्लेषण गहन और जानकारीपूर्ण होता है, जो दर्शकों और पाठकों को राजनीतिक घटनाक्रम को समझने में मदद करता है।

    अशोक गौतम का जन्म 1956 में मथुरा में हुआ था। उनका परिवार बाद में राजस्थान में बस गया, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में प्राप्त की। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए विभिन्न मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी लेखनी और रिपोर्टिंग की शैली ने उन्हें जल्द ही एक सम्मानित पत्रकार बना दिया।

    राजनीतिक विश्लेषक के रूप में, अशोक गौतम ने अनेक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं को कवर किया है और उनकी निष्पक्ष राय के लिए उन्हें व्यापक सराहना मिली है। उनके द्वारा लिखे गए लेख और रिपोर्ट्स ने न केवल आम जनता को जागरूक किया है, बल्कि राजनीतिक परिदृश्य को भी महत्वपूर्ण तरीके से प्रभावित किया है।

    सोशल मीडिया पर भी उनकी सक्रियता ने उन्हें एक व्यापक दर्शक वर्ग के साथ जोड़ रखा है। वे नियमित रूप से अपने अनुयायियों के साथ संवाद करते हैं और उन्हें ताजातरीन राजनीतिक घटनाओं और विश्लेषणों से अवगत कराते हैं। उनकी निष्पक्षता, सत्यता और गहन विश्लेषण ने उन्हें पत्रकारिता जगत में एक विशिष्ट स्थान दिलाया है।

    झारखंड में कोर्ट मैरिज के बाद युगल का संघर्ष: सुलेन्द्र और प्रीति की कहानी

    झारखंड :  नवादा थाना अंतर्गत कव्वाकोल तहसील के चैनल दीप गाँव धारमा में रहने वाले सुलेन्द्र कुमार और प्रीति देवी की कोर्ट मैरिज ने पाँच महीने बाद एक नया मोड़ ले लिया है। सुलेन्द्र, जिनके पिता का नाम रामखेलावन जी है, ने पाँच महीने पहले प्रीति देवी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद जब यह युगल अपने गाँव लौटा, तो उनके घरवालों ने इस शादी पर आपत्ति जताई।

    सुलेन्द्र और प्रीति ने झारखंड में जाकर कोर्ट मैरिज की थी। शादी के पाँच महीने बीतने के बाद, जब वे अपने गाँव वापस आए, तो उनके घरवालों ने इस शादी को मान्यता नहीं दी। मामले ने तब तूल पकड़ा जब प्रीति की दादी जी ने पुलिस को फोन कर इसकी शिकायत की।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सुलेन्द्र और प्रीति को हिरासत में ले लिया। अदालत में सुनवाई के दौरान, सुलेन्द्र ने अपनी पत्नी प्रीति के साथ रहने की इच्छा जताई और कहा कि वह किसी भी सजा को भुगतने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपनी पत्नी का साथ नहीं छोड़ेंगे। सुलेन्द्र ने बताया कि प्रीति पाँच महीने की गर्भवती हैं और उसकी दादी उसे जबर्दस्ती अपने घर ले गई। सुलेन्द्र ने प्रशासन से अपील की है कि वह प्रीति से मिलने में उनकी मदद करें क्योंकि वह प्रीति के बिना नहीं रह सकते और उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए युगल के अधिकारों और उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है। इस घटना ने समाज में विवाह और परिवार की परंपराओं के बीच की खाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

    ई खबर मीडिया के लिए ब्यूरो देव शर्मा की रिपोर्ट